City Today & : इंदौर https://citytoday.co.in/rss/category/इंदौर City Today & : इंदौर en Copyright 2022 citytoday.co.in& All Rights Reserved.CITYTODAY MEDIA PRIVATE LIMITED हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, श्रद्धालुओं ने किए मां वाग्देवी के दर्शन https://citytoday.co.in/5869 https://citytoday.co.in/5869 धार 
मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को मंदिर घोषित किए जाने के बाद शनिवार को यहां पूजा-अर्चना शुरू हो गई। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच द्वारा भोजशाला-कमाल मौला विवाद पर फैसला सुनाए जाने के बाद हिंदू पक्ष में खुशी का माहौल है। फैसले के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोजशाला परिसर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा की। 

हाईकोर्ट के फैसले के बाद पहली बार हुई पूजा
शनिवार सुबह भोज उत्सव समिति के पदाधिकारियों के साथ श्रद्धालु भोजशाला परिसर में एकत्र हुए। यहां पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला परिसर में यह पहली पूजा मानी जा रही है।

भोजशाला परिसर में पूजा के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस और प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

हाईकोर्ट ने भोजशाला को माना मंदिर
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने अपने फैसले में भोजशाला परिसर को मंदिर घोषित किया और हिंदू पक्ष को वहां पूजा करने का अधिकार दिया। अदालत ने उन याचिकाओं पर यह फैसला सुनाया, जिनमें भोजशाला परिसर हिंदुओं को सौंपने और परिसर में मुस्लिम पक्ष को नमाज पढ़ने से रोकने की मांग की गई थी।

शुक्रवार को जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की खंडपीठ ने उस पुराने आदेश को भी रद्द कर दिया, जिसमें मुस्लिम पक्ष को भोजशाला परिसर में नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई थी।

भोजशाला फैसले पर उषा ठाकुर का दिग्विजय सिंह पर हमला, बोलीं- तुष्टिकरण की राजनीति करते रहे

धार भोजशाला को लेकर आए न्यायालय के फैसले के बाद पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के शासनकाल में भोजशाला आंदोलन से जुड़े लोगों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय हिंदू संगठनों और आंदोलनकारियों की आवाज दबाने की कोशिश की गई थी. उषा ठाकुर ने कहा कि दिग्विजय सिंह हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति करते रहे हैं और अल्पसंख्यक वोट बैंक की राजनीति के कारण आज भी हाई कोर्ट के फैसले पर बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भोजशाला हिंदुओं की आस्था का केंद्र है और वर्षों पुराने संघर्ष के बाद अब न्यायपालिका से न्याय मिला है. पूर्व मंत्री ने कहा कि बरसों पुराना सपना अब पूरा हुआ है. मां सरस्वती और मां वाग्देवी का आशीर्वाद समाज को मिला है. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि एक मंदिर को मंदिर कहलाने में इतना लंबा समय गुजर गया. हालांकि अब अदालत के फैसले ने सत्य को सामने ला दिया है और सत्य की जीत हुई है. उषा ठाकुर ने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे नेता अपने वोट बैंक की राजनीति के कारण इस तरह के बयान देते रहेंगे, लेकिन हिंदू समाज की आस्था भोजशाला से जुड़ी है और अब यहां प्रतिदिन पूजा होगी. उन्होंने कहा कि समाज लंबे समय से इस फैसले का इंतजार कर रहा था. उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वयं वर्षों से भोजशाला आंदोलन से जुड़ी रही हैं. आंदोलन के संघर्ष को उन्होंने बहुत करीब से देखा है और पूरे घटनाक्रम की साक्षी रही हैं. उनके मुताबिक यह फैसला केवल कानूनी जीत नहीं बल्कि आस्था और सांस्कृतिक पहचान की भी जीत है। 

भोजशाला में अभी चित्र ले जाने की अनुमति नहीं, संयम में श्रद्धालु, उत्साह से किए दर्शन

इंदौर हाई कोर्ट के फैसले के बाद शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार की भोजशाला पहुंचे. दर्शन करने वालों में महिलाएं और बच्चियां भी शामिल रहीं. कई श्रद्धालु अपने साथ हनुमान जी और मां सरस्वती के चित्र लेकर पहुंचे थे. श्रद्धालुओं ने धार्मिक चित्रों को परिसर के भीतर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी. सुरक्षा कर्मियों ने श्रद्धालुओं को बताया कि उन्हें अभी तक हाई कोर्ट के नए आदेशों या प्रशासन की ओर से किसी बदलाव संबंधी निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं. ऐसे में फिलहाल पुरानी व्यवस्था और निर्धारित नियमों के तहत ही प्रवेश और सुरक्षा व्यवस्था संचालित की जा रही है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की अनुबंध एजेंसी के सुरक्षाकर्मियों ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्पष्ट आदेश मिलने के बाद ही किसी नई व्यवस्था को लागू किया जा सकेगा. हालांकि इसके बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी. लोग शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन और पूजा-अर्चना करते नजर आए. परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने मां वाग्देवी को नमन कर आशीर्वाद लिया. वहीं भोज उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने भी श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने की अपील की. समिति ने कहा कि हाई कोर्ट के विस्तृत दिशा-निर्देश और आधिकारिक आदेश मिलने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी. पदाधिकारियों ने समाज से कानून और प्रशासनिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का आग्रह किया.

कोर्ट ने कहा – भोजशाला का धार्मिक स्वरूप मंदिर का
अपने फैसले में कोर्ट ने कहा कि भोजशाला परिसर और कमाल मौला मस्जिद का विवादित क्षेत्र एक संरक्षित स्मारक है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि इस विवादित परिसर का धार्मिक स्वरूप भोजशाला का है, जहां देवी सरस्वती का मंदिर स्थित है। कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी माना कि ऐतिहासिक साहित्य और उपलब्ध साक्ष्यों से यह साबित होता है कि यह स्थान देवी सरस्वती को समर्पित मंदिर था। साथ ही यह जगह प्राचीन समय में संस्कृत शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में भी जानी जाती थी। 

पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना
शनिवार सुबह सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच श्रद्धालु और भोज उत्सव समिति के पदाधिकारी परिसर पहुंचे। इनमें संरक्षक विश्वास पांडे, भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक गोपाल शर्मा, श्रीश दुबे, केशव शर्मा और अशोक जैन शामिल थे। सभी ने मां वाग्देवी के स्थान और यज्ञ कुंड के पास पुष्प अर्पित कर दंडवत प्रणाम किया।

श्रद्धालु बोले- भोजशाला मंदिर थी, है और रहेगी
दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने कहा कि सालों बाद उन्हें बिना रोक-टोक पूजा करने का अवसर मिला है। भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक गोपाल शर्मा ने कहा, "भोजशाला का कण-कण यह दर्शाता है कि यह एक मंदिर है।"

मुस्लिम पक्ष की आगे की कानूनी कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट जाने की पूरी स्वतंत्रता है, लेकिन भोजशाला मंदिर था, मंदिर है और हमेशा मंदिर ही रहेगा। फिलहाल पूरे धार शहर और भोजशाला परिसर की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट में 2 कैविएट याचिकाएं दायर
मुस्लिम पक्ष के सुप्रीम कोर्ट जाने की संभावना को देखते हुए हिंदू पक्ष ने सर्वोच्च न्यायालय में 2 कैविएट याचिकाएं दायर की हैं। हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि हाईकोर्ट ने लंदन के एक संग्रहालय में रखी वाग्देवी की मूल मूर्ति वापस लाने की मांग पर भी विचार किया है।

]]>
Sat, 16 May 2026 17:09:19 +0530 news desk MPcg
भोजशाला विवाद पर मप्र हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, परिसर को माना मंदिर; मुस्लिम पक्ष को अलग जमीन देने के निर्देश https://citytoday.co.in/5839 https://citytoday.co.in/5839 धार.

मध्य प्रदेश के धार जिले स्थित भोजशाला परिसर को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। मामले में जज ने फैसला पढ़ते हुए भोजशाला परिसर को मंदिर माना है। कोर्ट के फैसले में परिसर को मां वाग्देवी के मंदिर के रूप में माना गया है। कोर्ट ने कहा कि मुस्लिम पक्ष को अलग से जमीन दी जाएगी।

फैसले के बाद धार जिले में सुरक्षा बढ़ी
फैसले के बाद धार जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरी तरह सतर्क और हाई अलर्ट पर हैं। मामले पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने अंतरसिंह की याचिका खारिज कर दी, जिन्होंने कोर्ट से मांग की थी कि दोनों पक्षों में सौहार्द बना रहे, इस तरह की व्यवस्था का आदेश दिया जाए। मंदिर पक्ष के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने इस फैसले के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिंदुओं को पूजा का अधिकार मिला। भोजशाला का फैसला हिंदू पक्ष में आते ही इंदौर के हाईकोर्ट गेट 3 के सामने समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया।

कड़ी सुरक्षा में हुई नमाज
धार की ऐतिहासिक भोजशाला में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में नमाज हुई। शांतिपूर्ण तरीके से नमाज हो चुकी है और अधिकांश मुस्लिम अपने इलाकों में पहुंच चुके हैं। प्रशासन ने बीती रात से ही अधिक मात्रा में पुलिस बल बुला लिया था। दूसरी ओर अब भोजशाला के बाहर ज्योति मंदिर पर बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग एकत्रित हो रहे हैं।

युगल पीठ ने सुरक्षित रख लिया था फैसला
इससे पहले छह अप्रैल से चली नियमित सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति आलोक कुमार अवस्थी और न्यायमूर्ति वीके शुक्ला की युगल पीठ ने बीती 12 मई को फैसला सुरक्षित रख लिया था। मस्जिद पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद के साथ ही अरशद वारसी और शोभा मेनन ने पक्ष रखा था। मंदिर पक्ष की ओर से विष्णु शंकर जैन और मनीष गुप्ता ने तर्क प्रस्तुत किए थे।

फैसले से पहले आइसक्रीम पार्टी आयोजित
महत्वपूर्ण फैसला आने से ठीक पहले हाई कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा एक आइसक्रीम पार्टी आयोजित की गई है। गौरतलब है कि हाई कोर्ट में हर साल ग्रीष्म अवकाश शुरू होने के ठीक पहले अंतिम कार्य दिवस पर अभिभाषक संघ द्वारा आइसक्रीम पार्टी आयोजित की जाती है। हाई कोर्ट और जिला कोर्ट में ग्रीष्म अवकाश शनिवार से शुरू हो रहे हैं, जो लगभग एक माह के होंगे। अवकाश में आपराधिक और अर्जेंट मामलों की सुनवाई हो सकेगी।

क्या है पूरा विवाद?
यह विवाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) संरक्षित भोजशाला परिसर के धार्मिक स्वरूप को लेकर है। हिंदू पक्ष इसे मां सरस्वती का मंदिर और प्राचीन विद्या केंद्र मानता था, जबकि मुस्लिम पक्ष इसे कमाल मौला मस्जिद बताता था। वहीं जैन समुदाय के एक पक्ष का दावा था कि यह मध्यकालीन जैन मंदिर और गुरुकुल था।

चार साल से चल रही थी सुनवाई
दरअसल, हिंदू पक्ष की ओर से हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर भोजशाला को मंदिर घोषित करने तथा हिंदू समाज को वर्षभर 24 घंटे पूजा-अर्चना का अधिकार देने की मांग की गई थी। इस मामले में पिछले चार वर्षों से सुनवाई चल रही थी।

]]>
Fri, 15 May 2026 18:10:42 +0530 news desk MPcg
बीजेपी का बड़ा फैसला: सोशल मीडिया पर अब नहीं भेज सकेंगे ‘सूचना&संदेश’ https://citytoday.co.in/5783 https://citytoday.co.in/5783

इंदौर 

भाजपा में बैठक व अन्य आयोजनों की सूचना वाट्सऐप पर डालकर जिम्मेदार इतिश्री कर लेते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। शीर्ष नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि कोई भी कार्यक्रम हो उसकी जानकारी फोन लगाकर दी जाएगी। यहां तक कि पैमाना भी तय किया गया है कि कौन किसको फोन लगाएगा। पार्टी का मानना है कि वरिष्ठों के लिए कार्यकर्ताओं में सम्मान का भाव जरूरी है।

बैठकों का दौर आज खत्म
भाजपा नेतृत्व ने संगठनात्मक कसावट और कार्यकर्ताओं में परिवार भाव बनाए रखने के लिए हर माह विभिन्न स्तर की बैठकों का फॉर्मूला दिया है। 1 से 6 तारीख के बीच जिला, 7 से 11 मंडल और 11 से 15 मोर्चा-प्रकोष्ठ और 21 से 25 के बीच बूथों की बैठकें होंगी। इंदौर नगर में मंडल स्तर की बैठकों का दौर आज खत्म हो जाएगा। बड़ी बात ये है कि सभी मंडलों में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा व उनके कुछ प्रमुख पदाधिकारी जा रहे है। बैठकों में नगर से राष्ट्रीय पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के नेता, मंडल अध्यक्ष से पदाधिकारी, मंडल व शक्ति केंद्र प्रभारी और वार्ड संयोजक व पालकों को बुलाया गया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष व उनकी टीम को निर्देश दिए गए कि अब बैठक हो या अन्य आयोजन की सूचना सोशल मीडिया यानी वाट्सऐप पर नहीं होगी। अब सभी को सूचना फोन लगाकर देना होगी। मंडल अध्यक्ष को नगर से ऊपर के पदाधिकारियों को फोन लगाएंगे तो अन्य पदाधिकारियों को भी ये काम दिया जाए। नगर अध्यक्ष मिश्रा का कहना था कि वाट्सऐप पर सूचना डालकर हम औपचारिकता पूरी नहीं करना है। फोन लगाने से संपर्क और आत्मीयता भी बढ़ेगी जो संगठन की मंशा है।

कार्यकर्ताओं के बूते पर बंगाल की जीत
कल लक्ष्मण सिंह गौड़ मंडल व भगत सिंह मंडल में बैठक हुई। विधायक मालिनी गौड़ ने कहा कि हमें अपने अपने बूथों पर प्रवास और समीक्षा करना चाहिए। आज पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक जीत में बूथ के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है, इसलिए कार्यकर्ता मेरा बूथ – सबसे मजबूत के मंत्र के साथ काम करें। पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि हमारे कार्यपद्धति के तीन मूलमंत्र रहे हैं प्रवास, संपर्क और संवाद। मंडल, शक्ति केन्द्रों और बूथों पर कार्यकर्ता इन मूल मंत्रों को लेकर जाए, जिससे संगठन और अधिक मजबूत हो।

कार्यकर्ता के घर जाने का अभियान
भाजपा संगठन ने कार्यकर्ताओं के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने और सक्रिय रहने का एक फॉर्मूला और दिया है। अब वार्ड स्तर पर टोली बनाई जाए जो मंडल अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी को लेकर कार्यकर्ताओं को घर मिलने भी जाए। मिश्रा ने कहा कि हम सिर्फ काम के समय ही जाते हैं जो ठीक नहीं है। हमको मालूम नहीं कि कार्यकर्ता किस परिस्थिति में रहकर काम कर रहा है।

]]>
Fri, 08 May 2026 13:26:31 +0530 news desk MPcg
BJP कार्यकर्ताओं की खुलेगी लॉटरी, विधायकों के नामों की लिस्ट मांगी गई; CM चाहते हैं सभी नियुक्तियां पूरी हों https://citytoday.co.in/5751 https://citytoday.co.in/5751 इंदौर 

दो दशक से अधिक की सत्ता में अब तक भाजपा के आम कार्यकर्ताओं ने सत्ता की रेवड़ी का स्वाद तक नहीं चखा, लेकिन मोहन सरकार में उनकी लॉटरी खुलने वाली है। मुख्यमंत्री की विशेष रुचि के चलते जिला स्तर पर बनने वाली समिति सहकारी समितियों का गठन होने जा रहा है। प्रदेश संगठन के निर्देश पर जिला इकाई ने सभी विधायकों से नाम मांग लिए हैं। माना जा रहा है कि इस माह सभी घोषणाएं हो जाएंगी।

भाजपा की सत्ता और संगठन में नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चाहते थे कि सरकारी के सभी निगम, मंडल और प्राधिकरणों में नियुक्ति हो जाए जिससे पार्टी नेताओं को भी सरकार के होने का अहसास रहे। उनके लगातार प्रयास और संगठन से चले लंबे मंथन के बाद बड़ी संख्या में नेताओं को उपकृत किया गया और बची हुई नियुक्तियां भी पाइप लाइन में है। जहां पर विवाद की स्थिति है उनका निराकरण कर वे घोषणाएं हो जाएगी।

एक सप्ताह तक दें पूरी सूची
ये नियुक्तियां बड़े नेताओं की हो रही है, लेकिन जल्द ही अब आम कार्यकर्ता को भी उपकृत करने की तैयारी है ताकि उन्हें भी लगे कि वे सत्ताधारी संगठन से ताल्लुक रखते हैं। इसको लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने हाल ही में सभी जिला अध्यक्षों को 25 से अधिक समितियों में नियुक्तियों को लेकर नाम की फेहरिस्त मांग ली है। इसके चलते नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने सभी विधायकों के अलावा कोर कमेटी के सदस्यों से कार्यकर्ताओं के नाम मांग लिए हैं। एक सप्ताह में पूरी सूची बनाकर देने का कहा गया है जिसमें सभी नेताओं का समन्वय होना चाहिए।

ये हैं प्रमुख समितियां
जिला स्तर पर बनने वाली समितियों में प्रमुख रूप से आरटीओ समिति, उद्यानिकी विभाग की समिति, जेल विभाग में अशासकीय संदर्शक समिति व विजिटर बोर्ड, पशु क्रूरता निवारण समिति, जिला पशु रोगी कल्याण समिति, मछुआ कल्याण व मत्स्य समिति, जिला शहरी विकास अभिकरण में प्रबंधकारिणी व निगरानी समिति, आइटीआइ में जिला कौशल समिति, शिक्षा विभाग में जिला स्तरीय अनुदान व निर्णायक समिति, खाद्य विभाग की सतर्कता समिति, जिला योजना समिति, अंत्योदय समिति, कॉलेज में जनभागीदारी समिति, पुलिस शिकायत बोर्ड, जिला व्यापार एवं उद्योग बोर्ड, सामाजिक न्याय व निशक्त जन समिति, खेल प्रशिक्षण समिति, जिला जल व स्वच्छता समिति, खनिज निधि समिति, मुख्यमंत्री ऋण माफी योजना, सिटी फॉरेस्ट योजना सहित कुल 25 समितियां हैं। अधिकांश समितियां उमा भारती के मुख्यमंत्री रहते बनी थीं। उसके बाद शिवराज सिंह चौहान के सीएम रहते कुछ समितियों का ही गठन हुआ था। हर बार कार्यकर्ताओं के नाम बुलाए गए, लेकिन घोषणा नहीं हो सकी।

विधायक आधारित हुआ संगठन
एक समय था जब संगठन आधारित सत्ता होती थी, लेकिन अब उल्टा हो गया है। सत्ता हो या संगठन की नियुक्ति उसमें विधायकों की पसंद से दिए गए नामों को ही उपकृत किया जाता है। बूथ से लेकर मंडल अध्यक्ष तक उनके समर्थक रहते हैं तो बची कसर अब सत्ता में भी पूरी हो जाएगी। उनके दिए गए नामों को ही पार्टी सत्ता में भी उपकृत करेगी। उन कार्यकर्ताओं की कोई पूछपरख नहीं है जो कि गुटबाजी में न पड़ कर संगठन के लिए समर्पित है। मजेदार बात ये है कि विधायक ऐसे कार्यकर्ताओं का विरोध कर हाशिए पर पहुंचा देते हैं।

फिर मांगे एल्डरमैन के नाम
वैसे तो महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व वाली नगर निगम परिषद को एक साल ही शेष रह गया है। इस पर अब पार्टी एल्डरमैन की नियुक्ति करने जा रही है। इसको लेकर पहले भी दो बार नाम लिए जा चुके हैं, लेकिन संगठन में कुछ नाम ऐसे थे जो पदाधिकारी बन गए। इस वजह से फिर से सूची मांगी गई है। 12 पदों को लेकर विधायक चाहते हैं कि उनकी पसंद से ही बने, लेकिन सांसद शंकर लालवानी और महापौर भार्गव भी अपने समर्थकों को उपकृत करना चाहते हैं। उनका तर्क है कि एक-एक एल्डरमैन विधायकों की पसंद से हो जाए तो बाकी छह एल्डरमैन के लिए हमारे नामों को तवज्जो दी जाना चाहिए।

