भोपाल। मध्य प्रदेश में भारी बारिश के बाद कई ज़िले बाढ़ की चपेट में हैं। मंदसौर में सबसे ज्यादा हालात खराब हैं। अब बाढ़ भी सियास शुरू हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंदसौर जिले के अफजलपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में दौरा करने पहुंचे हैं। उन्होंने सरकार पर अनदेखी के आरोप लगाए हैं। जिस पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि एक चर्चा है सामान्य रूप से उनको घर में रुकने का ज्यादा देर तक इजाजत नहीं है। जब वह मुख्यमंत्री थे तब भी ऐसे ही घूमते रहते थे।
उन्होंने कहा कि शिवराज फिर से बेचैन हैं, जहां तक आरोप जो है कमलनाथ जी की सरकार संदेवनशील नहीं है। शिवराज जी भूल नहीं पा रहे हैं कि वह अब मुख्यमंत्री नहीं है उन सबकी जवाबदारी उनकी नहीं है। कमलनाथ जी की सरकार संदेवनशील है। जिस तरह की योजनाओं की शुरुआत हो रही है शिवराज जी के गले से नहीं उतर रही है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने सीएम कमलनाथ और अन्य मंत्रियों के दौरा नहीं करने पर कहा कि अक्सर वीआईपी लोगों के जाने से व्यवस्था और बिगड़ा जाती है। इसलिए फिलहाल दौरा नहीं किया है लेकिन यहां से प्रशासन पर पूरी तरह से निगाहें हैं और जिम्मेदारी से प्रशासन द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है।