City Today & : राज्य https://citytoday.co.in/rss/category/State City Today & : राज्य en Copyright 2022 citytoday.co.in& All Rights Reserved.CITYTODAY MEDIA PRIVATE LIMITED इंदौर पुलिस का अनोखा अभियान: वेस्ट मटेरियल से 6&7 फीट ऊंचा हेलमेट चौराहे पर सजाया जाएगा https://citytoday.co.in/4920 https://citytoday.co.in/4920 Wed, 04 Feb 2026 15:35:42 +0530 news desk MPcg विरासत संजोने की जनजाति एवं लोक कला संस्कृति संस्थान की अनूठी पहल https://citytoday.co.in/4899 https://citytoday.co.in/4899 Mon, 02 Feb 2026 19:45:55 +0530 news desk MPcg ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को नई रफ्तार देगा ‘निवेश मित्र 3.0’ https://citytoday.co.in/4736 https://citytoday.co.in/4736 ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को नई रफ्तार देगा ‘निवेश मित्र 3.0’

योगी सरकार की बड़ी डिजिटल पहल, 2026 में होगा अत्याधुनिक सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम का शुभारंभ

निवेश मित्र 3.0 से निवेशकों को मिलेगा वन-स्टॉप समाधान

आईजीआरएस और मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से निवेश प्रक्रियाओं पर रखी जा सकेगी सीधी निगरानी

एआई आधारित स्मार्ट डैशबोर्ड से रीयल-टाइम ट्रैकिंग और त्वरित निर्णय होगा संभव

व्हाट्सएप, ईमेल और एसएमएस से निवेशकों को मिलेगी हर अपडेट की जानकारी

डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में योगी सरकार का एक और बड़ा कदम

राष्ट्रीय सिंगल विंडो सिस्टम से जुड़कर यूपी बनेगा निवेशकों की पहली पसंद

लखनऊ
 उत्तर प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ निवेश गंतव्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (व्यवसाय सुगमता) को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी व निवेशक-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से प्रमुख ऑनलाइन सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम ‘निवेश मित्र 3.0’ विकसित किया जा रहा है। यह नया संस्करण वर्ष 2026 में लॉन्च किया जा सकता है, जो निवेशकों को एक सहज, एकीकृत और इंटेलिजेंट डिजिटल अनुभव प्रदान करेगा। राज्य की निवेश नोडल विंग इन्वेस्ट यूपी इसके विकास को अंतिम रूप दे रही है और इसे बेहतर बनाने के लिए निवेशकों के साथ ही विशेषज्ञों की राय को भी इसमें समाहित किया जा रहा है। 

राष्ट्रीय सिंगल विंडो सिस्टम से होगा पूर्ण एकीकरण
‘निवेश मित्र 3.0’ को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि यह राष्ट्रीय सिंगल विंडो सिस्टम (NSWS) से पूरी तरह एकीकृत हो। इससे केंद्र और राज्य स्तर की सभी आवश्यक अनुमतियां, स्वीकृतियां और सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी। यह प्रणाली निवेशकों को बार-बार अलग-अलग विभागों के चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाएगी और परियोजनाओं के क्रियान्वयन की गति को तेज करेगी।

आईजीआरएस और मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से बढ़ेगी जवाबदेही
योगी सरकार की पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन प्रणाली को और मजबूत करने के लिए ‘निवेश मित्र 3.0’ का IGRS (इंटीग्रेटेड ग्रीवेंस रिड्रेसल सिस्टम), मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (दर्पण), निवेश सारथी, OIMS और इंडिया इंडस्ट्रियल लैंड बैंक (IILB) से समग्र एकीकरण किया जाएगा। इससे निवेशकों की शिकायतें सीधे IGRS के माध्यम से दर्ज होंगी और उनका रीयल-टाइम मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर तक संभव हो सकेगा। यही नहीं, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विभागवार प्रगति, लंबित मामलों और निर्णयों की स्थिति स्पष्ट रूप से दिखाई देगी, जिससे अधिकारियों की उत्तरदायित्व तय करने की व्यवस्था और मजबूत होगी।

AI आधारित स्मार्ट डैशबोर्ड होगा खास आकर्षण
‘निवेश मित्र 3.0’ की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित स्मार्ट डैशबोर्ड होगा। इसके माध्यम से रीयल-टाइम डेटा एनालिसिस, निवेश प्रस्तावों की प्रगति की लाइव ट्रैकिंग, विभागीय प्रदर्शन का आंकलन सुनिश्चित होगा, जिससे संभावित अड़चनों की पूर्व पहचान संभव हो सकेगी। यह तकनीक नीति निर्माण से लेकर जमीनी क्रियान्वयन तक डाटा आधारित निर्णय को बढ़ावा देगी।

व्हाट्सएप, ईमेल और एसएमएस से मिलेगी हर अपडेट
निवेशकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस पोर्टल में मल्टी-चैनल कम्युनिकेशन सिस्टम विकसित किया जा रहा है। निवेशक अपने आवेदन की स्थिति, स्वीकृति, आपत्ति या शिकायत निवारण की जानकारी व्हाट्सएप, ईमेल और एसएमएस के माध्यम से सीधे प्राप्त कर सकेंगे। इससे संवाद प्रक्रिया अधिक तेज, पारदर्शी और भरोसेमंद बनेगी।

योगी सरकार की निवेश नीति को मिलेगा मजबूत आधार
योगी सरकार पहले ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, नीतिगत सुधारों, सरलीकृत प्रक्रियाओं और डिजिटल गवर्नेंस के माध्यम से उत्तर प्रदेश को निवेश के मानचित्र पर अग्रणी राज्य बना चुकी है। ‘निवेश मित्र 3.0’ इस दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा, जो न केवल निवेशकों का विश्वास बढ़ाएगा, बल्कि विभागीय दक्षता और प्रशासनिक पारदर्शिता को भी नई ऊंचाई देगा।

आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की दिशा में बड़ा कदम
विशेषज्ञों का मानना है कि ‘निवेश मित्र 3.0’ के माध्यम से उत्तर प्रदेश में उद्योग स्थापना की प्रक्रिया सरल, समयबद्ध और भ्रष्टाचार मुक्त होगी। यह पहल राज्य को आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ाएगी और रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास व आर्थिक सशक्तिकरण को नई गति देगी।

]]>
Wed, 31 Dec 2025 19:36:38 +0530 news desk MPcg
नए साल पर मोदी सरकार का तोहफा: दिल्ली मेट्रो फेज 5A को मिली मंजूरी, 13 स्टेशन होंगे शामिल https://citytoday.co.in/4683 https://citytoday.co.in/4683 नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्रीमंडल ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो के फेज 5A को मंजूरी दे दी है. इसमें 13 स्टेशन होंगे. इस दौरान 12,015 करोड़ रुपये की लागत से 16 किमी लंबी नई लाइन बिछाई जाएगी. यह जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी.

अश्विनी वैष्णव ने कहा, " केंद्रीय मंत्रीमंडल ने दिल्ली मेट्रो के फेज 5A को मंजूरी दे दी है, जिसमें 13 स्टेशन होंगे. इस परियोजना के तहत 12,015 करोड़ रुपये की लागत से 16 किमी लंबी नई लाइन बिछाई जाएगी. इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 400 किमी को पार कर जाएगा."

16 किमी लंबे तीन नए कॉरिडोर बनेंगे
फेज V (A) के तहत दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) कुल 16 किमी लंबे तीन नए कॉरिडोर बनाएगा. इसका मकसद लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना और शहर के कुछ सबसे बिजी हिस्सों पर भीड़ कम करना है. इस विस्तार से मौजूदा नेटवर्क में 13 स्टेशन जुड़ जाएंगे, जिससे रेजिडेंशियल हब, कमर्शियल डिस्ट्रिक्ट और ट्रांजिट इंटरचेंज के बीच लिंक मजबूत होंगे.

'दिल्ली मेट्रो ने बदली लोगों की जिंदगी'
कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "दिल्ली मेट्रो के विस्तार के बारे में एक बहुत जरूरी फैसला लिया गया है. हम सभी जानते हैं कि दिल्ली मेट्रो ने दिल्ली के लोगों और शहर में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की जिंदगी में कैसे बदलाव लाया है. इस विस्तार के साथ, दिल्ली मेट्रो में एक नया चैप्टर जुड़ेगा."

औसतन 65 लाख यात्री करते हैं मेट्रो का इस्तेमाल
केंद्रीय मंत्री बताया "औसतन 65 लाख यात्री रोजाना दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं. कुछ पीक दिन ऐसे होते हैं जब दिल्ली मेट्रो एक दिन में 80 लाख लोगों को ले जाती है." उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल प्रोजेक्ट फेज-VA का कंस्ट्रक्शन टाइमलाइन तीन साल है. कंस्ट्रक्शन ज्यादातर टनल बोरिंग मशीनों का इस्तेमाल करके अंडरग्राउंड होगा, जिससे ट्रैफिक में कम से कम रुकावट आएगी.

]]>
Wed, 24 Dec 2025 18:58:40 +0530 news desk MPcg
कांपी ठंड से दिल्ली, सीजन का सबसे सर्द दिन; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें UP&बिहार समेत 10 राज्यों का मौसम हाल https://citytoday.co.in/4647 https://citytoday.co.in/4647 नई दिल्ली 
दिल्ली में सर्दी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है. सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा छा रहा है. दिल्ली के तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. शनिवार को दिल्ली में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, सुबह से दिल्ली में कोहरा छाया हुआ है. ऐसे में आज Cold Day condition रिकॉर्ड की गई है. आज का अधिकतम तापमान 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है. ऐसा ही मौसम रविवार को रहने की संभावना जताई गई है.

आज, 20 दिसंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग की ओर से आज दिल्ली के लिए ठंड का येलो अलर्ट है. अगले दो दिन राजधानी में और ज्यादा ठंड बढ़ने का अनुमान है. दिल्ली में रविवार यानी 21 दिसंबर और 22 दिसंबर को भी दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, इसके बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है.
 
हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना
हिमालयी क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक छिटपुट बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 21 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद के कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद अगले पांच दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है.

पूर्वी भारत में अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान करीब 2 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है. गुजरात क्षेत्र में अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है, जबकि इसके बाद अगले छह दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. महाराष्ट्र, मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत में अगले सात दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं हैं.

घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी
पंजाब और जम्मू संभाग में 20 दिसंबर की सुबह तक कई स्थानों पर रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तर मध्य प्रदेश और बिहार में 21 दिसंबर की सुबह तक कोहरे का असर बना रह सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 दिसंबर की सुबह तक घना कोहरा रहने की संभावना है.

इसके अलावा 24 और 25 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी घने कोहरे की स्थिति बन सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक और उत्तर ओडिशा में 21 दिसंबर की सुबह तक घना कोहरा छाने की संभावना है. 20 और 21 दिसंबर को तेलंगाना और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है. 20 दिसंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी ठंडी हवाओं का असर रह सकता है.

पंजाब और हरियाणा में कैसा है मौसम?
पंजाब और हरियाणा में भी सर्दी का प्रकोप बना हुआ है. शनिवार को दोनों राज्यों के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अमृतसर में तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब पांच डिग्री ज्यादा है. लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान 9.6 और 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री ज्यादा है. पठानकोट में भी तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बठिंडा में 5.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया.

वहीं चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. हरियाणा की बात करें तो जींद में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अंबाला में तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा है, जबकि हिसार में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से एक डिग्री सेल्सियस कम है.

]]>
Sat, 20 Dec 2025 19:06:19 +0530 news desk MPcg
कोडिंग युक्त कफ सिरप मामला: दोषियों को नहीं मिलेगी कोई राहत, मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का सख्त संदेश https://citytoday.co.in/4644 https://citytoday.co.in/4644 लखनऊ 
उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कोडिंग युक्त कफ सिरप मामले को लेकर सरकार की गंभीरता के बारे में बात की उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा… साथ ही उन्होंने कफ़ सिरप मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्ति है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आरोपियों को बचाना चाहते हैं और जिस तरह से अखिलेश यादव का फोटो आरोपी के साथ सामने आया है उस पर अखिलेश यादव को देश को यह बताना चाहिए कि उनका इनके साथ क्या संबंध है देश यह जवाब चाहता है। अखिलेश यादव लगातार सरकार के ऊपर इसलिए हमला बोलते हैं कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है सरकार ने कफ सिरप मामले में गंभीर धाराओं में आरोपियों के साथ-साथ 140 फर्म के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

]]>
Sat, 20 Dec 2025 18:11:30 +0530 news desk MPcg
दिल्ली में आज से सख्ती: बिना PUCC पेट्रोल&डीजल पर लगी रोक, जानिए पूरा नियम https://citytoday.co.in/4618 https://citytoday.co.in/4618 नई दिल्ली

जब भी गाड़ी चलाते हैं तो हमें सड़क एवं यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है। अगर हम ऐसा नहीं करते हैं, तो हमारी गाड़ी का चालान कट सकता है। इसमें कई नियम होते हैं जिनका पालन करना जरूरी है।

इसी क्रम में दिल्ली में आज से PUCC सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा। अगर आपकी गाड़ी की PUCC नहीं है तो आपको दिल्ली में पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। इसको लेकर सरकार ने न सिर्फ नियम जारी किया है बल्कि, इसका सख्ती से पालन करने को भी कहा गया है। इसलिए अगर आपकी गाड़ी की PUCC (NO PUCC NO Fuel) नहीं हुई है तो आप इसे तुरंत करवा लें। आप यहां आखिरी तारीख से लेकर नए नियम के बारे में और PUCC करवाने का तरीके के बारे में भी जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में सबकुछ जान सकते हैं…

क्या है नया नियम?

    दरअसल, अगर आप दिल्ली में रहते हैं या दिल्ली में अपनी गाड़ी लेकर जाते हैं और आप दिल्ली के पेट्रोल पंप से पेट्रोल-डीजल लेते हैं, तो आपको बिना PUCC पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर सरकार ने ये सख्त कदम उठाने का फैसला किया।

बस आज और कल का समय

    अगर आपकी गाड़ी PUCC सर्टिफिकेट नहीं है, तो आपके लिए आज से पेट्रोल-डीजल लेने में दिक्कत होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि ये नया नियम दिल्ली में आज यानी 18 दिसंबर 2025 से लागू हो गया है जिसके बाद आपको बिना PUCC पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

कैसे करवाएं PUCC?

स्टेप 1
    अगर आपकी गाड़ी की PUCC यानी प्रदूषण नियंत्रण (पोल्यूशन अंडर कंट्रोल) नहीं है, तो आपको अब ये करवाना अनिवार्य होगा
    इसके लिए आपको सबसे पहले पेट्रोल पंप या अन्य जगहों पर बने हुए PUCC सेंटर पर जाना होगा
    यहां पर जाकर आपको अपनी गाड़ी की आरसी दिखानी होती है

स्टेप 2
    इसके बाद आपकी आरसी से आपकी गाड़ी की जानकारी सिस्टम में फीड की जाती है
    फिर आपकी गाड़ी की टेस्टिंग होती है यानी उसका प्रदूषण नियंत्रण चेक होता है
    सबकुछ सही पाए जाने पर आपकी गाड़ी की PUCC कर दी जाती है जिसके लिए आपसे निर्धारित शुल्क लिया जाता है
    इसके बाद आपको प्रदूषण नियंत्रण का सर्टिफिकेट दिया जाता है

 

]]>
Thu, 18 Dec 2025 17:39:47 +0530 news desk MPcg
पश्चिमी यूपी में 15 हजार लोगों की क्षमता वाला डिटेंशन सेंटर मॉडल तैयार, सुरक्षा के लिए बायोमेट्रिक और CCTV प्रणाली https://citytoday.co.in/4572 https://citytoday.co.in/4572 लखनऊ
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अवैध घुसपैठियों और रोहिंग्या शरणार्थियों को रखने के लिए डिटेंशन सेंटर की तैयारी हो रही है. इसका पहला मॉडल सार्वजनिक किया गया है. इस मॉडल में डिटेंशन सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था, क्षमता और तकनीकी सुविधाओं का पूरा डेमो दिखाया गया है.

जानकारी के अनुसार, इस डिटेंशन सेंटर का डिजाइन 15 हजार लोगों को रखने की क्षमता वाला है. पश्चिमी यूपी के कमिश्नर ने इसे सरकार को भेजा है और गृह विभाग को इसकी समीक्षा के लिए निर्देशित किया गया है. मॉडल में सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है.

त्रिस्तरीय सुरक्षा कवच, बायोमेट्रिक सिस्टम और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है. फेस रिकॉग्निशन और थंब इंप्रेशन के जरिए ही किसी व्यक्ति को डिटेंशन सेंटर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी, जिसे कंट्रोल रूम से जारी किए जाने वाले ग्रीन सिग्नल से सुनिश्चित किया जाएगा.

सुरक्षा के लिहाज से मंडलायुक्त ने केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती की सिफारिश की है और डिटेंशन सेंटर में 50 केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों की स्थायी नियुक्ति करने की योजना बनाई गई है. मॉडल में पुरुष और महिलाओं को एक ही परिसर में रखने की व्यवस्था दिखाई गई है, लेकिन उनकी अलग-अलग सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जाएगी.

गृह विभाग द्वारा डेमो मॉडल की जांच और मंजूरी के बाद प्रदेश के 17 नगर निकायों में डिटेंशन सेंटर बनाने की योजना है. इसके अलावा, घुसपैठियों की संख्या अधिक होने पर किसी नगर निकाय में एक से अधिक सेंटर स्थापित किए जा सकते हैं. पश्चिमी यूपी में यह पहला कदम माना जा रहा है, जो अवैध प्रवासियों और शरणार्थियों की संख्या को नियंत्रित करने और उनकी निगरानी सुनिश्चित करने में मदद करेगा. सरकारी अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के सेंटर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा दोनों के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे.

]]>
Sat, 06 Dec 2025 17:21:17 +0530 news desk MPcg
बच्चों को देख खुद उनसे मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ https://citytoday.co.in/4529 https://citytoday.co.in/4529 गोरखपुर
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बालप्रेम जगजाहिर है। जब भी वह बच्चों को अपने आसपास देखते हैं, उन पर स्नेह और प्यार लुटाते हैं। बुधवार को गोरखपुर सर्किट हाउस परिसर में हेलिपैड से उतरते ही उनकी नजर जब समीप के पार्क के गेट पर बच्चों के समूह पर गई तो वह खुद उनसे मिलने उनके पास पहुंच गए। उन्होंने बच्चों से आत्मीयता से बात की और चॉकलेट दिया। 

गोला के मदरिया सिद्धपीठ से होकर मुख्यमंत्री जब हेलीकॉप्टर से सर्किट हाउस परिसर के  हेलिपैड पर उतरे तो उस समय बगल के अंबेडकर पार्क में बच्चे ताइक्वांडो की प्रैक्टिस कर रहे थे। हेलीकाप्टर की गड़गड़ाहट सुनकर बच्चे गेट के पास आकर देखने लगे। सीएम योगी को देखते ही बच्चों ने जयकारा लगाकर उनका अभिवादन किया। बच्चों को देखकर सीएम खुद को रोक नहीं पाए और पहले पार्क के पिछले गेट की ओर गए। गेट के दूसरी ओर खड़े बच्चों से दुलारा। उनसे बात की। सीएम ने पूछा कि क्या कर रहे हो तो बच्चों ने कहा कि ताइक्वांडो की प्रैक्टिस। सीएम ने उन्हें चाकलेट भी दिया।

]]>
Thu, 04 Dec 2025 14:14:35 +0530 news desk MPcg
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा—धर्म परिवर्तन के बाद SC&ST आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा https://citytoday.co.in/4528 https://citytoday.co.in/4528 प्रयागराज
 इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई या किसी अन्य धर्म को अपनाने वाले व्यक्ति को अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) के लाभ का अधिकार नहीं है. कोर्ट ने कहा कि यह लाभ केवल हिंदू धर्म में रहने वाले व्यक्तियों को ही प्राप्त हो सकता है. हाई कोर्ट के जस्टिस प्रवीण कुमार गिरि की एकल पीठ ने कहा कि धर्म बदलने के बाद भी अनुसूचित जाति का लाभ लेना संविधान के साथ धोखा है. कोर्ट ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए इस पर कानूनी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए.

चार माह में जांच कर कार्रवाई का आदेश

हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को निर्देश दिया है कि धर्म बदल चुके हिंदुओं की ओर से SC लाभ लिए जाने के मामलों की चार माह में जांच करें और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही महाराजगंज के डीएम को विशेष रूप से निर्देश दिया गया है कि ईसाई धर्म अपना चुके व्यक्ति की ओर से खुद को हिंदू दिखाने के मामले की तीन माह में जांच कर कार्रवाई की जाए.

केंद्र व राज्य सरकार को भी निर्देश

इसके साथ ही कोर्ट ने निम्न अधिकारियों को इस मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए:

1. भारत सरकार के कैबिनेट सचिव
2. उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव
3. अपर मुख्य सचिव, समाज कल्याण विभाग
4. प्रमुख/अपर मुख्य सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग

याची जितेंद्र साहनी की याचिका खारिज

यह निर्णय जितेंद्र साहनी की याचिका पर सुनाया गया, जिसमें उन्होंने धर्म परिवर्तन के आरोप में एसीजेएम कोर्ट में चल रही आपराधिक कार्यवाही को रद्द किए जाने की मांग की थी. हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज करते हुए कहा कि याची चाहे तो अधीनस्थ अदालत में डिस्चार्ज अर्जी दे सकता है.

कोर्ट ने हिंदू कौन है, इसका स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, आर्य समाजी आदि हिंदू परंपरा के अंतर्गत आते हैं. जो व्यक्ति मुस्लिम, ईसाई, पारसी या यहूदी नहीं है, वह हिंदू माना जाता है. SC की सुविधाएं केवल हिंदू (और संबंधित धर्मों) को ही दी जाती हैं. धर्म बदलने के बाद व्यक्ति इन लाभों का हकदार नहीं रहता है.

सुप्रीम कोर्ट के इस केस का दिया हवाला

सुप्रीम कोर्ट के C. Selvarani मामले का हवाला देते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि लाभ लेने के उद्देश्य से धर्मांतरण करना संविधान के साथ धोखा बताया गया है. याची पर आरोप है कि उसने गरीबों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया. साथ ही हिंदू देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कीं और धार्मिक शत्रुता भड़काई.

ग्राम मथानिया लक्ष्मीपुर एकडंगा के याची पर आरोप है कि उसने जीसस क्राइस्ट की स्पीच के लिए गरीबों का धर्म परिवर्तन कराया है. SC/ST एक्ट का मकसद भी स्पष्ट करते हुए कोर्ट ने कहा कि SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम का उद्देश्य उन समुदायों की रक्षा करना है. जो ऐतिहासिक रूप से जातीय भेदभाव का शिकार रहे हैं, उनके लिए ये एक्ट है. इसलिए इस संरक्षण को उन लोगों तक नहीं बढ़ाया जा सकता, जिन्होंने ऐसा धर्म अपना लिया है जहां जाति व्यवस्था मान्य नहीं है.

]]>
Thu, 04 Dec 2025 14:10:25 +0530 news desk MPcg
शामली में बावरिया गैंग का सरगना मिथुन पुलिस एनकाउंटर में ढेर, कार्बाइन&पिस्टल बरामद https://citytoday.co.in/4493 https://citytoday.co.in/4493 शामली

यूपी के शामली में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. सोमवार देर रात झिंझाना के बिडोली जंगल में पुलिस मुठभेड़ में बावरिया गिरोह का सरगना और सवा लाख का इनामी मिथुन ढेर हो गया. मुठभेड़ में एसओजी के एक हेड कांस्टेबल घायल हुए हैं, जबकि एक थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए. एसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

वारदात की तैयारी में थे बदमाश, पुलिस ने घेरा

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रात में सूचना मिली थी कि वेदखेड़ी–मंसूरा मार्ग पर बावरिया गिरोह के सदस्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं. इस सूचना पर झिंझाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची. 

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सवा लाख का इनामी मिथुन ढेर हो गया. मिथुन का साथी राहुल अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस ने फरार साथी की तलाश शुरू कर दी है.

एसओजी हेड कांस्टेबल घायल, थाना प्रभारी की बची जान

मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से चली गोलियों में एसओजी के हेड कांस्टेबल हरविंदर गोली लगने से घायल हो गए. उन्हें ऊन सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं, झिंझाना थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना की जैकेट में गोली लगी, लेकिन वह उसे भेदकर निकल गई, जिससे उनकी जान बाल-बाल बच गई.

पुलिस ने मारे गए बदमाश के पास से एक कार्बाइन और मेड इन इटली पिस्टल बरामद की है. एसपी ने बताया कि मिथुन पर शामली से एक लाख और बागपत पुलिस की ओर से ₹25,000 का इनाम घोषित था.

20 से अधिक मुकदमे दर्ज, कई राज्यों में फैला रखा था खौफ

पुलिस के अनुसार, मिथुन के खिलाफ हत्या और लूट समेत 20 से अधिक मुकदमे दर्ज थे. उसने कांवड़ यात्रा के दौरान बागपत में एक महिला से लूट की वारदात को भी अंजाम दिया था. वह वर्ष 2017 में झिंझाना में हुए भारत कुमार हत्याकांड में भी शामिल रहा था. एसपी ने बताया कि मिथुन और उसके गिरोह ने तमिलनाडु में भी कई लूट की वारदातें की थीं. जांच में पता चला कि वह घटना को अंजाम देने के बाद पंजाब, साउथ दिल्ली, जयपुर तथा अन्य स्थानों पर ठिकाने बनाता था.

वेस्ट यूपी से लेकर तमिलनाडु तक थी उसकी दहशत

मिथुन पर पहला मुकदमा मारपीट का दर्ज हुआ था. इसके बाद वह दिल्ली, पंजाब, वेस्ट यूपी के शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर जैसे जिलों और तमिलनाडु जैसे दूर के राज्यों में भी लगातार अपराध करता रहा. पुलिस के मुताबिक, उसका मकसद कई राज्यों में अपना प्रभाव और खौफ फैलाना था. पुलिस अब फरार साथी राहुल की तलाश में जुटी हुई है और गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ के लिए भी अभियान चला रही है.

]]>
Tue, 02 Dec 2025 14:14:30 +0530 news desk MPcg
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग कराने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार https://citytoday.co.in/4462 https://citytoday.co.in/4462 नई दिल्ली 
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कनाडा में स्थित कॉमेडियन कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर फायरिंग कराने के मुख्य साजिशकर्ता को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए इस गैंगस्टर की पहचान बंधु मान सिंह सेखों के रूप में हुई है, जो गोल्डी ढिल्लों गैंग का भारत-कनाडा बेस्ड हैंडलर बताया जा रहा है और उसके खिलाफ कई क्रिमिनल केस दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच ने उसके कब्जे से हाई-एंड PX-3 (मेड इन चाइना) पिस्टल 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

इस साल जुलाई में खुले कनाडा के सरे इलाके में खुले कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ को सबसे पहले 10 जुलाई को अज्ञात लोगों ने निशाना बनाया था। उसके बाद 7 अगस्त और 16 अक्टूबर को कैफे पर दो और हमले हुए। गनीमत रही कि इन घटनाओं में कोई घायल नहीं हुआ। कपिल शर्मा ने बुधवार को मुंबई में कहा था कि कनाडा में उनके कैफे पर फायरिंग की तीन घटनाओं ने अधिकारियों को देश में ऐसे हमलों के खिलाफ कार्रवाई करने पर मजबूर कर दिया है। शर्मा ने कहा कि मुझे लगता है कि वहां के नियम और पुलिस के पास शायद ऐसी घटनाओं को कंट्रोल करने की शक्ति नहीं है। लेकिन जब हमारा मामला हुआ, तो यह संघीय सरकार के पास गया और कनाडा की संसद में इस पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि असल में, गोलीबारी की हर घटना के बाद, हमारे कैफे में ज्यादा संख्या में लोग आए। इसलिए अगर भगवान मेरे साथ हैं तो सब ठीक है। शर्मा ने कहा कि हमलों के बाद कई लोगों ने उनसे संपर्क किया। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि भगवान जो भी करते हैं, हमें उसके पीछे की कहानी पता नहीं चलती… मुझे वहां से बहुत से लोगों के कॉल आए जिन्होंने मुझे बताया कि बहुत कुछ हो रहा था, लेकिन मेरे कैफे में गोलीबारी के बाद, यह एक खबर बन गई और अब वहां कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।’’ कपिल शर्मा ने कहा कि मैंने मुंबई या हमारे देश में कहीं भी कभी असुरक्षित महसूस नहीं किया। मुंबई जैसा कोई दूसरा शहर नहीं है।

]]>
Fri, 28 Nov 2025 17:09:08 +0530 news desk MPcg
प्रदूषण पर ‘आप’ की तीखी टिप्पणी: गोपाल राय बोले—GRAP&3 हटाने का फैसला समझ से परे https://citytoday.co.in/4453 https://citytoday.co.in/4453

नई दिल्ली
'आप' नेता गोपाल राय ने गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत स्टेज-3 प्रतिबंधों को हटाने के सरकार के फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि हवा की गुणवत्ता खराब होने के बावजूद यह कदम उठाया गया। यह तब हुआ जब कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) ने बुधवार को स्टेज-3 के उपाय वापस ले लिए, क्योंकि पिछले तीन दिनों में डेटा में कथित तौर पर सुधार दिखा था। हालांकि, राय ने दावा किया कि यह फैसला गलत था और प्रदूषण डेटा मॉनिटरिंग में ट्रांसपेरेंसी को लेकर चिंता जताई। आईएएनएस से ​​बात करते हुए, गोपाल राय ने कहा, "भाजपा सरकार जिस तरह से प्रदूषण को संभाल रही है, उससे कई सवाल उठते हैं। एक नया सवाल सामने आया है कि अगर आज का प्रदूषण लेवल कल से ज्यादा है, तो ग्रेप-3 क्यों हटाया गया? आज एक्यूआई कल से ज्यादा है, फिर भी स्टेज-3 की पाबंदियां हटा दी गईं। जब प्रदूषण का लेवल कम था, तब ग्रेप-3 लागू था।"
राय ने तर्क दिया कि ऐसे समय में पाबंदियां हटाना गैर-जिम्मेदाराना था जब प्रदूषण पारंपरिक रूप से पीक पर होता है। उन्होंने कहा, "यह पहली बार है जब दिल्ली में सर्दियों में प्रदूषण का लेवल बढ़ रहा है, फिर भी पाबंदियों में ढील दी जा रही है। सरकार को प्रदूषण कम करने के लिए काम करना चाहिए, लेकिन इसके बजाय वह डेटा को गलत तरीके से पेश कर रही है। यह दिल्ली के लोगों के खिलाफ एक मानवीय अपराध है, जो स्वास्थ्य पर असर झेल रहे हैं।" उन्होंने आगे आरोप लगाया कि सरकार संकट को सुलझाने के बजाय आंकड़ों में हेरफेर कर रही है।
राय ने कहा, "दिल्ली में एयर प्यूरीफायर बिक चुके हैं, और अस्पतालों में सांस के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है और इसके बजाय डेटा छिपा रही है। भले ही वे प्रदूषण को कंट्रोल न कर सकें, लेकिन आंकड़ों में हेरफेर करना गलत है।" बुधवार को, सीएक्यूएम ने स्टेज-3 की पाबंदियों को हटाने की घोषणा करते हुए हवा की क्वालिटी में धीरे-धीरे सुधार का हवाला दिया। इस वापसी के साथ, दिल्ली अब स्टेज-2 पाबंदियों के तहत काम करेगी। सर्दियों के दौरान, दिल्ली-एनसीआर हवा की क्वालिटी के लेवल के आधार पर एक ग्रेडेड प्रोटोकॉल का पालन करता है- स्टेज 1 (खराब, एक्यूआई 201-300), स्टेज 2 (बहुत खराब, एक्यूआई 301-400), स्टेज 3 (गंभीर, एक्यूआई 401-450), और स्टेज 4 (गंभीर प्लस, एक्यूआई 450 से ऊपर)।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को कहा कि स्टेज-3 हटाने के साथ, ऑफिस के लिए 50 प्रतिशत वर्क-फ्रॉम-होम का नियम और स्कूलों के लिए हाइब्रिड मोड बंद कर दिया गया है। स्टेज-3 की पाबंदियों में गैर-जरूरी कंस्ट्रक्शन, पत्थर तोड़ने, माइनिंग और पुराने डीजल मालवाहक गाड़ियों के चलने पर रोक शामिल है। बदले हुए उपायों के तहत, दिल्ली-एनसीआर में सिर्फ स्टेज-2 की पाबंदियां लागू रहेंगी।

]]>
Thu, 27 Nov 2025 19:35:53 +0530 news desk MPcg
दिल्ली धमाके के बाद बड़ा खुलासा: चीन&तुर्की&पाकिस्तान की ‘बंदूक साजिश’ बेनकाब https://citytoday.co.in/4416 https://citytoday.co.in/4416

नई दिल्ली 
पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के इशारे पर दिल्ली में अंजाम दिए गए बम धमाके के 10 दिन बाद ही अब 'बंदूक' वाली एक साजिश का खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसके तार पाकिस्तान, चीन और तुर्की से जुड़े हुए हैं। पूरे नेटवर्क के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ बताया गया है, जो तरह-तरह से भारत में खून-खराबे और तबाही की साजिश रचने में व्यस्त रहता है।

दिल्ली पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान मनदीप, दलविंदर, रोहन और अजय के रूप में हुई है। इनके कब्जे से चीन और तुर्की में बने 10 अत्याधुनिक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 92 जिंदा कारतूस की बरामदगी हुई है। बरामद पिस्टल्स में तुर्की में निर्मित PX-5.7 और चीन में निर्मित PX-3 शामिल हैं। ये पिस्टल बेहद खतरनाक हैं, जिनका इस्तेमाल आमतौर पर स्पेशल फोर्स में होता है।

खंगाला जा रहा पूरा नेटवर्क
गिरोह का सीधा संबंध आईएसआई से मिला है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुट गई है। पता लगाया जा रहा है कि इस तरह के कितने पिस्टल पहले आ चुके हैं और नई खेप किन लोगों तक पहुंचना था।

ड्रोन से पंजाब भेजते थे हथियार
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तुर्की और चीन में निर्मित इन बंदूकों को भारत भेजने का काम आईएसआई की ओर से किया जा रहा था। यह भी पता चला है कि हथियारों को पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते दिल्ली तक पहुंचाया जा रहा था। तस्करी से जुड़े गुर्गे ड्रोन के जरिए पंजाब में सीमा पार गिराते थे। यहां से इन पिस्टल को दिल्ली लाया गया था। पिस्टल की सप्लाई दिल्ली और आसपास के इलाकों में अपराधियों को होनी थी।

]]>
Sat, 22 Nov 2025 18:28:43 +0530 news desk MPcg
बिहार कांग्रेस में चुनावी एक्शन: 43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में जवाब तलब https://citytoday.co.in/4374 https://citytoday.co.in/4374

पटना
बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने अब चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले नेताओं पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसके तहत मंगलवार को 43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है, इनमें पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। 

बताया गया कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण कांग्रेस पार्टी की अनुशासन समिति ने कई नेताओं को कारण बताओ नोटिस (शोकॉज नोटिस) जारी किया है। चुनावी अवधि में इन व्यक्तियों द्वारा मीडिया सहित अन्य सार्वजनिक मंचों पर पार्टी की आधिकारिक लाइन से हटकर बयान दिए गए थे, जिससे पार्टी की छवि, प्रतिष्ठा तथा चुनावी प्रदर्शन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद यादव के अनुसार संबंधित सभी व्यक्तियों को निर्देशित किया गया है कि वे 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक अपना लिखित स्पष्टीकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा में उत्तर प्राप्त न होने की स्थिति में अनुशासन समिति विवश होकर कठोर कार्रवाई करेगी, जिसमें कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से लेकर छह वर्षों के लिए निष्कासन भी सम्मिलित है।

प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने कहा है कि पार्टी अनुशासन और एकता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा पार्टी को क्षति पहुँचाने वाले किसी भी प्रकार के कृत्य को गंभीरता से लिया जाएगा। जिन्हें नोटिस जारी किया गया है, उनमें पूर्व मंत्री अफाक आलम, पूर्व प्रवक्ता आनंद माधव, पूर्व विधायक छत्रपति यादव, पूर्व मंत्री वीणा शाही, पूर्व एमएलसी अजय कुमार सिंह, पूर्व विधायक गजानंद शाही उर्फ मुन्ना शाही, सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी, बांका जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कंचना कुमारी, सारण जिला अध्यक्ष बच्चू कुमार बीरू, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष राज कुमार राजन भी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस छह सीटें जीत पाई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम को भी इस चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा। 

]]>
Wed, 19 Nov 2025 17:59:16 +0530 news desk MPcg
Bihar: रोहिणी आचार्य के समर्थन में BJP सांसद जगदम्बिका पाल, बोले& यह देश की बेटियों का अपमान https://citytoday.co.in/4342 https://citytoday.co.in/4342 भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के पक्ष में खड़े नजर आए हैं. उन्होंने कहा कि रोहिणी आचार्य के साथ जिस तरह का बर्ताव किया गया है, वह ठीक नहीं है. वह एक बेटी हैं और जिस तरह से उनका अपमान किया गया, वह सिर्फ उनका नहीं बल्कि देश की बेटियों का अपमान हुआ है.

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद तेजस्वी यादव का समर्थन करने वाली रोहिणी आचार्य ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट कर राजनीति से दूरी बनाने की बात कही. रविवार को उन्होंने एक और पोस्ट में दावा किया कि उन्हें गालियां दी गईं और नौबत यहां तक आ गई कि पीटने के लिए चप्पल तक उठाई गई। मजबूरी में मुझे माता-पिता और बहनों को छोड़ना पड़ा.

रोहिणी के पोस्ट पर भाजपा सांसद ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि रोहिणी एक बहन हैं, एक बेटी हैं और एक ऐसी महिला हैं जिन्होंने अपने पिता के लिए किडनी दी, त्याग किया है। अपनी निष्ठा के बावजूद उन्हें अपना घर और परिवार छोड़ना पड़ा. ऐसा व्यवहार न केवल उनके प्रति अपमानजनक है, बल्कि देश की सभी बेटियों का अपमान है.

वहीं बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने कहा कि जिस वीडियो का जिक्र किया जा रहा है, उसे हमने भी देखा है। किसी भी महिला के लिए अपने ही परिवार में ऐसी स्थिति का सामना करना बेहद दुखद और अपमानजनक होता है.उन्होंने कहा कि अगर रोहिणी की ओर से कोई शिकायत हमारे समक्ष आती है तो हम संज्ञान लेंगे.

उन्होंने कहा कि रोहिणी ने अपने पिता को किडनी दान की थी, जिसे एक बेटी द्वारा अपना कर्तव्य निभाने के एक उल्लेखनीय कार्य के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया था। अब हम सुन रहे हैं कि उन्हें अपने परिवार में, अपने पिता या भाइयों द्वारा अपमानित किया जा रहा है.

बिहार विधानसभा चुनाव में राजद को करारी हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद रोहिणी ने दो लगातार पोस्ट के माध्यम से खुद को परिवार के सदस्यों द्वारा अपमानित करने का आरोप लगाया. रोहिणी के आरोप पर अभी राजद या फिर परिवार के किसी सदस्य की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

]]>
Sun, 16 Nov 2025 18:39:29 +0530 news desk MPcg
दिल्ली&NCR में जहरीली हवा का कहर: इंडिया गेट धुंध में ओझल, कई इलाकों में AQI 400+ https://citytoday.co.in/4317 https://citytoday.co.in/4317 नई दिल्ली

 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में सर्दी की शुरुआत के साथ ही हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह दिल्ली के कई हिस्सों में घना स्मॉग छाया रहा, जिससे लोगों को आंखों में जलन और सीने में घुटन महसूस हुई।

इंडिया गेट पर विजिबिलिटी घटी
दिल्ली के पॉपुलर प्लेस इंडिया गेट पर सुबह की सैर के लिए आने वाले लोगों को घने स्मॉग के कारण निराशा हाथ लगी। शनिवार सुबह इंडिया गेट स्मॉग की मोटी चादर में लगभग ओझल हो गया। सुबह 8 बजे यहां AQI 369 दर्ज किया गया, जो 'बेहद खराब' श्रेणी में आता है।

हॉटस्पॉट में हवा 'गंभीर' श्रेणी के करीब
CPCB के आंकड़ों के मुताबिक प्रदूषण के हॉटस्पॉट माने जाने वाले इलाकों में स्थिति काफी चिंताजनक है। आनंद विहार में सुबह 8 बजे AQI 424 दर्ज हुआ, जो 'गंभीर' श्रेणी की तरफ इशारा करता है। वजीरपुर की हवा का स्तर 447 तक पहुंच गया, जो किसी भी शहर के लिए बेहद खतरनाक है। इसके अलावा लोधी रोड, नजफगढ़, करोल बाग और आईजीआई एयरपोर्ट के पास भी हवा की गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में बनी हुई है। हवा में धूल कणों, धुएं और नमी के मिश्रण ने एक मोटी स्मॉग की परत बना दी है, जिससे विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है।

NCR के हाल भी चिंताजनक
दिल्ली से सटे NCR क्षेत्रों में भी हालात बेहतर नहीं हैं। नोएडा सेक्टर-1 में AQI 387 दर्ज किया गया। वहीं गुरुग्राम सेक्टर-51 में AQI 285 रहा।

सेहत के लिए गंभीर खतरा
इस जहरीली हवा का सबसे बुरा असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस या हृदय रोग से पीड़ित मरीजों पर पड़ रहा है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी शिकायतें हो रही हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि लंबे समय तक इतनी खराब हवा में रहने से फेफड़ों को स्थायी नुकसान पहुंच सकता है और कैंसर जैसे गंभीर रोगों का खतरा बढ़ जाता है।

लोगों के लिए जारी की सलाह
दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने के लिए कच्चे ईंधन वाले वाहनों पर रोक, निर्माण स्थलों पर धूल-नियंत्रण के कड़े उपाय, एंटी-स्मॉग गन का उपयोग और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने जैसे कदम उठा रही है।

आम जनता के लिए जारी की ये सलाह

·         सुबह और शाम के समय (जब प्रदूषण सबसे अधिक होता है) बाहर निकलने से बचें।

·         घर से बाहर निकलने पर N-95 मास्क का उपयोग करें।

·         घरों में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें और शरीर को हाइड्रेट रखें।

सरकारी एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन दिल्ली और एनसीआर में हवा की यह गुणवत्ता यहां के निवासियों के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है।

]]>
Sat, 15 Nov 2025 17:55:41 +0530 news desk MPcg
दिल्ली ब्लास्ट में सनसनीखेज खुलासे: आतंकी डॉक्टर शाहीन का ‘महिला नेटवर्क’ और तहखाने में छिपा डरावना सच https://citytoday.co.in/4290 https://citytoday.co.in/4290 नई दिल्ली

दिल्ली कार ब्लास्ट को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं. दिल्ली ब्लास्ट आतंकी हमला है और इसका फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से कनेक्शन है. सरकार अब दिल्ली बम ब्लास्ट को आतंकी घटना मान चुकी है. अब जांच एजेंसियां भी इसी एंगल से जांच में लगी हैं. आतंकी डॉक्टर उमर और फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल में अरेस्ट आतंकियों के तार जुड़ते जा रहे हैं. डॉक्टर बनकर आतंकी साजिश रचने वाले आतंकियों की कुंडली खंगाली जा रही है. इस बीच जैश की लेडी कमांडर डॉ. शाहीन को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं. जी हां, आतंकी डॉ. शाहीन की कहानी अब बहुत दिलचस्प हो गई है.

जानकारी के मुताबिक, आतंकी डॉक्टर शाहीन श्रीलंका के LTTE की तर्ज पर काम करना चाहती थी. उसके इरादे बहुत खौफनाक थे. वह भारत में मौजूद मुस्लिम लड़कियों को जिहादी बनाना चाहती थी. वह गरीब लड़कियों को शिकार बनाना चाहती थी और उनके नाम पर टेरर फंडिंग लेना चाहती थी. उसे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से फंडिंग भी मिल रही थी. दरअसल, जांच एजेंसियों के मुताबिक, अब तक की जांच में पांच ऐसे खुलासे हुए हैं, जिन्हें जानकर डॉक्टरों के टेरर मॉड्यूल का खतरनाक इरादा पता चल जाएगा.

आतंकी डॉक्टर शाहीन को लेकर पांच चौंकाने वाले खुलासे:

    डॉक्टर शाहीन श्रीलंका की आतंकी संगठन लिट्टे (LTTE) की तर्ज पर जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग खड़ी करने की योजना में लगी हुई थी. वह लिट्टे से सम्बंधित लेख को भी पढ़ चुकी थी. जांच एजेंसी डॉक्टर शाहीन को बहुत हार्ड कोर रेडिकलाइज मान करके आगे बढ़ रही है. ताकि उसके असल इरादे का पता चले.

    डॉ. शाहीन दिखावे के लिए दवाखाना भी खोलना चाहती थी. उसकी मुस्लिम लड़कियों को जिहाद की ओर ढकेलने की साजिश थी. इसके लिए वह रिक्रूट सेंटर के लिए तहखाना बनाना चाहती थी. वह गरीब लड़कियों के नाम पर टेरर फंडिंग ले रही थी.

    भारत में आतंकी ट्रेनिंग के लिए डॉक्टर शाहीन सीक्रेट जगह ढूंढ रही थी. रिक्रूट-कमांड सेंटर के लिए आंतकी शाहीन यूपी के सहारनपुर और हापुड़ में जगह की तलाश कर रही थी. पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश से डॉ. शाहीन को फंडिंग मिली थी.

    डॉ. शाहीन के भाई डॉ. परवेज को जांच एजेंसी फरीदाबाद-दिल्ली ले गई है. जांच एजेंसी उसके लखनऊ स्थित घर से बरामद इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल फ़ोन और हार्ड डिस्क को खंगाल रही है. उसके कांटेक्ट में रहने वाले लोग भी राडार पर हैं.

    डॉक्टर शाहीन के संपर्क में रहने वाले एक डॉक्टर से यूपीए ATS पूछताछ कर रही है. डॉक्टर शाहीन ने जिन जिन लोगों से मुलाकात की और लोकेशन पर गई थी, वो सभी UP ATS के राडार पर हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में डॉक्टर शाहीन और उसके नापाक इरादों को लेकर और भी कई खुलासे हो सकते हैं.

कौन है डॉक्टर शाहीन
दरअसल, डॉक्टर शाहीन को फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल के भंडाफोड़ के तहत ही गिरफ्तार किया गया है. कहा जाता है कि डॉक्टर शाहीन दिल्‍ली ब्‍लास्‍ट के आरोपी आतंकी मुजम्मिल की कथित गर्लफ्रेंड है. वह लखनऊ की रहने वाली है. उसकी उम्र 46 साल है. घरवालों के मुताबिक वह बचपन से ही पढ़ाई में तेज थी. वह अपने क्लास में टॉप करती थी. सरकारी स्कूलों से शुरू हुई उसकी पढ़ाई ने उसे एक सफल एमबीबीएस डॉक्टर और प्रोफेसर बना दिया. उसने मेडिसिन के फील्ड में कई साल काम किया. स्टूडेंट्स को पढ़ाया और प्रैक्टिकल नॉलेज दी.

फरीदाबाद में क्या हुआ
दिल्ली ब्लास्ट से पहले हरियाणा के फरीदाबाद में बड़ा खुलासा हुआ. जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच के तार जब हरियाणा के फरीदाबाद पहुंचे तो पूरी दुनिया के होश उड़ गए. हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी से 2,900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक और गोला-बारूद बरामद हुए. इसके साथ कई आतंकी डॉक्टरों की गिरफ्तारियां भी हुईं. इनमें शाहीन भी है. इसके बाद उसी शाम को यानी सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में विस्फोट हुआ. फरीदाबाद वाली रेड से बच निकले आतंकी डॉक्टर उमर ने यह धमाका किया. लाल किले वाली विस्फोट में बारह लोग मर गए, जिनमें आतंकी उमर भी था. फरीदाबाद में विस्फोटकों की बरामदगी से डॉक्टरों से जुड़े एक आतंकवादी नेटवर्क का पर्दाफाश हो गया, जो कथित तौर पर अखिल भारतीय हमलों की योजना बना रहे थे.

]]>
Thu, 13 Nov 2025 15:13:17 +0530 news desk MPcg
अयोध्या में मचा हड़कंप: हाई अलर्ट के बीच लावारिस बैग से फैली सनसनी, बम स्क्वॉड ने संभाली कमान https://citytoday.co.in/4278 https://citytoday.co.in/4278 अयोध्या 
दिल्ली में ब्लास्ट के बीच रामनगरी अयोध्या में सर्किट हाउस के समीप रोडवेज बस स्टैंड के पास एक लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई। हाई अलर्ट होने से सुरक्षा एजेंसियां तत्काल हरकत में आ गईं। कोतवाली नगर क्षेत्र के बस स्टॉप पर करीब दो घंटे से एक काला बैग एक ही जगह पड़ा देख स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही अयोध्या पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया। 

]]>
Wed, 12 Nov 2025 18:28:29 +0530 news desk MPcg
जावेद हबीब और बेटे को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक https://citytoday.co.in/4248 https://citytoday.co.in/4248  प्रयागराज

सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब और उनके बेटे अनोश हबीब को इलाहाबाद से बड़ी राहत मिली है। धोखाधड़ी के मामले में दर्ज मुकदमे की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कथित धोखाधड़ी और जालसाजी के मामलों में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर के संबंध में इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग करते हुए एक याचिका दायर की है।

दोनों के खिलाफ संभल के रायसत्ती पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। जावेद हबीब और उनके बेटे पर संभल के राय सत्ती पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में मुकदमा दर्ज है। बाप-बेटे ने मुकदमे को रद्द करने और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने गिरफ्तारी पर चार्जशीट दाखिल होने तक अंतरिम रोक लगा दी है।

गिरफ्तारी के लिए दी जा रही थी दबिश
जावेद हबीब, अनोश हबीब के अलावा सैफुल नाम के शख्स के खिलाफ भी मुकदमे दर्ज हुए हैं। आरोप है कि 100 से अधिक लोग पीड़ित हैं, जिन्होंने मुनाफे के लालच में पैसा लगाया था. पुलिस ने जावेद हबीब और उनके पूरे परिवार के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया है, ताकि कोई भी देश छोड़कर न भाग सकें पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए जावेद हबीब के दिल्ली और मुंबई स्थित ठिकानों पर नोटिस भी चस्पा किया है। सभी मुकदमों की पुलिस विवेचना कर रही है। जावेद हबीब और उनके बेटे की तरफ से पेश वकील शिखर नीलकंठ, मोहित सिंह, अमित तिवारी ने पक्ष रखा। जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस अचल सचदेव की डबल बेंच ने याचिका पर सुनवाई की गई।

करोड़ों की धोखाधड़ी का है मामला
जावेद हबीब और उनके बेटे अनोश हबीब के खिलाफ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और ठगी के मामले में संभल के रायसत्ती थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। इस धोखाधड़ी मामले में अब तक कुल 32 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। आरोप है कि संभल के रॉयल पैलेस में सितंबर 2023 में जावेद हबीब और उनके बेटे अनोश हबीब ने सेमिनार आयोजित किया था। इस सेमिनार में लोगों को दो से 20 लाख  रुपये तक मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया गया था। दो साल बीतने के बाद न तो निवेशकों को कोई मुनाफा मिला और न ही निवेश की गई रकम अब तक लौटाई गई।

धोखाधड़ी और ठगी के इस मामले की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने एफएलसी कंपनी में पैसा निवेश करने पर निवेशकों को 50 से 70% मुनाफे का लालच देकर ठगा है। निवेशकों ने ठगी के बारे में जानकारी होने के बाद रायसत्ती थाने में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. 23 सितंबर को रायसत्ती थाने में पहला मुकदमा दर्ज किया गया था। फिर उसके बाद लगातार मुकदमे दर्ज होने का सिलसिला जारी है।

 

]]>
Mon, 10 Nov 2025 18:13:18 +0530 news desk MPcg
पैदा होने से पहले ही जिन्ना को दफन कर देना — गोरखपुर में एकता यात्रा के मंच से गरजे सीएम योगी https://citytoday.co.in/4247 https://citytoday.co.in/4247 गोरखपुर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में अखिल भारतीय मुस्लिम लीग के नेताओं मोहम्मद अली जिन्ना और मोहम्मद अली जौहर को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम" का विरोध करते हैं, वे भारत की एकता और अखंडता का अपमान कर रहे हैं।

गोरखपुर में 'एकता यात्रा' और सामूहिक "वंदे मातरम" गायन में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज भी, हम उम्मीद करते हैं कि भारत में रहने वाला हर व्यक्ति राष्ट्र के प्रति वफादार रहेगा और इसकी एकता के लिए काम करेगा।"

उन्होंने कहा, "अब हमारा कर्तव्य है कि हम उन सभी तत्वों की पहचान करें और उनका विरोध करें जो समाज को विभाजित करते हैं, चाहे वह जाति, क्षेत्र या भाषा के नाम पर हो। ये विभाजन नए जिन्ना पैदा करने की साजिश का हिस्सा हैं।"

'भारत में कोई नया जिन्ना फिर कभी न उभरे…'
सीएम योगी ने लोगों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि भारत में कोई नया जिन्ना फिर कभी न उभरे, और अगर कोई देश की अखंडता को चुनौती देने की हिम्मत करता है, तो "हमें ऐसी विभाजनकारी मंशा को जड़ जमाने से पहले ही दफना देना चाहिए।"
 
मुख्यमंत्री ने कहा, "भारत के प्रत्येक नागरिक को इस उद्देश्य के लिए एकजुट होना चाहिए।" मोहम्मद अली जिन्ना 1913 से 14 अगस्त 1947, पाकिस्तान के गठन तक अखिल भारतीय मुस्लिम लीग के नेता रहे। इसके बाद, एक साल बाद 1948 में अपनी मृत्यु तक वे पाकिस्तान के पहले गवर्नर-जनरल बने। मोहम्मद अली जौहर अखिल भारतीय मुस्लिम लीग के सह-संस्थापक थे।

 

]]>
Mon, 10 Nov 2025 18:11:13 +0530 news desk MPcg
योगी ने कांग्रेस व राजद को धोया, बोले& अराजकता पैदा करना इनका जन्मसिद्ध अधिकार https://citytoday.co.in/4231 https://citytoday.co.in/4231 योगी ने कांग्रेस व राजद को धोया, बोले- अराजकता पैदा करना इनका जन्मसिद्ध अधिकार

बिहार विधानसभा चुनाव (कंपाइल खबर)

सीएम योगी ने पहली रैली में रक्सौल से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा और नरकटिया से जदयू प्रत्याशी विशाल कुमार को जिताने की अपील की

योगी ने दूसरी रैली में लौरिया के विधायक, भाजपा प्रत्याशी व भोजपुरी कलाकार विनय बिहारी को फिर से विधानसभा में भेजने का किया आग्रह

सीएम योगी ने ढाका विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी पवन कुमार जायसवाल के समर्थन में मांगा वोट

लालटेन की केरोसिन बेचकर बिहार में अंधेरा करने वाले अब राशन हजम करने की तैयारी में हैंः सीएम

योगी ने विपक्षी दलों को घेरा, बोले-नौकरी के बहाने नौजवानों की जमीन हड़प लेते थे, महागठबंधन फिर नौकरी के नाम पर धोखा देने निकला है

योगी ने दिखाया आईना- महागठबंधन में हिम्मत नहीं कि अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई कर सकें, यूपी में माफिया की छाती पर चलता है बुलडोजर तो उनके आका भी थर-थर कांपते हैं

भोजपुरिया लोगों ने बंजड़ दीपों को भी उपजाऊ बनाने का कार्य किया, मैंने भी गोरखपुर से अपनी संसदीय सीट छोड़कर भोजपुरी कलाकार रवि किशन को ही दी

ढाका में घुसपैठियों के आका को भी लगाएंगे ठिकानेः सीएम योगी

रैलियों में योगी को देखने उमड़ा जनसैलाब, बुलडोजर बाबा जिंदाबाद से गूंज उठा बिहार

पूर्वी चम्पारण/पश्चिम चंपारण

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले चरण के मतदान के अगले दिन शुक्रवार को बिहार में राजद-कांग्रेस पर ऐसा तीखा प्रहार किया कि जनसभा में पहुंची जनता का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। सीएम ने पहली रैली में रक्सौल से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा और नरकटियागंज से जदयू प्रत्याशी विशाल कुमार को जिताने की अपील की। दूसरी रैली में लौरिया के विधायक, भाजपा प्रत्याशी व भोजपुरी कलाकार विनय बिहारी को फिर से विधानसभा में भेजने का आग्रह किया। तीसरी रैली में उन्होंने ढाका से पवन कुमार जायसवाल के लिए वोट मांगा। रैलियों में योगी आदित्यनाथ को देखने जनसैलाब उमड़ा। पूरा बिहार बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। सीएम ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि अराजकता इनका जन्मसिद्ध अधिकार है।

चुनाव सुशासन बनाम जंगलराज का

सीएम योगी ने कहा कि जो लोग लालटेन की केरोसिन बेचकर बिहार को अंधेरे में झोंकते थे, फिर से वही आपका राशन हजम करने आए हैं। यह चुनाव सुशासन बनाम जंगलराज का है। बिहार को 1990 से 2005 के बीच जातीय संघर्ष, नरसंहार, अपहरण और डकैती के दौर में झोंकने वाले अब फिर नई पैकिंग में वोट मांगने निकले हैं। यह वही लोग हैं, जिन्होंने लालटेन की धुंधली लाइट में बिहार में जातीय संघर्ष करवाया था। यह लोग लालटेन की केरोसिन को बेच करके अंधेरा करते थे, फिर घरों में डकैती भी डालते थे। जो लोग पहले चारा खा गए, अब राशन खाने आए हैं। यह वही लोग हैं जिन्होंने नौजवानों को बेरोजगारी और अपराध के अंधेरे में धकेला। अब फिर जातीय नफरत और लूट का राज वापस लाना चाहते हैं, लेकिन बिहार की जनता अब विकास और विरासत के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जैसे उत्तर प्रदेश में माफिया की संपत्ति जब्त कर गरीबों के घर बनाए गए, वैसे ही बिहार में भी सुशासन से अपराध और नक्सलवाद को समाप्त किया जाएगा। गृह मंत्री अमित शाह ने संकल्प लिया है कि 2026 तक देश से नक्सलवाद का नामोनिशान मिट जाएगा।

कार्रवाई की बजाय अपहरणकर्ताओं के सामने नतमस्तक होकर मध्यस्थता की बात करती थी तत्कालीन सरकार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरी रैली में कांग्रेस व राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि यह लोग विकास, गरीब कल्याण की योजनाएं रोक देंगे और फिर से जंगलराज पैदा करेंगे। कांग्रेस व राजद के समय में बिहार में व्यापारी, इंजीनियर, चिकित्सक, बेटियों का लगातार अपहरण होता था। सरकार कार्रवाई की बजाय अपहरणकर्ताओं के सामने नतमस्तक होकर मध्यस्थता की बात करती थी। महागठबंधन में हिम्मत नहीं है कि अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य कर सके। यूपी को देखें, जब वहां माफिया की छाती पर बुलडोजर गड़गड़ाकर चलता है तो उनके आका भी थर-थर कांपते हैं। कांग्रेस, राजद व इनके पार्टनर दंगाइयों को प्रश्रय, व्यापारियों का सरेआम अपहरण करने वालों और खानदानी माफिया को गले से लगाते हैं। सीएम योगी ने मतदाताओं को चेताया कि राजद, कांग्रेस वाले बहकाने आएंगे। जब यह 15 वर्ष सत्ता में थे तो नौजवानों को ठगते थे। नौकरी के बहाने उनकी जमीन हड़प डाली थी। अपहरण उद्योग बन चुका था। नया उद्योग नहीं लगता था। नीतीश कुमार के नेतृत्व में अपहरण उद्योग बंद हुआ। सीएम योगी ने अपील की कि जिन्होंने 2005 के पहले बिहार के जंगलराज, अराजकता, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार को देखा है, वे वर्तमान पीढ़ी को भी बताएं। सीएम योगी ने कहा कि भोजपुरी की मिठास दुनिया में हर जगह पहुंची है। भोजपुरिया लोगों ने बंजड़ दीपों को भी उपजाऊ बनाया। भोजपुरी संस्कृति जहां भी गई, उस क्षेत्र को उपजाऊ बनाया। कलाकार भगवान की अनमोल धरोहर होते हैं। कला का सम्मान होना चाहिए। मैंने गोरखपुर से अपनी संसदीय सीट छोड़कर भोजपुरी कलाकार रवि किशन को दी।

ढाका में घुसपैठियों के आका को भी ठिकाने लगाएंगे

सीएम योगी ने तीसरी रैली में कहा कि कांग्रेस और आरजेडी ने बिहार की गौरवशाली परंपरा को कलंकित किया है। इन दलों ने बिहार को जातीय आधार पर बांटा, नौजवानों को पहचान के संकट में धकेला और विकास की गति को रोक दिया। ढाका में घुसपैठियों के आका को भी ठिकाने लगाएंगे। नौजवान बिहार को बांटने वालों के बहकावे में नहीं आएंगे। बिहार अब विकास चुन रहा है, एनडीए की सरकार चुन रहा है। सीएम योगी ने कहा कि एनडीए के समर्थन में पहले चरण में बिहार की माताओं, किसानों, नौजवानों का उत्साह दिखा। बिहार की धरती पर 65 फीसदी मतदान बताता है कि 14 नवंबर को ईवीएम खुलेगी तो फिर एक बार एनडीए सरकार का नारा साकार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बिहार में विकास भी है और विरासत का सम्मान भी। सड़क, बिजली, पानी, मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज जैसी सुविधाओं से बिहार नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कांग्रेस और आरजेडी पर हमला करते हुए कहा कि ये वही दल हैं जो ढाका जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों को घुसपैठ का केंद्र बनाकर अराजकता फैलाना चाहते हैं, लेकिन एनडीए ऐसी साजिशों को कभी सफल नहीं होने देगा। सीएम योगी ने फिर दोहराया कि बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार को फिर से लूटने के लिए खानदानी माफिया सक्रिय हो गए हैं, लेकिन जनता उन्हें करारा जवाब देगी।

रैलियों में योगी को देखने उमड़ा जनसैलाब

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दीदार करने बिहार में जनसैलाब उमड़ा रहा। खचाखच भरे मैदान के साथ ही विभिन्न बिल्डिंगों की छतों, दीवारों व पेड़ों पर लोग खड़े रहे। पूरा जनसमुदाय बुलडोजर बाबा जिंदाबाद की गूंज से गुंजायमान हो उठा। जयश्री राम, बुलडोजर बाबा लिखी पट्टी लेकर युवाओं ने जनसभा स्थल पर सीएम योगी का अभिनंदन किया।

]]>
Fri, 07 Nov 2025 19:13:35 +0530 news desk MPcg
Bihar Election 2025 1st Phase Polling: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सुबह 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत मतदान; बेगूसराय सबसे आगे, राजधानी पटना पीछे https://citytoday.co.in/4216 https://citytoday.co.in/4216 पटना, 6 नवंबर : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है. चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार गुरुवार सुबह 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें बेगूसराय जिले में सर्वाधिक वोटिंग हुई. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बिहार चुनाव के पहले चरण में दोपहर 11 बजे तक 27.65 प्रतिशत वोटिंग हुई. इस दौरान बेगूसराय में सर्वाधिक 30.37 प्रतिशत वोट पड़े. वहीं वोटिंग के मामले में दूसरे नंबर पर लखीसराय है, जहां पर शुरुआत में कम मतदान हुआ था. लखीसराय में शुरुआती दो घंटे में करीब 7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, लेकिन सुबह 11 बजे तक यहां पर 30.32 प्रतिशत मतदान हुआ. सबसे कम मतदान राजधानी पटना में दर्ज किया गया, जहां सुबह 11 बजे तक 23.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

चुनाव आयोग के अनुसार सुबह 9 बजे तक बेगूसराय में 14.60 प्रतिशत, भोजपुर में 13.11 प्रतिशत, बक्सर में 13.28 प्रतिशत, दरभंगा में 12.48 प्रतिशत, गोपालगंज में 13.97 प्रतिशत, खगड़िया में 14.15 प्रतिशत, मधेपुरा में 13.74 प्रतिशत, मुंगेर में 13.37 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर में 14.38 प्रतिशत, नालंदा में 12.45 प्रतिशत, पटना में 11.22 प्रतिशत, समस्तीपुर में 12.86 प्रतिशत, सारण में 13.30 प्रतिशत, शेखपुरा में 12.97 प्रतिशत, सीवान में 13.35 प्रतिशत और वैशाली जिले में 14.30 प्रतिशत मतदान हुआ था.

