RBI Penalty on Banks: ‎आरबीआई ने दो बैंकों पर लगाया भारी जुर्माना... जानिए क्या है कारण

RBI Penalty on Banks: ‎आरबीआई ने दो बैंकों पर लगाया भारी जुर्माना... जानिए क्या है कारण

Mar 14, 2024 - 17:57
 0  19
RBI Penalty on Banks: ‎आरबीआई ने दो बैंकों पर लगाया भारी जुर्माना... जानिए क्या है  कारण

मुंबई।RBI Penalty on Banks:  इन दिनों भारतीय रिजर्व बैंक सभी बैंकों पर नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त रूप रवौया अपना रही है। कुछ समय पहले पेटीएम पेमेट्स बैंक पर बैन लगा था। जिसके बाद से लगातार कई बैंकों पर कार्रवाई शुरु हो गयी है। बीते दिन ही आरबीआई ने दो बैंकों पर शिकंजा कस उनपर जुर्माना लगा दिया है।

इन दो बैंको पर लगा जुर्माना 

बता दें कि RBI ने कुछ नियमों के मानदंडों का पालन नहीं करने को लेकर बैंक ऑफ इंडिया पर 1.4 करोड़ रुपए का जुर्माना लगा दिया है। यही नहीं  रिजर्व बैंक ने निर्देशों का पालन नहीं करने के लिए निजी क्षेत्र के बंधन बैंक पर भी 29.55 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

इन वजहों से RBI ने बैंकों पर की कार्रवाई

बैंक ऑफ इंडिया पर जुर्माना जमा पर ब्याज दर, बैंकों में ग्राहक सेवा, कर्ज पर ब्याज दर और क्रेडिट सूचना कंपनी नियम, 2006 के प्रावधानों के उल्लंघन को लेकर लगाया गया है। रिजर्व बैंक ने यह भी कहा कि इंडोस्टार कैपिटल फाइनेंस लिमिटेड पर एनबीएफसी (रिजर्व बैंक) दिशा-निर्देश, 2016 में धोखाधड़ी की निगरानी और केवाईसी निर्देशों के कुछ प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने पर 13.60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।RBI ने कहा कि इसका उद्देश्य संस्थाओं द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता को प्रभावित करना नहीं है।


What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Newsdesk Digital media Head of City Today