]]>
Wed, 06 May 2026 13:06:52 +0530 news desk MPcg
इंदौर में 9 से 13 जून तक आयोजित होगा ब्रिक्स कृषि कार्य समूह का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन https://citytoday.co.in/5730 https://citytoday.co.in/5730 इंदौर में 9 से 13 जून तक आयोजित होगा ब्रिक्स कृषि कार्य समूह का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

सम्मेलन में 21 देशों के कृषि मंत्री, विशेषज्ञ और वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल
दो चरणों में होगा सम्मेलन, कृषि नवाचारों पर होगी वैश्विक चर्चा

इंदौर
केन्द्र सरकार द्वारा आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के अंतर्गत कृषि कार्य समूह का महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 9 से 13 जून तक इंदौर के ग्रेंड शेरेटन होटल में होगा। पांच दिवसीय इस उच्च स्तरीय सम्मेलन में 21 देशों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, नीति निर्धारक एवं विशेषज्ञ शामिल होंगे। सम्मेलन को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। शहर की स्वच्छता, हरियाली और सुंदरता अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के सामने उत्कृष्ट रूप में प्रदर्शित होना चाहिए। उन्होंने नगर निगम, पुलिस प्रशासन, पर्यटन, लोक निर्माण, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थलों, प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष साफ-सफाई, आकर्षक सजावट और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि सम्मेलन के दौरान मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कला, पारंपरिक खान-पान और कृषि नवाचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाए। विदेशी प्रतिनिधियों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदेश भ्रमण और कृषि उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सम्मेलन में आने वाले विदेशी मेहमानों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। एयरपोर्ट और होटलों पर अंग्रेजी, रूसी, तुर्की सहित विभिन्न भाषाओं के जानकार गाइड तैनात किए जाएं और उन्हें व्यवहार और आतिथ्य का पूर्व प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि मेहमानों का स्वागत पगड़ी, तिलक और फूलमालाओं के साथ भारतीय परंपरा के अनुरूप गर्मजोशी से किया जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मध्यप्रदेश की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्य एवं प्रसिद्ध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को शामिल करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि सम्मेलन की ब्रांडिंग में मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक पहचान स्पष्ट रूप से दिखाई देनी चाहिए।

केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा कि सम्मेलन में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, यूगांडा, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब, मलेशिया, नाइजीरिया, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, कोलम्बिया, इंडोनेशिया सहित कुल 21 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि विश्व के लगभग 68 प्रतिशत किसान इन देशों में निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन की सभी व्यवस्थाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हों।

बैठक में जानकारी दी गई कि सम्मेलन दो चरणों में आयोजित होगा। प्रथम चरण में 9 से 11 जून तक वरिष्ठ अधिकारियों की तीन दिवसीय बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें कृषि नवाचार, खाद्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में स्मार्ट कृषि, कृषि अनुसंधान, कृषि व्यापार, किसान कल्याण तथा सतत विकास रणनीतियों जैसे विषयों पर तकनीकी चर्चा होगी। इसके बाद 12 एवं 13 जून को कृषि मंत्रियों की मुख्य बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें कृषि क्षेत्र में वैश्विक सहयोग और नीति संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श होगा। इंदौर के ग्रामीण हाट बाजार में कृषि आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

समीक्षा बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक मधु वर्मा, रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी गौड़, श्रीमती उषा ठाकुर, सुमित मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

]]>
Mon, 04 May 2026 14:23:52 +0530 news desk MPcg
सोनम की जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे राजा का परिवार, मां बोलीं& ‘वो किसी के साथ कुछ भी कर सकती है https://citytoday.co.in/5701 https://citytoday.co.in/5701 इंदौर

इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने के बाद अब राजा का परिवार उसकी जमानत खारिज कराने की कोशिश में जुट गया है. इसे लेकर राजा के भाई विपिन ने शिलांग के वकील से बात की है और हाईकोर्ट में जमानत रद्द कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. वकील ने उनसे संबंधित दस्तावेज भेज दिए हैं, जिन पर साइन कर वे दोबारा वापस भेजेंगे. मालूम हो कि राजा रघुवंशी हनीमून मनाने पत्नी सोनम के साथ शिलांग गए थे. जहां उनकी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर उनकी हत्या करवा दी थी. पिछले साल सामने आए इस केस ने पति-पत्नी के प्यार और भरोसे वाले रिश्ते पर गंभीर सवाल खड़े किए थे. कई दिनों तक चली जांच के बाद सोनम को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया था. लेकिन अब सोनम को जमानत मिलने से इस मामले की यादें फिर से ताजा हो गई है। 

हाई कोर्ट में सोनम की जमानत खारिज करने की दायर करेंगे याचिका
राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा, "मैंने वकील से बात की तो उन्होंने बताया कि सोनम को जब गाजीपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया था तो गिरफ्तारी की वजह नहीं बताई थी. इसी आधार पर कोर्ट ने सोनम को जमानत दी है. अब हाई कोर्ट में सोनम की जमानत खारिज करने के लिए अपील दायर करेंगे। 

राजा की मां बोलीं- सोनम को फांसी देनी चाहिए थी
राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा, "हमें कानून पर पूरा भरोसा था, फिर भी सोनम को जमानत दे दी गई. सरकार को सोनम को नहीं छोड़ना चाहिए था, बल्कि उसे फांसी देनी चाहिए थी. गोविंद रघुवंशी पूरे मामले का मास्टरमाइंड है. गोविंद ने पैसा देकर सबको खरीद लिया है और जमानत में भी मदद की है. सोनम रघुवंशी अगर माफी मांगने भी इंदौर आती है तो उसे माफ नहीं करेंगे। 

राजा की मां बोली- सोनम किसी के साथ कुछ भी कर सकती है
उन्होंने कहा कि सोनम रघुवंशी को आखिर जमानत कैसे मिल गई, जब वह गुनहगार है? सोनम ने अपने पति को अपनी आंखों के सामने मरवाया था, तो जमानत किस आधार पर मिल गई? हमें तो भरोसा था कि इंसाफ मिलेगा, लेकिन नहीं मिला. प्रधानमंत्री से मांग की है कि सीबीआई की जांच कराई जाए. सोनम किसी के साथ मिलकर कुछ भी कर सकती है, इसलिए उनके परिवार को खतरा है। 

26 मई को शिलांग से लापता हुए थे राजा, बाद में मिली थी लाश
बता दें कि राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 21 मई 2025 को हनीमून मनाने शिलांग गए थे. यहां से दोनों 26 मई को सोहरा घूमने गए, जहां दोनों लापता हो गए थे. पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय टीमों ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया. करीब एक हफ्ते बाद 2 जून 2026 को राजा का शव सोहरा के मशहूर वेई सादोंग फॉल्स के पास एक गहरी खाई में मिला था। 

अदालत में क्या हुआ
राज कुशवाहा की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. उसके वकील पी. योबिन ने कहा कि उन्होंने अदालत के सामने सभी जरूरी पक्ष रख दिए हैं और अब फैसले का इंतजार है. उन्होंने यह भी कहा कि बाकी आरोपियों की जमानत याचिकाएं भी जल्द दायर की जाएंगी। 

वकील से बात कर शुरू की प्रक्रिया 
विपिन ने बताया कि जमानत खारिज कराने के लिए उन्होंने शिलॉन्ग में वकील से संपर्क किया है। वे खुद शिलॉन्ग नहीं जाएंगे, लेकिन सभी कागजी प्रक्रिया पूरी करेंगे, ताकि हाईकोर्ट में अपील की जा सके। वकील ने उनसे जुड़े दस्तावेज भेज दिए हैं। विपिन ने बताया कि कागज मिल चुके हैं और वे साइन कर जल्द ही वापस भेजेंगे, जिससे अपील दाखिल की जा सके। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में करीब एक हफ्ते का समय लग सकता है।

11 मई 2025 को शादी, 21 को हनीमून और 23 को हुई थी राजा की हत्या
राजा रघुवंशी की सोनम से शादी इसी साल 11 मई 2025 को हुई थी। सोनम रघुवंशी और राजा 21 मई को हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे, जहां 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गए।

10 दिन बाद पुलिस ने 30 फीट गहरी खाई से उनका क्षत-विक्षत शव बरामद किया, जिस पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव थे। सोनम तब लापता थी। इसके बाद यूपी में उसने सरेंडर किया था। उससे पूछताछ के बाद आकाश, आनंद और विशाल को पकड़ा था।

सोनम के राज कुशवाहा से प्रेम सबंध थे। हालांकि, उसके परिवार ने इस बात से इनकार किया था। पत्नी सोनम राजा को दर्शनीय स्थलों की सैर के बहाने एक सुदूर स्थान पर बुलाकर ले गई थी। उनके पीछे अन्य तीनों हत्या के आरोपी भी चले गए थे। फिर दो छुरों से वार कर उसकी हत्या कर दी, जिनमें से एक छुरा बाद में जंगल से बरामद किया गया।

सोनम घटनास्थल से भाग गई और बाद में उसने उत्तर प्रदेश में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सोनम और राज सहित सभी पांचों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

सोनम को कैसे मिली जमानत
सोनम रघुवंशी को जमानत देते समय अदालत ने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए. अदालत ने पाया कि गिरफ्तारी से जुड़े दस्तावेजों में जिन धाराओं का उल्लेख किया गया था, उनमें त्रुटियां थीं. अदालत ने कहा कि आरोपी को यह स्पष्ट रूप से बताना जरूरी होता है कि उसे किस अपराध और किस धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है. लेकिन इस मामले में यह प्रक्रिया सही तरीके से पूरी नहीं हुई. पुलिस ने इसे लिपिकीय गलती बताया, लेकिन अदालत ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया. अदालत का मानना था कि यह गलती आरोपी के अधिकारों को प्रभावित करती है. अदालत ने एक और महत्वपूर्ण बिंदु पर ध्यान दिया. आदेश में कहा गया कि ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है जिससे यह साबित हो सके कि सोनम को गिरफ्तारी के बाद वकील की सुविधा दी गई थी. जब उसे पहली बार गाजीपुर अदालत में पेश किया गया, तब भी यह स्पष्ट नहीं था कि उसे कानूनी सलाह का अवसर मिला या नहीं। 

जमानत की शर्तें
हालांकि अदालत ने जमानत दी है, लेकिन इसके साथ कुछ सख्त शर्तें भी लगाई हैं. सोनम रघुवंशी बिना अदालत की अनुमति के शिलांग जिले से बाहर नहीं जा सकेंगी. यह शर्त इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि मामला अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है और जांच एजेंसियों की नजर इस पर बनी हुई है. सोनम को जमानत मिलने के बाद राजा रघुवंशी के परिवार ने नाराजगी जताई है. राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि वे इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं और इसे उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे. उनका कहना है कि जांच में कई कमियां रही हैं. राजा की मां उमा रघुवंशी ने भी फैसले पर दुख जताया और कहा कि उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद थी. वहीं पिता अशोक रघुवंशी ने कहा कि उन्हें अब सिस्टम पर भरोसा कम हो गया है। 

]]>
Thu, 30 Apr 2026 19:53:21 +0530 news desk MPcg
इंदौर बना क्वांटम टेक्नोलॉजी का हब, 3 साल में तैयार होंगे क्वांटम कंप्यूटर https://citytoday.co.in/5692 https://citytoday.co.in/5692 इंदौर।
मध्यप्रदेश अब हाईटेक टेक्नोलॉजी की दौड़ में बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। शहर के प्रतिष्ठित श्री गोविंदराम सेकसरिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SGSITS) में अगले तीन वर्षों के भीतर क्वांटम कंप्यूटर विकसित किए जाएंगे। खास बात यह है कि ये कंप्यूटर रूम टेम्परेचर पर काम करेंगे, जो इसे देश ही नहीं, प्रदेश का भी एकमात्र संस्थान बना देगा।

यह पहल नेशनल क्वांटम मिशन के तहत की जा रही है, जिसमें देशभर से आए 8000 से अधिक आवेदनों में से केवल 23 संस्थानों का चयन हुआ है। इनमें मध्यप्रदेश से SGSITS को चुना गया है। इस परियोजना के लिए डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (DST) द्वारा संस्थान को 1 करोड़ रुपये की फंडिंग दी जाएगी।

क्वांटम कंप्यूटिंग तकनीक दवा अनुसंधान के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है। यह सिस्टम अणुओं के व्यवहार का सटीक सिमुलेशन कर सकेगा, जिससे नई दवाओं की खोज में लगने वाला वर्षों का समय घटकर काफी कम हो जाएगा। साथ ही दुर्लभ बीमारियों के इलाज की संभावनाएं भी तेज होंगी। इसके अलावा यह साइबर सिक्योरिटी, इंटरनेट सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट और फ्लाइट शेड्यूल ऑप्टिमाइजेशन में भी अहम भूमिका निभाएगा।

संस्थान में क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में शिक्षा और रिसर्च को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। एमटेक के साथ-साथ बीटेक छात्रों के लिए माइनर और ड्यूल डिग्री प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। छात्रों को लैब में क्वांटम डिवाइस बनाने की ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और स्टार्टअप शुरू करने में भी मदद मिलेगी।

यह प्रोजेक्ट न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए तकनीकी विकास की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। आने वाले समय में इंदौर क्वांटम टेक्नोलॉजी का प्रमुख केंद्र बनकर उभर सकता है

]]>
Thu, 30 Apr 2026 14:45:52 +0530 news desk MPcg
इंदौर बना क्वांटम टेक्नोलॉजी का हब, 3 साल में तैयार होंगे क्वांटम कंप्यूटर https://citytoday.co.in/5691 https://citytoday.co.in/5691 इंदौर।
मध्यप्रदेश अब हाईटेक टेक्नोलॉजी की दौड़ में बड़ी छलांग लगाने जा रहा है। शहर के प्रतिष्ठित श्री गोविंदराम सेकसरिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SGSITS) में अगले तीन वर्षों के भीतर क्वांटम कंप्यूटर विकसित किए जाएंगे। खास बात यह है कि ये कंप्यूटर रूम टेम्परेचर पर काम करेंगे, जो इसे देश ही नहीं, प्रदेश का भी एकमात्र संस्थान बना देगा।

यह पहल नेशनल क्वांटम मिशन के तहत की जा रही है, जिसमें देशभर से आए 8000 से अधिक आवेदनों में से केवल 23 संस्थानों का चयन हुआ है। इनमें मध्यप्रदेश से SGSITS को चुना गया है। इस परियोजना के लिए डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (DST) द्वारा संस्थान को 1 करोड़ रुपये की फंडिंग दी जाएगी।

क्वांटम कंप्यूटिंग तकनीक दवा अनुसंधान के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है। यह सिस्टम अणुओं के व्यवहार का सटीक सिमुलेशन कर सकेगा, जिससे नई दवाओं की खोज में लगने वाला वर्षों का समय घटकर काफी कम हो जाएगा। साथ ही दुर्लभ बीमारियों के इलाज की संभावनाएं भी तेज होंगी। इसके अलावा यह साइबर सिक्योरिटी, इंटरनेट सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट और फ्लाइट शेड्यूल ऑप्टिमाइजेशन में भी अहम भूमिका निभाएगा।

संस्थान में क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में शिक्षा और रिसर्च को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। एमटेक के साथ-साथ बीटेक छात्रों के लिए माइनर और ड्यूल डिग्री प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे। छात्रों को लैब में क्वांटम डिवाइस बनाने की ट्रेनिंग, इंटर्नशिप और स्टार्टअप शुरू करने में भी मदद मिलेगी।

यह प्रोजेक्ट न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए तकनीकी विकास की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। आने वाले समय में इंदौर क्वांटम टेक्नोलॉजी का प्रमुख केंद्र बनकर उभर सकता है

]]>
Thu, 30 Apr 2026 14:45:51 +0530 news desk MPcg
चांदी हुई 2 लाख रुपये सस्ती, सोने की चमक भी हुई फीकी https://citytoday.co.in/5685 https://citytoday.co.in/5685 इंदौर 

सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Rates) बुधवार को शुरुआती कारोबार में चढ़ने के बाद अचानक फिर से फिसल गए. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर देखते ही देखते चांदी की कीमत में 1800 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट आ गई. दूसरी ओर सोने का भा हाल चांदी के जैसा ही रहा। 

MCX Gold Rate ओपनिंग के साथ उछाल मारता दिखा था, लेकिन खबर लिखे जाने तक ये भी 1100 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा फिसल गया. इस ताजा गिरावट के बाद अब 1 Kg Silver Price अपने लाइफ टाइम हाई से 2 लाख रुपये से ज्यादा कम हो गया है. आइए जानते हैं 20, 22 और 24 कैरेट गोल्ड का क्या नया रेट है? 

3 दिन में बिखरा चांदी का भाव 
एमसीएक्स पर 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत बुधवार को कारोबार के दौरान अचानक फिसलकर 2,35,513 रुपये प्रति किलो पर आ गई. ये बीते कारोबारी दिन मंगलवार को 2,37,345 रुपये पर क्लोज हुई थी और इस हिसाब से एक झटके में चांदी का वायदा भाव 18,32 रुपये कम हो गया. वहीं इस सप्ताह की तीन दिनों में अब तक Silver Price Fall पर नजर डालें, तो 1 किलो चांदी की कीमत में 9,741 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को ये 2,44,636 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।  

हाई से अब 2 लाख रुपये सस्ती है चांदी 
बीते दिनों से फिसल रही चांदी अपने हाई लेवल की तुलना में और सस्ती होती जा रही है. बीते जनवरी महीने में MCX Silver Price ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहली बार 4 लाख रुपये का ऐतिहासिक स्तर पार किया था और 5 मई की एक्सपायरी वाली 1 किलो चांदी 4,39,337 रुपये पर पहुंच गई थी. हालांकि, यहां से ये लगातार टूटी है और फिलहाल इस स्तर से 2,03,824 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है। 

सोना हाई से अब 54000 सस्ता
बात कीमती पीली धातु यानी सोने के भाव की करें, तो चांदी की तरह ये भी बीते तीन दिन से लगातार फिसल रहा है. MCX Gold Rate मंगलवार के अपने बंद 1,50,027 रुपये से गिरकर 1,48,897 रुपये पर आ गया और इसकी कीमत अचानक 1130 रुपये प्रति 10 ग्राम घट गई. वहीं बीते तीन दिन में 5 जून की एक्सपायरी वाला गोल्ड रेट 1,52,699 रुपये गिरकर इस स्तर पर आया है और 10 Gram 24 Karat Gold 3,802 रुपये सस्ता हो गया है। 

सोना भी अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से काफी सस्ता हो चुका है. चांदी की तरह Gold भी जनवरी महीने में ही 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाई पर पहुंचा था और वर्तमान भाव से तुलना करें, तो ये यहां से 54,087 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। 

घरेलू बाजार में फिसले सोना-चांदी 
न सिर्फ एमसीएक्स पर, बल्कि Gold-Silver Price घरेलू बाजार में भी सस्ते हुए हैं. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com पर अपडेट हुए रेट्स देखें, तो चांदी तीन दिन में 2,43,825 रुपये प्रति किलो से कम होकर बुधवार को 2,38,911 रुपये पर आ गई. यानी ये 4914 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई. वहीं 24 कैरेट सोने का भाव बीते शुक्रवार के 1,51,475 रुपये से टूटकर 1,48,821 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. यानी सोना 2654 रुपये फिसल गया. 