इससे पहले सुबह 7 बजे बिहार के 121 विधानसभा सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हुई. बिहार के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने जानकारी दी कि 121 विधानसभा क्षेत्रों में सभी मतदान केंद्रों पर मतदान निर्धारित समय पर शुरू हुआ. पहले चरण में 1314 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है, जिनमें 1192 पुरुष और 122 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में कुल 3,75,13,302 मतदाता हैं, जिनमें 1,98,35,325 पुरुष, 1,76,77,219 महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं, जो 1314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे.

121 विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 45,341 है, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 36,733 और शहरी क्षेत्रों में 8,608 मतदान केंद्र शामिल हैं. 320 आदर्श मतदान केंद्र घोषित किए हैं, जिनमें से 926 महिला-प्रबंधित और 107 दिव्यांग-प्रबंधित हैं. अकेले पटना में 5,677 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 541 केवल महिलाओं के लिए, 49 आदर्श मतदान केंद्र, 14 दिव्यांगजनों के अनुकूल मतदान केंद्र और 3 युवा-केंद्रित बूथ शामिल हैं.

]]>
Thu, 06 Nov 2025 14:29:32 +0530 news desk MPcg
चीन जैसा मॉडल अपनाएगी दिल्ली? धुंध और स्मॉग खत्म करने की बड़ी योजना तैयार https://citytoday.co.in/4214 https://citytoday.co.in/4214 नई दिल्ली
दिल्ली में वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर के बीच चीन ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में इस समस्या से निपटने के लिए मदद की पेशकश की है। 2010 के दशक की शुरुआत में दिल्ली और बीजींग दोनों ही धुंध और वायु प्रदूषण के अत्यधिक और खतरनाक स्तर से जूझ रहे थे, जहां पीएम 2.5 की सांद्रता नियमित रूप से 500 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक थी। यह विश्व स्वास्थ्य संगठन के 10 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर वार्षिक दिशानिर्देश से 50 गुना ज्यादा थी। नवंबर 2025 तक बीजींग ने निरंतर सुधारों के जरिये वायु प्रदूषण की समस्या पर काफी हद तक अंकुश लगाने में सफलता हासिल कर ली है। आइये जानते हैं चीन ने बीजींग की हवा को कैसे साफ किया।
 
चीन की दिल्ली को प्रदूषण में मदद की पेशकश
नई नीतियों के साथ कड़ाई से लागू किए गए नियम चीनी सरकार ने एक राष्ट्रीय अभियान शुरू किया, जिसमें नई नीतियों के साथ नए नियम बना कर उनको कड़ाई से लागू किया। चीन ने सबसे पहले बीजींग को चुना। यहां दूसरे देशों के दूतावास हैं और वायु प्रदूषण की समस्या चीन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी का कारण बन गई थी। तमाम बदलाव लाने वाली तकनीकों का परीक्षण बीजींग में किया गया और इसके सकारात्मक नतीजे सामने आने के बाद इसे दूसरी जगहों पर भी लागू किया गया। लो एमिसन जोन की रणनीति वायु प्रदूषण से निपटने और विशिष्ट क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता में सुधार लाने की बीजींग की रणनीति में लो एमिसन जोन(एलईजेड) जैसी पहलों ने महत्पपूर्ण भूमिका निभाई।

बीजिंग ने प्रदूषण नियंत्रण में सफलता पाई
ये क्षेत्र उच्च-उत्सर्जन वाले वाहनों के प्रवेश को सीमित करते हैं, जिससे परिवहन के स्वच्छ और अधिक पर्यावरण-अनुकूल साधनों के उपयोग को बढ़ावा मिलता है। इसके अतिरिक्त, शहर ने प्रदूषणकारी औद्योगिक सुविधाओं को बंद करके और ही¨टग प्रणालियों को उन्नत करके कोयले की खपत को कम करने के लिए काम किया।गैस आधारित इंडस्ट्री बीजींग ने कोयले के इस्तेमाल में कमी लाने में अग्रणी भूमिका निभाई।

3,000 छोटे बायलरों को चरणबद्ध तरीके से बंद किया और 2017 तक कोयले के इस्तेमाल को 1.5 करोड़ टन तक सीमित कर दिया। यानी 30 प्रतिशत की कटौती। प्राकृतिक गैस और नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोतों ने इस कमी को पूरा किया, और शहर ने 4 गीगावाट सौर और पवन ऊर्जा क्षमता बढ़ाई। वाहनों के प्रदूषण पर नियंत्रण का तरीका बीजींग ने लाइसेंस प्लेट लाटरी के •ारिए वाहनों की संख्या सीमित कर दी और मेट्रो नेटवर्क का विस्तार 1,000 किलोमीटर तक कर दिया।

कैसे साफ हुई बीजींग की हवा?
बीजींग ने सार्वजनिक परिवहन, साइकिलिंग और नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोतों से चलने वाले ई-वाहनों को अपनाया है, जिससे शहर के परिवहन परि²श्य में नया बदलाव आया है। 2020 तक, सब्सिडी और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से नई बिक्री में इलेक्टि्रक वाहनों का योगदान 40 प्रतिशत तक पहुंच गया। 2,000 से ज्यादा कारखाने बंद हो गए या स्थानांतरित हो गए, और सर्दियों के दौरान इस्पात उत्पादन में कटौती की गई।

निगरानी और पेड़ लगाने पर जोर निगरानी के मोर्चे पर काफी काम किया गया। 1,500 स्टेशनों के एक राष्ट्रव्यापी नेटवर्क ने रियल टाइम पीएम2.5 डाटा उपलब्ध कराया। सार्वजनिक ट्रेकिंग के लिए 'ब्लू स्काई' जैसे एप को सशक्त बनाया गया। बीजींग के आसपास 10 करोड़ पेड़ लगाए। इससे पेड़ों ने बड़ी मात्रा में कार्बन का अवशोषण किया और हवाओं के प्रदूषण को कम करने में बड़ा योगदान दिया।

ये रहे नतीजे
2013 से 2017 तक, बीजींग में पीएम2.5 का स्तर 35 प्रतिशत से घटकर 89.5 से 58 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रह गया। इसी अवधि में राष्ट्रीय औसत में 25 प्रतिशत की गिरावट आई। 2020 तक, तीन-वर्षीय कार्य योजना ने कोयले की खपत में 15 करोड़ टन की और कटौती की और कुल खपत में स्वच्छ ऊर्जा की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत तक बढ़ा दी। सांस की दिक्कतों से जुड़े मामलों में 20 प्रतिशत की कमी आई।

औसत आयु पर असर
वायु गुणवत्ता में सुधार ने लोगों की जीवन प्रत्याशा को बढ़ाने में योगदान दिया है। बीजींग में, पीएम2.5 के स्तर में गिरावट से स्थानीय जीवन प्रत्याशा में लगभग 4.6 वर्ष की वृद्धि होने का अनुमान है। राष्ट्रीय स्तर पर 2013 से औसत जीवन प्रत्याशा में दो वर्ष की वृद्धि हुई है। 2013 और 2020 के बीच, चीन वायु प्रदूषण में कुल वैश्विक कमी के लगभग तीन-चौथाई के लिए जिम्मेदार था। इसके विपरीत, बांग्लादेश, भारत, नेपाल और पाकिस्तान सहित दक्षिण एशियाई देशों में 2000 के बाद से कण प्रदूषण में ¨चताजनक वृद्धि देखी गई है।

]]>
Thu, 06 Nov 2025 13:25:26 +0530 news desk MPcg
योगी सरकार की बड़ी सौगात, निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह पर अब ₹85,000 तक की सहायता https://citytoday.co.in/4207 https://citytoday.co.in/4207 योगी सरकार की बड़ी सौगात, निर्माण श्रमिकों की बेटियों के विवाह पर अब ₹85,000 तक की सहायता

योगी सरकार ने बढ़ाई कन्या विवाह सहायता राशि, श्रमिक परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

सामान्य विवाह पर ₹65,000, अंतर्जातीय विवाह पर ₹75,000, सामूहिक विवाह पर ₹85,000 तक की सहायता

आयोजन के लिए मिलेगी अलग से ₹15,000 की राशि, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और निशुल्क

बीओसी बोर्ड द्वारा अब तक संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत ₹6336.61 करोड़ वितरित, 1.88 करोड़ पंजीकृत श्रमिक लाभान्वित

हर गरीब और श्रमिक परिवार तक विकास का लाभ पहुंचाना ही योगी सरकार का संकल्प

लखनऊ
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्माण श्रमिकों के हित में बड़ा निर्णय लिया है।राज्य के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना में आर्थिक सहायता राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। अब सामान्य विवाह के लिए ₹65,000, अन्तर्जातीय विवाह के लिए ₹75,000 और सामूहिक विवाह के लिए ₹85,000 प्रति जोड़े की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त ₹15,000 आयोजन के लिए पृथक से उपलब्ध कराया जाएगा।

कन्यादान का फर्ज निभा रहे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मानना है कि श्रमिक परिवार समाज की रीढ़ हैं। उनकी बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग देना सरकार का मानवीय कर्तव्य है। सरकार का प्रयास है कि कोई भी श्रमिक बेटी बिना चिंता के अपने जीवन का नया अध्याय शुरू कर सके। इसी क्रम में सामूहिक विवाह कार्यक्रमों की संपूर्ण व्यवस्था श्रम विभाग एवं बोर्ड द्वारा की जाएगी ताकि श्रमिक परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। विवाह आयोजन में सुरक्षा, आवास, परिवहन और भोजन की सभी व्यवस्थाएं विभाग द्वारा सुनिश्चित की जाएंगी।

1.88 करोड़ से अधिक पंजीकृत श्रमिक होंगे लाभान्वित
बोर्ड की सचिव पूजा यादव ने बताया कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का उद्देश्य हर पंजीकृत श्रमिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कन्या विवाह सहायता राशि में वृद्धि से श्रमिक परिवारों को सीधा और ठोस लाभ मिलेगा। वर्तमान में 1.88 करोड़ से अधिक श्रमिक बोर्ड में पंजीकृत हैं। 

सुविधाजनक और निःशुल्क आवेदन प्रक्रिया
पंजीकृत श्रमिक मात्र ₹20 एकमुश्त पंजीकरण शुल्क और ₹20 वार्षिक अंशदान देकर योजनाओं के पात्र बन सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन एवं निःशुल्क है — श्रमिक www.upbocwboard.in वेबसाइट या जन सेवा केंद्रों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

श्रमिकों के लिए बोर्ड द्वारा संचालित अन्य कल्याणकारी योजनाएं

बोर्ड द्वारा पंजीकृत श्रमिकों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं—

▪️जन्म सहायता: पुत्र जन्म पर ₹20,000, पुत्री जन्म पर ₹25,000 और ₹2.50 लाख की सावधि जमा राशि।

▪️शिक्षा सहायता: कक्षा 1 से उच्च शिक्षा तक ₹2,000 से ₹1,00,000 तक की धनराशि एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की पूर्ण शुल्क प्रतिपूर्ति।

▪️गंभीर बीमारी सहायता: चिकित्सा पर आने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति।

पेंशन सहायता: पात्रता अनुसार प्रति माह ₹1,000 की आर्थिक सहायता।

दिव्यांगता/मृत्यु सहायता: ₹2,00,000 से ₹5,00,000 तक की आर्थिक मदद श्रमिक के आश्रितों को प्रदान की जाती है।

अब तक बोर्ड द्वारा 18,94,797 आवेदनों पर ₹6336.61 करोड़ की धनराशि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रदान की जा चुकी है।

]]>
Wed, 05 Nov 2025 18:12:48 +0530 news desk MPcg
गोरखपुर में ‘साहित्यिक महाकुंभ’ का मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ https://citytoday.co.in/4136 https://citytoday.co.in/4136 गोरखपुर में ‘साहित्यिक महाकुंभ’ का मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार से शुरू होगा प्रथम गोरखपुर पुस्तक महोत्सव, 9 नवंबर तक चलेगा

नेशनल बुक ट्रस्ट कर रहा आयोजन, पुस्तकों के स्टाल के साथ ही सजेंगे बाल मंडप और साहित्यिक मंच

गोरखपुर
 प्रयागराज में धर्म, अध्यात्म और संस्कृति के अद्वितीय महाकुंभ का भव्य और दिव्य आयोजन सबकी स्मृतियों में रच-बस गया है। अब बारी ‘साहित्यिक महाकुंभ’ की है। साहित्यिक महाकुंभ का यह आयोजन गोरखपुर पुस्तक महोत्सव के रूप में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के परिसर में होने जा रहा है। 1 नवंबर से 9 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को करेंगे।

गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में ‘प्रथम गोरखपुर पुस्तक महोत्सव’ का आयोजन नेशनल बुक ट्रस्ट (राष्ट्रीय पुस्तक न्यास) की तरफ से किया जा रहा है। यह आयोजन नगर की गहरी आध्यात्मिक, कलात्मक और साहित्यिक विरासत का एक भव्य उत्सव होगा। पुस्तक महोत्सव में आमजन प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से रात 8 बजे तक शामिल हो सकेंगे। इसमें सभी के लिए प्रवेश निशुल्क होगा। पुस्तक महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ नेशनल बुक ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद सुधाकर मराठे, गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे। 

नेशनल बुक ट्रस्ट के निदेशक युवराज मलिक के अनुसार प्रथम पुस्तक महोत्सव में 100 से अधिक प्रकाशकों के 200 से भी अधिक पुस्तकों के स्टॉल लगेंगे, जहां हिंदी, अंग्रेजी और अनेक भारतीय भाषाओं की हजारों पुस्तकें प्रदर्शित की जाएंगी। साथ ही, बाल मंडप और साहित्यिक मंच पर नामचीन लेखकों-वक्ताओं के साथ संवाद, कार्यशालाएं और चर्चाएं भी आयोजित होंगी।

बच्चों के लिए होंगी आकर्षक गतिविधियां
बाल मंडप में बच्चों के लिए आकर्षक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसमें कहानी सत्र, कठपुतली शो, आर्ट एंड क्राफ्ट वर्कशॉप, चित्रांकन और डूडलिंग प्रतियोगिताएं, ओरिगेमी और क्ले आर्ट, सुलेख और रंगमंच कार्यशालाएं तथा म्यूजिकल स्टोरीज सेशन शामिल होंगे। ताकि बच्चे पुस्तकों की दुनिया से आनंदपूर्वक तरीके से जुड़ सकें।

जानी-मानी साहित्यिक हस्तियों को सुनने का मिलेगा अवसर
साहित्यिक मंच पर गोरखपुर और प्रदेश के अन्य हिस्सों से जुड़ी अनेक जानी-मानी साहित्यिक हस्तियाें को सुनने का अवसर मिलेगा। जिनमें अवध संस्कार : लोकाचार और लोकगीत की लेखिका डाॅ. मनोरमा मिश्रा, विद्वान साहित्यकार डाॅ. रामदेव शुक्ल, प्रसिद्ध कवि-आलोचक व्यमोश शुक्ल (प्रधानमंत्री, नागरी प्रचारिणी सभा), वरिष्ठ लेखिका एवं अनुवादक आशा प्रभात, युवा लेखिका डाॅ. निधि अग्रवाल,  पत्रकार-उपन्यासकार उमा, वरिष्ठ कवि अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व पुलिस अधिकारी एवं विविध पुस्तकों की लेखिका डाॅ. सत्या सिंह, अरविंद त्रिपाठी, अमित कुमार, कवयित्री सुनीता अबाबील तथा गोरखपुर के प्रतिष्ठित लेखक सुभाष यादव आदि शामिल हैं।

सांस्कृतिक संध्या में होंगे समृद्ध विरासत को दर्शाने वाले कार्यक्रम
सांस्कृतिक संध्याओं में भारत की समृद्ध कलात्मक विरासत को दर्शाने वाले कार्यक्रम होंगे, जिनमें बिरजू महाराज कथक संस्थान (लखनऊ) के कलाकारों द्वारा शास्त्रीय नृत्य एवं गायन, कव्वाली प्रस्तुति, तथा ‘फोक क्वीन ऑफ इंडिया’ मालिनी अवस्थी की एक विशेष प्रस्तुति शामिल है। इनके अलावा राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) का नाटक, सूफी एवं बॉलीवुड फ्यूजन म्यूजिक, कवि सम्मेलन, और ‘द युवाम प्रोजेक्ट’ के साथ एक विशेष म्यूजिकल ईवनिंग आयोजित की जाएगी। जिससे यह आयोजन साहित्य, कला और संस्कृति का एक भव्य महोत्सव बन जाएगा।

ई-लाइब्रेरी का भी ले सकेंगे अनुभव
दर्शक यहां ‘राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय (नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया)’ का अनुभव भी ले सकेंगे, जहां 3,000 से अधिक ई-पुस्तकों तक निशुल्क पहुंचा जा सकता है। यह पारंपरिक पढ़ने की आदत का डिजिटल ज्ञान की दुनिया के साथ सुंदर समन्वय होगा।

]]>
Fri, 31 Oct 2025 17:38:53 +0530 news desk MPcg
काशी की सनातन परंपरा, गंगा आराधना और लोकआस्था का अद्वितीय संगम है देव दीपावली: मुख्यमंत्री https://citytoday.co.in/4123 https://citytoday.co.in/4123 काशी की सनातन परंपरा, गंगा आराधना और लोकआस्था का अद्वितीय संगम है देव दीपावली: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की देव दीपावली तैयारियों की समीक्षा

01 से 04 नवंबर तक आयोजित होगा गंगा महोत्सव, 05 नवंबर को गंगा तट पर भव्य देव दीपावली

घाटों पर प्रकाश, सजावट, दीपदान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी उच्च गुणवत्ता व समयबद्धता से पूरी करने के निर्देश

गंगा तट पर दीपदान का दृश्य श्रद्धा और अनुशासन की मिसाल बने, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहे: मुख्यमंत्री

चेत सिंह घाट पर 25 मिनट की प्रोजेक्शन सहित प्रतिदिन 03 बार लेज़र शो होगा

देव दीपावली में स्मार्ट लाइटिंग, थीम आधारित इंस्टालेशन, ड्रोन और सीसीटीवी मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु शौचालय, पेयजल, चिकित्सा, कंट्रोल रूम और सफाई कर्मियों की तैनाती 24×7 सक्रिय रखने का निर्देश

नाविक समुदाय को देव दीपावली की गरिमा का हिस्सा बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, उन्हें सुरक्षा उपकरण, लाइफ जैकेट और पूर्ण सहयोग दिया जाए

क्लीन काशी, ग्रीन काशी, डिवाइन काशी’ के दर्शन से अभिभूत होंगे श्रद्धालु: मुख्यमंत्री

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में 05 नवम्बर को वाराणसी में आयोजित होने वाली देव दीपावली 2025 की तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने कहा कि देव दीपावली काशी की सनातन परंपरा, गंगा आराधना और लोकआस्था का अद्वितीय संगम है। यह पर्व भारत की उस अनादि परंपरा का सजीव प्रतीक है, जहाँ दीप केवल ज्योति नहीं, बल्कि धर्म, कर्तव्य और राष्ट्रभाव का प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी की देव दीपावली का आयोजन इस प्रकार किया जाए कि यह भारत की सांस्कृतिक आत्मा और आध्यात्मिक चेतना का विश्व संदेश बने।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि देव दीपावली से पूर्व आयोजित गंगा महोत्सव (01 से 04 नवम्बर) और मुख्य आयोजन देव दीपावली (05 नवम्बर) की सभी तैयारियाँ समयबद्ध, व्यवस्थित और उच्च गुणवत्ता की हों। घाटों की प्रकाश सज्जा, दीपदान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनसहभागिता की तैयारियाँ इस प्रकार हों कि श्रद्धा, अनुशासन और सौंदर्य का संतुलन प्रदर्शित हो। उन्होंने कहा कि गंगा तट पर दीपदान का दृश्य श्रद्धा और अनुशासन की मिसाल बने। इसके लिए घाटों पर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या अवरोध न हो।

मुख्यमंत्री ने पर्यटन, नगर निगम, पुलिस, जल पुलिस, संस्कृति, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, विद्युत व स्वास्थ्य विभागों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि वे अपनी जिम्मेदारी के अनुरूप आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि देव दीपावली के अवसर पर घाटों पर स्मार्ट लाइटिंग, आकर्षक फ्लोरल डेकोरेशन, थीम-आधारित इंस्टालेशन तथा ड्रोन और सीसीटीवी मॉनिटरिंग की समुचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि घाटों, गलियों और प्रमुख मार्गों की सफाई और सजावट पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा प्रत्येक घाट पर पर्याप्त सफाई कर्मी तैनात रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय रहे और कमांड सेंटर से सीसीटीवी फीड की निगरानी निरंतर की जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त शौचालय, पेयजल व्यवस्था, चिकित्सीय सहायता और प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित किए जाएँ। घाटों के समीप आपातकालीन नौका एवं एम्बुलेंस सेवाएँ उपलब्ध रहें। नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उन्हें लाइफ जैकेट, पंजीकरण टैग और निर्धारित रूट की जानकारी दी जाए।

मुख्यमंत्री ने नमो घाट, राजघाट, राजेन्द्र प्रसाद घटा, दशाश्वमेध घाट सहित सभी प्रमुख घाटों पर आयोजित होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा की और कहा कि वहाँ दीप सज्जा, पर्यटक सुविधाएँ और सुरक्षा उपाय उच्च स्तर पर किए जाएँ। उन्होंने कहा कि नाविक समुदाय काशी की परंपरा का अभिन्न हिस्सा है, उनका उत्साह और योगदान देव दीपावली की गरिमा को और बढ़ाता है। प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि उन्हें पर्याप्त सहयोग मिले और श्रद्धालुओं को सुरक्षित नौका सेवाएँ प्राप्त हों।

बैठक में बताया गया कि चेत सिंह घाट पर 25 मिनट की प्रोजेक्शन सहित प्रतिदिन 03 बार लेज़र शो का आयोजन करने की योजना है। इसी तरह, काशी विश्वनाथ घाट और चेत सिंह घाट के बीच रेत की सैंड आर्ट इंस्टॉलेशन लगाई जाएगी। ग्रीन आतिशबाजी, लेज़र शो और संगीत कार्यक्रम के साथ काशी विश्वनाथ धाम घाट के सामने 10 मिनट का ग्रीन फायरक्रैकर शो आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देव दीपावली का आयोजन ‘क्लीन काशी, ग्रीन काशी, डिवाइन काशी’ के भाव को साकार करने वाला हो। घाटों से लेकर गलियों तक स्वच्छता, सुगमता और प्रकाश व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, शटल सेवाओं, विद्युत आपूर्ति और चिकित्सा सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि किसी भी क्षेत्र में जाम या अव्यवस्था न हो। उन्होंने कहा कि गंगा तटों पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों, विद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं, महिला समूहों और धर्माचार्यों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। यह आयोजन जनसहयोग, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी का यह पर्व केवल धार्मिक नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन और आत्मबल का उत्सव है। काशी आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक यहाँ की पावनता, व्यवस्था और अनुशासन देखकर ‘अतिथि देवो भवः’ की भारतीय परंपरा को अनुभव करें।

]]>
Thu, 30 Oct 2025 19:07:11 +0530 news desk MPcg
ट्रंप के टैरिफ के बीच भारत ने बाजी मार ली — चीन को एक्सपोर्ट में 22% की वृद्धि https://citytoday.co.in/4084 https://citytoday.co.in/4084 नई दिल्ली

एक ओर जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ-टैरिफ (Trump Tariff) खेल रहे हैं, तो वहीं भारत ने अपने निर्यातक देशों की लिस्ट में विविधता लाई है. इसका असर भी देखने को मिला है. अमेरिका के 50 फीसदी टैरिफ (US Tariff On India) का बड़ा असर झींगा निर्यात से लेकर टेक्सटाइल सेक्टर तक पर देखने को मिला. लेकिन भारतीय निर्यातकों ने अमेरिकी बाजार में दबाव के बीच दूसरे देशों के बाजारों का रुख किया. रिपोर्ट के मुताबिक, US Tariff Tension के बीच India-China के व्यापार संबंध सुधरे हैं और वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में भारत का चीन को निर्यात करीब 22% बढ़ा है. 

टैरिफ टेंशन के बीच बढ़ा चीन से कारोबार
रिपोर्ट्स की मानें तो India-China Trade में सुधार के चलते अप्रैल-सितंबर 2025 में चीन को भारत का निर्यात 8.41 अरब डॉलर रहा है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2024 के 6.90 अरब डॉलर से 22 फीसदी के आसपास की बढ़त दर्शाता है. खास तौर पर अमेरिकी टैरिफ के असर से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले सेक्टर्स के प्रोडक्ट्स की चीन में अच्छी खासी डिमांड देखने को मिली है. इनमें झींगा और एल्युमिनियम प्रमुख हैं. इसके अलावा और भी कई क्षेत्रों ने चीन को निर्यात में तेजी दिखाई है. 

झींगा समेत इन सेक्टर्स को लगा था झटका
बीते दिनों आईं अन्य रिपोर्ट्स पर नजर डालें, तो अमेरिका द्वारा भारत पर 50% का टैरिफ लगाने के बाद से भारतीय झींगा निर्यात पर बुरा असर देखने को मिला है. ग्लोबल डेटा के हवाले से ट्रंप के इस टैरिफ अटैक के चलते भारत से अमेरिका को एयर कार्गो निर्यात में 14 फीसदी की तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है, तो आंध्र प्रदेश की झींगा इंडस्ट्री करीब 25,000 करोड़ रुपये के भारी नुकसान का अनुमान लगाया गया था. इनमें कहा गया था कि अमेरिका को झींगा निर्यात के 50 फीसदी ऑर्डर 50% टैरिफ के बाद से रद्द हुए.

इसके अलावा अन्य सबसे प्रभावित सेक्टर्स में एल्युमिनियन और टेक्सटाइल रहा, जिनके लिए अमेरिका सबसे बड़ा बाजार रहा है. बीते दिनों कंफेडेरेशन ऑफ इंडियन टेक्सटाइल इंडस्ट्री यानी CITI के एक सर्वे में इसके प्रभाव देखने को मिले थे. सर्वे के निष्कर्षों में सामने आया था कि निर्यात पर 50% टैरिफ के चलते कपड़ा और परिधान क्षेत्र कम ऑर्डर और कारोबार में करीब 50% की गिरावट से जूझ रहा है. 

चीनी राजदूत बोले- 'भारतीय वस्तुओं का स्वागत'
भारत में चीन के राजदूत श फीहोंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (पहले X) पर एक पोस्ट के जरिए भी India-China Trade बढ़ने पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि, 'वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में चीन को भारत का निर्यात 22% बढ़ा है. बीजिंग ज्यादा से ज्यादा भारतीय वस्तुओं का स्वागत करता है और अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को कम करने में मदद के लिए तैयार है.'

ट्रंप ने भारत पर टैरिफ किया था दोगुना
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टैरिफ पॉलिसी के तहत शुरुआत में भारत पर 25 फीसदी का रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था. लेकिन बाद में रूसी तेल और हथियारों की खरीद को मुद्दा बनाया और भारत पर इसकी खरीद बढ़ाकर यूक्रेन युद्ध में पुतिन की मदद करने का आरोप लगाया था. इसके चलते अमेरिका की ओर से भारत पर लागू टैरिफ को दोगुना करते हुए 50% कर दिया गया था, जो 27 अगस्त से लागू है. 

]]>
Tue, 28 Oct 2025 14:46:47 +0530 news desk MPcg
UPSC छात्र की चौंकाने वाली करतूतें: 15 से अधिक अश्लील वीडियो और अमृता की सिलेंडर साजिश में शामिल https://citytoday.co.in/4083 https://citytoday.co.in/4083  नई दिल्ली

दिल्ली में 32 साल के UPSC छात्र के मर्डर केस में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अश्लील वीडियो बनाने के जुर्म में रामकेश मीणा की हत्या करने वाली उसकी लिव इन पार्टनर ने जो हथकंडे अपनाए वो वाकई चौंकाने वाले हैं। अब दिल्ली पुलिस ने एक और नई बात बताते हुए कहा कि मृतक रामकेश के पास उसकी लिव इन पार्टनर के अलावा 15 और ऐसे अश्लील वीडियो का कलेक्शन था। UPSC छात्र के फ्लैट से बरामद हुई एक हार्ड डिस्क में 15 से अधिक महिलाओं के ऐसे ही वीडियो मिले हैं। पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञ वीडियो सामग्री की जांच कर रहे हैं ताकि महिलाओं की पहचान हो सके और यह पता लगाया जा सके कि वीडियो उनकी सहमति से रिकॉर्ड किए गए थे या नहीं।

मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने कहा,'ऐसा लगता है कि मृतक ने कई महिलाओं के साथ ऐसा ही किया था और अपने लैपटॉप पर उनके निजी वीडियो रिकॉर्ड करता था। लैपटॉप अभी बरामद नहीं हुआ है,लेकिन हार्ड डिस्क जब्त कर ली गई है और इसमें 15 से अधिक महिलाओं के वीडियो हैं। बता दें कि 32 वर्षीय व्यक्ति का जला हुआ शव 6 अक्टूबर को गांधी विहार,तिमारपुर स्थित उसके चौथे मंजिल के अपार्टमेंट से बरामद किया गया था। शुरुआत में पुलिस ने आग से लापरवाही बरतने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था,लेकिन बाद की जांच में पता चला कि यह सोच-समझकर की गई हत्या का मामला था।

पुलिस ने  बताया कि उसकी पार्टनर मुरादाबाद की 21 वर्षीय BSc फोरेंसिक साइंस की छात्रा है। उसे पूर्व-प्रेमी और एक अन्य व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि महिला गुस्से और अपमान से भरी हुई थी क्योंकि उसे पता चला कि उसने चुपके से उसके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए थे और जब उसने डिलीट करने को कहा तो उसने मना कर दिया। जांचकर्ताओं के अनुसार,आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़ित की हत्या कर दी और इस हत्या को आकस्मिक आग लगने की घटना के रूप में दर्शाने की कोशिश की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा,'जब उसने उससे विरोध किया और उसने फुटेज हटाने से मना कर दिया,तो उसे धोखा मिला और अपमानित महसूस हुआ।

जांच करने वाले अधिकारियों ने बताया कि मुख्य आरोपी ने फोरेंसिक साइंस की अपनी पृष्ठभूमि और क्राइम शो में अपनी रुचि का उपयोग करते हुए बड़ी सावधानी से हत्या को छुपाने की योजना बनाई थी। कथित तौर पर 5 अक्टूबर की रात को वह अपने पूर्व-प्रेमी और एक अन्य सहयोगी के साथ पीड़ित के फ्लैट पर गई थी। तीनों ने कथित तौर पर पीड़ित पर हमला किया और मोबाइल चार्जर के तार से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी, फिर शव पर तेल और शराब डाली। अधिकारी ने आगे कहा,'उन्होंने गैस रेगुलेटर खोल दिया और एक लाइटर जलाया,जिससे अचानक आग लगने का सीन बनाया गया। सिलेंडर को पीड़ित के सिर के पास रखा गया था। लगभग एक घंटे बाद आग फैली और सिलेंडर फट गया,जिससे शव पूरी तरह से जल गया।'

अमृता की LPG सिलेंडर वाली साजिश में राजदार बने सुमित-संदीप

 राजधानी के गांधी विहार इलाके में हुए यूपीएससी छात्र हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है. एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस महीने की शुरुआत में उत्तरी दिल्ली के गांधी विहार में अपने फ्लैट में अपने 32 साल के लिव-इन पार्टनर की हत्या करने वाली महिला ने लाश को जलाने के लिए तेल, घी और शराब का इस्तेमाल किया था.

दिल्ली पुलिस ने इस हत्या के सिलसिले में आरोपी की पहचान अमृता चौहान (21) के रूप में हुई है, और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी UPSC की तैयारी कर रहे रामकेश मीणा की जली हुई लाश उनके फ्लैट में मिलने के कुछ दिनों बाद हुई है.

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी फॉरेंसिक साइंस की स्टूडेंट अमृता ने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड सुमित कश्यप (27) और उसके साथी संदीप कुमार (29) के साथ मिलकर मीणा का गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद, लाश को पूरी तरह जलाने के इरादे से उस पर तेल, घी और शराब डाली.

पर्दे के पीछे साजिश का खेल…

एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया, "आरोपी लड़की ने अपनी फॉरेंसिक साइंस की जानकारी का इस्तेमाल करके इस घटना को एक एक्सीडेंटल आग की तरह दिखाने की कोशिश की. तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं."

ऑफिसर ने कहा, "अमृता ने अपने पूर्व बॉयफ्रेंड सुमित और उसके दोस्त संदीप के साथ मिलकर यह मर्डर प्लान किया था, जिससे वह एक हार्ड डिस्क वापस ले सके, जिसमें कथित तौर पर उसके अश्लील वीडियो थे."

ऑफिसर ने आगे बताया कि यह घटना 6 अक्टूबर को हुई, जब गांधी विहार में चौथी मंजिल के एक फ्लैट में आग लगने की खबर मिली. आग बुझाने के बाद, पुलिस को युवक की जली हुई लाश मिली.

अमृता ने खुद बताई पूरी कहानी…

घटना के बाद संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन फॉरेंसिक टीमों को आग लगने के पैटर्न में कुछ गड़बड़ियां मिलने के बाद शक बढ़ गया. पुलिस ने बताया कि टीम ने CCTV फुटेज खंगाला, जिसमें 5 अक्टूबर की रात को दो नकाबपोश आदमी बिल्डिंग में घुसते दिखे, और उनके बाद अमृता और एक और आदमी भी आया. उनके जाने के कुछ ही मिनट बाद आग लग गई.

अधिकारी ने बताया कि कॉल डेटा रिकॉर्ड के एनालिसिस से यह भी कन्फर्म हुआ कि घटना के वक्त अमृता का मोबाइल फोन क्राइम सीन के पास ही था. उन्होंने कहा, "जैसे-जैसे शक बढ़ता गया, पुलिस टीम ने अमृता की हरकतों पर नज़र रखना शुरू कर दिया. बड़े पैमाने पर छापेमारी के बाद, उसे 18 अक्टूबर को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान उसने सुमित और संदीप के साथ मिलकर हत्या की प्लानिंग करने की बात कुबूल कर ली."

एक्स ने घोंटा गला, अमृता ने डाला घी…

पुलिस के मुताबिक, अमृता ने बताया कि उसे पता चला था कि मीणा ने चुपके से उसके इंटीमेट वीडियो रिकॉर्ड किए थे और उन्हें एक हार्ड डिस्क में सेव कर लिया था. जब उसने उन्हें डिलीट करने से मना कर दिया, तो वह अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सुमित के पास गई, जो गुस्सा हो गया और उसने बदला लेने में उसकी मदद करने के लिए हां कर दी.

इसके बाद, उन लोगों ने मीणा को इस तरह से खत्म करने का प्लान बनाया कि यह एक आग लगने का हादसा लगे. उन्होंने कहा, "5 और 6 अक्टूबर की दरमियानी रात को सभी आरोपी मीना के फ्लैट पर गए. जब ​​सुमित और संदीप ने उसका गला घोंटा. अमृता ने शरीर पर तेल, घी और शराब डालने में मदद की, जिससे वह पूरी तरह से जल जाए."

पुलिस ने बताया कि सुमित एक LPG डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर काम करता था. इस वजह से उसे पता था कि गैस सिलेंडर फटने में कितना वक्त लगेगा. उसने किचन से गैस सिलेंडर निकाला और रेगुलेटर का नॉब खोलकर उसे विक्टिम के सिर के पास रख दिया और आग लगा दी.

सबूत मिटाने की भरपूर कोशिश लेकिन…

पुलिस ऑफिसर ने आगे बताया कि इसके बाद, उन्होंने फ्लैट के लोहे के गेट से नेट हटा दिया और अमृता ने हटे हुए नेट के अंदर से हाथ डालकर गेट को अंदर से लॉक कर दिया. वे मृतक का हार्ड डिस्क, दो लैपटॉप और बाकी सामान भी ले गए. करीब एक घंटे बाद, सिलेंडर फट गया और लाश जल गई.

अमृता की गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने मृतक का एक हार्ड डिस्क, एक ट्रॉली बैग और एक शर्ट बरामद किया. 21 अक्टूबर को, सह-आरोपी सुमित को मुरादाबाद से पकड़ा गया, और अपराध के दौरान इस्तेमाल किया गया उसका मोबाइल फोन भी ज़ब्त कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि दो दिन बाद, एक और आरोपी संदीप को भी पकड़ लिया गया.

]]>
Tue, 28 Oct 2025 14:44:00 +0530 news desk MPcg
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अब सिर्फ इतने दिन ही दिल्ली में चलेंगे पटाखे https://citytoday.co.in/3996 https://citytoday.co.in/3996 नई दिल्ली

दिवाली के त्योहार से ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट  ने दिल्ली-एनसीआर  के निवासियों को एक बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने क्षेत्र में ग्रीन पटाखों की बिक्री पर लगी रोक को 25 अक्टूबर तक के लिए हटा दिया है। यह फैसला मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण की अध्यक्षता वाली पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के सुझावों पर विचार करने के बाद लिया।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट से सिफारिश की थी कि पटाखों के उत्पादकों और त्योहार के मद्देनजर लोगों को यह अस्थायी राहत दी जानी चाहिए। कोर्ट ने उनकी सिफारिश को मानते हुए यह आदेश जारी किया है। यह छूट विशेष रूप से ग्रीन पटाखों के लिए दी गई है जो पारंपरिक पटाखों की तुलना में कम प्रदूषण फैलाते हैं।

यह आदेश 25 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा जिससे दिवाली के दौरान लोग ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल कर सकेंगे। यह फैसला दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण की चिंताओं और त्योहार के मौके पर लोगों की भावनाओं के बीच संतुलन बनाने की दिशा में एक कदम माना जा रहा है।

 

]]>
Wed, 15 Oct 2025 17:31:06 +0530 news desk MPcg
औद्योगिक क्रांति की राह पर उत्तर प्रदेश, योगी मॉडल से बदला उद्योग जगत का नक्शा https://citytoday.co.in/3968 https://citytoday.co.in/3968 औद्योगिक क्रांति की राह पर उत्तर प्रदेश, योगी मॉडल से बदला उद्योग जगत का नक्शा

2024-25 में रिकॉर्ड 4,000 नई फैक्ट्रियां हुईं स्थापित, कुल संख्या पहुंची 27,000 के पार 

फैक्ट्री की संख्या में वृद्धि नए उत्तर प्रदेश के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ते कदमों का प्रतीक

निवेश, रोजगार और औद्योगिक विश्वास में नित नए इतिहास बना रहा है उत्तर प्रदेश 

विगत साढ़े 8 वर्षों में योगी सरकार ने उद्योगों के लिए तैयार किया विशेष पारिस्थितिकी तंत्र 

निवेशकों को आकर्षित करने के साथ ही उन्हें जोड़े रखने में भी सफलता प्राप्त कर रहा प्रदेश 

लखनऊ
 कभी पिछड़ेपन और बेरोजगारी के प्रतीक के रूप में देखा जाने वाला उत्तर प्रदेश आज उद्योगों का नया ग्रोथ सेंटर बन गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य ने जिस गति से औद्योगिक विकास की दिशा में कदम बढ़ाए हैं, उसने पूरे देश को चकित किया है। वर्ष 2024-25 में उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड 4,000 नई फैक्ट्रियां स्थापित हुईं, जिससे प्रदेश में कुल फैक्ट्रियों की संख्या 27,000 के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई है। यह केवल एक सांख्यिकीय उपलब्धि नहीं, बल्कि नए उत्तर प्रदेश के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ते कदमों का प्रतीक है।

योगी सरकार ने विगत साढ़े 8 वर्षों में उद्योगों के लिए एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र तैयार किया है जो निवेशकों को न केवल आकर्षित करता है बल्कि उन्हें लंबे समय तक जोड़े रखता है। राज्य में निवेश से संबंधी प्रक्रियाओं को पारदर्शी और निवेशक-हितैषी बनाया है, जिसके कारण उत्तर प्रदेश आज देश का “न्यू इनवेस्टमेंट हब” बन गया है। यहां स्थापित फैक्ट्रियों में इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, ऑटोमोबाइल, केमिकल और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों की अग्रणी कंपनियां शामिल हैं।

तेज रफ्तार से बढ़ा औद्योगिक आधार
वर्ष 2003 में उत्तर प्रदेश में सिर्फ 8,980 फैक्ट्रियां थीं। 2021 में यह संख्या बढ़कर 16,503 तक पहुंच गई। 2022 में यह संख्या 17,481 से होते हुए 2023 में 19,100 का आंकड़ा पार कर गई। 2025 में अब यह 27,000 तक पहुंच गई है जो उल्लेखनीय वृद्धि है। यह वृद्धि केवल संख्या तक सीमित नहीं है, बल्कि औद्योगिक भूगोल में एक संरचनात्मक परिवर्तन का संकेत है। अब निवेश केवल नोएडा, ग्रेटर नोएडा या लखनऊ तक सीमित नहीं, बल्कि बरेली, कानपुर, झांसी, गोरखपुर, आजमगढ़ और प्रयागराज जैसे शहरों तक फैल चुका है।

निवेश और रोजगार का नया युग
2023-24 की एएसआई रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश देश के टॉप-15 औद्योगिक राज्यों में चौथे स्थान पर पहुंच गया था। 2023-24 तक राज्य में 22,141 फैक्ट्रियां संचालित थीं, जो देश की कुल फैक्ट्रियों का 8.5 प्रतिशत हिस्सा थीं। इन इकाइयों में 12.80 लाख से अधिक वर्कर्स कार्यरत थे जो देशभर के औद्योगिक वर्कफोर्स का 8.3 प्रतिशत था। फैक्ट्री ग्रोथ की वार्षिक दर 16 प्रतिशत और वर्कर्स की संख्या में 8 प्रतिशत की वृद्धि ने दर्शाया कि प्रदेश में न केवल उद्योग बढ़ रहे हैं, बल्कि रोजगार के अवसरों में भी लगातार विस्तार हो रहा है। 2025 में 27 हजार फैक्ट्रीज की संख्या इसी का प्रमाण है। 

गांवों तक पहुंची औद्योगिक क्रांति
सरकार का लक्ष्य केवल शहरी औद्योगिक विकास नहीं, बल्कि ग्राम्य औद्योगिकरण को भी बढ़ावा देना है। एमएसएमई इकाइयों और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन देने के लिए अनुदान, प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और निर्यात सुविधा जैसे कदम उठाए गए हैं। आज यूपी के कई ग्रामीण इलाकों में छोटे उद्योग आत्मनिर्भर भारत की जड़ें मजबूत कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की यह औद्योगिक कहानी केवल विकास का नहीं, बल्कि विश्वास, पारदर्शिता और परिवर्तन का उदाहरण बन रही है। 

 

]]>
Tue, 14 Oct 2025 18:24:38 +0530 news desk MPcg
कुशीनगर की सड़कों को मिलेगा नया जीवन, 11 जर्जर मार्गों के पुनर्निर्माण पर प्रशासन की मंजूरी https://citytoday.co.in/3967 https://citytoday.co.in/3967  राजापाकड़

क्षेत्र के सेमरा हर्दोपट्टी, बसंतपुर रामलगन राय, मठिया भोकरिया, बेनीभार गांव की सड़कों सहित फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र की 11 जर्जर सड़कों का कायाकल्प होगा। 8.9 किमी लंबाई वाली सड़कों के लिए 208.52 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं, शासन ने 104.20 लाख रुपये की प्रथम किस्त अवमुक्त भी कर दी है। विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने इसका प्रस्ताव भेजा था।

इन सड़कों का होगा कायाकल्प
1150 मीटर सेमरा हर्दोपट्टी संपर्क मार्ग के लिए 16.17 के सापेक्ष 8.09 लाख रुपये, 400 मीटर मठिया भोकरिया मुसहर टोला मार्ग के लिए 5.88 लाख के सापेक्ष 2.94 लाख रुपये, 150 मीटर रामलगन राय संपर्क मार्ग के लिए 2.98 लाख के सापेक्ष 1.49 लाख रुपये व बेनीभार संपर्क मार्ग लंबाई 800 मीटर के लिए 21.61 लाख के सापेक्ष 10.81 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त हुई है। इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र में बीसीटी से लोहार पट्टी 500 मीटर मार्ग के लिए 25.12 लाख के सापेक्ष 12.56 लाख रुपये, कोकिलपट्टी पांडेय टोला संपर्क मार्ग लंबाई 1600 मीटर के लिए 39.21 लाख के सापेक्ष 19.61 लाख, पटहेरवा पिपरा कनक से चैनपट्टी गगलवा संपर्क मार्ग लंबाई 200 मीटर के लिए 7.53 लाख के सापेक्ष 3.77 लाख, करमैनी का मजरा नूरखार टोला संपर्क मार्ग लंबाई 700 मीटर के लिए स्वीकृत 17.84 लाख रुपये के सापेक्ष 8.92 लाख, फाजिलनगर बघौचघाट मार्ग से नरायनपुर संपर्क मार्ग लंबाई 1000 मीटर के लिए स्वीकृत 22.81 लाख रुपये के सापेक्ष 11.32 लाख, समऊर नोनिया पट्टी मार्ग से परसौनी खुर्द पश्चिम टोला संपर्क मार्ग लंबाई 1500 मीटर के लिए स्वीकृत 26.73 लाख रुपये के सापेक्ष 13.37 लाख और नरायनपुर खास टोला संपर्क मार्ग लंबाई 900 मीटर के लिए स्वीकृत धनराशि 22.64 लाख रुपये के सापेक्ष 11.32 लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं।

]]>
Tue, 14 Oct 2025 18:21:27 +0530 news desk MPcg
अलीगढ़ में शादी के बाद 12 दुल्हनों का अचानक गायब होना, परिवारों में मचा हड़कंप https://citytoday.co.in/3950 https://citytoday.co.in/3950 अलीगढ़
करवाचौथ की रात जहां देशभर की सुहागिनें अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं, वहीं अलीगढ़ में इसी रात एक ऐसी वारदात घटी जिसने भरोसे और रिश्तों की जड़ों को हिला दिया. यहां 12 घरों में एक साथ मातम पसर गया, क्योंकि इन परिवारों की नई-नई आई दुल्हनें करवाचौथ का व्रत रखकर, छलनी में चांद दिखाकर, पति की आरती उतारकर और घरवालों को नशीला खाना खिला कर लाखों की नकदी और जेवर लेकर फरार हो गईं.

यह मामला सासनी गेट थाना क्षेत्र का है, जहां अब तक चार एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं और पुलिस ने इसे एक संगठित गिरोह की करतूत बताया है. बताया जा रहा है कि ये सभी 'दुल्हनें' बिहार और झारखंड से लाई गई थीं, जिन्हें दलालों ने लड़कियों की कमी झेल रहे घरों में ब्याह करवा दिया था. शादी के लिए इन दलालों को 80 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक की रकम दी गई थी.

करवाचौथ की रात भरोसे का कत्ल

मामले की जांच में सामने आया कि सभी बारहों दुल्हनों ने शादी के बाद बड़े प्यार और सलीके से ससुराल वालों का दिल जीत लिया था. किसी ने सास के साथ मंदिर जाने की आदत डाल ली थी, तो कोई पति के साथ खेतों तक जा पहुंची थी. सबने करवाचौथ का व्रत भी रखा, घर में सजावट की, मेहंदी लगाई और रात को जब व्रत खोलने का वक्त आया, तब उन्होंने ऐसी चाल चली कि किसी को शक तक न हुआ. परिवार वालों के मुताबिक, रात के खाने में सभी दुल्हनों ने खुद हाथ लगाकर व्यंजन बनाए. उसी खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया. जैसे ही परिवार वाले बेहोश हुए, वैसे ही सबने अपनी-अपनी गठरी बांधी और भाग निकलीं. सुबह जब लोग होश में आए, तो अलमारियां खुली थीं, लॉकर खाली थे और सुहागनें घर में नहीं थी.

दलालों का कोई अता-पता नहीं

इन शादी में दलालों ने अहम भूमिका निभाई थी. ज्यादातर शादियां तीन से चार दलालों के नेटवर्क के जरिए हुई थीं. ये लोग दावा करते थे कि बिहार या झारखंड की ‘गरीब लेकिन संस्कारी लड़कियों’ को अच्छे परिवारों में बसाना चाहते हैं.
जब लड़कियां भागीं, तो सबसे पहले उन्हीं दलालों के नंबर पर फोन किए गए मगर सभी नंबर या तो बंद मिले या फिर इस नंबर पर अब कोई और बोल रहा है की आवाज आई. धीरे-धीरे सच सामने आया कि यह कोई संयोग नहीं बल्कि एक सुनियोजित जाल था.

12 परिवारों के साथ 30 लाख की ठगी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इन 12 लुटेरी दुल्हनों ने मिलकर करीब 30 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है. इसमें सोने-चांदी के जेवर, नकदी और मोबाइल फोन शामिल हैं. कुछ घरों से दहेज में मिली रकम भी साफ हो गई.
एक पीड़ित ने बताया, शादी को बस 10 दिन हुए थे, करवाचौथ पर उसने बड़े प्यार से पूजा की. हम सब भावुक हो गए. सोचा था नसीब खुल गए, पर सुबह देखा तो सब कुछ लुट गया. दूसरे परिवार ने बताया कि शादी से पहले लड़कियों ने साधारण परिवार का दिखावा किया था, ताकि शक न हो. कई घरों में तो पड़ोसी बाराती बनकर गए थे यानी सबकुछ पूरी तैयारी से हुआ.

पुलिस की टीमों को सौंपी गई जिम्मेदारी

सासनी गेट थाने में जैसे ही पहले परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई, वैसे ही बाकी पीड़ित भी पहुंच गए. धीरे-धीरे पता चला कि यह एक संगठित ठगी का रैकेट है. एएसपी मयंक पाठक ने बताया, यह एक सुनियोजित गिरोह है जो बिहार-झारखंड और पश्चिमी यूपी में सक्रिय है. चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं. आरोपियों की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं. जल्द ही सबकी गिरफ्तारी होगी. पुलिस ने अब बिहार और झारखंड के कई जिलों में संपर्क साधा है, ताकि इन महिलाओं की असली पहचान निकल सके. जिन एजेंटों ने यह रिश्ता कराया, उनके फोटो और दस्तावेज भी जुटाए जा रहे हैं.

ऐसे चलता है लुटेरी दुल्हन रैकेट

जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह कोई नया फार्मूला नहीं है. कई बार ऐसे गिरोह गरीब इलाकों से युवतियों को बहला-फुसलाकर शादियों में भेजते हैं. शादी के बाद वे कुछ दिन ससुराल में रहती हैं, भरोसा जीतती हैं और फिर एक दिन नकदी-जेवर लेकर फरार हो जाती हैं. इस रैकेट का फायदा उन इलाकों में उठाया जाता है जहां लिंगानुपात असंतुलित है और गरीब या उम्रदराज़ पुरुषों को शादी के लिए दुल्हन नहीं मिलती. अलीगढ़ पुलिस ने शक जताया है कि यह गिरोह पहले भी हाथरस, बुलंदशहर और बदायूं में ऐसी वारदातें कर चुका है. अब अलीगढ़ में यह अब तक की सबसे बड़ी ठगी साबित हो रही है.

करवाचौथ की रात यादों में जहर बन गई

जिस करवाचौथ को इन परिवारों ने खुशियों का त्योहार समझा था, वही रात अब उनके लिए जहर बन गई. गांव की गलियों में अब भी चर्चा है कि सब कुछ इतनी सफाई से हुआ कि किसी को भनक तक नहीं लगी. न कोई झगड़ा, न कोई इशारा बस अचानक सब हवा हो गईं.

 

]]>
Mon, 13 Oct 2025 19:38:21 +0530 news desk MPcg
बहुत कुछ सहा है मीलॉर्ड…’ महिला वकीलों की गुहार, चेंबर की सुविधा की उठाई मांग https://citytoday.co.in/3949 https://citytoday.co.in/3949 नई दिल्ली

15 से 25 साल हो गए और देख‍ि‍ए, इसके बाद भी देश भर के न्यायालयों-बार काउंस‍िल्स में मह‍िला वकीलों के लिए आज बैठने तक के लिए जगह नहीं है. बरसों से हम हर तरह से सह रहे हैं. 90 के दशक तक तो कभी ये हालात थे कि ज्यूड‍िशरी में मह‍िलाओं का आना ही बहुत अच्छा नहीं माना जाता था. आज जब मह‍िलाओं की संख्या यहां बढ़ी है तो उन्हें सुव‍िधाएं नहीं मिल रहीं. कई पीपल के पेड़ के नीचे बैठ रही हैं तो कई बस एक सही जगह के इंतजार में रहती हैं…सुप्रीम कोर्ट महिला अधिवक्ता एसोसिएशन की जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट प्रेरणा सिंह कहती हैं कि अब हम सुप्रीम कोर्ट से अपने लिए बराबरी से ज्यादा व्यवहार‍िक जरूरत पूरी करने की मांग कर रहे हैं. 

मह‍िला अध‍िवक्ताओं की याच‍िका में क्या है? 

गौरतलब है कि देश की वरिष्ठ महिला अधिवक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. याच‍िकाकर्ताओं में 15 से 25 साल अनुभव वाली इन वकीलों ने अदालत से देश भर की अदालतों और बार एसोसिएशनों में महिला वकीलों को प्रोफेशनल चैंबर या केबिन देने के लिए एक समान और लैंगिक रूप से संवेदनशील नीति बनाने की मांग की है. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर नोटिस जारी कर प्रतिवादियों से जवाब मांगा है. 

याचिका में महिला अधिवक्ताओं ने कहा है कि बरसों से सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की चैम्बर वेटिंग लिस्ट में होने के बावजूद उन्हें प्रोफेशनल कामों के लिए उचित जगह नहीं मिली. याचिका में ये भी कहा गया है कि भविष्य में होने वाले चैंबर या केबिन आवंटन में महिला वकीलों को प्राथमिकता दी जाए या उनके लिए सीटें आरक्षित हों.  इसके अलावा याचिका में उन महिला वकीलों के लिए भी चैंबर बनाने और प्राथमिकता देने की बात की गई है जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट में 25 साल से ज्यादा प्रैक्टिस की है और जो अभी सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की प्रतीक्षा सूची में हैं

पेड़ के नीचे बैठकर प्रैक्ट‍िस…

एडवोकेट प्रेरणा महिला वकीलों की प्रैक्ट‍िकल समस्या का जिक्र करती हैं. वो कहती हैं कि इतने सालों की प्रैक्टिस होने के बाद भी हमें बैठने के लिए कोई जगह नहीं मिलती. कंसल्टेशन रूम हमेशा बुक रहता है. लोग दिन भर वहीं बैठे रहते हैं. तमाम अदालतों में महिला वकीलों को अक्सर पेड़ के नीचे बैठकर क्लाइंट से मिलने या काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है. कल्पना कीजिए आप पेड़ के नीचे बैठकर काम कर रही हैं, चाय वाला आता है और कहता है ‘चाय ले लो मैडम’. आप जवाब देती हैं, ‘नहीं, आगे जाएं’. चायवाला आगे कहेगा कि कोई नहीं क्लाइंट को पिला दो. बताओ आपकी उस समय क्या इज्जत रह जाती है. 

कहने का अर्थ ये है कि ऐसी बहुत सारे हालात हम लोगों ने देखा और महसूस किया है. तभी हमें लगा कि ये जरूरी है कि हमें एक सम्मानजनक स्थान दिया जाए. हमारी मांग रिजर्वेशन के लिए नहीं बल्कि हमें बेसिक सुविधाएं चाहिए. हमारा मकसद केवल ये है कि महिलाओं को काम करने के लिए सुविधाजनक चेम्बर मिले. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आज नोटिस जारी किया और उन्होंने सकारात्मक संकेत दिया कि महिलाओं, दिव्यांगों और अन्य जरूरतमंदों को कार्य और सुविधा के लिए जगह दी जानी चाहिए. हमें उम्मीद है कि जल्द ही कुछ सकारात्मक आदेश और निर्देश मिलेंगे.

कार्यक्षमता पर पड़ रहा असर 

याच‍िकाकर्ता और सुप्रीम कोर्ट महिला वकील संघ की उपाध्यक्ष एडवोकेट भक्ति पासरिजा का कहना है कि महिला वकीलों को चेंबर की कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है. महिला वकील लंबे समय से चेंबर के लिए आवेदन कर रही हैं, लेकिन उन्हें कोई पॉजिट‍ि रेस्पांस नहीं मिल रहा है. वो कहती हैं कि हम कभी भी रिजर्वेशन की बात नहीं करते. यहां मुद्दा समान अवसर और कार्यक्षमता का है. हमें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर सकारात्मक कदम उठाएगा. मेरा मानना है कि महिला वकीलों के लिए कार्यस्थल होंगे तो पेशेवर संरचना में सुधार होगा. 

मांगें पूरी हुई तो क्या बदलेगा 

सुप्रीम कोर्ट की सीन‍ियर एडवोकेट सोन‍िया माथुर कहती हैं कि आज लड़क‍ियां ज्यूड‍िशरी में करियर बनाने का सपना देखने लगी हैं. कोर्ट पर‍िसरों में मह‍िला अध‍िवक्ताओं की संख्या बढ़ी है. ऐसे में न्यायालय पर‍िसर भी जेंडर सेंसेट‍िव होने चाहिए. मह‍िलाएं न्याय के क्षेत्र में आती हैं तो उन्हें यहां का माहौल भी उनके अनुरूप मिलना चाहिए. ठीक यही बात दिव्यांगों के लिए भी लागू होती है. उन्हें भी अदालतों में चेंबर के अलावा हर सहूल‍ियत मिलनी चाहिए. न्यायालय में समय समय पर महिलाओं के लिए आवाज उठाई जाती है. देश भर के न्यायालयों में न स‍िर्फ चेंबर बल्क‍ि महिलाओं के ल‍िए क्रेच की सुव‍िधा, साफ टॉयलेट और भेदभाव रहित माहौल मिलना चाहिए. इससे उनकी प्रोफेशनल कार्यक्षमता बढ़ेगी. साथ ही ज्यूड‍िशरी में मह‍िलाओं की संख्या और ज्यादा बढ़ेगी. 

]]>
Mon, 13 Oct 2025 19:32:47 +0530 news desk MPcg
कुशीनगर में बड़ा बदलाव: पुलिस अधीक्षक ने 314 अफसरों का तबादला अभियान शुरू किया https://citytoday.co.in/3922 https://citytoday.co.in/3922 कुशीनगर
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए बड़े पैमाने पर तबादलों को शुरू किया है। इस कार्रवाई के तहत पिछले तीन साल से एक ही थाने में तैनात 314 पुलिसकर्मियों को अन्य थानों में स्थानांतरित किया गया है। इस फैसले से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और कर्मियों के बीच चर्चा जोरों पर है।

जानकारी के अनुसार, स्थानांतरण की सूची में हेड कांस्टेबल और आरक्षी शामिल हैं, जो लंबे समय से एक ही जगह पर पदस्थ थे। पुलिस अधीक्षक का यह कदम कार्यक्षमता बढ़ाने और भ्रष्टाचार या रिश्वतखोरी जैसे मुद्दों को रोकने के लिए उठाया गया है। अधिकारियों का मानना है कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर रहने से कुछ कर्मी प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आकर अनुचित गतिविधियों में लिप्त हो सकते हैं, जिसे रोकने के लिए यह कार्रवाई जरूरी थी।

स्थानांतरण की सूची जारी होने के बाद कई पुलिसकर्मियों ने नई तैनाती को लेकर अपनी सहमति जताई, जबकि कुछ ने असंतोष भी व्यक्त किया। हालांकि, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने साफ किया कि यह फैसला विभाग की बेहतरी और जनता की सेवा को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने कहा कि नियमित स्थानांतरण से पुलिसकर्मियों को नए अनुभव मिलेंगे और उनकी कार्यक्षमता में सुधार होगा।

पुलिस महकमे के सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई से जूनियर और सीनियर दोनों स्तर के कर्मियों में हलचल है। कुछ थानों में स्टाफ की कमी की शिकायतें भी सामने आई हैं, लेकिन प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इन खामियों को दूर कर लिया जाएगा। स्थानांतरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से चलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं ताकि कोई असुविधा न हो।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह कदम पुलिस विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार होगा और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।

 

]]>
Sat, 11 Oct 2025 18:48:36 +0530 news desk MPcg
अमित शाह का केजरीवाल पर तंज, घर बैठे ही सुनाई ये कटु बात! https://citytoday.co.in/3906 https://citytoday.co.in/3906 नई दिल्ली 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर बरसते नजर आए। गृहमंत्री ने पूर्व सीएम पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने इतने घोटाले किए कि जनता ने उनके चुनाव का 'घोटाला' कर दिया और अब वह घर बैठे हुए हैं। इसी साल फरवरी में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार को हार का सामना करना पड़ा था और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी सीट तक नहीं बचा पाए थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को यमुना नदी की सफाई के लिए 1,816 करोड़ रुपये के प्रॉजेक्ट्स की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पूर्व की आप सरकार और इसके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जोरदार निशाना साधा। शाह ने कहा, 'केजरीवाल जी ने 11 साल में मोहल्ला क्लीनिक का घोटाला, सीएनजी का घोटाला, शराब घोटाला, विज्ञापन का घोटाला, दवा का घोटाला, क्लासरूम का घोटाला, दिल्ली जल बोर्ड का घोटाला, शीशमहल का घोटाला, सीसीटीवी लगाने का घोटाला और पैनिक बटन का घोटाला। इतने घोटाले कर दिए कि दिल्लीवालों ने उनके चुनाव का ही घोटाला कर दिया। और अब वह घर पर बैठ हुए हैं।'

गृहमंत्री ने इस दौरान कांग्रेस पर भी जोरदार हमला किया और कहा कि देश में उसकी सरकार थी तो 12 लाख करोड़ के घोटाले हुए। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस की सरकार थी देश में तब 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले किए थे। मोदी जी के 11 साल के शासन में एक भी आरोप हमारे प्रधानमंत्री पर नहीं लगे। यही बताता है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें जनता को समर्पित सरकारें हैं।'

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भ्रष्टाचार कम करने और विज्ञापनों पर कम पैसा खर्च करने मात्र से ही यमुना का शुद्धिकरण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली की जनता ने परिवर्तन को चुना तब प्रधानमंत्री ने कहा था कि हमारी सरकार की प्राथमिकता में सर्वोच्च स्थान पर मां यमुना को शुद्ध करना है। मोदी ने वादा किया था कि हम 2029 से पहले यमुना जी को स्वच्छ करने का काम पूरा कर देंगे। उन्होंने कहा है कि भ्रष्टाचार कम करने और विज्ञापनों पर कम पैसा खर्च करने मात्र से ही यमुना जी का शुद्धिकरण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज यमुना के शुद्धिकरण और साफ यमुना के स्वप्न को साकार करने का रास्ता प्रशस्त हो चुका है।

 

]]>
Fri, 10 Oct 2025 19:17:21 +0530 news desk MPcg
बरेली में सपा पर रोक, माता प्रसाद नजरबंद; संभल में सांसद बर्क के घर के बाहर पुलिस तैनात https://citytoday.co.in/3816 https://citytoday.co.in/3816 बरेली 

उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 सितंबर को हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद हालात अब भी संवेदनशील बने हुए हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 4 अक्टूबर को यानी आज बरेली जाने वाला है। हालांकि, प्रशासन ने इस प्रतिनिधिमंडल की बरेली में एंट्री पर रोक लगा दी।
प्रशासन का आदेश

बरेली के डीएम ने सभी पुलिस अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए साफ निर्देश दिए कि बिना इजाजत किसी भी राजनीतिक प्रतिनिधि को बरेली की सीमा में प्रवेश न करने दिया जाए। आदेश में कहा गया कि यह कदम जिले की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

लखनऊ में रोके गए नेता प्रतिपक्ष

डीएम के आदेश के बाद लखनऊ पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को नोटिस दिया और उनके आवास पर ही रोक दिया। पुलिस ने उन्हें स्पष्ट कर दिया है कि बिना अनुमति बरेली जाने की इजाजत नहीं है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव समेत कई नेता पांडेय के आवास पर पहुंचे, लेकिन पुलिस की सख्ती की वजह से प्रतिनिधिमंडल को आगे बढ़ने नहीं दिया गया।

‘अराजकता फैलाने नहीं जा रहे’
समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने ‘आजतक’ से कहा, ”नेताओं-कार्यकर्ताओं को निर्देश है कि बरेली पहुंचें. हम कोई अराजकता फैलाने नहीं जा रहे हैं. हमको क्यों रोका गया है? हम सभी अधिकारियों से बात करेंगे.”

