मालदीव के विदेश मंत्री खलील की यात्रा: भारत-मालदीव संबंधों में नया अध्याय
दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर और मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील के बीच कई समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। यह बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की गई। मालदीव के विदेश मंत्री खलील दो दिवसीय भारत यात्रा पर आए हैं। उनके आगमन के साथ ही भारत और मालदीव के बीच सामरिक और आर्थिक सहयोग को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। जयशंकर ने कहा कि यह समझौते दोनों देशों के बीच विकास साझेदारी को और गहरा करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य भारत-मालदीव के बीच व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा भागीदारी की दिशा में काम करना है। हाल ही में, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की भारत यात्रा के बाद से दोनों देशों के संबंधों में सुधार देखा गया है।
What's Your Reaction?