अलग-अलग क्वालिटी के गोल्ड-सिल्वर रेट 

क्वालिटी  गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)
24 Karat Gold 1,48,821 रुपये/10 ग्राम
22 Karat Gold 1,45,250 रुपये/10 ग्राम
20 Karat Gold 1,32,450 रुपये/10 ग्राम
18 Karat Gold 1,20,550 रुपये/10 ग्राम
14 Karat Gold 95,990 रुपये/10 ग्राम

यहां ध्यान रहे कि आईबीजेए की वेबसाइट पर अपडेट होने वाले गोल्ड-सिल्वर रेट्स देशभर में समान होते हैं, लेकिन घरेलू मार्केट में सोना-चांदी की खरीदारी करते समय ग्राहक को इस पर लागू जीएसटी के अलावा मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जो विभिन्न राज्यों शहरों में अलग-अलग हो सकता है। 

]]>
Wed, 29 Apr 2026 20:27:44 +0530 news desk MPcg
₹5000 से अधिक गिरे चांदी के भाव, सोने के रेट में भी बड़ी गिरावट, आज इतने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड https://citytoday.co.in/5662 https://citytoday.co.in/5662 इंदौर 

 शादियों के सीजन में बड़ी खबर सोने-चांदी के भाव को लकर आ रही है। आज सर्राफा बाजारों में सोना-चांदी के रेट में भारी गिरावट है। 28 अप्रैल को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1629 रुपये सस्ता हो गया है। आज यह 159557 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। चांदी 5381 रुपये सस्ती होकर 238339 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।

22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट के रेट
आईबीजेए के मुताबिक आज 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड के भाव 1492 रुपये सस्ता होकर 136994 रुपये पर आ गया है। इस पर 3 प्रतिशत जीएसटी नहीं लगा है। जीएसटी समेत यह 141103 रुपये का पड़ेगा। 18 कैरेट गोल्ड का रेट भी आज 1222 टूटकर बिना जीएसटी 112168 रुपये हो गया है। जीएसटी के साथ इसका भाव 115533 रुपये हो जाएगा।

14 और 23 कैरेट गोल्ड के रेट
सर्राफा बजारों में आज 23 कैरेट गोल्ड की कीमत 1623 रुपये गिरकर 148958 रुपये पर पहुंच गई है। जबकि, 14 कैरेट गोल्ड की कीमत 953 रुपये कम होकर 87491 रुपये प्रति 10 ग्राम है। आईबीजेए दिन में दो बार रेट जारी करता है। एक बार दोपहर 12 या सवा 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास। अभी यह रेट दोपहर सवा 12 बजे वाला है।

IBJA रेट के मुताबिक अब सोना सर्राफा मार्केट के अपने ऑल टाइम हाई 176121 से 26564 रुपये सस्ता हो गया है। जबकि, चांदी के भाव में ऑल टाइम हाई से 1447594 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। अगर युद्ध के बीच की बात करें तो सोना अबतक 9540 रुपये और चांदी 29561 रुपये गिर चुकी है।

क्यों गिरे सोने-चांदी के दाम
युद्ध के बीच सर्राफा बाजार में सोने-चांदी गिरती की कीमतों के कारणों के बारे में केडिया कमोडिटिज के प्रेसीडेंट अजय केडिया ने बताया कि बाजार नियामकों ने सोने के कारोबार में मार्जिन की दरें बढ़ा दी हैं, जिसका सीधा असर छोटे निवेशकों पर पड़ा है। ऊंची मार्जिन के चलते सट्टेबाजी करने वालों की संख्या में कमी आई है। कीमतों में अब नरमी है।

शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का सीधा असर
जिन निवेशकों को शेयरों में नुकसान उठाना पड़ता है, वे अक्सर अपने दूसरे निवेश को बेचकर पैसा निकालने लगते हैं। सोना-चांदी उनकी पहली पसंद बनता है, क्योंकि यह मुनाफे में होता है। इस बिकवाली के दबाव ने भी सोने और चांदी की कीमतों को नीचे लाने में अहम भूमिका निभाई है। दूसरी ओर अब गोल्ड में इन्वेस्टमेंट की रफ्तार ठंडी पड़ गई है। यही वजह है कि बाजार में अब बड़ी तेजी के आसार फिलहाल नहीं दिख रहे।

डॉलर की मजबूती ने डाला दबाव
अमेरिकी डॉलर में हालिया मजबूती ने भी सोने की कीमतों को कमजोर करने में अहम भूमिका निभाई है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो दूसरी मुद्राओं वाले देशों के लिए सोना खरीदना महंगा हो जाता है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग घट जाती है।

]]>
Tue, 28 Apr 2026 16:07:12 +0530 news desk MPcg
इंदौर में 6 हजार से ज्यादा ई&रिक्शाओं के रजिस्ट्रेशन, जोन अनुसार कलर करवा रहे संचालक, नई व्यवस्था शुरू होगी https://citytoday.co.in/5621 https://citytoday.co.in/5621 इंदौर 

इंदौर में ट्रैफिक पुलिस ने 6 हजार से ज्यादा ई-रिक्शाओं के रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं। इन ई-रिक्शाओं का संचालन अलग-अलग जोन में किया जाएगा, जिसके लिए इन पर कलर कराए जा रहे। पिछले दिनों ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग जोन में अलग-अलग कलर कोड तैयार किया था, जिसके आधार पर इन पर कलर कराए जा रहे हैं, आगामी 15 दिनों में ये व्यवस्था शुरू हो जाएगी।

डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शहर को चार जोन में बांटा गया था। जिसमें अलग-अलग कलर कोड की ई-रिक्शाओं का संचालन किया जाएगा। एक महीने ट्रैफिक पुलिस ने संचालकों के साथ बैठक कर यह निर्णय ले लिया था। इसके बाद संचालकों को रिक्शाओं का थाने पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा था। इसके लिए उन्हें समय भी दिया था।

उन्होंने बताया कि अब तक 6 हजार से ज्यादा ई-रिक्शाओं के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, जिनके नहीं हुए हैं, उनके भी रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। कौन सी रिक्शा किस जोन में चलेगी उसके अनुसार उन पर कलर रोड किया जा रहा है, ताकि वह आसानी से पहचान में आ सके।

शहर का जोनवार बाटा, कलर कोड भी
ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने के लिए शहर को संबंधित ट्रैफिक के 4 जोन के आधार पर 4 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसमें जोन 1 में ब्लू, जोन 2 में येलो, जोन 3 में रेड और जोन 4 में व्हाइट कलर कोड की ई-रिक्शाओं का संचालन किया जाएगा।

बता दें कि इसके पीछे का उद्देश्य है यह है कि शहर में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था बन सके। जोनवार व्यवस्था होने से संबंधित जोन की ई-रिक्शा उसी जोन में चलेगी। अगर वह दूसरे जोन में संचालित होगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

]]>
Thu, 23 Apr 2026 19:09:32 +0530 news desk MPcg
चंदेरी में सीएम की बड़ी सौगात: आज से शुरू हो रही बॉलीवुड सिटी के लिए हवाई सेवा https://citytoday.co.in/5593 https://citytoday.co.in/5593 चंदेरी | पर्यटन के नए युग की शुरुआत होने जा रही है। प्रदेश में अंतरराज्यीय पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मप्र टूरिज्म बोर्ड द्वारा निजी संस्था जेट सर्व एविएशन के सहयोग से पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन किया जा रहा है।  चंदेरी में आज से पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो सकती है। दरअसल यह सेवा पूर्व में 12 फरवरी से शुरू होनी थी, लेकिन कुछ कारणवश यह शुरू नहीं हो सकी। इसके बाद एक बार फिर 19 अप्रेल से इसे शुरू किया जाना प्रस्तावित है।

चंदेरी बन चुकी है बॉलीवुड नगरी
चंदेरी में आने वाले पर्यटको और यहां होने वाली फिल्मों की शूटिंग के लिए बड़े बडे शहरों से कलाकार आते हैं। साथ ही विदेशा सैलानी भी यहां पहुंचते हैं। ऐसे में अभी तक उनके पास दो ही मार्ग थे,जिसमें ट्रेन का मार्ग ललितपुर जो युपी में आता है वहां से सुगम था। वहीं सड़क मार्ग। ऐसे में पीएमश्री हेलीकॉप्टर सेवा से यहां आने वाले सैलानियों को सुविधा होगी। वहीं ओरछा तक के लिए यह सेवा रहेगी,जिसमें जिलेवासी भी सफर कर सकते हैं।

कल से शुरू होगी सेवा
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा निजी संस्थानों के सहयोग से पीएमश्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत 19 अप्रेल से की जा रही है। इसका शुभारंभ आज मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा किया जाना है। रविवार सुबह 9.30 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से इसका शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा स्टेट हैंगर भोपाल से ओरछा और चंदेरी के लिए हेलीकॉप्टर का फ्लैग ऑफ किया जाना प्रस्तावित है।

चंदेरी और ओरछा में शुरू हो जाएगी हेलीकॉप्टर सेवा
इससे भोपाल से चंदेरी और ओरछा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की शुरुआत हो जाएगी। जिसके संबंध में अपर प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड ने पत्र भी जारी किया है। अब देखना यह है कि यह सेवा शुरू होती है या फिर इसकी तारीख में फिर से आगे बढ़ाई जा सकती है।

बढ़ेगा रोजगार, पर्यटन को मिलेगा लाभ
मध्य प्रदेश देश के बेस्ट टूरिज्म स्टेट में से एक है। जहां हर साल लाखों टूरिस्ट आते हैं। ऐसे में पीएमश्री योजना के तहत हवाई सेवा शुरू होने का सबसे बड़ा लाभ एमपी टूरिज्म को ही मिलेगा। इस सेवा के शुरू होने के बाद उम्मीद की जा रही है कि यहां आने वाले टूरिस्ट की संख्या में इजाफा दर्ज किया जा सकता है।

इसका सीधा असर यह होगा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। स्थानीय अर्थव्यस्था को बूम मिलेगा और लोगों के जीवन स्तर में सुधार देखने को मिलेगा।

बता दें कि चंदेरी मध्य प्रदेश के अशोक नगर जिले में एक छोटे शहर जैसा है। ऐतिहासिक स्थल है और अपनी चंदेरी की साड़ियों के लिए जाना जाता है। दुनिया भर में मशहूर यह शहर अब सिर्फ चंदेरी की साड़ियों के लिए ही नहीं बल्कि यहां होने वाली बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए भी एक अनोखी पहचान स्थापित कर चुका है। वहीं ओरछा भी अब ऐतिहासिक और राजा राम की नगरी कहलाने वाला ओरछा भी इस दौड़ में आगे बढ़ रहा है। 

]]>
Tue, 21 Apr 2026 18:34:16 +0530 news desk MPcg
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मोहनखेड़ा महातीर्थ में आदिराज पारणा महोत्सव में की सहभागिता https://citytoday.co.in/5573 https://citytoday.co.in/5573 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मोहनखेड़ा महातीर्थ में आदिराज पारणा महोत्सव में की सहभागिता

पारणोत्सव में मुख्यमंत्री का उपवास, संस्कार और सेवा का संगम का संदेश
मोहनखेड़ा महातीर्थ पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, किए दर्शन

धार 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अनेक योनियों के पश्चात मानव शरीर की प्राप्ति होती है, जो पंचतत्वों से निर्मित है। इस शरीर को संस्कारित करने के लिए उपवास एक श्रेष्ठ माध्यम है। आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर पारणोत्सव के माध्यम से इस जीवन को पुण्य संचयन से जोड़ने का यह अवसर अत्यंत पावन और कल्याणकारी है। ऐसे उत्सवों में सहभागिता से मानव जीवन धन्य हो जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मोहनखेड़ा महातीर्थ में आयोजित आदिराज पारणा महोत्सव (वर्षीतप पारणा महोत्सव) में यह बात कही।

आदिराज पारणा महोत्सव (वर्षीतप पारणा महोत्सव) का  भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब की पावन निश्रा में संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान 550 से अधिक तपस्वियों का पारणा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे चराचर जगत में सूर्य ऊर्जा का संचार करता है, उसी प्रकार मानव जीवन में गुरुदेव सूर्य के समान मार्गदर्शक होते हैं। जीवन में अनेक प्रकार के भटकाव आते हैं, किन्तु अच्छे और बुरे का अंतर समझाने का कार्य गुरुदेव ही करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुदेव आचार्य राजेन्द्र सूरी जी महाराज के आशीर्वाद से ही सरकार भौतिक विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना के संवर्धन के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मानव अपने संस्कारों को न भूले और आदिकाल से चली आ रही सनातन संस्कृति से जुड़ा रहे। जीवन में पाने से अधिक आनंद देने में है, इसी उद्देश्य के साथ सरकार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि जनजातीय अंचल में गुरुदेव के आगमन से नई चेतना का संचार हो रहा है। गुरुदेव के इंदौर में चातुर्मास आगमन पर राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही, उनके आशीर्वाद से शासन के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन स्तर पर सामाजिक चेतना के विकास के लिये अनेक कार्य किए जा रहे हैं। गौशालाओं में प्रति गाय अनुदान राशि 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये की गई है। दुग्ध उत्पादन और प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। गरीबों के जीवन स्तर में सुधार और उनके उत्थान के लिए सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसिद्ध मोहनखेड़ा महातीर्थ में पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चन कर दर्शन किए।

गच्छाधिपति पूज्य श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब मानव के मन में धर्म का अंश जागृत होता है, तभी वह इस प्रकार के पुण्य आयोजनों में सहभागी बनता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रदेश सेवा के लक्ष्य को लेकर निरंतर आगे बढ़ें, उनका आशीर्वाद सदैव साथ है।

इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विरासत के गौरव को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ किसान, महिला, युवा और गरीब वर्ग के कल्याण हेतु सतत कार्य कर रही है।

आदिराज पारणा महोत्सव

आदिराज पारणा महोत्सव जैन धर्म का एक प्रमुख एवं पवित्र आध्यात्मिक आयोजन है, जो प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव (आदिनाथ) की तपस्या की स्मृति में मनाया जाता है। जैन परंपरा के अनुसार, भगवान ऋषभदेव ने 400 दिन की कठोर वर्षीतप साधना पूर्ण करने के उपरांत अक्षय तृतीया के दिन हस्तिनापुर में राजा श्रेयांस कुमार के हाथ से गन्ने के रस (इक्षुरस) से पारणा किया था।

इसी ऐतिहासिक और धार्मिक परंपरा के निर्वहन में प्रतिवर्ष अक्षय तृतीया के अवसर पर वर्षीतप करने वाले तपस्वियों का पारणा कराया जाता है, जो आत्मसंयम, त्याग और तपस्या की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, ट्रस्ट अध्यक्ष सूर्य प्रकाश  भंडारी, जैन संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश तांतेड, जैन संघ के प्रमुख महेंद्र व्होरा, ट्रस्ट सचिव मुकेश  जैन, नवयुवक परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छाजेड़ उपस्थित रहे।

]]>
Mon, 20 Apr 2026 14:04:55 +0530 news desk MPcg
धार भोजशाला का सच आया सामने: मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट में बताया मंदिर या मस्जिद https://citytoday.co.in/5464 https://citytoday.co.in/5464 धार 

 इंदौर में चल रहे भोजशाला मामले में हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस (HFJ) ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच में कहा कि उन्हें भोजशाला कमाल मौला परिसर में पूजा करने का खास अधिकार मिलना चाहिए. उनका कहना है कि वहां पहले एक हिंदू मंदिर था और मंदिर का पवित्र महत्व समय के साथ खत्म नहीं होता है.

भगवान की पहचान नहीं मिटती, हाई कोर्ट में भोजशाला पर टकराव
HFJ के वकील विष्णु शंकर जैन ने अपनी दलील में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद और श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह से जुड़े मामलों के फैसलों का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि भगवान को कानून में एक “कानूनी व्यक्ति” माना जाता है और अगर मंदिर या मूर्ति को नुकसान भी पहुंच जाए, तब भी उसकी पहचान खत्म नहीं होती है.

उन्होंने यह भी कहा कि उनका तर्क सिर्फ इस पर नहीं है कि वहां पूजा होती रही है, बल्कि इस पर है कि वहां पहले से मंदिर मौजूद था. इसलिए उन्हें पूजा का अधिकार मिलना चाहिए. उन्होंने अपनी बात को एक बार मंदिर, हमेशा मंदिर कहकर समझाया. इस मामले की सुनवाई आगे भी जारी रहेगी.

भोजशाला के प्राचीन इतिहास पर विस्तार
इससे पहले भी हिंदू पक्ष ने भोजशाला के प्राचीन इतिहास पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 10वीं और 11वीं शताब्दी में परमार वंश के शासनकाल के दौरान भोजशाला एक प्रमुख विद्या और संस्कृति केंद्र के रूप में स्थापित थी. राजा भोज द्वारा निर्मित यह जगह मूल रूप से सरस्वती मंदिर के रूप में जाना जाता था, जहां छात्रों को शिक्षा दी जाती थी. सुनवाई के दौरानभोजशाला परिसर में लगाए गए बोर्ड का भी जिक्र किया गया, जिसमें स्थल की ऐतिहासिक और पुरातात्विक को दिखाता था. हिंदू पक्ष ने पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) द्वारा किए गए वैज्ञानिक सर्वेक्षण का समर्थन किया और रिपोर्ट में आए तथ्यों को अपनी दलीलों के पक्ष में बताया.

शपथ पत्र में क्या लिखा था?
उन्होंने बताया कि इसी शपथ-पत्र में माना गया है कि इसके निर्माण(Dhar Bhojshala) में जिन पत्थरों का उपयोग हुआ, वो यहां मौजूद मंदिर भोजशाला के थे। इसी कारण इसमें संस्कृत के श्लोक भी हैं। इस्लाम में किसी मंदिर को तोड़कर या उसी जगह पर मस्जिद बनाने को गलत माना गया है। हमने जो फोटो और बातें रखी हैं, उनका कहीं भी सोसायटी ने विरोध नहीं किया, न ही इन्हें नकारा है। 

आजाद भारत में खिलजी के कानून नहीं चल सकते
अभिभाषक जैन ने आगे कहा कि गुलाम वंश, खिलजी वंश, मुगलों का समय, ये ऐसे दौर रहे हैं जब हिंदुओं के धार्मिक अधिकारों को उनसे छीना गया था। धार्मिक स्थानों पर पूजा-अर्चना पर पाबंदी लगाई गई थी। जबकि वर्ष 1950 में भारत में संविधान लागू होने के बाद सभी को अनुच्छेद-25 और 30 के तहत अधिकार मिले, तो यह अधिकार भी मिला कि सभी अपने धार्मिक रिवाजों का पालन करने और अपने शैक्षणिक संस्थानों के संरक्षण के अधिकार के पात्र हैं। गुलाम वंश या खिलजी वंश के शासकों ने आदेश दिए थे, वो आदेश भारत में संविधान आने के बाद लागू नहीं किए जा सकते। कोर्ट ने उन्हें टोकते हुए इसका आशय उनसे पूछा तो जैन ने कहा, इन शासकों ने ही धर्मस्थलों को तोड़कर बदला था।

समर्थन में राम जन्मभूमि के फैसले का जिक्र
सुनवाई (Dhar Bhojshala) के दौरान अभिभाषक जैन ने अपनी दलीलों को पुख्ता करने के लिए पूर्व में सुप्रीम कोर्ट, इलाहबाद हाईकोर्ट सहित अन्य हाईकोर्ट द्वारा अलग-अलग मामलों में दिए आदेशों का हवाला भी दिया। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि केस में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए फैसले को कई दलीलों के समर्थन में रखा।

]]>
Thu, 09 Apr 2026 19:19:24 +0530 news desk MPcg
Gold&Silver Crash: 3 प्रमुख कारण, जिनसे चांदी 13,000 रुपये सस्ती और सोने में आई बड़ी गिरावट https://citytoday.co.in/5386 https://citytoday.co.in/5386 इंदौर 
अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के संबोधन के बाद सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट आई है. ट्रंप के बयान से यह क्लियर होता हुआ दिख रहा है कि दो से तीन हफ्तों में कुछ बड़ा एक्‍शन हो सकता है. वहीं ट्रंप ने होर्मुज को लेकर कहा कि हम उस रास्‍ते से तेल लेकर नहीं आते हैं, जो देश उस रास्‍ते से तेल लेकर गुजरते हैं, वे चिंता करें और आगे आएं. अमेरिका मदद कर सकता है। 

इस बयान के बाद डॉलर में काफी मजबूती देखने को मिली, जिस कारण ग्‍लोबल से लेकर MCX पर सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई. 5 मई वायदा के लिए चांदी का भाव करीब 13,000 रुपये टूटकर 2,29,888 रुपये प्रति किलो पर आ गया। 

इसी तरह, सोने के भाव में भी भारी गिरावट रही. मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में सोने का भाव 2200 रुपये टूटकर 1,51,161 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 

इंटरनेशनल मार्केट में भी बड़ी गिरावट
ग्‍लोबल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 2.15 फीसदी टूटकर 4,710.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गए. इसकी के साथ चांदी के भाव में भी तेज गिरावट आई और यह 5.20 फीसदी गिरकर 72.108  डॉलर प्रति औंस पर आ गया। 