उधर, समाजवादी पार्टी के अन्य सांसद हरेंद्र मलिक, इकरा हसन, जियाउर्रमान बर्क और मोहिबुल्लाह के भी बरेली पहुंचने की संभावना थी, लेकिन सभी नेताओं की गतिविधियों पर उनके जिलों में पुलिस की कड़ी नजर रखी जा रही है.

बर्क के घर भी पुलिस तैनात
बरेली जाने वाले समाजवादी पार्टी के 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर के बाहर भी पुलिस तैनात है.

सम्भल में दो अलग-अलग स्थानों की पुलिस को सांसद बर्क के घर के बाहर तैनात किया गया है. सांसद जियाउर्रहमान बर्क को पुलिस बरेली जाने से रोकेगी. सीओ कुलदीप सिंह भी इसी इलाके में तैनात नजर रख रहे हैं.

बरेली में भी सपा नेता नजरबंद
सपा प्रतिनिधिमंडल के दौरे से पहले बरेली शहर के स्थानीय नेताओं को नजरबंद कर लिया गया है. पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव और सपा जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप के घर के बाहर पुलिस का पहरा लगाया गया है.

संभल में जिया उर रहमान वर्क हाउस अरेस्ट
सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क को बरेली जाने से रोकने के लिए हाउस अरेस्ट किया गया ।सपा सांसद बर्क के आवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है.

अखिलेश को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
सपा नेता बरेली जाकर घटना की जानकारी लेंगे और इसकी  रिपोर्ट अखिलेश यादव को सौंपी जाएगी. सूत्रों के मुताबिक सपा नेताओं  का उद्देश्य स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या जानना है. वहीं अपने इस दौरे को लेकर माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से बरेली जाकर जनता की आवाज उठाना चाहते हैं. यह हमारा लोकतांत्रिक अधिकारी है.

जुमे की नमाज के बाद हुई थी हिंसा
 बता दें कि कुछ दिन पहले बरेली में आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद में जुमे की नमाज के बाद हिंसा फैल गई थी. पुलिस को भीड़ को तीतर-बीतर करने के लिए लाठी चलानी पड़ी, आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. पुलिस ने इस हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा के साथ-साथ कई लोगों की गिरफ्तारी की. हिंसा को लेकर पुलिस की जांच जारी है. 

माता प्रसाद पांडेय की प्रतिक्रिया

उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा, "मेरे नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल वहां (बरेली) जा रहा था। मुझे पुलिस की ओर से नोटिस दिया गया, और इंस्पेक्टर ने कहा कि मुझे घर पर ही रहना होगा और बाहर नहीं जाना है। अगर कलेक्टर ने लिखा होता, तो मैं मान लेता। फिर बरेली के डीएम का पत्र आया। उन्होंने भी कहा कि आपके आने से यहां का माहौल खराब हो सकता है, इसलिए आपको यहां नहीं आना चाहिए। अपनी कमियों को छुपाने के लिए वे हमें वहां जाने नहीं दे रहे हैं। अब हम अपनी पार्टी के सदस्यों से बात करेंगे और उसके बाद ही निर्णय लेंगे।"

]]>
Sat, 04 Oct 2025 12:33:39 +0530 news desk MPcg
दिल्ली आश्रम कांड: चैतन्यानंद की काली करतूतें उजागर, वार्डन भी शामिल https://citytoday.co.in/3749 https://citytoday.co.in/3749

नई दिल्ली

दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में स्थित एक प्रसिद्ध आश्रम के स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती नाम के संचालक पर 17 छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। छात्राओं की शिकायत पर वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है। जांच में पता चला कि आरोपी महंगी वोल्वो कार में एंबेसी का नंबर लगाकर घूम रहा था। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि संचालक की आखिरी लोकेशन आगरा में देखी गई। पता चला है कि मठ ने उसे कृत्य की जानकारी होते ही उसे आश्रम से निकाल दिया गया है।

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दक्षिण भारत के प्रमुख मठ का एक आश्रम दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में है। इसे चलाने के लिए स्वामी चैतन्यानंद नामक आरोपी को संचालक नियुक्त किया गया था। आश्रम में मैनेजमेंट की पढ़ाई होती है, जिसके दो बैच हैं। दोनों बैच में 35 से ज्यादा छात्राएं पढ़ती हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्राओं ने अपनी शिकायत में बताया कि आश्रम में काम करने वाली कुछ वार्डन आरोपी से मिलवाती थीं। सभी छात्राओं के अदालत में जज समक्ष (183 के तहत) के बयान भी दर्ज हो गए हैं। मामला दर्ज होने का पता चलने के बाद आरोपी भाग गया है।

एंबेसी का नंबर अपनी महंगी कार पर लगा रखा था
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने अपनी महंगी वोल्वो पर यूएन का नंबर लगा रहा था। उसने कार पर 39 यूएन 1 लिखा हुआ था। पुलिस ने इस बारे में जब यूएन से रिपोर्ट मांगी तो पता चला कि उसे कोई नंबर नहीं दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उसने खुद ही नंबर लिखा था।

छात्राओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। दक्षिण भारत के प्रमुख मठ ने उसे आश्रम से निकाल दिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।- अमित गोयल, पुलिस उपायुक्त, दक्षिण-पश्चिमी जिला दिल्ली पुलिस

शृंगेरी शारदापीठ का बयान
दक्षिणाम्नाय श्रीशारदापीठ, शृंगेरी ने एक सार्वजनिक बयान जारी कर बताया कि स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती (पूर्व नाम – स्वामी डॉ. पार्थसारथी) के खिलाफ गंभीर कदम उठाए गए हैं। पीठ ने साफ कहा है कि उनके आचरण और गतिविधियाँ अवैध, अनुचित और पीठ के हितों के खिलाफ रही हैं। इसी कारण उनसे पीठ के सभी संबंध समाप्त कर दिए गए हैं।

पीठ की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती के अवैध कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। साथ ही, शृंगेरी पीठ ने स्पष्ट किया है कि ‘श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट-रिसर्च’ (वसंत कुंज, नई दिल्ली) एआईसीटीई (AICTE) से मान्यता प्राप्त है और यह संस्था पीठ के अधीन चल रही है।

संस्थान का संचालन पीठ द्वारा गठित गवर्निंग काउंसिल करती है, जिसकी अध्यक्षता प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. कृष्णा वेंकटेश कर रहे हैं। गवर्निंग काउंसिल ने आश्वासन दिया है कि छात्रों के हितों की पूरी सुरक्षा की जाएगी और उनकी पढ़ाई तथा कार्यक्रमों में किसी तरह की रुकावट नहीं आने दी जाएगी।

]]>
Wed, 24 Sep 2025 16:00:26 +0530 news desk MPcg
छात्रों को समय से पहले मिलेगी छात्रवृत्ति, योगी सरकार का क्रांतिकारी कदम https://citytoday.co.in/3747 https://citytoday.co.in/3747 छात्रों को समय से पहले मिलेगी छात्रवृत्ति, योगी सरकार का क्रांतिकारी कदम

26 सितम्बर को सीएम योगी करेंगे 4 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को लाभान्वित

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सीएम योगी करेंगे छात्रवृत्ति का वितरण

फरवरी-मार्च की जगह अब सितम्बर माह में ही वितरित की जाएगी छात्रवृत्ति

पिछड़ा वर्ग कल्याण, समाज कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मिलकर व्यापक रणनीति बनाई

2024 में पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लगभग 59 लाख छात्र-छात्राओं को  मिली थी छात्रवृत्ति

वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 70 लाख से अधिक होने की संभावना

लखनऊ
 प्रदेश की योगी सरकार छात्र-छात्राओं के भविष्य और उनके हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। बेहतर शिक्षा माहौल देने के साथ-साथ आर्थिक सहायता के रूप में छात्रवृत्ति प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में इस वर्ष एक क्रांतिकारी पहल करते हुए छात्रवृत्ति समय से पहले देने का निर्णय लिया गया है। आगामी 26 सितम्बर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में प्रदेश के 4 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

पहले मार्च में मिलती थी छात्रवृत्ति, अब सितम्बर में
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में छात्रवृत्ति वितरण व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव किया गया है। पूर्व में छात्रवृत्ति फरवरी-मार्च माह में दी जाती थी, जबकि अब इसे नवरात्र और सितम्बर माह में वितरित किया जा रहा है, जिससे छात्र-छात्राएँ इसका लाभ समय पर उठा सकें। यह छात्र छात्राओं के लिए एक तरह से दीपावली का गिफ्ट भी होगा। 

70 लाख से अधिक छात्रों तक पहुंचेगी योजना
उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में प्रदेश के पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लगभग 59 लाख छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिली थी, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 70 लाख से अधिक जाएगी। सरकार द्वारा छात्रवृत्ति का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।

सीएम योगी के मार्गदर्शन से बनी रणनीति
मंत्री ने कहा कि छात्रों को समय से पूर्व छात्रवृत्ति मिल सके, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मार्गदर्शन लेकर पिछड़ा वर्ग कल्याण, समाज कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मिलकर व्यापक रणनीति बनाई। यही कारण है कि इस बार छात्रवृत्ति का लाभ छात्रों तक नवरात्र के पवन अवसर पर पहुँचेगा।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप, समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव गोंड, एवं अल्पसंख्यक राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी उपस्थित रहेंगे।

]]>
Wed, 24 Sep 2025 15:55:51 +0530 news desk MPcg
DU छात्रसंघ चुनाव: ABVP ने 3 प्रमुख पदों पर मारी बाज़ी, NSUI को उपाध्यक्ष पद https://citytoday.co.in/3682 https://citytoday.co.in/3682 नई दिल्ली 
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (डूसू चुनाव 2025) के नतीजे आ गए हैं। 17 राउंड की फाइनल गिनती के बाद डूसू चुनाव में एबीवीपी ने अध्यक्ष समेत तीन पदों पर बाजी मार ली है, जबकि एक पद एनएसयूआई के खाते में आया है। एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव का पद जीता है। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई ने बाजी मारी है।

डूसू चुनाव की मतगणना से पहले नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। गुरुवार को बेहद कड़ी सुरक्षा में संपन्न हुए डूसू चुनाव में इस बार 39.36 प्रतिशत मतदान हुआ। रामानुजन में 63 फीसदी तो मिरांडा हाउस में 60 फीसदी विद्यार्थियों ने मतदान में हिस्सा लिया। मिरांडा हाउस, हंसराज, रामजस, किरोड़ीमल, रामानुजन सहित अन्य कॉलेजों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। वहीं, कुछ कॉलेजों में मतदान के दौरान दो गुटों में आपसी झड़प और ईवीएम खराब होने की बात भी सामने आईं।

डूसू चुनाव में पहली बार हुआ ऐसा
डीयू में पहली बार ऐसा हुआ कि कैंपस और कॉलेजों की दीवारों पर किसी तरह का पोस्टर या बैनर दिखाई नहीं दिया। दिल्ली पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षाबलों ने पूरे कैंपस को छावनी में तब्दील कर दिया था। कैंपस लॉ सेंटर में मतदान के लिए पहली बैरिकेडिंग पर छात्रों का आईकार्ड चेक किया जा रहा था और बाद में दूसरी बैरिकेडिंग पर फिर से जांच हो रही थी। इसके बाद मतदान परिसर में छात्रों को जाने दिया जा रहा था।

आज दिनभर चली मतगणना 
डूसू चुनाव में फाइनल राउंड की काउंटंग के बाद एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव का पद जीता है। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई ने बाजी मारी है।

डूसू चुनाव के फाइनल राउंड के नतीजे
एबीवीपी प्रत्याशी:-
अध्यक्ष – आर्यन मान 28841
उपाध्यक्ष – गोविंद तंवर 20547
सचिव – कुणाल चौधरी 23779
संयुक्त सचिव- दीपिका झा 21825

एनएसयूआई
अध्यक्ष – जोश्लिन नंदिता चौधरी 12645
उपाध्यक्ष – राहुल झांसला 29339
सचिव – कबीर 16117
संयुक्त सचिव- लवकुश भड़ाना 17380

आइसा -एसएफआइ
अध्यक्ष : अंजलि -5385
उपाध्यक्ष सोहन -4163
सचिव: अभिनंदना – 228
संयुक्त सचिव : अभिषेक – 8425

अध्यक्ष: 59882
उपाध्यक्ष: 59869
सचिव: 59863

संयुक्त सचिव: 69919
डूसू चुनाव के 16वें राउंड की मतगणना के नतीजे
16th Round तक कुल वोट
एबीवीपी
अध्यक्ष – आर्यन मान 21854
उपाध्यक्ष – गोविंद तंवर 16013
सचिव – कुणाल चौधरी 18506
संयुक्त सचिव- दीपिका झा 16501

एनएसयूआई
अध्यक्ष – जोश्लिन नंदिता चौधरी 9973
उपाध्यक्ष – राहुल झांसला 22770
सचिव – कबीर 12419

संयुक्त सचिव- लवकुश भड़ाना 13996
आईसा -एसएफआई
अंजलि -4414
सोहन -3185
अभिनंदना -7672
अभिषेक -6439

 

]]>
Fri, 19 Sep 2025 16:48:39 +0530 news desk MPcg
आमजन से व्यवहार ठीक रखें जनसेवक, दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री योगी https://citytoday.co.in/3570 https://citytoday.co.in/3570 आमजन से व्यवहार ठीक रखें जनसेवक, दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री योगी 

प्रदेश भर से आये पीड़ितों की समस्याओं से मुखातिब हुए सीएम योगी,  निस्तारण के दिए निर्देश

सहारनपुर से आई महिला ने राशन कार्ड न होने पर राशन डीलर द्वारा अभद्रता की शिकायत की 

सीआरपीएफ के जवान की भी सुनीं समस्या, मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन से कहा- शीघ्र निराकरण कराएं

जमीन से जुड़े मामले लेकर भी पहुंचे फरियादी

मुख्यमंत्री ने गाजीपुर से आये दिव्यांग की सुनी फरियाद, इलेक्ट्रॉनिक वॉकिंग स्टिक भेंट की

आर्थिक सहायता का पत्र लेते हुए सीएम ने महिला से कहा-हॉस्पिटल से लेकर एस्टिमेट दें, सरकार सहायता करेगी

लखनऊ
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'जनता दर्शन' किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर से आये पीड़ितों की शिकायतें सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जनता दर्शन में 50  से अधिक पीड़ित पहुंचे। सहारनपुर से आई महिला ने बताया कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है। जब वे राशन लेने गईं तो राशन डीलर अभद्रता करता है। इस पर मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर जनसेवक आमजन से व्यवहार ठीक रखें। किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा। 

जमीन के आए मामलों का भी लिया संज्ञान 
सोमवार को 'जनता दर्शन' में सर्वाधिक मामले जमीनी विवाद से जुड़े आए। प्रयागराज से आए सीआरपीएफ के जवान ने भी जमीन से जुड़े मामले को लेकर सीएम के समक्ष अपनी बात रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को इस प्रकरण के शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। शामली से भी एक महिला अपनी शिकायत लेकर आईं, बताया कि उनके पति असम में तैनात हैं। उन्होंने भी बताया कि प्रयागराज में जमीन ली है, लेकिन कब्जा लेने में परेशानी आ रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पत्र लेकर कार्रवाई का निर्देश दिया। 

आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर हर पीड़ित के साथ खड़ी है सरकार 
'जनता दर्शन' में आईं मंजू देवी त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि अपोलो में इलाज चल रहा है। इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिला दी जाए। इस पर सीएम ने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद मरीज को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। आप भी अस्पताल से एस्टिमेट बनवाकर भिजवाएं। आपके इलाज में खर्च की चिंता सरकार करेगी। 

गाजीपुर से आए दिव्यांग को सीएम ने दी इलेक्ट्रॉनिक वॉकिंग स्टिक 
'जनता दर्शन' में दिव्यांग भी पहुंचे। गाजीपुर से दिव्यांग उधम यादव ने पेंशन बढ़ाने, आयुष्मान कार्ड, हैंडपंप व आवास दिलाने को लेकर सीएम को प्रार्थना पत्र दिया। सीएम ने तत्काल उनकी समस्या के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अफसरों को निर्देश दिया।  सीएम ने उधम यादव को इलेक्ट्रॉनिक वॉकिंग स्टिक भी प्रदान की।  

बच्चों को दी चॉकलेट, पढ़ाई के बारे में पूछा 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' में अभिभावकों के साथ आए बच्चों को दुलारा-पुचकारा। नन्हे-मुन्नों के सिर पर हाथ फेर अपनत्व का अहसास कराया। कुछ बच्चों की पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली। सीएम योगी ने चॉकलेट-टॉफी प्रदान किया और पढ़-लिखकर बच्चों को उज्ज्वल भविष्य बनाने का आशीर्वाद दिया।

 

]]>
Mon, 08 Sep 2025 13:37:11 +0530 City Today Bhopal
UP में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया चेतावनी सायरन https://citytoday.co.in/3571 https://citytoday.co.in/3571 नई दिल्ली 
देशभर में मॉनसून का दूसरा फेज चल रहा है। आने वाले दिनों में मॉनसून की वापसी होने लगेगी, इससे पहले जमकर बारिश हो रही है। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम भारत तक भारी बरसात हो रही है। उत्तर प्रदेश में 11-13 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, उत्तरी गुजरात और उससे सटे दक्षिण पश्चिम राजस्थान पर दबाव की वजह से आठ सितंबर तक राजस्थान और गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। सात सितंबर को उत्तरी गुजरात और सौराष्ट्र व कच्छ में असाधारण रूप से भारी बारिश होने की संभावना है।

उत्तर पश्चिम भारत के मौसम की बात करें तो सात सितंबर को जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ, सात, 8 और 13 सितंबर को उत्तराखंड, 12 और 13 सितंबर को उत्तर प्रदेश, 11-13 तारीख के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने वाली है।

पूर्वी और मध्य भारत की बात करें तो 7, 8, 10 और 13 सितंबर को ओडिशा में कुछ जगहों पर भारी बारिश, 11-12 सितंबर के दौरान भारी से बहुत भारी बरसात की संभावना है। सात तारीख को पश्चिमी मध्य प्रदेश, 7, 8, 13 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, 11 और 12 सितंबर को विदर्भ, सात और 10-13 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़, 7-13 सितंबर के दौरान उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, 9-11 सितंबर के दौरान बिहार में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने वाली है।

इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो 7, 10, 11 सितंबर को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सात और 10 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में भारी बारिश की संभावना है। 11-13 सितंबर के दौरान असम, मेघालय, अरुााचल प्रदेश, 12, 13 सितंबर को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।

 

]]>
Mon, 08 Sep 2025 13:37:11 +0530 City Today Bhopal
बड़ी खबर यूपी से: अब शादीशुदा बेटियों को भी मिलेगा पिता की जमीन का हक, योगी सरकार ने बनाई नई योजना https://citytoday.co.in/3572 https://citytoday.co.in/3572 लखनऊ 
उत्तर प्रदेश में महिलाओं के अधिकारों को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब तक शादीशुदा बेटियों को पिता की कृषि भूमि में हिस्सा नहीं मिलता था, लेकिन जल्द ही यह स्थिति बदल सकती है. राजस्व परिषद ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है और इसी माह इसे शासन को भेजा जाएगा.

फिलहाल उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 108 (2) के तहत किसी पुरुष भूमिधर के निधन के बाद जमीन का नामांतरण केवल उसकी विधवा, पुत्र और अविवाहित पुत्री के नाम किया जाता है. शादीशुदा बेटियों को इस अधिकार से बाहर रखा गया है. यही कारण है कि लंबे समय से इस प्रावधान को भेदभावपूर्ण मानते हुए संशोधन की मांग उठ रही थी.

कया बदलेगा नियम
सूत्रों के मुताबिक, प्रस्तावित संशोधन में धारा-108 से विवाहित और अविवाहित जैसे शब्द हटा दिए जाएंगे. इसके बाद शादीशुदा बेटियों को भी उतना ही अधिकार मिलेगा जितना बेटों या अविवाहित बेटियों को मिलता है. यानी विरासत दर्ज करते समय विवाह के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा. इतना ही नहीं, मृतक भूमिधर की बहनों के अधिकार में भी यह फर्क खत्म कर दिया जाएगा.
 
अन्य राज्यों में पहले से लागू
मध्य प्रदेश और राजस्थान में यह व्यवस्था पहले से लागू है. वहां विवाहित बेटियों को पिता की कृषि भूमि में पुत्रों के बराबर अधिकार मिलता है. यूपी सरकार का यह कदम भी उसी दिशा में माना जा रहा है.

आगे की प्रक्रिया
प्रस्ताव शासन स्तर पर परीक्षण के बाद कैबिनेट में जाएगा. इसके बाद विधानसभा और विधान परिषद की मंजूरी मिलने पर यह कानून का रूप ले लेगा. इसे महिलाओं को बराबरी का हक़ दिलाने और महिला सशक्तीकरण की दिशा में अहम पहल के तौर पर देखा जा रहा है.

]]>
Mon, 08 Sep 2025 13:37:11 +0530 City Today Bhopal
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: TET परीक्षा पर विवाद, UP के 2 लाख शिक्षकों की नौकरी पर संकट! https://citytoday.co.in/3573 https://citytoday.co.in/3573 लखनऊ
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया है कि जिन शिक्षकों की सेवा अवधि पांच साल से कम शेष है, उनके लिए टीईटी पास करना अनिवार्य नहीं होगा. लेकिन जिनकी सेवा 5 साल से अधिक है, उन्हें परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले यूपी के 2 लाख शिक्षकों की नौकरी पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है. वहीं इस फैसले से देश के 10 लाख से ज्यादा शिक्षक प्रभावित होंगे. ऐसे में इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है.

यूपी कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के अनुसार, जिन शिक्षकों की सेवा अवधि पांच साल से कम शेष है, उनके लिए टीईटी पास करना अनिवार्य नहीं होगा, लेकिन जिन शिक्षकों की सेवा अवधि पांच साल से अधिक शेष है, उनके लिए टीईटी पास करना आवश्यक होगा.

आगे कांग्रेस ने कहा, प्रदेश के 2 लाख से अधिक तो देश के 10 लाख से ज़्यादा शिक्षकों पर इस फैसले का सीधा असर पड़ेगा, क्योंकि उनके लिए टीईटी परीक्षा पास करना शायद अब संभव न हो. हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं, लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार से अपेक्षा करते हैं कि वह इस आदेश को लागू करने का तरीका मानवीय और व्यावहारिक बनाए. कांग्रेस पार्टी शिक्षकों के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

]]>
Mon, 08 Sep 2025 13:37:11 +0530 City Today Bhopal
मायावती का ऐक्शन प्लान! कांशीराम पुण्यतिथि पर BSP दिखाएगी अपनी राजनीतिक ताकत https://citytoday.co.in/3574 https://citytoday.co.in/3574 लखनऊ 
बसपा सुप्रीमो मायावती मिशन-2027 को लेकर ऐक्शन मोड में हैं। कांशीराम की पुण्य की पुण्यतिथि पर 9 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने जा रही हैं। बसपा,सालों बाद इसमें अपनी ताक़त दिखाएगी। इस कार्यक्रम में मायावती के साथ आकाश आनंद भी रहेंगे। उन्होंने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में तैयारियों का जायज़ा लिया और इसे सफल बनाने के निर्देश दिया।

मायावती ने ज़िला से लेकर बूथ स्तर की कमेटी के गठन को लेकर चलाये गये अभियान की गहन की। लगभग 80 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति पर संतोष व्यक्त करते हुये आगे बाकी बचे कार्यों के लिए नया निर्देश दिया।बैठक में बताया कि इस बार कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ के वीआईपी रोड पर स्थित कांशीराम जी स्मारक स्थल’ में श्रद्धा-सुमन कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें जिसमें वे ख़ुद शामिल होकर आगे की राजनीतिक चुनौतियों से संघर्ष के लिये रूपरेखा पर भी चर्चा करेंगी।

मायावती ने कहा कि ख़ासकर विरोधी पार्टियों द्वारा अन्दर-अन्दर आपस में मिलकर तथा साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हर प्रकार के हथकण्डे अपनाकर बी.एस.पी. पार्टी, मूवमेन्ट तथा उसके आयरन लेडी नेतृत्व को कमजोर करने का षडयंत्र लगातार जारी है ताकि दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, मुस्लिम और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों पर आधारित बहुजन समाज के लोगों को अत्यन्त कठिनाई से मिले उनके संवैधानिक और कानूनी अधिकारों से वंचित करके उन्हें लाचार और मजबूर बनाये रखा जाये तथा हर कीमत पर उन्हें शासक वर्ग बनने से रोका जाये तथा इस क्रम में उन्हें आगे बढ़ने का वैसा सुनहरा अवसर ना मिल पाये जैसाकि बी.एस.पी. की यूपी में बहनजी की रही सरकारों में सर्वसमाज के लोगों को आम तौर से तथा बहुजन समाज के लोगों को खास तौर से मिला था और प्रदेश के विकास के साथ-साथ उन सबकी तरक्की हुई थी।

ट्रम्प टैरिफ नई चुनौती
अमेरिका द्वारा थोपे गये भारी भरकम 50 प्रतिशत ’ट्रम्प टैरिफ’ के आतंक से उभरी नई चुनौतियों का उल्लेख करते हुए मायावती ने कहा कि इससे सही से निपटने के लिए ख़ासकर भारत व सत्ताधारी पार्टी भाजपा को व्यापक जन व देशहित का ध्यान रखते हुये अपनी नीतियों व कार्यक्रमों में ठोस व भारी सुधारवादी रवैया अपनाने की ज़रूरत है, वरना देश के विशाल बहुजनों की गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, अशिक्षा, घरो से दूर पलायन की विवशता आदि की समस्यायें और भी जटिल होकर देश के मान-सम्मान को भी दुनिया में प्रभावित करेंगी, जिससे बचना बहुत ज़रूरी है।

 

]]>
Mon, 08 Sep 2025 13:37:11 +0530 City Today Bhopal
एक सदी पहले नेहरू ने भी बताया था संभल का सचः पाठक https://citytoday.co.in/3535 https://citytoday.co.in/3535  

बोले- महाराज पृथ्वीराज चौहान ने बनवाया था हरिहर मंदिर, बाबर ने इसे मस्जिद में बदलने का कार्य किया

आर्थिक दृष्टि से तेजी से आगे बढ़ रहा संभल, 2024-25 में संभल में हुआ 2405 करोड़ रुपये का निर्यातः उप मुख्यमंत्री

निर्यात के मामले में संभल प्रदेश के मानचित्र पर दसवें स्थान पर पहुंच चुका संभलः पाठक

बोले- 2017 के बाद से संभल, शामली, कैराना, मुजफ्फरनगर में पूरी तरह से रूका पलायन

लखनऊ

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संभल मु्ददे पर शनिवार को लोकभवन में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि न्यायिक जांच आयोग ने रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं हुई है। हम इसे कैबिनेट में ले जाएंगे, इसके उपरांत कार्रवाई के लिए उसे आगे भेजेंगे, फिर इस संदर्भ में बात करेंगे। उप मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि आज की बातचीत न जांच रिपोर्ट से प्रेरित है और न ही उसका संदर्भ लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के पहले और 2024 से लेकर कई बार संभल की चर्चा आई है।

महात्मा गांधी के कहने पर नेहरू जी ने किया था संभल का दौरा
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संभल में डेमोग्राफी बदलने के बारे में समय-समय पर मीडिया रिपोर्ट आती रहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार चर्चा करते हैं कि यूपी व अन्य राज्यों में डेमोग्राफी बदलने के लिए संगठित रूप से कुछ गिरोह विदेशी ताकतों के इशारे पर करते हैं। हमारी प्रतिबद्धता सभी को साथ लेकर चलने की है। हम किसी भी स्थिति में डेमोग्राफी बदलने नहीं देंगे और पूर्ववर्ती स्थिति मेंटेन करेंगे। पाठक ने कहा कि 1924 में संभल में दंगा हुआ था। कई हिंदु परिवारों को मौत के घाट उतार गया था। उस समय महात्मा गांधी ने जवाहर लाल नेहरू से कहा था कि आप वहां का दौरा कीजिए। 8-10 सितंबर1924 को जवाहर लाल नेहरू ने दौरा किया और 12 सितंबर को 13 पन्नों की रिपोर्ट महात्मा गांधी को सौंपी थी।

नेहरू की रिपोर्ट में भी स्पष्ट- संभल में हिंदु सदा पीड़ित रहे
डिप्टी सीएम ने एक सदी पहले नेहरू की उस रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि रिपोर्ट में स्पष्ट है कि संभल में हिंदु सदा पीड़ित रहे। तुष्टिकरण और समाज को बांटने वाली सरकारों ने जनसंख्या संतुलन को बिगड़ने दिया। उस पर कार्रवाई नहीं की, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। हमारी सरकार संभल सहित पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था को बरकरार रखेगी।

नेहरू जी ने अपनी रिपोर्ट में कहा-पृथ्वीराज चौहान ने बनवाया था हरिहर मंदिर
पाठक ने कहा कि संभल में जो दंगा हुआ था, मुस्लिम समाज के उपद्रवियों ने मंदिरों को निशाना बनाया था। कई हिंदु परिवारों को मौत के घाट उतार दिया था। एक हिंदु को कुएं में ढकेल कर असमय मौत के मुंह में फेंक दिया गया था। कई लोगों की हत्या हुई, कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। उस समय नेहरू जी ने रिपोर्ट में कहा था कि हरिहर मंदिर महाराज पृथ्वीराज चौहान ने बनवाया था। बाबर ने इसे मस्जिद में बदलने का कार्य किया। यह ऐतिहासिक दस्तावेज बताता है कि संभल में हिंदुओं की पीड़ा अचानक नहीं हुई। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन परंपरा के धार्मिक ग्रंथों में जानकारी मिलती है कि संभल में भगवान कल्कि का अवतार होने वाला है, इसलिए हर भारतवासी के मन में संभल के प्रति अटूट आस्था रही है।

कभी सभी के खिलाफ अत्याचार करके सरकार चलाई जाती थी, आज रूक गया पलायन
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उस समय से लेकर अब तक संभल में एससी, एसटी समाज हो या रस्तोगी-दुबे परिवार के सदस्य, डेमोग्राफी बदलने में किसी को भी बख्शा नहीं गया। सबके खिलाफ हमेशा अत्याचार होते हुए सरकार चलाई गई। नतीजतन हिंदु भाई-बहनों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा। उनके घर-मकान छीन लिए गए। कानून व्यवस्था नाम मात्र की रह गई, लेकिन 2017 के बाद से संभल, शामली, कैराना, मुजफ्फरनगर में पूरी तरह से पलायन रूका है और लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। संविधान के दायरे में रहकर सरकार धर्मांतरण, लव जेहाद के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और न्यायालय के माध्यम से कड़ी सजा दिला रहे हैं। हमारी सरकार सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है।

प्रदेश को आतंक के अड्डे के रूप में बदलना चाहते थे तत्कालीन सीएम
उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस व सपा सरकारों को आड़े हाथ लिया। बोले कि इन सरकारों ने तुष्टिकरण व वोटबैंक की राजनीति की। 2012 से 2017 तक अखिलेश यादव की सरकार में तुष्टिकरण की हद बहुत अधिक हो गई थी। अयोध्या, वाराणसी व लखनऊ में बम विस्फोट करने वाले आतंकवादियों के मुकदमे पहली कैबिनेट में ही वापस लिए गए। तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रदेश को आतंक के अड्डे के रूप में बदलना चाहते थे, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का जिक्र करते हुए उप मुख्यमंत्री ने  धन्यवाद ज्ञापित किया।

उप मुख्यमंत्री ने बताई संभल में हुई कार्रवाई  
पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत कर रही है। संभल में हिंसा की घटना के बाद 68 से अधिक पौराणिक स्थलों व 19 प्राचीन कूपों को कब्जे से मुक्त कराकर पुनः उनका स्वरूप प्रदान करने का काम किया गया है। संभल में 1067 अतिक्रमण हटाकर 73 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई गई है। मस्जिद, मजार, मदरसे व कब्रिस्तान से भी 37 अवैध कब्जे हटाए गए। शासन किसी भी अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं करेगा।
 
संभल में दो नए थाने बने, बिजली चोरी के लिए चला अभियान
उन्होंने बताया कि संभल में कानून व्यवस्था के लिए दो नए थाने व 45 नई चौकी स्थापित की गईं। संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी व ड्रोन निगरानी की व्यवस्था की गई। जनपद मुख्यालय, जिला कारागार, 24वीं वाहिनी पीएसी व स्पोर्ट्स स्टेडियम जैसी परियोजनाओं पर तेजी से काम हुआ है। संभल में बिजली चोरी की गंभीर स्थिति भी सामने आई। बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चला। लाइन लास कभी 82 प्रतिशत तक पहुंच गया था, जो अब मात्र 18  प्रतिशत बचा है। इससे 84 करोड़ रुपये की बचत हुई है। वहां फर्जी बीमा क्लेम लेते थे। बीमा माफिया पर कार्रवाई हुई है। 100 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया गया है। 67 लोगों को जेल भेजा गया है।

आर्थिक दृष्टि से तेजी से आगे बढ़ रहा संभल
संभल आर्थिक दृष्टि से तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2024-25 में संभल में 2405 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ है। डिप्टी सीएम ने वहां के ओडीओपी का भी जिक्र किया। कहा कि निर्यात के मामले में संभल प्रदेश के मानचित्र पर दसवें स्थान पर पहुंच चुका है। जाति-धर्म, भाषा-क्षेत्र से ऊपर उठकर हमारी सरकार सबको आदर,मान-सम्मान देने के साथ सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास के आधार पर काम करते हुए आगे बढ़ रही है। उन्होंने साफ किया कि संभल में अब पलायन नहीं होगा, बल्कि कानून का राज स्थापित होगा।

सबको साथ लेकर चल रही हमारी सरकार
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में योगी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी। सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास पर काम करते हुए यूपी में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए सबको साथ लेकर चलने का वायदा सरकार पूरा कर रही है। तुष्टिकरण और अन्याय न हो, हमारी सरकार सबको न्याय देने के लिए कार्य कर रही है। यूपी में संगठित लोग धर्मांतरण के साथ-साथ सीमावर्ती जिलों में डेमोग्राफी बदलने के लिए लगातार काम करते रहते थे, लेकिन हमारी सरकार ने सीमावर्ती जिलों के साथ ही यूपी के अंदर जो लोग पूर्व में अपने स्थान पर रहे हैं, उन पर पलायन के लिए कोई दबाव न बनाए, इस दिशा में कार्य किया और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की।

]]>
Sun, 31 Aug 2025 14:36:56 +0530 City Today Bhopal
मौसम का अलर्ट: प्रदेश के 26 जिलों में आज भारी बारिश, जानें कौन&कौन से इलाके प्रभावित https://citytoday.co.in/3536 https://citytoday.co.in/3536 लखनऊ

पश्चिमी यूपी और तराई के इलाकों में रविवार से एक बार फिर से अच्छी बारिश के आसार हैं। माैसम विभाग ने 26 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बुंदेलखंड में भी जमकर बारिश होने का अनुमान है।

रविवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और पहाड़ दरकने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। उत्तराखंड के धारचूला में भारी बारिश के बाद चीन सीमा से जोड़ने वाले तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर ऐलागाड़ और कुलागाड़ के पास पहाड़ी दरक गई। इसकी वजह से दारमा, चौदास और व्यास तीनों घाटियों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। जम्मू संभाग में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश और भूस्खलन ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

दो सितंबर तक बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने पंजाब, राजस्थान, यूपी समेत सात राज्यों में 2 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश जारी रहने के आसार है। धारचूला में तवाघाट-लिपुलेख के साथ सोबला सड़क पहाड़ी दरकने के कारण बंद हो गई है। लगातार मलबा और बोल्डर गिरने से आवाजाही ठप बनी हुई है।

]]>
Sun, 31 Aug 2025 14:36:56 +0530 City Today Bhopal
दीपावली के बाद सनातन संघ का भव्य सम्मेलन, कई राज्यों के CM और राज्यपाल होंगे मौजूद https://citytoday.co.in/3537 https://citytoday.co.in/3537 लखनऊ

दीपावली के बाद राजधानी में सनातनी समाज का भव्य संघ सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। जिसमें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री व राज्यपाल समेत मथुरा व काशी पीठ के महामंडलेश्वर शिरकत करेंगे।

यह ऐलान शनिवार को राजधानी के गोमती होटल में आयोजित राष्ट्रीय सनातन संघ की विचार गोष्ठी में किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि लखनऊ उत्तरी के विधायक डा. नीरज बोरा और भाजपा प्रवक्ता नवीन श्रीवास्तव थे। नीरज बोरा ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि आज सनातन को क्षीण करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके लिए कोई और नहीं हम दोषी है। जब बच्चा छोटा होता है तो हम शिवाजी की वीर गाथा या राणा प्रताप की कहानियां नहीं सुनातें बल्कि उसे ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार सुनकर खुश होते हैं। हमें जरूरत है कि हम हर बच्चे में सनातन के गुण पैदा करें।

डा. बोरा ने कहा कि आज दुनिया के किसी भी देश में चले जाइये, या भारत के किसी भी प्रांत में जाइये हिंदुओं की संख्या घट रही है। नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि आज सनातन को मजबूत करने की जरूरत है। उसके लिए हमें सभी हिंदुओं को एकजुट होना पड़ेगा। जातियों में नहीं बंटना होगा, अगड़ों-पिछड़ों को बांटकर सनातन को कमजोर किया जा रहा है।

]]>
Sun, 31 Aug 2025 14:36:56 +0530 City Today Bhopal
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने देश की पहली ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की दी सौगात https://citytoday.co.in/3538 https://citytoday.co.in/3538 नोएडा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को नोएडा पहुंचे। दोनों नेताओं ने सेक्टर-81 स्थित राफी मोहिब ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और रक्षा उपकरण एवं इंजन टेस्ट फैसिलिटी का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बढ़ती रक्षा क्षेत्र की चुनौतियों को देखते हुए अत्याधुनिक ड्रोन, एयरक्राफ्ट इंजन और एयरोस्पेस टेस्ट फैसिलिटी देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। भारत 1947 से लगातार चुनौतियों का सामना करता आ रहा है और 'ऑपरेशन सिंदूर' ने युद्ध के नए दौर में देश की सामर्थ्य और शक्ति का प्रदर्शन किया है। आपके पास ताकत है तो दुनिया आपके सामने नतमस्तक होती है। शास्त्र और शस्त्र दोनों का बेहतर समन्वय होगा तो शांति कायम होगी।

उन्होंने शेर और बकरी का उदाहरण देते हुए कहा कि शेर सामर्थ्य और राज दोनों का प्रतीक है। सीएम योगी ने महाराणा प्रताप की वीरता का भी उल्लेख किया और कहा कि उत्तर प्रदेश में नौ ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियां संचालित हैं। राज्य सरकार ने साढ़े 12 हजार एकड़ भूमि डिफेंस कॉरिडोर के लिए उपलब्ध कराई है, जिसमें आगरा, अलीगढ़, झांसी, चित्रकूट और कानपुर शामिल हैं। साथ ही लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल की यूनिट स्थापित की गई है, जिसने 'ऑपरेशन सिंदूर' में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

सीएम योगी ने कहा कि लखनऊ की मुस्कुराहट तब और बढ़ेगी जब वहां से ब्रह्मोस मिसाइल दुश्मन पर निशाना साधेगी। उन्होंने नई ड्रोन यूनिट को बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि यूपी सरकार देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह यूनिट देश को समर्पित है और डिफेंस सिस्टम में साइंटिफिक रिवॉल्यूशन का प्रतीक है। 2017 में महज 10 लोगों के साथ कंपनी की शुरुआत हुई थी और आज 3,600 से ज्यादा वैज्ञानिक व इंजीनियर यहां काम कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि अमेरिका या चीन का कोई भी डिफेंस सिस्टम इस कंपनी के बने ड्रोन को डिटेक्ट नहीं कर सकता। इसे देश की सबसे इनोवेटिव एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बताते हुए उन्होंने कहा कि यह सिस्टम दुश्मन में दहशत पैदा करने वाला है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था इतनी खराब थी कि यहां उद्योग लगाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी, लेकिन आज योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध का उदाहरण देते हुए कहा कि ड्रोन अब सिर्फ निगरानी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आधुनिक युद्ध का अहम हिस्सा बन चुके हैं।

उन्होंने 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षण को याद करते हुए कहा कि विरोध झेलने के बावजूद भारत ने हमेशा नई राह बनाई है। मात्र 14 महीनों में इस कंपनी और डीआरडीओ के बनाए प्रोडक्ट्स 'ऑपरेशन सिंदूर' में इस्तेमाल हुए। संकल्प, साहस और विज्ञान के मेल से ही यह संभव हो पाया और सेना के जवानों की वीरता का भी जिक्र किया जाना चाहिए।

]]>
Sun, 31 Aug 2025 14:36:56 +0530 City Today Bhopal
शस्त्र और शास्त्र के समन्वय से ही राष्ट्र बनेगा शक्तिशाली& सीएम योगी https://citytoday.co.in/3539 https://citytoday.co.in/3539 शस्त्र और शास्त्र के समन्वय से ही राष्ट्र बनेगा शक्तिशाली- सीएम योगी

ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को भारत के सामर्थ का एहसास कराया- सीएम योगी

 रक्षा मंत्री और सीएम योगी ने गौतमबुद्ध नगर में रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई किया लोकार्पण

 यूपी रक्षा उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

रक्षा उपकरणों के लिए पहले हमे दुनिया पर निर्भर रहना पड़ता था, अब ऐसा नहीं होगा- मुख्यमंत्री

– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस मिसाइल का केंद्र लखनऊ में बनाया है- मुख्यमंत्री

– लखनऊ की मुस्कुराहट तब तक अधूरी थी, जब तक मिसाइल की गूंज दुश्मन के कानों तक नहीं पहुंची- सीएम योगी

गौतमबुद्ध नगर
  रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को गौतमबुद्ध नगर में रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई, एयरक्राफ्ट इंजन और डिफेंस एयरोस्पेस टेस्ट फेसिलिटी का लोकार्पण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि शस्त्र और शास्त्र के समन्वय से ही राष्ट्र मजबूत होता है और यूपी रक्षा उत्पादन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि यह नोएडा को डिफेंस हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा, जो राष्ट्रीय सुरक्षा को नई ऊंचाई देगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज की बढ़ती हुई चुनौतियों को देखते हुए रक्षा क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर का सामना करने के लिए अत्याधुनिक ड्रोन निर्माण के साथ एयरक्राफ्ट इंजन एंड डिफेंस एयरोस्पेस टेस्ट फेसिलिटी विकसित की गई है। पहले हमें दुनिया पर निर्भर रहना पड़ता था, डाटा कैप्चर कर दुश्मन हमें पंगु बनाने की कोशिश करता था। अब ऐसा नहीं होगा। 

ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को भारत के सामर्थ का एहसास कराया- सीएम योगी
उन्होंने कहा कि 1947 से भारत विभिन्न युद्धों का सामना करता रहा है। प्रत्येक युद्ध का पैटर्न बदलता रहा है। ऑपरेशन सिंदूर ने युद्ध के एक नए दौर में प्रवेश किया, जिसने भारत के सामर्थ्य का एहसास दुनिया को कराया। लेकिन इसने हमें भविष्य की चुनौतियों से जूझने की प्रेरणा भी दी। हम सभी जानते हैं कि ताकत हो तो दुनिया नतमस्तक होती है। सीएम योगी ने गुरु द्रोणाचार्य का जिक्र करते हुए कहा कि जब उनसे पूछा गया कि आप शस्त्र क्यों धारण कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा- 'अग्रत: चतुरो वेदा: पृष्‍ठत: सशरं धनु:'। शस्त्रेण रक्षिते राष्ट्रे शास्त्र चिंता प्रवर्तते। शस्त्र और शास्त्र के बेहतर समन्वय से राष्ट्र शक्तिशाली होता है। शांति मांगने से नहीं, ऐसी स्थिति में अगला व्यक्ति शांति की अपील करता है। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने भी कहा था- वीर भोग्या वसुंधरा।

रक्षा उपकरणों के निर्माण के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएगा यूपी- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पहले से समृद्ध रहा है। यहां 9 ऑर्डिनेंस फैक्ट्री पहले से कार्यरत हैं, जो रक्षा उत्पादन में योगदान दे रही हैं। डिफेंस पीएसयूज़ उत्तर प्रदेश में पहले से मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की चुनौतियों को देखते हुए दो नए डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग केंद्र दिए, जिसमें एक यूपी को मिला। हम 6 नोड्स- अलीगढ़, आगरा, कानपुर, लखनऊ, झांसी और चित्रकूट में विकास कर रहे हैं। अब तक 12.5 हजार एकड़ लैंड उपलब्ध कराई गई है। जितनी भी सुविधा चाहिए, यूपी सरकार उपलब्ध कराएगी।

सीएम योगी ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस मिसाइल का केंद्र लखनऊ में बनाया है। अब लखनऊ ब्रह्मोस मिसाइल के रूप में भी जाना जाता है। लखनऊ की मुस्कुराहट तब तक अधूरी थी, जब तक मिसाइल की गूंज दुश्मन के कानों तक न पहुंचे। ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस ने अपनी क्षमता दिखाई। इसी तरह DDL का केंद्र झांसी में, AK 203 अमेठी में और एस्कॉर्ट हरदोई में कार्यरत हैं।

रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई का हुआ उद्घाटन 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा उपकरण एवं ड्रोन निर्माण इकाई का उद्घाटन किया, जहां अत्याधुनिक ड्रोन और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद एयरक्राफ्ट इंजन और डिफेंस एयरोस्पेस टेस्ट फेसिलिटी का लोकार्पण हुआ, जो रक्षा क्षेत्र में परीक्षण और विकास के लिए महत्वपूर्ण है। दोनों ने ड्रोन प्रदर्शनी का दौरा किया, जहां विभिन्न प्रकार के ड्रोन के मॉडल और उनकी क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया। 

इस दौरन सीडीएस जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव राजेश कुमार, रक्षा उत्पादन सचिव संजीव कुमार, सांसद महेश शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि व रक्षा विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

]]>
Sun, 31 Aug 2025 14:36:56 +0530 City Today Bhopal
निक्की हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा: दहेज के साथ रील्स और ब्यूटी पार्लर भी बने वजह https://citytoday.co.in/3485 https://citytoday.co.in/3485 नोएडा 
यूपी के ग्रेटर नोएडा में हुए निक्की भाटी हत्याकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। निक्की की निर्मम हत्या का मामला सामने आने के बाद से उसकी मौत को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। जहां एक तरफ इस मामले में निक्की के ससुराल वालों को हिरासत में लिया गया है। वहीं दूसरी तरफ दावा किया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर रील्स पोस्ट करना और अपना ब्यूटी पार्लर फिर से खोलना भी निक्की की मौत की वजह बना है। 

दरअसल, निक्की और उसकी बहन कंचन सोशल मीडिया पर रील और वीडियो अपलोड करती थी जो विपिन भाटी और उसके भाई रोहित भाटी को पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर निक्की के घर में झगड़ा हुआ था। जिसके बाद दोनों बहनें मायके चली गईं थीं। बाद में पंचायत बुलाकर फैसला लिया गया कि अब दोनों बहनें वीडिया नहीं बनाएंगी। हालांकि ससुराल वापस आने के बाद उन्होंने फिर से वीडियो बनाया था।  

बताया गया कि निक्की ने अपना पार्लर भी दोबारा शुरू कर दिया था जिससे उसका पति विपित भाटी नाराज चल रहा था। इसके चलते वह उस पर दबाव डाल रहा था और अंत में उसने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। निक्की के पिता का कहना है कि दोनों दामाद काम-धंधा नहीं करते थे। सिर्फ पैसों की डिमांड करना और दबाव बनाना उनकी आदत थी। यहां तक कि बेटियों के पार्लर से भी चोरी करने लगे थे। 

 

]]>
Tue, 26 Aug 2025 18:13:32 +0530 Newsdesk
रामभद्राचार्य पर अविमुक्तेश्वरानंद का तीखा प्रहार – बोले, सुनाई भी नहीं दे रहा क्या? https://citytoday.co.in/3483 https://citytoday.co.in/3483 लखनऊ 
तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य द्वारा स्वामी प्रेमानंद को लेकर दिए गए बयान पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने नाराजगी जताई है। उन्होंने एक मंच से नाम लिए बिना रामभद्राचार्य पर कटाक्ष किया है। साथ ही संत प्रेमानंद का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि आपको दिखाई नहीं देता तो क्या सुनाई भी नहीं दे रहा है। प्रेमानंद दिनभर संस्कृत ही बोलते रहते हैं।

ज्योर्तिमठ नाम के इंस्टाग्राम आईडी ने जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का वीडियो शेयर किया। जिसमें वह कह रहे हैं, “वो एक पीले कपड़े वाले महात्माजी है वृंदावन में प्रेमानंद जी, कह रहे हैं कि उनको एक अक्षर संस्कृत नहीं आती। उनको संस्कृत आने की जरूरत क्या है? वो तो भगवान के नाम का प्रचार कर रहे हैं और भगवान का नाम संस्कृत में ही हैं। भगवान का नाम किस भाषा में है बताएं आप?”

अविमुक्तेश्वरानंद ने आगे कहा, “जो दिन भर राधे-राधे, कृष्ण-कृष्ण, हे गोविंद, हे गोपाल बोल रहे हैं और लोगों को प्रेरित कर रहे हैं कि नाम का स्मरण करो, हमें बताएं कि भगवान का नाम ये किस भाषा के शब्द हैं? क्या ये संस्कृत भाषा के शब्द नहीं है. क्या ये संबोधन की विभक्ति संस्कृत भाषा की नहीं है। वो तो दिन भर संस्कृत बोल रहा है, जो भगवान के नाम का उच्चारण कर रहा है। आपको नहीं दिखाई नहीं देता, लगता है आपको सुनाई भी नहीं देता।”

प्रेमानंद से ईर्ष्या नहीं लेकिन चमत्कार को नहीं मानते; उत्तराधिकारी ने दी सफाई
उधर, संत प्रेमानन्द महाराज को चुनौती देने वाले पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य के बयान के बाद बखेड़ा खड़ा होता देख जगदगुरु के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्रदास ने उनके हवाले से सोमवार को बयान में सफाई दी। जगद्गुरु ने कहा कि प्रेमानंदजी से कोई ईर्ष्या नहीं, लेकिन चमत्कार को नहीं मानता। प्रेमानंद महाराज के बिना किडनी जीवन जीने को चमत्कार मानने के सवाल पर जगद्गुरु ने कहा था कि यह कोई चमत्कार नहीं है।

]]>
Tue, 26 Aug 2025 17:56:54 +0530 Newsdesk
अयोध्या में बंदरों के लिए अनशन करने वाला निकला रेखा गुप्ता का हमलावर, किया बड़ा खुलासा https://citytoday.co.in/3415 https://citytoday.co.in/3415 नई दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को उनके सिविल लाइंस स्थित आवास में जनसुनवाई के दौरान एक सनसनीखेज हमला हुआ। हमलावर की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी 41 वर्षीय राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया के रूप में हुई। राजेश फरियादी बनकर सीएम हाउस पहुंचा और उसने न केवल मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारने की कोशिश की, बल्कि उनके बाल खींचकर उन्हें धक्का भी दिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि यह शख्स पहले अयोध्या में बंदरों की सुरक्षा के लिए अनशन कर चुका है।

हमलावर का अजीबोगरीब इतिहास
आरोपी राजेश ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। राजेश की मां और पड़ोसी ने बताया कि वह जानवरों से प्रेम करता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राजेश ने साल अयोध्या में बंदरों के लिए अनशन किया था। पिछले साल अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद वहां प्रशासन ने मंदिर परिसर से बंदरों को हटाने का अभियान शुरू किया था। यह सुनकर राजेश राजकोट से अयोध्या पहुंच गया।

इसके अलावा आरोपी राजकोट में भी जानवरों के हितों के लिए प्रदर्शन कर चुका है। उसके पड़ोसी ने बताया कि वह गाय को रोटी खिलाता है और आवारा कुत्तों की देखभाल करता है। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के हालिया आवारा कुत्तों को पकड़ने के आदेश से वह खासा नाराज था और इसलिए उसने सीएम पर हमला करने की योजना बनाई।

जनसुनवाई में अचानक हंगामा
हर बुधवार की तरह, सुबह करीब 8:15 बजे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने सिविल लाइंस कार्यालय में जनता की समस्याएं सुन रही थीं। लोग अपनी शिकायतों के साथ कतार में थे। तभी राजेश अपनी बारी आने पर आगे बढ़ा। उसने पहले कुछ कागजात हवा में लहराए, चिल्लाया और फिर अचानक मुख्यमंत्री पर हमला कर दिया। उसने रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारा, उनके बाल खींचे और उन्हें धक्का देकर गिराने की कोशिश की।

सुनियोजित साजिश या पशु प्रेम की सनक?
मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस हमले को हत्या की सुनियोजित साजिश करार दिया है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि राजेश ने हमले से पहले कम से कम 24 घंटे तक रेखा गुप्ता के शालीमार बाग स्थित निजी आवास और सिविल लाइंस कार्यालय की रेकी की थी।

]]>
Thu, 21 Aug 2025 18:37:50 +0530 Newsdesk
यूपी में बिजली महंगी हो सकती है, UPPCL टैरिफ पर आयोग ने पूरी की अंतिम सुनवाई https://citytoday.co.in/3414 https://citytoday.co.in/3414 लखनऊ 

 उत्तर प्रदेश में बिजली दरें बढ़ सकती हैं। विद्युत नियामक आयोग में मंगलवार को उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड (UPPTCL) और उत्तर प्रदेश स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (UPSLDC) की वार्षिक राजस्व आवश्यकता और शुल्क पर अंतिम सुनवाई हुई। अब आयोग अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह में अपना निर्णय सुना सकता है।

पहले 25 प्रतिशत तक कम लागत में कार्य

सुनवाई आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार और सदस्य संजय कुमार सिंह की मौजूदगी में हुई। इसमें ट्रांसमिशन कारपोरेशन और यूपीएसएलडीसी के निदेशक भी शामिल हुए। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने सुनवाई के दौरान आपत्ति जताते हुए कहा कि ट्रांसमिशन कारपोरेशन को टैरिफ बेस्ड कंपटीटिव बिडिंग (TBCB) व्यवस्था पर रोक लगानी चाहिए। पहले निगम 25 प्रतिशत तक कम लागत में कार्य करता था, जबकि अब निजी कंपनियां वही कार्य 25 प्रतिशत अधिक लागत पर कर रही हैं।

बढ़ी मांग पर ट्रांसमिशन सिस्टम कमजोर

ट्रांसमिशन कारपोरेशन ने इस बार 6,279 करोड़ रुपये की वार्षिक राजस्व आवश्यकता प्रस्तुत की है, जिसका बोझ सीधे उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। निगम के 132 केवी सब-स्टेशनों की कुल क्षमता 69,232 एमवीए बताई गई है, जो 6.23 करोड़ किलोवाट भार के बराबर है। प्रदेश के 3.61 करोड़ उपभोक्ताओं का स्वीकृत भार लगभग 8.17 करोड़ किलोवाट है। गर्मियों में बढ़ी मांग पर ट्रांसमिशन सिस्टम कमजोर साबित होता है।

अब फैसला आयोग के हाथों में

अवधेश वर्मा ने आरोप लगाया कि निगम पहले इक्विटी लाभांश पर 2 प्रतिशत रिटर्न लेता था, जबकि अब 14.5 प्रतिशत की मांग कर रहा है। इससे उपभोक्ताओं पर करीब 1,824 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यूपीएसएलडीसी को स्वतंत्र रूप से काम करना चाहिए। बिजली की मांग रहने के बावजूद उत्पादन इकाइयों को रिजर्व शटडाउन देना गलत है। अब फैसला आयोग के हाथों में है कि उपभोक्ताओं पर बिजली दरों का बोझ कितना बढ़ेगा।

 

]]>
Thu, 21 Aug 2025 18:35:11 +0530 Newsdesk
कानपुर के ढाबे में मिली छिपकली वाली तंदूरी रोटी, ग्राहक हुए परेशान https://citytoday.co.in/3301 https://citytoday.co.in/3301 कानपुर 

कानपुर का एक ढाबा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के कारण सुर्खियों में है. वीडियो में दावा किया गया है कि यहां परोसी गई तंदूरी रोटी में एक छिपकली निकली. इस मामले की वैसे तो शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया और मौके पर जांच की, जहां ढेर सारी गंदगी और लापरवाही मिली. नतीजतन, ढाबे को अस्थायी रूप से बंद करा दिया गया.

वीडियो में दिखी हैरान करने वाली तस्वीर

वायरल वीडियो में दिखा कि कुछ युवक ढाबे पर बैठकर खाना खा रहे हैं. जब उनमें से एक युवक तंदूरी रोटी को तोड़ता है, तो उसमें से एक मरी हुई छिपकली दिखाई देती है. युवक यह रोटी तुरंत ढाबा मालिक को दिखाता है. वीडियो में मालिक यह कहते सुना जा सकता है, इस रोटी को बदल दो. युवक ने मौके पर उल्टी जैसा महसूस होने की बात भी कही.

मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं

दिलचस्प बात यह है कि वीडियो भले ही तेजी से फैल गया हो, लेकिन ढाबे पर खाना खाने पहुंचे किसी भी ग्राहक ने अभी तक पुलिस या खाद्य सुरक्षा विभाग में लिखित शिकायत नहीं दी. चौबेपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि वायरल वीडियो की जानकारी उन्हें है, लेकिन शिकायत न मिलने के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने कहा कि यदि कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराता है, तो नियमानुसार जांच और कार्रवाई की जाएगी.

खाद्य विभाग ने स्वत: संज्ञान लिया

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही खाद्य सुरक्षा विभाग ने बिना शिकायत के भी कार्रवाई का निर्णय लिया. कानपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया, भले ही शिकायत नहीं आई, लेकिन वायरल वीडियो को देखते हुए हमारी टीम ने तुरंत ढाबे का निरीक्षण किया. मौके पर साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब थी.

ढाबे की हालत बेहद गंदी मिली

जांच के दौरान विभाग की दो सदस्यीय टीम राजेश यादव और अजीत सिंह ने ढाबे के रसोई क्षेत्र में भारी गंदगी पाई. बर्तनों और खाना बनाने की जगह पर स्वच्छता के मानक बिल्कुल भी पूरे नहीं किए जा रहे थे. तंदूरी पनीर और अन्य सब्जियों के नमूने मौके से लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं. खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि ढाबे की रसोई में गंदगी के कारण खाना बनाने की अनुमति तत्काल प्रभाव से रोक दी गई है. ढाबा मालिक को निर्देश दिया गया है कि जब तक सभी स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित नहीं होता, तब तक ढाबा बंद रहेगा.

पुलिस और विभाग में समन्वय

हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, लेकिन विभाग और पुलिस के बीच इस मामले पर समन्वय बना हुआ है. खाद्य विभाग की ओर से भी माना गया है कि वीडियो किस तारीख का है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. साथ ही, वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान भी नहीं हो सकी है.

मालिक बोला रोटी बदल दाे 

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह ढाबा सोनू बाजपेई का है. इस घटना पर ढाबा मालिक की ओर से कोई आधिकारिक बयान फिलहाल नहीं आया है. हालांकि, वीडियो में उन्होंने रोटी बदलने की बात जरूर कही थी, जिससे यह संकेत मिलता है कि उस समय स्थिति को शांत करने की कोशिश की गई थी.

सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया

वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. कई यूजर्स ने कहा कि इस तरह की घटनाएं न केवल ग्राहकों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं, बल्कि शहर की खाद्य स्वच्छता व्यवस्था पर भी सवाल उठाती हैं. कुछ लोगों ने विभाग की तत्परता की सराहना की, तो कुछ ने पूछा कि ऐसे ढाबों पर नियमित रूप से निगरानी क्यों नहीं होती.

हो सकती है कार्रवाई 

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. यदि रिपोर्ट में भोजन में किसी भी तरह की हानिकारक या अस्वच्छ सामग्री पाई जाती है, तो ढाबा मालिक पर जुर्माना या अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है.

]]>
Mon, 11 Aug 2025 19:09:00 +0530 Newsdesk
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, अड़ंगा डालने वालों पर भी होगी कार्रवाई https://citytoday.co.in/3300 https://citytoday.co.in/3300

 नई दिल्ली

सर्वोच्च अदालत ने ये भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति या संगठन इसका विरोध करता है तो उसके खिलाफ भी अनिवार्य कार्रवाई की जाए। आवारा कुत्तों के लोगों पर हमलों और रेबीज संक्रमण के कई मामले सामने आने के चलते सुप्रीम कोर्ट ने यह बात कही है।

जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की पीठ ने कहा कि एनसीटी-दिल्ली, एमसीडी, एनएमडीसी तुरंत आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू करें और खासकर उन इलाकों में जहां आवारा कुत्तों का खतरा ज्यादा है। अदालत ने कहा कि आवारा कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई में कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति या संगठन इस काम में आड़े आए तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई करें।  

]]>
Mon, 11 Aug 2025 19:04:57 +0530 Newsdesk
लेट नाइट पार्टी को लेकर पुलिस की सख्त चेतावनी, लड़कियों और माता&पिता के लिए अलर्ट जारी https://citytoday.co.in/3214 https://citytoday.co.in/3214 अहमदाबाद
 गुजरात के अहमदाबाद में महिलाओं को सुरक्षा से जुड़ी सलाह देने के नाम पर लगाए गए पोस्टरों पर जबरदस्त विवाद खड़ा कर हो गया है. इन पोस्टरों में लिखा था, ‘लेट-नाइट पार्टी में जाना रेप या गैंगरेप को न्योता दे सकता है.’ इस तरह की भाषा को लेकर पुलिस और सामाजिक संगठनों की तीखी आलोचना हो रही है. हालांकि, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तुंरत इन पोस्टरों को हटवा दिया है. साथ ही पुलिस ने स्वीकार किया है कि पोस्‍टर में इस्‍तेमाल भाषा को स्‍वीकार नहीं किया जा सकता है.

पुलिस की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर लगवाए गए एक अन्य पोस्टर पर लिखा था, ‘अंधेरे और सुनसान इलाकों में दोस्तों के साथ न जाएं, आपके साथ रेप या गैंगरेप हो सकता है.’ इस तरह के संदेशों को लेकर सोशल मीडिया पर भारी विरोध शुरू हो गया. पुलिस अधिकारियों ने सफाई देते हुए बताया कि ये पोस्टर ‘सतर्कता’ नामक एक संगठन द्वारा ट्रैफिक जागरूकता के लिए प्रस्तावित किए गए थे. डीसीपी (ट्रैफिक वेस्ट) नीता देसाई और एसीपी (ट्रैफिक एडमिन) शैलेश मोदी ने कहा कि पुलिस को पोस्टर की पूरी सामग्री की जानकारी नहीं थी और जैसे ही विवाद बढ़ा इन्हें तुरंत हटवा दिया गया.
पुलिस ने झाड़ा पल्‍ला

वहीं, पुलिस ने इस विवाद से अपना पल्‍ला झाड़ने की कोशिश की है. एसीपी (ट्रैफिक) एनएन चौधरी ने कहा, ‘हमने इस तरह की भाषा की अनुमति कभी नहीं दी थी.’ स्थानीय निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता इस प्रकरण से आहत हैं. घाटलोडिया निवासी एक महिला भूमि पटेल ने कहा, ‘इस तरह के संदेश महिलाओं को दोषी ठहराते हैं, जबकि असल जिम्मेदारी सिस्टम की होती है.’ बोडकदेव की फिटनेस ट्रेनर ने इसे ‘मोरल पुलिसिंग’ करार देते हुए कहा कि यह पोस्टर महिला सुरक्षा का मजाक उड़ाते हैं.
महिलाएं नाराज

बता दें कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर समय-समय पर कैंपेन चलाए जाते हैं. पुलिस प्रशासन इसमें गैरसरकारी संस्‍थाओं का सहयोग भी लिया जाता है. अहमदाबाद के इस बार के पोस्‍टर कैंपेन में भी एनजीओ की मदद ली गई थी, पर जिस तरह से महिला सेफ्टी के लिए शब्‍दों का चयन किया गया, उससे बवाल मच गया. मह‍िलाओं ने खासकर नाराजगी जताई है. नेहरू नगर निवासी एक महिला ने कहा, ‘इन पोस्टरों से वह मानसिकता उजागर होती है जो पीड़िता को दोष देती है और सुरक्षा में चूक के लिए जिम्मेदार संस्थाओं को बचा लेती है.’ इस विवाद ने एक बार फिर महिला सुरक्षा के नाम पर दी जा रही ‘नसीहतों’ के तरीके और उनके पीछे की सोच को कठघरे में खड़ा कर दिया है.

