Republic Day 2024: 75वें गणतंत्र दिवस पर भोपाल में उत्साह और उमंग से भरपूर रही परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल

Republic Day 2024: 75वें गणतंत्र दिवस पर भोपाल में उत्साह और उमंग से भरपूर रही परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल

Republic Day 2024: 75वें गणतंत्र दिवस पर भोपाल में उत्साह और उमंग से भरपूर रही परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल

Republic Day 2024: मध्यप्रदेश में 75वां गणतंत्र दिवस का हर्षोल्लास सुबह नौ बजे, राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में, राजधानी के लाल परेड मैदान में मनाया जाएगा। अंतिम अभ्यास में पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना ने शामिल हुए। गणतंत्र दिवस समारोह में संयुक्त परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम अभ्यास बुधवार को लाल परेड मैदान पर किया गया। गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल के दौरान सातवीं बटालियन के प्रधान आरक्षक रामचन्द्र सिंह कुशवाहा ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और संयुक्त परेड की सलामी ली। पुलिस बैंड ने "जन गण मन" की धुन बजाई और मुख्य अतिथि के संदेश को वाचन किया गया। इसके बाद पुलिस बैंड ने मधुर धुनों के साथ आकर्षक संयुक्त परेड निकाली। आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, किसान कल्याण एवं कृषि विभाग, जेल विभाग, निर्वाचन विभाग, पशुपालन विभाग, पर्यटन बोर्ड, मत्स्य विभाग, राज्य सहकारी संघ मर्यादित विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड विभाग और वन विभाग की झांकियां प्रतिभागिता करेंगी

भारतीय पुलिस सेवा के 2020 बैच के अधिकारी, खरगोन के पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने रेड का नेतृत्व किया। परेड टू आई सी का दायित्व एसडीओपी बारासिवनी बालाघाट, अभिषेक चौधरी ने निभाया। संयुक्त परेड में गुजरात रिजर्व पुलिस बल अश्वारोही दल व श्वान दस्ते सहित 19 टुकड़ियां शामिल हुई है। गणतंत्र दिवस की परेड में भिन्न विभागों की 11 झांकियां भी शामिल होंगी।