सोने-चांदी के गिरावट के साथ ही भारतीय शेयर बाजार में भी भारी गिरावट आई है. सेंसेक्‍स में 1500 अंकों से ज्‍यादा की गिरावट आई, जबकि निफ्टी 420 अंको से ज्‍यादा टूटा है। 

क्‍यों आई सोने-चांदी के भाव में इतनी बड़ी गिरावट
    ट्रंप के संबोधन से बाजार का मूड बिगड़ा है. ट्रंप ने कहा है कि हम 2 से 3 हफ्तों में बड़ी कार्रवाई करेंगे. इस बयान के बाद जंग के हालात और बिगड़ते हुए दिख रहे हैं, जिस कारण सोने-चांदी के भाव में भी गिरावट देखी जा रही है। 
 
    कच्‍चे तेल के दाम में भी भारी तेजी आई है. कल की तुलना में कच्‍चे तेल का भाव 8 डॉलर प्रति बैरल से ज्‍यादा चढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चला गया है। 

    डॉलर इंडेक्‍स में तेजी देखी जा रही है, जो अब करीब 100 के करीब पहुंच रहा है. वहीं रुपया डॉलर की तुलना में 94 लेवल के करीब है. डॉलर की मजबूती से सोने-चांदी के भाव में भारी गिरावट है।  

]]>
Thu, 02 Apr 2026 13:37:41 +0530 news desk MPcg
इंदौर अग्निकांड: हर्षित ने कबूला, चार्जिंग पर लगाई थी कार; पुलिस ने तीनों बेटों और दोस्तों के बयान लिए https://citytoday.co.in/5317 https://citytoday.co.in/5317 इंदौर 

इंदौर के ब्रजेश्वरी (एनएक्स) स्थित अर्हम विला अग्निकांड में अब वो सच सामने आ गया है, जिसने पूरे घटनाक्रम की दिशा बदल दी है। सात दिन की चुप्पी के बाद आखिरकार पुगलिया परिवार के बेटों ने कबूल लिया कि हादसे वाली रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। यानी जिस ‘संदेह’ को अफवाह बताया जा रहा था, वही अब हकीकत बनकर सामने आ गया है।

 बेटों  के बयान दर्ज
बुधवार को पुलिस की सख्त पूछताछ में मनोज पुगलिया के बेटों सौरभ और हर्षित के बयान दर्ज किए गए। घंटों चली पूछताछ में हर्षित ने साफ किया कि उसने रात करीब 11 बजे कार को चार्जिंग पर लगाया था। वहीं सौरभ ने पहले इनकार किया, लेकिन बाद में माना कि कार चार्जिंग पर थी, हालांकि उसे इसकी जानकारी बाद में हुई। इस कबूलनामे ने बिजली कंपनी और फायर सेफ्टी की शुरुआती रिपोर्ट पर मुहर लगा दी है। याद रहे कि पिछले बुधवार को अर्हम विला में लगी भीषण आग ने 8 लोगों को जिंदा जला दिया था। इस दर्दनाक हादसे में मनोज पुगलिया, सिमरन पुगलिया, विजय सेठिया, सुमन सेठिया, रुचिका संचेती, राशि, तनय और कार्तिक की मौत दम घुटने और जलने से हुई थी।

हर्षित ने रात 11 बजे चार्जिंग पर लगाई थी कार
बिजली कंपनी और फायर सेफ्टी ने पहले ही कहा था कि आग ईवी से लगी है, मगर सौरभ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शिकायत कर कहा था कि पुलिस द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है और कार का चार्जर कनेक्ट ही नहीं था। बुधवार को पुलिस ने सौरभ, सौमिल, हर्षित और दोस्त ऋषभ जादौन व शिवेंद्र के कथन लिए। करीब चार घंटे चले बयानों में सौरभ ने कहा कि कार चार्जिंग पर लगी थी, इसका उसको बाद में पता चला है। वह तो चार्जर निकाल कर सो गया था, लेकिन सबसे छोटा भाई हर्षित कार लेकर आया और करीब 11 बजे उसने चार्जिंग पर कार लगा दी थी।

चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के बाद सौरभ ने खुद मुख्यमंत्री से शिकायत कर पुलिस पर ‘अफवाह फैलाने’ का आरोप लगाया था और दावा किया था कि कार चार्जिंग पर थी ही नहीं। लेकिन अब उसी परिवार के भीतर से निकली सच्चाई ने उस दावे की पोल खोल दी है।

स्मार्ट मीटर डेटा और गैस सिलेंडर पर खुलासा
हर्षित के बयान से बिजली कंपनी के अधिकारियों के दावों की पुष्टि हो गई है। स्मार्ट मीटर का विश्लेषण कर कंपनी ने कहा था कि कार रात 11 बजे से तीन बजे तक चार्जिंग पर थी, क्योंकि मीटर में नौ किलोवाट तक लोड नोट हो रहा था। घर में बड़ी संख्या में रखे गैस सिलेंडरों पर सौरभ ने बताया कि 23 जनवरी को भाई सौमिल की शादी थी और कुछ सिलेंडर बच गए थे। पापा (मनोज पुगलिया) ने एक कार्यक्रम के लिए सिलेंडर रखे थे। मां सुनीता के नाम अवंतिका गैस और सौरभ के नाम इंडियन गैस का कनेक्शन है।

पहले इनकार, अब स्वीकार

सौरभ पुगलिया ने पहले दावा किया था कि कार चार्जिंग पर नहीं लगी थी और उसमें चार्जर भी नहीं था। लेकिन अब उसने बयान में कहा कि कार 85% चार्ज थी, इसलिए उसने चार्जर निकाल दिया था, हालांकि बाद में हर्षित ने रात करीब 11 बजे फिर से चार्जिंग पर लगा दी। हर्षित के बयान से स्पष्ट हुआ कि घटना के दौरान कार चार्जिंग पॉइंट से जुड़ी हुई थी।

15 किलोवाट के कनेक्शन पर था भारी लोड
बिजली कंपनी की रिपोर्ट और एक्सपर्ट पहले ही ईवी से आग लगने की संभावना जता चुके हैं। उन्होंने स्मार्ट मीटर और ट्रांसफार्मर का डेटा भी निकाल लिया है। कार प्रतिदिन रात 11 बजे से चार्जिंग पर लगाई जाती थी। घर में 15 किलोवाट का कनेक्शन स्वीकृत था और कार चार्ज करने पर 9 किलोवाट तक की खपत होती थी। आगे फोरेंसिक और बिजली कंपनी की रिपोर्ट के बाद अंतिम निष्कर्ष पर पहुँचा जाएगा। ईवी कार एक्सपर्ट भी रिपोर्ट बना रहे हैं। तीनों के मत के आधार पर ही अंतिम निर्णय होगा, हालांकि अभी तक ईवी से ही आग लगने की प्रबल संभावना है।

घर में बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर भी मौजूद थे, जिसने आग को और भयावह बना दिया। परिजनों के मुताबिक, ये सिलेंडर हाल ही में हुए पारिवारिक कार्यक्रम के बाद बचे हुए थे।

जांच की आंच और तेज
फिलहाल फोरेंसिक, बिजली कंपनी और EV एक्सपर्ट की रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन शुरुआती तथ्यों ने साफ कर दिया है कि यह हादसा लापरवाही और तकनीकी दबाव का खतरनाक मेल था।

]]>
Thu, 26 Mar 2026 19:05:06 +0530 news desk MPcg
तेल संकट की अफवाहों से हड़कंप, अहमदाबाद से राजकोट तक पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़ https://citytoday.co.in/5301 https://citytoday.co.in/5301  इंदौर /मंदसौर 

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बाधित होने के बाद से सोशल मीडिया पर पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर अफवाहें फैल रही है. इन्हीं अफवाहों के बीच मध्य प्रदेश और गुजरात के कई जिलों में अफरा-तफरी मच गई. इंदौर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच समेत गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, गांधीनगर, सूरत और राजकोट में मंगलवार से पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं. लोग ड्रम, केन, बोतल और कुप्पियों में ईंधन भरकर ले जाने लगे. जिससे कुछ पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया, जिसके बाद पंप बंद कर दिए गए. प्रशासन का साफ कहना है कि किसी भी तरह की कमी नहीं है, फिर भी लोग घबराकर पेट्रोल-डीजल के लिए घंटों लाइन में लगे हुए हैं। 

इंदौर में मंगलवार को करीब तीन दर्जन से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही भीड़ जुट गई. वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ा. कई जगह पंप कर्मचारी और ग्राहकों के बीच बहस भी हुई. कुछ पंपों पर पेट्रोल खत्म होने के बाद बोर्ड लगा दिया गया और बाहर हुजूम जमा हो गया. पंप संचालकों ने बताया कि रात में टैंकर आने के बाद सुबह से सप्लाई फिर सुचारू हो जाएगी   ।

जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने स्पष्ट जानकारी देते हुए कहा,'इंदौर जिले में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है. सभी पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और डिपो से लगातार सप्लाई हो रही है. अफवाहों पर ध्यान न दें, अनावश्यक घबराहट में ईंधन का संग्रह न करें. अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

इंदौर कलेक्टर ने भी नागरिकों से अपील की कि पैनिक खरीदारी न करें. उन्होंने कहा कि बेवजह की भीड़ से सिर्फ अव्यवस्था बढ़ रही है और आम लोगों को परेशानी हो रही है। 

मालवा में भी हालात बेकाबू
इसी तरह आगर मालवा जिले में दोपहर बाद से पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखी गई. ट्रैक्टरों पर बड़े-बड़े ड्रम और केन लेकर किसान पहुंचे, तो कुछ लोग मोटरसाइकिल, कार और यहां तक कि एम्बुलेंस लेकर कतार में लग गए. सोशल मीडिया पर 'पंप बंद होने वाले हैं, पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा' वाली अफवाह ने पूरे जिले में घबराहट फैला दी। 

आगर मालवा की कलेक्टर प्रीति यादव ने खुद वीडियो जारी कर लोगों को आश्वस्त किया, 'जिले में ईंधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. कोई दिक्कत नहीं है, घबराएं नहीं। 

मंदसौर में पंपों पर स्टॉक खत्म?
वहीं, मंदसौर और नीमच में भी सैकड़ों लोग गाड़ियां लेकर पंपों पर पहुंच गए. जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल भरवाने की वजह से कुछ पंपों पर स्टॉक खत्म हो गया. स्कूल छोड़ने वाले ऑटो, दूध बांटने वाले वाहन और किसान डीजल स्टॉक करने लगे हैं. पेट्रोल खत्म होने के बाद कुछ पंपों के डिस्प्ले को काले कपड़े से ढक दिया गया, ताकि और लोग न आएं। 

गुजरात के बड़े शहरों में अफरा-तफरी
गुजरात में अहमदाबाद से शुरू हुई अफवाह शाम तक देखते ही देखते वडोदरा, गांधीनगर, सूरत और राजकोट तक फैल गई. ऑफिस टाइम के बाद लोग सीधे पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए, जिससे देर रात तक अफरातफरी मची रही. सरकार और तेल कंपनियों द्वारा लिखित आश्वासन दिए जाने के बावजूद सोशल मीडिया के मैसेज ने लोगों में डर पैदा कर दिया। 

कई लोगों ने बताया, 'सोशल मीडिया पर मैसेज देखा तो एहतियातन आ गए.' कुछ की गाड़ी में डीजल खत्म हो गया था, लेकिन लंबी लाइन का सामना करना पड़ा। 

पेट्रोल डीलर एसोसिएशन ने दर्ज कराई शिकायत
इसी बीच राजकोट में तो पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल चुडासमा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के सेल्स हेड अमित जायसवाल ने शिकायत में कहा कि चुडासमा ने सार्वजनिक रूप से झूठा बयान दिया कि पंपों पर स्टॉक खत्म हो गया है. इससे जनता में दहशत फैली और कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया। 

इस घटना के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है, ताकि भविष्य में कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति अफवाहें फैलाकर अराजकता न फैलाए. सरकारने पहले ही साफ कर दिया था कि अगर किसी भी व्यक्ति ने अफवाह फैलाई या फिर काला बाजारी की तो उनके खिलाफ कानूनी कारवाई की जाएगी. राज्य सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री ने भी अफवाहों से दूर रहने की अपील की थी। 

]]>
Wed, 25 Mar 2026 13:39:48 +0530 news desk MPcg
इंदौर में घर में लगी भीषण आग, 8 शव बरामद; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी https://citytoday.co.in/5237 https://citytoday.co.in/5237 इंदौर 

इंदौर के तिलक थाना क्षेत्र के छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर में एक घर में भीषण आग लई। इस हादसे में मकान मालिक मनोज पुगलिया सहित 8 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में आग लगने के बाद वह फैलते हुए पूरे घर को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पूरा घर जलकर खाक हो गया। घर से अभी तक 8 लाशें निकाली गई हैं। एसीपी कुंदन मंडलोई ने इस हादसे में मकान मालिक सहित 8 लोगों की जानकारी दी है।

इंदौर शहर के छोटा राजवाड़ा क्षेत्र स्थित प्रीति नगर में देर रात एक भीषण आगजनी की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। तिलक नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए इस हादसे में एक कार में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक घटना में मकान मालिक मनोज पुगलिया सहित कुल 8 लोगों की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

आग सबसे पहले घर के बाहर खड़ी एक कार में लगी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले घर के बाहर खड़ी एक कार में लगी। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी इसकी वजह हो सकती है। कार में लगी आग तेजी से फैलती हुई पूरे घर तक पहुंच गई और कुछ ही मिनटों में मकान धू-धू कर जलने लगा। आग इतनी भीषण थी कि घर में मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिल सका।

कैसे लगी आग
दरअसल, पुगलिया परिवार में यह लाशें बिछी हैं. इस परिवार ने घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार को चार्जिंग पर लगाया था. मंगलवार रात से ईवी की चार्जिंग चल रही थी. चार्ज में लगाकर सभी सो गए थे. अचानक बुधवार तड़के तीन-चार बजे के आसपास चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हो गया. इलेक्ट्रिक कार तुरंत आग का गोला बन गई. आग तेजी से घर की ओर फैल गई और घर के अंदर रखे गैस सिलेंडरों तक पहुंच गई. इसके बाद जो धमाके हुए, उसका शोर पूरे इंदौर शहर में सुनाई दिया।

कैसे धमाकों से दहला इंदौर
जी हां, ईवी चार्जिंग वाले प्वाइंट से लगी यह आग देखते ही देखते घर में रखे गैस सिलेंडरों तक पहुंच गई. इसके बाद एक के बाद एक जोरदार धमाके से फट गए. धमाके इतने तेज थे कि पूरा इलाका दहल गया. घर का एक हिस्सा ढह गया. अंदर सो रहे लोग सोते ही रह गए और किसी को संभलने का भी मौका नहीं मिला. बताया जा रहा है कि इस परिवार में कोई फंक्शन था. इसके कारण कई रिश्तेदार आए थे।

8 लोग जिंदा जलकर मरे
बहरहाल, इस हादसे में अब तक 8  लोगों की जलकर मौत हो चुकी है. ये लोग जिंदा ही आग में जल गए. वहीं 3 लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचा ली, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को निकलने का मौका ही नहीं मिला. संकरी गलियों और तेज लपटों की वजह से फायर ब्रिगेड को भी राहत कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. घर में लगी आग बुझाने की कोशिश जारी है।

प्रशासन मौके पर मौजूद
इस बीच पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट और गैस सिलेंडर का विस्फोट मुख्य कारण लग रहा है. इलेक्ट्रिक कार की बैटरी में भी आग लगने की आशंका जताई जा रही है. पूरे मामले की जांच चल रही है. इंदौर के लोग इस हादसे से काफी सदमे में हैं।

]]>
Wed, 18 Mar 2026 17:00:29 +0530 news desk MPcg
इंदौर&शारजाह फ्लाइट अब हफ्ते में चार दिन होगी, 29 मार्च से तीन दिन रहेगी बंद, बैंकॉक फ्लाइट की उम्मीद https://citytoday.co.in/5210 https://citytoday.co.in/5210 इंदौर

इंदौर के देवी अहिल्या बाई होल्कर इंटरनेशलन एयरपोर्ट से संचालित होने वाली एकमात्र इंटरनेशलन फ्लाइट अब सप्ताह में सिर्फ 4 दिन ही संचालित की जाएगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इंदौर से शारजाह के बीच सप्ताह में तीन फेरे कम करने जा रही है। 29 मार्च से यह फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ चार दिन ही संचालित होगी। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस आधार पर बुकिंग भी शुरू कर दी है। वहीं सूत्रों का कहना है कि खाली समय में इंदौर से बैंकॉक के लिए भी एक फ्लाइट का संचालन हो सकता है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारियों ने बताया कि 29 मार्च से लागू हो रहे समर शेड्यूल में कंपनी सप्ताह में चार दिन सोम, बुध, शुक्र और रविवार को ही इंदौर से शारजाह के बीच जाने और आने वाली सीधी फ्लाइट का संचालन करेगी। वहीं शेष तीन दिन मंगल, गुरु और शनिवार को इस फ्लाइट का संचालन बंद रहेगा। इस फ्लाइट को 28 अक्टूबर से लागू हुई विंटर शेड्यूल में ही नियमित किया गया था।

इससे पहले यह सप्ताह में चार दिन ही संचालित होती थी। नियमित फ्लाइट मिलने से यात्रियों को बड़ी सुविधा मिल रही थी, लेकिन अब एक बार फिर सप्ताह में 4 दिन ही उड़ान के संचालन होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही इस फ्लाइट के समय में भी थोड़ा बदलाव किया जा रहा है। मौजूदा समय की अपेक्षा 29 मार्च से यह फ्लाइट 35 से 40 मिनट देरी से चलेगी।

कंपनी अधिकारियों और ट्रैवल एजेंट्स ने बताया कि गर्मी के मौसम में यूएई में बहुत तेज गर्मी पड़ती है। इसके कारण यहां घूमने आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी कमी आ जाती है। इसे देखते हुए गर्मियों के सीजन को यहां पर्यटन की दृष्टि से ऑफ सीजन भी कहा जाता है। अधिकारियों का कहना है कि युद्ध की स्थिति के साथ ही इस बात को भी देखते हुए इस फ्लाइट को नियमित के बजाए सप्ताह में चार दिन संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

बैंकॉक के लिए विचार कर रही कंपनी

ट्रेवल एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया ने बताया कि कंपनी सप्ताह के जिन तीन दिनों मंगल, गुरु और शनिवार को शारजाह फ्लाइट का संचालन बंद कर रही है, उन दिनों में इंदौर से किसी अन्य अंतरराष्ट्रीय शहर के लिए फ्लाइट शुरू कर सकती है। इस पर विचार जारी है। संभावना है कि इन दिनों में इंदौर से बैंकॉक के लिए फ्लाइट शुरू की जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यात्रियों को इंदौर से दो अंतरराष्ट्रीय शहरों के लिए सीधी उड़ान की सुविधा मिल जाएगी और थाईलैंड जाने वाले यात्रियों को देश के अन्य शहरों से होकर जाने के बजाए इंदौर से ही सीधी फ्लाइट की सुविधा मिलेगी, जिससे उनका समय और पैसा भी बचेगा।

यूद्ध के कारण निरस्त चल रही फ्लाइट

उल्लेखनीय है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण 28 फरवरी से इंदौर शारजाह के बीच जाने और आने वाली फ्लाइट बंद है। पहले कंपनी इसे एक-एक दिन के लिए निरस्त कर रही थी। फिर कुछ दिनों पहले इसे 22 मार्च तक के लिए निरस्त करते हुए सिस्टम से हटा दिया गया था। वहीं अब कंपनी ने इसे 28 मार्च तक के लिए निरस्त करते हुए सिस्टम से हटा दिया है। यानी अब 28 मार्च तक जिन लोगों ने इस फ्लाइट में बुकिंग कर रखी थी उन्हें दूसरी उड़ानों का सहारा लेना पड़ेगा। युद्ध के चलते इंदौर से जाने वाले यात्री तो नहीं है, लेकिन वहां से आने वाले यात्रियों के लिए इस फ्लाइट के बंद होने से बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।

यह रहेगा फ्लाइट का नया शेड्यूल

    इंदौर-शारजाह : यह फ्लाइट सुबह 10.25 इंदौर से निकलकर यूएई के स्थानीय समयानुसार 12.10 बजे वहां पहुंचेगी। सफर 3.15 घंटे का होगा।
    शारजाह-इंदौर
 : शारजाह से यह फ्लाइट यूएई के स्थानीय समयानुसार दोपहर 1.10 बजे निकलेगी और भारतीय समयानुसार शाम 6.10 बजे इंदौर पहुंचेगी। सफर का समय 3.30 घंटे होगा।

]]>
Sat, 14 Mar 2026 18:55:30 +0530 news desk MPcg
इजरायल&ईरान जंग के बीच सोना&चांदी में गिरावट, MCX पर गोल्ड ₹1.63 लाख से नीचे https://citytoday.co.in/5174 https://citytoday.co.in/5174 इंदौर 
अंतरराष्ट्रीय बुलियन कीमतों में सुस्ती के बीच बुधवार को Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर सोना और चांदी की कीमतें गिरावट के साथ खुलीं।

अप्रैल फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट के लिए Gold का MCX रेट 0.09% गिरकर ₹1,63,149 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछला बंद ₹1,63,303 था। इसके बाद बिकवाली का दबाव बढ़ा और सोने की कीमत 0.43% गिरकर ₹1,62,600 तक पहुंच गई।

मई फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट के लिए Silver की MCX कीमत 0.31% गिरकर ₹2,76,988 प्रति किलोग्राम पर खुली, जबकि पिछला बंद ₹2,77,850 था। चांदी की कीमत ₹2,850 (लगभग 1.02%) गिरकर ₹2,75,000 प्रति किलोग्राम के स्तर तक आ गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दबाव

वैश्विक बाजार में भी सोने और चांदी के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई। COMEX पर सोना आज 5,194 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 5,242.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने तक सोना 22.50 डॉलर की गिरावट के साथ करीब 5,219.60 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता देखा गया। इस साल अब तक सोने ने 5,586.20 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर भी छुआ है।

वहीं चांदी की बात करें तो COMEX पर चांदी का वायदा भाव 88.50 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 89.59 डॉलर था। कारोबार के दौरान यह करीब 0.82 डॉलर की गिरावट के साथ 88.77 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रही थी। इस साल चांदी ने 121.79 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छू लिया है। 

स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.4% बढ़कर $5,213.99 प्रति औंस हो गई जबकि अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ़्यूचर्स 0.4% गिरकर $5,221.80 हो गए। स्पॉट सिल्वर की कीमत 0.6% बढ़कर $88.89 प्रति औंस हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद डॉलर दबाव में आया जिसमें उन्होंने संकेत दिया कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध खत्म होने के करीब हो सकता है।

एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड करीब 1% बढ़कर 5,145 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया जबकि स्पॉट सिल्वर की कीमतों में लगभग 4% की तेज उछाल दर्ज की गई और यह 87.9 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। ऐसे में निवेशकों की नजर आज सोना-चांदी की कीमतों और वैश्विक संकेतों पर बनी हुई है। पढ़ें भारत में आज सोने का भाव कितना है? 

दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 98.85 पर आ गया है,जो कि सोमवार को 99 के ऊपर था। इसके अलावा, सोने और चांदी में तेजी की एक वजह वैश्विक अस्थिरता को माना जा रहा है। 

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान "बहुत जल्द" समाप्त हो जाएगा। ट्रंप ने जीत को उस बिंदु के रूप में परिभाषित किया है जब तेहरान के पास ऐसे हथियार विकसित करने की क्षमता नहीं रह जाएगी जो अमेरिका, इजरायल या उसके सहयोगियों के लिए खतरा बन सकें। 

वहीं, ईरान ने भी ट्रंप के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने ईरानी के सरकारी मीडिया पर कहा कि यह वाशिंगटन नहीं, तेहरान तय करेगा कि संघर्ष कब समाप्त करना है। इससे वैश्विक स्तर पर अस्थिरता और बढ़ गई है, जिससे सोने और चांदी में खरीदारी को बढ़ावा मिला है।

]]>
Wed, 11 Mar 2026 14:18:16 +0530 news desk MPcg
खजराना मंदिर की सुरक्षा में बड़ी चूक, गर्भगृह तक पहुंचा बदमाश, गार्ड बर्खास्त https://citytoday.co.in/4999 https://citytoday.co.in/4999 Mon, 16 Feb 2026 14:53:40 +0530 news desk MPcg इंदौर | भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। https://citytoday.co.in/4954 https://citytoday.co.in/4954 Tue, 10 Feb 2026 16:37:58 +0530 news desk MPcg भागीरथपुरा में दूषित पानी से 33वीं मौत, बीमार बुजुर्ग ने दम तोड़ा, हड़कंप https://citytoday.co.in/4937 https://citytoday.co.in/4937 Fri, 06 Feb 2026 14:04:52 +0530 news desk MPcg भागीरथपुरा के पीड़ितों के लिए 1 करोड़ की मदद और निगम में नौकरी की मांग उठी https://citytoday.co.in/4923 https://citytoday.co.in/4923 Wed, 04 Feb 2026 16:32:57 +0530 news desk MPcg Indore Dirty Water News | भागीरथपुरा दूषित पानी कांड: 30 दिन में 29 मौतें, हाईकोर्ट सख्त https://citytoday.co.in/4861 https://citytoday.co.in/4861 Wed, 28 Jan 2026 15:15:57 +0530 news desk MPcg मां नर्मदा के दर पर सुनील आर्य, प्रदेश की खुशहाली और युवाओं के रोजगार की कामना https://citytoday.co.in/4851 https://citytoday.co.in/4851 Sun, 25 Jan 2026 20:48:21 +0530 news desk MPcg इंदौर में दूषित पानी से 26वीं मौत, भागीरथपुरा के बुजुर्ग का इलाज के दौरान निधन https://citytoday.co.in/4842 https://citytoday.co.in/4842 Fri, 23 Jan 2026 19:54:05 +0530 news desk MPcg धार भोजशाला में तनाव रोकने की कवायद, 2016 मॉडल लागू; बसंत पंचमी और नमाज को लेकर कड़ी सुरक्षा https://citytoday.co.in/4829 https://citytoday.co.in/4829 Tue, 20 Jan 2026 20:29:41 +0530 news desk MPcg इंदौर में दूषित पानी का नलों से जहर ? भागीरथपुरा में थम नहीं रही मौतें | https://citytoday.co.in/4780 https://citytoday.co.in/4780 Mon, 12 Jan 2026 14:20:02 +0530 news desk MPcg मैन्युअल फिटनेस बंद, 100–150 किमी दूर जाने को मजबूर वाहन मालिक https://citytoday.co.in/4777 https://citytoday.co.in/4777 Sat, 10 Jan 2026 18:20:00 +0530 news desk MPcg इंदौर में दूषित पानी का कहर: 18 मौतें, 3200 बीमार, लापरवाही उजागर https://citytoday.co.in/4767 https://citytoday.co.in/4767 Thu, 08 Jan 2026 15:09:56 +0530 news desk MPcg Indore News : जिम ट्रेनर सहित दो नशे के कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई, कोकीन और ब्राउन शुगर बरामद https://citytoday.co.in/4763 https://citytoday.co.in/4763 Wed, 07 Jan 2026 17:14:08 +0530 news desk MPcg इंदौर दूषित पानी कांड: भागीरथपुरा में 17वीं मौत, रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने तोड़ा दम https://citytoday.co.in/4752 https://citytoday.co.in/4752 Mon, 05 Jan 2026 13:04:41 +0530 news desk MPcg इंदौर दूषित जल कांड पर अरुण यादव का तीखा हमला, 15 मौतों को बताया मानव निर्मित त्रासदी https://citytoday.co.in/4751 https://citytoday.co.in/4751 Sat, 03 Jan 2026 17:04:52 +0530 news desk MPcg स्वच्छ शहर इंदौर में ज़हरीला पानी: 15 की मौत, 200 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती https://citytoday.co.in/4748 https://citytoday.co.in/4748 Sat, 03 Jan 2026 15:10:37 +0530 news desk MPcg इंदौर में स्क्रेप फैक्ट्री गोदाम में आग:धुएं का गुबार, 20 फीट की सड़क पर 7 फीट कब्जा, नहीं पहुंची दमकल https://citytoday.co.in/4747 https://citytoday.co.in/4747 Fri, 02 Jan 2026 20:32:53 +0530 news desk MPcg इंदौर की स्वच्छता छवि पर ‘जहरीले पानी’ का साया, दूषित पेयजल से मची तबाही https://citytoday.co.in/4743 https://citytoday.co.in/4743 Fri, 02 Jan 2026 13:58:18 +0530 news desk MPcg इंदौर में दूषित पानी से 8 मौतें, प्रशासन ने किया कड़ा एक्शन, सर्वे में 1200 से ज्यादा बीमार पाए गए https://citytoday.co.in/4729 https://citytoday.co.in/4729 इंदौर 

 मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के अंतर्गत आने वाले भागीरथपुरा में दूषित पानी से अबतक 8 लोगों की मौत की जानकारी सामने आ चुकी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने अबतक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन, इतना बड़ा कांड होने के बाद विभाग एक्शन में आया है। भागीरथपुरा के 2700 घरों में सर्वे किया गया है, जिसमें बीमारों की जो संख्या सामने आई वो बेहद चौंकाने वाली है। संबंधित घरों में 1200 से ज्यादा लोग बीमार मिले हैं। यानी यहां हर घर में बीमार हैं। लोगों में डर का ऐसा माहौल है, वो पानी पीने तक से डर रहे हैं।

 भागीरथपुरा में नगर निगम द्वारा पीने के पानी की सप्लाई टैंकरों से की गई। फिर भी स्थानीय लोगों में निगम पर भरौसा नहीं रहा है। रहवासियों ने टैंकर से आए पानी का उपयोग पीने के लिए नहीं किया। यहां अधिकतर लोग आरओ का पानी बुलवाकर पीने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

बीमारी और मौतों से पसरा सन्नाटा

रहवासियों का कहना है कि, हमने सोचा भी नहीं था कि पानी के कारण हमारे इलाके में मौत का तांडव देखने को मिलेगा। जानकारी देने के बावजूद भी जिम्मेदारों ने इसपर ध्यान नहीं दिया। भागीरथपुरा की गलियों में फैली इस महामारी के कारण बीमारी और मौतों से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

14 गलियों में पहुंची डॉक्टरों की टीम

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, भागीरथपुरा इलाके की 14 गलियों के हर घर में चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा जांच कराई गई, जिन्हें जरूरी लगा उपचार भी किया गया। गंभीर मरीजों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पतालों में रैफर भी किया गया। आशा कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर क्लोरिन, जिंक की दवाई और ओआरएस के पैकेट भी बांटे जा रहे है। आशा मेगा माइकिंग द्वारा लक्षण होने पर तुरंत उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचने, उबला पानी पीने एवं बाहर का भोजन व बाहर के कटे फल न खाने की समझाइश भी दे रही है।

111 मरीज अस्पताल में भर्ती 35 गंभीर

शहर के शासकीय के साथ-साथ निजी अस्पतालों में अबतक 111 मरीजों के भर्ती होने की जानकारी सामने आई है। चौकाने वाली बात ये है कि, इनमें करीब 35 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। भागीरथपुरा में अभी 4 एंबुलेंस प्रभावित क्षेत्र में तैनात रखी गई हैं। साथ ही, स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यरत 14 डॉक्टर और पेरामेडिकल स्टाफ भी हर गली में मौजूद हैं। इसमें एमवाय अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉक्टर भी मदद कर रहे हैं।

1146 मरीजों को प्राथमिक उपचार

जांच टीम के अधिकारियों की माने तो इलाके के कुल 2703 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें रहने वाले करीब 12000 लोगों की जांच की गई। इनमें से 1146 मरीजों को वहीं पर प्राथमिक उपचार दिया गया। 18 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं।

अस्पताल में बेड पर बाल्टी, उल्टी से परेशान मरीज

अस्पतालों में भर्ती मरीजों के हालत को लेकर अपडेट ये है कि, उन्हें बेड पर ही एक बाल्टी रखना पड़ रही है। मरीजों को इतनी उल्टी हो रही है कि, बार बार उठ पाना ही संभव नहीं है। वर्मा अस्पताल में कुल 22 बेड की क्षमता है, लेकिन यहां करीब 35 मरीजों का उपचार चलने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि, यहां से कई मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौट चुके हैं।

]]>
Wed, 31 Dec 2025 14:20:55 +0530 news desk MPcg
इंदौर में शुरू हुआ पहला सुपर ईवी चार्जिंग स्टेशन, 45 मिनट में पूरी होगी कार की बैटरी https://citytoday.co.in/4709 https://citytoday.co.in/4709 इंदौर

देश में लगातार आठ बार स्वच्छता में नंबर वन रहने के बाद इंदौर अब ग्रीन एनर्जी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदूषण कम करने के प्रयासों के तहत शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में विजय नगर क्षेत्र में 200 केवीए सार्वजनिक फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया है। इस चार्जिंग स्टेशन पर लगे सुपर चार्जर से इलेक्ट्रिक कारें 45 मिनट से एक घंटे के भीतर चार्ज हो सकेंगी, जिससे यात्रियों के समय की बचत होगी और लंबी दूरी की यात्रा भी आसान बनेगी।

शहर में ईवी और चार्जिंग स्टेशन की स्थिति

शहर में वर्तमान में 41 पब्लिक चार्जिंग स्टेशन संचालित हैं

47 नए चार्जिंग स्टेशन पीपीपी (सार्वजनिक–निजी भागीदारी) माडल पर तैयार किए जा रहे हैं

लोक परिवहन में 120 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जा रही हैं

इंदौर में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या

कुल ईवी वाहन : 68,649

दोपहिया : 44,947

कार : 4,220

ई-रिक्शा (पैसेंजर व कार्गो): 14,639

थ्री व्हीलर : 4,345

ई-बस : 186
डीसी फास्ट चार्जिंग स्टेशन क्या है

अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड और रोडग्रिड-विनफास्ट इंडिया द्वारा शुरू किया गया यह डीसी फास्ट चार्जिंग सिस्टम इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने का सबसे तेज तरीका है। इसमें वाहन के आंतरिक एसी-टू-डीसी कनवर्टर को बायपास कर बैटरी को सीधे डायरेक्ट करंट (डीसी) सप्लाई दी जाती है। यह तकनीक लंबी यात्राओं और बड़े वाहनों के लिए अधिक उपयोगी मानी जाती है, हालांकि यह सामान्य चार्जिंग की तुलना में महंगी होती है और बैटरी पर अधिक दबाव डालती है।
चार्जर क्षमता और चार्जिंग समय

120 केवी सुपर चार्जर

ई-बस और कार 45 मिनट से 1 घंटे में चार्ज

शुल्क : 20 रुपए प्रति यूनिट + जीएसटी

60 केवी चार्जर

कार 45 मिनट से 1 घंटे में चार्ज

शुल्क : 18–20 रुपए प्रति यूनिट + जीएसटी

22 केवी चार्जर

2 से 3 घंटे में चार्ज

शुल्क : 15 रुपए प्रति यूनिट + जीएसटी

7.4 केवी चार्जर

करीब 6 घंटे में चार्ज

शुल्क : 15 रुपए प्रति यूनिट + जीएसटी
चार्जिंग स्टेशन पर न करें ये 5 गलतियां

हर बार फास्ट चार्जिंग करना

गलती : छोटी दूरी या रोजमर्रा के इस्तेमाल के बावजूद बार-बार फास्ट चार्जर लगाना।

नुकसान : फास्ट चार्जिंग से बैटरी जल्दी गर्म होती है, जिससे उसकी लाइफ कम होती है।

सही तरीका : रोजमर्रा में नार्मल चार्ज, फास्ट चार्जिंग सिर्फ जरूरी होने पर
100% चार्ज करके देर तक प्लग लगे रहने देना

गलती : चार्ज पूरी होने के बाद भी गाड़ी को चार्जिंग स्टेशन पर लगाए रखना।

नुकसान : ओवरचार्जिंग से बैटरी पर अनावश्यक दबाव पड़ता है।

सही तरीका : 80–90% चार्ज पर प्लग हटाएं।
गर्म बैटरी को तुरंत चार्ज करना

गलती : लंबी ड्राइव या धूप में खड़ी गाड़ी को तुरंत चार्ज पर लगा देना।

नुकसान : गर्म बैटरी को चार्ज करने से उसकी क्षमता घटती है।

सही तरीका : 10-15 मिनट बैटरी ठंडी होने दें, फिर चार्ज शुरू करें।
गलत केबल या ढीला कनेक्शन

गलती : अनअप्रूव्ड केबल या ठीक से लाक न हुआ चार्जर इस्तेमाल करना।

नुकसान : वोल्टेज के उतार-चढ़ाव से सेल डैमेज हो सकता है।

सही तरीका : कंपनी-अप्रूव्ड केबल, चार्ज शुरू होने से पहले कनेक्शन जांचें।
चार्जिंग स्टेशन पर बारिश या नमी

गलती : गीले हाथों से प्लग लगाना या पानी भरे स्थान पर चार्जिंग।

नुकसान : शार्ट सर्किट और इलेक्ट्रानिक्स फेल होने का खतरा।

सही तरीका : सूखी जगह में चार्जिंग, बारिश में अतिरिक्त सावधानी।

]]>
Sat, 27 Dec 2025 13:54:08 +0530 news desk MPcg
खंडवा में उषा नायडू का पहला दौरा, कांग्रेस संगठन में नई हलचल | सुनील आर्य ने जताई पद छोड़ने की मंशा https://citytoday.co.in/4619 https://citytoday.co.in/4619 Fri, 19 Dec 2025 13:40:33 +0530 news desk MPcg केन्याई वीजा विवाद के बाद पुलिस सख्त: विदेशी नागरिकों का रिकॉर्ड होगा जांच का हिस्सा https://citytoday.co.in/4437 https://citytoday.co.in/4437 इंदौर 

 इंदौर के एमआईजी इलाके के गायत्री नगर में रहने वाले केन्याई नागरिक रिचर्डसन का मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है। सुबह वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी मिली, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने रिचर्डसन से पूछताछ शुरू कर दी।एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने माना कि इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस की ओर से गंभीर लापरवाही हुई है। अब शहर में रह रहे सभी विदेशी नागरिकों का रिकॉर्ड फिर से जांचा जा रहा है।

वीजा 1996 में खत्म, एफआईआर दर्ज

एडिशनल डीसीपी दंडोतिया ने बताया कि जांच में सामने आया है कि रिचर्डसन का पासपोर्ट वैध है। मगर, उसका वीजा 1996 में खत्म हो चुका था। इसके आधार पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कोर्ट की सख्ती के चलते उसे इंदौर छोड़ने की अनुमति नहीं मिली, इसलिए वह यहीं रहकर नियमित तौर पर अदालत में पेश होता रहा।

शहर न छोडने की शर्त पर जमानत मिल गई

उसने 'युगांडा भले ही चारों ओर से घिरा हुआ है, लेकिन हिंद महासागर भी हमारा है' जैसी बातें लिखी पोस्ट साझा की है। कुछ तस्वीरों पर खून-खराबा दिखाया गया है। पुलिस के अनुसार रिचर्ड 1991 से इंदौर में निवासरत है। 2018 में शिवशक्ति नगर में कन्हैयालाल गौर के मकान में रहता था। उस दौरान जांच में पता चला था कि वीजा 1998 तक था। उसे गिरफ्तार कर पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज जब्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से शहर न छोडने की शर्त पर जमानत मिल गई।

वीजा 1996 में ही हुआ था समाप्त, FIR दर्ज एडिशनल डीसीपी दंडोतिया के अनुसार जांच में पाया गया कि रिचर्डसन का पासपोर्ट वैध है, लेकिन उसका वीजा वर्ष 1996 में खत्म हो चुका था। इसी आधार पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। कोर्ट की सख्ती के चलते उसे इंदौर छोड़ने की अनुमति नहीं थी, इसलिए वह यहीं रहकर नियमित रूप से अदालत में पेश होता था।

2018 में हुई थी पहली कार्रवाई रिचर्डसन पर 2018 में पहली बार कार्रवाई की गई थी। तब यह सामने आया कि वह वीजा समाप्त होने के बाद भी वर्षों से इंदौर में रह रहा है। उसके खिलाफ फेमा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था, जबकि उसके पूर्व मकान मालिक पर धारा 188 में केस बना। पुराने घर से निकलने के बाद वह गायत्री नगर में शेखर कुशवाहा के यहां किराए से रहने लगा। पुलिस की जांच में यह पुष्टि हुई कि शेखर ने नियम अनुसार उसकी जानकारी थाने में दी थी।