]]>
Sat, 02 Aug 2025 18:35:21 +0530 news desk MPcg
Maharashtra: पुणे में आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर तनाव, दो गुटों ने किया पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले https://citytoday.co.in/3198 https://citytoday.co.in/3198 पुणे, 1 अगस्त 

 महाराष्ट्र के पुणे में दो गुटों के बीच झड़प का मामला सामने आया है. यह मामला पुणे के एक गांव का है, जो कथित तौर पर सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट करने के बाद शुरू हुआ. मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को हिंसक भीड़ को काबू करने के लिए आने पड़ा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े. सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. घटनास्थल पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. यह घटना पुणे ग्रामीण के दौंड तालुका स्थित यवत गांव की है, जहां दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. दोनों गुट के लोगों की ओर से पथराव किया गया और टायर जलाए गए.

व्हाट्सएप पर एक आपत्तिजनक पोस्ट से यह विवाद शुरू हुआ. एक युवक ने कथित तौर पर एक व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया. इसके बाद गांव के लोग धीरे-धीरे सड़कों पर आ गए और दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए. इस पर भीड़ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले युवक के घर पर पथराव कर दिया. विवाद बढ़ने के बाद इसने एक हिंसक झड़प का रूप ले लिया.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. फिलहाल, यवत गांव में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

इससे पहले, महाराष्ट्र के नागपुर में भी इसी वर्ष मार्च में दो समुदायों के बीच एक हिंसक झड़प की बड़ी घटना देखने को मिली थी. इसके बाद पुलिस को कर्फ्यू लगाकर स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा. इस हिंसा में घरों और गाड़ियों को निशाना बनाया गया था और पुलिस टीम पर भी हमला हुआ था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हिंसा में कुछ लोग घरों में जलती हुई चीजें फेंकते नजर आए थे.

]]>
Fri, 01 Aug 2025 18:28:40 +0530 news desk MPcg
"राजस्थान: ऑनलाइन गेम खेलने पर डांटने से नाराज़ पोते ने की दादी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार" https://citytoday.co.in/3185 https://citytoday.co.in/3185 जयपुर, 1 जुलाई 

 राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में 24 वर्षीय एक युवक को अपनी 86 वर्षीय दादी की कथित तौर पर हत्या करने के लिए गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने ऑनलाइन गेम खेलने पर दादी की डांट से तंग आकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया. जिला पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बताया कि आरोपी मनीष चुघ ने 24 जुलाई को अपनी दादी द्रौपदी देवी की तौलिये से गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में इसे लूट का रूप देने की कोशिश की.

उन्होंने बताया कि आरोपी युवक मोबाइल गेमिंग का आदी था और इसमें कई लाख रुपये कथित तौर पर हार गया था तथा उसने अपने रिश्तेदारों से कर्ज भी लिया था. अधिकारी ने बताया कि घटना वाले दिन आरोपी ने 15,000 रुपये गंवा दिए थे, जिसके बाद उसकी दादी ने फटकार लगायी थी. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गुस्से में अपनी दादी की हत्या कर दी और घर से नकदी व सोने के गहने लेकर फरार हो गया. 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक ने शुरुआत में पुरानी आबादी थाने में शिकायत दर्ज कराई और दावा किया कि अज्ञात लोगों ने उसकी दादी की हत्या कर कीमती सामान लूट लिया. अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ और लगातार पूछताछ करने पर आरोपी युवक ने अपना अपराध कबूल कर लिया. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

]]>
Fri, 01 Aug 2025 14:14:31 +0530 news desk MPcg
जापान में चमकी बाराबंकी की बेटी: पूजा ने बनाया धूल रहित थ्रेशर https://citytoday.co.in/3091 https://citytoday.co.in/3091 बाराबंकी

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के छोटे से गांव डलइपुरवा, अगेहरा की 17 वर्षीय पूजा पाल ने अपनी प्रतिभा और जज्बे से न केवल अपने गांव, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के बीच, पूजा ने एक ऐसा धूल रहित थ्रेशर मॉडल बनाया, जो किसानों को धूल, बीमारी और परेशानी से बचाने का वादा करता है। इस नवाचार ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाया और जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका प्रदान किया। उनकी कहानी प्रेरणा का प्रतीक है, जो यह साबित करती है कि सपने और मेहनत के सामने संसाधनों की कमी कोई मायने नहीं रखती।

पूजा पाल का जन्म बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर ब्लॉक के अगेहरा गांव में हुआ। उनके पिता पुत्तीलाल दिहाड़ी मजदूर हैं, और मां सुनीला देवी एक सरकारी स्कूल में रसोइया का काम करती हैं। पांच भाई-बहनों के साथ एक छप्परनुमा घर में रहने वाली पूजा की जिंदगी चुनौतियों से भरी रही। घर में बिजली और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं थीं, और पढ़ाई के लिए उन्हें दीये की रोशनी का सहारा लेना पड़ता था। फिर भी, पूजा ने कभी अपने सपनों को सीमाओं में नहीं बांधा। वह न केवल एक मेधावी छात्रा हैं, बल्कि घरेलू कामों में भी परिवार का सहारा बनी।

पूजा की प्रतिभा तब सामने आई, जब वह कक्षा 8 में पढ़ रही थीं। उनके स्कूल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अगेहरा के पास खेतों में थ्रेशर मशीन से गेहूं की मड़ाई के दौरान उड़ने वाली धूल बच्चों और आसपास के लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती थी। धूल से होने वाली सांस की तकलीफ और पर्यावरण प्रदूषण को देखकर पूजा के मन में एक विचार आया—क्यों न ऐसा थ्रेशर बनाया जाए, जो धूल न फैलाए? अपने विज्ञान शिक्षक राजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में, पूजा ने सिर्फ 3,000 रुपये की लागत से टिन, पंखे, लकड़ी और पानी के टैंक का उपयोग कर एक धूल रहित थ्रेशर का मॉडल तैयार किया। इस मॉडल में एक पंखा और जाली के साथ पानी का टैंक लगाया गया, जो धूल को थैले या टैंक में इकट्ठा कर लेता है, जिससे वातावरण स्वच्छ रहता है और किसानों को स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलती है।

पूजा के इस नवाचार को सबसे पहले 2020 में जिला स्तर पर मान्यता मिली। इसके बाद, यह मॉडल मंडल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियों में सराहा गया। दिसंबर 2020 में लखनऊ की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी और दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान मेले में इस मॉडल को खूब प्रशंसा मिली। 2023 में, पूजा का मॉडल भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड MANAK योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर पर चुना गया, जिसमें पूरे भारत से केवल 60 प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया था। पूजा उत्तर प्रदेश से एकमात्र विजेता थीं। इस उपलब्धि ने उन्हें भारत सरकार के साकुरा हाई स्कूल प्रोग्राम के तहत जापान यात्रा का मौका दिलाया, जहां उन्होंने टोक्यो के विश्वविद्यालयों और विज्ञान प्रयोगशालाओं का दौरा किया। उनके मॉडल को अब भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा पेटेंट कराया जा रहा है, जो उनके आविष्कार की उपयोगिता और मौलिकता को रेखांकित करता है।

पूजा अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक राजीव श्रीवास्तव और माता-पिता को देती हैं। राजीव श्रीवास्तव ने न केवल पूजा के विचार को प्रोत्साहित किया, बल्कि उनके मॉडल को इंस्पायर अवार्ड के लिए नामांकित भी किया। पूजा के माता-पिता, जो स्वयं आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे, ने अपनी बेटी की पढ़ाई और सपनों को हमेशा प्राथमिकता दी। पूजा ने बताया, “मेरे माता-पिता ने मजदूरी करके भी मुझे पढ़ने के लिए प्रेरित किया। मेरे शिक्षक राजीव सर ने मुझे हर कदम पर मार्गदर्शन दिया।

पूजा की कहानी केवल एक आविष्कार की कहानी नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी बेटी की कहानी है, जिसने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी। उनके घर में आज भी बिजली और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं, लेकिन जिला प्रशासन ने अब इन सुविधाओं को उपलब्ध कराने का वादा किया है। पूजा का सपना है कि वह अपने गांव के गरीब बच्चों को पढ़ाए और उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता दिखाए। उनकी उपलब्धियां न केवल बाराबंकी, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय हैं।

]]>
Wed, 23 Jul 2025 17:17:17 +0530 City Today Bhopal
गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने सावन शिवरात्रि के अवसर पर मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक किया https://citytoday.co.in/3092 https://citytoday.co.in/3092 गोरखपुर 

पावन सावन माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि, सावन शिवरात्रि (बुधवार) को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंधियारी बाग स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। 

प्राचीन मानसरोवर मंदिर में सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दुर्वा, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने कर बाद जल, गोदुग्ध और गन्ने के रस से रुद्राभिषेक किया। गोरखनाथ मंदिर के विद्वत पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक कराया। 

रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती कर अनुष्ठान को पूर्ण किया। उन्होंने देवाधिदेव महादेव से प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह आदि भी उपस्थित रहे।
 

 

]]>
Wed, 23 Jul 2025 17:17:17 +0530 City Today Bhopal
सीएम आज गोरखपुर को 252 करोड़ रुपए के विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे https://citytoday.co.in/3093 https://citytoday.co.in/3093
  • सीएम आज गोरखपुर को 252 करोड़ रुपए के विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे
  • गोरखपुर को आज 252 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, सफाई मित्रों-पार्षदों का करेंगे सम्मान
  • CM दो दिनों में गोरखपुर को देंगे 252 करोड़ रुपये की सौगात, सफाई मित्रों और पार्षदों को सम्मानित करेंगे
  • पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज बाबा आनंदेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा कर दर्शन किए
  • पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने कानपुर में किए बाबा के दर्शन, CM ने गोरखपुर में किया रुद्राभिषेक
  •  

    गोरखपुर

     स्वच्छ सर्वेक्षण में देश में पूरे प्रदेश का मान बढ़ाने वाले गोरखपुर नगर निगम के सफाई मित्रों और पार्षदों का सम्मान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों होगा। सम्मान का यह समारोह बुधवार (23 जुलाई) को नगर निगम परिसर में प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री गोरखपुर नगर निगम के अर्बन फ्लड मैनेजमेंट के तहत अर्बन फ्लड अर्ली मॉनिटरिंग सिस्टम के लोकार्पण सहित ढाई सौ करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास भी करेंगे।

    पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को बाबा आनंदेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा कर दर्शन किए। उनके साथ महापौर प्रमिला पांडे, विधायक सुरेंद्र मैथानी और क्षेत्रीय पार्षद नितिन बाजपेई शामिल थे। करीब साढ़े नौ बजे पूर्व राष्ट्रपति बाबा आनंदेश्वर पहुंचे। जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, श्रृंगार और आरती कर बाबा से आशीर्वाद लिया। महंत अरुण भारती महाराज और सहयोगी पुजारियों ने पूजा कराई। उन्होंने पुजारियों को दक्षिणा दी। पूर्व राष्ट्रपति ने मंदिर परिसर और मंदिर की भव्यता पर खुशी जताई। इस दौरान मंदिर और आसपास सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई थी। इस दौरान सुरक्षा कारणों से आम श्रद्धालुओं को प्रवेश से कुछ समय के लिए रोक दिया गया था। पूर्व राष्ट्रपति करीब आधा घंटा मंदिर में रहे।

    स्वच्छता में उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर गोरखपुर नगर निगम ने ऊंची छलांग लगाई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में सफाई मित्र सुरक्षित शहर श्रेणी में देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही गोरखपुर को 3 से 10 लाख की आबादी की श्रेणी में चौथी नेशनल रैंक मिली है। इस श्रेणी में प्रदेश स्तर पर गोरखपुर पहले स्थान पर है। यह उपलब्धि इसलिए भी सराहनीय है कि गत वर्ष के सर्वेक्षण में गोरखपुर की रैंकिंग राष्ट्र स्तर पर 24वीं और राज्य में सातवीं थी। गत वर्ष गोरखपुर को गार्बेज फ्री सिटी के थ्री स्टार कटेगरी में रखा गया था जबकि इस बार यह शहर गार्बेज फ्री सिटी की फाइव स्टार सर्टिफिकेशन में आ गया है।

    गोरखपुर की इस उपलब्धि की मुख्यमंत्री पहले भी सराहना कर चुके हैं। अब वह एक समारोह में स्वच्छता की उत्कृष्टता में योगदान देने वाले सफाई मित्रों और पार्षदों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे। गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव का कहना है कि स्वच्छ सर्वेक्षण में गोरखपुर को हासिल बड़ी उपलब्धि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रेरक मार्गदर्शन में सफाई मित्रों, पार्षदों, कर्मचारियों, अधिकारियों के साथ ही नागरिकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। सबसे अहम बात है कि सीएम योगी हर सार्वजनिक कार्यक्रम में जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हैं।
    अर्बन फ्लड अर्ली वार्निंग सिस्टम का होगा उद्घाटन

    कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी गोरखपुर नगर निगम द्वारा अर्बन फ्लड मैनेजमेंट के तहत अर्बन फ्लड अर्ली वार्निंग सिस्टम का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस परियोजना की लागत 28 करोड़ 92 लाख रुपये है। इसके तहत शहर के सभी पम्पिंग स्टेशनों के पूर्ण ऑटोमेशन किया गया है। प्राइमरी और सेकेंडरी नालों पर कुल 110 ऑटोमेटिक वाटर लेवल रिकॉर्डर लगाए गए हैं। जब नालों का जल स्तर 80 प्रतिशत से अधिक हो जाता है तो संबंधित अधिकारियों को ऑटोमेटेड अलर्ट भेजी जाती है। ईंधन की कमी और पम्प रख रखाव चेतावनियां भी अधिकारियों को समय रहते भेजी जाती है।

    उधर, सीएम योगी आज गोरखपुर दौरे पर है। उन्होंने मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक भी किया। इस बीच भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होती भी नजर आई। सीएम योगी आज गोरखपुर को 252 करोड़ रुपए के विकास के कामों की सौगात देंगे। स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की कैटेगरी में देश में चौथा और प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने वाली गोरक्षनगरी (गोरखपुर) को इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई देंगे। समारोह में सीएम योगी 252.50 करोड़ रुपये की 174 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और तीन योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। नगर निगम मंगलवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा रहा। नगर निगम की दीवारों को रंग-रोगन किया गया। अर्बन फ्लड मैनेजमेंट सेल के कार्यालय का सौंदर्यीकरण देर रात तक चलता रहा। महापौर डॉ.मंगलेश श्रीवास्तव ने नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के साथ तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री पैडलेगंज से सफाई वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं।

    नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में सफाई मित्र सुरक्षित शहर श्रेणी में देश में तीसरा स्थान, 3 लाख से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में चौथा और 01 लाख से 10 लाख की श्रेणी में सूबे में पहला स्थान, वॉटर प्लस और गारबेज फ्री सिटी में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। इन उपलब्धियों के लिए नगर निगम के पार्षदों, कर्मचारियों और सफाई मित्रों का हौसला बढ़ाने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को नगर निगम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम सीएम योगी सफाई-मित्रों का सम्मान करने के साथ महानगरवासियों को 252.50 करोड़ रुपये की 177 परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।
    200 जवानों की क्षमता वाले बैरक का करेंगे लोकार्पण

    26वीं वाहिनी पीएसी परिसर में पीएसी जवानों के लिए 200 की क्षमता की अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुमंजिला बैरक बनकर तैयार हो गई है। 24 जुलाई को इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों होने की उम्मीद है। कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने में पीएसी (प्रोविंशियल आर्म्ड कांस्टेबुलरी) के योगदान से सभी वाकिफ हैं। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएसी के जवानों की लॉ एंड ऑर्डर में महत्वपूर्ण भूमिका की कई मंचों से सराहना कर चुके हैं। पीएसी के जवानों को अत्याधुनिक सुविधा देने के लिए योगी सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर खासा जोर दे रही है। इसी सिलसिले में 26वीं वाहिनी पीएसी में 11 मंजिला बैरक टॉवर बनाया गया है। इसे बनाने के लिए 11 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई थी। अब यह टॉवर बनकर तैयार है।
    इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीएण्डडीएस यूनिट 42 राज्य वित्त से 2.55 करोड़ से अमवा में बनाए गए एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, सीएण्डडीएस यूनिट 14 द्वारा राज्य स्मार्ट सिटी योजना में निगम परिसर में 2.05 करोड़ रुपये से बनाई गई डिजिटल लाइब्रेरी और उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना में 35.42 करोड़ रुपये से रामगढ़झील सौंदर्यीकरण परियोजना फेज 2 के तहत 1700 मीटर लम्बाई में विकसित किए गए ताल फ्रंट का लोकार्पण करेंगे।

    ढाई सौ करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री

    नगर निगम में सफाई मित्रों और पार्षदों के सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 252.50 करोड़ रुपये की 177 परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।
    लोकार्पण की प्रमुख परियोजनाएं :-

    -सीएंडडीएस यूनिट 42 राज्य वित्त से 2.55 करोड़ से अमवा में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर

    -सीएंडडीएस यूनिट 14 द्वारा राज्य स्मार्ट सिटी योजना में निगम परिसर में 2.05 करोड़ रुपये से बनाई गई डिजिटल लाइब्रेरी

    -उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना में 35.42 करोड़ रुपये से रामगढ़झील सौंदर्यीकरण परियोजना फेज 2 के तहत 1700 मीटर लम्बाई में विकसित ताल फ्रंट/नया सवेरा
    शिलान्यास की प्रमुख परियोजनाएं :-

    -उपवन योजना के तहत 4.95 करोड़ रुपये की लागत से दो पार्को का निर्माण

    -15.74 करोड़ रुपये की लागत से नव सृजित वार्डों में सड़क, नाली, नाला का निर्माण

    -3 करोड़ रुपये की लागत से नव सृजित वार्डों में 7 पार्कों का निर्माण

    -सुथनी के वेस्ट प्रोसेसिंग सिटी परिसर में 4.85 करोड़ रुपये से एडमिन ब्लॉक का निर्माण

    -सुथनी के वेस्ट प्रोसेसिंग सिटी परिसर में 12.09 करोड़ रुपये से आंतरिक सड़कें, नाला-सीवर का कार्य

    -राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 21.20 करोड़ रुपये से जोनल कार्यालय ट्रांसपोर्टनगर और रानीडीहा का निर्माण कार्य

    -26.80 करोड़ रुपये से नेहरु पार्क (लालडिग्गी) का सौंदर्यीकरण कार्य

    -मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत 24.40 करोड़ रुपये से वर्किंग वुमेन हॉस्टल और वैश्विक काम्प्लेक्स एवं को वर्किंग स्पेस का निर्माण

    -12.148 करोड़ रुपये की लागत से नकहा ओवरब्रिज मुख्य मार्ग से रामजानकी नगर चौराहा होते हुए हड़हवा फाटक रोड तक मार्ग चौड़ीकरण एवं सृदृढीकरण का कार्य

    -मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित मलिन बस्ती विकास योजना के तहत 60.52 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली निर्माण

     

    ]]>
    Wed, 23 Jul 2025 17:17:17 +0530 City Today Bhopal
    धर्मांतरण जाल में फंसी हरियाणा की युवती, शाहीन बाग में हुआ ब्रेनवॉश — दिल्ली से रेस्क्यू https://citytoday.co.in/3094 https://citytoday.co.in/3094 आगरा

    यूपी के आगरा में बड़े धर्मांतरण रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. हर दिन इस गैंग के बारे में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अबतक गैंग के दर्जन भर लोग पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं. मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान कुरैशी उर्फ महेंद्र पाल जादौन भी गिरफ्तार हो चुका है. जांच में पता चला है कि धर्मांतरण गैंग ने दिल्ली से रेस्क्यू की गई हरियाणा की एक लड़की का शाहीन बाग में ब्रेन वॉश किया था. इसके बाद उसका धर्म परिवर्तित कराया. 

    दरअसल, बीते दिनों आगरा की दो बहनों के अवैध धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने दिल्ली से गैंग के सरगना अब्दुल रहमान कुरैशी को गिरफ्तार किया है. वहां से हरियाणा के रोहतक की एक दलित लड़की को भी रेस्क्यू किया. इस लड़की ने पूछताछ में कई राज खोले हैं. उसने बताया कि दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में उसका ब्रेन वॉश किया गया और फिर धर्म बदलवाकर उसका निकाह करा दिया गया. 

    पीड़ित लड़की ने बताया कि निकाह के लिए राजस्थान से काजी बुलाया गया था, जिसकी जानकारी के लिए पुलिस की एक टीम राजस्थान रवाना की गई है. फिलहाल, पीड़िता का मेडिकल और पुलिस व कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं. 

    मालूम हो कि आगरा की दो सगी बहनों को कोलकाता से बरामद किया गया, जिनका भी धर्मांतरण कर निकाह कराए जाने की तैयारी थी. इसपर गोवा की एसबी कृष्णा उर्फ आयशा ने बताया कि दिल्ली के मुस्तफाबाद का अब्दुल रहमान धर्मांतरण के लिए फंडिंग करता है. मूल रूप से रहमान यूपी के फिरोजाबाद का निवासी है. 

    अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र पाल पहले हिंदू था. 1990 में पहले वो ईसाई धर्म में कन्वर्ट हुआ और फिर इस्लाम अपना लिया. उसके बाद उसने अपना नाम अब्दुल रहमान कुरैशी रख लिया. इस बदलाव के बाद वह धर्मांतरण रैकेट का हिस्सा बन गया. फिलहाल, उसके खातों, कॉल डिटेल और विदेश कनेक्शन की जांच हो रही है. 

    अब्दुल रहमान के पास से कई धर्म परिवर्तन से जुड़ी किताबें बरामद हुईं, जिनसे उसका कनेक्शन कलीम सिद्दीकी जैसे जेल में बंद साजिशकर्ताओं से जुड़ता है. जांच-पड़ताल के क्रम में एनआईए की टीम सोमवार रात आगरा पहुंची और कई घंटों तक पूछताछ की. गैंग के विदेशी फंडिंग और संभावित आतंकी कनेक्शन की जांच भी जारी है. 

    ]]>
    Wed, 23 Jul 2025 17:17:17 +0530 City Today Bhopal
    मेरठ में सीएम योगी का कांवड़ियों को सम्मान, हुड़दंगियों को दी कड़ी चेतावनी https://citytoday.co.in/3067 https://citytoday.co.in/3067 मेरठ

    प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मेरठ पहुंचे और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। सीएम ने साफ कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान हुड़दंग मचाने वाले और तोड़फोड़ करने वालों का बख्शा नहीं जाएगा। सीसीटीवी के माध्यम से उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। कानून हाथ में लेने का किसी को हक नहीं है।

    मोदीपुरम की शोभित यूनिवर्सिटी में सीएम का हेलीकॉप्टर उतरा। दुल्हेड़ा चौकी के पास लगे स्टेज से सीएम ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। स्टेज पर राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपई, राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, निवर्तमान दर्ज प्राप्त मंत्री पंडित सुनील भराला, कैंट विधायक अमित अग्रवाल समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

     पूर्व विधायक संगीत सोम को रोका
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मेरठ आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शोभित यूनिवर्सिटी में सीएम योगी के हेलीकॉप्टर के उतरने का कार्यक्रम था। शोभित विवि के बाहर पूर्व विधायक संगीत सोम को रोक दिया गया। संगीत सोम अपनी गाड़ी से अंदर जाने के लिए अड़ गए, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। इस बीच संगीत सोम इधर उधर फोन घुमाते रहे। काफी देर खड़े होने के बाद वह अपनी गाड़ी से आगे चले गए।

     

    ]]>
    Sun, 20 Jul 2025 14:36:42 +0530 City Today Bhopal
    बाबा धाम जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को ट्रेलर ने मारी टक्कर, चार की दर्दनाक मौत https://citytoday.co.in/3068 https://citytoday.co.in/3068 बलिया

    बलिया के नरहीं थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव से रविवार की दोपहर में 25 श्रद्धालु पिकअप वैन पर सवार होकर बाबा धाम जलाभिषेक करने जा रहे थे। बिहार के बेगूसराय में ट्रेलर ने पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी।

    हादसे में लाची देवी (45) पत्नी मुघुन राजभर और हरेंद्र राजभर (60) की मौके पर मौत हो गई। वहीं, मुघुन राजभर (48) और घुरूहू राम (45) एंबुलेंस से घर आते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मुघुन राजभर की पत्नी लाची देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।

    ग्राम प्रधान बृज नारायण राजभर सहित 21 घायलों को घर लाने के बाद इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। मृतकों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना के बाद तेतारपुर गांव में कोहराम मच गया है। इस दर्दनाक हादसे में कुल चार लोगों की माैत हो गई है।

    ]]>
    Sun, 20 Jul 2025 14:36:42 +0530 City Today Bhopal
    भंडारे में खुशियों की जगह मातम: एक्सप्रेस&वे पर हादसे में एक ही परिवार के कई सदस्य मारे गए https://citytoday.co.in/3069 https://citytoday.co.in/3069 मथुरा

    मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की रात नींद की झपकी आने के कारण चालक ने ईको कार आगे चल रहे किसी वाहन में घुसा दी। दुर्घटना में पिता-पुत्र, भांजे समेत एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। जबकि मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ईको कार सवार बटेश्वर मेले में अखंड रामायण का पाठ और भंडारा कराने के लिए जा रहे थे। सूचना पर डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंच गए।

    एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात 3.30 बजे के करीब यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन (140) सराय सलवाहन के पास ईको कार पीछे से किसी वाहन में घुस गई। इसमें आगरा के थाना बाह निवासी धर्मवीर, उनके पुत्र रोहित, आर्यन, भांजे पारस उर्फ पार्थ, दलवीर, बेटे के मित्र दुष्यंत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धर्मवीर की पत्नी सोनी और बेटी पायल गंभीर रूप से घायल हो गई।

    धर्मवीर के भाई राकेश ने बताया कि सभी लोग बटेश्वर मेले में शामिल होने जा रहे थे। उनका भाई धर्मवीर पिछले आठ साल से सावन के दूसरे सोमवार को बटेश्वर मेले में भंडारा करते थे। शुक्रवार को सभी लोग ईको में सवार होकर बटेश्वर मेले में शामिल होने के लिए निकले थे। उन्होंने बताया कि रविवार को मेले में अखंड रामायण का पाठ कराना था।
     
    अखंड रामायण का पाठ खत्म होने के बाद सोमवार को भंडारा होना था। मेले में शामिल होने से पहले ही हादसा हो गया। धर्मवीर चार भाइयों में तीसरे नंबर का थे। उन्होंने गांव में रहने वाले अपने छोटे भाई को बटेश्वर में सामाना लाने के लिए बोला था।

    भंडारे में शामिल होने जा रहे रोहित के दोस्त दुष्यंत की भी हुई मौत
    धर्मवीर का पूरा परिवार प्रत्येक साल बटेश्वर मेले में सावन के दूसरे सोमवार को भंडारा कराता था। भंडारा कराने के लिए शनिवार को परिजन ईको कार में सवार होकर निकले। भंडारे में शामिल होने के लिए रोहित का दोस्त दुष्यंत भी साथ था। धर्मवीर के भाई राकेश सिंह ने बताया कि रोहित की दुकान के पास ही एक पॉलिथीन बनाने की फैक्टरी है। इस फैक्टरी में दुष्यंत मुनीम का कार्य करता था। दुकान और फैक्टरी पास होने के कारण दुष्यंत की रोहित से दोस्ती हुई।

    जवान बेटों के शव देख बिलख पड़े पिता
    दुर्घटना में धर्मवीर के भांजे पारस उर्फ पार्थ और दलवीर की मौत हो गई। इसकी जानकारी जब उनके पिता विश्वनाथ को हुई तो पहले तो वह यह मानने को तैयार नहीं हुए, लेकिन पोस्टमार्टम पर अपने सबसे बड़े बेटे दलवीर और छोटे बेटे पार्थ का शव देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जवान बेटों के शव देखकर उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि यह क्या हो गया। पोस्टमार्टम हाउस पर भी वह बदहवास हालात में घूमते रहे। उनके बीच के बेटे अनुराग ने उन्हें किसी तरह संभाला।

     

    ]]>
    Sun, 20 Jul 2025 14:36:42 +0530 City Today Bhopal
    कांवड़ियों का कहर: ड्यूटी पर जा रहे CRPF जवान से मारपीट, FIR दर्ज https://citytoday.co.in/3070 https://citytoday.co.in/3070 मिर्जापुर
    सावन माह के दौरान पूरे देश में कांवड़ यात्रा जोरों पर है। इस बीच कई जगहों से कांवड़ियों के उपद्रव और मारपीट की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से सामने आया है, जहां कुछ कांवड़ियों ने एक वर्दीधारी CRPF जवान के साथ जमकर मारपीट की। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

    क्या है मामला?
    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित जवान का नाम गौतम है और वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में तैनात हैं। जवान मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस पकड़ने पहुंचे थे, जो उन्हें मणिपुर ले जाने वाली थी। उसी समय स्टेशन पर पहले से मौजूद कांवड़ियों के एक समूह से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

    कहासुनी के बाद बात इतनी बढ़ गई कि कांवड़ियों ने गौतम की पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि कांवड़िए जवान को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से बेरहमी से पीट रहे हैं। मौके पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी जवान की मदद के लिए आगे नहीं आया।

    वीडियो हुआ वायरल, आरोपियों की तलाश जारी
    यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। घटना के बाद जवान किसी तरह ट्रेन में सवार होकर अपनी मंजिल की ओर रवाना हो गए। पुलिस ने अब मामले में कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है।
     
    कांवड़ियों पर दर्ज हुई FIR
    इस घटना के संबंध में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट मिर्जापुर पर अज्ञात कांवड़ियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 411/25, 412/25, 413/25 दर्ज किया गया है। इन धाराओं में रेलवे अधिनियम की धारा 145 और 147 शामिल हैं, जो रेलवे परिसर में उपद्रव और झगड़े से संबंधित हैं। फिलहाल आरोपी कांवड़ियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

    पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
    गौरतलब है कि इससे पहले हरिद्वार में भी कांवड़ियों द्वारा एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया था। बताया गया था कि गाड़ी पार्किंग को लेकर महिला और कांवड़ियों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद कांवड़ यात्रा में शामिल कुछ लड़कियों ने महिला के साथ मारपीट की थी। वहां लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था।

    प्रशासन सख्त, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
    लगातार सामने आ रहे इन मामलों के बाद सवाल उठ रहे हैं कि धार्मिक यात्रा के नाम पर कुछ लोग कानून को अपने हाथ में क्यों ले रहे हैं। प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

     

    ]]>
    Sun, 20 Jul 2025 14:36:42 +0530 City Today Bhopal
    छांगुर नहीं, पूरा गैंग! धर्मांतरण के पीछे ISIS जैसी साजिश का पर्दाफाश https://citytoday.co.in/3071 https://citytoday.co.in/3071 लखनऊ 
    यूपी में धर्मांतरण के धंधेबाज छांगुर बाबा को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच शनिवार को यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण की प्रेस कांफ्रेंस में एक नए गैंग का खुलासा हुआ जो आईएसआईएस की तर्ज पर कई राज्यों में अपना जाल फैलाकर लड़कियों को बरगरलाता और उनका धर्मांतरण कराता था। आगरा से लापता दो लड़कियों का धर्मांतरण करने के मामले में आगरा पुलिस ने छह प्रदेशों में दबिश देकर 10 लोग गिरफ्तार किए। इनका छांगुर गिरोह से संपर्क नहीं मिला है। इन्हें कनाडा, अमेरिका, दुबई समेत कई देश से करोड़ो की फंडिंग हुई थी।

    मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी पुलिस अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टालरेंस नीति के तहत पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। कुछ विशिष्ट चुनौतियां हैं जिनका सामना करने के लिए पुलिस ने मिशन अस्मिता लांच किया था जिसमें पूर्व में अवैध धर्म परिवर्तन सिंडिकेट के कुछ अभियुक्त गिरफ्तार किए गए थे। इनमें मोहम्मद उमर गौतम, मुफ्ती जहांगीर आलम कासमी को एटीएस ने गिरफ्तार किया था।

    डीजीपी ने बताया कि इसी कड़ी में हाल में छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन उर्फ जलालुद्दीन के अवैध धर्म परिवर्तन के सिंडिकेट का भी पर्दाफाश किया गया। इसमें एसटीएफ और एटीएस की जांच जारी है जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। यह अभियान जेहाद के नाम पर अंतरराष्ट्रीय जेहादी फंडिंग प्राप्त करने, रेडिकाइलेशन की कार्रवाई करने और राष्ट्रीय सुरक्षा में सेंध लगाने के उद्देश्य से अवैध धर्मांतरण, डार्क वेव और अन्य नेटवर्क के जरिए गंभीर अपराध करने वाले अपराधियों के विरुद्ध है।

    इसी कड़ी में आगरा में एक उल्लेखनीय काम किया गया है। इसमें छह प्रदेशों में दबिश देकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग देश के विभिन्न राज्यों में विशेष तौर पर कम उम्र की लड़कियों को प्रलोभन, लव जिहाद और अन्य तरीकों से प्रभावित करके अवैध धर्मांतरण के काम में लिप्त थे। अवैध धर्मांतरण का यह मोडस अपरेंडी आईएसआईएस का सिग्नेचर स्टाइल है। प्रारंभिक जांच में इस ग्रुप का संबंध पीएफआई, एसडीपीआई और पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से भी होने के संकेत मिले हैं। डीजीपी ने बताया कि आगरा पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्रवाई के बाद जांच में एसटीएफ और एटीएस को भी शामिल किया गया है। आवश्यकतानुसार अन्य राज्यों की पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों से भी समन्वय स्थापित किया जाएगा।

    धर्मांतरण का कौन धंधेबाज कहां से पकड़ा गया?
    आयशा (एसबी कृष्णा)-गोवा
    अली हसन (शेखर रॉय)-कोलकाता
    ओसामा-कोलकाता
    रहमान कुरैशी-आगरा
    अब्बू तालिब-खालापार, मुजफ्फरनगर
    अबुर रहमान-देहरादून
    मोहम्मद अली-जयपुर राजस्थान
    जुनैद कुरैशी-जयपुर
    मुस्तफा (मनोज)-दिल्ली
    मोहम्मद अली-जयपुर

     

    ]]>
    Sun, 20 Jul 2025 14:36:42 +0530 City Today Bhopal
    उत्तर प्रदेश में कुदरत का कहर: आंधी&बिजली गिरने से 10 मौतें, सीएम ने जताया शोक https://citytoday.co.in/3052 https://citytoday.co.in/3052 लखनऊ
    उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली के कहर ने जनजीवन को प्रभावित किया है। राज्य में डूबने से 9 लोगों की और सर्पदंश से एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है।

    हालात को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित जनपदों के अधिकारियों को राहत कार्यों को तत्काल और प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। राहत आयुक्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चित्रकूट में डूबने से पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि बिजनौर में तीन लोग मरे हैं। वहीं, महोबा में एक की डूबने से मौत हो गई है और प्रयागराज में सर्पदंश से एक की मौत हुई है।

    मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर सर्वेक्षण करें और राहत कार्यों की निगरानी करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जनहानि या पशुहानि की स्थिति में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत राशि उपलब्ध कराई जाए और घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की जाए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश या जलभराव की स्थिति में त्वरित जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, जिला और तहसील स्तर पर अधिकारियों को सक्रियता बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।

    प्राकृतिक आपदा के इस दौर में राज्य सरकार राहत कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने की दिशा में काम कर रही है। प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है और आपदा प्रबंधन इकाइयों को भी सक्रिय कर दिया गया है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के अनुसार, स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है और प्रभावितों तक हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

     

    ]]>
    Sat, 19 Jul 2025 17:27:46 +0530 City Today Bhopal
    छांगुर बाबा का मनी लॉन्ड्रिंग जाल! 22 बैंक खातों से 60 करोड़ का लेनदेन, कनेक्शन मुंबई से पनामा तक https://citytoday.co.in/3053 https://citytoday.co.in/3053 लखनऊ 

    अवैध धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के काले धंधे का नेटवर्क सिर्फ देश तक सीमित नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक फैला हुआ था. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ताजा जांच में इसका बड़ा खुलासा हुआ है. ईडी ने छांगुर बाबा और उसके सहयोगियों पर शिकंजा कसते हुए मनी लॉन्ड्रिंग के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जो मुंबई से लेकर पनामा तक फैला था.

    जांच में सामने आया कि छांगुर बाबा ने विदेशों से भारी फंडिंग हासिल की थी. इस फंडिंग का इस्तेमाल देश में धर्मांतरण कराने और अवैध संपत्ति खरीदने में किया जा रहा था. ईडी को छांगुर बाबा और उसके करीबियों के 22 बैंक खातों की जांच में करीब 60 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के सबूत मिले हैं. खातों में संदिग्ध ट्रांजेक्शनों की लंबी फेहरिस्त पाई गई है, जिनका स्रोत और उद्देश्य संदिग्ध है.

    मुंबई में छांगुर बाबा ने 'रनवल ग्रींस' नाम का एक कॉम्पलेक्स खरीदा था. ईडी को शक है कि यह सौदा अवैध फंडिंग के पैसों से किया गया था. सौदे से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है. ईडी की जांच में यह भी पता चला है कि पनामा स्थित 'लोगोस मरीन' नामक एक कंपनी से छांगुर के तार जुड़े हैं. इस कंपनी के दस्तावेज और अभिलेख ईडी के हाथ लगे हैं, जिससे अंदेशा है कि विदेशों में भी पैसा खपाने और मनी लॉन्ड्रिंग का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था.

    लखनऊ का बुटीक बना था गोरखधंधे का अड्डा

    लखनऊ के सुभाष नगर स्थित ‘आसवी बुटीक’ को भी ईडी ने खंगाला है. जांच में पता चला कि इस बुटीक को दस्तावेजों और अवैध संपत्ति से जुड़े कागजात छिपाने का अड्डा बनाया गया था. यहां से छांगुर बाबा और उसके नेटवर्क से जुड़ी कई संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए गए हैं. बुटीक को फिलहाल सील कर दिया गया है.

    नवीन रोहरा और नीतू रोहरा की भूमिका भी संदिग्ध

    ईडी ने अपनी जांच में नवीन रोहरा और नीतू रोहरा उर्फ नसरीन को भी इस मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का अहम हिस्सा माना है. ये दोनों संदिग्ध लेनदेन और संपत्ति सौदों में छांगुर की मदद कर रहे थे. इनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है. ईडी के पास छांगुर बाबा और उसके नेटवर्क के खिलाफ कई सबूत हैं. अब इन सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    ]]>
    Sat, 19 Jul 2025 17:27:46 +0530 City Today Bhopal
    मथुरा हादसा: सीएम योगी ने जताया शोक, घायलों के इलाज के दिए निर्देश https://citytoday.co.in/3054 https://citytoday.co.in/3054 लखनऊ
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद मथुरा में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।”

    मथुरा में शनिवार सुबह दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 6 लोगों की मौत हुई है, जबकि लगभग 30 लोग घायल हुए। पहला हादसा मथुरा के बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे माइलस्टोन 140 पर करीब 3 बजे हुआ, जिसमें एक ईको कार एक अज्ञात वाहन से टकराई। इसमें कार सवार 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। दूसरी घटना बलदेव थाना क्षेत्र में ही यमुना एक्सप्रेस वे माइलस्टोन 131 पर हुई, जहां एक बस पलट गई। इस घटना में 29 यात्री घायल हुए।

    मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार के मुताबिक, दोनों हादसे वाहन चालकों को संभवत: नींद आने के कारण हुए। मथुरा के जिलाधिकारी और एसएसपी ने अस्पताल में घायलों से मुलाकात की है। साथ ही, दोनों अधिकारियों ने सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों के परिजनों से भी मुलाकात की है। आगरा निवासी राकेश सिंह ने इस दुर्घटना में अपने भाई, दो भतीजे और दो भांजों को खोया है। उन्होंने बताया, “वे आगरा के रहने वाले हैं। उनके भाई दिल्ली से आगरा भंडारा करने के लिए आ रहे थे। रास्ते में कार का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें भाई और दो भतीजों की मौत हो गई। दो भांजे दलबीर और पारस का भी निधन हुआ है। अन्य व्यक्ति इनका दोस्त था, जो दिल्ली से आ रहा था।” उन्होंने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी उनके भाई भंडारा कराने के लिए आ रहे थे। हादसे में उनकी भाभी और एक भतीजी घायल हुई हैं, जिनको आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा, बस हादसे में घायल व्यक्ति ने कहा, “दिल्ली से आगरा के लिए बस जा रही थी। रास्ते में अचानक से बस पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 50-60 लोग सवार थे।”

     

    ]]>
    Sat, 19 Jul 2025 17:27:46 +0530 City Today Bhopal
    यूपी में भवन नक्शों की ऑनलाइन जांच सेवा अस्थायी रूप से बंद, 30 सितंबर तक स्क्रूटनी ठप https://citytoday.co.in/3055 https://citytoday.co.in/3055 लखनऊ 
     उत्तर प्रदेश में चार जुलाई से लागू की गई भवन निर्माण एवं विकास उपविधि तथा आदर्श जोनिंग रेगुलेशन्स-2025 के अनुसार भवन मानचित्रों की आनलाइन स्क्रूटनी कर मंजूरी देने की व्यवस्था 30 सितंबर तक ठप रहेगी।

    यह व्यवस्था चार जुलाई से लागू की गई थी। ऐसे में विकास प्राधिकरणों व आवास विकास परिषद में आनलाइन जमा होने वाले मानचित्रों का परीक्षण सीधे संबंधित अभिकरणों के नगर नियोजक व अभियंता करेंगे।

    इस बीच बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम(ओबीपीएएस) और फास्टपास सिस्टम के स्क्रूटनी इंजन को नई उपविधि के मानकों के अनुसार बनाकर मानचित्रों की स्वीकृति की प्रक्रिया के निर्बाध संचालन के लिए राज्य सरकार ने आवास एवं शहरी नियोजन के सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है।

    समिति में लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, मुख्य नगर नियोजक व वित्त नियंत्रक, मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक, आवास बंधु के आइटी एक्सपर्ट को सदस्य और आवास बंधु के निदेशक को समिति का संयोजक बनाया गया है।

    चूंकि नई उपविधि में भवन निर्माण के मानकों में सरकार ने तमाम छूट दी है इसलिए माना जा रहा है कि बड़े पैमाने पर भूखंड स्वामियों द्वारा मानचित्र स्वीकृति कराने के लिए प्राधिकरण-परिषद में आवेदन किया जाएगा।

    चूंकि मानचित्र को पास करने वाला मौजूदा आनलाइन सिस्टम वर्ष-2008 की उपविधि के मानकों के अनुसार ही है जिसे नई उपविधि के अनुसार बनाने में लगभग दो माह लग सकते हैं इसलिए 30 सितंबर तक पूरी प्रक्रिया ठप रहेगी।

    इस बीच जो भी मानचित्र आनलाइन जमा किए जाएंगे उऩ्हें स्वीकृति करने में दिक्कत न हो इसके लिए समिति की संस्तुति पर सरकार ने तय किया है कि संबंधित मानचित्रों की आनलाइन स्क्रूटनी के बजाय सीधे प्राधिकरण या परिषद के नगर नियोजकों-अभियंताओं से परीक्षण कराकर उन्हें मंजूरी दे दी जाए।

     

    ]]>
    Sat, 19 Jul 2025 17:27:46 +0530 City Today Bhopal
    यमुना एक्सप्रेस&वे पर भीषण हादसा: ट्रक&कार की टक्कर में 6 लोगों की दर्दनाक मौत https://citytoday.co.in/3056 https://citytoday.co.in/3056 मथुरा

    यूपी के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मथुरा जिले में थाना बलदेव के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन 141 के समीप अनियंत्रित ईको कार पीछे से ट्रक से टकरा गई। इस घटना में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई और दो महिला घायल हैं। मृतकों में पिता और दो पुत्र भी शामिल हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज घायल अस्पताल में भर्ती कराए हैं। वहीं यमुना एक्‍सप्रेसवे पर एक और सड़क हादसा हुआ है। दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही एक बस माइलस्टोन 131 पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में 30 यात्री घायल हो गए है। घायल हुए आठ लोग जिला अस्पताल में हैं और नौ लोग एसएन आगरा में भर्ती कराए हैं। बाकी लोगों के ज्यादा चोट नहीं है।

    ईको कार चालक नोएडा से सात सवारियां लेकर एक्सप्रेस वे से आगरा की ओर जा रहा था। बलदेव क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 141 के समीप अनियंत्रित कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और टोल टीम ने काफी मशक्कत के बाद कार से लोगों को निकाला। इनमें छह की मौत हो गई जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि आशंका है कि कार चालक को नींद की झपकी आने से अनियंत्रित होकर कार ट्रक के पीछे जा भिड़ी। मृतकों में तीन आगरा जिले के हैं, दो मध्य प्रदेश के हैं और एक की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। इस घटना में धर्मवीर पुत्र जवर सिंह, निवासी ग्राम हरलालपुरा, थाना बासोनी, तहसील बाह, जिला आगरा, उनके दो पुत्र रोहित और आर्यन, दलवीर उर्फ छुल्ले और पारस सिंह तोमर पुत्रगण विश्वनाथ सिंह, निवासीगण ग्राम बढ़पुरा हुसैद, थाना महोबा, जिला मुरैना मध्य प्रदेश तथा रोहित के दोस्त (नाम पता अज्ञात) की मौत हो गई। इस घटना में सोनी पत्नी धर्मवीर और पायल पुत्री धर्मवीर निवासीगण हलालपुर थाना बासोनी जिला आगरा घायल हो गए हैं।
    यमुना एक्सप्रेस वे पर बस पलटी, 30 सवारी घायल

    वहीं दूसरे हादसे में मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर बलदेव थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 131 के निकट शनिवार तड़के नोएडा से आगरा की ओर जा रही बस पलटने से करीब 30 सवारियां घायल हो गई। यह बस दिल्ली से मध्य प्रदेश के भिंड के लिए जा रही थी। बस में गरीब 60-65 यात्री बैठे हुए थे। तड़के बस पलटने से चीख पुकार मच गईं। सूचना पर पुलिस और टोल टीम मौके पर पहुंच गई। इस घटना में ग्राम सुंदरपुर, थाना सिविल लाइन, मुरैना निवासी देवी पत्नी अहिवरन सिंह दुर्गेश पुत्र अहिवरन, त्रिलोकपुरी ओल्ड थाना मयूर विहार फेस वन नई दिल्ली निवासी चेतना पुत्री राम लक्ष्मण, पूजा पुत्री राम लक्ष्मण, राजाराम पुत्र बद्री प्रसाद, पीहू पुत्री बंटी ग्राम एरोली थाना अटेरनिवासी अक्षय बघेल पुत्र रूप सिंह बघेल सिपोई मध्य प्रदेश निवासी आकाश पुत्र मोहनश्याम, छतरपुर निवासी, सुनील पुत्र चगेंश, श्रीचन्द्र पुत्र रामदयाल, भिंड निवासी आकाश पुत्र नरेन्द्र, छतरपुर निवासी धर्मेन्द्र पुत्र जयकिशन, रूबी पुत्र बिल्लियां, मुरैना निवासी धनपत पुत्र रामजीलाल, दिल्ली निवासी दयाराम पुत्र सेवाराम, मानसिह पुत्र दयाराम, जुगलकिशोर पुत्र दयाराम, मुरैना निवासी लक्ष्मीनरायन पुत्र रामविलास, संजय शर्मा पुत्र रमेश निवासी वामोर कला, सुशील पुत्र महावीर, दीपक शर्मा पुत्र मोहनश्याम निवासी सिपोई, झांसी निवासी चन्द्रशेखर पुत्र दीनदयाल, छतरपुर निवासी मनीष चौवे पुत्र रामनरायन चौवे, रायपुर निवासी प्रीतमलाल पुत्र रामप्रकाश, राजा नगर निवासी पुष्पेन्द्र पुत्र प्रेमनरायण घायल हो गए। जिनमें से दीपक शर्मा, प्रीतमलाल, चन्द्रशेखर, पुष्पेन्द्र,रूव, श्रीचन्द्रअनुरागी, संजय शर्मा पुत्र रमेश , मनीष चौवे को जिला अस्पताल मथुरा रेफर किया गया। शेष सभी घायल अवस्था मे हैं, जिनका उपचार सीएचसी छौली मे हो रहा है। अन्य लोगों के मामूली चोट आई, जिन्हें अन्य साधनों से गंतव्य को रवाना कर दिया।

    ]]>
    Sat, 19 Jul 2025 17:27:46 +0530 City Today Bhopal
    उत्तर प्रदेश में टीचर के 7466 पदों पर निकली भर्ती, 28 जुलाई से करें अप्लाई, जानें डीटेल्स https://citytoday.co.in/2984 https://citytoday.co.in/2984 लखनऊ 

    सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलटी ग्रेड टीचर का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से एलटटी ग्रेड टीचर के कुल 7466 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, महिलाओं के लिए 2525 पद, पुरुषों के लिए 4860 पद और पीडब्ल्यूडी के लिए 81 पद शामिल हैं। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 28 जुलाई से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 28 अगस्त है। वहीं, अभ्यर्थी 4 सितंबर तक आवेदन में करेक्शन कर सकेंगे।

    एलटी ग्रेड टीचर पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर्स और बीएड डिग्री होनी चाहिए।

    सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की ओर से राज्य में सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी परीक्षा 2025 (UP LT Grade Teacher recruitment) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान हुआ है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू हो जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 28 अगस्त 2025 तक जारी रहेगी।

    जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे केवल ऑनलाइन माध्यम से कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। अन्य किसी भी प्रकार से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

    भर्ती विवरण

    अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के जरिये इस भर्ती के जरिये कुल 7666 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से राजकीय विद्यालयों के अंतर्गत पुरुष शाखा हेतु 4860 पद और महिला शाखा हेतु 2525 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा दिव्यांगजन सशक्तिकरण के अंतर्गत कुल 81 पदों पर भर्ती की जाएगी।

    पात्रता एवं मापदंड

    इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता का विवरण आज विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर साझा कर दी जाएगी। इस भर्ती में संबंधित विषयों से ग्रेजुएशन के साथ बीएड करने वाले अभ्यर्थी भाग ले पाएंगे। कई विषयों के लिए बीएड में छूट दी गई है।

    इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूमतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1985 से पहले एवं 1 जुलाई 2024 के बाद न हुआ हो। आरक्षित वर्गों से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

    7 साल बाद हो रही भर्ती

    आपको बता दें कि यूपी में एलटी ग्रेड टीचर के पदों पर भर्ती 7 साल बाद निकाली गई है। इससे पहले वर्ष 2018 में कुल 10768 रिक्त पदों पर भर्ती की गई थी।

    •  
    •     सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
    •     फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
    •     इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
    •     फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
    •     सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
    •     फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।

    UPPSC LT Grade Teacher Vacancy 2025: ऐसे होगा चयन

    यूपी एलटी ग्रेड टीचर पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी 28 जुलाई से 28 अगस्त तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 125 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

    ]]>
    Tue, 15 Jul 2025 17:19:59 +0530 City Today Bhopal
    राजधानी दिल्ली के दो नामी शिक्षण संस्थानों को उड़ाने की धमकी, सेंट थॉमस और सेंट स्टीफन कॉलेज अलर्ट पर https://citytoday.co.in/2983 https://citytoday.co.in/2983 नई दिल्ली

    दिल्ली के द्वारका इलाके में स्थित सेंट थॉमस स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज को सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. ईमेल मिलने के बाद स्कूल को एहतियात के तौर पर खाली करा लिया और सभी छात्रों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया है. सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता और  डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंच गई हैं. हालांकि, अभी पुलिस को स्कूल या कॉलेज में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.

    दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अनुसार, धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वाड), डॉग स्क्वाड, दिल्ली दमकल विभाग और विशेष स्टाफ की टीमें दोनों संस्थानों में पहुंचीं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया.

    बम की धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक स्क्वाड ने दोनों ही संस्थानों को तुरंत खाली कर लिया गया है. सेंट थॉमस स्कूल और सेंट स्टीफन्स कॉलेज के परिसरों में मौजूद छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया. दिल्ली पुलिस के बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड ने परिसरों की गहन तलाशी ली. अधिकारियों के अनुसार, अब तक स्कूल या कॉलेज परिसर में कोई संदिग्ध वस्तु या सामग्री नहीं मिली है.

    नेवी और CRPF स्कूल को भी मिला धमकी भरा मेल

    वहीं, सोमवार को भी दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित नेवी स्कूल और द्वारका के CRPF पब्लिक स्कूल को सुबह ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी. हालांकि, जांच में पुलिस और बम स्क्वाड को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था.

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये कोई पहली बार नहीं है जब दिल्ली के स्कूलों को बम की धमकी मिली हो. इससे पहले भी कई बार दिल्ली के अन्यों स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं. पिछले साल मई में दिल्ली-NCR के करीब 100 स्कूलों को इसी तरह के ईमेल मिले थे जो पुलिस जांच में फर्जी साबित हुए.

    ]]>
    Tue, 15 Jul 2025 17:19:57 +0530 City Today Bhopal
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में ग्राम&ऊर्जा मॉडल के तहत एक नई योजना की शुरुआत हो रही https://citytoday.co.in/2982 https://citytoday.co.in/2982 लखनऊ 
    यूपी के गांवों की तस्वीर अब बदलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में ग्राम-ऊर्जा मॉडल के तहत एक नई योजना की शुरुआत हो रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर और ऊर्जा-संपन्न बनाया जाएगा। इस योजना से न केवल घरेलू रसोई गैस की खपत में भारी कमी आएगी, बल्कि जैविक/ प्राकृतिक खाद के उत्पादन से कृषि को भी नई दिशा मिलेगी। यूपी गोसेवा आयोग के ओएसडी डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि गांवों में घरेलू बायोगैस यूनिटों की स्थापना से रसोई में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी की खपत में करीब 70% तक की कमी आएगी। इससे न केवल ग्रामीण परिवारों की बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

    किसानों के दरवाजे पर स्थापित होंगी बायोगैस यूनिट
    योगी सरकार की योजना है कि केवल गोशालाओं तक सीमित न रहते हुए यह मॉडल किसानों के दरवाजे तक पहुंचे। बायोगैस यूनिटों की स्थापना सीधे किसानों के घरों या खेतों के पास की जाएगी, जिससे वे स्वयं के उपयोग के लिए गैस और खाद दोनों का उत्पादन कर सकें। इससे खेती की लागत में भारी कमी आएगी और उत्पादकता में वृद्धि होगी।

    किसानों को मिलेगा पशुशाला निर्माण का लाभ
    इस योजना को मनरेगा से भी जोड़ा गया है, जिसके तहत ग्रामीण किसानों को व्यक्तिगत पशुशाला (इंडिविजुअल कैटल शेड) निर्माण का लाभ मिलेगा। इन पशुशालाओं से उत्पादित गोबर का उपयोग बायोगैस यूनिट में कर किसान खुद की रसोई के लिए गैस बना सकेंगे। साथ ही, इससे निकलने वाली स्लरी को वे आसपास के जैविक खेती करने वाले किसानों को बेचकर अतिरिक्त आय भी प्राप्त कर सकेंगे। इससे वे गैस व खाद दोनों में आत्मनिर्भर बनेंगे।

    43 गोशालाओं में शुरू होंगे बायोगैस और जैविक खाद संयंत्र
    योगी सरकार 43 चयनित गोशालाओं में बायोगैस और जैविक खाद संयंत्रों को चालू करने जा रही है। इन संयंत्रों से न सिर्फ गैस का उत्पादन होगा, बल्कि गोबर से तैयार स्लरी से जैविक/प्राकृतिक खाद भी बनेगी। हर गोशाला से प्रतिमाह 50 क्विंटल स्लरी तैयार होने की संभावना है, जिसे आसपास के किसान उपयोग में ला सकेंगे।

    ग्राम-ऊर्जा मॉडल से मिलेगा युवाओं को रोजगार
    इस योजना से एक ओर जहां पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। संयंत्रों के संचालन, रखरखाव, खाद वितरण, तकनीकी सहायता जैसे कार्यों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुसार यह मॉडल ‘आत्मनिर्भर ग्राम, सशक्त किसान’ के सपने को साकार करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ग्राम-ऊर्जा मॉडल उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला साबित होगा। जैविक खेती, स्वच्छ ऊर्जा और स्थानीय रोजगार सृजन की त्रिस्तरीय रणनीति के तहत यह योजना ग्रामीण विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

     

    ]]>
    Tue, 15 Jul 2025 17:19:55 +0530 City Today Bhopal
    बरेली में 200 से अधिक लोगों का धर्मांतरण कराने का आरोपी गिरफ्तार https://citytoday.co.in/2981 https://citytoday.co.in/2981 बरेली
    बरेली जिले की फरीदपुर थाना पुलिस ने 200 से अधिक लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर उनका धर्मांतरण कराने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।बरेली दक्षिणी क्षेत्र की अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अंशिका वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की  पहचान लालजी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मऊ जिले का निवासी है। उन्होंने बताया कि लालजी के पास से जो कागजात व पुस्तकें मिली हैं, उनसे लग रहा है कि वह लोगों का धर्म परिवर्तन कर रहा था।

    एएसपी ने कहा कि आरोपी के संपर्कों और आर्थिक स्रोत की जानकारी के लिए पुलिस सघन जांच कर रही है और जल्द सच्चाई सामने आएगी। पुलिस के अनुसार लालजी योजनाबद्ध तरीके से अब तक 200 से अधिक लोगों का धर्मांतरण करा चुका था, जिनके नाम उसने डायरी में नोट किए थे। इसके अलावा पुलिस ने उसके कमरे से बाइबिल और चार डायरी आदि भी बरामद की है। पुलिस आरोपी के बैंक खातों और मोबाइल पर लोगों से हुई बातचीत की भी जानकारी हासिल कर रही है।

    एएसपी ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार लालजी पर आरोप है कि वह हिंदू धर्म के आर्थिक रूप से कमजोर व अशिक्षित महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को रुपये, नौकरी, मकान और विवाह जैसे प्रलोभन देकर उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करता था। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता सुनील कुमार को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने खुद आरोपी की सभा में जाकर इसकी पुष्टि की और पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई की।

    पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से मिली चार डायरी से और भी राज सामने आने की संभावना है। इन डायरियों में क्षेत्र के तमाम लोगों के नाम लिखे हैं और हर नाम के आगे लिखा है, ‘‘उपदेश दे दिया गया।''

    फरीदपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राधेश्याम ने बताया कि इससे पुलिस अनुमान लगा रही है कि डायरी में जितने भी नाम लिखे गए हैं, आरोपी ने उन सभी का धर्मांतरण करा दिया है। लालजी 2002 में फरीदपुर रहने आया था। वह मूल रूप से मऊ जिले के मुंगेश्वरी गांव का निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि पहले वह इधर-उधर मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर-बसर करता था, लेकिन 2008 में 'ब्रेन हेमरेज' होने पर वह दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हुआ, जहां के एक डॉक्टर और नर्स (ईसाई) से वह काफी प्रभावित हुआ।

     

    ]]>
    Tue, 15 Jul 2025 17:19:53 +0530 City Today Bhopal
    यूपी में सनसनीखेज वारदात: घर में घुसकर पुरोहित की बेरहमी से हत्या https://citytoday.co.in/2980 https://citytoday.co.in/2980 देवरिया
    यूपी के देवरिया में एक पुरोहित की घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई है। कमरे में पुरोहित की खून से लथपथ लाश मंगलवार की सुबह मिली। उनके शरीर पर जगह-जगह चाकू के जख्म हैं। माना जा रहा है कि कातिल ने बड़ी बेरहमी से चाकुओं से गोदकर पुरोहित को मार डाला। पुरोहित घर पर अकेले ही रहते थे। उनका इकलौता बेटा इन दिनों पश्चिम बंगाल में रहता है।

    यह वारदात देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के धौला पंडित गांव में हुई है। सोमवार की रात घर में घुसकर पुरोहित की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। सूचना मिलते ही एएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। एसओजी समेत तीन टीमें घटना के पर्दाफाश की कोशिशों में जुटी हैं।

    धौला पंडित गांव के रहने वाले रामाशीष पांडेय पुत्र स्व.रामनिवास पांडेय पुरोहित थे। घर पर अकेले ही रहते थे, जबकि उनका इकलौता बेटा इन दिनों पश्चिम बंगाल में है। मंगलवार की सुबह वह पड़ोसियों को बाहर नहीं दिखे तो उन्हें कुछ संदेह हुआ। इसके बाद जब वह अंदर जाकर देखे तो अवाक रह गए। कमरे में खून से लथपथ रामाशीष पांडेय का शव पड़ा था। दूर तक खून के छींटे पड़े थे। शरीर पर जगह-जगह चाकू से घाव था। यह देख लोगों ने शोर किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस तुरंत ऐक्टिव हो गई। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, एएसपी सुनील कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच की।

    डाग स्क्वायड टीम भी आई
    हत्या जैसे जघन्य अपराध की सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसओजी, फोरेंसिक और डाग स्क्वायड टीम ने भी मौके पर पहुंच जांच की। पुलिस इलेक्ट्रानिक सर्विलांस का सहारा ले रही है।

    कमरे में बिखरा पड़ा है सामान
    जिस कमरे में पुरोहित की हत्या की गई है, उस कमरे में सामान बिखरा पड़ा है। ऐसा लग रहा है कि पहले लूटपाट हुई है और फिर विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी गई है। यह भी हो सकता है नीयत हत्या की ही रही हो और पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए सामान बिखेर दिया गया हो। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

     

    ]]>
    Tue, 15 Jul 2025 17:19:51 +0530 City Today Bhopal
    UP सरकार का बड़ा कदम, 11 विरासत भवन और किले बनेंगे भव्य टूरिस्ट स्पॉट https://citytoday.co.in/2956 https://citytoday.co.in/2956 लखनऊ
    उत्तर प्रदेश में खंडहर में तब्दील हो रहे राज्य के ऐतिहासिक धरोहरों को नया जीवन देने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। पर्यटन विभाग प्रदेश के 11 पुराने किलों और भवनों को चमकाने की तैयारी में है। विभाग ने एजेंसियों के माध्यम से इसके लिए अनुरोध प्रस्ताव (आरएफपी) आमंत्रित किया है। ये काम पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत होगा, जहां एजेंसी इन जगहों को डिजाइन करेगी, बनाएगी, पैसे लगाएगी, चलाएगी और बाद में सरकार को सौंप देगी।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शुरू होने जा रही इस पहल से न सिर्फ इन ऐतिहासिक किलों और भवनों का इतिहास बचेगा, बल्कि स्थानीय पर्यटन बढ़ेगा और हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिलेगा। पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इन 11 विरासत स्थलों में ललितपुर का तालबेहट किला, बांदा का रनगढ़ और भुरागढ़ किला, गोंडा की वजीरगंज बारादरी, लखनऊ का आलमबाग भवन, गुलिस्तान-ए-एरम और दर्शन विलास, कानपुर की टिकैत राय बारादरी, महोबा का मस्तानी महल और सेनापति महल, झांसी का तहरौली किला और मथुरा का सीताराम महल (कोटवान किला) शामिल हैं।

    ये सभी जगहें अपनी खास वास्तुकला और इतिहास की कहानियों के लिए मशहूर हैं। इनका पुनरोद्धार करके इन्हें होटल, सांस्कृतिक केंद्र या संग्रहालय में बदला जाएगा, ताकि पर्यटक यहां ठहर सकें और इतिहास को करीब से महसूस कर सकें। बुंदेलखंड जैसे क्षेत्रों में ये योजना खास तौर पर फायदेमंद होगी, जहां पर्यटन बढ़ने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। पर्यटन विभाग के मुताबिक, ये परियोजना न सिर्फ इन पुरानी इमारतों को नया रूप देगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खोलेगी।

    मुख्यमंत्री ने पहले ही इको-टूरिज्म और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। उनकी ये कोशिशें यूपी को देश और दुनिया में पर्यटन का एक चहेता डेस्टिनेशन बना रही हैं। अयोध्या, काशी, और मथुरा जैसे प्रमुख धार्मिक केंद्रों के साथ-साथ राज्य के अन्य प्राचीन मंदिरों और तीर्थ स्थलों को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए सरकार ने कई योजनाएं लागू की हैं। 2024 में 65 करोड़ पर्यटकों ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थलों का दौरा किया, जो इन पहलों की सफलता को दर्शाता है। 

     

    ]]>
    Mon, 14 Jul 2025 11:57:30 +0530 news desk MPcg
    दिल्ली के वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत ढही, मलबे में दबे 4 लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी https://citytoday.co.in/2943 https://citytoday.co.in/2943

    नई दिल्ली

    नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के थाना वेलकम क्षेत्र स्थित जनता मजदूर कॉलोनी में शनिवार सुबह करीब 7 बजे एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई. हादसे के वक्त इमारत में कई लोग मौजूद थे, जिनमें से करीब 11 लोग मलबे में दब गए.

