भोपाल में लव जिहाद पीड़ित की घर वापसी, मंत्री विश्वास सारंग ने दिलाई राहत

गुफा मंदिर में शास्त्रानुसार घरवापसी, मंत्री सारंग के हस्तक्षेप से FIR दर्ज
1 / 1

1. गुफा मंदिर में शास्त्रानुसार घरवापसी, मंत्री सारंग के हस्तक्षेप से FIR दर्ज

भोपाल में लव जिहाद के कथित मामले ने बड़ा रूप ले लिया है। मंत्री विश्वास सारंग ने गुफा मंदिर में एक युवक की शास्त्रानुसार हिन्दू धर्म में घर वापसी कराई। युवक ने मंत्री के जनदर्शन में पहुँचकर अपनी दर्दभरी कहानी सुनाई थी। उसने बताया कि दो वर्ष पहले एक मुस्लिम लड़की के प्रेमजाल में फँसकर उसने धर्मांतरण कर लिया था, लेकिन बाद में उसके साथ ज़बरदस्ती, धमकियों और मानसिक प्रताड़ना का सिलसिला शुरू हो गया।

युवक के अनुसार, मुस्लिम परिवार ने उस पर दबाव बनाकर उसका धर्म परिवर्तन कराया, परिवार को जान से मारने की धमकी दी और उसे गौमांस खाने तक पर मजबूर किया। यही नहीं, उसे 180 दिनों के लिए जमात भेजा गया और षड्यंत्रपूर्वक पाँच माह तक जेल भी भिजवाया गया। युवक ने बताया कि वह लगातार डर और दबाव में जी रहा था और किसी तरह मंत्री सारंग तक पहुँचा, जहाँ उसने पूरी आपबीती बताई।

मंत्री विश्वास सारंग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पंडितों और पुजारियों की मौजूदगी में गुफा मंदिर में युवक की शास्त्रोक्त विधि से घर वापसी कराई। मंत्री के हस्तक्षेप पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की, जिन्हें अब जेल भेज दिया गया है।

मंत्री सारंग ने कहा कि लव जिहाद को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि ऐसे मामलों में पीड़ितों को हर संभव कानूनी सहायता दी जाएगी और इस प्रकार की घटनाओं के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

बताया जा रहा है कि शुभम गोस्वामी नाम का युवक धर्म परिवर्तन के बाद अमन खान बन गया था और अब फिर से हिन्दू धर्म में लौट आया है।