पड़ोसी बोले-कोरोना काल में कई का इलाज किया रिचर्डसन पेशे से डॉक्टर हैं। जब पुलिस उसके घर पहुंची और इलाके में पूछताछ की तो कई पड़ोसियों ने बताया कि उसका स्वभाव अच्छा है और वह सभी से सौहार्दपूर्वक बात करता है। कोरोना काल में उसने कई लोगों को प्राथमिक उपचार भी दिया था। लोग इलाज के बदले उसे थोड़ी-बहुत आर्थिक मदद भी कर देते थे। उसके परिवारजन समय–समय पर केन्या से आर्थिक सहायता भेजते हैं।

पासपोर्ट रिन्यू नहीं हो पाया रिचर्डसन ने दावा किया कि उसने पासपोर्ट रिन्यू कराने की कोशिश की, लेकिन जरूरी दस्तावेज अदालत में जमा होने के कारण आवेदन स्वीकार नहीं हुआ। कोर्ट में लंबित मामले के कारण नया वीजा और पासपोर्ट दोनों बनना संभव नहीं था।

पासपोर्ट भी निरस्त, अब बनना मुश्किल सूत्रों के अनुसार भारतीय कानून के प्रावधानों के तहत रिचर्डसन का पासपोर्ट निरस्त हो चुका है। ऐसे में कोर्ट से दस्तावेज वापस मिलने के बावजूद वह भारत से नया पासपोर्ट या वीजा आवेदन नहीं कर सकता, क्योंकि वह भारतीय नागरिक नहीं है। पुलिस इस मामले में हुई अपनी पुरानी लापरवाही को लेकर कई तथ्य दबाने की कोशिश कर रही है।

पासपोर्ट न्यायालय से सुपुर्दगी पर प्राप्त किए गए

फिलहाल, जिला कोर्ट में मामला विचाराधीन है। 28 अप्रैल 2026 को सुनवाई होनी है। केनियन के वकील वाजिद खान ने बताया कि आरोपित द्वारा 2019 में जब्तशुदा पासपोर्ट न्यायालय से सुपुर्दगी पर प्राप्त किए गए हैं। वीजा और पासपोर्ट की अवधि बढ़ाने के प्रयास उसने किए हैं, लेकिन अवधि नहीं बढ़ सकी। वर्तमान में वह शेखर कुशवाह के घर में रह रहा है। थाने में सूचना दी गई है।

]]>
Tue, 25 Nov 2025 13:05:29 +0530 news desk MPcg
इंदौर कांग्रेस मीटिंग में दिग्विजय सिंह का बयान: ‘कांग्रेस सोई थी, राहुल ने फिर जगाया’ https://citytoday.co.in/4428 https://citytoday.co.in/4428 इंदौर
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की SIR तैयारी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने  इंदौर में अहम बैठक ली। बैठक में उन्होंने संगठन की कमियों, बूथ प्रबंधन, और आगामी चुनावी रणनीति पर खुलकर बात की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘कॉन्ग्रेस लंबे समय तक सोई रही, जबकि भाजपा बूथ स्तर तक पूरी तरह सक्रिय थी। लेकिन राहुल गांधी ने पार्टी को फिर से जगाया है। छह महीने पहले तक कांग्रेस के 90% नेताओं को बीएलए और बूथ एजेंट में अंतर तक नहीं पता था, जबकि भाजपा के पास बूथ की हर जानकारी रहती है।’

भाजपा पर प्रहार- जनता के पैसों से खरीद-फरोख्त
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बूथ एजेंटों को लालच देकर अपने पक्ष में करने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के पैसे से खरीद-फरोख्त कर रही है, कांग्रेस को बूथ पर मजबूत तैयारी करने की जरूरत है।’

स्वागत से नाराज, ‘बैनर-पोस्टर पर मेरा फोटो न लगाएं’
दिग्विजय सिंह ने मंच से अपने स्वागत पर नाराजगी जताई और कहा कि ‘किसी भी बैनर या पोस्टर पर मेरा फोटो न लगाया जाए। न बैंड-बाजा चाहिए, न पटाखे। 22 साल से विपक्ष में हैं, लड़ाई गंभीर है, दिखावे में समय बर्बाद मत करो।’ उन्होंने कहा कि 2014 में डॉलर के मुकाबले रुपया 90 के आसपास था और अब 100 की ओर बढ़ रहा है। ये आर्थिक कुप्रबंधन का नतीजा है, उन्होंने कहा।

‘लोकतंत्र खतरे में, 26 नवंबर को बड़े आंदोलन की अपील’
दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारत में विरोध करने वालों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, जबकि न्यूयॉर्क का मेयर बेझिझक अपनी बात कह रहा है। उन्होंने कहा कि ‘लोकतंत्र और संविधान खतरे में हैं। 26 नवंबर संविधान दिवस पर कांग्रेस को बड़े स्तर पर आंदोलन करना चाहिए।’

 

2028 का लक्ष्य, 4% वोट शिफ्ट जरूरी- दिग्विजय
उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं और गैर-भाजपा वोटरों से सीधा संवाद बढ़ाना होगा। चार प्रतिशत वोट का शिफ्ट सुनिश्चित करें, तभी 2028 में सरकार बनाई जा सकती है। अंत में दिग्विजय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि ‘घर-घर जाओ, लोगों की समस्याएं समझो, विपक्ष की जिम्मेदारी निभाओ।’

]]>
Mon, 24 Nov 2025 15:27:42 +0530 news desk MPcg
अध्ययन का खुलासा: 73% लोग मोबाइल की लत के शिकार, मानसिक स्वास्थ्य पर बढ़ता खतरा https://citytoday.co.in/4409 https://citytoday.co.in/4409 इंदौर
 एमजीएम मेडिकल कॉलेज के मनोरोग विभाग द्वारा मोबाइल की लत से परेशान 500 लोगों पर किए गए अध्ययन के बेहद परेशान करने वाले निष्कर्ष सामने आए हैं। इसके अनुसार मोबाइल अब सिर्फ एक तकनीकी उपकरण नहीं रह गया, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। अध्ययन के अनुसार 73 प्रतिशत लोग मोबाइल की लत यानी डिजिटल डिपेंडेंसी से पीड़ित पाए गए।

अत्यधिक मोबाइल उपयोग के कारण लोग बिना एहसास किए मूक अवसाद (साइलेंट डिप्रेशन) का शिकार हो रहे हैं। 80 प्रतिशत प्रतिभागियों में हल्का लेकिन लगातार चलने वाला अवसाद देखा गया। औसतन लोग प्रतिदिन सात घंटे स्क्रीन पर बिताते हैं। यानी साल भर में करीब 1800 घंटे यानी पूरे 75 दिन मोबाइल पर निकल जाते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, मोबाइल न मिलने पर घबराहट (नोमोफोबिया), नींद में कमी, तनाव बढ़ना और बार-बार फोन चेक करने की मजबूरी जैसे व्यवहारगत लक्षण बढ़ते जा रहे हैं। बच्चों और किशोरों में इसका असर और भी गंभीर है। किशोरों में अवसाद का खतरा बढ़ रहा है और 10–14 वर्ष के बच्चों में दिमागी विकास प्रभावित हो रहा है।

मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं विकराल रूप ले लेंगी

अत्यधिक मोबाइल चलाने के कारण किशोरों में आत्मविश्वास में कमी और वास्तविक जीवन से दूरी बढ़ रही है। चूंकि, यह उम्र सीखने, समझने और सामाजिक कौशल विकसित करने की होती है, ऐसे में अत्यधिक स्क्रीन टाइम उनके भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसके लिए स्कूलों में एक मॉडल बनाने की आवश्यकता है। समय रहते यदि मोबाइल उपयोग पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो जल्द मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं विकराल रूप ले लेंगी।
उपाय

    फोन पार्किंग जोन बनाएं
    रोजाना मोबाइल उपयोग का समय तय करें।
    अनावश्यक एप्स के नोटिफिकेशन बंद कर दें। इससे बार-बार फोन देखने की आदत कम होगी।
    इंटरनेट मीडिया एप दिन में 2-3 बार ही खोलें। इनके उपयोग के लिए टाइम लिमिट सेट कर सकते हैं।
    रात में सोते समय मोबाइल को अपने बिस्तर से दूर रखें।
    दिनभर में कुछ ऐसा समय तय करें, जब मोबाइल से दूर रहेंगे। जैसे खाना खाते समय, पढ़ाई के समय या परिवार के साथ बैठते समय।
    खाली समय में मोबाइल के बजाय किताब पढ़ें, संगीत सुनें, वाक पर जाएं।
    घर में एक फोन पार्किंग जोन बनाएं, जहां सभी फोन रख दें और बार-बार हाथ में न लें।

इन 5 तरीकों से छुड़ाएं बच्चे की फोन लत

बच्चों की इन गलतियों को न करें नज़रअंदाज, तुरंत टोके वरना हाथ से निकल जाएगा आपका बच्चा

स्क्रीन टाइम करें कंट्रोल 

अपने बच्चे के लिए स्मार्टफोन का उपयोग करने के लिए एक सीमित समय निर्धारित करें. उदाहरण के लिए, आप उन्हें दिन में केवल 1-2 घंटे के लिए स्मार्टफोन का उपयोग करने की परमिशन दे सकते हैं.

स्मार्टफोन-फ्री एरिया बनाएं

अपने घर में एक स्मार्टफोन-फ्री एरिया बनाएं. उदाहरण के लिए, आप अपने डाइनिंग या बेडरूम में स्मार्टफोन का उपयोग बिल्कुल न करें. 

ऑफलाइन एक्टिविटीज पर ध्यान दीजिए

अपने बच्चे के लिए ऑप्शनल एक्टिविटीज का ऑप्शन दीजिए, जो उन्हें स्मार्टफोन से दूर रखें. उदाहरण के लिए, आप उन्हें खेल, बुक रीडिं, या कला बनाने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं.

निगरानी रखें

अपने बच्चे के स्मार्टफोन का उपयोग करने पर निगरानी रखें. आप फोन में पैरेंट्ल कंट्रोल एप्लीकेशन इंस्टॉल कर सकते हैं जिससे आपका बच्चा फोन पर क्या देख रहा है, इसको आसानी से ट्रैक कर सकते हैं. 

रात में फोन चलाने से रोकें

अपने बच्चे के साथ बातचीत करें और उन्हें स्मार्टफोन की लत के बारे में समझाएं. इसके अलावा रात के समय बच्चे को फोन बिल्कुल न दें. इससे बच्चे की आंख और स्किन दोनों पर बुरा असर पड़ सकता है. 

फोन की लत से होने वाले नुकसान 

    नींद की कमी
    अवसाद
    चिड़चिड़ापन
    ध्यानकेंद्रित करने में परेशानी
    आत्मसम्मान की कमी

]]>
Sat, 22 Nov 2025 12:38:12 +0530 news desk MPcg
इंदौर में वंदे भारत ट्रेन के नए रैक का आगमन, 1000+ यात्री कर सकेंगे नागपुर सफर https://citytoday.co.in/4398 https://citytoday.co.in/4398 इंदौर 

दो साल पहले इंदौर को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन के कोच अब रेलवे बढा रहा है। इससे यात्री क्षमता दोगुनी हो जाएगी। 24 नंवबर से चलने वाली ट्रेन के लिए नए रैक आ चुके है। अभी इंदौर-नागपुर वंदे भारत ट्रेन आठ कोचों के साथ चलती है। इसमें 530 सीटें थीं। 16 कोच के बाद एक हजार से ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे। रेलवे ने नए रैक वंदे भारत के लिए भेज दिए है। इससे इंदौर से भोपाल जाने वाले यात्रियों को भी फायदा होगा,क्योकि यह ट्रेन भोपाल में भी रुकती है। भोपाल से भी नागपुर जाने के लिए यात्रियों को सुविधा होगी।

वंदे भारत ट्रेन में बीते चार माह से सीटें फुल जा रही थी। इस कारण रेलवे ने वंदे भारत के कोच बढ़ा दिए है। इंदौर से नागपुर तक ट्रेन चलाने की मांग हमेशा से उठती रहती है। दो साल पहले इंदौर से भोपाल के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू किया था। यह ट्रेन सुबह सवा छह बजे जाती है।

इंदौर से भोपाल तक के लिए इस ट्रेन को कम यात्री मिलते थे। बाद में वंदेभारत ट्रेन का विस्तार इंदौर से नागपुर तक किया गया। इसके बाद ट्रेन को अच्छे यात्री मिलने लगे। त्यौहार के समय इस ट्रेन में सीट नहीं मिलती है।
 
पहले दिल्ली भेज दिए थे रैक

वंदे भारत के लिए सितंबर माह में रैक आए थे, लेकिन उसका उपयोग रेलवे ने दिल्ली पटना ट्रेन के लिए कर दिया था। अब वे रैक वापस इंदौर भेजे है। दो दिन पहले रैक इंदौर लाए गए। अब 24 नवंबर से 16 कोच के साथ ट्रेन इंदौर से नागपुर के लिए रवाना होगी। उधर इंदौर नगर निगम ने भी इंदौर से नागपुर के लिए बस सेवा शुरू की है। पिछले दिनों हरी झंडी देकर मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने बस को रवाना किया था।

]]>
Fri, 21 Nov 2025 16:06:30 +0530 news desk MPcg
इंदौर: ACP कार्यालय के पास बिल्डर की कार चोरी, भागते समय रहवासी संघ उपाध्यक्ष को टक्कर https://citytoday.co.in/4326 https://citytoday.co.in/4326 इंदौर

अन्नपूर्णा एसीपी(ACP) कार्यालय से मात्र 200 मीटर दूर शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे बदमाशों ने बिल्डर की कार चुरा ली। रहवासी संघ उपाध्यक्ष ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की, मगर टक्कर मारकर भाग गए। फिर चौराहा पर भी स्कूटर सवारों को चपेट में लिया और कार लेकर फरार हो गए।

चोरों ने दोबारा रिवर्स लेकर रौंदने का प्रयास किया
घटना क्रांति कृपलानी नगर की है। रहवासी राजेंद्र सचदेवा के अनुसार बिल्डर कमल परियानी की कार घर के बाहर खड़ी थी। तभी दो बदमाशों ने लाक खोला व कार स्टार्ट कर ली। जीपीएस का नोटिफिकेशन मिलने पर कमल चौंके और पत्नी को सूचना दी। रहवासी संघ उपाध्यक्ष अशोक सचदेवा को भी अलर्ट कर दिया।

स्कूटर सवारों को रौंदने का प्रयास
वहीं बेखौफ बदमाशों में चाणक्यपुरी चौराहा पर भी एक घटना को अंजाम दिया। राजेंद्र सचदेवा के अनुसार, बदमाश चाणक्यपुरी चौराहा पहुंचे और दो स्कूटर सवारों को टक्कर मार दी। कार में जीपीएस था। आरोपित केसरबाग रोड, चोइथराम सब्जी मंडी से तिलकनगर पहुंच गए। आगे जाकर कार लावारिस छोड़ दी और फरार हो गए। अन्नपूर्णा पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है।

]]>
Sun, 16 Nov 2025 14:01:33 +0530 news desk MPcg
400 के.वी. सबस्टेशन इंदौर में घुसे तेंदुए को बहादुरी से पकड़ा, ट्रांसको टीम की सतर्कता और साहस से टला बड़ा हादसा https://citytoday.co.in/4279 https://citytoday.co.in/4279 400 के.वी. सबस्टेशन इंदौर में घुसे तेंदुए को बहादुरी से पकड़ा, ट्रांसको टीम की सतर्कता और साहस से टला बड़ा हादसा

 इंदौर
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एम.पी. ट्रांसको) के 400 के.वी. सबस्टेशन, इंदौर में गत दिवस अर्धरात्रि के समय अचानक एक तेंदुआ घुस आया। इस आकस्मिक और जोखिमपूर्ण स्थिति में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने अदम्य साहस, सतर्कता और उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय देते हुए संभावित दुर्घटना को टाल दिया। वन विभाग की सहायता से तेंदुए को सकुशल पकड़वाने में सफलता प्राप्त की।

ड्यूटी पर तैनात आउटसोर्स सिक्योरिटी गार्ड कृष्णा बघेला, सूरज मोहनिया तथा मेंटेनेंस टीम के सदस्य राम अभिलाष ने यार्ड क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी को देखकर तत्काल सबस्टेशन की ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस टीम को सूचित किया।

इन कर्मियों ने अत्यंत धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी कार्मिकों को सावधानीपूर्वक सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी या नुकसान से स्थिति को बचाया।

वन विभाग को दी गई त्वरित सूचना

कर्मियों को सुरक्षित करने के उपरांत परीक्षण परिचारक के.के. मिश्रा ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सबस्टेशन यार्ड में अस्थायी पिंजरा स्थापित कर रेस्क्यू अभियान आरंभ किया। अथक प्रयासों के बाद तेंदुए को सुरक्षित रूप से पिंजरे में कैद किया गया। वन विभाग की टीम ने उसे बिना किसी हानि के सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

रही इनकी सक्रिय भूमिका

इस सराहनीय और अनुकरणीय कार्य में आउटसोर्स कर्मियों के साथ परीक्षण परिचारक के.के. मिश्रा, सहायक अभियंता अतुल पराड़कर, कार्यपालन अभियंता मती नूतन शर्मा एवं अधीक्षण अभियंता जयेश चोपड़ा की सक्रिय एवं समन्वित भूमिका रही।

प्रबंध संचालक ने की सराहना

एम.पी. ट्रांसको के प्रबंध संचालक ने इस घटना में कर्मियों द्वारा दिखाई गई सतर्कता, टीमवर्क और मानवीय संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह घटना न केवल सबस्टेशन में कार्यरत कर्मियों की कार्यकुशलता और समर्पण का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि आकस्मिक परिस्थितियों में ट्रांसको कर्मी सजगता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने में पूर्णतः सक्षम हैं।

आउटसोर्स कर्मियों को मिलेगा सम्मान

प्रबंध संचालक ने कहा है कि इस साहसिक एवं प्रेरणादायी कार्य के लिए एम.पी. ट्रांसको प्रबंधन द्वारा संबंधित आउटसोर्स कर्मियों सहित सभी को सम्मानित कर पुरस्कृत किया जाएगा।

 

]]>
Wed, 12 Nov 2025 18:38:08 +0530 news desk MPcg
इंदौर में मिलावटखोरों का खुलासा, सांची&अमूल&नोवा के नाम पर 600 लीटर नकली घी जब्त https://citytoday.co.in/4134 https://citytoday.co.in/4134  इंदौर 

प्रदेश भर में मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में इंदौर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विभाग की टीम ने भारी मात्रा में मिलावटी घी जब्त किया है, जिसे नामी ब्रांड के पैकेट में पैक किया जा रहा था।

पल्हर नगर में घर पर छापा
खाद्य विभाग की टीम ने पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर एक मकान पर छापा मारा। यह मकान गिरिराज गुप्ता का है, जो मल्हारगंज क्षेत्र में प्रभुश्री ट्रेडर्स के नाम से दुकान संचालित करता है। निरीक्षण के दौरान इस मकान से मिलावट का बड़ा जखीरा बरामद हुआ।

नामी ब्रांड के रैपर में 'नकली घी'
अधिकारियों को मौके से बड़ी मात्रा में वनस्पति तेल, एसेंस और तैयार घी मिला। चिंता की बात यह है कि मौके से सांची, अमूल, नोवा और मालवा जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के रैपर और आउटर कवर भी बड़ी संख्या में पाए गए। आरोपी इन रैपर का इस्तेमाल वनस्पति तेल और एसेंस से बनाए गए मिलावटी घी को पैक करने के लिए करता था।

600 लीटर घी-तेल जब्त, 6 सैंपल भेजे
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके से घी, तेल और एसेंस समेत कुल 6 नमूने जांच के लिए हैं। खाद्य अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि कार्रवाई में कुल 27 डिब्बे वनस्पति, 13 डिब्बे तेल, 3 डिब्बे घी, 5 बोतल एसेंस और लगभग 350 रैपर जब्त किए गए हैं।