    अभी भी मलबे में दबे कई लोग

    दमकल विभाग के अनुसार, अब तक 7 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि 4 लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं. राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है. चूंकि यह इलाका बेहद घनी आबादी और संकरी गलियों वाला है इसलिए रेस्क्यू में कठिनाई हो रही है.

    घटनास्थल पर दमकल की 7 गाड़ियां मौजूद हैं और स्थानीय पुलिस व राहत दल लगातार मलबा हटाने का काम कर रहे हैं. फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं है. लेकिन माना जा रहा है कि इमारत काफी जर्जर थी, जिसकी वजह से यह हादसा हो गया. 

    सीलमपुर इलाके की घटना

    दिल्ली फायर विभाग के अनुसार, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सीलमपुर इलाके की गली नंबर 5, जनता कॉलोनी में शनिवार सुबह एक चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई. बताया जा रहा है कि यह मकान लगभग 35 गज का था. हादसे के बाद तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. अब तक कुछ लोगों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है. दमकल विभाग को आशंका है कि मलबे में कुछ और लोग दबे हो सकते हैं. मौके पर फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौजूद हैं और राहत कार्य तेजी से जारी है.

    रेस्क्यू के लिए पहुंची एनडीआरएफ की टीम

    एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. जानकारी के मुताबिक, 35 गज का यह मकान करीब 15 साल पुराना था. इस मकान के अंदर दो परिवार रहते थे जिसमें तीन महिलाएं और तीन बच्चे थे. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, फिलहाल 7 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है और अभी 4 के दबे होने की आशंका है.

    दयालपुर में गिर गई थी चार मंजिला इमारत

    इससे पहले अप्रैल में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र में एक चार मंजिला इमारत गिर गई थी जिसमें दर्जनों लोग मलबे में दब गए थे और चार की मौत हो गई थी. यह हादसा दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में हुआ था.

    ]]>
    Sat, 12 Jul 2025 14:20:01 +0530 news desk MPcg
    डेढ़ महीने पहले जिसे दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेश डिपोर्ट किया था, फिर छापे में उसी घर से पकड़ा गया, सामने आई अजब कहानी https://citytoday.co.in/2844 https://citytoday.co.in/2844 नई दिल्ली

    दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर उसी ट्रांसजेंडर को गिरफ्तार किया है, जिसे करीब 45 दिन पहले अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में बांग्लादेश डिपोर्ट किया गया था. यह ट्रांसजेंडर ना सिर्फ फिर से दिल्ली लौट आया, बल्कि उसी इलाके में वापस पहुंच गया, जहां से उसे पहले पकड़ा गया था. पुलिस ने उसके साथ 6 और लोगों को भी अवैध निवास के आरोप में हिरासत में लिया है.

    पुलिस के अनुसार, ट्रांसजेंडर सुहान खान (30) शालीमार बाग में भीख मांग रहा था. पुलिस ने 30 जून इस इलाके में छापा मारा और उसे गिरफ्तार किया है.

    पहले मई में किया गया था सुहान

    हैरानी की बात यह है कि सुहान उन 300 बांग्लादेशी नागरिकों में शामिल था, जिसे मई में गिरफ्तार किया गया और जून के पहले हफ्ते में हिंडन एयरबेस से फ्लाइट के जरिए त्रिपुरा के अगरतला ले जाया गया और वहां से बांग्लादेश के बॉर्डर पर डिपोर्ट किया गया था.

    पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 15 मई को उत्तर-पश्चिम दिल्ली में सुहान को पहली बार गिरफ्तार किया गया था और फिर उसे फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (FRRO) को सौंपा गया था.

    पहले नाटक किया, फिर अंधेरे का फायदा उठाया

    पुलिस सूत्रों का कहना है कि डिपोर्ट किए जाने के बाद सुहान ने मानसिक रूप से अस्वस्थ होने का नाटक किया और कुछ दिनों तक त्रिपुरा की सीमा पर घूमता रहा. उसके बाद उसने अंधेरे का फायदा उठाया और दोबारा भारत में प्रवेश कर लिया. वो पहले अगरतला से दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन तक पहुंचा और फिर सीधे उसी शालीमार बाग इलाके में लौट आया, जहां वो पहले रहता था और भीख मांगता था.

    मोबाइल में मिला प्रतिबंधित मैसेजिंग ऐप

    उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त (DCP) भीष्म सिंह ने बताया कि सहान समेत सात लोगों को 30 जून को हिरासत में लिया गया है. जांच के दौरान तीन स्मार्टफोन जब्त किए गए, जिनमें एक प्रतिबंधित मैसेजिंग ऐप मिला है. इस ऐप का इस्तेमाल ये लोग बांग्लादेश में अपने परिवारवालों से संपर्क के लिए कर रहे थे.

    पांच ट्रांसजेंडर भीख मांगते पाए

    उन्होंने बताया कि सुहान समेत पांच ट्रांसजेंडर शालीमार बाग इलाके में भीख मांगते पाए गए. पूछताछ में उन्होंने खुद को भारतीय नागरिक बताया, लेकिन दस्तावेजों की जांच और वेरिफिकेशन के बाद उनका दावा झूठा निकला. इसी इलाके से एक पुरुष और एक महिला को भी अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में पकड़ा गया है. ये दोनों भी बिना वैध दस्तावेजों के भारत में रह रहे थे.

    सातों लोगों से की जा रही है पूछताछ

    पुलिस का कहना है कि दिल्ली समेत कई मेट्रो शहरों में अवैध तरीके से प्रवेश कर चुके विदेशी नागरिकों पर विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके. फिलहाल सभी सातों को हिरासत में लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए FRRO और अन्य एजेंसियों को सूचना दे दी गई है.

    ]]>
    Wed, 02 Jul 2025 12:48:30 +0530 news desk MPcg
    सुप्रीम कोर्ट से ललित मोदी को ₹10.65 करोड़ के जुर्माने से राहत नहीं, याचिका खारिज https://citytoday.co.in/2836 https://citytoday.co.in/2836

    नई दिल्ली

    उच्चतम न्यायालय ने ललित मोदी की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने फेमा के उल्लंघन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके ऊपर लगाया गया 10.65 करोड़ रुपये का जुर्माना बीसीसीआई को अदा करने का निर्देश देने का अनुरोध किया था। हालांकि, न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने कहा कि ललित मोदी को कानून के अनुसार उपलब्ध उपायों का लाभ प्राप्त करने का अधिकार होगा।

    पिछले साल 19 दिसंबर को मुंबई उच्च न्यायालय ने ललित मोदी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया था, और उनकी वह याचिका खारिज कर दी थी, जिसमें उन्होंने विदेशी मुद्रा विनिमय प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन के लिए प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उन पर लगाए गए 10.65 करोड़ रुपये के जुर्माने का भुगतान बीसीसीआई को करने का आदेश देने का अनुरोध किया था।

    उच्च न्यायालय ने कहा था कि याचिका पूरी तरह से भ्रामक है क्योंकि फेमा के तहत न्यायिक प्राधिकरण ने ललित मोदी पर जुर्माना लगाया था। ललित मोदी ने अपनी याचिका में कहा कि उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था, इस दौरान वह बीसीसीआई की एक उपसमिति, इंडियन प्रीमियर लीग शासी निकाय के अध्यक्ष भी थे।

    याचिका में दावा किया गया कि बीसीसीआई को उपनियमों के अनुसार उन्हें क्षतिपूर्ति देनी चाहिए। हालांकि, उच्च न्यायालय की पीठ ने 2005 के उच्चतम न्यायालय के एक फैसले का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि बीसीसीआई संविधान के अनुच्छेद 12 के तहत परिभाषित ‘राज्य’ की परिभाषा के अंतर्गत नहीं आता है। उच्च न्यायालय की पीठ ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद ललित मोदी ने 2018 में यह याचिका दायर की।

    उच्च न्यायालय ने कहा था, ‘‘ईडी द्वारा याचिकाकर्ता (ललित मोदी) पर लगाए गए जुर्माने के संदर्भ में याचिकाकर्ता की कथित क्षतिपूर्ति के मामले में किसी सार्वजनिक कार्य के निर्वहन का कोई सवाल ही नहीं है, और इसलिए, इस उद्देश्य के लिए बीसीसीआई को कोई रिट जारी नहीं की जा सकती।’’

    अदालत ने कहा था, ‘‘किसी भी स्थिति में, राहत देना पूरी तरह से गलत है। यह याचिका तुच्छ है, और तदनुसार, हम इस याचिका को खारिज करते हैं।’’ उसने ललित मोदी को चार सप्ताह के भीतर टाटा मेमोरियल अस्पताल को एक लाख रुपये की राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया।

    ]]>
    Mon, 30 Jun 2025 19:07:10 +0530 news desk MPcg
    पशु चिकित्सा में बेटियों की भागीदारी शुभ संकेत: राष्ट्रपति मुर्मू https://citytoday.co.in/2828 https://citytoday.co.in/2828 बरेली

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के 11वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को पदक व उपाधि देकर सम्मानित किया। उन्होंने पशु चिकित्सा क्षेत्र में उपाधि और पदक पाने वाले मेधावियों को बधाई दी। कहा कि इस समारोह में छात्राओं की बड़ी संख्या में देखकर गर्व की अनुभूति होती है। बेटियां अन्य क्षेत्रों की तरह पशु चिकित्सा क्षेत्र में भी आगे रही हैं। यह बहुत ही शुभ संकेत है। राष्ट्रपति ने कहा कि आप सब ने निरीह और बेजुबान पशुओं की चिकित्सा और कल्याण के क्षेत्र को अपने करियर के रूप में चुना है। इस चुनाव के पीछे ‘सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे सन्तु निरामया:’ की भारतीय सोच का भी योगदान रहा है।

    राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
    राष्ट्रपति सुबह करीब 9:50 बजे भारतीय वायु सेना के विमान से त्रिशूल एयरबेस पर उतरीं। वहां उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी भी मौजूद रहे। यहां से वह सीधे आईवीआरआई परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार पहुंचीं। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने स्नातक, मास्टर और डॉक्टरेट डिग्री के विद्यार्थियों को अपने हाथ से प्रमाण पत्र व गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया।

    'पशु और मानव में एक परिवार का रिश्ता'
    राष्ट्रपति ने कहा कि ‘ईशावास्यम् इदम् सर्वम्’ के जीवन मूल्य पर आधारित हमारी संस्कृति, सभी जीव-जंतुओं में ईश्वर की उपस्थिति को देखती है। पशुओं से हमारे देवताओं व ऋषि-मुनियों का संवाद होता है। भगवान के कई अवतार भी इसी विशिष्ट श्रेणी में हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सक या शोधकर्ता के रूप में कार्य करें तो बेजुबान पशुओं के कल्याण की भावना मन में हो। पशु और मानव में एक परिवार का रिश्ता है।

    आईवीआरआई के योगदान को सराहा
    उन्होंने कहा कि पशुओं में बीमारियों की रोकथाम में टीकाकरण की अहम भूमिका है। पशु चिकित्सा अनुसंधान में आईवीआरआई से जुड़े वैज्ञानिकों व शोधकर्ताओं का योगदान सराहनीय है। इस संस्थान ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को प्राप्त किया है। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम में अनके टीके यहीं पर विकसित किए गए हैं। यह गर्व की बात है।

    पशुओं को बताया जीवन धन
    द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि पशु हमारे लिए 'साधन' (परिवहन के लिए) और किसानों के लिए 'बल' रहे हैं। पशु के बिना किसान आगे नहीं बढ़ सकता है। पशु जीवन धन हैं। उनके बिना हम जिंदगी सोच नहीं सकते।

    राष्ट्रपति ने विलुप्त हो रहे जीव-जंतुओं पर चिंता जताई। कहा कि जब विभिन्न प्राणियों का संवर्धन होगा, तब जैव-विविधता बढ़ेगी और यह धरती तथा मानव जाति खुशहाल होगी। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान जैसी संस्थाओं से अपील है कि वे जैव-विविधता को बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाएं और आदर्श प्रस्तुत करें।

    ]]>
    Mon, 30 Jun 2025 17:30:27 +0530 news desk MPcg
    ट्रांसफर के बाद समय पर ज्वाइन नहीं किया तो रुकेगा वेतन, अधिकारियों को चेतावनी https://citytoday.co.in/2824 https://citytoday.co.in/2824 भोपाल 
    पूरे मध्यप्रदेश में तेजी से ट्रांसफर का दौर जारी है। इन सबके बीच नगर निगम बिल्डिंग परमिशन सेल की गड़बड़ियों का खुलासा होने के बाद शहर से बाहर तबादला किए गए इंजीनियरों के रिलीव नहीं होने पर नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने नाराजगी जताई है। डायरेक्टरेट ने सर्कुलर जारी कर नगर निगम के सभी इंजीनियरों को कहा है कि यदि तबादले वाले स्थान पर शीघ्र जॉइनिंग नहीं दी जाती है तो उनका वेतन रूक सकता है।
     
    बन गया एक्टिव ‘लो प्रेशर एरिया’, 48 घंटे तूफानी बारिश की चेतावनी, रहें अलर्ट
    आदेश में यह भी स्पष्ट लिखा है कि नगर निगम प्रबंधन तत्काल प्रभाव से सभी इंजीनियरों को रिलीव करें। आगामी माह जुलाई का वेतन संबंधित नगर निगम से ही जारी करने की व्यवस्था की गई है।

    नहीं किया गया रिलीव
    उल्लेखनीय की विद्यानगर एवं दानिश कुंज में गलत तरीके से फ्लोर एरिया रेशो एवं भूखंड इस्तेमाल के नियमों का उल्लंघन करते हुए भवन निर्माण की अनुमति जारी की गई थी। मामले का खुलासा होने के बाद प्रमुख सचिव ने नाराजगी जताई थी। इस प्रकरण में बिल्डिंग परमिशन सेल के इंजीनियर लालजी चौहान को निलंबित किया है। इंजीनियर नंदकिशोर डेहरिया, महेश सिरोहिया, डीके सिंह का तबादला हुआ लेकिन रिलीव नहीं किया गया।

    ]]>
    Sat, 28 Jun 2025 14:19:01 +0530 News desk Hindi
    अहमदाबाद के बाद अब 'गोवा' में डूबी नाव, 64 लापता? जानें इस वायरल खबर की असली सच्चाई https://citytoday.co.in/2774 https://citytoday.co.in/2774  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है, जिसमें ओवरलोड नाव पानी में पलटती हुई दिखाई दे रही है. दावा किया गया कि यह हादसा गोवा के समुद्र में हुआ है, जिसमें 64 लोग लापता हो गए हैं
    . 'एक्स'  यूजर @veergurjar005 ने 14 जून को यह वीडियो शेयर किया था और लिखा कि यह घटना गोवा की है. लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग निकली. PTI की फैक्ट चेक टीम ने इस वायरल वीडियो की सच्चाई जांची और पाया कि यह वीडियो भारत का नहीं बल्कि अफ्रीका के कांगो देश का है.

    यह नाव हादसा Lake Kivu में हुआ था. उस हादसे में 78 लोगों की मौत हुई थी, न कि गोवा में कोई ऐसी घटना घटी. यह अक्टूबर 2024 की एक दुखद घटना है, लेकिन इसे भारत से जोड़कर गलत अफवाह फैलाई गई.

    ]]>
    Fri, 20 Jun 2025 19:04:29 +0530 news desk MPcg
    कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि KVK के वैज्ञानिकों को खेतों में जाना होगा, क्‍योंकि असली काम तो वही होना https://citytoday.co.in/2749 https://citytoday.co.in/2749 नई दिल्ली 
     केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने "लैब टू लैंड" पहल को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की. उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK) के वैज्ञानिकों को अब सप्ताह में तीन दिन अनिवार्य रूप से खेतों में जाकर किसानों के साथ संवाद करना होगा. यह कदम किसानों की वास्तविक समस्याओं को समझने और वैज्ञानिक अनुसंधान को खेतों तक पहुंचने के लिए उठाया गया है. इसके साथ ही, कृषि मंत्री ने स्वयं भी सप्ताह में दो दिन किसानों के बीच जाने की प्रतिबद्धता जताई.

    उन्होंने मंत्रालय के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे निश्चित समय के लिए खेतों में जाएं और किसानों की चुनौतियों का जमीनी स्तर पर आकलन करें. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ये बात कही.

    उन्होंने कहा की "असली काम खेतों में ही होता है. यदि वैज्ञानिक और अधिकारी केवल प्रयोगशालाओं या कार्यालयों में बैठे रहेंगे, तो हम किसानों की वास्तविक जरूरतों को नहीं समझ पाएंगे. ज्ञान, अनुसंधान और क्षमता के बीच जो अंतर है, उसे हमें पाटना होगा." यह बयान उन्होंने हाल ही में "विकसित कृषि संकल्प अभियान" के तहत किसानों और वैज्ञानिकों के बीच संवाद को बढ़ावा देने के संदर्भ में दिया.

    इस अभियान के तहत, 29 मई से 12 जून 2025 तक देश भर में 2170 वैज्ञानिक टीमों ने 65,000 से अधिक गांवों में 1.08 करोड़ किसानों से मुलाकात की. इस दौरान किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, मृदा स्वास्थ्य, और जलवायु-अनुकूल खेती के बारे में जानकारी दी गई. चौहान ने इस अभियान को "लैब टू लैंड" दृष्टिकोण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया, जिसका उद्देश्य वैज्ञानिक शोध को प्रयोगशालाओं से निकालकर खेतों तक ले जाना है.

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) वैज्ञानिकों को अब नियमित रूप से किसानों के खेतों में जाना होगा ताकि वे स्थानीय मिट्टी, जलवायु, और फसलों की जरूरतों के आधार पर अनुकूलित सलाह दे सकें. चौहान ने जोर देकर कहा कि यह पहल न केवल किसानों की उत्पादकता बढ़ाएगी, बल्कि वैज्ञानिकों को भी किसानों की व्यावहारिक चुनौतियों से अवगत कराएगी.

    चौहान ने खुद के बारे में भी बोलते हुए कहा कि वह स्वयं सप्ताह में दो दिन खेतों में बिताएंगे. उन्होंने हाल ही में दिल्ली, पंजाब, गुजरात, और उत्तराखंड जैसे राज्यों में किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना. पिछले दिनों दिल्ली के तीगीपुर गांव में एक "किसान चौपाल" में भी उन्होंने कहा,था कि "किसानों की मेहनत और उत्पादन को समझने के लिए हमें उनके बीच जाना होगा. केवल मंत्रालय में बैठकर स्थिति का सही आकलन नहीं हो सकता."

    मंत्री ने कृषि मंत्रालय के अधिकारियों को भी खेतों में जाने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि नीतियां अब कार्यालयों में नहीं, बल्कि खेतों से निकलेंगी. यह कदम यह सुनिश्चित करेगा कि सरकारी योजनाएं और नीतियां किसानों की वास्तविक जरूरतों पर आधारित हों.

    चौहान ने वैज्ञानिकों और किसानों के बीच निरंतर संवाद को "विकसित भारत 2047" के लिए आवश्यक बताया. उन्होंने कहा कि, "हमारा मंत्र है 'एक राष्ट्र, एक कृषि, एक टीम'. वैज्ञानिक, अधिकारी, और किसान मिलकर भारत को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएंगे.

    ]]>
    Thu, 19 Jun 2025 11:00:10 +0530 news desk MPcg
    आधार कार्ड में नाम बदलना हो या फिर पता, ऐसे कामों के लिए आपको सेंटर जाने की नहीं होगी जरूरत https://citytoday.co.in/2740 https://citytoday.co.in/2740 नई दिल्ली

    चाहे कोई सरकारी काम हो या फिर प्राइवेट, आजकल भारत में सभी जगहों पर लोगों को आधार कार्ड  की जरूरत होती है। इस कारण उन्हें हर जगह अपने साथ आधार कार्ड रखना होता है। कई जगहों पर आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी देना पड़ती है। हालांकि, जल्द एक ऐसी सुविधा आने वाली है, जिसके बाद लोगों को अपने आधार की फोटो कॉपी की जरूरत नहीं होगी। जी हां, वे आधार कार्ड की फोटोकॉपी की जगह इलेक्ट्रॉनिक आधार कार्ड शेयर कर पाएंगे। ऐसा एक नए QR Code बेस्ड ऐप के जरिए हो पाएगा। आइये, इस नए तरह के आधार कार्ड की पूरी डिटेल जानते हैं।

    इस नए ऐप से लोगों के कई काम आसान हो जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नवंबर तक आपको अपना बायोमेट्रिक डिटेल जमा करने के अलावा, पता अपडेट करने और अन्य डिटेल जमा करने के लिए आधार सेंटर पर जाने की जरूरत नहीं होगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक नया प्रोटोकॉल तैयार किया है। यह जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन, पीडीएस और मनरेगा डेटाबेस से आपका पता और अन्य डिटेल ले लेगा। इससे न केवल लोगों का काम आसान होगा, बल्कि आधार बनवाने के लिए नकली दस्तावेजों के यूज होने पर भी काफी हद तक रोक लगेगा। इतना ही नहीं, UIDAI बिजली बिल डेटाबेस तक पहुंचने की कोशिश में लगा हुआ है। इससे और भी सुविधा होगी।

    एक रिपोर्ट के अनुसार, UIDAI के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर भुवनेश कुमार ने बताया है कि एजेंसी के द्नारा नया ऐप डेवलप किया जा रहा है और एक लाख मशीन में से लगभग 2 हजार मशीन अब नए टूल में मूव हो गई हैं।

    घर बैठे ही दे पाएंगे फिंगरप्रिंट
    अधिकारी का कहना है कि आप जल्द ही घर बैठे फिंगरप्रिंट और आईरिस देने के अलावा बाकी सभी काम कर सकेंगे। इसमें पता अपडेट करना, फोन नंबर, नाम बदलना और गलत जन्मतिथि में सुधार करना भी शामिल होगा। आधार के क्यूआर कोड बेस्ड मोबाइल-टू-मोबाइल या ऐप-टू-ऐप ट्रांसफर की सुविधा को, आधार के गलत उपयोग से रोकने के लिए जरूरी माना जा रहा है। इसका यूज कई उद्देश्यों के लिए किया जाना है, जिसमें होटलों में चेक-इन से लेकर चलती ट्रेन में आइडेंटिटी कार्ड तक, काफी कुछ शामिल है। कुमार ने कहा है कि यह आपके अपने डेटा पर अधिकतम यूजर्स कंट्रोल देता है। इसे केवल सहमति से ही शेयर किया जा सकता है।

    इतना ही नहीं, इसका यूज सब-रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार द्वारा प्रोपर्टी रजिस्ट्रेशन के समय भी किया जा सकता है। यहां अक्सर धोखाधड़ी होती है। कुमार ने कहा कि यूआईडीएआई राज्य सरकारों को प्रोपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए आने वाले लोगों की वेरिफिकेशन करने के लिए आधार का यूज करने के लिए जागरूक कर रहा है, ताकि धोखाधड़ी को रोका जा सके।

    ]]>
    Tue, 17 Jun 2025 17:23:36 +0530 news desk MPcg
    मां वैष्णो देवी के भक्तों पर मौसम मेहरबान, हर दिन हजारों श्रद्धालु कर रहे दर्शन; सुरक्षा के कड़े इंतजाम https://citytoday.co.in/2734 https://citytoday.co.in/2734 मां वैष्णो देवी के भक्तों पर मौसम मेहरबान, हर दिन हजारों श्रद्धालु कर रहे दर्शन; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    भीषण गर्मी में मां वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को बारिश से राहत मिली है जिससे मौसम सुहावना हो गया है। हालांकि उमस अभी भी बनी हुई है। हल्की बारिश के कारण हेलीकॉप्टर सेवा बाधित रही लेकिन बैटरी कार और रोपवे सेवा जारी रही। 16 जून को 31746 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और 17 जून को दोपहर तक 17800 श्रद्धालु पंजीकृत हुए।

    बारिश से माँ वैष्णो देवी यात्रियों को राहत |
    हेलीकॉप्टर सेवा आंशिक रूप से प्रभावित |
    यात्रा मार्ग सुचारू, श्रद्धालु उत्साहित |
     
    भीषण गर्मी से मां वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को बीच बीच में बारिश की हल्की फुहार भी देखने को मिल रही है। जिसके कारण मौसम तो सुहावना बना हुआ है पर भारी उमस से श्रद्धालु पसीने से तरबतर हो रहे है

    मंगलवार को वैष्णो देवी यात्रा के दौरान सुबह हल्की बारिश हुई पर उसके बाद आसमान के साथ ही मां वैष्णो देवी के त्रिकुट पर्वत पर बादलों का जमघट लगा रहा जिसके कारण कटड़ा से चलने वाली हेलीकाप्टर सेवा बीच बीच में प्रभावित रही।

    श्रद्धालुओं के लिए बैटरी कार सेवा के साथ ही रोपवे केबल कार सेवा लगातार उपलब्ध रही। मां वैष्णो देवी यात्रा के दौरान श्रद्धालु भवन मार्ग पर बने शेड़ों के साथ ही अर्धकुंवारी मंदिर प्रांगण व अन्य स्थानों पर आसरा लेते नजर आए और धीरे धीरे भवन की और बढ़ते रहे।
    बदले मौसम को लेकर मां वैष्णो देवी के सभी भागों पर आपदा प्रबंधन बल के साथ ही श्राइन बोर्ड प्रशासन,पुलिस विभाग, सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान जगह-जगह तैनात है और लगातार मां वैष्णो देवी की यात्रा पर निगाह रखे हुए हैं।
    बदले मौसम के बावजूद मां वैष्णो देवी के सभी मार्ग फिलहाल पूरी तरह से सुचारू है और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। मां वैष्णो की यात्रा में जारी लगातार वृद्धि के चलते हर तरफ चहल-पहल बड़ी हुई है श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए लगातार मां वैष्णो देवी भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं।

    बीते 16 जून को 31746 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाई थी तो वही 17 जून मंगलवार बाद दोपहर 3:00 बजे तक करीब 17800 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा कर मां वैष्णो देवी भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे और श्रद्धालुओं का लगातार आना जारी है।

    ]]>
    Tue, 17 Jun 2025 16:12:12 +0530 news desk MPcg
    होटल में समोसे का ऑर्डर दिया और वॉशरूम के बहाने दुल्हन हो गई गायब, बाजार में ढूंढता रह गया दूल्हा https://citytoday.co.in/2721 https://citytoday.co.in/2721 चंदौली

    उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 10 दिन बाद एक नवविवाहिता अपने पति के साथ बाजार गई और मौके का फायदा उठाकर अचानक गायब हो गई। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पति शमशेर चौहान सैदपुरा गांव का रहने वाला है। उसकी शादी 4 जून को मवई खुर्द गांव की रहने वाली खुशी नाम की युवती से पूरे रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। शादी के बाद परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन 14 जून को अचानक सब कुछ बदल गया।

    शॉपिंग के बहाने बाजार पहुंची, फिर हुई लापता
    शमशेर ने बताया कि 14 जून को उसकी पत्नी ने सिरदर्द की शिकायत की और डॉक्टर के पास चलने को कहा। इलाज के बाद खुशी ने बाजार में शॉपिंग करने की इच्छा जताई। इसके बाद दोनों पति-पत्नी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) बाजार पहुंचे। बाजार में कुछ खरीदारी के बाद वे काली माता मंदिर के पास एक रेस्टोरेंट में नाश्ता करने पहुंचे। वहां समोसे का ऑर्डर देने के बाद खुशी ने वॉशरूम जाने की बात कही और ऊपर चली गई। लेकिन काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं आई, तो शमशेर ने उसे ढूंढना शुरू किया। शमशेर ने रेस्टोरेंट के तीसरे फ्लोर तक जाकर तलाश की, लेकिन खुशी का कोई पता नहीं चला। आसपास के इलाके में भी खोजबीन की, पर वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद वह घर लौट आया और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

    रूस से छुट्टी लेकर आया था घर
    शमशेर चौहान रूस में काम करता है और कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने गांव लौटा था. परिजनों ने रजामंदी से उसकी शादी करवाई थी. शुरुआत में सब ठीक चला, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही उसकी पत्नी अजीब व्यवहार करने लगी. वह बार-बार बाहर घूमने जाने का दबाव डालने लगी, जिससे शमशेर को शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है.

    समोसे की आड़ में लाखों का खेल
    शमशेर ने बताया कि शनिवार को पत्नी ने कहा कि उसे काली मंदिर दर्शन करने हैं. दर्शन के बाद उसने नाश्ता करने की इच्छा जताई, तो वह उसे पास के होटल में समोसा खिलाने ले गया. तभी पत्नी ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया और फिर कभी नहीं लौटी. शमशेर ने बताया कि वो काफी देर तक पत्नी को खोजता रहा, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई.

    ‘गहने, रुपये, सब ले गई… मैं तो बच गया’
    शमशेर का कहना है कि उसकी पत्नी खुशी घर से सभी गहने, कैश और कीमती सामान लेकर भागी है. उसने लोकल18 से बातचीत में कहा, “मुझे न ड्रम में जाना है, न खाई में गिरना है, मैं तो बच गया. अब मुझे सिर्फ अपना पैसा और गहने वापस चाहिए, खुशी जैसी लड़की से कोई रिश्ता नहीं रखना.”

    पुलिस ने शमशेर की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

    पुलिस जांच में जुटी
    घटना के बाद रविवार सुबह शमशेर अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचा और पत्नी के खिलाफ लिखित शिकायत दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष का कहना है कि महिला की पृष्ठभूमि और संपर्कों की जानकारी निकाली जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है.

    गांव में बना चर्चा का विषय
    सैदपुरा गांव में यह मामला लोगों की जुबान पर है. नई-नई दुल्हन का इस तरह अचानक गायब हो जाना और घर से कीमती सामान ले जाना इलाके में हैरानी और गुस्से का माहौल बना रहा है. लोग कह रहे हैं कि आजकल लुटेरी दुल्हनों का गिरोह सक्रिय हो गया है, जिससे सतर्क रहने की जरूरत है.

    गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज, मायके भी नहीं पहुंची खुशी
    शमशेर अपने परिवार के साथ थाने पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही जब ससुराल पक्ष से संपर्क किया गया तो पता चला कि खुशी अपने मायके भी नहीं पहुंची है। डिप्टी एसपी राजीव सिसोदिया ने बताया कि मामला पुलिस के संज्ञान में है और जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू से छानबीन कर रही है, ताकि महिला का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके। 

    ]]>
    Mon, 16 Jun 2025 16:25:11 +0530 news desk MPcg
    पुणे ब्रिज हादसा: पुणे ब्रिज हादसे में 4 लोगों की मौत और 51 घायल; बचे लोगों ने आंखों देखी बताई कैसे हुआ हादसा https://citytoday.co.in/2718 https://citytoday.co.in/2718 Pune Bridge Incident:  महाराष्ट्र के पुणे जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया.तालेगांव के पास इंद्रायणी नदी पर बना 33 साल पुराना संकरा पुल अचानक भारी भीड़ के दबाव में ढह गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 51 लोग घायल हुए हैं। कुछ लोगों के अब भी लापता होने की आशंका है. मौके पर पुलिस, NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. इंद्रायणी नदी पर बना पुल अचानक कैसे टूट गया, हादसे में बचे कुछ लोगों ने आंखों देखी सुनाई कि कैसे एक पल में यह ब्रिज नीचे टूटकर गिर गया.

     घायल लोगों नी सुनाई आंखों देखी कैसे हुआ हादसा
    हादसे में नागपुर के रहने वाले एक घायल व्यक्ति संजय ने बताया कि पुल पर भारी भीड़ थी. दोनों तरफ से बाइक आ रही थीं, जिससे सड़क पूरी तरह जाम हो गई थी. लोग एक जगह पर इकट्ठा हो गए और तभी अचानक पुल ढह गया. जो लोग पुल के बीच में खड़े थे वे बह गए. हम नीचे पत्थरों पर गिरे और घायल हो गए.

    हादसे में घायल व्यक्ति
    वहीं हादसे में घायल सुनील कुमार नाम के एक अन्य चश्मदी ने बताया कि "जब मैं पुल पर था तो मुझे लगा जैसे पुल हिल रहा है। मैंने अपनी बहन से कुछ कहने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही पुल टूट गया.

    हादसे में घायल व्यक्ति

    एक अन्य घायल बादल ने बताया कि हादसे के 15 मिनट के भीतर पुलिस और NDRF मौके पर पहुंच गई थी। मुझे पैर और पीठ में चोट लगी है। यह हादसा इसलिए हुआ क्योंकि एक ही जगह पर बहुत ज्यादा लोग इकट्ठा हो गए थे.

    हादसे को लेकर प्रशासन ने सरकार को रिपोर्ट सौंपी

    ताजा जानकारी के अनुसार पुणे जिला प्रशासन ने पुल हादसे को लेकर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में रविवार को इंद्रायणी नदी पर बने 33 साल पुराने पुल के ढहने से चार लोगों की मौत और 51 के घायल होने की पुष्टि की गई है.

    यह घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई, जब करीब 125 पर्यटक पुणे जिले की मावल तहसील के कुंडमाला में एकत्र हुए थे। इस घटना में चार मृतकों में से तीन की पहचान हो गई है जबकि एक की पहचान अभी नहीं हो पाई है. मृतकों के नाम चंद्रकांत साठले, रोहित माने, विहान माने हैं.

    ]]>
    Mon, 16 Jun 2025 16:10:08 +0530 news desk MPcg
    विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की गई मॉक ड्रिल https://citytoday.co.in/2707 https://citytoday.co.in/2707 पुरी,

     विश्व प्रसिद्ध पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे यात्रा का आयोजन 27 जून को होने जा रहा है। इसके लिए रथ तैयार हो रहा है। और साथ ही पुरी आने वाले मेहमानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रविवार को मॉक ड्रिल की गई।

    पुरी में रथ निर्माण कार्य तेजी से अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। तीनों रथों – नंदीघोष (भगवान जगन्नाथ), तालध्वज (बलभद्र), और देवी सुभद्रा के दर्पदलन – का निर्माण पूरी लगन और शुद्ध परंपरा के अनुसार किया जा रहा है। हाल ही में रथ की तीसरी परत (अग भुईं) को स्थापित किया गया और उसके ऊपर बड़े लकड़ी के खंभे भी लगाए जा चुके हैं।

    मुख्य बढ़ई (महाराणा) और उनके सहायक दिन-रात काम कर रहे हैं। रथों की लकड़ी का ढांचा, नक्काशी और सजावट बड़े ही कौशल और समर्पण से की जा रही है, ताकि वो न सिर्फ मजबूत हों, बल्कि आकर्षक भी दिखें। रथों के पहिए, धुरी और अन्य जरूरी हिस्सों को लोहे की प्लेट और बोल्ट से मजबूती से जोड़ा जा रहा है। बढ़ई कलाकार रथों पर बारीक नक्काशी और पारंपरिक चित्रों को उकेरने में लगे हैं।

    चित्रकार और मूर्तिकार भी काम में जुटे हैं। चित्रकार रथों पर प्राइमर कोटिंग लगा चुके हैं और अब सजावटी डिजाइनों पर काम कर रहे हैं। वहीं मूर्तिकार रथों के दरवाजों और अन्य हिस्सों पर सुंदर आकृतियां उकेर रहे हैं।

    रथ यात्रा के दौरान किसी भी संभावित आतंकी खतरे से निपटने के लिए पुरी के बलियापंदा क्षेत्र स्थित स्वास्ति होटल में एक मॉक ड्रिल (अभ्यास सत्र) आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अगली रथ यात्रा में पुरी में बहुत से भक्त, टूरिस्ट और वीआईपी आएंगे। उसी को ध्यान में रखते हुए स्पेशल टेक्टिकल यूनिट ने 10 अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर मॉक ड्रिल की।

    पुलिस अधिकारी ने बताया, “किसी तरह के अटैक की स्थिति में कैसे हम वीआईपी गेस्ट को सुरक्षा दे पाएंगे, इसके लिए अभ्यास सत्र किया गया । पूरे कॉर्डिनेशन के साथ सफल मॉक ड्रिल की गई। किसी भी तरह के अटैक की स्थिति को देखते हुए हम तैयार हैं।”

    ]]>
    Mon, 16 Jun 2025 11:49:57 +0530 news desk MPcg
    भाजपा जिला महामंत्री की बंद पड़ी प्लाईवुड फैक्ट्री में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने किया पर्दाफाश, सपा विधायक की कुर्की https://citytoday.co.in/2687 https://citytoday.co.in/2687 हापुड़ 
    हापुड़ के ततारपुर गांव स्थित भाजपा के जिला महामंत्री की बंद पड़ी प्लाईवुड फैक्ट्री में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा और चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला माता मोहल्ला निवासी भाजपा के जिला महामंत्री पुनीत गोयल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी गांव ततारपुर में प्लाईवुड फैक्ट्री है जो बंद पड़ी है। कुछ दिन पहले उनकी फैक्ट्री में लगे कुछ कैमरे बंद हो गए थे। दस जून को कैमरे ठीक कराने वह फैक्ट्री में पहुंचे थे।

    उधर, आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के बसही अशरफपुर गांव में शुक्रवार को सपा विधायक रमाकांत यादव की 23.42 करोड़ कीमत की जमीन पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने कुर्क कर ली। गैंगस्टर के मामले में जिला मजिस्ट्रेट ने भूमि को कुर्क करने का आदेश दिया था। एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जमीन कुर्क करने के बाद वहां बोर्ड लगवा दिया। अहरौला के माहुल कस्बे में अपमिश्रित शराब पीने से हुईं मौतों के मामले में फूलपुर से सपा विधायक रमाकांत यादव के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की गई थी। माहुल में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई थी।

    ]]>
    Sat, 14 Jun 2025 17:16:08 +0530 news desk MPcg
    Hyderabad Heavy Rain: हैदराबाद में भारी बारिश से जलभराव, सड़कें बनीं तालाब! https://citytoday.co.in/2657 https://citytoday.co.in/2657
    नवाबों का शहर हैदराबाद एक बार फिर बारिश की मार झेल रहा है. और साथ ही  बीते कुछ घंटों से हो रही भारी बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव की गंभीर समस्या पैदा हो गई है. जिसमे खासकर संतोष नगर और चम्पापेट इलाकों में हालात बेहद खराब हैं, जहां पानी भर जाने के कारण लोगों को सुबह-सुबह भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सड़कें बनीं तालाब! आपकी जानकारी के लिए बता दे की सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़कें पूरी तरह से पानी में डूबी हुई हैं. लोग घुटनों तक पानी में चलते हुए नजर आ रहे हैं, तो कई जगहों पर गाड़ियां भी पानी में बंद पड़ी हुई दिख रही हैं. इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है और आम जनता बेहद परेशान नजर आई.     
                                                                                                                                                                                                                                                                                                भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट घोषित,जिले में सभी स्कूल-कॉलेज आज रहेंगे बंद हैदराबाद में भारी बारिश
    ]]>
    Thu, 12 Jun 2025 12:57:54 +0530 news desk MPcg
    लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वाटिका के पास सूटकेस में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी https://citytoday.co.in/2642 https://citytoday.co.in/2642 गाजियाबाद: सूटकेस में मिला महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी, हत्या की आशंका
    गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वाटिका के पास मंगलवार सुबह एक सूटकेस में महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना लगभग सुबह 7 बजे की है, जब स्थानीय लोगों की नजर एक संदिग्ध सूटकेस पर पड़ी। पुलिस को सूचना दी गई और तुरंत टीम मौके पर पहुंची।

    26 वर्षीय महिला की हत्या का शक, पहचान अब तक नहीं
    पुलिस के अनुसार, महिला की उम्र लगभग 26 वर्ष आंकी जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव की स्थिति को देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कहीं और की गई और बाद में शव को यहां लाकर फेंका गया।

    महिला की मांग में सिंदूर और पैरों में बिछिया देखकर यह अंदाजा लगाया गया है कि वह शादीशुदा और हिंदू समुदाय से है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत के कारण और समय की सटीक जानकारी मिल सके।

    जांच में सामने आ रही मुश्किलें
    घटना स्थल एक सुनसान इलाका है, जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। इससे जांच में काफी कठिनाई आ रही है। पुलिस आसपास के इलाकों में गुमशुदगी के मामलों की जांच कर रही है और अन्य क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

    पुलिस की कार्रवाई और अपील
    एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि कंट्रोल रूम को एक सूटकेस मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जब सूटकेस खोला गया तो उसमें महिला का शव पाया गया। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान और आरोपियों की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

    स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि अगर किसी को इस महिला के बारे में कोई जानकारी हो, तो वे तत्काल पुलिस से संपर्क करें। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही इस रहस्यमयी हत्या का खुलासा किया जा सकेगा।

    ]]>
    Wed, 11 Jun 2025 13:04:25 +0530 news desk MPcg
    सिक्किम में हनीमून मनाने गया यूपी का एक कपल, दोनों पति&पत्नी पिछले 12 दिनों से लापता https://citytoday.co.in/2641 https://citytoday.co.in/2641 सिक्किम हनीमून पर गया प्रतापगढ़ का नवविवाहित जोड़ा 12 दिनों से लापता, तीस्ता नदी में हादसे की आशंका

    प्रतापगढ़/सिक्किम। 

    उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। हाल ही में शादी के बंधन में बंधा नवविवाहित जोड़ा कौशलेंद्र प्रताप सिंह (29) और अंकिता (26) अपने हनीमून पर सिक्किम गया था, लेकिन दोनों पिछले 12 दिनों से लापता हैं। अंदेशा जताया जा रहा है कि जिस टूरिस्ट वाहन में यह जोड़ा सवार था, वह दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 1000 फीट गहरी खाई में तीस्ता नदी में गिर गया।

    जानकारी के अनुसार, कौशलेंद्र प्रताप सिंह प्रतापगढ़ के राहा टीकर गांव (सांगीपुर) के निवासी हैं। उनके पिता का नाम शेर बहादुर सिंह है। वहीं, अंकिता पट्टी कोतवाली क्षेत्र के धनगढ़ सराय छिवलहा गांव की रहने वाली हैं। दोनों की शादी इसी साल 5 मई को हुई थी, और 9 मई को विदाई के बाद 24 मई को दोनों हनीमून के लिए सिक्किम रवाना हुए थे।

    दुर्घटना का दर्दनाक विवरण:
    स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह कपल एक टूरिस्ट वाहन में सवार था, जो तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल, और आठ लोग लापता बताए जा रहे हैं। इन्हीं लापता लोगों में कौशलेंद्र और अंकिता भी शामिल हैं।

    रेस्क्यू ऑपरेशन जारी:
    घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है। हादसे की भयावहता को देखते हुए परिवार में गहरा मातम छाया हुआ है और दोनों परिवारों की उम्मीदें रेस्क्यू टीम के प्रयासों पर टिकी हुई हैं।

    दोनों पति-पत्नी हुए हादसे का शिकार!
    बताया जा रहा है कि कौशलेंद्र और अंकिता दोनों हनीमून मनाने के लिए सिक्किम गए थे। जिस वाहन में ये दोनों सवार हुए थे। वो वाहन हादसे का शिकार हो गया। वाहन करीब 1000 फीट की गहराई में तीस्ता नदी में जा गिरा। हादसे में एक की मौत हो गई, दो घायल हो गए। जबकि आठ लोग लापता हो गए। इन आठ लोगों में ही दो कौशलेंद्र और अंकिता है। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और एनडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। लेकिन, अभी तक लापता की तलाश नहीं हो पाई।  

    परिवार की अपील:
    परिजनों ने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है कि खोजबीन के काम में तेजी लाई जाए और किसी भी सुराग को नजरअंदाज न किया जाए। कौशलेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिससे माता-पिता की उम्मीदें जुड़ी थीं।

    ]]>
    Wed, 11 Jun 2025 12:55:06 +0530 news desk MPcg
    पीएम मोदी ने बिहार को दी 48,520 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात https://citytoday.co.in/2560 https://citytoday.co.in/2560 पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन के बिहार के दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन उन्होंने पटना में नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन किया। साथ ही बिहटा में नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण की शुरुआत की। उन्होंने पटना में रोड शो भी किया। बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के सांसदों, विधायकों और अन्य सदस्यों के साथ बैठक की। शुक्रवार को दौरे के दूसरे दिन वे काराकाट लोकसभा क्षेत्र के बिक्रमगंज में एक रैली को संबोधित कर रहे हैं। यहां पीएम मोदी ने बिहार को 48 हजार 520 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

    इससे पहले पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से बिक्रमगंज पहुंचेंगे। रैली के लिए बिक्रमगंज के दुर्गाडीह में 444 एकड़ में पंडाल बनाया गया। पीएम मोदी की रैली को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। बीजेपी को उम्मीद है कि इस रैली से पार्टी को चुनाव में फायदा होगा। रौली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहता हूं।

    इस रैली से पीएम मोदी ने शाहाबाद क्षेत्र की 22 विधानसभा सीटों पर ध्यान केंद्रित किया। इन सीटों में कैमूर, रोहतास, बक्सर और भोजपुर जिले शामिल हैं। पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में बीजेपी और एनडीए को इन सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। पीएम मोदी ने नेताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाएं और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दें। उन्होंने कहा कि हमें जनता का विश्वास जीतना है। साथ ही बिहार में विकास की गति को और तेज करना है।

    पीएम मोदी ने बिहार को तोहफा दिया है। उन्होंने 48520 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन किया। इन योजनाओं में हाईवे, रेलवे और बिजली से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर इन परियोजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने बिहार के लोगों को प्रणाम करते हुए अपना भाषण शुरू किया। पीएम मोदी ने कहा कि सासाराम के नाम में ही राम हैं। उन्होंने श्रीराम के वचन निभाने के महत्व पर जोर दिया।

    पीएम मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने आतंकियों के आकाओं को मिट्टी में मिलाने का वादा किया था और अब वे अपना वचन पूरा करके बिहार वापस आए हैं। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है और यह उसकी ताकत दिखाता है। मोदी ने बताया कि जिन्होंने पाकिस्तान में बैठकर भारतीय महिलाओं का सिंदूर उजाड़ा, भारतीय सेना ने उनके ठिकाने तबाह कर दिए। पाकिस्तान और दुनिया ने भारत की बेटियों के सिंदूर की शक्ति देखी।

    बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी सड़क और रेल परियोजनाओं का उद्घाटन किया। बिजली की चार योजनाओं का भी शिलान्यास किया। नीतीश ने कहा कि इन योजनाओं से बिहार को बहुत लाभ होगा। इसलिए, वह पीएम मोदी का स्वागत करते हैं। इसके लिए पीएम मोदी का अभिनंदन करते हैं। 

    ]]>
    Fri, 30 May 2025 14:01:00 +0530 news desk MPcg
    बढ़ते कोरोना के चलते महाराष्ट्र के ठाणे में 21 वर्षीय युवक की मौत https://citytoday.co.in/2536 https://citytoday.co.in/2536 महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के मामलों में हालिया उछाल के बीच एक 21 वर्षीय युवक की मौत की खबर ने चिंता बढ़ा दी है। ठाणे नगर निगम के अनुसार, मुम्ब्रा निवासी इस युवक को गंभीर डायबेटिक कीटोएसिडोसिस की स्थिति के कारण 22 मई को छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल, कालवा में भर्ती किया गया था। शुक्रवार रात को उनकी कोविड-19 जांच पॉजिटिव आई, और शनिवार, 24 मई को उनकी मृत्यु हो गई।

    शनिवार को ठाणे में आठ नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद शहर में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। पिछले तीन दिनों में ठाणे में कुल 10 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सभी मरीजों में हल्के लक्षण हैं और वे घर पर ही उपचार ले रहे हैं।

    महाराष्ट्र में शनिवार को 47 नए मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 30 मामले अकेले मुंबई से हैं। पुणे में सात, नवी मुंबई में सात, ठाणे में तीन और नागपुर में एक मामला सामने आया। राज्य में इस साल जनवरी से अब तक 7,144 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, और सक्रिय मामलों की संख्या 166 है।

    ठाणे नगर निगम ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है और लोगों से घबराने की बजाय सावधानी बरतने की अपील की है। छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में कोविड-19 मरीजों के लिए 19 बेड का विशेष वार्ड तैयार किया गया है, और RT-PCR जांच सुविधाएं भी चालू हैं।

    ]]>
    Sun, 25 May 2025 15:00:44 +0530 News desk Hindi
    हैदराबाद में भारी बारिश से जनजीवन अस्त&व्यस्त, सड़कें जलमग्न https://citytoday.co.in/2501 https://citytoday.co.in/2501 तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बुधवार की रात लगातार बारिश से शहर के कई सड़के जलमग्न हो गईं। सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में सड़कें पानी से लबालब हो गई और निचले इलाकों में पानी भर गया। बुधवार शाम को बारिश बढ़ने से सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया था। शहर के लगभग सभी इलाकों में बारिश हुई। बारिश के कारण कुछ जगहों पर पेड़ गिर गए और बिजली आपूर्ति बाधित रही।

    शहर में बारिश के कारण दफ्तरों और कार्यस्थलों से अपनी ड्यूटी पूरी कर घर जा रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण दोपहर से देर रात तक ट्रैफिक जाम की स्थिति रही। इसके कारण कई लोगों ने मेट्रो का सहारा लिया। इसके चलते मेट्रो में यात्रियों की भीड़ देखी गई। रात में हुई भारी बारिश से मोंडा बाजार में घरों में पानी घुसने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बारिश के कारण सभी सड़कें जलमग्न हो गई। कई जगहों पर नालियां ओवरफ्लो हो गई। शहर में घुटनों तक पानी भर गया। यातायात जाम के बीच बिजली गुल हो गई। बंदलागुडा में 87.3 मिमी, असमंगद में 82.5, मलकपेट में 82.3, सरूरनगर में 77.8, मुसरमबाग में 75.8, एलबीनगर में 69.0, चंपापेट में 66.3, हिमायतनगर में 61.0 मिमी बारिश हुई। चादरघाट आरयू के नीचे बाढ़ का पानी बहने से वाहन फंस गए। अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि जब तक कोई आपातकालीन स्थिति न हो, वे बाहर न निकलें क्योंकि मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट कर दिया है कि तीन दिनों तक बारिश होगी।

    ]]>
    Thu, 22 May 2025 16:10:13 +0530 news desk MPcg
    पंजाब&हरियाणा हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी https://citytoday.co.in/2497 https://citytoday.co.in/2497 पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट को गुरुवार को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद हाईकोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों को तत्काल खाली कराया गया, और कोर्ट का कामकाज दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और धमकी भरे ई-मेल की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

    सूत्रों के अनुसार, धमकी भरा ई-मेल गुरुवार सुबह हाईकोर्ट प्रशासन को प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। इस खबर के बाद तुरंत सुरक्षा बलों को तैनात किया गया, और बम निरोधक दस्ते (बम स्क्वायड) ने परिसर की गहन तलाशी शुरू की। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने सभी वकीलों और कर्मचारियों से कोर्ट रूम खाली करने का अनुरोध किया। इसके साथ ही, चंडीगढ़ के प्रमुख एलांते मॉल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई है, जिसके बाद मॉल को भी खाली कराया गया।

    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "हमने धमकी भरे ई-मेल की प्रामाणिकता की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह ई-मेल किसी अज्ञात स्रोत से भेजा गया है, और इसकी जांच के लिए साइबर क्राइम सेल सक्रिय रूप से काम कर रही है।" उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी धमकियां गंभीर अपराध की श्रेणी में आती हैं, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    ]]>
    Thu, 22 May 2025 13:22:26 +0530 news desk MPcg
    पिता के अंतिम संस्कार में जाते समय हुआ बड़ा सड़क हादसा, मुंबई के पांच लोगों की मौत https://citytoday.co.in/2471 https://citytoday.co.in/2471 सोमवार सुबह मुंबई-गोवा राजमार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में मुंबई के एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दुखद मौत हो गई। इस परिवार पर उस समय काल का तांडव मच गया जब वे अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। बताया गया है कि रत्नागिरी जिले के खेड़ के पास जगबुडी नदी पर बने पुल से एक तेज रफ्तार कार 100 फीट नीचे नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना में सभी मृतक और घायल मुंबई से सटे मीरा रोड और नालासोपारा के निवासी हैं। 

    जानकारी के अनुसार, मीरा रोड और नालासोपारा में रहने वाले कुछ लोग अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए कोंकण के देवरुख जा रहे थे। वे सभी सुबह-सुबह गांव पहुंच गये। खेड़ के जगबुडी पुल पर चालक की लापरवाही के कारण कार नदी में गिर गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए जा रही मृतक की बेटी की भी इस दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। हादसे की खबर मिलते ही देवरुख गांव में मातम पसर गया। कार में विवेक श्रीराम मोरे, मिताली विवेक मोरे, निहार विवेक मोरे, श्रेयस राजेंद्र सावंत (भाई), परमेश पराड़कर, मेघा परमेश पराड़कर, सौरभ परमेश पराड़कर सवार थे। मिताली मोरे के पिता का निधन हो गया था। वह अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ अपनी मां के घर जा रही थी। 

    इस हादसे में पांच लोगों मेधा परमेश पराडकर, सौरभ परमेश पराडकर (22), मिताली विवेक मोरे (45), निहार विवेक मोरे (19) और श्रेयस राजेंद्र सावंत (23) की मौत हो गई। पराडकर परिवार नालासोपारा में रहता था। जबकि मोरे परिवार मीरा-भायंदर में रहता था। मिताली मोरे के पिता की मौत की खबर सुनकर उनके सभी परिवार और रिश्तेदार अंतिम संस्कार के लिए रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे कार से देवरुख गांव के लिए रवाना हो गए। मुंबई-गोवा राजमार्ग पर भरणे नाका पर जगबुडी नदी पुल पर चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार 100 फीट नीचे नदी में गिर गई। दुर्घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर रत्नागिरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को बरामद कर लिया गया और गंभीर रूप से घायल परमेश पराडकर और विवेक मोरे को कलंबनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    ]]>
    Mon, 19 May 2025 12:19:41 +0530 news desk MPcg
    हैदराबाद के चारमीनार के करीब लगी भीषण आग,17 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख https://citytoday.co.in/2465 https://citytoday.co.in/2465 हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हौज इलाके में रविवार अल सुबह एक रिहायशी और व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। यह घटना हाल के वर्षों की सबसे बड़ी त्रासदियों में गिनी जा रही है।

    यह आग रविवार 18 मई की सुबह करीब 5:30 बजे लगी, जब अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। आग की शुरुआत इमारत के नीचे स्थित मोती की दुकान से हुई और जल्दी ही पूरी बिल्डिंग में फैल गई। धुएं के कारण कई लोग दम घुटने से जान से हाथ धो बैठे। आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने घटना स्थल पर 11 दमकल गाड़ियां, रेस्क्यू टेंडर, ब्रोंटो स्काईलिफ्ट और फायर फाइटिंग रोबोट सहित कई संसाधन तैनात किए। घायलों को डीआरडीओ अस्पताल, उस्मानिया जनरल अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फायर विभाग ने आग के कारण के रूप में शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई है, जिसकी जांच जारी है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर शोक जताया और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, कि हैदराबाद, तेलंगाना में आग की त्रासदी से जानमाल को हुए नुकसान से गहरा दुख हुआ है। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वहीं केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि हैदराबाद के तेज़ विकास के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने की जरूरत है।

    ]]>
    Sun, 18 May 2025 13:54:41 +0530 news desk MPcg
    शादी के मंच पर हादसा! मंगलसूत्र बांधते ही दूल्हे की मौत, 15 मिनट की दुल्हन बनी विधवा https://citytoday.co.in/2463 https://citytoday.co.in/2463 कर्नाटक के बागलकोट जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में, शादी के मंच पर उस समय मातम छा गया जब मंगलसूत्र पहनाने के ठीक बाद दूल्हे की अचानक मौत हो गई। यह दुखद घटना बीती रात दिल्ली के एक विवाह समारोह में हुई, जहां 28 वर्षीय दूल्हा, राहुल शर्मा, अपनी दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाने के दौरान अचानक बेहोश हो गया और कुछ ही पलों में उसने दम तोड़ दिया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, समारोह में सब कुछ सामान्य चल रहा था। राहुल और उनकी 25 वर्षीय दुल्हन, नेहा, खुशी-खुशी शादी की रस्में निभा रहे थे। मंगलसूत्र बांधने की रस्म के दौरान राहुल ने अचानक सीने में दर्द की शिकायत की और कुछ ही सेकंड में वह मंच पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने तुरंत सीपीआर देने की कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया जा रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

    यह घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। नेहा, जो कुछ ही मिनट पहले दुल्हन बनी थी, 15 मिनट के भीतर विधवा हो गई। परिवार और मेहमान सदमे में हैं, और समारोह स्थल पर सन्नाटा पसर गया। नेहा के परिवार ने बताया कि वह इस सदमे से उबरने की कोशिश कर रही है, जबकि राहुल के माता-पिता पूरी तरह टूट चुके हैं।

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है, और सोशल मीडिया पर लोग इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। यह घटना हमें याद दिलाती है कि जीवन कितना अनिश्चित हो सकता है, और खुशी का कोई भी पल एक पल में दुख में बदल सकता है।

    ]]>
    Sun, 18 May 2025 13:03:21 +0530 News desk Hindi
    एकनाथ शिंदे: सुरक्षा और हिंदुत्व के रखवाले हैं पीएम मोदी https://citytoday.co.in/2453 https://citytoday.co.in/2453 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरीफ में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे में एक कार्यक्रम के दौरान देश की सुरक्षा और हिंदुत्व को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदुत्व की विचारधारा को खुलकर आगे बढ़ाने वाले नेता हैं और उन्होंने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देकर यह साबित कर दिया है कि भारत अब किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटता है।एकनाथ शिंदे ने कहा, पीएम मोदी जो भी करते हैं, खुलेआम करते हैं, छिपकर नहीं। आज पाकिस्तान को करारा जवाब देने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है।

    ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान के एयरबेस तबाह कर दिए गए, आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया। आज दुनिया ने भारत की ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत देखी है। पूरा देश हमारी सेना और प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है। शिंदे ने विपक्ष पर भी तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, यह इंडिया गठबंधन नहीं, इंडी गठबंधन है। यह पहले ही बिखर चुका है। जब यह गठबंधन भारतीय सेना पर सवाल उठाता है, तो यह देशहित में नहीं है। ऐसी राजनीति निंदनीय है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की जनता अब जागरूक है और वह जानती है कि देश की सुरक्षा और सम्मान के लिए कौन खड़ा है। उन्होंने भारतीय सेना के साहस और सरकार की दृढ़ता की सराहना की और विपक्ष पर राष्ट्रविरोधी मानसिकता का आरोप लगाया।

    ]]>
    Sat, 17 May 2025 14:45:07 +0530 news desk MPcg
    मणिपुर में 10 उग्रवादी ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद https://citytoday.co.in/2436 https://citytoday.co.in/2436 चांदेल जिले के खेंगजॉय इलाके में भारत-म्यांमार बॉर्डर के पास भारतीय सेना के असम राइफल्स के जवानों ने 10 उग्रवादियों को ढेर कर दिया।इंडियन आर्मी ने एक्स पर बताया कि, मणिपुर के चांदेल जिले के खेंगजॉय तहसील के न्यू समतल गांव के पास उग्रवादियों की गतिविधियों का पता चला था। 

    भारत-म्यांमार सीमा के पास सशस्त्र कैडरों यानी उग्रवादियों की गतिविधियों की खुफिया जानकारी पर एक्शन लिया गया। स्पीयर कॉर्प्स के तहत अस राइफल्स यूनिट ने 14 मई 2025 को एक अभियान शुरू किया।जैसे ही सेना के जवानों ने ऑपरेशन शुरू किया, उग्रवादियों ने उन पर गोलियां चलाई। इसके बाद बारी मुंहतोड़ जवाब देने की थी। आधी रात को असम राइफल्स के जवानों ने तुरंत एक्शन लिया और एनकाउंटर में 10 उग्रवादियों को मार गिराया। इस दौरान उग्रवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।भारतीय सेना का पूर्वी सीमा पर यह एक्शन ऐसे वक्त में हुआ है, जब भारत-पाक सीमा यानी एलओसी पर तनाव है। एलओसी पर आतंकी लगातार हिमाकत कर रहे हैं। बीते दिनों भारतीय सेना के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे तीन आतंकियों को मार गिराया था। उधर, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव भी चरम पर है। 

    ]]>
    Thu, 15 May 2025 14:56:06 +0530 news desk MPcg
    मुंबईकरों की राह आसान: अंधेरी का गोखले ब्रिज आज शाम से पूरी तरह खुला https://citytoday.co.in/2403 https://citytoday.co.in/2403 मुंबईकरों के लिए बड़ी खुशखबरी! अंधेरी का बहुप्रतीक्षित गोखले ब्रिज आज, 11 मई 2025 की शाम से पूरी तरह से जनता के लिए खोल दिया जाएगा। लंबे समय से चल रहे निर्माण कार्य और मरम्मत के बाद, यह ब्रिज अब वाहनों और पैदल यात्रियों के लिए उपलब्ध होगा।

    इसके खुलने से अंधेरी और आसपास के इलाकों में यातायात की समस्या में काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि ब्रिज की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य पूरी तरह से गुणवत्ता मानकों के अनुसार किया गया है, जिससे यह सुरक्षित और टिकाऊ रहेगा।

    मुंबईकर अब इस ब्रिज के जरिए अपने रोजमर्रा के सफर को और आसान बना सकेंगे। स्थानीय निवासियों ने इस खबर का स्वागत किया है और इसे शहर की बुनियादी ढांचा विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

    ]]>
    Sun, 11 May 2025 13:34:17 +0530 News desk Hindi
    पाक हमलों के बीच महबूबा मुफ्ती का शांति राग, केंद्र से की बातचीत की अपील https://citytoday.co.in/2399 https://citytoday.co.in/2399 सीमा पार से पाकिस्तान के लगातार हमलों और तनावपूर्ण माहौल के बीच पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शांति और वार्ता का रास्ता अपनाने की वकालत की है। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह स्थिति को नियंत्रित करने और क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू करे।

    महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, "हिंसा और हमले किसी भी समस्या का समाधान नहीं हैं। जम्मू-कश्मीर के लोग पहले ही दशकों से संघर्ष झेल रहे हैं। अब समय है कि दोनों देश संवाद के रास्ते पर चलें और शांति की दिशा में ठोस कदम उठाएं।" उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि वह कूटनीतिक स्तर पर पहल करे ताकि सीमा पर तनाव कम हो और आम लोगों को राहत मिले।

    उन्होंने यह भी जोड़ा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों की सुरक्षा और समृद्धि के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच रचनात्मक वार्ता आवश्यक है। "हमें अपने बच्चों के लिए एक सुरक्षित और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए दोनों पक्षों को पुरानी कटुता को भुलाकर आगे बढ़ना होगा," महबूबा ने कहा।

    हाल के दिनों में नियंत्रण रेखा (LOC) पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी और घुसपैठ की कोशिशों में वृद्धि देखी गई है, जिसके जवाब में भारतीय सेना ने भी कड़ा रुख अपनाया है। इस तनाव ने स्थानीय लोगों में भय और अनिश्चितता पैदा कर दी है।

    महबूबा मुफ्ती के इस बयान पर राजनीतिक हलकों में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। जहां कुछ लोग उनके शांति के आह्वान का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कुछ ने इसे मौजूदा परिस्थितियों में अव्यावहारिक बताया है। केंद्र सरकार की ओर से अभी तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    ]]>
    Sat, 10 May 2025 17:13:57 +0530 News desk Hindi
    पंजाब: जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, ISI के स्लीपर सेल को सक्रिय करने की थी योजना https://citytoday.co.in/2367 https://citytoday.co.in/2367 अमृतसर, 6 मई 2025: पंजाब पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) की आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। शहीद भगत सिंह नगर के टिब्बा नंगल-कुलार रोड के पास घने जंगल में छिपाए गए विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया गया है, जिससे राज्य में अशांति फैलाने की ISI की योजना का खुलासा हुआ है। इस ऑपरेशन में पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर और एक केंद्रीय एजेंसी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। 

    जंगल से बरामद हुआ आतंकी हथियारों का जखीरा

    पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए इस ऑपरेशन में दो रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG), दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), पांच P-86 हैंड ग्रेनेड और एक वायरलेस कम्युनिकेशन सेट बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये हथियार और विस्फोटक ISI और इससे जुड़े आतंकी संगठनों द्वारा पंजाब में स्लीपर सेल को सक्रिय करने के लिए भेजे गए थे। इस साजिश का मकसद राज्य में सांप्रदायिक तनाव और अशांति पैदा करना था।

    ISI की साजिश का खुलासा

    सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, ISI ने पंजाब में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) जैसे संगठनों और गैंगस्टरों के नेटवर्क का सहारा लिया था। जांच में यह भी सामने आया है कि जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और पाकिस्तान स्थित आतंकी शहजाद भट्टी के सहयोगी जीशान अख्तर ने इस साजिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी भी की जा रही थी, जिसे सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस की सतर्कता ने विफल कर दिया।

    हाल के आतंकी घटनाओं से जुड़ाव

    पिछले महीने जालंधर में बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले की जांच में भी ISI की संलिप्तता सामने आई थी। उस हमले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और एक ई-रिक्शा भी बरामद हुआ था। विशेष पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि इन घटनाओं में समान पैटर्न देखा गया है, जो ISI के समन्वित आतंकी मॉड्यूल की ओर इशारा करता है।

    ]]>
    Tue, 06 May 2025 11:46:27 +0530 news desk MPcg
    बिहार: कटिहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर से टकराई स्कॉर्पियो, 8 बारातियों की मौत https://citytoday.co.in/2366 https://citytoday.co.in/2366 कटिहार, 6 मई 2025: बिहार के कटिहार जिले में सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें विवाह समारोह से लौट रहे बारातियों से भरी स्कॉर्पियो एक खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। इस भयावह दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कुरसेला थाना क्षेत्र के चांदपुर हनुमान मंदिर के पास स्टेट हाइवे-77 पर हुआ।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार 10 लोग पूर्णिया जिले के ढिबरा बाजार से कुरसेला के कोशकीपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 1 बजे, जब वे वापस लौट रहे थे, चांदपुर चौक के पास सड़क पर रखे मक्के के ढेर के कारण स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ा। तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर मक्के से लदे एक खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। 
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी में सवार लोगों को बचने का कोई मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। 

    मृतकों और घायलों की स्थिति

    हादसे में मारे गए आठ लोगों में टुनटुन कुमार, ज्योतिष कुमार, प्रिंस कुमार, अजय कुमार, सिक्कू कुमार और तीन अन्य शामिल हैं, जिनकी पहचान अभी तक पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, सभी मृतक सुपौल जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों में उदय कुमार (25) और अभिषेक कुमार (26) शामिल हैं, जिन्हें समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के कारण उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।
     
    पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

    कटिहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वैभव शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के पास समेली प्रखंड कार्यालय क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है और उनकी पहचान के प्रयास जारी हैं। डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

    ]]>
    Tue, 06 May 2025 11:25:36 +0530 news desk MPcg
    पुणे मंदिर में घिनौनी हरकत! मुस्लिम युवक ने देवी अन्नपूर्णा की मूर्ति पर किया पेशाब, आरोपी धराया https://citytoday.co.in/2357 https://citytoday.co.in/2357 पुणे जिले के पौद गांव में स्थित नागेश्वर मंदिर में 2 मई 2025 को एक शर्मनाक घटना ने स्थानीय समुदाय को आक्रोशित कर दिया। 19 वर्षीय चांद नौशाद शेख ने मंदिर में घुसकर मां अन्नपूर्णा की मूर्ति पर कथित तौर पर पेशाब किया और मूर्ति को खंडित करने की कोशिश की। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज 3 मई को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क उठा।

    पुलिस के अनुसार, चांद ने मंदिर के अंदर ताला लगाकर यह घृणित कृत्य किया। शिकायतकर्ता शिवाजी मारुति ने बताया कि चांद के पिता, नौशाद शादाब शेख, ने घटना के बाद उकसाने वाले बयान दिए, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा, "हिंदू हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।" इस बयान ने तनाव को और बढ़ा दिया।

    पुणे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चांद और उसके पिता नौशाद को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295A (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

    स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में मंदिर के बाहर प्रदर्शन किया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पोस्ट में इस घटना को सनातन धर्म पर हमला बताते हुए व्यापक नाराजगी व्यक्त की जा रही है।

    पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मंदिर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जा रही है, और दोषियों को कठोर सजा दी जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

    ]]>
    Mon, 05 May 2025 12:30:55 +0530 News desk Hindi
    केरल के मलप्पुरम में तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ चौंकाने वाला हादसा https://citytoday.co.in/2328 https://citytoday.co.in/2328 केरल के मलप्पुरम जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रही एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार चालक ने तेज गति के कारण वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सड़क किनारे चल रही महिला से जा टकराई। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं, और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति के बारे में अभी और जानकारी नहीं मिली है।

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया गया है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर बढ़ते हादसों को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

    यह हादसा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता की कमी और तेज रफ्तार के खतरों को फिर से उजागर करता है।

    ]]>
    Fri, 02 May 2025 11:11:41 +0530 News desk Hindi
    गुजरात: खेड़ा में दर्दनाक हादसा, मेशवो नदी में डूबने से एक परिवार के 6 बच्चों की मौत https://citytoday.co.in/2319 https://citytoday.co.in/2319 खेड़ा, गुजरात: गुजरात के खेड़ा जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। कनीज गांव के पास मेशवो नदी में नहाने गए एक ही परिवार के छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर किशोर उम्र के चचेरे भाई-बहन थे, जिनकी उम्र 14 से 21 वर्ष के बीच थी। यह घटना उस समय हुई जब ये बच्चे छुट्टियों के लिए अहमदाबाद के नरोदा से अपने मामा के घर खेड़ा आए थे।

    पुलिस के अनुसार, बुधवार शाम को ये छह बच्चे कनीज गांव के पास मेशवो नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान संभवतः गहरे पानी में चले जाने या तेज बहाव के कारण वे डूब गए। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। नडियाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया और देर रात तक चले ऑपरेशन में सभी छह शवों को नदी से निकाला गया।
    खेड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश गढ़िया ने बताया, "छह बच्चे, जो आपस में भाई-बहन या चचेरे भाई-बहन थे, नदी में नहाने गए थे। दुर्भाग्यवश, वे सभी डूब गए। हमारी टीम ने तुरंत कार्रवाई की और शवों को बाहर निकाला गया।" 

    मृतकों की पहचान

    हालांकि कुछ स्रोतों में मृतकों के नाम जीनल, दिव्या, फाल्गुनी, ध्रुव (सभी अहमदाबाद के नरोदा निवासी), भूमिका (कनीज) और मयूर (नरोदा) बताए गए हैं, लेकिन पुलिस ने अभी सभी नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मृतकों में चार लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। ये सभी अपने मामा के घर छुट्टियां मनाने आए थे और नदी में नहाने का फैसला एक सामान्य पारिवारिक मुलाकात के दौरान लिया गया था।

    ]]>
    Thu, 01 May 2025 11:46:06 +0530 news desk MPcg
    बिना पानी मिलाए 5 बोतल शराब पीने से युवक की हुई मौत,10 हजार रुपये की शर्त के लिए गई जान https://citytoday.co.in/2316 https://citytoday.co.in/2316 कर्नाटक के कोलार ज़िले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां 10 हज़ार  की शर्त के चलते एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान कार्तिक के रूप में हुई है, जिसने अपने दोस्तों के साथ लगी शर्त को पूरा करने के लिए बिना पानी मिलाए पांच पूरी शराब की बोतलें पी डालीं. शर्त जीतने पर उसे 10 हज़ार मिलने थे.