* उक्त संस्थान से लगभग 600 लीटर घी और तेल जब्त किया गया है।
* निर्माता का परिसर बंद करा दिया गया है।
* सभी नमूनों को विस्तृत जांच के लिए राज्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है।
* संबंधित कंपनियों (अमूल, सांची आदि) को भी सूचित किया जा रहा है, ताकि वे भी अपने स्तर पर वैधानिक कार्रवाई कर सकें।

मिलावटखोरी बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर
कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरी के विरुद्ध इस तरह की सख्त कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। 

]]>
Fri, 31 Oct 2025 17:33:26 +0530 news desk MPcg
जनता के स्वास्थ्य और जीवन रक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव https://citytoday.co.in/4073 https://citytoday.co.in/4073 जनता के स्वास्थ्य और जीवन रक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मिलावटखोरी कर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं

इंदौर स्वच्छता में सिरमौर, अब बन रहा है शुद्धता का भी पर्याय

जबलपुर और ग्वालियर में भी लैब जल्द ही प्रारंभ होंगी

फूड एंड ड्रग टेस्टिंग के लिए चलाई जायेंगी मोबाईल लैब्स

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया इंदौर में फूड एण्ड ड्रग टेस्ट की नई लैब का लोकार्पण

इंदौर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिये हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर केवल स्वच्छता और स्वाद की धरती नहीं, बल्कि सुशासन और सेवा की धरती भी है। यहां पर लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने सिखाया कि शासन का सच्चा अर्थ जन-कल्याण, न्याय और संवेदना है। आज जब हम इस खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला जैसी माडर्न लैब का लोकार्पण कर रहे हैं तो यह उसी सुशासन की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास है जिसके मूल में “जनता का स्वाद, जनता का स्वास्थ्य और जनता की सुरक्षा” सम्मिलित है। शुद्धता और स्वच्छता अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी कही जाती है। खाना बहुत अच्छा बना हो लेकिन शुद्धता और स्वच्छता की कसौटी पर खरा न हो तो बीमार कर देता है। इंदौर में संभागीय खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला का शुभारंभ प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि खाद्य गुणवत्ता और स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां अन्नपूर्णा की कृपा से यह प्रयोगशाला स्वाद, सुरक्षा और पोषण का केंद्र बने। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ड्रग रेगुलेटरी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए हमने इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में नई खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशालाएं बनाने का निर्णय लिया था, आज हम इंदौर में इसका साकार रूप देख रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा क्षेत्र के लसुड़िया मोरी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां नवनिर्मित खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला (फूड एण्ड ड्रग टेस्टिंग लैब) का फीता काटकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह नई लैब एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस लैब से इंदौर संभाग के सभी नागरिकों को फूड एण्ड ड्रग टेस्ट की शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं समय पर और संभागीय स्तर पर ही मिल जायेंगी।

जांच का दायरा बढ़ाएगी इंदौर लैब- 20 हजार सैम्पल प्रतिवर्ष का लक्ष्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रदेश में नागरिकों के स्वास्थ्य की चिंता करने वाली हमारी संवेदनशील सरकार है। खाद्य सामग्री में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश में खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाई जा रही है। भोपाल और इंदौर के बाद जबलपुर और ग्वालियर में भी ऐसी प्रयोगशालाएं शुरू की जायेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी सिर्फ एक खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला राजधानी भोपाल में स्थित है। यहां जांच की क्षमता सालाना 6000 सैंपल की थी। इंदौर में अत्याधुनिक प्रयोगशाला के लोकार्पण के साथ अब खाद्य सामग्रियों के परीक्षण की क्षमता बढ़कर प्रतिवर्ष 20 हजार सैंपल तक हो जाएगी। इंदौर में लैब खुलने से पूरे मालवांचल को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खाद्य सामग्री एवं दवाओं में मिलावटखोरों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रदेश में कोई गलत काम करेगा तो सरकार उसे छोड़ने वाली नहीं है। अच्छा काम करने वालों को प्रोत्साहन भी मिलेगा। नागरिकों के जान-माल की रक्षा करना राज्य सरकार का कर्तव्य है। राज्य सरकार ने 18 नई नीतियां लागू करते हुए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को कई प्रकार की छूट दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अगले 3 माह में जबलपुर में खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार चलित प्रयोगशालाएं (मोबाइल लैब्स) शुरू करने पर भी काम कर रही है। इसमें माइक्रोबायोलॉजिकल जांच की सुविधा भी मिलेगी। संभागीय मुख्यालयों के बाद सभी जिलों में भी खाद्य एवं औषधि परीक्षण की ऐसी ही प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। यह प्रयोगशालाएं जन-जागरूकता एवं सर्टिफिकेशन जैसे कई प्रकार के कार्य भी करेंगी।

अत्याधुनिक पांच मंजिला प्रयोगशाला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह अद्भुत और अत्याधुनिक पांच मंजिला प्रयोगशाला 3700 वर्ग फीट में बनी है। इसकी लागत 8 करोड़ रुपए से अधिक है। यह प्रयोगशाला ऐसे प्रहरी है जो हमारे भोजन और औषधियों दोनों की गुणवत्ता और शुद्धता की रक्षा करेगा। पूरी तरह से आधुनिक और सर्व सुविधायुक्त यह लैब संभाग की सेहत की निगरानी करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर में नई लैब के खुलने से आसपास के सभी जिलों को बड़ी आसानी होगी। इससे जांच का दायरा बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यहां खाने-पीने की चीजों और दवाओं के सैंपल की जांच नई और भरोसेमंद मशीनों से होगी ताकि लोगों को सटीक और सुरक्षित रिपोर्ट मिल सके।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। जल संसाधन एवं मछुआ कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि नागरिकों को हर वस्तु शुद्ध मिले, यह राज्य सरकार का संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 के भव्य और दिव्य आयोजन के लिए तैयारियां चल रही हैं। सरकार अन्नदाता और मातृ शक्ति के कल्याण के लिए नई-नई योजनाओं की सौगात दे रही है।

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई सौगातों को पूरा करने की गारंटी मुख्यमंत्री डॉ. यादव हैं। आज प्रदेश की दूसरी खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला का लोकार्पण हुआ है। अगले तीन माह में जबलपुर में तीसरी, ग्वालियर में चौथी और पांचवीं खाद्य एवं औषधि परीक्षण प्रयोगशाला उज्जैन में स्थापित कर दी जाएगी। सिंहस्थ-2028 के आयोजन के मद्देनजर यह प्रयोगशाला राष्ट्रीय स्तर की होगी। कार्यक्रम में विधायक मधु वर्मा, महापौर इंदौर पुष्यमित्र भार्गव, सुमित मिश्रा, चावड़ा सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

]]>
Tue, 28 Oct 2025 12:56:52 +0530 news desk MPcg
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में, 8 करोड़ की फूड एंड ड्रग लैब का करेंगे लोकार्पण और विकास कार्यों की सौगात देंगे https://citytoday.co.in/4057 https://citytoday.co.in/4057  इंदौर

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सोमवार को इंदौर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे नंदानगर गोल स्कूल प्रांगण में कथा‑कार्यक्रम से अपने दिन की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वे तलावली‑चांदा में 8.30 करोड़ की लागत से बनी नई फूड एंड ड्रग लैब का उद्घाटन करेंगे। यह लैब शहर की स्वास्थ्य व सुरक्षा पर्वाह को नया आयाम देगी। इसके बाद सीएम मोहन यादव ब्लू लोटस गार्डन, स्कीम‑140 में बरसाना गार्डन और ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर नक्षत्र गार्डन में भी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 
इन विकास कामों का करेंगे भूमिपूजन

मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया विधानसभा 3 और 4 में अमृत-2.0 योजना और मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना के तह 55 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास कामों का शुभारंभ करेंगे। इसी कड़ी में अमृत-2.0 योजना के छावनी चौराहा से चंद्रभागा ब्रिज तक 6 करोड़ की लागत से 300 एमएम व्यास से 900 एमएम व्यास की कुल लंबाई 3.0 किमी. की सीवर लाइन बिछाई जाने का काम का शुभारंभ करेंगे। इससे क्षेत्र के रहवासियों को जलमल निकासी संबंधित आवश्यक सुविधाओं और कान्ह नदी शुद्धिकरण में लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री इसी योजना के तहत विधानसभा 4 के सुदामा नगर सेक्टर डी और ई में 30 करोड़ की लागत से कुल 34.235 किमी सीवर लाइन बिछाने का काम का शुभारंभ करेंगे।

ऐसे ही रामबाग चौराहा से अहिल्या आश्रम तक रिव्हर फ्रंट तक19.25 करोड़ की लागत से कुल लंबाई 1.13 किमी से संबंधित विकास काम किया जाएगा। इसमें नदी के दोनों किनारों पर सौंदर्यीकरण संबंधित कार्य किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें वाक-वे निर्माण, गेबियन वॉल, पिचिंग, स्ट्रीट लाइट और आकर्षक म्युरल वाल आर्ट आदि काम किए जाना प्रस्तावित है। इस क्षेत्र को एक रमणीय स्थल के रूप में विकसित किया जा सकेगा।

]]>
Mon, 27 Oct 2025 12:38:29 +0530 news desk MPcg
आज इंदौर दौरे पर रहेंगे CM मोहन यादव, हातोद में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में होंगे शामिल https://citytoday.co.in/4015 https://citytoday.co.in/4015 इंदौर 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) आज (22 अक्टूबर) इंदौर और विदिशा जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे इन जिलों में आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। आइए जानते हैं मुख्यमंत्री के दौरे का पूरा शेड्यूल और उनके जरिए किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में…

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
भोपाल से इंदौर रवाना होंगे सुबह 11:35 बजे

मुख्यमंत्री सुबह 11:35 बजे भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12:20 बजे इंदौर के हातोद क्षेत्र में स्थित रेशम केंद्र गौशाला, खजूरिया जाएंगे। यहां सीएम गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इंदौर कार्यक्रम के बाद दोपहर 2:00 बजे सीएम इंदौर एयरपोर्ट से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

नगर निगम की हातोद स्थित रेशम केंद्र गोशाला में गोवर्धन पूजा का आयोजन बुधवार को किया गया है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए सीएम डॉ.मोहन यादव आ रहे है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि सीएम डॉ. मोहन यादव इस अवसर पर गोवर्धन पूजा संपन्न करेंगे और गो सेवा से जुड़े कामों का अवलोकन करेंगे।

आयोजन की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी। प्रोग्राम में नगर निगम के जनप्रतिनिधि, नगर निगम के अधिकारी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। बता दे कि गोशाला में आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

भोपाल से विदिशा जाएंगे सीएम

सीएम मोहन यादव दोपहर 2:30 बजे भोपाल से विदिशा जिले के ग्राम पथरिया पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:50 बजे ग्राम पथरिया से विदिशा के ग्राम बल्ला खड़ी जाएंगे। यहां भी वे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
भोपाल वापसी

इसके बाद मुख्यमंत्री दिन के कार्यक्रम का समापन कर शाम 4:00 बजे भोपाल वापस लौटेंगे।

]]>
Wed, 22 Oct 2025 16:18:16 +0530 News desk Hindi
त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को तोहफा: जयपुर से डॉ. अंबेडकर नगर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन https://citytoday.co.in/4013 https://citytoday.co.in/4013 इंदौर
 त्योहारों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए डॉ. अंबेडकर नगर और जयपुर के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सीमित अवधि के लिए दोनों दिशाओं में कुल तीन-तीन फेरों में चलाई जाएगी। रेल प्रशासन के अनुसार, जयपुर–डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल (गाड़ी संख्या 09727) और डॉ. अंबेडकर नगर–जयपुर स्पेशल (गाड़ी संख्या 09728) अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े से संचालित होंगी।

हर शुक्रवार चलेगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 09727 जयपुर–डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल ट्रेन जयपुर से 17, 24 और 31 अक्टूबर 2025 को प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 1 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन शनिवार तड़के 1 बजकर 30 मिनट पर डॉ. अंबेडकर नगर पहुंचेगी। रतलाम मंडल में इसका ठहराव चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम और इंदौर स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है।

शनिवार को होगी वापसी
वहीं, वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 09728 डॉ. अंबेडकर नगर–जयपुर स्पेशल 18 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और 1 नवंबर 2025 को प्रत्येक शनिवार सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर डॉ. अंबेडकर नगर से रवाना होगी और उसी दिन शाम 6 बजकर 10 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी। इस दिशा में भी ट्रेन का ठहराव इंदौर, रतलाम, मंदसौर, नीमच और चित्तौड़गढ़ सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा।

इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
दोनों दिशाओं में यह विशेष ट्रेन किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम और इंदौर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन एलएचबी कोच रेक से संचालित होगी, जिसमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल होंगे।

]]>
Thu, 16 Oct 2025 17:28:53 +0530 news desk MPcg
जोन&1 में पटाखा बाजारों की सुरक्षा तैयारी, सख्त निर्देश जारी https://citytoday.co.in/3988 https://citytoday.co.in/3988 इंदौर: 

दीपावली पर्व को देखते हुए जोन-1 में पटाखा बाजारों की सुरक्षा और संचालन व्यवस्था की समीक्षा की गई. थाना राजेंद्र नगर सभागृह में डीसीपी जोन-1 कृष्णा लालचंदानी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें एडीसीपी जोन-1, एसीपी गांधी नगर, एसडीएम राऊ और संबंधित थाना प्रभारी उपस्थित रहे.
बैठक में अस्थाई पटाखा बाजारों की सुरक्षा, फायर सेफ्टी, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन पर चर्चा हुई.

डीसीपी ने सभी लाइसेंसधारी संचालकों को विस्फोटक अधिनियम की चेकलिस्ट का पालन करने और बाजार में पर्याप्त फायर सेफ्टी इंतजाम, दुकानों के बीच 3 मीटर की दूरी, सीसीटीवी, निजी सुरक्षा गार्ड व पैकिंग बंद पटाखों की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. बैठक के बाद डीसीपी ने रीजनल पार्क, मां बिहार और आईपीएस कॉलेज के सामने स्थित बाजारों का निरीक्षण कर सुरक्षा उपायों की समीक्षा की. उन्होंने कहा, “दीपावली आनंद का पर्व है, इसे सुरक्षित रूप से मनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है. सुरक्षा नियमों का पालन कर पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें.

]]>
Wed, 15 Oct 2025 15:11:11 +0530 news desk MPcg
डॉ. रोहिणी घावरी के चौंकाने वाले आरोप: चंद्रशेखर रावण ने दलित लड़कियों का शोषण किया, मायावती को गालियां दीं https://citytoday.co.in/3917 https://citytoday.co.in/3917

इंदौर 

उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने उत्पीड़न, धोखेबाजी और कई दलित लड़कियों के शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। डॉ. रोहिणी का कहना है कि चंद्रशेखर ने शादी का झांसा देकर उनके साथ व्यक्तिगत संबंध बनाए और उन्हें धोखे में रखा। उन्होंने यह भी दावा किया है कि उनके पास चंद्रशेखर के खिलाफ वीडियो के रूप में पुख्ता सबूत हैं, जिसमें वे बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और इसकी सुप्रीमो मायावती के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

'अन्याय के खिलाफ है मेरी लड़ाई'
डॉ. रोहिणी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह जून से ही चंद्रशेखर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश कर रही हैं। दिल्ली पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने पर उन्होंने वकील की सलाह पर दिल्ली की एक अदालत में याचिका दायर की है। उन्होंने उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा है कि वह किसी राजनीतिक दल के इशारे पर यह सब कर रही हैं। रोहिणी ने कहा, "मेरी लड़ाई किसी पार्टी के लिए नहीं, बल्कि अन्याय के खिलाफ है। अगर किसी को लगता है कि मैं किसी के कहने पर काम कर रही हूं, तो वे इसे सबूतों के साथ समाज के सामने साबित करें।"

जबकि रोहिणी का कहना है कि मैंने समाज को जागरूक करने के लिए वीडियो शेयर किया था। बताया था कि लीडर्स समाज को झूठा संदेश देते हैं। एक तरफ तो आप प्रेरित करते हो कि शराब नहीं पीना चाहिए।

मैंने वही दिखाया जो सच है। रात को 1 बजे ग्रीन टी कौन पीता है। आप एल्कोहोलिक हो तो झूठ मत बोलो।

कई दलित लड़कियों के शोषण का आरोप
रोहिणी ने दावा किया कि चंद्रशेखर ने उनके अलावा भी कई दलित लड़कियों का शोषण किया है। उन्होंने कहा, "मेरी कुछ ऐसी लड़कियों से बात हुई है, जिन्हें मेरी तरह ही शादी का झांसा देकर रिश्ते में रखा गया और बाद में छोड़ दिया गया।" उन्होंने 2017 के एक मामले का भी जिक्र किया, जिसमें सहारनपुर की एक जाटव लड़की ने चंद्रशेखर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन गरीब होने के कारण उसकी आवाज दबा दी गई।

शादी और निजी संबंधों पर बड़ा खुलासा
डॉ. घावरी ने चंद्रशेखर की शादी को लेकर भी चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर ने अपनी शादी की बात छिपाई थी और इसे एक 'कॉन्ट्रैक्चुअल मैरिज' बताया था, जिससे वह जल्द छुटकारा पाना चाहते थे। रोहिणी के अनुसार, चंद्रशेखर की मां ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके बेटे की शादी नहीं हुई है, जबकि चंद्रशेखर को एक बेटा भी है।

मायावती के लिए कहे अपशब्द
रोहिणी ने यह भी आरोप लगाया कि चंद्रशेखर ने बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा, "मेरे पास ऐसे वीडियो हैं, जिन्हें मैं जांच एजेंसियों को देने के लिए तैयार हूं। वह (चंद्रशेखर) नहीं चाहते थे कि कोई और दलित लीडरशिप में आगे बढ़े और इसीलिए वे मायावती जी की छवि खराब करने की कोशिश करते थे।"

 

]]>
Sat, 11 Oct 2025 17:48:26 +0530 news desk MPcg
इंदौर मेट्रो का 17 किमी ट्रायल रन सफल, रेडिसन चौराहा तक संचालन की राह आसान https://citytoday.co.in/3894 https://citytoday.co.in/3894 इंदौर 

इंदौर में मेट्रो ट्रेन का 17 किलोमीटर का ट्रायल रन गुरुवार को पूरा हुआ। अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक मेट्रो का ट्रायल रन की राह आसान हो गई है। पहली बार मेट्रो ट्रेन सुखलिया ग्राम, विजय नगर और मालवीय नगर क्षेत्र के लोगों ने ट्रेक पर चलते हुए देखी। पहले दिन मेट्रो ट्रेन ने यह सफर एक घंटे में पूरा किया। पहली बार मेट्रो ट्रेन की स्पीड काफी कम रखी गई थी। अब धीरे-धीरे रफ्तार के साथ रेडिसन चौराहा तक मेट्रो का ट्रायल रन होगा। अगले साल तक 17 किलोमीटर तक मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा।

मेट्रो ट्रेन गांधी नगर स्टेशन से निकली। सात किलोमीटर तक स्पीड तेज रखी गई, लेकिन चंद्रगुप्त मोर्य प्रतिमा चौराहे के पास कम स्पीड में ट्रायल रन लिया गया। पहली बार मेट्रो को देख शहरवासी रुक गए और हाथ हिलाकरअभिवादन करने लगे। हार्न बजाते हुए मेट्रो धीरे-धीरे रेडिसन चौराहा तक पहुंची, फिर गांधी नगर डिपो की तरफ रवाना हुई।
 
तीन स्टेशन तैयार नहीं

अभी मेट्रो के तीन स्टेशन पूरी तरह तैयार नहीं हुए है। इस कारण रेडिसन चौराह तक मेट्रो की सवारी शहरवासी टिकट लेकर नहीं कर सकते है। चार माह के भीतर तीनों स्टेशन तैयार हो जाएंगे। इसके बाद फिर मेट्रो कार्पोरेशन कमर्शियल रन की अनुमति लेगी। दो साल पहले मेट्रो का सात किलोमीटर का ट्रायल रन हुआ था। दो माह में 13 किलोमीटर तक का ट्रायल रन हुआ। अब गुरुवार को 17 किलोमीटर तक मेट्रो ट्रेन चली, लेकिन इससे आगे के ट्रायल में अब लंबा समय लगेगा, क्योकि खजराना चौराहा तक मेट्रो के ट्रेक भी अभी तक नहीं बन पाए है।