    जानकारी के अनुसार, कार्तिक ने अपने दोस्तों वेंकटा रेड्डी, सुब्रमणि और अन्य तीन लोगों से दावा किया था कि वह बिना पानी मिलाए पाँच बोतल शराब पी सकता है. वेंकटा रेड्डी ने उसे शर्त जीतने पर 10 हज़ार  देने का वादा किया. कार्तिक ने शराब पी तो ली, लेकिन उसकी तबीयत बिगड़ गई. उसे कोलार जिले के मुलबागल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

    सबसे दुखद बात यह है कि कार्तिक की शादी को केवल एक साल हुआ था और आठ दिन पहले ही उसकी पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया था. इस मामले में नांगली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है. वेंकटा रेड्डी और सुब्रमणि को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

    विशेषज्ञों का कहना हैं की शराब के साथ कोई भी "मज़ाक" जानलेवा साबित हो सकता है. दोस्तों के बीच लगी मामूली सी शर्त ने एक युवक की जान ले ली, और एक नवजात बच्चा अपने पिता से हमेशा के लिए दूर हो गया.

    ]]>
    Thu, 01 May 2025 11:02:35 +0530 News desk Hindi
    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शुभारंभ: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर खुले https://citytoday.co.in/2314 https://citytoday.co.in/2314 उत्तरकाशी, 30 अप्रैल 2025: विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट आज अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर विधिवत रूप से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस अवसर पर गंगोत्री धाम में सुबह 10:30 बजे अभिजीत मुहूर्त में कपाट खोले गए, जबकि यमुनोत्री धाम के कपाट 11:55 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोले गए। कपाट खुलते ही दोनों धाम “हर-हर गंगे” और “जय मां यमुना” के जयकारों से गूंज उठे। इस पवित्र अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम में मां गंगा की पूजा-अर्चना की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। 

    गंगोत्री धाम में भव्य आयोजन

    गंगोत्री मंदिर को इस अवसर पर लगभग 15 क्विंटल फूलों से सजाया गया, जिसने मंदिर परिसर को और भी अलौकिक बना दिया। मां गंगा की उत्सव डोली 29 अप्रैल को मुखबा गांव से रवाना हुई थी और भैरों घाटी के भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह गंगोत्री धाम पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ मां गंगा की भोग मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया गया। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि अगले छह महीनों तक श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे।

    प्रधानमंत्री के नाम से पहली पूजा

    गंगोत्री धाम में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से संपन्न की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में फूलों की वर्षा की गई और तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “यह पवित्र यात्रा सनातन संस्कृति की आस्था और भक्ति का प्रतीक है। हम सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करते हैं और मां गंगा व मां यमुना के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख-शांति की कामना करते हैं।”

    चारधाम यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

    चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यात्रा मार्ग को 15 सुपर जोन में विभाजित किया गया है, और 2000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। सुरक्षा के लिए 10 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स, 17 कंपनी पीएसी, और 6000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा, 10 स्थानों पर आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और 65 स्थानों पर स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) की टीमें तैनात रहेंगी। पूरे यात्रा मार्ग को ड्रोन से कवर किया जाएगा, और गढ़वाल रेंज स्तर पर एक इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर स्थापित किया गया है। 

    चारधाम यात्रा का महत्व

    हिंदू धर्म में चारधाम यात्रा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, और बद्रीनाथ धाम की यात्रा से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यात्रा का क्रम परंपरागत रूप से यमुनोत्री से शुरू होकर गंगोत्री, केदारनाथ, और अंत में बद्रीनाथ धाम पर समाप्त होता है। केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई और बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खोले जाएंगे।

    ]]>
    Wed, 30 Apr 2025 17:04:03 +0530 news desk MPcg
    Visakhapatnam: श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में चंदनोत्सव के दौरान दीवार ढहने से 8 की मौत, 4 घायल https://citytoday.co.in/2312 https://citytoday.co.in/2312 विशाखापट्टनम, 30 अप्रैल 2025: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में स्थित प्रसिद्ध श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर (सिंहाचलम मंदिर) में बुधवार तड़के एक दुखद हादसा हुआ। मंदिर में चल रहे वार्षिक चंदनोत्सव के दौरान भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण एक अस्थायी दीवार ढह गई, जिसके मलबे में दबकर 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार देर रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच हुआ, जब हजारों भक्त भगवान नरसिंह के 'निजरूप दर्शन' के लिए कतार में खड़े थे।

    जिला कलेक्टर एमएन हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि दीवार, जो हाल ही में बनाई गई थी, 300 रुपये के टिकट वाली कतार के पास थी। भारी बारिश के कारण मिट्टी ढीली हो गई, जिससे दीवार अचानक ढह गई। मृतकों में 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं, जिनमें एक ही परिवार के चार सदस्य—पिल्ला उमामहेश्वर राव (सॉफ्टवेयर इंजीनियर), उनकी पत्नी शैलजा, मां पैला वेंकटरत्नम और चाची गुज्जरी महालक्ष्मी—भी शामिल हैं। घायलों को तुरंत किंग जॉर्ज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

    चंदनोत्सव का महत्व

    चंदनोत्सव सिंहाचलम मंदिर का प्रमुख वार्षिक उत्सव है, जो हर साल 30 अप्रैल को मनाया जाता है। इस दिन भगवान वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी की मूर्ति से चंदन का लेप हटाया जाता है, और भक्त उनके 'निजरूप' दर्शन करते हैं। इस अवसर पर देश भर से लाखों श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं। मंदिर प्रशासन ने इस साल करीब 2 लाख भक्तों के आने की उम्मीद जताई थी।

    नेताओं ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपये और घायलों को 3 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा, "यह हादसा बेहद दुखद है। हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं और उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी।" पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी शोक व्यक्त किया और घायलों के लिए बेहतर इलाज की मांग की।

    बचाव और राहत कार्य

    हादसे की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। बंदोबस्ती विभाग के प्रमुख सचिव विनय चैन ने बताया कि मलबा हटा दिया गया है और बचाव कार्य पूरा हो चुका है। आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगालापुडी अनिता, विशाखापट्टनम के सांसद एम श्रीभारत, और पुलिस आयुक्त शंखब्रत बागची ने घटनास्थल का दौरा कर राहत कार्यों की निगरानी की। गृह मंत्री ने कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। दीवार की गुणवत्ता और हादसे के कारणों की गहन जांच की जाएगी।"

    ]]>
    Wed, 30 Apr 2025 16:20:31 +0530 news desk MPcg
    पुणे में दर्दनाक हादसा! बालकनी से गिरा गमला, बच्चे की गई जान https://citytoday.co.in/2291 https://citytoday.co.in/2291 महाराष्ट्र के पुणे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां हाईराइज बिल्डिंग के ऊपर से गमला गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. यह कोई ऐसी पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी देश के कई हिस्सों इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

    पुणे की एक हाईराइज सोसायटी में एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है. बच्चा अपनी सोसाइटी के नीचे अन्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था. इसी दौरान उसके ऊपर हाईराइज बिल्डिंग की किसी बालकनी से एक एक गमला गिर गया. गमले के गिरते ही बच्चा चित होकर पड़ गया और फिर सोसाइटी में हड़कंप मच गया. कुछ लोग मदद के लिए भागते हुए उसके पास पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी.

    बच्चा को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना से पूरे इलाके में दुख और गुस्से की लहर है. घटना के बाद से ही सोसायटी लोग अपने बच्चों को लेकर काफी डरे हुए हैं. वहीं, बच्चे की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बच्चे की दर्दनाक मौत देखी जा सकती है. इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है.

    इससे पहले भी नोएडा सहित देश के कई हिस्सों में इस तरह के हादसे हो चुके हैं. यह घटना उन लोगों के लिए किसी चेतावनी से कम नहीं है, जो लोग हाईराइज सोसायटी में रहते हैं और बालकनी में गमले रखने के शौकीन हैं. लोगों को हाईराइज सोसायटी की बालकनी में गमले रखने से बचना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की कोई भी घटना सामने ना आए.

    ]]>
    Tue, 29 Apr 2025 13:30:25 +0530 news desk MPcg
    खाटू श्यामजी में एक बार वॉशरूम इस्तेमाल करने पर वसूले 805 रुपये, पत्रकार मेघा उपाध्याय ने बताई आपबीती https://citytoday.co.in/2290 https://citytoday.co.in/2290 राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्यामजी में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने आस्था के इस पवित्र स्थल पर मानवता को शर्मसार किया है। एक बीमार बुजुर्ग महिला को इमरजेंसी में वॉशरूम इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ी, लेकिन मदद की उम्मीद लेकर पहुंचे परिवार से होटल ने 805 रुपये वसूल लिए।

    दिल्ली में पत्रकारिता कर रहीं मेघा उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो और बिल साझा करते हुए लिखा कि वह अपने माता-पिता के साथ खाटू श्यामजी दर्शन के लिए गई थीं। सुबह 6 बजे होटल से निकले और 7 बजे तक मंदिर की लंबी लाइन में लग गए। उनकी मां, जो लंबे समय से दर्शन की इच्छा रखती थीं, बिना शिकायत के घंटों लाइन में खड़ी रहीं। लेकिन इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, पेट में तेज दर्द और उल्टी जैसा महसूस होने लगा। परिवार ने इधर-उधर वॉशरूम ढूंढा, लेकिन एक किलोमीटर के दायरे में कोई भी साफ-सुथरा सार्वजनिक वॉशरूम नहीं मिला।

    मेघा ने बताया कि जब हालात गंभीर हो गए तो वे पास के एक होटल में पहुंचे। रिसेप्शन पर विनती की कि उन्हें कोई कमरा नहीं चाहिए, बस कुछ मिनटों के लिए वॉशरूम इस्तेमाल करने देना चाहिए। लेकिन होटल स्टाफ ने मां की खराब हालत देखने के बावजूद बिना किसी सहानुभूति के कहा कि वॉशरूम इस्तेमाल करने के लिए 800 रुपये चुकाने होंगे।

    मेघा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि दुख इस बात का नहीं कि हमें पैसे देने पड़े। दुख इस बात का है कि किसी ने हमारी मां की पीड़ा देखकर भी सबसे पहले पैसे मांगे। इंसानियत मरती हुई नजर आई। क्या वाकई हम आगे बढ़ रहे हैं या अपनी आत्मा खोते जा रहे हैं?
    यह घटना किसी अनजाने इलाके में नहीं, बल्कि देश के प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में से एक, खाटू श्यामजी के द्वार पर हुई, जहां श्रद्धालु आस्था, दया और करुणा की तलाश में आते हैं।
     
    अब वीडियो वायरल होते ही, सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

    ]]>
    Tue, 29 Apr 2025 12:00:31 +0530 news desk MPcg
    पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद के रघुनाथगंज&सुती इलाके में अगले 48 घटों के लिए धारा 163 लागू https://citytoday.co.in/west-bengal-section-163-imposed-in-raghunathganj-suti-area-of-​​murshidabad-for-next-48-hours https://citytoday.co.in/west-bengal-section-163-imposed-in-raghunathganj-suti-area-of-​​murshidabad-for-next-48-hours कोलकाता, 9 अप्रैल 2025: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रघुनाथगंज और सुती इलाकों में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) की धारा 163 लागू कर दी है। यह आदेश अगले 48 घंटों यानी 10 अप्रैल की शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने इस कदम को क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी बताया है।

    हिंसा के बाद लिया गया फैसला

    हाल ही में मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसक घटनाएं सामने आई थीं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इन प्रदर्शनों में कुछ लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और आपसी तनाव बढ़ाने की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया। धारा 163 लगी।

    धारा 163 क्या है?

    भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 (पहले धारा 144 के नाम से जानी जाने वाली) प्रशासन को यह अधिकार देती है कि किसी क्षेत्र में सार्वजनिक सभा या जमावड़े पर रोक लगाई जा सके। इसके तहत चार या इससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। मुर्शिदाबाद में लागू इस आदेश के तहत लोगों से अपील की गई है कि वे अगले 48 घंटों तक इन इलाकों में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और शांति बनाए रखें।

    प्रशासन का बयान

    मुर्शिदाबाद के जिला मजिस्ट्रेट ने कहा, "हालात को देखते हुए यह कदम उठाना जरूरी हो गया था। हमारी प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति सुनिश्चित करना है।" पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया

    इलाके के निवासियों का कहना है कि हिंसा की घटनाओं से माहौल तनावपूर्ण हो गया था। एक स्थानीय दुकानदार ने बताया, "हमें डर था कि स्थिति और बिगड़ सकती है। प्रशासन का यह फैसला सही है, लेकिन हम चाहते हैं कि जल्द ही सब सामान्य हो जाए।" वहीं, कुछ लोगों ने इसे जरूरत से ज्यादा सख्ती बताया और कहा कि इससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।

    फिलहाल, रघुनाथगंज और सुती में तनाव कम करने की कोशिशें जारी हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हालात का जायजा ले रहे हैं। अगले 48 घंटों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर यह आदेश बढ़ाया भी जा सकता है।
    पश्चिम बंगाल में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, और यह मामला एक बार फिर राज्य में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा को तेज कर सकता है। सभी की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन इस संकट को कितनी जल्दी और प्रभावी ढंग से संभाल पाता है।

    ]]>
    Wed, 09 Apr 2025 17:15:09 +0530 Newsdesk
    नीतीश मंत्रिमंडल: बिहार में मंत्रियों के वेतन&भत्तों में वृद्धि, इस विभाग में 20 हजार रिक्तियों की भर्ती शुरू https://citytoday.co.in/Nitish-Crew:-Bihar-Ministers-Get-a-Pay-Bump,-20K-Job-Slots-Poppin-in-This-Dept https://citytoday.co.in/Nitish-Crew:-Bihar-Ministers-Get-a-Pay-Bump,-20K-Job-Slots-Poppin-in-This-Dept Tue, 08 Apr 2025 14:38:06 +0530 Newsdesk जयपुर में बेकाबू SUV ने 10 लोगों को रौंदा; 7 घायल, 3 की मौत https://citytoday.co.in/जयपुर-हादसा:-बेकाबू-SUV-से-मची-तबाही https://citytoday.co.in/जयपुर-हादसा:-बेकाबू-SUV-से-मची-तबाही जयपुर में एक नशे में धुत्त ट्रेलर चालक ने शुक्रवार रात करीब 9 बजे तेज गति से वाहन चलाते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  यह घटना जयपुर-आगरा रोड पर कानोता से पालड़ी मीणा के बीच लगभग 4 किलोमीटर के दायरे में हुई, जहां चालक ने बाइक और राहगीरों सहित आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मारी।

    स्थानीय लोगों ने ट्रेलर चालक का पीछा कर उसे रोका और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। सभी घायलों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    शहर में नशे में वाहन चलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। इससे पहले भी जयपुर में ऐसे हादसे हो चुके हैं, जहां नशे में धुत्त चालक ने लोगों को कुचला है।

    पुलिस प्रशासन से अपेक्षा की जाती है कि वे सख्त कार्रवाई करें और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

    ]]>
    Tue, 08 Apr 2025 12:57:38 +0530 Newsdesk
    नोएडा में प्रोजेक्ट मैनेजर पत्नी के हत्या के आरोपी पति ने पुलिस के सामने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने पत्नी की हत्या की वजह बताई। https://citytoday.co.in/नोएडा-में-प्रोजेक्ट-मैनेजर-पत्नी-के-हत्या-के-आरोपी-पति-ने-पुलिस-के-सामने-चौंकाने-वाला-खुलासा-किया-है-आरोपी-ने-पत्नी-की-हत्या-की-वजह-बताई https://citytoday.co.in/नोएडा-में-प्रोजेक्ट-मैनेजर-पत्नी-के-हत्या-के-आरोपी-पति-ने-पुलिस-के-सामने-चौंकाने-वाला-खुलासा-किया-है-आरोपी-ने-पत्नी-की-हत्या-की-वजह-बताई Mon, 07 Apr 2025 15:40:11 +0530 Newsdesk कोटा में पति की रिटायरमेंट पार्टी में पत्नी की मौत ! https://citytoday.co.in/कोटा-में-पति-की-रिटायरमेंट-पार्टी-में-पत्नी-की-मौत https://citytoday.co.in/कोटा-में-पति-की-रिटायरमेंट-पार्टी-में-पत्नी-की-मौत Wed, 25 Dec 2024 20:07:14 +0530 Newsdesk भोपाल के जहांगीराबाद में बवाल, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट ! https://citytoday.co.in/6-लोग-घायल-हो-गए-हैं https://citytoday.co.in/6-लोग-घायल-हो-गए-हैं Tue, 24 Dec 2024 20:28:05 +0530 Newsdesk सागर में 'गौरव दिवस' पर लाखा बंजारा झील का भव्य लोकार्पण ! CM Dr. Mohan Yadav https://citytoday.co.in/सागर-में-गौरव-दिवस-पर-लाखा-बंजारा-झील-का-भव्य-लोकार्पण-cm-dr-mohan-yadav https://citytoday.co.in/सागर-में-गौरव-दिवस-पर-लाखा-बंजारा-झील-का-भव्य-लोकार्पण-cm-dr-mohan-yadav Tue, 24 Dec 2024 15:17:48 +0530 Newsdesk जयपुर में युवक की मौत से तनाव: शास्त्री नगर थाने पर पत्थरबाजी, विधायक और आईपीएस के बीच तकरार https://citytoday.co.in/Tension-due-to-death-of-youth-in-Jaipur:-Stone-pelting-at-Shastri-Nagar-police-station,-altercation-between-MLA-and-IPS https://citytoday.co.in/Tension-due-to-death-of-youth-in-Jaipur:-Stone-pelting-at-Shastri-Nagar-police-station,-altercation-between-MLA-and-IPS जयपुर: शास्त्री नगर इलाके में एक युवक की मौत के बाद शहर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। दिनेश स्वामी नामक युवक की ई-रिक्शा में सवार लोगों के साथ झगड़े के बाद मौत हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोग शास्त्री नगर थाने के बाहर धरना देने बैठ गए।

    धरने के दौरान स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई जब थाने के बाहर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आईं। प्रदर्शनकारियों पर पथराव हुआ और इसके जवाब में हिंदू समुदाय के लोगों ने भी पत्थरबाजी की। इस दौरान पुलिस ने थाने के बाहर बैठे दो युवकों को हिरासत में लिया, जिसके बाद सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा और आईपीएस राशि डोगरा के बीच नोकझोंक हो गई।

    विधायक और उनके सहयोगियों ने पुलिस पर बदतमीजी और बल प्रयोग का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि आईपीएस राशि डोगरा बल प्रयोग की कोशिश कर रही हैं, जबकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और थाने से लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया।


    बतादे कि, पीड़ित परिवार ने एक करोड़ रुपये, एक सरकारी नौकरी और एक डेयरी की मांग की है। सरकार और पीड़ित पक्ष के बीच सहमति बनाने का प्रयास जारी है। शास्त्री नगर इलाके में चल रही हिंसा और तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस द्वारा स्थिति को जल्द से जल्द नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

    ]]>
    Sat, 17 Aug 2024 21:19:22 +0530 Newsdesk
    झारखंड ट्रेन हादसे में मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये https://citytoday.co.in/Compensation-announced-in-Jharkhand-train-accident,-Rs-10-lakh-to-the-families-of-the-deceased https://citytoday.co.in/Compensation-announced-in-Jharkhand-train-accident,-Rs-10-lakh-to-the-families-of-the-deceased सिटी टुडे : झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में आज सुबह एक गंभीर ट्रेन हादसा हुआ, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 15-20 लोग घायल हुए हैं। घायल लोगों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हावड़ा से मुंबई जा रही ट्रेन की 18 बोगियां पटरी से उतर गईं, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

    रेलवे विभाग और झारखंड सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया:

    रेलवे विभाग ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है। साथ ही, घायलों को 1 लाख रुपये मुआवजा प्रदान किया जाएगा। झारखंड सरकार की ओर से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की है।

    मंत्री और अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया:

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, जनजातीय कल्याण मंत्री दीपक बिरुआ और स्थानीय विधायक दशरथ गागराई घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर चल रहे राहत कार्यों और घायलों की स्थिति की समीक्षा की।

    घायलों का इलाज जारी:

    चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में 15 घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर उपचार के लिए जमशेदपुर भेजा गया है। अन्य यात्रियों को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर बसों और विशेष ट्रेनों के माध्यम से सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है।

    राजनीतिक प्रतिक्रियाएं:

    रेल हादसे के बाद विभिन्न राजनीतिक नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। राजद के सांसद मनोज झा ने सरकार की 'कवच' योजना पर सवाल उठाए हैं, जबकि शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने रेलवे सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार पर कड़ी आलोचना की है।

    रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर  किए जारी:

    हादसे से संबंधित जानकारी और सहायता के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। सरायकेला जिला प्रशासन और रेलवे ने निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करने की सलाह दी है: 6204800965, 8789080490, और रेलवे के लिए 73523, 0657-2290324, 06587-238072।

    ट्रेन सेवाओं पर असर:

    हादसे के चलते कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। प्रभावित ट्रेनों में हावड़ा कांटाबाजी एक्सप्रेस, खड़गपुर से धनबाद एक्सप्रेस, और हावड़ा बारबेल एक्सप्रेस शामिल हैं।

    रेलवे और जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं, और प्रभावित यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

    ]]>
    Tue, 30 Jul 2024 20:57:55 +0530 Newsdesk
    सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में आरक्षण में बढ़ोतरी पर रोक लगाने से इनकार किया, सितंबर में होगी सुनवाई https://citytoday.co.in/Supreme-Court-refuses-to-ban-increase-in-reservation-in-Bihar,-hearing-to-be-held-in-September https://citytoday.co.in/Supreme-Court-refuses-to-ban-increase-in-reservation-in-Bihar,-hearing-to-be-held-in-September

    बिहार में आरक्षण के मामले में आयी बड़ी खबर है कि सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट द्वारा आरक्षण में बढ़ोतरी के फैसले को रद्द करने के बारे में बिहार सरकार की याचिका पर सुनवाई करने के लिए स्वीकृति दे दी है। इस फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर में विस्तार से इस मसले पर सुनवाई करने की तैयारी कर ली है।

    पटना हाई कोर्ट ने हाल ही में बिहार सरकार द्वारा वंचित तबके के लिए आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 65 प्रतिशत कर देने का निर्णय रद्द किया था, जिसे हाई कोर्ट ने असंवैधानिक बताते हुए किया था। इसके खिलाफ बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।

    इस मुद्दे में सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को रद्द करने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इससे स्पष्ट हो गया है कि बिहार में आरक्षण बढ़ाने की सीमा पर अभी भी रोक बरकरार रहेगी।

    बीते साल, बिहार सरकार ने वंचित तबके के लिए आरक्षण की सीमा को विस्तारित करने का ऐलान किया था। इस फैसले का प्रावधान बिहार में जातिगत सर्वे के आधार पर किया गया था।

    अब सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई सितंबर में होने की उम्मीद है, जिसमें इस मामले के सभी पहलू विचारित होंगे। बिहार सरकार और आरक्षण के पक्ष में आवाज उठाते हुए इस मसले के अंतिम निर्णय की प्रतीक्षा जनता की ओर से बढ़ी हुई है।

    ]]>
    Mon, 29 Jul 2024 18:39:20 +0530 Newsdesk
    DELHI: दिल्ली कोचिंग सेंटर में बाढ़ की वजह से तीन छात्रों की मौत: सियासती विवाद https://citytoday.co.in/DELHI:Three-students-died-due-to-flood-in-Delhi-coaching-center:-Political-dispute https://citytoday.co.in/DELHI:Three-students-died-due-to-flood-in-Delhi-coaching-center:-Political-dispute  सीटीटुडे | दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में शनिवार की शाम एक दुखद घटना घटी, जिसमें एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में भारी बारिश के कारण पानी भर गया और तीन यूपीएससी उम्मीदवार जान से गए। इस हादसे के बाद से ही शहर में सियासती घमासान छाया हुआ है, जहां एक ओर बीजेपी ने दिल्ली सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं, वहीं आम आदमी पार्टी (आप) ने बीजेपी को जवाब देते हुए सुरक्षा नियमों का पालन न करने पर बताया है।

    हादसे की पूरी कहानी:

    बाढ़ की वजह से एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन यूपीएससी उम्मीदवारों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मामले में तनाव बढ़ गया और लोगों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। छात्रों और स्थानीय निवासियों ने कोचिंग सेंटर और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ उनकी लापरवाही की मांग की है।

    राजनीतिक आरोप:

    इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के बाद बीजेपी ने आम आदमी पार्टी (आप) पर कड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक ने नालों की सफाई के लिए स्थानीय लोगों की बार-बार की गई अपील को नजरअंदाज कर दिया। भाजपा नेता वीरेंद्र सचदेवा ने इस मामले में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इस हादसे की जांच होनी चाहिए और सरकारी अधिकारियों को इस मामले में जवाबदेही लेनी चाहिए।

    आप का जवाब:

    आम आदमी पार्टी (आप) ने इस पर कहा कि बीजेपी नेताओं की आलोचनाएँ निराधार हैं और इस घटना को त्रासदी मानकर जांच का निर्देश दिया है। आप नेता आतिशी ने मुख्य सचिव को घटना की जांच शुरू करने के लिए निर्देश दिया है और सुरक्षा नियमों के पालन में कमी पर भी गंभीरता से जांच करवाने की मांग की है।

    नागरिकों का रोष:

    इस हादसे के बाद नागरिकों में आक्रोश है और वे अपनी सुरक्षा के प्रति सरकारी अधिकारियों से सख्ती से सवाल पूछ रहे हैं। लोगों ने जाहिर किया है कि पिछले कुछ दिनों से वे स्थानीय अधिकारियों से नालों की सफाई के लिए कई बार अपील कर रहे थे, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बावजूद बेसमेंट में पानी भरने से यह दुर्घटना हुई और तीन छात्रों की जान चली गई।

    ]]>
    Sun, 28 Jul 2024 17:33:50 +0530 Newsdesk
    INDIA:भारत में 34 करोड़ 60 लाख हो जायगी बुजुर्गो की संख्या 2050  तक.  https://citytoday.co.in/INDIA:The-number-of-elderly-people-in-India-will-reach-34-crore-60-lakh-by-2050. https://citytoday.co.in/INDIA:The-number-of-elderly-people-in-India-will-reach-34-crore-60-lakh-by-2050. सीटीटुडे । यूएनएफपीए-इंडिया की रेजिडेंट प्रतिनिधि एंड्रिया वोजनार ने विश्व जनसंख्या दिवस के कुछ दिनों बाद जनसंख्या के उन प्रमुख रुझानों को रेखांकित किया, जिन्हें भारत सतत विकास में तेजी लाने के लिए प्राथमिकता दे रहा है।

    इनमें युवा आबादी, वृद्ध जनसंख्या, शहरीकरण, प्रवासन और जलवायु के अनुसार बदलाव करना शामिल हैं। ये कारक सभी देश के लिए अनूठी चुनौतियां और अवसर पेश करते हैं। वोजनार ने कहा कि 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों की संख्या 2050 तक दोगुनी होकर 34 करोड़ 60 लाख हो जाने का अनुमान है। देश में खासकर उन बुजुर्ग महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवा, आवास और पेंशन में अधिक निवेश किए जाने की जरूरत है, जिनके अकेले रह जाने और गरीबी का सामना करने की अधिक आशंका है। इसलिए स्वास्थ्य सेवा, आवास और पेंशन योजनाओं में निवेश बढ़ाने की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि खासकर वृद्ध महिलाओं के लिए ऐसा करना आवश्यक है, जिनके अकेले रहने और गरीबी का सामना करने की अधिक आशंका है।

    यूएनएफपीए-इंडिया प्रमुख ने कहा कि भारत में युवा आबादी काफी है और 10 से 19 वर्ष की आयु के 25 करोड़ 20 लाख लोग हैं। उन्होंने जिक्र किया कि लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, नौकरी के लिए प्रशिक्षण और रोजगार सृजन में निवेश करने से इस जनसांख्यिकीय क्षमता को भुनाया जा सकता है और देश को सतत प्रगति की ओर अग्रसर किया जा सकता है। वोजनार ने कहा कि भारत में 2050 तक 50 प्रतिशत शहरी आबादी होने का अनुमान है, इसलिए झुग्गी बस्तियों की वृद्धि, वायु प्रदूषण और पर्यावरणीय समस्याओं से निपटने के लिए स्मार्ट शहरों, मजबूत बुनियादी ढांचे और किफायती आवास का निर्माण महत्वपूर्ण है।

    उन्होंने आगे कहा कि शहरी योजनाओं में महिलाओं की सुरक्षा संबंधी जरूरतों, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा एवं नौकरियों तक पहुंच को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए, ताकि लैंगिक समानता को बढ़ावा दिया जा सके और जीवन की समग्र गुणवत्ता में सुधार हो सके। वोजनार ने यह भी कहा कि आंतरिक और बाहरी प्रवासन को प्रबंधित करने के लिए अच्छे से सोच-विचार कर योजना बनाने, कौशल विकास करने और आर्थिक अवसर वितरण की आवश्यकता होती है।

    ]]>
    Tue, 23 Jul 2024 15:52:31 +0530 Newsdesk
    SUPREME COURT: सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक इस आदेश पर लगाई रोक https://citytoday.co.in/SUPREME-COURT:Supreme-Court-put-a-stay-on-this-order-till-further-orders https://citytoday.co.in/SUPREME-COURT:Supreme-Court-put-a-stay-on-this-order-till-further-orders सीटीटुडा । सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। दरअसल इन दोनों राज्यों में कांवड़ यात्रा रूट पर पड़ने वाले खाने-पीने की दुकानों के मालिक को अपने नाम और कर्मचारियों के नाम साफ-साफ लिखने का आदेश दिया गया था। आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सोमवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक इस आदेश पर रोक लगा दी है।

    यूपी, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश सरकार को नोटिस

    सुप्रीम कोर्ट ने साथ ही यूपी, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर शुक्रवार तक जवाब देने को कह दिया। सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक पुलिस के निर्देशों पर रोक लगा दी। साथ ही कहा कि मामले में अगली सुनवाई तक किसी को नाम लिखने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।दरअसल ‘एसोसिएशन ऑफ प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स नामक एनजीओ ने सुप्रीम कोर्ट में योगी सरकार के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की थी। मामले में याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सीयू सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, चिंताजनक स्थिति है, पुलिस अधिकारी खुद ही एक विभाजन बनाने पर तुले हैं, ताकि पिछड़े, अल्पसंख्यक आर्थिक रूप से भी बंट जाएं।वहीं याचिकाकर्ताओं की ओर से एक अन्य वकील अभिषेक मनुसिंघवी ने कहा, यहां अजीब से स्थिति है। अगर मैं अपना नाम नहीं लिखता तब मुझे बाहर रखा जाता है, अगर मैं अपना नाम लिखता हूं, तब भी मुझे बाहर रखा जाता है।

    इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये स्वैच्छिक है, मैंडेटरी नहीं है। सिंघवी ने कहा, वे कह रहे हैं कि ये स्वैच्छिक है, लेकिन जबरन करवाया जा रहा है। जो नहीं मान रहे उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। उन पर फाइन लगाया जा रहा है। ये दिल्ली से कुछ ही किलोमीटर दूरी पर है। एक तरह से उनकी आर्थिक मौत के बराबर है। यात्रा दशकों से हो रही है। सभी धर्म के लोग उसमें सहयोग करते हैं। इस दौरान मांसाहारी पर पहले से ही पूरी तरह से रोक है।इस पर जज एसवी भट्टी, ‘एक जगह मुस्लिम और एक हिंदू मालिक वाला होटेल था। मैं मुस्लिम वाले में जाता था, क्योंकि वहां इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का पालन होता थे। वहीं सिंघवी ने कहा कि हजारों अपना रोजगार खो रहे हैं। इस पर देखना होगा। ये ना सिर्फ मुस्लिमों बल्कि दलितों को भी अलग करने का आइडिया है।


    वकील सिंघवी की दलील पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, कांवड़िये क्या चाहते हैं। वे भगवान शिव की पूजा करते हैं। क्या वे ऐसा चाहते हैं कि खाना कोई खास कम्युनिटी उगाए, बनाए और परोसे। कोर्ट ने इसके साथ ही यूपी, एमपी और उत्तराखंड सरकार को नोटिस देकर शुक्रवार तक जवाब देने को कहा है।बता दें कि सोमवार से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के लिए कई राज्यों में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यह यात्रा हिंदू कैलेंडर के सावन महीने की शुरुआत के साथ शुरू होती है। इस दौरान लाखों शिव भक्त उत्तराखंड के हरिद्वार और झारखंड के देवघर से गंगा का पवित्र जल अपने घरों तक ले जाते हैं और रास्ते में शिव मंदिरों में चढ़ाते हैं।

    ]]>
    Mon, 22 Jul 2024 21:09:34 +0530 Newsdesk
    Kedarnath:केदारनाथ के समीप गौरीकुंड में बड़ा हादसा 3 की मौत 8 घायल  https://citytoday.co.in/Kedarnath:Major-accident-in-Gaurikund-near-Kedarnath,-3-dead,-8-injured https://citytoday.co.in/Kedarnath:Major-accident-in-Gaurikund-near-Kedarnath,-3-dead,-8-injured MP सीटीटुडे |  केदारनाथ में गौरीकुंड के पास आज रविवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। गौरीकुंड के समीप  पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण घटना स्थल पर ही 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 04 अन्य लोग घायल हो गए हैं। हादसे पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दुख जताया है।

    गौरतलब है कि बारिश के समय पहाड़ों से अक्सर लैंड स्लाइड के मामले होते हैं। इस कारण माना जा रहा कि लैंड स्लाइड के कारण ही यह दुखद हादसा हुआ होगा। दरअसल पहाड़ी से पत्थर गिरने के चलते ही 03 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य 08 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे में मृतकों की पहचान किशोर अरुण पराटे, महाराष्‍ट्र, उम्र 21 साल, अनुराग बिष्‍ट, तिलवाड़ा, सुनील महादेव, महाराष्‍ट्र, उम्र 24 साल के रुप में हुई है। घायलों में गुजरात के चेला भाई चौधरी, उम्र 23 साल एवं जगदीश पुरोहित, उम्र 45 साल व हरदाना भाई पटेल और महाराष्ट्र के अभिषेक चौहान, उम्र 18 साल व धनेश्‍वर दांडे, उम्र 27 साल आदि शामिल हैं।

    मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दुख जताया  :

    इस हादसे पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दुख जताया और कहा है, कि केदारनाथ यात्रा मार्ग के पास पहाड़ी से मलबा और भारी पत्थर गिरने के कारण कुछ यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। सीएम धामी ने आगे कहा कि वो निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हैं। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को त्वरित उपचार के निर्देश दे दिए गए हैं।

    ]]>
    Sun, 21 Jul 2024 18:33:31 +0530 Newsdesk
    Delhi News : बाढ़ की आफत, बैराज टूटने से कॉलोनी बनी नदी https://citytoday.co.in/Delhi-News:-Flood-disaster,-river-turned-into-colony-due-to-breaking-of-barrage https://citytoday.co.in/Delhi-News:-Flood-disaster,-river-turned-into-colony-due-to-breaking-of-barrage CITY TODAY : राजधानी दिल्ली में अचानक हुई बाढ़ की वजह से बवाना मुनक नहर के एक बैराज में टूट जाने से जेजे कॉलोनी में बड़ी तबाही मच गई है। बुधवार रात को बारिश के बिना ही इतना पानी भर गया कि सड़कें नदी में तब्दील हो गईं। इस हादसे से लोगों को घर से बाहर निकलने में बहुत मुश्किल हो रही है। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि लोग नावों में सुरक्षित इलाकों की तरफ जा रहे हैं।

    नहर की दीवार टूटने के बाद, प्रशासन ने त्वरित कदम उठाया है और नहर की दीवार की रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया है। इस हादसे से कई इलाकों में बड़ी नुकसान हुआ है, जहां लोगों के घरों में पानी का प्रवाह हो गया है और जिंदगी में बड़ी संकट आ गया है।

    मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 15 मिमी बारिश हुई है, जिसने शहर में हल्की आर्द्रता बढ़ा दी है।

    विभिन्न इलाकों में बाढ़ की स्थिति से जुड़े लोगों के अनुभव और संबंधित अधिकारियों के बयान अपेक्षित हैं।

    ]]>
    Thu, 11 Jul 2024 21:52:52 +0530 Newsdesk
    Kolkata: आधार कार्ड नागरिकता से संबंधित नहीं, यूआईडीएआई ने हाईकोर्ट को बताया... https://citytoday.co.in/Kolkata:-Aadhaar-card-not-related-to-citizenship,-UIDAI-tells-High-Court https://citytoday.co.in/Kolkata:-Aadhaar-card-not-related-to-citizenship,-UIDAI-tells-High-Court

     

    कोलकाता: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने कोलकाता हाईकोर्ट में कहा है कि आधार कार्ड का नागरिकता से कोई संबंध नहीं है। यूआईडीएआई (UIDAI) ने यह भी कहा कि देश में वैध रूप से प्रवेश करने वाले गैर-निवासियों को भी आवेदन करने पर आधार कार्ड दिए जा सकते हैं। यह दलीलें मुख्य जस्टिस टीएस शिवगणम और जस्टिस हिरणमय भट्टाचार्य की खंडपीठ के समक्ष प्रस्तुत की गईं, जो पश्चिम बंगाल में कई आधार कार्डों को अचानक निष्क्रिय और पुनः सक्रिय करने को चुनौती देने वाली ‘एनआरसी के खिलाफ संयुक्त मंच’ की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

    ‘लाइव लॉ’ की रिपोर्ट के अनुसार, याचिकाकर्ताओं ने आधार नियमों के विनियम 28ए और 29 की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी थी, जो प्राधिकरण को यह तय करने की शक्ति देते हैं कि कौन विदेशी है और उसका आधार कार्ड निष्क्रिय किया जा सकता है। याचिकाकर्ताओं की वकील झूमा सेन ने तर्क दिया कि आधार कार्ड हमारे जीवन के हर पहलू से जुड़ा हुआ है, यहां तक कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी आधार आवश्यक है।

    यूआईडीएआई (UIDAI) के वरिष्ठ वकील लक्ष्मी गुप्ता ने याचिकाकर्ताओं के अधिकार को चुनौती देते हुए उन्हें 'अपंजीकृत संगठन' कहा और उनके दलील को अस्वीकार करने की मांग की। गुप्ता ने तर्क दिया कि आधार कार्ड का नागरिकता से कोई लेना-देना नहीं है और यह गैर-नागरिकों को भी एक निश्चित समय के लिए दिया जा सकता है ताकि वे सरकारी सब्सिडी का लाभ उठा सकें।

    केंद्र की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अशोक कुमार चक्रवर्ती ने भी याचिकाकर्ताओं की दलील को खारिज करने की मांग की, यह कहते हुए कि याचिका में आधार अधिनियम की धारा 54 को चुनौती नहीं दी गई है, जिससे यह कानून उत्पन्न होता है। इसके बाद हाईकोर्ट ने मामले की आंशिक सुनवाई की और इसे बाद की तारीख में आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।

    ]]>
    Sat, 06 Jul 2024 19:31:56 +0530 Newsdesk
    Rajasthan Monsoon Weather Update: राजस्थान में बारिश के पहले ही दौर ने लोगों की हालत ख़राब, 24 घंटे के अंदर बड़ा पानी का स्तर.. https://citytoday.co.in/Rajasthan-Monsoon-Weather-Update:-The-very-first-round-of-rain-in-Rajasthan-has-worsened-the-condition-of-people,-high-water-level-within-24-hours https://citytoday.co.in/Rajasthan-Monsoon-Weather-Update:-The-very-first-round-of-rain-in-Rajasthan-has-worsened-the-condition-of-people,-high-water-level-within-24-hours  राजस्थान में मानसून की शुरुआती बारिश ने जनता की हालत खराब कर दी है। पूर्वी राजस्थान में बारां के शाहबाद में बारिश की मात्रा 195 मिलीमीटर हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में नागौर के परबतसर में 71 मिलीमीटर की बारिश हुई। टोंक जिले में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद किए गए और सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई।

    अलवर में सड़कें धंसीं और कोटा जिले में खातोली पार्वती नदी के पुल पर बाढ़ की स्थिति है, जिससे राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच संपर्क कट गया है। इटावा इलाके में भी बारिश के रिकॉर्ड टूटे हैं, जहां दो दिनों में साढ़े सात इंच की बारिश हुई।

    मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक बारां के शाहबाद में 155 मिलीमीटर, देवली में 155 मिलीमीटर, मालपुरा में 144 मिलीमीटर, पीपलू में 142 मिलीमीटर और टोंक तहसील में 137 मिलीमीटर की बारिश हुई।

    यह भारी बारिश ने पूरे टोंक जिले को हालात से बेहाल कर दिया है। पश्चिमी राजस्थान में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम वर्षा हुई है, जबकि नागौर जिले में कुछ इलाकों में भारी वर्षा दर्ज की गई है।

    ]]>
    Sat, 06 Jul 2024 19:03:33 +0530 Newsdesk
    बिहार महागठबंधन में बट गई लोक सभा की सीटे https://citytoday.co.in/Lok-Sabha-seats-divided-in-Bihar-Grand-Alliance-RJD-26-Congress-9 https://citytoday.co.in/Lok-Sabha-seats-divided-in-Bihar-Grand-Alliance-RJD-26-Congress-9

    महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बतया की  सीटों पर सहमति बन गई है,जिसमे कि राजद 26, कांग्रेस 9 और वामपंथी दल 5 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने कहा कि सीपीआई के खाते में बेगूसराय की सीट गई है, जबकि सीपीएम के खाते में खगड़िया की  सीट गई है. सीपीआई आरा, काराकाट और नालंदा सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।


     दरअसल इसके अलावा राजद के खाते में गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, पाटलिपुत्र, मुंगेर, जमुई, बांका, वाल्मिकीनगर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया और हाजीपुर की सीटे  गई है.

    आपको  बता दे कांग्रेस के खाते में किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पश्चिमी चंपारण, पटना साहिब, सासाराम और महाराजगंज सीट आई है. उल्लेखनीय है कि पहले चरण के सीटों पर होने वाले मतदान को लेकर नामांकन की तिथि भी शुक्रवार को समाप्त हो गई. हालांकि घोषणा के पहले ही कई सीटों पर राजद प्रत्याशियों को सिंबल दे चुकी है.

    ]]>
    Sat, 30 Mar 2024 20:04:40 +0530 Newsdesk
    Arvind Kejriwal Arrested: ईडी का काम केवल राजनीतिक तोड़&फोड़ करना ही रह गया: गहलोत https://citytoday.co.in/EDs-work-is-only-for-political-sabotage-Gehlot https://citytoday.co.in/EDs-work-is-only-for-political-sabotage-Gehlot जयपुर।Arvind Kejriwal Arrested: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि पहले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल केन्द्रीय एजेंसियों की क्रूरता की चरम सीमा है। साथ ही अशोक गहलोत ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा .....कि ऐसा देश में पहली बार देखा जा रहा है। कि संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने लिखा कि क्या ईडी का काम केवल राजनीतिक तोड़-फोड़ करना ही रह गया है। यह लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है। कि भाजपा का हर नेता दिर रात 400 पार का शोर मचा रहा है। भाजपा को 200 सीटों का भी आत्मविश्वास नहीं इसलिए तो इस तरह के तानाशाही कदम उठाए जा रहे हैं।

    ]]>
    Fri, 22 Mar 2024 17:22:48 +0530 Newsdesk
    IPS Manoj Sharma: आईपीएस मनोज शर्मा बने महाराष्ट्र के आईजी  https://citytoday.co.in/IPS-Manoj-Sharma-becomes-IG-of-Maharashtra https://citytoday.co.in/IPS-Manoj-Sharma-becomes-IG-of-Maharashtra मुंबई।IPS Manoj Sharma Become Inspector General: हाल ही में बनीं फिल्म 12वीं फेल से सुर्खियां बटोरने वाले आईपीएस मनोज शर्मा को प्रमोशन मिला है। उन्हें आईपीएस से अब महाराष्ट्र का आईजी बनाया गया है। यह उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।आपको बता दें कि पहले कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 2003, 2004 और 2005 बैच के आईपीएस अधिकारियों के लिए प्रमोशन की मंजूरी दी थी।जिसके चलते आईजी बनाया गया है।

    वहीं  हाल ही में रिलीज हुई फिल्म "12th फेल" ने मनोज शर्मा के जीवन और संघर्ष को दिखाया। फिल्म में उनके बेहद गरीब परिवार से आने और 12वीं में फेल होने के बाद भी उन्होंने परिश्रम और उत्साह से यूपीएससी की परीक्षा पास की। और आईपीएस अधिकारी बनें।आपको बता दें कि उन्होंने प्रमोशन मिलने की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर करअपने शुभचिंतकों का आभार जताया। लोगों को प्रमोशन की जानकारी देते हुए मनोज शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा एएसपी से शुरू हुई यात्रा आज के भारत सरकार के ऑर्डर से आईजी बनने तक जा पहुंची है इस लंबी यात्रा में साथ देने के लिए मन से सभी का आभार व्यक्त किया।

    ]]>
    Mon, 18 Mar 2024 16:59:10 +0530 Newsdesk
    Kisan Andolan: चुनाव के साथ ही जारी रहेगा किसानों का आंदोलन & सरवण सिंह पंधेर https://citytoday.co.in/Farmers-movement-will-continue-with-the-elections https://citytoday.co.in/Farmers-movement-will-continue-with-the-elections चंडीगढ़।Kisan Andolan: किसान आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। आचार संहिता लागू होने के बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि किसानों को आंदोलन भी समय के साथ शांत हो जाएगा। लेकिन हाल ही में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा है कि आचार संहिता लगने से हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा। और हमारा आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि एअक ओर चुनाव प्रचार तो दूसरी ओर किसान अपने मुद्दों को लेकर प्रर्दशन करेंगे। हमारा बॉर्डर पर आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि किसान नेता शुभकरण की अस्थियों के कलश लेकर किसानों के काफिले हरियाणा में पहुंच चुके हैं।

    22 मार्च और 31 को जिलों में बड़ी रैली

    22 मार्च को किसानों की हिसार और 31 मार्च को अंबाला जिले में बड़ी रैली होगी। साथ ही पंजाब के सभी किसान नेताओं के अलावा अन्य राज्यों के किसान भी शामिल होंगे। पंधेर ने बताया कि पंजाब के किसान बॉर्डर पर ही रहेंगे। और सिर्फ किसान नेता रैलियों में शामिल होंगे। चुनाव के बाद भी आंदोलन जारी रहेगा जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं।जो भी सरकार बनेगी। उससे वह अपनी मांगे मनवाएंगे। कुछ भी हो जाए। जितने भी समय के लिए बैठना पड़े।

    एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका

    बता दें किसान आंदोलन 13 फरवरी से शुरू हुआ था। फिलहाल किसान हरियाणा के अंबाला में शंभू बॉर्डर और जींद के खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस आंदोलन को अब एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है। किसान और केंद्र सरकार में कई बार बातचीत भी हुई है। लेकिन इस मामलें का कोई हल अब तक नहीं निकला है। अब चुनावों की घोषणा हो चुकी है।  

    ]]>
    Mon, 18 Mar 2024 15:07:54 +0530 Newsdesk
    Lok Sabha Election 2024: पंजाब में कांग्रेस को लगा झटका, BJP में शामिल हुई परनीत कौर https://citytoday.co.in/Congress-gets-a-shock-in-Punjab-Preneet-Kaur-joins-BJP https://citytoday.co.in/Congress-gets-a-shock-in-Punjab-Preneet-Kaur-joins-BJP नई दिल्ली।Preneet Kaur Joins BJP: लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को फिर बड़ा झटका लगा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और पटियाला सांसद परनीत कौर BJP में शामिल हो गई हैं। इससे पहले पटियाला से सांसद परनीत कौर ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि वह जल्द ही BJP में शामिल हो सकती है। परनीत कौर का बीजेपी में शामिल होना कांग्रेस के लिए दिक्कतों खड़ी कर सकता है। क्योंकि कौर पंजाब की ‘शाही सीट’ पटियाला से चार बार कांग्रेस की सांसद रह चुकी है।लेकिन अब उन्होंने भाजपा का हाथ थाम लिया है।
    परनीत ने कहा....
    BJP की सदस्यता लेने के बाद परनीत ने कहा है कि 'मैं पीएम मोदी के नेतृत्व में अपने निर्वाचन क्षेत्र,अपने राज्य और देश के लिए काम करूंगी। कांग्रेस पार्टी के साथ मेरी अच्छी पारी रही और मुझे उम्मीद है कि बीजेपी के साथ मेरी पारी बेहतर होगी.' उन्होंने आगे कहा कि यह बीजेपी पर निर्भर करता है कि वह चुनाव लड़ेंगी या नहीं।परनीत ने कहा कि कहा कि ‘मैं मोदी जी के काम और नीति से प्रभावित होकर BJP में शामिल हो रही हूं। मोदी जी के नेतृत्व में ही हम अपने बच्चों और देश को सुरक्षित रखा सकते हैं। मैं पीएम मोदी, जेपी नड्डा और बीजेपी का धन्यवाद करती हूं.’
     
    पटियाला सीट से लड़ सकती है चुनाव

    कयास लगाए जा रहे है। कि भाजपा परनीत को पटियाला सीट से लोकसभा चुनाव में उतार सकती है। क्योंकि कौर हमेशा से ही पटियाला सीट से चुनाव लड़ती आ रही है। आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अपने बेटे रणइंद्र सिंह और बेटी जयइंद्र कौर के साथ सितंबर 2022 में ही भाजपा का दामन थाम चुके थे। और परनीत कौर पिछले 25 वर्षों से पटियाला लोकसभा सीट से चुनाव लड़ती आ रही हैं।

    ]]>
    Thu, 14 Mar 2024 17:11:29 +0530 Newsdesk
    PM Modi Assam Visit: पीएम मोदी के असम दौरे का दूसरा दिन, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी की सवारी का उठाया लुत्फ https://citytoday.co.in/Second-day-of-PM-Modis-Assam-tour-enjoyed-elephant-ride-in-Kaziranga-National-Park https://citytoday.co.in/Second-day-of-PM-Modis-Assam-tour-enjoyed-elephant-ride-in-Kaziranga-National-Park PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज पूर्वोत्तर असम राज्य का दूसरा दिन है। इस दौरान पीएम मोदी ने असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं बाघ अभयारण्य में हाथी और जीप सफारी कर राष्ट्रीय उद्यान का सैर की। जिसकी जानकारी एक अधिकारी द्वारा की दी गई है। इस दौरान उनके साथ उद्यान निदेशक सोनाली घोष और अन्य वरिष्ठ वन अधिकारी भी थे। आपको बता दें कि पीएम आज असम में 18 हजार करोड़ से ज्यादा रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे ।और बाद वह पश्चिम बंगाल रवाना होंगे। मोदी दोपहर में जोरहाट जाकर महान अहोम सेनापति लचित बोरफुकन (बहादुरी की प्रतिमा) स्टैच्यू ऑफ वेलर का भी उद्घाटन करेंगे। जो 125 फुट ऊंची प्रतिमा है।आपको बता दें कि प्रधानमंत्री राज्य के दो दिवसीय दौरे पर है। 

    ]]>
    Sat, 09 Mar 2024 14:22:38 +0530 Newsdesk
    seven industrial projects: ओडिशा सरकार ने सात औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी https://citytoday.co.in/Odisha-government-approves-seven-industrial-projects https://citytoday.co.in/Odisha-government-approves-seven-industrial-projects भुवनेश्वर। seven industrial projects:ओडिशा सरकार ने आज 80,125 करोड़ रुपये की लागत वाली सात औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी है। यह मंजूरी  गुरुवार रात 35वीं उच्च स्तरीय मंजूरी प्राधिकरण की बैठक की गई थी। जिसमें इस्पात, हरित ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स और रसायन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई। इन परियोजनाओं का उद्देश्य ओडिशा में विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ावा देना और राज्य के आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। सभी परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में 24,552 लोगों के लिए रोजगार का अवसर उत्पन्न होंगे।  इन परियोजनाओं के साथ ओडिशा की अर्थव्यवस्था में वृद्धि होगी। 

    दवाओं का करेगी उत्पादन 

    उन्होंने बताया कि देश में पैरासिटामोल की प्रमुख उत्पादक कंपनी ग्रैन्यूल्स लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड 1,100 करोड़ रुपये के निवेश से टाटा सेज, गोपालपुर, गंजम में एक फार्मास्युटिकल इकाई स्थापित करेगी। यह चार अरब यूनिट पेरासिटामोल, मेटफॉर्मिन, इबुप्रोफेन और अन्य दवाओं का उत्पादन करेगी।

    हरित ऊर्जा सुविधा से 10 गीगावॉट सौर पैनलों का उत्पादन

     ग्रैन्यूल्स सीजेडआरओ प्राइवेट लिमिटेड अपने फार्मास्युटिकल उत्पादों जैसे पैरा एमिनो फिनोल, डीसीडीए और  के लिए एक हरित स्पेशलिटी केमिकल संयंत्र भी स्थापित करेगा। जिसे 2,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ टाटा सेज में स्थापित किया जाएगा। इसी प्रकार एसीएमई ग्रीनटेक ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड सोलर पीवी के सिलिका के लिए विनिर्माण इकाई स्थापित करेगी। जिसे 36,000 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित हरित ऊर्जा सुविधा से 10 गीगावॉट सौर पैनलों का उत्पादन होगा।

    एक्शन इस्पात 21,000 करोड़ रुपये का निवेश 

    कंपनी इस्पात उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए 21,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।जिससे दूसरे 10,000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। ओएफबी टेक प्राइवेट लिमिटेड भद्रक के धामरा में एक विनिर्माण इकाई स्थापित करेगी। जिसमें 1,615 करोड़ रुपये का निवेश होगा। और 1,500 लोगों के लिए नौकरियां पैदा होंगी। 

    ]]>
    Fri, 08 Mar 2024 15:23:30 +0530 Newsdesk
    Himachal Pradesh: कांग्रेस ने विधायक सुधीर शर्मा को राष्ट्रीय सचिव पद से हटाया https://citytoday.co.in/Congress-removed-MLA-Sudhir-Sharma-from-the-post-of-National-Secretary https://citytoday.co.in/Congress-removed-MLA-Sudhir-Sharma-from-the-post-of-National-Secretary Himachal Pradesh News:पिछले दिनों विधानसभा सदस्यता छीनने के बाद कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें राष्ट्रीय सचिव पद से हटा दिया। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी।और बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से शर्मा को इस पद से हटा दिया है। जिसके बाद सुधीर शर्मा ने एक्स पर लिखा, ''भार मुक्त तो ऐसे किया है जैसे सारा बोझ मेरे ही कंधों पर था। चिंता मिटी, चाहत गई, मनवा बेपरवाह, जिसको कछु नहीं चाहिए, वो ही शहंशाह.'

    क्या था मामला ..

    सुधीर शर्मा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल मानें जाते हैं। लेकिन हाल ही में उन्हें और पांच अन्य विधायकों के साथ स्पीकर ने अयोग्य ठहरा दिया था। ग़ौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के  शर्मा सहित छह विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी। जिसके कारण बीजेपी के उम्मीदवार हर्ष महाजन ने जीत हुई थी। कांग्रेस ने इन विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधि के कारण अयोग्य ठहराने की विधानसभा अध्यक्ष से अपील की थी। 



    ]]>
    Wed, 06 Mar 2024 16:15:56 +0530 Newsdesk
    Underwater Metro Rail: मोदी ने देश की पहली अंडर वॉटर मेट्रो रेल परियोजना का किया उद्घाटन https://citytoday.co.in/Modi-unveiled-the-countrys-first-underwater-metro-rail-project https://citytoday.co.in/Modi-unveiled-the-countrys-first-underwater-metro-rail-project कोलकाता।Underwater Metro Rail: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोलकाता महानगर को हावड़ा से जोड़ने वाली देश की पहली अंडर वॉटर मेट्रो रेल परियोजना का अनावरण किया। साथ ही उन्होंने करीब 15,400 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न मेट्रो परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, और विपक्षी नेता शुवेंदु अधिकारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित आपको बता दे कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया गया था। लेकिन अन्य पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम की व्यस्तता के कारण नहीं पहुंच सकी। मोदी ने अनावरण के मौके पर स्कूली बच्चों के साथ एस्प्लेनेड से हावड़ा मैदान तक मेट्रो की सवारी कर छात्रों से बातचीत की। 

    अन्य ट्रेन सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई

    प्रधानमंत्री ने ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर का विस्तार करते हुए एस्प्लेनेड से अन्य ट्रेन सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई।जो शहर और इसके बाहरी इलाकों को पार करेगी। जिससे महानगर की यात्रा आसान हो जायेगी। इसके साथ ही मोदी ने रूबी हॉल क्लिनिक से रामवाड़ी तक पुणे मेट्रो, एसएन जंक्शन मेट्रो स्टेशन से त्रिपुनिथुरा मेट्रो स्टेशन तक कोच्चि मेट्रो विस्तार परियोजना, ताज ईस्ट गेट से मनकामेश्वर तक आगरा मेट्रो का विस्तार और दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के दुहाई-मोदीनगर (उत्तर) खंड का भी वर्चुअल उद्घाटन किया।

     देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन होगा

    यह हावड़ा में जमीन की सतह से 30 मीटर नीचे देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन होगा। इसका 4.8 किलोमीटर लंबा हिस्सा 4,965 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह गलियारा साल्ट लेक सेक्टर 5 में आईटी हब जैसे प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने में मदद करेगा। लेकिन इस रूट पर वाणिज्यिक परिचालन अभी तय नहीं हुआ है।

    अंडरवॉटर मेट्रो क्यों है खास..

    अंडरवॉटर मेट्रो में विशेष यह है कि यह नदी के नीचे से गुजरता है,जो यात्रियों को अत्यधिक समय बचाता है। और शहर के ट्रैफिक को कम करता है। यह भारत में पहली बार है कि किसी अंडरवॉटर सुरंग के माध्यम से रेल परिवहन की सुविधा प्राप्त की जा रही है। यह सुरंग ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर का हिस्सा है। सॉल्ट लेक सेक्टर 5 से सियालदह तक का भाग व्यावसायिक रूप से परिचालन में है।आपको बता दें कि इस परियोजना की शुरुआत 1971 में शहर के मास्टर प्लान के अंतर्गत की गई थी।

    ]]>
    Wed, 06 Mar 2024 13:35:09 +0530 Newsdesk
    PM Telangana Visit: तेलंगाना में मोदी ने किया CARO का उद्घाटन https://citytoday.co.in/Modi-inaugurates-CARO-in-Telangana https://citytoday.co.in/Modi-inaugurates-CARO-in-Telangana हैदराबाद। PM Telangana Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हैदराबाद में नागरिक उड्डयन अनुसंधान संगठन (सीएआरओ) कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर यह केंद्र स्थापित किया था। जिसका उद्देश्य नागरिक उड्डयन क्षेत्र में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देना था। इस केंद्र ने स्वदेशी और सहयोगी अनुसंधान के माध्यम से विमानन समूह के लिए एक वैश्विक अनुसंधान मंच प्रदान किया है।

    जानिए क्या होंगे लाभ...

    1) इस केंद्र की लागत 354 करोड़ रुपये से अधिक है। और यह 5-स्टार-रेटेड होने के साथ- साथ ऊर्जा संरक्षण भवन कोड के अनुसार तैयार किया गया है। यह युवाओं के लिए रोजगार के कई अवसर पैदा करता है। और विमानन में स्टार्ट-अप और नवाचार को बढ़ावा देता है। 

    2) सीएआरओ भविष्य के लिए नए अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देन् के लिए व्यापक क्षमताओं का उपयोग करेगा। यह केंद्र 'मेक इन इंडिया' अवधारणा को अपनाता है। और एक आत्मनिर्भरता को प्रेरित करेगा।

    3) केंद्र में हवाई क्षेत्र और हवाई अड्डे से संबंधित सुरक्षा, क्षमता और दक्षता सुधार कार्यक्रम साथ ही अन्य चुनौतियों का समाधान और भविष्य की आवश्यकताओं के लिए प्रौद्योगिकियों और उत्पादों का विकास शामिल है।

    4) सीएआरओ बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स 39,080 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस कॉम्प्लेक्स में अनुसंधान और विकास केंद्र, बेसमेंट, आवासीय ब्लॉक और उपयोगिता भवन शामिल हैं। बेसमेंट में कार पार्किंग, ईवी चार्जिंग पॉइंट्स और सतह कार पार्किंग है।बेसमेंट का उपयोग मुख्य रूप से कार पार्किंग के लिए किया जाएगा।

    5) कॉम्प्लेक्स में अन्य सुविधाओं में एटीएम एमुलेटर, डेटा एनालिटिक्स लैब, यूएएस और मानवरहित विमान प्रणाली यातायात प्रबंधन प्रयोगशालाएं, साइबर सुरक्षा प्रयोगशालाएं, डेटा प्रबंधन केंद्र और नेटवर्क बुनियादी ढांचा केंद्र शामिल हैं।




    ]]>
    Tue, 05 Mar 2024 15:29:35 +0530 Newsdesk
    Bhagwant Mann News: कांग्रेस नेताओं पर भड़के पंजाब के सीएम बोले& आपको कभी सोनिया, राहुल ने पास बिठाया हो तो बताएं https://citytoday.co.in/Punjab-CM-angry-at-Congress-leaders-said-If-you-have-ever-been-made-to-sit-nearby-by-Sonia-and-Rahul https://citytoday.co.in/Punjab-CM-angry-at-Congress-leaders-said-If-you-have-ever-been-made-to-sit-nearby-by-Sonia-and-Rahul चंडीगढ़।Punjab News:  लोकसभा चुनाव के आते ही कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली,गुजरात और हरियाणा में हाथ मिलाया है। यहां दोनों पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा भी हो गया है। लेकिन इसके बाद भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कांग्रेस नेताओं पर जमकर भड़क गए हैं। कांग्रेस पर हमला बोल दिया। उन्होंने यह तक कह दिया कि कोई ऐसा नेता हो तो बताएं जिसे सोनिया और राहुल गांधी ने पास में कभी बिठाया हो। आपको बता दें कि 

    पंजाब सीएम ने कहा...

    पंजाब में चल रहे बजट पर चर्चा के दौरान विधानसभा में इसपर जमकर हंगामा हुआ है। पंजाब सीएम ने कहा..राहुल गांधी और सोनिया गांधी किसके साथ बैठते हैं? मेरे साथ। क्या आप कभी उनके साथ बैठे हैं? एक तरफ आप हमारे साथ सीट शेयरिंग पर समझौते कर रहे हैं। जाओ उन्हें (सोनिया और राहुल गांधी) से कह दो कि हमें कुरुक्षेत्र, दिल्ली और गुजरात की सीटें न दें। इस पूरी चर्चा के दौरान मान और कांग्रेस विधायक और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के बीच जमकर बहस हुई। 

    जानिए क्या था विवाद की कारण

    बजट पर चर्चा से पहले सीएम मान ने राज्यपाल को एक लिफाफा सौंपा था। जिसमें ताला-चाबी थे। उन्होंने राज्यपाल से कहा कि विपक्ष को अंदर बंद कर दें।ताकि वे चर्चा के दौरान भाग न जाएं। इसके बाद से ही दोनों पक्षों के बीच बहस का दौर शुरू हो गया था। पत्रकारों से बातचीत के दौरान बाजवा ने कहा..सीएम भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस सुनना नहीं जानती, इसलिए विधानसभा के दरवाजे अंदर से बंद कर लेने चाहिए. क्या हम मजदूर हैं? कि कांग्रेस को सुनना नहीं आता। हमने इतना कमजोर स्पीकर नहीं देखा। सीएम ने सभी के लिए अनुचित शब्दों का इस्तेमाल किया था।जब बहस हो रही थी। तब मुख्यमंत्री ने मुझसे कहा कि क्या मैं उनके खिलाफ चुनाव में खड़ा हो सकता हूं। मैंने उन्हें कहा कि वह पंजाब में जहां से भी चुनाव लड़ेंगे। वहां उनके खिलाफ मैं खड़ा हो जाऊंगा। मैंने उनकी चुनौती को खुलकर स्वीकार किया। 

    ]]>
    Tue, 05 Mar 2024 12:34:48 +0530 Newsdesk
    Modi visit asam: पीएम 8&9 मार्च को असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगे https://citytoday.co.in/Prime-Minister-to-visit-Kaziranga-National-Park-in-Assam-on-March-8-9 https://citytoday.co.in/Prime-Minister-to-visit-Kaziranga-National-Park-in-Assam-on-March-8-9 गुवाहाटी।Modi visit asam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8-9 मार्च को असम का दौरा करेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री आठ मार्च को काजीरंगा में रात्रि विश्राम करेंगे। साथ ही मोदी नौ मार्च को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगे।मोदी पहली बार काजीरंगा नेशनल पार्क जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी प्रधानमंत्री ने कभी काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा नहीं किया है। बाद में मोदी जोरहाट के होल्लांगापार में लाचित बोरफुकन स्मारक और बीर लाचित की सबसे बड़ी प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। इसके बाद दोपहर में मोदी जोरहाट में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।



    ]]>
    Tue, 05 Mar 2024 11:59:29 +0530 Newsdesk
    PM Modi in Telangana: मोदी ने तेलंगाना में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया https://citytoday.co.in/Modi-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-various-projects-in-Telangana https://citytoday.co.in/Modi-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-various-projects-in-Telangana आदिलाबाद।PM Modi in Telangana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तेलंगाना में बिजली, रेल और सड़क क्षेत्रों में 56 हजार करोड़ रूपयों से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में तेलंगाना की राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी सहित नेता मौजूद रहे। मोदी ने इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय विकास के केंद्र के रूप में आदिलाबाद के महत्व पर प्रकाश डाला। जहां 30 से अधिक परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की गयी तथा आधारशिला रखी गयी। ये परियोजनाएं राज्य के अंदर ऊर्जा, पर्यावरणीय स्थिरता और सड़क कनेक्टिविटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई हैं।

    देश का पहला सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट

    पीएम मोदी ने 800 मेगावाट क्षमता वाली एनटीपीसी यूनिट 2 के उद्घाटन की घोषणा की। जो तेलंगाना की बढ़ी हुई बिजली उत्पादन में योगदान देगी।अंबारी,आदिलाबाद,पिंपलखुटी रेल लाइनों के विद्युतीकरण के पूरा होने पर विकास को बढ़ावा देंगी।

    राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं से पर्यटन को बढ़ावा

    आदिलाबाद, बेला और मुलुगु में दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन आधुनिक रेल और सड़क परियोजनाओं के जरिए न केवल तेलंगाना के विकास को बढ़ावा देंगी। बल्कि पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही रोजगार के कई अवसर पैदा होंगे।

    तेलंगाना में आर्थिक विकास का दिया हवाला

    राज्य की प्रगति के माध्यम से राष्ट्रीय विकास के मंत्र पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने पिछली तिमाही में देश की 8.4 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि का हवाला देते हुए भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर उम्मीद जतायी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह गति भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करेगी। जिससे तेलंगाना जैसे राज्यों में पर्याप्त आर्थिक विकास होगा।

    अगले पांच वर्षों में विकास अभियानों को बढ़ाये जाने का आश्वासन 

    मोदी ने पिछले दशक में तेलंगाना के विकास के लिए आवंटन में पर्याप्त वृद्धि का उल्लेख किया। उन्होंने दोहराया कि सरकार के लिए विकास का मतलब समाज के दलित, आदिवासी, पिछड़े और वंचित वर्गों सहित सबसे गरीब लोगों का उत्थान करना है। उन्होंने गरीबी में कमी के लिए कल्याणकारी योजनाओं की सफलता का उल्लेख किया। जिससे 25 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ हुआ। उन्होंने अगले पांच वर्षों में इस तरह के विकास अभियानों को और बढ़ाये जाने का आश्वासन दिया।




    ]]>
    Mon, 04 Mar 2024 14:24:16 +0530 Newsdesk
    PM Modi in West Bengal: मोदी ने बंगाल को 15,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात https://citytoday.co.in/Modi-gifts-development-projects-worth-Rs-15,000-crore-to-Bengal https://citytoday.co.in/Modi-gifts-development-projects-worth-Rs-15,000-crore-to-Bengal कृष्णानगर।PM Modi in West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नादिया जिले के कृष्णानगर में आधिकारिक समारोह में पश्चिम बंगाल में 15,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। इस खास अवसर पर मोदी ने कहा कि कहा कि परियोजनाओं से बंगाल को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। और अधिक निवेश आएगा। उन्होंने कहा कि आधुनिकीकरण के लिए राज्य को बिजली पर आत्मनिर्भर होने की आवश्यकता है। जो औद्योगिक विकास, रेलवे नेटवर्क और प्रौद्योगिकियों में मदद करती है। मोदी ने कहा कि उन्हें बंगाल में 11,000 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है। उन्होंंने कहा कि कभी अत्यधिक विकसित रहे बंगाल ने भारत के स्वतंत्र होने के तुरंत बाद कमियों के कारण धीरे-धीरे अपना महत्व खो दिया। 

    थर्मल पावर स्टेशन चरण II का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री ने पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर में स्थित रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन चरण II का उद्घाटन और शिलान्यास किया। दामोदर घाटी निगम की यह कोयला आधारित ताप विद्युत परियोजना प्रौद्योगिकी का उपयोग करती है।

    नया प्लांट देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में कदम

    नया प्लांट देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक कदम होगा। इसके अतिरिक्त, मेजिया थर्मल पावर स्टेशन की यूनिट सात और आठ की ग्रिप गैस डिसल्फराइजेशन (एफजीडी) प्रणाली पर आधारित होगी। लगभग 650 करोड़ रुपये की लागत से विकसित, एफजीडी प्रणाली ग्रिप गैसों से सल्फर डाइऑक्साइड को हटा देगी। स्वच्छ ग्रिप गैस का उत्पादन करेगी और जिप्सम बनाएगी। जिसका उपयोग सीमेंट उद्योग में किया जा सकता है।

    सड़क परियोजनाओं का किया अनावरण

    मोदी ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-12) (100 किमी) के फरक्का-रायगंज खंड के चार लेन की सड़क परियोजना का भी अनावरण किया।जो  लगभग 1,986 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह परियोजना यातायात की भीड़ को कम करेगी, कनेक्टिविटी में सुधार करेगी और उत्तर बंगाल तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देगी।

    चार रेल परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित कीं

    प्रधानमंत्री ने 940 करोड़ रुपये से अधिक की चार रेल परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित कीं। जिनमें दामोदर-मोहिशिला रेल लाइन के दोहरीकरण की परियोजना, रामपुरहाट और मुरारई के बीच तीसरी लाइन, बाजारसौ-अजीमगंज रेल लाइन का दोहरीकरण, और अजीमगंज और मुर्शिदाबाद को जोड़ने वाली एक नई लाइन भी शामिल है। ये परियोजनाएं रेल कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी, माल ढुलाई की सुविधा प्रदान करेंगी और क्षेत्र में आर्थिक और औद्योगिक विकास में योगदान देंगी।

    ]]>
    Sat, 02 Mar 2024 16:15:21 +0530 Newsdesk
    National Printing Expo: भाजपा विधायक ने नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो का किया शुभारंभ https://citytoday.co.in/Sharma-inaugurates-National-Printing-Expo https://citytoday.co.in/Sharma-inaugurates-National-Printing-Expo जयपुर। National Printing Expo: राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारतीय जनता पार्टी के विधायक गोपाल शर्मा ने आज तीन दिवसीय नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल लाइंस विधायक शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर एक्सपो का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने एक्सपो में स्टॉल का देखकर एग्जिबिटर्स से विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली।

    प्रिंटिंग हब बनाने की दिशा में पहला कदम 

    जयपुर में पहली बार प्रिंटिंग एक्सपो के आयोजन को लेकर प्रिंटर्स क्लब को बधाई देते हुए कहा कि जयपुर को प्रिंटिंग हब बनाने की दिशा में इस एक्सपो का आयोजन पहला कदम है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में प्रिंटिंग का पुराना इतिहास नहीं रहा। लेकिन प्रिंटिंग का काम जिस तरह से बिना पढ़े लिखे लोगों में अपने अनुभव से गौरवशाली काम किया। उसको देखकर जर्मनी के इंजीनियर तक हैरान रह गए थे। जयपुर के लोग बिना प्रशिक्षण के भी अपनी मेहनत परिश्रम अपनी लगन से निष्ठा से काम किया करते थे।

    प्रिंटिंग जगत की कईं नामचीन हस्तियां रही मौजूद

    शर्मा ने कहा कि प्रदेश के एक बड़े समाचार पत्र के संस्थापक राजस्थान में कागज की फैक्ट्री लगाना चाहते थे। ताकि प्रिटिंग इंडस्ट्री के लोगों को राहत मिले लेकिन संभव नहीं हुआ। हम चाहते हैं कि जयपुर प्रिंटिंग हब के तौर पर अपनी पहचान बनाए और देश में अग्रणी बने। इसके लिए हमें सामूहिक प्रयास करने हैं। कार्यक्रम में राजस्थान ऑफसेट प्रिंटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शर्मा, आईपीएमए के अध्यक्ष जयवीर सिंह, एआईएफएमपी उमेश कुमार, ओपीए पंजाब के अध्यक्ष कमल चोपड़ा समेत प्रिंटिंग जगत की नामचीन हस्तियां मौजूद थी।आपको बात दें कि दो से चार मार्च तक चलने वाले नेशनल प्रिंटिंग एक्सपो में देश-विदेश से साइनेज, डिजिटल, स्क्रीन, ऑफसेट प्रिंटिंग इंडस्ट्रीज और पैकेजिंग इंडस्ट्री से जुड़े हुए दिग्गज मशीन निर्माता, सेवा प्रदाता और विक्रेता भाग ले रहे हैं।



    ]]>
    Sat, 02 Mar 2024 15:30:42 +0530 Newsdesk
    Bihar news: स्कूलों के समय में बदलाव के आदेश का पालन नहीं होने के विरोध में विपक्ष का हंगामा https://citytoday.co.in/Opposition-ruckus-against-non-compliance-of-Chief-Ministers-order-on-change-in-school-timings https://citytoday.co.in/Opposition-ruckus-against-non-compliance-of-Chief-Ministers-order-on-change-in-school-timings पटना। बिहार में  मुख्यमंत्री के आदेश का पालन नहीं किये जाने के बिहार में विपक्षी सदस्यों ने गुरुवार को विधानसभा में हंगामा किय था। जो स्कूलों के समय में बदलाव के मुख्यमंत्री के आदेश के खिलाफ था।विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा माले) के महबूब आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन में स्कूलों के समय में बदलाव की घोषणा की थी । उन्होंने सदन में कहा था। कि शिक्षक सुबह 9:45 बजे स्कूल आएंगे और शाम 4:15 बजे जाएंगे।लेकिन ये आदेश अभी तक लागू नहीं हो पाया। सरकार का आदेश फर्जी है।
    आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री की सदन में की गयी घोषणा का अनुपालन नहीं होना वास्तव सदन की गरिमा को कम करना है । इसपर सभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि सदन की गरिमा को कोई कम नहीं कर सकता है। उन्होंने सदस्यों से शांत रहने और प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया लेकिन माले के सदस्य नहीं माने और सदन के बीच में आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे । हालांकि कुछ देर के बाद सभाध्यक्ष के आग्रह पर माले के सदस्य अपनी सीट पर वापस लौट आए ।

    ]]>
    Thu, 29 Feb 2024 22:21:45 +0530 Newsdesk
    Pm modi visit tamilnadu: मोदी ने रखी इसरो के दूसरे स्पेसपोर्ट की आधारशिला https://citytoday.co.in/Modi-laid-the-foundation-stone-of-ISROs-second-spaceport https://citytoday.co.in/Modi-laid-the-foundation-stone-of-ISROs-second-spaceport चेन्नई।Pm modi visit tamilnadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अंतरिक्ष अन्वेषण कार्यक्रम में आज थूथुकुडी जिले के कुलसेकरपट्टिनम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के दूसरे स्पेसपोर्ट की आधारशिला रखी। साथ ही मोदी ने वीओसी पोर्ट पर एक कार्यक्रम में विभिन्न नयी सुविधाओं की आधारशिला भी रखी। इसरो ने बताया कि दूसरे स्पेसपोर्ट का उपयोग विशेष रूप से केवल छोटे उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) मिशनों को लॉन्च करने के लिए किया जाएगा। ताकि उपग्रहों को पृथ्वी की निचली कक्षा में रखा जा सके। यह देश के अंतरिक्ष अन्वेषण प्रयास को भौगोलिक लाभ प्रदान करेगा।

    950 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा

    श्रीहरिकोटा का स्पेसपोर्ट पीएसएलवी, जीएसएलवी, एलएमवी-3 और अन्य मिशनों समेत सभी रॉकेट लॉन्च मिशनों के लिए प्राथमिक केंद्र बना रहेगा। शार रेंज में दो लॉन्च पैड हैं। रॉकेट प्रक्षेपण केंद्र लगभग 2,233 एकड़ क्षेत्र में लगभग 950 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। और यह देश की अंतरिक्ष अन्वेषण यात्रा में एक नये युग की शुरुआत करेगा। कुलसेकरपट्टिनम स्पेसपोर्ट का महत्व यह होगा कि यह उपग्रह प्रक्षेपण के दौरान ईंधन की खपत को कम करेगा। श्रीहरिकोटा से लॉन्च के लिए दक्षिणपूर्व प्रक्षेपवक्र की आवश्यकता होती है। 

    नये स्पेसपोर्ट से ये होंगे लाभ

    इसके विपरीत कुलसेकरपट्टिनम से उपग्रहों का प्रक्षेपण सीधे दक्षिण दिशा की ओर से संभव होगा। जिसके परिणामस्वरूप ईंधन का संरक्षण होगा। यह स्पेसपोर्ट विशेष रूप से एसएसएलवी के लिए समर्पित होगा। और यह लगभग दो वर्षों में पूरी तरह तैयार हो जायेगा। यह थूथुकुडी जिले में एक पूर्ण प्रक्षेपण केंद्र होगा। जो एसएसएलवी लॉन्च के लिए समर्पित होगा। इस लॉन्च पैड का उपयोग केवल निजी क्षेत्र द्वारा किया जाएगा क्योंकि यहां से इसरो के रॉकेट लॉन्च नहीं होंगे। एसएसएलवी को पूरी तरह निजी क्षेत्र को सौंप दिया जायेगा।आपको बता दें कि एसएसएलवी 3-चरणों वाला प्रक्षेपण यान है। जो 500 किलोमीटर की समतलीय कक्षा में लगभग 500 किलोग्राम वजनी उपग्रहों को लॉन्च करने में सक्षम है।



    ]]>
    Wed, 28 Feb 2024 22:06:34 +0530 Newsdesk
    PM Modi in Tamil Nadu:औद्योगिक विकास के लिए प्रधानमंत्री ने शुरू की विभिन्न परियोजनाएं https://citytoday.co.in/Prime-Minister-started-various-projects-for-industrial-development https://citytoday.co.in/Prime-Minister-started-various-projects-for-industrial-development चेन्नई।PM Modi in Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु के दक्षिणी थूथुकुडी जिले में कई परियोजनाओं की शुरुआत की। थूथुकुडी पहुंचे।जहां मोदी ने सड़क परिवहन व राजमार्ग, रेलवे ,बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालयों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की 36 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का अनावरण किया। इस अवसर पर तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन.रवि, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और एल.मुरुगन, राज्य मंत्री ई.वी. वेलु और स्थानीय द्रमुक लोकसभा सांसद सुश्री कनिमोझी उपस्थित थे। इन परियोजनाओं का लक्ष्य राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना है। आपको बता दें कि मोदी तूतीकोरिन बंदरगाह में कार्यक्रम के बाद तिरुनेलवेली जाएंगे जहां वह महाराष्ट्र के लिए रवाना होने से पहले एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।

    इन परियोजनाओं का किया शुभारंभ

    इन परियोजनाओं में वीओ चिदंबरनार बंदरगाह पर हार्बर कंटेनर टर्मिनल की आधारशिला रखना, एक अलवणीकरण संयंत्र, हाइड्रोजन उत्पादन और बंकरिंग सुविधा, वीओसी पोर्ट को देश में पहला हरित हाइड्रोजन हब बनाना शामिल है। मोदी ने हरित नौका पहल के तहत स्वच्छ ऊर्जा समाधानों के साथ ही देश की नेट-शून्य लक्ष्य, देश के पहले स्वदेशी हरित हाइड्रोजन ईंधन सेल, अंतर्देशीय जलमार्ग जहाज का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दस तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में 75 लाइट हाउसों पर पर्यटक सुविधाएं भी समर्पित कीं।

    इन परियोजनाओं के शुभारंभ से मिलेंगे ये लाभ 

    मोदी ने 4586 करोड़ रुपये की लागत से विकसित जित्तानदाहल्ली-धर्मपुरी खंड, मीनसुरुट्टी-चिदंबरम, ओड्डनचत्रम-मदाथुकुलम और नागपट्टिनम-तंजावुर खंड सहित प्रमुख सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य कनेक्टिविटी में सुधार करना, यात्रा के समय को कम करना और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ाना है। मोदी ने वांची मनियाच्ची-तिरुनेलवेली और लाप्पलायम-अरलवायमोली में कुल 86 किलोमीटरकी 1,477 करोड़ रुपये की दोहरीकरण परियोजना शुरू की। जिससे तमिलनाडु राज्य को लाभ होगा। यह परियोजना परिचालन दक्षता का मार्ग आसान करेगी। और चेन्नई-नागरकोइल, चेन्नई-कन्याकुमारी और दक्षिणी तमिलनाडु के अन्य शहरों के बीच यात्रा के समय को काफी कम कर देगी। मदुरै और कन्या कुमारी के बीच महत्वपूर्ण ट्रंक मार्ग में कनेक्टिविटी बढ़ाने के रूप में कार्य  करेगी। साथ ही यात्री और माल ढुलाई सेवाओं के संचालन की सुविधा प्रदान करेगी। यह वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों के संचालन का मार्ग आसान करने के अलावा, बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए और अधिक यात्री ट्रेनों की शुरुआत की गुंजाइश भी प्रदान करेगा। बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय व्यापार और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। 


    ]]>
    Wed, 28 Feb 2024 19:19:58 +0530 Newsdesk
    Pm Modi visit Jammu Kasmir: अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद मोदी की पहली कश्मीर यात्रा https://citytoday.co.in/Modis-first-visit-to-Kashmir-after-the-abrogation-of-Article-370 https://citytoday.co.in/Modis-first-visit-to-Kashmir-after-the-abrogation-of-Article-370 श्रीनगर।Pm Modi visit Jammu Kashmir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात मार्च को कश्मीर का दौरा करेंगे। साल 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद मोदी की पहली कश्मीर यात्रा होगी। सूत्रों की मुताबिक यहां मोदी सात मार्च को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में एक आधिकारिक बैठक में भाग लेंगे। आपको बता देें कि पिछले हफ्ते ही प्रधानमंत्री ने जम्मू का दौरा किया था। जहां उन्होंने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया और जम्मू-कश्मीर में 32,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी थी। साथ ही पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन भी लॉन्च की थी। प्रधानमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान मोदी ने यहां तीन बार जम्मू का दौरा किया है। वहीं इस दौरान उन्होंने एक बार भी कश्मीर का दौरा नहीं किया है। जम्मू-कश्मीर में एक साथ विधानसभा और संसदीय चुनावों की संभावना का आकलन करने के लिए मोदी की कश्मीर यात्रा चुनाव आयोग (ईसीआई) की यात्रा से पहले होने की उम्मीद है।


    ]]>
    Tue, 27 Feb 2024 20:02:49 +0530 Newsdesk
    paytm crisis update: पेटीएम से जुड़े मुद्दों पर ‎विचार कर सकता है एफआरबी  https://citytoday.co.in/FRB-may-consider-issues-related-to-Paytm https://citytoday.co.in/FRB-may-consider-issues-related-to-Paytm कोलकाता।paytm crisis: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) का वित्तीय सूचना समीक्षा बोर्ड (एफआरआरबी) आने वाले समय में पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकता है। आईसीएआई के एक व‎रिष्ठ अ‎धिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि एफआरआरबी इस समय प्रशासन संबंधी चिंताओं को लेकर शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू के खातों की समीक्षा कर रहा है। और यह प्रक्रिया अच्छी तरह आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया ‎कि अभी तक हमने पेटीएम मुद्दे पर विचार नहीं किया है। लेकिन निकट भविष्य में एफआरआरबी की बोर्ड बैठक होगी। और जरूरत पड़ने पर उचित कार्रवाई पर विचार किया जाएगी। उन्होंने कहा ‎कि आईसीएआई की एफआरआरबी समेत नवनिर्वाचित समितियों की मार्च से बैठकें शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि एफआरआरबी यह फैसला कर सकता है कि भुगतान बैंक के बहीखातों की जांच जरूरी है या नहीं।

    ]]>
    Mon, 26 Feb 2024 19:44:23 +0530 Newsdesk
    CM Bhupendra Patel: भूपेन्द्र पटेल ने अहमदाबाद के थलतेज में साईधाम सनातन मंदिर का किया शिलान्यास https://citytoday.co.in/Bhupendra-Patel-laid-the-foundation-stone-of-Shri-Saidham-Sanatan-Temple-in-Thaltej,-Ahmedabad. https://citytoday.co.in/Bhupendra-Patel-laid-the-foundation-stone-of-Shri-Saidham-Sanatan-Temple-in-Thaltej,-Ahmedabad. अहमदाबाद। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद के थलतेज में निर्मित होने वाले साईधाम मंदिर का आज शिलान्यास किया। इस अवसर पर महंत मोहनदासजी महाराज तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के करकमलों से जब निर्मित होने वाले मंदिर का भूमिपूजन किया गया। तब वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी भक्तों ने ‘जय श्री राम’ का जयघोष किया।

    आज देश में संस्कृति की पुनर्स्थापना हो रही: भूपेंद्र पटेल 

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारे तीर्थक्षेत्रों, सनातन संस्कृति के आस्था के केन्द्रों का विकास हो रहा है। उन्होंने जोड़ा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शास्त्रों में हमारे तीर्थक्षेत्रों की दिव्यता का जो वर्णन है। वैसी ही दिव्यता को पुनर्स्थापित करने के लिए प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई और हम सबने उसे निहारा। यह सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि आज देश में एक ओर संस्कृति की पुनर्स्थापना हो रही है।

    सावरकर सहित कवि नर्मद की पुण्यतिथि पर किया स्मरण

    दूसरी ओर एयरपोर्ट एम्स निर्माण जैसे भव्य विकास कार्य हो रहे हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने अहमदाबाद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नगरजनों को शुभकामनाएँ दीं। साथ ही उन्होंने वीर सावरकर तथा कवि नर्मद की पुण्यतिथि पर उनका पुण्य स्मरण कर आज के दिन को अनूठा बताया। उन्होंने आगे कहा कि आज के दिन को वीरता का दिवस भी कहा जा सकता है। इसका कारण है। कि आज ही के दिन भारतीय वायुसेना ने बालाकोट  एयरस्ट्राइक कर आतंकवादियों को मुँहतोड़ जवाब दिया था। इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने मंदिर निर्माणार्थ राज्य सरकार एवं गुजरात पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड की ओर से प्राप्त सहायता का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का आभार व्यक्त किया। 

    ]]>
    Mon, 26 Feb 2024 18:41:09 +0530 Newsdesk
    Assam News:असम सरकार ने मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम को किया रद्द https://citytoday.co.in/Assam-government-repeals-Muslim-Marriage-and-Divorce-Registration-Act https://citytoday.co.in/Assam-government-repeals-Muslim-Marriage-and-Divorce-Registration-Act गुवाहाटी। Muslim Marriage and Divorce Registration Act: असम सरकार ने राज्य में निवासरत मुस्लिम नागरिकों के विवाह और तलाक के पंजीकरण से जुड़े 89 साल पुराने कानून को रद्द करने का निर्णय लिया है।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में दिसपुर के लोक सेवा भवन में शुक्रवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

    सरमा ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा

    सरमा ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, “पुराने अधिनियम में विवाह पंजीकरण की अनुमति देने वाले प्रावधान शामिल थे। जिसमें भले ही युवक-युवती विवाह के लिए 18 और 21 वर्ष की कानूनी उम्र तक नहीं पहुंचे हों। यह कदम असम में बाल विवाह पर रोक लगाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।”उन्होंने आगे कहा कि जिला आयुक्तों और जिला रजिस्ट्रारों को वर्तमान में 94 मुस्लिम विवाह रजिस्ट्रारों के पंजीकरण रिकॉर्ड को पंजीकरण महानिरीक्षक के समग्र पर्यवेक्षण, मार्गदर्शन और नियंत्रण में अपने कब्जे में लिये जाने के लिए अधिकृत किया जायेगा।”

    कई परियोजनाओं को दी मंजूरी

    कैबिनेट ने राज्य के चार जिलों कछार, करीमगंज, हैलाकांडी और होजई में मणिपुरी को एक सहयोगी आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता देने के लिए असम राजभाषा (संशोधन) विधेयक 2024 को मंजूरी दे दी। कैबिनेट ने शहरी महिला उद्यमियों के रूप में महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्यों को बढ़ावा देने के लिए असम राज्य शहरी आजीविका मिशन सोसाइटी द्वारा चरणों में लागू किए जाने वाले मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान-नोगोरिया के दिशानिर्देशों को भी मंजूरी दी है। इसके साथ ही कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कुल आवंटित बजट में से असम इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग अथॉरिटी (एआईएफए) के तहत बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए 274 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं।


     

    ]]>
    Sat, 24 Feb 2024 19:18:11 +0530 Newsdesk
    Ajmer Railway Division News: 26 फरवरी को मोदी करेंगे 17 रेलवे फ्लाई ओवर एवं अंडरपास का शिलान्यास https://citytoday.co.in/Modi-will-lay-the-foundation-stone-of-17-railway-flyovers-and-underpasses-on-February-26. https://citytoday.co.in/Modi-will-lay-the-foundation-stone-of-17-railway-flyovers-and-underpasses-on-February-26. अजमेर।Ajmer Railway Division News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को राजस्थान में उत्तर पश्चिमी रेलवे के अजमेर मंडल के अधीन छह अमृत भारत रेलवे स्टेशनों तथा 17 रेल फ्लाईओवर एवं अंडरपास का शिलान्यास करेंगे। रेल मंडल प्रबंधक राजीव धनखड़ ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि वर्तमान में अजमेर मंडल सहित उत्तर पश्चिम रेलवे में रेल विकास की विभिन्न परियोजनाओं के कार्य प्रगति पर हैं। इसी कड़ी मे अजमेर मंडल के छह स्टेशनों का अमृत स्टेशन के रूप में विकास एवं 17 आरओबी/आर यू बी/सबवे का शिलान्यास एवं लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 26 फरवरी को किया जाएगा।

    इन स्टेशनों का होगा शिलान्यास एवं लोकार्पण

    अजमेर मंडल के छह स्टेशनों में अजमेर, ब्यावर, फतेहनगर, जवाई बांध, रानी और सोमेसर स्टेशन शामिल है जिन्हें अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन श्री मोदी अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत सम्पूर्ण भारतीय रेल के 554 रेलवे स्टेशन का शिलान्यास और एक स्टेशन का लोकार्पण और 1500 रेल फ्लाई ओवर.रेल अण्डरपास का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। जिसमें उत्तर पश्चिम रेलवे के 24 स्टेशन शामिल है।

    अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत इन स्टेशनों पर होंगे कई विकास कार्य

    अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत इन स्टेशनों पर कई विकास कार्य किए जाएंगे। अलग प्रवेश और निकास द्वार के साथ सर्कुलेटिंग क्षेत्र का विकास, ऑटो, दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग, यात्रियों को उतारने और चढ़ाने के लिए पोर्च, मुख्य प्रवेश द्वार पर पोर्च सहित नया स्टेशन भवन, प्लेटफार्म शेल्टर, दिव्यांगजनों के लिए सुविधायुक्त शौचालय, पानी बूथ, बेहतर साइनेज, प्लेटफार्मों पर कोच इंडिकेशन बोर्ड, फर्नीचर तथा 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज जैसी सुविधाओं का विकास किया जाएगा।


    ]]>
    Fri, 23 Feb 2024 22:38:29 +0530 Newsdesk
    ERCP: भजन लाल कल अलवर में ईआरसीपी को लेकर सभा को करेंगे संबोधित https://citytoday.co.in/Bhajan-Lal-will-address-the-meeting-regarding-ERCP-in-Alwar-on-Saturday. https://citytoday.co.in/Bhajan-Lal-will-address-the-meeting-regarding-ERCP-in-Alwar-on-Saturday. अलवर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 24 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर अलवर आयेंगे। राज्य के जलदाय विभाग मंत्री सुरेश रावत और गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह मैडम ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों को बताया कि श्री भजनलाल यहां बड़ौदा मेव में सुबह 11.30 बजे सभा को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के अलवर में कई कार्यक्रम होंगे। मुख्य रूप से ईस्टर्न राजस्थान केनाल परियोजना (ईआरसीपी) को लेकर अलवर आ रहे हैं क्योंकि यह राजस्थान और मध्य प्रदेश के राज्यों की मध्य की बात थी। तीन नदियों का संगम बनाकर इस योजना को तैयार किया गया है। काली सिंध,पार्वती और चंबल नदी के एकीकरण कर कर इस योजना को लागू किया जा रहा है। इनका पानी समुंद्र में चला जाता है। इनके पानी का उपयोग किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इसकी डीपीआर तेज गति से तैयार हो रही है और एक माह में डीपीआर तैयार हो जाएगी। 13 जिलों की इस योजना में आठ लोकसभा क्षेत्र और 84 विधानसभा क्षेत्र शामिल होंगे। अलवर में ड्रिंकिंग वाटर का स्टोरेज बनाया जाएगा । जिसका स्थान का चयन शीघ्र किया जाएगा। 13 जिलों के दो लाख 80 हजार किसानों का इसका फायदा होगा जिससे फसल संचित होगी और पीने का पानी मिलेगा। 


    ]]>
    Fri, 23 Feb 2024 22:16:35 +0530 Newsdesk
    Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की 27 फरवरी को बैठक https://citytoday.co.in/Maha-Vikas-Aghadi-meeting-in-Maharashtra-on-27th-February-consensus-not-being-reached-regarding-seats https://citytoday.co.in/Maha-Vikas-Aghadi-meeting-in-Maharashtra-on-27th-February-consensus-not-being-reached-regarding-seats मुंबई।Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के करीब आते ही सीट शेयरिंग का माहौल बन पड़ा है। सबसे पहले यूपी में कांग्रेस-समाजवादी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग पर बात बनी। उसके बाद अब महाराष्ट्र में भी सीटों का फॉर्मूला फिक्स होने के करीब पहुंच गया। महाराष्ट्र कांग्रेस से कई प्रमुख नेताओं के बाहर निकलने के बाद विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा रुक गई है। 22 फरवरी को मुंबई में होने वाली बैठक को वरिष्ठ नेताओं के उपस्थित न होने के कारण 27 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से आठ पर कोई प्रगति होती नहीं दिख रही है। कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) दोनों इन सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे है।

    इन पार्टियों के बीच चल रही है बातचीत'

    हालांकि राजू शेट्टी की शेतकारी पार्टी, समाजवादी पार्टी और वामपंथी दल जैसी अन्य पार्टियाँ भी चल रही सीट वितरण प्रक्रिया पर बातचीत कर रही हैं। इस बीच वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर भी एमवीए से असहमत हैं। उनका दावा है। कि कोई भी सहयोगी दल सीट वितरण पर आम सहमति पर नहीं पहुंच रहा है। अंबेडकर ने कहा है कि जब एमवीए गठबंधन के सुचारू कामकाज के लिए एक सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम के साथ सीट-बंटवारे को अंतिम रूप दे देगा।तब वे अपना प्रस्ताव पेश करेंगे। कई सीटों पर एमवीए में दरार की चर्चा के बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता और सांसद संजय राउत ने जोर देकर कहा है कि वे राज्य में 23 सीटों पर चुनाव लड़ने पर अड़े हैं। जिसमें मुंबई की चार सीटें शामिल हैं। सहयोगियों के लिए केवल दो सीटें छोड़ी गई हैं। सांसद राउत ने भरोसा जताया कि अगली बैठक में सहमति बनेगी। 

    एमवीए के भीतर प्रस्तावित सीट-बंटवारे का फॉर्मूला

    महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने स्पष्ट किया कि राउत के दावे के बावजूद सीट बंटवारे के अंतिम फॉर्मूले पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बीच चर्चा के बाद ही मुहर लगेगी। जैसा कि वर्तमान में है। एमवीए के भीतर प्रस्तावित सीट-बंटवारे का फॉर्मूला इस प्रकार है कांग्रेस के लिए 14 सीटें शिवसेना (यूबीटी) के लिए 15 (वीबीए और स्वाभिमानी पार्टी के लिए एक-एक सहित), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के लिए 9 सीटें और 8 सीटें विवादित बनी हुई हैं।

    ]]>
    Fri, 23 Feb 2024 21:30:45 +0530 Newsdesk
    Manohar Joshi Death: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन, 86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस https://citytoday.co.in/Former-Chief-Minister-of-Maharashtra-Manohar-Joshi-passes-away https://citytoday.co.in/Former-Chief-Minister-of-Maharashtra-Manohar-Joshi-passes-away मुंबई।Manohar Joshi Death: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। जोशी को बुधवार को पी.डी. हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह (आईसीयू) में भर्ती थे। लेकिन गंभीर हालातों के चलते तीन बजे उनका निधन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को माटुंगा स्थित उनके घर पर रखा गया है। दोपहर दो बजे के बाद दादर शमशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार होगा।आपको बता दें कि अस्पताल ने एक बयान में बताया था। कि लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष जोशी को बुधवार के दिन  अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर थी। यहीं नहीं शिवसेना के दिग्गज नेताओं में शुमार 86 वर्षीय जोशी को पिछले वर्ष मई में मस्तिष्कघात के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    आपको बता दें कि मनोहर जोशी 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने अविभाजित शिव सेना से राज्य में शीर्ष पद पर आसीन होने वाले पहले नेता थे। पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस ने उनके निधन पर दुख जताया है। मनोहर जोशी मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के भी अध्यक्ष रहे थे। जिन्हें मुंबई के खिलाड़ी आज श्रद्धांजलि के रूप में काली पट्टी पहनकर 2-2 मिनट का मौन धारण करेंगे। 



    ]]>
    Fri, 23 Feb 2024 17:35:23 +0530 Newsdesk
    Condoms with Party Symbols: लोकसभा से पहले पार्टियां बांट रही अपने प्रतीक चिन्ह वाले कंडोम https://citytoday.co.in/Before-Lok-Sabha-parties-are-distributing-condoms-with-their-symbols. https://citytoday.co.in/Before-Lok-Sabha-parties-are-distributing-condoms-with-their-symbols. आंध्रप्रदेश।Condoms with Party Symbols: लोकसभा चुनाव से पहलें पार्टियों में अपने-अपने वोट बैंको को लेकर जंग छिड़ी हुई है। जिसको लेकर पार्टियों में प्रचार प्रसार का पहिया तेजी से घूम रहा है। लेकिन हाल ही में आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले भी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी प्रचार अभियान में एक अनोखा उपकरण शामिल किया है जो प्रतीक चिन्ह वाले कंडोम है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियां जनता को अपनी पार्टी के प्रतीक चिन्ह वाले कंडोम के पैकेट बांट रही हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और प्रमुख विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी दोनों पार्टियों के प्रतीक चिन्ह वाले कंडोम पैक पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाताओं को बांटे जा रहे हैं।

    लोकसभा चुनाव के लिए घर-घर जाकर प्रचार करने वाले पार्टी नेताओं की यह हरकत सभी को हैरानी में डाल देगी। क्योंकि दोनों पार्टियां ने एक-दूसरे को कंडोम बांटने पर आलोचना की है। YSRCP ने टीडीपी को आलोचना करते हुए पूछा है कि पार्टी कितना नीचे गिरेगी, जवाब में टीडीपी ने YSRCP के लोगों के साथ कंडोम के पैक का पोस्ट किया है और प्रश्न उठाया है कि क्या यह पार्टी अब जनता को वियाग्रा भी वितरित करेगी? इस मामलें को लेकर सोशल मीडिया चर्चा का विषय बन गया है। और उससे जुड़े वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। दोनों पार्टियों के प्रतीक चिन्ह वाले कंडोम के पैकेट की यह बेहद अनोखी प्रचार रणनीति है, जिससे कुछ लोग मजाक उड़ा रहे हैं और कुछ यूजर्स इस पर चिंतित हैं।

    ]]>
    Thu, 22 Feb 2024 22:59:48 +0530 Newsdesk
    हार के डर से चुनाव से बच रही गठबंधन सरकार : कुमारी सैलजा https://citytoday.co.in/Coalition-government-running-away-from-elections-due-to-fear-of-defeat:-Kumari-Selja https://citytoday.co.in/Coalition-government-running-away-from-elections-due-to-fear-of-defeat:-Kumari-Selja चंडीगढ़। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने भाजपा पर बयानबाजी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) और जननायक जनता पार्टी( जजपा) गठबंधन सरकार की राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है। इस बात का सरकार में बैठे लोगों को आभास हो चुका है। इसलिए हार के डर से शहरी निकायों के चुनाव कराने से गठबंधन सरकार बच रही है।

    चुनावों की देरी से इन इलाकों में विकास कार्य प्रभावित

    सैलजा ने बुधवार मीडिया को जारी बयान में कहा कि आठ नगर निगम, चार नगर परिषद व 21 नगर पालिका के निवासी चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। चुनाव समय पर न होने से इन इलाकों में विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 11 नगर निगमों में से सिर्फ तीन पंचकूला, अंबाला शहर व सोनीपत को ही इस समय जनता के चुने नुमाइंदे चला रहे हैं। अस्तित्व में आने के बाद से मानेसर नगर निगम के चुनाव आज तक नहीं करवाए गए हैं। गुड़गांव व फरीदाबाद नगर निगम का कार्यकाल खत्म हुए अरसा बीत चुका है, जबकि हिसार, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर, करनाल नगर निगम का कार्यकाल दिसंबर महीने में खत्म हो चुका है।

     इन शहरों में चुनाव सालों से लंबित पड़े हुए

    उन्होंने कहा कि नगर परिषद अंबाला, थानेसर, सिरसा, नगर पालिका कालांवाली, सिवानी, आदमपुर, बराड़ा, रादौर, बवानी खेड़ा, लोहारू, जाखल मंडी, फर्रूखनगर, नारनौंद, बेरी, जुलाना, पूंडरी, कलायत, नीलोखेड़ी, अटेली मंडी, कनीना, तावड़ू, हथीन, कलानौर, खरखौदा, आदि के चुनाव सालों से लंबित पड़े हुए हैं। इनमें से कितनी ही जगह तो वार्डबंदी का काम अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है। सैलजा ने कहा कि गठबंधन सरकार जनप्रतिधियों की बजाए अफसरों के लिए ही शहरों व गांवों की छोटी सरकार चलाने का षड्यंत्र चलाए हुए है। इससे पहले पंचायतों के चुनाव 21 माह की देरी से कराए गए। चुनाव के बाद भी ई-टेंडरिंग के बहाने ग्राम पंचायतों के अधिकार छीनने का षड्यंत्र रचा गया।


    ]]>
    Wed, 21 Feb 2024 21:39:16 +0530 Newsdesk
    Jharkhand: हेमंत सोरेन विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेंगे या नहीं? कल आएगा कोर्ट का फैसला https://citytoday.co.in/Will-Hemant-Soren-participate-in-the-budget-session-of-the-Assembly-or-not-Courts-decision-will-come-tomorrow https://citytoday.co.in/Will-Hemant-Soren-participate-in-the-budget-session-of-the-Assembly-or-not-Courts-decision-will-come-tomorrow Jharkhand news: जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ओर से ईडी की विशेष अदालत में 23 फरवरी से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगी गई है। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेने के मामले पर हेमंत सोरेन की अर्जी की सुनवाई कोर्ट ने बुधवार को की। फैसला गुरुवार को आएगा। सोरेन झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने मंगलवार को कोर्ट में अर्जी दाखिल कर विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेने की इजाजत मांगी थी। जिसको लेकर महाधिवक्ता राजीव रंजन ने सोरेन की ओर से बहस करते हुए बताया कि बजट सत्र की कार्यवाही अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका भाग लेना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बजट मनी बिल होता है और विधायक की उपस्थिति-अनुपस्थिति से कार्यवाही प्रभावित होती है।

    आपको बता दें कि पूर्व के कुछ फैसलों का हवाला देते हुए हेमंत सोरेन को 5 फरवरी को चंपई सोरेन सरकार के विश्वास मत प्रस्ताव के दौरान विधानसभा में शामिल होने की अनुमति कोर्ट ने दी थी। ईडी ने 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले में गिरफ्तार किया था। और वह अभी बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं।

    ]]>
    Wed, 21 Feb 2024 21:15:31 +0530 Newsdesk
    PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी का कल गुजरात दौरा, यह रास्ता रहेगा बंद https://citytoday.co.in/PM-Modis-visit-to-Gujarat-tomorrow,-this-road-will-remain-closed https://citytoday.co.in/PM-Modis-visit-to-Gujarat-tomorrow,-this-road-will-remain-closed अहमदाबाद।PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को गुजरात दौरे पर जा रहे हैं। अहमदाबाद शहर पुलिस ने पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों के तहत एक अधिसूचना जारी की है। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर अहमदाबाद शहर पुलिस ने एक अधिसूचना जारी कर नागरिकों को सूचित किया है। कि जनपथ टी से मोटेरा स्टेडियम के मुख्य द्वार तक का रास्ता सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगा। जनपथ टी से मोटेरा स्टेडियम के मुख्य द्वार तक सड़क बंद रहेगी। गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी दक्षिण गुजरात के नवसारी में मित्र एपरल पार्क का उद्घाटन करेंगे। करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का समापन और लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से सूरत नगर पालिका को विकास की सौगात देंगे| मिली गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी रु. 1130 करोड़ के 14 विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे। साथ ही रु. 2112 करोड़ की लागत से 35 कार्यों का वर्चुअली शिलान्यास करेंगे। नवसारी के बाद प्रधानमंत्री मोदी काकरापार जाएंगे और वहां 700-700 मेगावाट क्षमता के दो प्लांट देश को समर्पित करेंगे।

    ]]>
    Wed, 21 Feb 2024 20:19:07 +0530 Newsdesk
    Sugarcane Price Hike: आंदोलन के बीच किसानों के लिए आ सकती है खुशखबरी! सरकार कर सकती है ऐलान… https://citytoday.co.in/Good-news-may-come-for-farmers-amid-the-movement-Government-can-announce… https://citytoday.co.in/Good-news-may-come-for-farmers-amid-the-movement-Government-can-announce…
    नई दिल्ली।Sugarcane Price Hike बुधवार को पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के बीच, केंद्र सरकार ने गन्ने की कीमतों में वृद्धि का ऐलान करने का संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज कैबिनेट की बैठक में 2024-25 के लिए गन्ने की Fair Remunerative Price (FRP) पर चर्चा हो सकती है। जिसमें FRP को 315 से 340 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ाया जा सकता है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किसान पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर डेरा डाले हुए कई दिन हो गए है।किसान अभी भी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। सिंधु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने किसान आंदोलन की सुरक्षा बढ़ा दी है। जिसमें पुलिस ने दो लेयर सुरक्षा बढ़ाई है। और पत्थरों की बैरिकेडिंग के लिए चार अलग-अलग कंटीली तार लगाई है। शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने उग्र किसानों पर ड्रोन से आंसू गैस के गोले दागे हैं। आपको बता दें कि शंभू बॉर्डर पर किसानों के दिल्ली कूच के दौरान शनिवार को तनावपूर्ण हालात उत्पन्न हुए थे। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसानों से बातचीत की पेशकश की और उन्हें शांतिपूर्ण समाधान के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने सरकार की चर्चा के लिए खुले मन से तैयारी जताई और किसानों से शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने की अपील की।
    ]]>
    Wed, 21 Feb 2024 19:23:22 +0530 Newsdesk
    Farmer protest: किसानों ने जालंधर&जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजा पर दिया धरना https://citytoday.co.in/Farmers-staged-a-protest-at-two-toll-plazas-on-Jalandhar-Jammu-National-Highway https://citytoday.co.in/Farmers-staged-a-protest-at-two-toll-plazas-on-Jalandhar-Jammu-National-Highway पंजाब।Farmer protest: सरकार और किसानों में तनावपूर्ण गतिरोध के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने पुराने एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर तीन प्रकार की दालें, मक्का और कपास खरीदने के लिए पांच साल के अनुबंध को खारिज कर दिया है। जिसके पश्चात संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न कृषि संगठनों के बैनर तले किसानों ने मंगलवार को जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दो टोल प्लाजा पर धरना दिया और अधिकारियों को वाहनों को टोल-मुक्त गुजरने की अनुमति देने के लिये मजबूर किया।

    23 फसलों के लिये एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग रहे 

    दोआबा किसान समिति (डीकेसी) के प्रदेश अध्यक्ष जंगवीर सिंह चौहान और मुकेरियां के ब्लॉक अध्यक्ष डीकेसी अवतार सिंह बॉबी के नेतृत्व में किसान 10 बजे टोल प्लाजा चोलांग और हरसे मानसर पर एकत्र हुये और धरना दिया। उन्होंने किसानों के लिये न्याय की मांग करते और केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुये टोल प्लाजा अधिकारियों को वाहनों को टोल मुक्त गुजरने की अनुमति देने के लिये मजबूर किया। सभा को संबोधित करते हुये जंगवीर सिंह चौहान ने इस बात पर जोर दिया कि किसान देशभर में 23 फसलों के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने हालांकि पंजाब और हरियाणा तक सीमित एमएसपी पर कुछ फसलों की खरीद के लिये सहकारी समितियों के साथ पांच साल के अनुबंध का प्रस्ताव रखा।

    इन मुद्दोॆ की वजह से धरना प्रर्दशन

    किसान विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिनमें उनकी फसलों के लिये एमएसपी की कानूनी गारंटी, कर्ज माफी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करना,किसानों और मजदूरों के लिये पेंशन और पुलिस मामलों को वापस लेना आदि शामिल हैं। किसान कमेटी दोआबा पंजाब के राज्य महासचिव हरबंस सिंह संघा के नेतृत्व में किसानों ने अपनी सभी मांगों के समर्थन में होशियारपुर के जिला प्रशासनिक परिसर के सामने धरना भी दिया।

    ]]>
    Tue, 20 Feb 2024 19:14:50 +0530 Newsdesk
    Congress Bank account: कांग्रेस के खाते फ्रीज करने को लेकर कांग्रेस करेगी रविवार को विरोध प्रदर्शन https://citytoday.co.in/Congress-will-protest-on-Sunday-against-freezing-of-Congress-accounts https://citytoday.co.in/Congress-will-protest-on-Sunday-against-freezing-of-Congress-accounts जयपुर। Congress Bank account freeze: राजस्थान में राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में कांग्रेस केन्द्र सरकार द्वारा भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा युवा कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने के मामले को लेकर सोमवार को विरोध प्रदर्शन करेगी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा युवा कांग्रेस के बैंक खातों जिनमें वह खाते भी शामिल हैं, जिसमें हाल में क्राउड फण्डिंग के द्वारा आमजन से सहायता राशि प्राप्त की गई है। अकांउट फ्रीज करने का कार्य किया गया है। इस लोकतंत्र विरोधी रवैये एवं संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसरण में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को सोमवार को पूर्वाह्न ग्यारह बजे अपने जिले में स्थित आयकर कार्यालय के समक्ष विरोध-प्रदर्शन करने के लिए निर्देशित किया है। चतुर्वेदी ने बताया कि श्री डोटासरा जयपुर के स्टेच्यू सर्किल स्थित आयकर कार्यालय के बाहर होने वाले विरोध-प्रदर्शन में शामिल होंगे।

    ]]>
    Sat, 17 Feb 2024 23:00:38 +0530 Newsdesk
    Manipur violence: मणिपुर में बीती रात हुई हिंसा के बाद इंटरनेट बैन, 2 की मौत 42 से अधिक घायल https://citytoday.co.in/Internet-banned-after-last-nights-violence-in-Manipur,-2-dead,-more-than-42-injured https://citytoday.co.in/Internet-banned-after-last-nights-violence-in-Manipur,-2-dead,-more-than-42-injured Manipur violence: मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में हिंसक भीड़ ने बीती रात उपायुक्त (डीसी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अन्य सरकारी कार्यालयों पर हमला कर जलाने की कोशिश की। जिसके कारण 2 व्यक्तियों की मौत और 42 से अधिक घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मणिपुर सरकार ने शुक्रवार को जिले में पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया। मणिपुर पुलिस ने संदिग्ध कुकी उग्रवादियों के साथ काम करने और मैतेई ग्रामीणों पर हमला करने के आरोप में चुराचांदपुर थाने में तैनात सियामलालपॉल नामक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। गौरतलब है। कि सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें उसने कुकी उग्रवादियों के साथ मिलकर हमला करते हुए दिखाई दे रहा है।

    पुलिस ने कहा कि निलंबन आदेश को रद्द करने की मांग करते हुए भीड़ गुरुवार रात को एकत्र हुई। भीड़ हिंसक हो गई और डीसी तथा एसपी कार्यालयों में सरकारी बुनियादी ढांचे को जला दिया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पुलिस ने कहा कि रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। गतिरोध में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मणिपुर पुलिस ने एक्स पर पोस्ट में कहा लगभग 300-400 की संख्या में आई भीड़ ने आज एसपी, सीसीपी के कार्यालय पर धावा बोलने, पथराव आदि करने का प्रयास किया। आरएएफ सहित एसएफ (सुरक्षा बल) आंसू गैस के गोले दागकर उचित जवाब दिया।मणिपुर में पिछले साल 3 मई को बहुसंख्यक मैतेई और आदिवासी कुकी-जो समुदायों के बीच जातीय हिंसा शुरू होने के बाद से कम से कम 210 लोग मारे गए हैं, और 50,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

    ]]>
    Fri, 16 Feb 2024 21:23:44 +0530 Newsdesk
    PM Modi in Haryana: पीएम मोदी ने हरियाणा को दी करोड़ों की सौगात... जानिए https://citytoday.co.in/PM-Modi-gave-a-gift-worth-crores-to-Haryana...-Know https://citytoday.co.in/PM-Modi-gave-a-gift-worth-crores-to-Haryana...-Know PM Modi in Haryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा में एक महत्वपूर्ण दौरे का आयोजन किया। उन्होंने रेवाड़ी में 9750 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके दौरान प्रधानमंत्री ने गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन कर AIIMS रेवाड़ी की आधारशिला भी रखा।हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। खट्टर ने कहा कि "आज का अवसर और भी ज्यादा व्यवहारिक और विशेष है। 2013 में जब आप प्रधानमंत्री नहीं बने थे और देश आपको प्रधानमंत्री के रूप में देख रहा था उस यात्रा का श्री गणेश आपने रेवाड़ी से किया था। आज वही रेवाड़ी की धरती है जहां लोगों की अपेक्षा थी कि यहां एक AIIMS खुले....इस AIIMS से केवल दक्षिण हरियाणा के लोगों को नहीं बल्कि राजस्थान के लोगों को भी बहुत बड़ा लाभ मिलने वाला है।

    ]]>
    Fri, 16 Feb 2024 20:52:42 +0530 Newsdesk
    INSAT&3DS : आज शुरू होगी इन्सैट&3डीएस मिशन की उलटी गिनती https://citytoday.co.in/Countdown-for--INSAT-3DS-mission-will-begin-today https://citytoday.co.in/Countdown-for--INSAT-3DS-mission-will-begin-today चेन्नई। INSAT-3DS : मौसम विज्ञान और आपदा से संबंधित चेतावनी उपग्रह इन्सैट-3डीएस के प्रक्षेपण की उल्टी गिनती आज शुरू होगी। इस उपग्रह को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित शार-रेंज से भारतीय अंतरिक्ष संस्थान (इसरो) के सबसे भारी रॉकेट जियो सिंक्रोनस लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) का उपयोग करके शनिवार शाम प्रक्षेपित किया जाएगा। पहले प्रक्षेपण का समय शनिवार शाम 17.30 बजे निर्धारित था। जिसे पांच मिनट बढ़ाकर 17:35 बजे कर दिया गया है। इसरो ने एक्स पर ‘जीएसएलवी-एफ14/इनसैट-3डीएस मिशन’ पोस्ट कहा, “प्रक्षेपण अब शनिवार को 17:35 बजे निर्धारित है। मिशन तैयारी समीक्षा समिति एवं प्रक्षेपण प्राधिकरण बोर्ड द्वारा इस महत्वपूर्ण मिशन के लिए हरी झंडी दिए जाने के बाद उलटी गिनती शुरू हो जाएगी। प्रक्षेपण के लगभग 19 मिनट बाद 51.7 मीटर लंबा वाहन, 420 टन भार के साथ उपग्रह को भूमध्य रेखा पर 19.35 डिग्री के झुकाव के साथ 170 किलोमीटर की ऊंचाई पर जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (जीटीओ) में प्रक्षेपित करेगा।


    ]]>
    Fri, 16 Feb 2024 19:31:54 +0530 Newsdesk
    ED Raid: बीजद विधायक के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी https://citytoday.co.in/ED:-ED-raids-at-BJD-MLAs-premises https://citytoday.co.in/ED:-ED-raids-at-BJD-MLAs-premises भुवनेश्वर। ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने करोड़ों रूपये के भूमि घोटाला मामले में गुरुवार को बीजू जनता दल (बीजद) विधायक एवं ओडिशा के पूर्व मंत्री प्रफुल्ल सामल के भूमि घोटाले के सिलसिले में भुवनेश्वर और भद्रक में कई ठिकानों पर छापेमारी की। ओडिशा में भंडारीपोखरी के विधायक के भद्रक और भुवनेश्वर स्थित आवासों और बारापाड़ा स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के पूर्व प्रिंसिपल के आवास पर भी छापेमारी की गई। प्रवर्तन निदेशालय ने अभी तक छापेमारी के बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है। सूत्रों ने कहा कि छापे भद्रक स्थित बारापाड़ा इंजीनियरिंग कॉलेज में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े है, जिसके पूर्व मंत्री प्रफुल्ल सामल अध्यक्ष थे।

    ]]>
    Thu, 15 Feb 2024 21:09:17 +0530 Newsdesk
    Hemant Soren: ED रिमांड के बाद हेमंत सोरेन भेजे गए जेल https://citytoday.co.in/Hemant-Soren-sent-to-jail-after-ED-remand https://citytoday.co.in/Hemant-Soren-sent-to-jail-after-ED-remand Hemant Soren: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को ईडी रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद गुरुवार को रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल भेज दिया गया। पहले उन्हें पीएमएलए कोर्ट के सामने पेश किया गया था। जहां उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि 22 फरवरी तक थी। ईडी ने सोरेन से तेरह दिनों तक पूछताछ की। 31 जनवरी की रात गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें ईडी ने रिमांड पर ले लिया था। और 3 फरवरी से पूछताछ शुरू की थी। उनकी रिमांड की अवधि दो बार बढ़ाई गई थी। हेमंत सोरेन को रांची के बरियातू में एक भूमि घोटाले में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें उनसे उस जमीन के स्वामित्व, उनके दिल्ली स्थित आवास से बीएमडब्ल्यू कार की बरामदगी और करीबी विनोद सिंह के व्हाट्सएप चैट के बारे में पूछताछ की गई है। ईडी ने हेमंत सोरेन पर आरोप लगाया है, कि वह पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। जमीन के स्वामित्व को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने इनकार किया कि जमीन उनके कब्जे में है। पीएमएलए कोर्ट में पेशी के दौरान ईडी ने बताया कि पूछताछ के दौरान हेमंत सोरेन के सामने बड़गाई अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के मोबाइल से मिले 8.46 एकड़ जमीन के साक्ष्य को रखा गया।

    ]]>
    Thu, 15 Feb 2024 20:32:08 +0530 Newsdesk
    Adani Green Energy: दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन एनर्जी पार्क से बिजली का उत्पादन शुरू, 1.6 करोड़ से अधिक घरों को मिलेगी बिजली https://citytoday.co.in/Electricity-production-starts-from-the-worlds-largest-green-energy-park,-more-than-1.6-crore-houses-will-get-electricity https://citytoday.co.in/Electricity-production-starts-from-the-worlds-largest-green-energy-park,-more-than-1.6-crore-houses-will-get-electricity Adani Green Energy: अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में 551 मेगावाट के सोलर प्लांट को शुरू किया है। इससे देश को बिजली सप्लाई होगी।जिससे 1.6 करोड़ से अधिक घरों को बिजली मिलेगी। साथ ही सालाना 5.8 करोड़ टन कार्बन उत्सर्जन कम होगा। इस प्लांट से 81 अरब यूनिट बिजली पैदा की जा सकेगी। साथ ही अडानी ग्रीन एनर्जी ने कच्छ के रण में 551 मेगावाट क्षमता वाले सोलर प्लांट को तैयार किया है। इस प्लांट में कुल 8000 कर्मचारी काम कर रहे हैं, और इससे लगभग 15200 नौकरियां पैदा होंगी। कंपनी की योजना है कि यह प्लांट 30 गीगावाट क्षमता तक ले जाएगा। जिसके लिए 5 साल का लक्ष्य बनाया गया है। इससे करीब 1.26 करोड़ कारों के कार्बन उत्सर्जन को रोड से हटाया जा सकेगा। 

    अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने घोषणा की है, कि वे दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं। इसका हिस्सा खावड़ा प्रोजेक्ट है, जो भारत के 2030 तक 500 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी का लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगा। अडानी ग्रीन एनर्जी के पास फिलहाल 9029 मेगावाट के संचालित प्लांट हैं। जो 12 राज्यों में फैले हुए हैं। और कुल उत्पादन क्षमता 20,844 मेगावाट है।अडानी ग्रीन एनर्जी ने हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर में 2140 मेगावाट का विंड सोलर हाइब्रिड प्लांट बनाया है। यह प्लांट कंपनी के रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता को 45 गीगावाट तक ले जाने का एक हिस्सा है। राजस्थान में इस प्लांट के बारे में व्यापक रिसर्च की गई थी।क्योंकि कच्छ के रण में वातावरण विन्ड और सोलर एनर्जी के लिए अत्यंत उपयुक्त होता है।

    ]]>
    Wed, 14 Feb 2024 20:22:07 +0530 Newsdesk
    Indian women's hockey: राउरकेला में नीदरलैंड से भिड़ेगी भारतीय महिला हॉकी टीम https://citytoday.co.in/Indian-womens-hockey-team-will-face-Netherlands-in-Rourkela https://citytoday.co.in/Indian-womens-hockey-team-will-face-Netherlands-in-Rourkela राउरकेला।Indian women's hockey: भारतीय महिला हॉकी टीम 14 फरवरी को एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 में अपना छठा मैच नीदरलैंड के साथ खेलेगी। भारतीय टीम के लिये एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 का अब तक सफर बेहद कठिन रहा है। जहां उसे अपने पांच में से चार मैच में हार का सामना करना पड़ा है। चीन के खिलाफ अपने पहले मैच में 1-2 से हार झेलने के बाद भारतीय महिलायें नीदरलैंड्स से 1-3 से और ऑस्ट्रेलिया से 0-3 से हार गई। हालांकि भुवनेश्वर में अपने अंतिम मैच में उसे संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ 3-1 से जीत मिली। राउरकेला चरण के अपने पहले मैच में भारत ने खेल की शुरुआत में बढ़त ले ली। लेकिन चीन ने जोरदार वापसी करते हुए खेल 2-1 से जीत लिया।

    भारतीय कप्तान सविता ने कहा “हमें वो परिणाम नहीं मिले जो हम चाहते थे, लेकिन मेरा मानना ​​है कि हमारे पास अच्छा प्रदर्शन करने और अपनी तरफ से कुछ अंक हासिल करने के लिए आवश्यक सब कुछ है। मुझे लगता है। कि हम टुकड़ों-टुकड़ों में अच्छा खेल रहे हैं, इसलिए यदि हम इसमें और अधिक निरंतरता ला सकें, तो हम निश्चित रूप से और अधिक गेम जीत सकते हैं। विश्व की नंबर एक टीम नीदरलैंड को भारतीय महिला हॉकी टीम पर बढ़त हासिल है। नीदरलैंड ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी क्षमता की झलक दिखाई है। नतीजे भारत के पक्ष में नहीं रहे हैं। लेकिन जब वे बुधवार को डच टीम से खेलेंगे तो वे इसे पलटने और तालिका में ऊपर जाने की कोशिश करेंगे। वहीं दूसरी और भारतीय कोच जेनेके शोपमैन ने कहा, “नीदरलैंड एक गुणवत्ता टीम है। लेकिन हमारे पास प्रतिभा या क्षमता की कमी नहीं है। हम अपनी हॉकी की तीव्रता को उच्च रखते हुए धैर्य रखेंगे और हमारे पास जो भी स्कोरिंग अवसर होंगे उन्हें भुनाने का प्रयास करेंगे।”भारतीय महिला हॉकी टीम 14 फरवरी को राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार 1930 बजे नीदरलैंड से भिड़ेगी।


    ]]>
    Tue, 13 Feb 2024 20:59:21 +0530 Newsdesk
    Ashok Chavan : कांग्रेस से इस्तीफे के बाद आज बीजेपी में शामिल हुए…महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण https://citytoday.co.in/Joined-BJP-today-after-resigning-from-Congress-Former-Maharashtra-CM-Ashok-Chavan https://citytoday.co.in/Joined-BJP-today-after-resigning-from-Congress-Former-Maharashtra-CM-Ashok-Chavan Ashok Chavan: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उनका बीजेपी में स्वागत उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने किया। चव्हाण कल राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरेंगे। उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का नया कदम लेते हुए धन्यवाद दिया। अशोक चव्हाण ने कहा- कि सार्वजनिक जीवन में मेरी भूमिका पीएम मोदी की भूमिका जैसे हमेशा विकास की रही है। देश से लेकर विदेश तक विकास को लेकर उनकी एक अलग छवि बनी है। इसलिए इस विकास में मैं भी योगदान देना चाहता हूं। चव्हाण बोलना शुरू किया ही था, कि वैसे ही उनके मुंह से निकला कि ..'हमारे कांग्रेस के सहयोगी’…उनकी इस बात को सुनते ही फडणवीस सहित मंच पर मौजूद सभी नेता हंसने लगे। जिसके बाद अशोक चव्हाण ने इस पर अपनी गलती मानी और फिर वो भी हंस दिए। चव्हाण के बीजेपी में शामिल होने को लेकर फडणवीस ने खुशी जताई।

    आपको बता दें चव्हाण एक अनुभवी नेता हैं। जिन्होंने महाराष्ट्र में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। अशोक दो बार सीएम रहे, कई बार मंत्री रहे, दो बार सांसद भी रहे है। उनके शामिल होने से बीजेपी और महायुति को मजबूती मिलेगी। मराठवाड़ा में इनके आने से बीजेपी और युति को फायदा मिलेगा। बीजेपी में शामिल होने से पहले अशोक चव्हाण ने कहा कि कांग्रेस का चैप्टर बंद हो गया है। 

      
    ]]>
    Tue, 13 Feb 2024 20:43:13 +0530 Newsdesk
    Haldwani Violence: हल्द्वानी में ढहाये गए मदरसे की जगह पर बनेगा पुलिस थाना https://citytoday.co.in/Police-station-to-be-built-on-the-site-of-demolished-madrassa-in-Haldwani https://citytoday.co.in/Police-station-to-be-built-on-the-site-of-demolished-madrassa-in-Haldwani Haldwani Violence: उत्तराखंड के हल्द्वानी में हिंसा के बाद अब हालात सामान्य हो रहे हैं। बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू अभी भी लागू है, और पुलिस-PAC और पैरामिलिट्री फोर्स दिन-रात फ्लैग मार्च कर रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए अतिरिक्त पैरामिलिट्री कंपनियों को भी तैनात किया गया है। इसके साथ ही लॉ एंड ऑर्डर की धारा मेंनटेन की जा रही है। ताकि किसी भी दंगा-फसाद को रोका जा सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। उन्होंने उन मदरसों और नमाज स्थलों के बारे में निर्देश दिया है, जो 'मलिक का बगीचा' में अवैध रूप से बने थे और जिन्हें बुलडोजर से ध्वस्त किया गया था। इन स्थानों पर अब पुलिस थाने की निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह बगीचा बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में स्थित है। CM धामी के इस आदेश के बाद यहां पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा।

    8 फरवरी को 'मलिक का बगीचा' में बने मदरसा और नमाज स्थल को गिराने की घटना में हिंसा की भयावह खबर आई है। उपद्रवियों ने बसों, गाड़ियों तक में पेट्रोल बम हमला किया। जिससे 6 पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी। और 139 लोग घायल हो गए। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया था। जहां से कई को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई। अब तक 30 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार हिंसा और बवाल करने के आरोप में पुलिस ने अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया है. अन्य की पहचान कर उनको पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। बनभूलपुरा क्षेत्र को छोड़कर शेष हल्द्वानी में कर्फ्यू हटाए जाने के बाद प्रशासन ने आवश्यक सेवाओं को सुचारु कर दिया है. बनभूलपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को शुरू करने के साथ ही मेडिकल स्टोर भी खुलवा दिए गए, गैस सिलेंडरों की आपूर्ति भी की जा रही है।

    ]]>
    Mon, 12 Feb 2024 22:15:31 +0530 Newsdesk
    Rajasthan: राजस्थान से सोनिया को राज्यसभा भेजने की चल रही चर्चा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने की सिफारिश https://citytoday.co.in/Discussion-going-on-to-send-Sonia-to-Rajya-Sabha-from-Rajasthan,-State-Congress-Committee-recommends https://citytoday.co.in/Discussion-going-on-to-send-Sonia-to-Rajya-Sabha-from-Rajasthan,-State-Congress-Committee-recommends Rajasthan News: प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में सोनिया गांधी को चुना जा सकता है। इस मामले में पीसीसी चीफ गोविंद से डोटासरा और नेता प्रतिप्रक्ष टीकाराम जूली ने आलाकमान से मांग की है। यह मामला एक महत्वपूर्ण फैसला हो सकता है, जिससे कांग्रेस पार्टी की राजस्थान में रणनीतिक दृष्टि स्पष्ट हो सकती है। सोनिया गांधी के लिए इस बार लोकसभा चुनाव लड़ना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते वह चुनाव नहीं लड़ सकती हैं। इससे पहले, इंडिया गठबंधन के सीट शेयरिंग फॉर्मूले के दौरान भी उनकी सांसद से इस बार चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई गई थीं।

    हालांकि ऐसे कयास लगाए जाने लगे थे। कि वह हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा में जा सकती हैं। लेकिन अब माना जा रहा है। कि वह राजस्थान से ही राज्यसभा का सीट पक्की करेंगी। इसके लिए खुद राजस्थान कांग्रेस कमेटी ने पहल की है। और आलाकमान के सामने ये सिफारिश की है। कि सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया जाए। सोनिया गांधी को राज्यसभा भेजने के लिए राजस्थान सबसे संभावित दिख रहा है। अगर वह राज्यसभा चुनाव लड़ती हैं, तो रायबरेली से कोई अन्य उम्मीदवार चुना जा सकता है, जैसे प्रियंका वाड्रा।

    ]]>
    Mon, 12 Feb 2024 20:54:23 +0530 Newsdesk
    PM Jammu Kashmir Visit: पीएम मोदी का जम्मू कश्मीर दौरा जल्द, कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन https://citytoday.co.in/PM-Modi-to-visit-Jammu-and-Kashmir-soon,-will-inaugurate-many-schemes https://citytoday.co.in/PM-Modi-to-visit-Jammu-and-Kashmir-soon,-will-inaugurate-many-schemes PM Jammu Kashmir Visit: 20 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर का दौरा कर सकते हैं। इस दौरे में वे विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उन्हें जम्मू में एक विशाल रैली को संबोधित करने की भी योजना है। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी का कार्यक्रम चंद दिनों में पूरा होने की संभावना है।  जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांबा के विजयपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रियासी जिले में चिनाब नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का उद्घाटन करेंगे। यह पुल कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से रेलद्वारा जोड़ेगा। उधमपुर श्रीनगर बारामूला रेल लिंक (USBRL) को आने वाले हफ्तों में खोला जाने की संभावना है। पीएम देविका कायाकल्प परियोजना सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास एक ही स्थान से होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी जम्मू में एक रोजगार मेले को संबोधित करेंगे। जहां वह युवाओं के बीच एक लाख से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

    आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र शासित प्रदेश में मोदी का यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि पार्टी इस बार तीन सीटों पर ध्यान केंद्रित कर रही है,जो उसने 2014 और 2019 में जीती थीं। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और जुगल किशोर शर्मा ने पिछले दो लोकसभा चुनावों में उधमपुर और जम्मू सीटों को जीता। हालांकि इस बार बीजेपी की नजर तीसरी सीट अनंतनाग-पुंछ-राजौरी पर है। जहां बड़ी संख्या में पहाड़ी वोट है। जिसे सरकार ने हाल ही में हुए संसद सत्र में एसटी का दर्जा दिया है।

    ]]>
    Mon, 12 Feb 2024 19:09:59 +0530 Newsdesk
    Viksit Bharat Viksit Gujarat: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 24,184 आवासों का ई&लोकार्पण किया https://citytoday.co.in/PM-Modi-e-inaugurates-24184-houses-at-a-cost-of-Rs-1411-crore, https://citytoday.co.in/PM-Modi-e-inaugurates-24184-houses-at-a-cost-of-Rs-1411-crore, Viksit Bharat Viksit Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं अन्य आवास योजनाओं के अंतर्गत 1,411 करोड़ की लागत से 24,184 आवासों का ई-लोकार्पण किया। साथ ही लाभार्थियों से बात कर उनके विचारों को जाना। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री , सांसद, विधायक के साथ ही स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल रहें। 

    आपको बता दें कि इसके पहले भी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G Yojana) के एक लाख लाभार्थियों को प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (PM Janman Yojana) के तहत पहली किस्त जारी कर चुके है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) को ग्रामीण क्षेत्रों में 2022 तक ‘सभी के लिए आवास’ प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप तैयार किया गया है। इस योजना का लक्ष्य सभी कच्चे और जीर्ण-शीर्ण घरों में रहने वाले सभी आवासहीन गृहस्वामियों को बुनियादी सुविधाओं के साथ एक पक्का घर उपलब्ध कराना है।

    ]]>
    Sat, 10 Feb 2024 18:41:35 +0530 Newsdesk
    भजनलाल ने लोकदेवता वीर तेजाजी मंदिर में की पूजा&अर्चना https://citytoday.co.in/Bhajanlal-offered-prayers-at-folk-deity-Veer-Tejaji-temple. https://citytoday.co.in/Bhajanlal-offered-prayers-at-folk-deity-Veer-Tejaji-temple. नागौर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को नागौर के खरनाल स्थित जन-जन के आराध्य लोकदेवता वीर तेजाजी की जन्म स्थली पहुंचकर दर्शन किए। शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने वीर तेजाजी मंदिर परिसर में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया एवं मंदिर कमेटी सदस्यों से आत्मीयतापूर्वक संवाद किया। इस दौरान कमेटी सदस्यों ने श्री शर्मा को साफा पहनाकर एवं श्री वीर तेजाजी की तस्वीर भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
    इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सार्वजनिक निर्माण राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा, अजमेर संभागीय आयुक्त महेश चंद शर्मा, आईजी रेंज लता मनोज कुमार, नागौर जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव, पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

    ]]>
    Fri, 09 Feb 2024 22:14:09 +0530 Newsdesk
    Lok Sabha elections: राजस्थान में 15 लाख से अधिक नए मतदाता करेंगे पहली बार मतदान  https://citytoday.co.in/More-than-15-lakh-new-voters-will-vote-for-the-first-time-in-Rajasthan https://citytoday.co.in/More-than-15-lakh-new-voters-will-vote-for-the-first-time-in-Rajasthan जयपुर। Lok Sabha elections: देश में होने वाले लोकसभा चुनाव में राजस्थान में 15 लाख 54 हजार से अधिक नव मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। इनमें से 2,74,75,971 पुरुष हैं, 2,53,51,276 महिलाएं हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 के लिए प्रदेश में कुल 5 करोड़ 32 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 27475971 पुरूष एवं 25351276 महिला तथा 141229 सेवानियोजित मतदाता सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि 18-19 साल के 1554604 नव मतदाता विधानसभा चुनाव के बाद जोड़े गए हैं, जो आगामी चुनाव में पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इन सूचियों में थर्ड जेंडर के 616 मतदाता पंजीकृत हैं। 

    ]]>
    Fri, 09 Feb 2024 21:15:35 +0530 Newsdesk
    Wireless Charging: केरल में पायलट प्रोजेक्ट शुरू, सड़क पर चलते&चलते चार्ज हो जाएंगे इलेक्ट्रिक वाहन https://citytoday.co.in/Pilot-project-started-in-Kerala,-electric-vehicles-will-be-charged-while-moving-on-the-road https://citytoday.co.in/Pilot-project-started-in-Kerala,-electric-vehicles-will-be-charged-while-moving-on-the-road तिरुवनन्तपुरम।Wireless Charging: केरल सरकार के ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने जानकारी दी है। अगले साल से राज्य में ड्राइव-चार्ज वाला रोड प्रोजेक्ट शुरू कर दिया जाएगा। केरल में व्हीकल टू ग्रिड तकनीकी पर काम करने का पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। 
    जानकारी के अनुसार बड़े ऑटोमेटिव ब्रांड फिएट और प्योजो की पैरंट कंपनी स्टेलेन्टिस ने इटली में वायरलेस तकनीकी का प्रदर्शन किया है। इस तकनीकी के माध्यम से पावर ग्रिड से बिजली को रोड के नीचे बिछे कॉपर काइल में ट्रांसफर किया जाता है। कॉपर काइल्स बिजली से चार्ज होंगे। चलता हुआ इलेक्ट्रॉनिक वाहन वायरलेस पद्धति से रिसीवर की सहायता से चलते हुए चार्ज हो जाएंगे। कॉपर कॉइल बिछाकर सड़क पर इस प्रोजेक्ट को तैयार करने मे 1 किलोमीटर के लिए 10 करोड रुपए का खर्च होगा। इसमें कार्बन उत्सर्जन घटेगा। अभी यह प्रोजेक्ट अमेरिका, जर्मनी,फ्रांस में शुरू हो गया है। केरल इस प्रोजेक्ट को अगले साल तक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में केरल में शुरू कर देगा। 

    ]]>
    Fri, 09 Feb 2024 21:06:42 +0530 Newsdesk
    Haldwani Violence: हल्द्वानी में बवाल के बाद कर्फ्यू, आरोपियों की हो रही तलाश, सीएम ले रहे पल&पल का अपडेट https://citytoday.co.in/Curfew-after-the-uproar-in-Haldwani,-search-for-the-accused,-CM-taking-moment-to-moment-updates. https://citytoday.co.in/Curfew-after-the-uproar-in-Haldwani,-search-for-the-accused,-CM-taking-moment-to-moment-updates. Haldwani Curfew: बीती रात हल्द्वानी में हुए उपद्रव के बाद सुरक्षा बलों पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। दंगों में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। उधर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पल पल का अपडेट ले रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से बैठक की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है -कि एक-एक दंगाइयों की पहचान की जा रही है। और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार की सुबह एक्स पर लिखा, ‘दंगाइयों और उपद्रवियों के विरुद्ध करेंगे, कठोरतम कार्रवाई हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना के संबंध में शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। पुलिस को इस मामलें में सख़्ती से निपटने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। पथराव करने वाले एक-एक दंगाई की पहचान की जा रही है, शांति बिगाड़ने वाले किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जायेगा। हल्द्वानी की सम्मानित जनता से अनुरोध है। कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।

    बता दें कि नैनीताल जिले के हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को नगर निगम ने मलिक के बगीचे में ‘‘अवैध’’ रूप से निर्मित मदरसा एवं मस्जिद को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया।जिस दौरान बवाल हुआ। जब नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर पहुंची तो इसी दौरान वहां मौजूद उपद्रवियों ने प्रशासन, पुलिस और पत्रकारों के ऊपर पत्थर बाजी की। जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए। उपद्रवियों ने पुलिस के साथ -साथ नगर निगम और पत्रकारों की गाड़ियों में भी आग लगाई। जिसके बाद क्षेत्र में पैदा हिंसक स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना में 60 लोग घायल हुए हैं। घायलों में हल्द्वानी के एसडीएम(अनुमंडलाधिकारी) भी शामिल हैं। अब शहर में तनाव का माहौल है, जिसके चलते कर्फ्यू लगाया गया है।

    ]]>
    Fri, 09 Feb 2024 19:29:22 +0530 Newsdesk
    Dahisar Firing: शिवसेना नेता का फेसबुक लाइव मर्डर, आरोपी ने भी कर ली आत्महत्या https://citytoday.co.in/Facebook-Live-murder-of-Shiv-Sena-leader,-accused-also-commits-suicide https://citytoday.co.in/Facebook-Live-murder-of-Shiv-Sena-leader,-accused-also-commits-suicide मुंबई।Dahisar Firing: महाराष्ट्र की राजनीति में खूनी घटनाएं बढ़ रही हैं। बीते रोज मुंबई में शिवसेना यूबीटी नेता अभिषेक घोसालकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घोसालकर जिसके साथ बैठक फेसबुक लाइव कर रहे थे। उसी ने उन्हे गोली मार दी और खुद भी आत्महत्या कर ली। इसके पहले महाराष्ट्र के उल्हासनगर में पिछले शुक्रवार देर रात बीजेपी विधायक गणेश गायकवाड़ ने कथित तौर पर शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को गोली मार दी थी। 

     जानिए क्या है मामला

    मुंबई में शिवसेना यूबीटी नेता अभिषेक घोसालकर वारदात के वक्त उसी हमलावर के साथ बैठकर फेसबुक लाइव कर रहे थे। की हत्या ताबड़तोड़ फायरिंग से हुई। जिसमें उन्हें तीन गोली लगीं। जिसके बाद घायल शिवसेना नेता को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां  उन्होंने दम तोड़ दिया। अभिषेक पर हमला करने के कुछ देर बाद हमलावर ने खुद भी सुसाइड कर लिया। अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। हमला करने वाले शख्स का नाम मोरिस भाई बताया गया है।यह वारदात मुंबई के एमएचबी पुलिस स्टेशन इलाके में हुई है। जानकारी के मुताबिक गोलियों का शिकार बने अभिषेक घोषालमौकर पूर्व नगरसेवक थे। वो शिवसेना उद्धव गुट के नेता विनोद घोसालकर के बेटे थे। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में ये फायरिंग की गई। अस्पताल के बाहर शिवसेना उद्धव गुट के कार्यकर्ता जमा हो गए। उनमें इस घटना को लेकर खासा गुस्सा है।

    महाराष्ट्र में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश-आनंद दुबे

    पार्टी नेताओं का कहना है, कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस घटना की जितनी निंदा की जाए वो कम है। हमले पर शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र में इस समय अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है। आमदार हों या खासदार हों कोई सुरक्षित नजर नहीं आ रहा है। क्या विपक्षी लोगों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है? मुख्यमंत्री से लेकर पूरी की पूरी एनडीए सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में असफल हो गई। और ये सरकार राम राज्य लाने का वादा करती है। ऐसी सरकार को हम पूरी तरह से उखाड़ फेकेंगे।

    ]]>
    Fri, 09 Feb 2024 19:07:22 +0530 Newsdesk
    Rajasthan Budget 2024: राजस्थान सरकार देगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली, बजट में ‎किया बड़ा ऐलान https://citytoday.co.in/Rajasthan-government-will-provide-300-units-of-free-electricity,-big-announcement-made-in-the-budget https://citytoday.co.in/Rajasthan-government-will-provide-300-units-of-free-electricity,-big-announcement-made-in-the-budget जयपुर।Rajasthan Budget 2024: राजस्थान की भजनलाल सरकार 5 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली देने जा रही है। इसके ‎लिए बजट में ऐलान ‎किया है। जानकारी के अनुसार राजस्थान में सरकार ने गुरुवार को अपना पहला बजट पेश किया। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट पेश करते हुए कई बड़े ऐलान किए। राजस्थान में 5 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली देने के साथ ही वित्त मंत्री दीया कुमारी ने किसानों, युवाओं और गरीब परिवारों को ध्यान में रखकर कई अहम ऐलान किए। वित्त मंत्री ने कहा कि सोलर पैनल के जरिए राजस्थान में 5 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली दी जाएगी।

     वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री पीएम मोदी की ओर से किए गए ऐलान के तहत राजस्थान में 5 लाख घरों के छत पर सोलर पैनल लगाया जाएगा। इससे इन परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी। मुफ्त बिजली के अलावा किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अब सालाना 8 हजार रुपए आर्थिक मदद देने का ऐलान भी किया गया है। इसके लिए 1400 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। लोकसभा चुनाव से पहले युवाओं को रिझाने के लिए एक साल में 70 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया गया। गरीब परिवारों की बच्चियों को केजी से पीजी तक की मुफ्त शिक्षा की घोषणा की गई है। गौरतलब है ‎कि राजस्थान में 22 साल बाद किसी वित्त मंत्री ने बजट पेश किया है। 2003 के बाद से मुख्यमंत्री खुद ही बजट पेश करते रहे हैं। बजट भाषण की शुरुआत करते हुए वित्त मंत्री ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया और कहा कि पिछली सरकार ने प्रदेश पर बजट में भारी वृद्धि की। कांग्रेस पर निशाना साधे जाने को लेकर विपक्षी विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा भी किया। 

    ]]>
    Thu, 08 Feb 2024 21:13:46 +0530 Newsdesk
    Ashok Gehlot News: पूर्व सीएम अशोक गहलोत को हुआ हैप्पी हाइपॉक्सिया https://citytoday.co.in/Former-CM-Ashok-Gehlot-suffered-from-hypoxia https://citytoday.co.in/Former-CM-Ashok-Gehlot-suffered-from-hypoxia जयपुर।Ashok Gehlot Suffering From Happy Hypoxia: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन दिनों स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। हाल ही में कोविड और स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए अशोक गहलोत को हैप्पी हाइपॉक्सिया भी हो गया है। खुद गहलोत ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ऑक्सीजन की कमी वाली यह दिक्कत खतरनाक है। लेकिन डॉक्टरों ने समय रहते उनके शरीर में इस दिक्कत की पहचान कर ली है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर अपनी नई समस्या के बारे में बताया और लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी। गहलोत ने कहा, हाल में तमाम नई रिसर्च से पता चला है कि कोविड के दौरान एवं कोविड के बाद भी शरीर में ऑक्सीजन लेवल की कमी हो जाती है, जिसे हैप्पी हाइपॉक्सिया कहते हैं। इस बीमारी में कई बार मरीज को भी पता नहीं चलता क्योंकि सांस लेने में भी तकलीफ नहीं होती परन्तु समय पर डाइग्नोसिस ना हो तो यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने आगे कहा, मेरे साथ भी कोविड के कारण हैप्पी हाइपॉक्सिया की स्थिति बनी पर डॉक्टर्स ने इसे समय रहते पहचान लिया परन्तु इससे मुझे 5-6 दिन बहुत परेशानी हुई। अगर आपको शरीर में कोई भी परेशानी लगे तो अपना ऑक्सीजन लेवल जरूर चैक करते रहें। आजकल तमाम तरह के वायरल इन्फेक्शन फैल रहे हैं इसलिए डॉक्टर्स भी मरीजों को समय-समय पर ऑक्सीमीटर का इस्तेमाल कर ऑक्सीजन लेवल मापने की सलाह अवश्य दें।

    ]]>
    Thu, 08 Feb 2024 20:41:29 +0530 Newsdesk
    Ayodhya Darshan Train: मुख्यमंत्री ने अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर प्रस्थान कराया https://citytoday.co.in/Chief-Minister-flags-off-Aastha-special-train-for-Ayodhya https://citytoday.co.in/Chief-Minister-flags-off-Aastha-special-train-for-Ayodhya अहमदाबाद।Ayodhya Darshan Train: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बुधवार रात साबरमती रेलवे स्टेशन से आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान कराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा, प्रभु श्री रामचन्द्र के प्रति दृढ़ आस्था और समर्पण के परिणामस्वरूप अयोध्या के भव्य राममंदिर में रामलला विराजमान हुए है।श्रद्धालुओं को इस भव्य राम मंदिर के दर्शन सरलता से कराने के उद्देश्य से अहमदाबाद से अयोध्या तक आस्था स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। अहमदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों और ज़िलों से करीब 1400 श्रद्धालुओं को अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन कराने ले जा रही इस आस्था स्पेशल ट्रेन को मुख्यमंत्री ने साबरमती रेलवे स्टेशन से रवाना किया। इस ट्रेन को प्रस्थान कराने से पहले मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनकी सफल यात्रा की कामना की। अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं में रामलला के दर्शन को लेकर अनोखा उत्साह और आनंद झलक रहा था। ट्रेन के प्रस्थान के अवसर पर साबरमती रेलवे स्टेशन पर पूरा माहौल राममय बन गया।इस अवसर पर सहकारिता राज्य मंत्री जगदीश विश्वकर्मा, अहमदाबाद शहर के विधायक, प्रभारी संजय पटेल, सह-कोषाध्यक्ष और सह-प्रभारी धर्मेंद्र शाह और नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    ]]>
    Thu, 08 Feb 2024 19:44:11 +0530 Newsdesk
    UCC In Uttarakhand: सीएम धामी ने पेश किया यूसीसी विधेयक, जय श्री राम के लगाए नारे https://citytoday.co.in/CM-Dhami-introduced-UCC-bill,-raised-slogans-of-Jai-Shri-Ram https://citytoday.co.in/CM-Dhami-introduced-UCC-bill,-raised-slogans-of-Jai-Shri-Ram
    देहरादून।UCC In Uttarakhand: उत्तराखंड विधानसभा में मंगलवार को सत्र के दूसरे दिन आज यूसीसी ‎बिल पेश ‎किया गया है। इस दौरान सरकार द्वारा लाया गया समान नागरिक संहिता से संबंधित विधेयक सदन में पेश हो गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के द्वारा सदन में यूसीसी विधेयक को पेश करने के दौरान जय श्री राम के नारे भी लगे। हालां‎कि बाद में कार्रवाई स्थ‎गित हो गई। ‎मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज सरकार समान नागरिक संहिता से संबंधित विधेयक सदन में पेश कर दिया गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारतीय संविधान की एक प्रति के साथ देहरादून स्थित अपने आवास से रवाना हुए थे। उन्होंने सदन की कार्यवाही के दौरान यूसीसी विधेयक पेश किया। सीएम धामी द्वारा विधानसभा में समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पेश करने के बाद राज्य विधानसभा के अंदर विधायकों द्वारा वंदे मातरम और जय श्री राम के नारे लगाए गए। इसके बाद सदन की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। 
    समान नागरिक संहिता के प्रमुख बिंदुओं में  तलाक के लिए सभी धर्मों का एक कानून होगा। तलाक के बाद भरण पोषण का नियम एक होगा। गोद लेने के लिए सभी धर्मों का एक कानून होगा। संपत्ति बटवारे में लड़की का समान हक सभी धर्मों में लागू होगा। अन्य धर्म या जाति में विवाह करने पर भी लड़की के अधिकारों का हनन नहीं होगा। सभी धर्मों में विवाह की आयु लड़की के लिए 18 वर्ष अनिवार्य होगी। लिव इन रिलेशनशिप के लिए पंजीकरण जरूरी होगा। प्रदेश की जनजातियां इस कानून से बाहर होंगी तथा एक पति पत्नी का नियम सब पर लागू होगा। बहुपत्नी प्रथा समाप्त होगी। शा‎मिल ‎किए गए हैं।

    ]]>
    Tue, 06 Feb 2024 21:48:45 +0530 Newsdesk
    Uttarakhand UCC News : उत्तराखंड में लागू यूसीसी बिल को सीएम धामी ने बताया ऐ‎तिहा‎सिक https://citytoday.co.in/CM-Dhami-described-the-UCC-bill-implemented-in-Uttarakhand-as-a-historic-one. https://citytoday.co.in/CM-Dhami-described-the-UCC-bill-implemented-in-Uttarakhand-as-a-historic-one. देहरादून। Uttarakhand UCC News: करीब 20 महीनों के लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में यूसीसी ‎बिल लागू होने जा रहा है। इसे सीएम पुष्कर ‎सिंह धामी ने ऐ‎तिहा‎‎सिक बताया है। बता दें ‎कि आखिरकार वो दिन आ ही गया। जब यूनिफार्म सिविल कोड का ड्राप्ट गांव, गली, शहर से होते हुए विधानसभा की सीढ़ियां चढे़गा। आज पुष्कर सिंह धामी सरकार इसे विधानसभा के पटल पर पेश करने जा रही है। इस ऐतिहासिक अवसर से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये युगांतकारी समय है। सभी को इसका जोरदार समर्थन करना चाहिए। 20 महीनों के लंबे इंतजार के बाद यूसीसी का ड्राप्ट विधेयक के रूप में सदन में पेश किया जा रहा है। हालां‎कि सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश के लोग इस पल का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा ये युगांतकारी समय है। उन्होंने विपक्ष से भी अपील की कि वे भी सकारात्मक रूप से इस चर्चा में भाग लें। ये बिल हर धर्म हर पंत के अच्छे के लिए ही लाया गया है।

    इस संबंध में विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूरी का कहना है। कि ये एक गौरवपूर्ण क्षण है। महिलाओं के लिए भी और बतौर स्पीकर उनके लिए भी क्योंकि ये बिल उनके स्पीकर रहते हुए पास हो रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने वाला ये बिल ऐसे समय में पेश होगा, जब स्पीकर से लेकर चीफ सेक्रेटरी और चीफ जस्टिस तक सभी जगह महिलाएं तैनात हैं। बता दें ‎कि देश में पचास के दशक से यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर चर्चा हो रही है। लेकिन ये चर्चा 2024 में पहुंचकर अब आकार लेने जा रही है। 

    ]]>
    Tue, 06 Feb 2024 19:43:24 +0530 Newsdesk
    Uttarakhand UCC: उत्तराखंड में यूसीसी को कैबिनेट की मंजूरी https://citytoday.co.in/Cabinet-approves-UCC-in-Uttarakhand https://citytoday.co.in/Cabinet-approves-UCC-in-Uttarakhand देहरादून।Uttarakhand UCC: उत्तराखंड में धामी सरकार ने रविवार शाम 6 बजे की कैबिनेट मीटिंग में यूनिफॉर्म सिविल कोड पर तैयार किए गए मसौदे को मंजूरी दे दी। यूसीसी ड्राफ्ट सरकार के सामने पेश किया गया था। मीटिंग में उसी ड्राफ्ट पर चर्चा हुई और विधानसभा में पेश करने की मंजूरी दी गई। शनिवार को हुई बैठक में यूसीसी पर चर्चा नहीं हो सकी थी इसलिए ड्राफ्ट को आज हुई कैबिनेट की बैठक में चर्चा के लिए रखा गया था। उत्तराखंड में यूसीसी को लागू करने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। ऐसे में उत्तराखंड पहला राज्य बन सकता है जहां यूसीसी लागू हो जाएगा। प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की दिशा में यूसीसी समिति की अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई ने मसौदा समिति के सदस्यों के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को यूसीसी मसौदा रिपोर्ट सौंप दी थी। धामी सरकार ने यूसीसी के लिए 27 मई 2022 को पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। ड्राफ्ट को आज की कैबिनेट मीटिंग में पास कर दिया गया है। बिल को अब धामी सरकार 6 फरवरी को विधेयक के रूप में विधानसभा में पेश करेगी। इस सत्र में हम यूसीसी लाएंगे जो भी औपचारिकताएं हैं उन्हें पूरा किया जा रहा है। 

    ]]>
    Mon, 05 Feb 2024 20:46:23 +0530 Newsdesk
    पार्वती&कालीसिंध&चम्बल लिंक परियोजना के एमओयू पर सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी https://citytoday.co.in/Supreme-Court-approves-MoU-of-Parvati-Kalisindh-Chambal-Link-Project https://citytoday.co.in/Supreme-Court-approves-MoU-of-Parvati-Kalisindh-Chambal-Link-Project
    जयपुर। Parvati-Kalisindh-Chambal Link Project News: राजस्थान सरकार, मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के मध्य संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक परियोजना के लिए हुए एमओयू पर उच्चतम न्यायालय ने मुहर लगा दी है। इससे ईआरसीपी का मार्ग खुल गया है। उच्चतम न्यायालय ने मध्यप्रदेश द्वारा ईआरसीपी के सम्बन्ध में दायर याचिका पर इस आधार पर निपटारा कर दिया है कि संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक परियोजना पर त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर हो चुके हैं।जिसके फलस्वरुप संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक परियोजना के लिए हुए एमओयू को लागू जाने का मार्ग खुल गया है।आपको बता दें कि इस सम्बन्ध में पूर्व में राजस्थान सरकार के ईआरसीपी के प्रस्ताव को नकारते हुए मप्र सरकार द्वारा स्वयं के हितों के संरक्षण हेतु सुप्रीम कोर्ट में याचिका दर्ज की गई थी, परन्तु केन्द्र, राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकार के बीच परियोजना की संयुक्त डीपीआर बनाने के लिए नई दिल्ली में त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर हुए और दोनों राज्यों के बीच में विवाद की स्थिति समाप्त हो गई।

    किए गए एमओयू के अनुसार पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना में सम्मिलित रामगढ़ बैराज, महलपुर बैराज, नवनैरा बैराज, मेज बैराज, राठौड़ बैराज, डूंगरी बांध, रामगढ़ बैराज से डूंगरी बांध तक फीडर तंत्र, ईसरदा बांध का क्षमता वर्धन एवं पूर्वनिर्मित 26 बांधों का पुनरूद्धार किया जाएगा।ईआरसीपी के तहत पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों झालावाड़, बारां, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, दौसा, अलवर, जयपुर, अजमेर एवं टोंक में पेयजल उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त, राज्य के 2,80,000 हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इस परियोजना से 13 जिलों के लगभग 25 लाख किसान परिवारों को सिंचाई जल एवं राज्य की लगभग 40 प्रतिशत आबादी को पेयजल ‎मिल सकेगा। साथ ही भूजल के स्तर में भी बढ़ोतरी होगी। 

    ]]>
    Sat, 03 Feb 2024 20:18:25 +0530 Newsdesk
    Vijay Hansda: झामुमो के सांसद का दावा&भाजपा से मिले ऑफर को ठुकराने का नतीजा है हेमंत का जेल जाना https://citytoday.co.in/JMM-MPs-claim---Hemant-going-to-jail-is-the-result-of-rejecting-the-offer-from-BJP https://citytoday.co.in/JMM-MPs-claim---Hemant-going-to-jail-is-the-result-of-rejecting-the-offer-from-BJP दुमका।Jharkhand Mukti Morcha MP Vijay Hansda: झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद विजय हांसदा ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में सिर्फ इसलिए डाल दिया गया कि उन्होंने भाजपा के ऑफर को ठुकरा दिया था। हालांकि बड़ी बात ये है, कि झारखंड की जनता काफी समझदार है,वो सभी तरह की साजिश को समझती है। इसलिए जितने ज्यादा दिन उन्हे जेल में रखा जाएगा उतना ही भाजपा को नुकसान होगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा का जन्म ही आंदोलन से हुआ है। इसलिए यहां हर एक झारखंडी टेंपरामेंट रखता है। सांसद ने आगे कहा, कि अभी के राजनीतिक हालात में उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री स्व।अटल बिहारी वाजपेयी की वह पंक्तियां याद आ रही हैं, जिसमें उन्होंने कहा था। कि आज हम संख्या में कम हैं। तो हम पर हंसा जा रहा है। सत्ता मद में चूर भाजपा की वर्तमान सरकार स्व।अटल की यह वाणी को भूलकर आज संख्या बल के दबिश पर दबाव, पेशकश और जनमत की चुनी हुई सरकारों को धोखे से गिराकर सत्ता हथियाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि देश की जनता यह सब देख रही है और समझ भी रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह दिखा दिया है। कि कम संख्या बल है तो क्या वह झारखंडी और आदिवासी का टेंपरामेंट रखते हैं। विजय हांसदा ने कहा कि आज वह भले ही हम पर हंस रहे हैं,लेकिन फिर वक्त बदलेगा और प्रजातंत्र कायम होगा। हेमंत को ईडी जितना दिन बंद रखेगी उसका उतना ही व्यापक खामियाजा आने वाले चुनाव में भाजपा को भुगतना होगा।

    Vijay Hansda: झामुमो के 45वें स्थापना दिवस के लिए दुमका का गांधी मैदान सज-धज कर तैयार हो चुका है। पूरे मैदान को दुल्हन की तरह सजाया गया है। ईडी का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर शिकंजा कसे जाने के बाद कार्यकर्ताओं में मायूसी है, लेकिन उनके उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। इस बार झामुमो नेता हेमंत सोरेन की अनुपस्थिति में स्थापना दिवस की रैली सांसद विजय हांसदा, पूर्व विधायक शशांक शेखर भोक्ता की अगुवाई में पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं की रैली पारंपरिक वेशभूषा व ढोल-टमाके के साथ एसपी कॉलेज मैदान से निकलेगी। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यह रैली दुमका के गांधी मैदान में आकर सभा में तब्दील हो जाएगी। इस मौके पर पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, संताल परगना के सभी जिला अध्यक्ष, सचिव समेत पार्टी पदाधिकारी के अलावा ग्राम प्रधान, मुखिया, परगनैत, गुड़ित, पराणिक समेत परंपरागत शासन व्यवस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के शहीदों की वेदी पर श्रद्धांजलि व स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

    झामुमो नेता व पूर्व स्पीकर शशांक शेखर भोक्ता गांधी मैदान पहुंचे और पूरी तैयारियों का जायजा लेने के बाद कहा कि झामुमो इस माटी की पार्टी है। केंद्र व भाजपा की साजिश को पूरे देश की जनता देख रही है। ईडी की कार्रवाई से पार्टी कार्यकर्ता उत्साहित हैं। इनका उत्साह आज  गांधी मैदान में दिखेगा। सांसद विजय हांसदा ने कहा कि इस बार का दो फरवरी ऐतिहासिक होगी। झामुमो अपने पुराने तेवर में स्थापना दिवस मनाएगा। पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन के संदेशों को सुनेंगे और संकल्प लेकर ही वापस लौटेंगे। विजय ने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता हेमंत सोरेन है। उन्हें यह एहसास है कि राजनीति विद्वेष कर झामुमो पर प्रहार किया जा रहा है। उनके नेता हेमंत सोरेन को कानूनी दांव-पेंच में फंसा कर आदिवासी, मूलवासी, गरीब-गुरबों से दूर करने की कोशिश की जा रही है।

    ]]>
    Fri, 02 Feb 2024 19:12:14 +0530 Newsdesk
    Shiv Samman Award: मोदी को ‘शिवसम्मान’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा https://citytoday.co.in/Modi-will-be-honored-with-Shiv-Samman-award https://citytoday.co.in/Modi-will-be-honored-with-Shiv-Samman-award सतारा।Shiv Samman Award: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज के शाही परिवार एवं सतारा जिले के शिवभक्त की ओर से ‘शिवसम्मान’ पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
    सांसद उदयनराजे भोसले ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का शाही परिवार पहली बार यह ‘शिवसम्मान’ पुरस्कार प्रदान कर रहा है और श्री मोदी को पहले पुरस्कार के लिए चुना गया है। बयान के मुताबिक सतारा के सैनिक स्कूल मैदान में ‘शिव जयंती’ के दिन 19 फरवरी को भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री को पुरस्कार के रूप में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक ‘राजमुद्रा’, एक तैल चित्र और एक तलवार प्रदान की जायेगी।

    ]]>
    Thu, 01 Feb 2024 22:36:06 +0530 Newsdesk
    Hemant Soren: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने हाईकोर्ट में लगाई ईडी के खिलाफ याचिका https://citytoday.co.in/Former-CM-Hemant-Soren-filed-petition-against-ED-in-High-Court https://citytoday.co.in/Former-CM-Hemant-Soren-filed-petition-against-ED-in-High-Court रांची।Hemant Soren: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के खिलाफ रांची हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है। उन्होंने कोर्ट में ईडी कार्रवाई को गलत बताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की है। दरअसल ईडी ने बुधवार को कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम हेमंत सोरेन से घंटों तक पूछताछ की थी। सीएम की ओर से यह याचिका बुधवार की शाम में दाखिल की गई। ऐसे में उक्त याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए अदालत से आग्रह नहीं किया जा सका। सीएम हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल याचिका में ईडी की कार्रवाई को गलत बताया गया है। हेमंत सोरेन का कहना है कि ईडी के अधिकारी उन पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। इस आधार पर उन्हें गिरफ्तार करना चाहते हैं। याचिका में उन्होंनें सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का हवाला दिया है जिसमें कहा गया है कि जांच एजेंसी के अधिकारी जांच में सहयोग नहीं करने के आधार पर किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं।

    याचिका में यह भी कहा गया है कि ईडी की ओर से उन्हें लगातार समन भेजा गया था। वह ईडी से समन भेजने का आधार पूछते रहे। लेकिन ईडी ने कुछ नहीं बताया। अपनी व्यस्तता का हवाला देते हुए उन्होंने ईडी से समय की भी मांग की थी। दसवें समन के बाद उन्होंने 31 जनवरी को पूछताछ के लिए ईडी को अपने आवास पर बुलाया था, लेकिन ईडी 29 जनवरी को ही दिल्ली स्थित उनके आवास पर छापेमारी करने पहुंच गई। जांच एजेंसी की यह कार्रवाई पूरी तरह से गलत है। इससे ईडी की मंशा का पता चलता है, इसलिए उनके खिलाफ किसी प्रकार की पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाई जाए।

    ]]>
    Thu, 01 Feb 2024 22:26:10 +0530 Newsdesk
    Vande Bharat : कोहरे के कारण दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली वंदे भारत लेट चल रही है https://citytoday.co.in/Due-to-fog,-Vande-Bharat-coming-from-Delhi-to-Chandigarh-is-running-late. https://citytoday.co.in/Due-to-fog,-Vande-Bharat-coming-from-Delhi-to-Chandigarh-is-running-late. चंडीगढ़। कोहरे के कारण दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली वंदे भारत 1 घंटे 5 मिनट लेट चल रही है। इसके साथ ही चंडीगढ़ से जाने वाली 3 फ्लाइट्स रद्द कर दी हैं। एयरपोर्ट के सीईओ राकेश आर सहाय ने बताया कि सुबह के समय विजिबिलिटी 50 होने के कारण सुबह फ्लाइट्स लेट हुई, और एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट सुबह 10.32 बजे मुंबई के लिए गई। 
    उन्होंने बताया कि दिल्ली, बैंगलोर व दिल्ली की फ्लाइट्स रद्द रहीं। सीईओ ने बताया कि फ्लाइट्स संख्या 6ई 242 पुणे से चंडीगढ़ आने वाली सुबह 5.45 बजे वाली फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। जबकि 6ई 6633 बैंगलोर से चंडीगढ़ आने वाली सुबह 7.55 बजे की फ्लाइट की भी दिल्ली लैडिंग करवाई गई। इसके साथ ही सुबह 8.20 बजे मुंबई से चंडीगढ़ आने वाली विस्तारा की फ्लाइट को भी दिल्ली डायवर्ट किया गया है। 

    ]]>
    Wed, 31 Jan 2024 19:09:29 +0530 Newsdesk
    झारखंड में सीएम आवास, राजभवन व ईडी ऑफिस के पास धारा 144 लागू https://citytoday.co.in/Section-144-imposed-near-CM-residence,-Raj-Bhavan-and-ED-office-in-Jharkhand https://citytoday.co.in/Section-144-imposed-near-CM-residence,-Raj-Bhavan-and-ED-office-in-Jharkhand रांची। Section 144: झारखंड में सियासी हलचल मची हुई है। इस बीच सीएम आवास व राजभवन के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है। ऐसा झामुमो द्वारा विरोध प्रदर्शन और आक्रोश मार्च को देखते हुए ‎किया गया है। ‎मिली जानकारी के अनुसार सीएम हेमंत सोरेन के आवास, राजभवन और ईडी के जोनल कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई है। इस संबंध में रांची के अनुमंडल अधिकारी आईएएस उत्कर्ष कुमार ने आदेश जारी कर ‎दिया है। जारी आदेश के अनुसार, रांची में विरोध प्रदर्शन और आक्रोश मार्च के चलते निषेधाज्ञा लागू की गई है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आदेश में कहा गया है, दलों द्वारा धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली और मार्च निकालने की सूचना मिली है। इस दौरान सरकारी कामकाज और ट्रैफिक प्रभावित न हो इसके लिए धारा 144 लागू की जा रही है। बता दें ‎कि बीते दिनों भी सीएम से पूछताछ के बाद झामुमो ने प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन किया था। ईडी के नौवें समन के बाद झामुमो ने बंद का ऐलान किया था और रांची में राजभवन का घेराव किया था।

     
    गौरतलब है ‎कि झामुमो ईडी के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाल रही है। जब‎कि सीएम सोरेन से ईडी की पूछताछ को लेकर सूबे में सियासी हलचल मची हुई है। दिल्ली में सोमवार को सोरेन के घर पर ईडी के अधिकारी पहुंचे थे। इसके साथ ही रांची में भी सोरेन के सरकारी आवास पर टीम पहुंची थी। हालां‎कि ईडी के नौवें समन पर सोरेन ने जवाब भेजकर कहा है कि वो 31 जनवरी यानी कल सीएम आवास पर ही पूछताछ के लिए हाजिर होंगे। इससे पहले सोरेन से 20 जनवरी को भी ईडी की टीम कई घंटों तक पूछताछ कर चुकी थी।

    ]]>
    Tue, 30 Jan 2024 22:10:41 +0530 Newsdesk
    नीतीश कुमार के अगले कदम पर है सबकी नजर https://citytoday.co.in/Everyones-eyes-are-on-Nitish-Kumars-next-step https://citytoday.co.in/Everyones-eyes-are-on-Nitish-Kumars-next-step पटना । बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़ने की चर्चा के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) दोनों उत्सुकता से श्री कुमार के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा भी इस मुद्दे पर चुप है, क्योंकि वह भी इस संबंध में श्री कुमार की औपचारिक घोषणा का इंतजार कर रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता राधामोहन सिंह ने श्री कुमार का नाम लिए बगैर उनसे इस दलदल से बाहर निकलने की अपील की।

     एक अन्य हिंदू फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- कि न तो श्री नीतीश कुमार और न ही राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अब तक अपनी मंशा साफ की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की भूमिका तभी शुरू होगी। जब श्री कुमार महागठबंधन से बाहर निकलने की औपचारिक घोषणा करेंगे। इस बीच राजद ने श्री नीतीश कुमार के फैसले के आधार पर अपनी आगे की रणनीति तय करने के लिए विधायक दल की अहम बैठक की।  बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने अपनी पार्टी के विधायकों से अपील की कि वे महागठबंधन सरकार में पिछले डेढ़ साल के दौरान राजद की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताएं। उन्होंने अपने विधायकों को मनाने की कोशिश करते हुए कहा- कि श्री नीतीश कुमार जहां चाहें वहां जाएं।

     उन्होंने राज्यपाल के समक्ष अपने समर्थन में पार्टी विधायकों की कोई भी परेड आयोजित करने से इनकार करते हुए विधायकों से चुनाव का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा। कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य प्रेमचंद मिश्रा ने दावा किया। कि श्री नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ हैं, और उनके राजग की ओर जाने की संभावना कम है। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार महागठबंधन सरकार के नेता हैं। इस बीच बक्सर से वापस आते ही श्री नीतीश कुमार ने जदयू कोर कमेटी की आपात बैठक भी की। बैठक में भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी जल संसाधन मंत्री संजय झा, वित्त मंत्री विजय चौधरी, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव और उनकी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह शामिल हुए।

    राज्य विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने भी पूर्णिया में एक बैठक बुलाई, जहां यह पता चला, कि 19 में से केवल 10 विधायक बैठक में शामिल हुए जबकि नौ की अनुपस्थिति स्पष्ट है। जदयू विधायक गोपाल मंडल ने दावा किया कि कांग्रेस के कुछ विधायक जदयू नेता अशोक चौधरी के संपर्क में हैं, और राजग सरकार को समर्थन दे सकते हैं।

    ]]>
    Sat, 27 Jan 2024 22:46:03 +0530 Newsdesk
    Bharat Jodo Nyaya Yatra: पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, असम में फिर से रोकी गई राहुल गांधी की यात्रा https://citytoday.co.in/Clash-between-police-and-Congress-workers,-Rahul-Gandhis-journey-stopped-again-in-Assam https://citytoday.co.in/Clash-between-police-and-Congress-workers,-Rahul-Gandhis-journey-stopped-again-in-Assam Bharat Jodo Nyaya Yatra: असम पुलिस ने राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा को गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोका। यात्रा के साथ चल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, जिसके परिणामस्वरूप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। पुलिस ने इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR भी दर्ज की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खदेड़ती हुई दिख रही है। वीडियो में राहुल गांधी एक मंच पर खड़े दिख रहे हैं।

    आपको बता दें कि कुछ समय पहलें ही राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम सरकार और बीजेपी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा महत्वपूर्ण बात यह है, कि आपके पास जिसे भी आप चाहें उसे सुनने की स्वतंत्रता है। लेकिन यह असम में नहीं हो रहा है। उन्होंने आगे कहा आपसे कहा जा रहा है। कि आपको RSS और इस पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व का पालन करना चाहिए। लेकिन यह आपका अपना इतिहास नहीं हो सकता। 

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सीधे रूप से बीजेपी सरकार के खिलाफ कहा, "बीजेपी सरकार जितना अत्याचार करेगी, जितनी पाबंदी लगाएगी, उतना ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा और राहुल गांधी का हाथ और शक्तिशाली होगा। बीजेपी सरकार समझ नहीं पा रही है।  कि हमारी यात्रा का क्या विकल्प हो सकता है। गोगोई ने जारी किए गए बयान में यह भी कहा कि उनकी पार्टी को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया है, और इसके परिणामस्वरूप उनके समर्थकों और पुलिस के बीच मुठभेर हुई है।

    ]]>
    Tue, 23 Jan 2024 19:06:38 +0530 Newsdesk
    Tamil Nadu Government: तमिलनाडु में राम मंदिरों की विशेष पूजा के साथ प्राण प्रतिष्ठा के सीधे प्रसारण की अनुमति नहीं https://citytoday.co.in/Tamil-Nadu-Government:-Live-telecast-of-Pran-Pratistha-with-special-puja-of-Ram-temples-not-allowed-in-Tamil-Nadu https://citytoday.co.in/Tamil-Nadu-Government:-Live-telecast-of-Pran-Pratistha-with-special-puja-of-Ram-temples-not-allowed-in-Tamil-Nadu Tamil Nadu Government: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों देशभर में व्यापक रुप से हो रही है। इसके बवाजूद इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो रही है। विपक्ष ने समारोह से दूरी बनाने का निर्णय किया है। जबकि सत्ताधारी बीजेपी विपक्षी दलों पर हमले कर रही है। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस विवाद में तमिलनाडु सरकार पर बड़ा आरोप करते हुए कहा कि सरकार ने राम मंदिर के उद्धाटन समारोह के लाइव प्रसारण पर रोक लगा दी है।

    जहां पूरे देशभर में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी में भक्ति की लहर बह रही है। तो दूसरी और देखें तो इसको लेकर राजनीतिक उथल पुथल चल रही है। जी हां इस जश्न भरें माहौल में अब तमिलनाडु सरकार ने अलग रूख अपनाया है। प्रदेश में अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की अनुमति देने से इनकार किया है। साथ ही प्रदेश के राम मंदिरों में विशेष पूजा को भी अस्वीकार कर दिया गया है। इस पर भाजपा की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस पर आरोप लगाया है। बता दें कि तमिलनाडु में भगवान राम के करीब 200 बड़े मंदिर हैं।

    क्या था मामला

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन की सरकार ने हाल ही में एक आदेश जारी किया है। जिसमें सनातन धर्म के प्रति उनके मंत्री एमके उदयनिधि के बयानों को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ है। पिछले दिनों उदयनिधि ने सोशल मीडिया पर सनातन धर्म के खिलाफ बयान दिया था, जिसके चलते सीतारमण ने उन पर आरोप लगाए।" उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के खिलाफ कई आपत्तिजनक बयान दिए हैं। उन्होंने अयोध्या राम मंदिर पर विचार करते हुए कहा कि वे कभी भी उस जगह पर मंदिर का समर्थन नहीं करेंगे, जहां पर मस्जिद को गिराया गया था।साथ ही उदयनिधि स्टालिन ने इससे पहले भी सनातन धर्म की तुलना मच्छर और डेंगू से की हैं, और उन्होंने यह भी कहा है कि सनातन धर्म को जड़ से खत्म करना है।"

    ]]>
    Sun, 21 Jan 2024 19:46:41 +0530 Newsdesk
    Amit Shah Comment Case: अमित शाह पर टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी को अब भी झारखंड हाईकोर्ट से राहत बरकरार https://citytoday.co.in/208 https://citytoday.co.in/208 Amit Shah Comment Case: झारखंड हाईकोर्ट ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़े मामले में सुनवाई करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दी गई राहत को बरकरार रखा है। इस मामले में किसी भी तरह की कार्रवाई पर पहले ही रोक लगाई गई थी। हाईकोर्ट के जस्टिस अंबुजनाथ द्वारा शुक्रवार को किए गए फैसले के बाद, निचली अदालत का रिकॉर्ड जमा करने का आदेश दिया गया है। 

    मामले का संबंध भाजपा नेता नवीन झा द्वारा किया गया था, जिन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया था। पहले नवीन झा ने लीगल नोटिस देकर राहुल गांधी से उनके द्वारा अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी पर माफी मांगने को कहा था, लेकिन जवाब न मिलने पर उन्होंने शिकायतवाद दर्ज कराया था।

    Amit Shah Comment Case: वास्तविक रूप से यह मामला राहुल गांधी द्वारा 2018 में कांग्रेस के अधिवेशन में तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी से संबंधित है, जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस में कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता है, और इसे भाजपा में ही संभावित माना गया है। नवीन झा ने इस बयान के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट में शिकायत दर्ज करायी थी। जिस पर कोर्ट ने संज्ञान लिया था। इसके परिणामस्वरूप, राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है, ताकि इसे निरस्त करा जा सके।

    ]]>
    Fri, 05 Jan 2024 20:13:25 +0530 Newsdesk
    Central Cabinet: कैबिनेट ने दी नारियल के लिए MSP को मंजूरी, दीघा से सोनपुर के बीच गंगा नदी पर बनेगा सिक्स लेन पुल, https://citytoday.co.in/161 https://citytoday.co.in/161 Central Cabinet: आज केंद्रीय कैबिनेट ने कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 2023 सीजन के लिए कोपरा के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को भी मंजूरी दे दी है। इसमें कई प्रस्ताव शामिल है, जैसे- बिहार के दीघा सोनपुर के बीच गंगा नदी पर छह लेन पुल का निर्माण करने का प्रस्ताव, जिसे कैबिनेट ने हरी झंडी दिखा दी है। यह पुल गंगा नदी को दोनों तरफ से जोड़ेगा और सुरक्षित और आसान सहारा प्रदान करेगा।

    इसके अलावा कैबिनेट ने नॉर्थ त्रिपुरा और साउथ त्रिपुरा को जोड़ने वाले प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है, जिससे राज्यों के बीच सुरक्षित और तेजी से संचार की सुविधा मिलेगी। साथ ही कैबिनेट ने एमएसपी (मिनिमम सपोर्ट प्राइस) को बढ़ाने का भी निर्णय लिया है। जिससे नारियल उत्पादकों को अधिक आदान-प्रदान मिलेगा, और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    इन सभी फैसलों के माध्यम से सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने का संकल्प जताया है।केंद्रीय कैबिनेट ने आज बिहार में दीघा और सोनपुर को जोड़ने वाले गंगा नदी पर 4.56 किमी लंबे, 6-लेन पुल के निर्माण को मंजूरी दी है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए कुल 3,064.45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस निर्णय की जानकारी दी, और उन्होंने बताया कि इस सिक्स लेन पुल के नीचे से बड़े पानी के जहाज भी गुजर सकेंगे। इससे सरकार को देश में नदियों के जलमार्ग को बढ़ावा मिलेगा और यह एक महत्वपूर्ण परिकल्पना को बढ़ावा देगा।

    इस परियोजना पर कुल 3,064.45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। केंद्रीय कैबिनेट ने त्रिपुरा में खोवाई-हरिना सड़क के बीच 135 किलोमीटर खंड के सुधार और चौड़ीकरण को योजना को मंजूरी दी है। इस परियोजना में 2,486.78 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। जिसके लिए 1,511.70 करोड़ रुपये का ऋण लिया जाएगा।

    2023 सीजन के लिए, मिलिंग कोपरा के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को प्रति क्विंटल 10,860 रुपये और बॉल कोपरा के लिए 11,750 रुपये निर्धारित किया गया है। इससे पिछले सीजन के मुकाबले मिलिंग कोपरा के लिए प्रति क्विंटल 270 रुपये और बॉल कोपरा के लिए 750 रुपये की वृद्धि हुई है।

    ]]>
    Wed, 27 Dec 2023 20:42:20 +0530 Newsdesk
    Rajasthan CM Oath Taking:जन्मदिन के मौके पर भजनलाल शर्मा ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा बने डिप्टी सीएम https://citytoday.co.in/46 https://citytoday.co.in/46 Rajasthan CM Oath Taking: आज भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, और वो भी उनके जन्मदिन के मौके पर।भजनलाल अब राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री बने हैं। जयपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उप-मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ हेतु दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी शामिल थे। राज्यपाल कलराज मिश्र ने तीनों नेताओं को शपथ दिलाई। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, और बीजेपी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा सहित डॉ. मोहन यादव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित भाजपा के कई नेता भी शामिल हुए।

    3 दिसंबर को आए राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा ने कांग्रेस को कई वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। पार्टी ने राज्य की 199 विधानसभा सीटों में से 115 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस ने मात्र 69 सीटें ही अपने नाम की। जिसके बाद भाजपा ने मुख्यमंत्री चुनने में एक हफ्ते का समय लगाया।

    ]]>
    Fri, 15 Dec 2023 18:25:01 +0530 Newsdesk
    Women's Blind Cricket:नेपाल ने भारत को 10 विकेट से हराया, कप्तान बिनीता और मनकेशी ने दिखाई शानदार बल्लेबाजी https://citytoday.co.in/42 https://citytoday.co.in/42  Women's Blind Cricket: नेपाल ने बुधवार को पहली बार दृष्टिबाधित महिलाओं की क्रिकेट सीरीज 2023 में भारत को 10 विकेट से हराया। तीसरे टी20 मैच में नेपाल ने हर हाल में जीत हासिल की और इसमें कप्तान बिनीता पुन और मनकेशी चौधरी की शानदार बल्लेबाजी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

    नेपाल ने भारत को हराने के लिए लगातार प्रयास किया और इस जीत के साथ वे श्रृंखला में 2-1 से आगे बढ़ गए हैं। बिनीता (78) और मनकेशी (75) ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया और बिना एक भी विकेट खोए, 20वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

    भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 171/4 रन बनाए, लेकिन नेपाल ने बिना एक भी विकेट खोए मैच जीत लिया। बिनीता को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है जिन्होंने मैच में 78 रनों की शानदार प्रदर्शन की।

    नेपाल ने भारत को तीसरे टी20 मैच में 10 विकेट से हराकर श्रृंखला में 2-1 से आगे बढ़ा दिखाया है। इस जीत के साथ, नेपाल ने अपनी उम्मीद बरकरार रखी है और इस सप्ताह बाकी दो मैचों के लिए उत्सुक है।

    मैच की शुरुआत भारतीय टीम के बल्लेबाजी के साथ हुई, जिसमें सिमू दास ने अच्छा प्रदर्शन किया। चार ओवर में 30 रन के पार पहुंचने के बाद, नेपाली गेंदबाजों ने सुषमा पटेल को रन आउट कर स्कोरिंग सिलसिले में ब्रेक लगाया।

    पावर प्ले के बाद भारत ने दो विकेट खो दिए, लेकिन सिमू दास ने बड़ा आक्रमण जारी रखा और भारत को 20 ओवर में 171/4 रनों तक पहुंचाया। नेपाल ने बिना एक भी विकेट खोए इस लक्ष्य को हासिल करते हुए मैच जीत लिया।

    बिनीता और मनकेशी की शानदार पारी ने भी इस जीत में अहम भूमिका निभाई, और नेपाल ने 10 विकेट से भारत को हराया। भारत और नेपाल आगे बढ़कर सीरीज को रोमांचक बना रखा है, जिसमें आने वाले मैचों की तय करेगा।

    ]]>
    Thu, 14 Dec 2023 20:24:36 +0530 Newsdesk