]]>
Fri, 10 Oct 2025 12:41:42 +0530 news desk MPcg
अब भिखारियों से भी कमाए जायेंगे हज़ारो रुपये https://citytoday.co.in/3873 https://citytoday.co.in/3873 इंदौर।

 शहर में भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने के लिए इंदौर नगर निगम ने एक अनोखी पहल शुरू की है। अब कोई भी नागरिक यदि किसी भिखारी की जानकारी निगम को देता है, तो उसे 1000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य शहर को “भिक्षामुक्त इंदौर” बनाना है।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, कई स्थानों पर लगातार भिखारियों की बढ़ती संख्या से नागरिकों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम ने यह निर्णय लिया है कि जो भी व्यक्ति किसी भिखारी की सटीक जानकारी देगा — जैसे स्थान, समय और पहचान — उसे सत्यापन के बाद नकद इनाम प्रदान किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम की “भिक्षामुक्त अभियान टीम” इन सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई करेगी। पकड़े गए भिखारियों को पुनर्वास केंद्रों में भेजा जाएगा, जहां उन्हें रोजगार और आश्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और शहर को स्वच्छ एवं भिक्षामुक्त बनाने में भागीदार बनें। जानकारी साझा करने के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर और मोबाइल ऐप भी जल्द जारी किए जाएंगे।

इस पहल को लेकर शहरवासियों में उत्साह देखा जा रहा है। कई सामाजिक संगठनों ने भी नगर निगम के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल समाज को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास है। 

]]>
Wed, 08 Oct 2025 11:39:40 +0530 news desk MPcg
इंदौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पद्संचाल में पहुंचे 1.5 लाख लोग https://citytoday.co.in/3845 https://citytoday.co.in/3845 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने रविवार को इंदौर में अपना पथ संचलन निकाला,
जिसमें एक लाख से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

राष्ट्रवाद, अनुशासन एवं त्याग का अलख जगाते ये पथ संचलन इंदौर के चार जिलों के 34 नगरों से निकाले जा रहे हैं। एक संचलन 30 से 45 मिनट में तय मार्ग पूरा करेगा। समाज में उत्साह, उमंग और ऊर्जा भरने वाला घोष दल भी हर संचलन के साथ होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का जहां शताब्दी वर्ष आयोजन हो रहा है वहीं घोष दल भी अपनी यात्रा के 98 वर्ष पूरे कर रहा है।

हर संचलन के साथ घोष वादन करते दल भी हैं। संचलन में सह सरकार्यवाह अरुणकुमार के अतिरिक्त मध्य क्षेत्र के कार्यवाह हेमंत मुक्तिबोध, प्रांत प्रचारक राजमोहन, प्रांत के संघचालक डॉ. प्रकाश शास्त्री, प्रांत के सहकार्यवाह श्रीनाथ गुप्ता सहित कई बड़े पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं। पथ संचलन से पहले उद्बोधन एवं शारीरिक प्रकट कार्यक्रम भी हुए। इसमें समाज के विशिष्टजन के साथ ही अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े लोग एवं मातृशक्तियां भी शामिल हुईं।

 ]]>
Mon, 06 Oct 2025 13:55:15 +0530 news desk MPcg
खंडवा में एक सड़क हादसे में गई, दो लोगो की जान https://citytoday.co.in/3844 https://citytoday.co.in/3844 खंडवा में एक भीषण सड़क हादसे में दो स्कूटी सवार ट्रक की चपेट में आने से जिंदा जल गए. मोरटक्का चौकी के सामने हुए इस दर्दनाक हादसे में विनीत शर्मा और मोहसिन अली की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोग इस घटना के लिए प्रशासनिक लापरवाही और राजनीतिक दबाव को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, क्योंकि भारी वाहनों पर लगी रोक हाल ही में हटा दी गई थी, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं.

ट्रक ने ई-बाइक को जोरदार टक्कर मारी इसके बाद ट्रक पलट गया। ट्रक के नीचे बाइक सहित सवार दो लोग भी दब गए। ई-बाइक में आग लग गई। जिससे बाइक सहित दोनों युवकों को बाहर निकालना संभव नहीं हो सका। देखते-देखते दोनों लोग आग में जिंदा जल गए। सूचना मिलते ही पुनासा एसडीएम पंकज वर्मा, ओंकारेश्वर तहसीलदार उदय मंडलोई और मोरटक्का चौकी प्रभारी लखन डावर पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मशक्कत कर शवों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों पूरी तरह जल चुके थे। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिसे देर रात तक पुलिस जवानों ने कड़ी मेहनत से खुलवाया।

स्थानीय लोगों ने इस दर्दनाक हादसे के पीछे प्रशासनिक लापरवाही और राजनीतिक दबाव को जिम्मेदार ठहराया है। उल्लेखनीय है कि पिछले दो वर्षों से देशगांव से इंदौर मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगी हुई थी, लेकिन हाल ही में राजनीति दबाव में आकर खंडवा कलेक्टर ने इस मार्ग पर फिर से भारी वाहनों की अनुमति दे दी। नतीजतन, इस सड़क पर रोजाना ट्रकों और डंपरों की भरमार है और दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

]]>
Mon, 06 Oct 2025 13:45:06 +0530 news desk MPcg
इंदौर में 9 घंटो तक हुई मुसळधार बारिश , IMD ने जारी की चेतावनी https://citytoday.co.in/3837 https://citytoday.co.in/3837 इंदौर 

अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा हो रही है। इसी क्रम में शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक उमरिया में 15, रीवा में नौ, भोपाल में छह, सतना में चार, बैतूल एवं दतिया में तीन और सीधी में एक मिलीमीटर वर्षा हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 34 डिग्री सेल्सियस तापमान श्योपुर में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को भी रीवा, शहडोल, जबलपुर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। हालांकि एक सप्ताह बाद मानसून के वापस लौटने की भी संभावना बन रही है।

कब होगा मौसम साफ
मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया कि वर्तमान में गहरा कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़ और उससे लगे पश्चिमी झारखंड, दक्षिणी बिहार एवं दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बना है। इसके रविवार तक बिहार में पहुंचने की संभावना है। इस मौसम प्रणाली से लेकर विदर्भ तक एक द्रोणिका बनी हुई है। अरब सागर में बना गहरा अवदाब चक्रवाती तूफान शक्ति में परिवर्तित हो गया है। यह पश्चिम-मध्य अरब सागर की तरफ बढ़ रहा है। इन मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा हो रही है। इस तरह की स्थिति तीन-चार दिन तक बनी रह सकती है। उसके बाद मौसम के साफ होने के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि अरब सागर में बना तूफान काफी दूर जा रहा है। उधर, गहरा कम दबाव का क्षेत्र भी बिहार की तरफ बढ़ रहा है। इस वजह से अब धीरे-धीरे वर्षा की गतिविधियों में कमी आने लगेगी। हालांकि अभी तीन-चार दिन तक बादल बने रहने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो सकती है। 10 अक्टूबर के आसपास राजस्थान में एक प्रति चक्रवात के बनने के संकेत मिले हैं। इस वजह से 10 अक्टूबर से दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस लौटने की भी संभावना बन रही है।

इंदौर में 24 घंटे में चार इंच से अधिक वर्षा
उधर पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक इंदौर में 114.6 (4.48 इंच), सीधी में 68.2, रीवा में 40, सतना में 27, जबलपुर में 19.8, उज्जैन में 10.6 मिमी. वर्षा हुई।

]]>
Sun, 05 Oct 2025 17:32:00 +0530 news desk MPcg
इंदौर में अब बिना हेलमेट लगाए भी पेट्रोल पंप पर मिलेगा पेट्रोल, नए कलेक्टर ने जनता से की जागरूकता की अपील. https://citytoday.co.in/3826 https://citytoday.co.in/3826

इंदौर
 इंदौर में  अब हेलमेट पहनकर गाड़ियों में पेट्रोल डलवाना जरूरी नहीं है, बल्कि हेलमेट को लेकर जागरूकता ज्यादा जरूरी है. इसी तरह के एक आदेश के बाद क्लीन सिटी इंदौर में अब हेलमेट लगाना स्वैच्छिक कर दिया गया है. बीते 1 अगस्त को इंदौर जिला प्रशासन ने दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट लगाना जरूरी किया था. इस आदेश को वर्तमान कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी रखने से इनकार कर दिया है.

पूर्व कलेक्टर ने अनिवार्य किया था हेलमेट
इंदौर में आए दिन होने वाले टू व्हीलर गाड़ियों के एक्सीडेंट में लोगों की सर पर चोट लगने से मौत एक बड़ी वजह है. लिहाजा पूर्व कलेक्टर आशीष सिंह ने पिछले महीने एक आदेश निकालकर शहर में दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट लगाना अनिवार्य किया था. इतना ही नहीं बिना हेलमेट के पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं देने के भी आदेश दिए थे.

नए कलेक्टर ने स्वैच्छिक किया हेलमेट लगाना
उस दौरान इसी आदेश के उल्लंघन के कारण कई पेट्रोल पंप को सील भी किया गया था. 1 अक्टूबर को फिर इस आदेश को सुचारू रखने के लिए नया आदेश किया जाना था, लेकिन वर्तमान कलेक्टर शिवम वर्मा ने उसे सुचारू नहीं रखते हुए शहर में हेलमेट लगाना एक बार फिर स्वैच्छिक कर दिया है. इतना ही नहीं अब बिना हेलमेट के भी वाहन चालक पेट्रोल पंपों पर अपने वाहनों में पेट्रोल डलवा पाएंगे. हालांकि नए कलेक्टर के इस फैसले से शहर के उन वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है जिन्हें ट्रैफिक पुलिस द्वारा हेलमेट के नाम पर लगातार परेशान किया जा रहा था.

पेट्रोल डलवाने के लिए भी पहनना पड़ता था हेलमेट
वहीं, वाहनों में पेट्रोल डलवाने के लिए भी लोगों को हेलमेट लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचना पड़ता था. इधर इस आदेश को सुचारू नहीं रखने के पीछे एक बड़ा कारण यह भी है कि अधिकांश वाहन चालक पेट्रोल डलवाते समय ही हेलमेट लगा रहे थे. जबकि वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने वाले लोगों की संख्या में कोई खास वृद्धि नहीं हुई थी. इधर इस आदेश का स्थानीय भाजपा नेताओं ने भी विरोध किया था.

मध्य प्रदेश में सड़क हादसों में इंदौर अव्वल
लोगों को हेलमेट न लगाना पड़े इसको लेकर एक जनहित याचिका भी कोर्ट में प्रस्तुत की थी, लेकिन कोर्ट से भी हेलमेट लगाने संबंधी फैसले पर लोगों को राहत नहीं मिल पाई थी. अब जबकि खुद जिला प्रशासन ने ही अपने आदेश को सुचारू नहीं रखा तो पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के पेट्रोल दिए जाने की पुरानी व्यवस्था फिर शुरू हो गई है. एक्सीडेंट के मामले में इंदौर पहले नंबर पर है, जहां पिछले साल ही करीब 6075 सड़क दुर्घटनाएं हुई थीं जो तुलनात्मक रूप से भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर से सर्वाधिक थी. इन दुर्घटनाओं में अधिकांश वाहन चालक टू व्हीलर थे, जो हेलमेट नहीं लगाए थे.

 

]]>
Sat, 04 Oct 2025 16:32:32 +0530 news desk MPcg
3&4 अक्टूबर में 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी https://citytoday.co.in/3798 https://citytoday.co.in/3798 इंदौर 
मध्यप्रदेश से विदा हो रहा मानसून जमकर बरस रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में एक लो प्रेशर एरिया सक्रिय है। इसके अलावा एक ट्रफ भी गुजर रही है और एक पश्चिमी विक्षोभ भी प्रभावी हो रहा है। इसका असर 3 और 4 अक्टूबर से ज्यादा देखने को मिल सकता है। इस कारण प्रदेश के इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं गुरुवार को भी प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश(Heavy Rain) का अलर्ट है।

3 अक्टूबर को इन जिलों में भारी बारिश
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 3 अक्टूबर को एमपी के बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिले में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का अलर्ट है।
 
4 अक्टूबर को इन जिलों में भारी बारिश
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 4 अक्टूबर को एमपी के हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में भारी बारिश(Heavy Rain)का यलो अलर्ट है। यहां अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। वहीं प्रदेश के बाकी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का अलर्ट है।

इन जिलों से विदा हुआ मानसून
अब तक एमपी के 12 जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है। इनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम शामिल हैं। वहीं राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्से से मानसून विदा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून की वापसी के लिए अभी परिस्थिति अनुकूल नहीं है, लेकिन 10 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश से मानसून विदाई ले लेगा।
 
अक्टूबर में ऐसा रह सकता है मौसम का मिजाज
अक्टूबर माह मौसम का संक्रमण काल कहलाता है, इसलिए इस माह में मौसम मिला जुला रहने की संभावना है। विंड पैटर्न में बार-बार बदलाव होगा। ऐसे में पूरे माह तापमान का उतार चढ़ाव बना रहेगा। ऐसे में सेहत के प्रति सावधानी बरतने की ज्यादा जरूरत होती है। क्योंकि यह मौसम का संक्रमणकाल होता है।

]]>
Fri, 03 Oct 2025 14:19:45 +0530 news desk MPcg
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में गोबर से स्वदेशी दीये बनाये जाने के नवाचार की सराहना की https://citytoday.co.in/3797 https://citytoday.co.in/3797 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में गोबर से स्वदेशी दीये बनाये जाने के नवाचार की सराहना की

दीये बनाने की मशीन का किया अवलोकन और ली जानकारी
इंदौर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर प्रवास के दौरान नेहरू पार्क में राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लगाई गई प्रदर्शनी में इंदौर में नवाचार के तहत गोबर से स्वदेशी दीये बनाने की मशीन का अवलोकन किया। उन्होंने दीये बनाये जाने के संबंध में जानकारी ली और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने के इंदौर के नवाचार की सराहना की।

उल्लेखनीय है कि सेवा पखवाड़े के तहत स्वदेशी से खुशहाली लाने के लिये स्वदेशी अभियान को नई दिशा देते हुए इंदौर में कलेक्टर  शिवम वर्मा ने विशेष पहल की है। दीपावली और अन्य त्यौहारों के लिये इंदौर में पवित्र गाय के गोबर से दीये बनाये जाने का प्रकल्प शुरू किया गया है। इसके लिए नगर निगम की हातोद क्षेत्र स्थित गौशाला में दो मशीनें स्थापित की गई हैं, वहीं अगले कुछ दिनों में और मशीनें लगाई जाएंगी ताकि लाखों की संख्या में दीये समय पर तैयार हो सकें। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा के अनुसार स्वदेशी अभियान को इस पहल से नई गति मिलेगी।

इन दीयों की पैकिंग कर बाजार में भी उपलब्ध कराया जाएगा। कलेक्टर  वर्मा स्वयं इस अभियान की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को इस कार्य से जोड़ा है तथा पशुपालन विभाग, नगर निगम और जिला आपूर्ति नियंत्रक को प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

 

]]>
Fri, 03 Oct 2025 14:16:41 +0530 news desk MPcg
इंदौर दशहरा 2025: 111 फीट रावण और 250 फीट लंका का भव्य दहन देखने को मिलेगा https://citytoday.co.in/3783 https://citytoday.co.in/3783 इंदौर
त्रेता युग में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की सत्य की शक्ति ने जब रावण के दंभ का अंत किया तो चहुंओर विजय पताका फहरा उठी थी। वही परंपरा आज एक बार फिर देखने को मिलेगी जब बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। शहर में विजयदशमी के अवसर पर दशहरा मैदान, चिमनबाग, विजय नगर, तिलक नगर, छावनी स्नेहलतागंज में भव्य आयोजन होंगे।

दशहरा मैदान पर 111 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया गया है और यहां 250 फीट लंबी लंका का निर्माण भी चल रहा है। यहां शाम सात बजे दहन होगा। शोभायात्रा प्रताप चौराहा से निकलकर दशहरा मैदान तक जाएगी, जिसमें राम और हनुमान के वेश में युवा शामिल होंगे। चिमनबाग में रात आठ बजे 111 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। विजय नगर में 61 फीट ऊंचा पुतला रात नौ बजे जलाया जाएगा।
 
दशहरा मैदान पर रावण के 111 फीट ऊंचा पुतले और 250 फीट लंबी लंका का दहन विजयादशमी की शाम को होगा। दशहरा महोत्सव समिति के संयोजक सत्यनारायण सलवाड़िया ने बताया कि पुतला लालू लाहोरिया, मनोज आर्या, प्रवीण हरगांवकर और मनोज तोमर की टीम ने बनाया है। प्रारंभ में इसका निर्माण रामबाग स्थित गणेश कॉलोनी में किया था। शोभायात्रा में राम व हनुमान के वेश में युवा शामिल होंगे।

शहर की सबसे पुरानी दशहरा महोत्सव समिति पिछले 50 वर्षों से हर वर्ष पुतला दहन कर रही है। समिति में पूर्व पार्षद सुरेश मिंडा, नारायणसिंह यादव, प्रह्लाद शर्मा, अरुण माहेश्वरी और जितेंद्र रावरिया भी शामिल हैं। विजय नगर रावण दहन समिति द्वारा विजय नगर चौराहे के पास रात नौ बजे पुतला दहन किया जाएगा। आयोजनकर्ता दीपेश यादव, अंकित यादव, प्रकाश खेतान ने बताया कि पुतला दहन कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला द्वारा किया जाएगा।

]]>
Thu, 02 Oct 2025 15:46:28 +0530 news desk MPcg
अब साइबर ठगों की खैर नहीं! 500 साइबर कमांडो करेंगे निगरानी, IIT इंदौर देगा ट्रेनिंग https://citytoday.co.in/3740 https://citytoday.co.in/3740  इंदौर 

दुनिया में हर साल 1.5 ट्रिलियन डॉलर की साइबर ठगी हो रही है। भारत 10 वें नंबर पर है। 5 साल में अपराध 238 प्रतिशत बढ़े हैं। सेंटर फॉर साइबर क्राइम ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर, बेंगलूरु के बनाए साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन मैन्युअल के अनुसार, 2029 तक ठगी 15.63 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी। ऐसे में केंद्र सरकार साइबर कमांडो तैयार कर रही है। राज्य सरकार ने भी टीम तैयार करनी शुरू कर दी है। 2028 तक ऐसे 500 कमांडो तैनात किए जाएंगे। इसके लिए आइआइटी इंदौर में 1-2 माह में कोर्स शुरू किया जा रहा है। सिंहस्थ के दौरान साइबर क्राइम रोकने ये कमांडो तैनात होंगे।

मध्यप्रदेश को मिले पांच

हाल ही में साइबर सेल के वरिष्ठ अफसरों व एसपी की सेंटर फॉर साइबर क्राइम ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर बेंगलूरु में ट्रेनिंग हुई। सरकार तकनीकी पढ़ाई करने वाले एसआइ व वरिष्ठ अफसरों को ट्रेनिंग दिला रही है। ऐसे 5 हजार कमांडो तैयार करने की योजना है। आइआइटी कानपुर, धनबाद, मद्रास, रुड़की में कोर्स शुरू हो गया है। देश में 50 कमांडो तैयार हुए हैं। पांच मध्यप्रदेश को मिले हैं।

2 करोड़ में एक बैच

-प्रस्ताव के अनुसार आइआइटी इंदौर में कमांडो की ट्रेनिंग होगी।

-एक बैच में 50 कमांडो तैयार किए जाएंगे।

-इस पर करीब दो करोड़ रुपए खर्च का अनुमान है। अन्य आइटी यूनिवर्सिटी में भी ट्रेनिंग होगी।
साइबर अपराध: दुनिया में भारत 10 वें नंबर पर

    रूस

    यूक्रेन

    चीन

    यूनाइटेड स्टेट्स

    नाइजीरिया

    रोमानिया

    नॉर्थ कोरिया

    यूनाइटेड किंगडम

    ब्राजील

    भारत

(स्रोत: साइबर क्राइम इंडेक्स)

साइबर अपराधों से लड़ने के लिए आइआइटी इंदौर में साइबर कमांडो तैयार किए जाएंगे। सरकार को प्रस्ताव भेजा है। अनुमति मिलते ही ट्रेनिंग शुरू करेंगे। सिंहस्थ के पहले सभी जिलों में साइबर कमांडो तैनात किए जाएंगे। – ए. साईं मनोहर, एडीजी, साइबर सेल

]]>
Wed, 24 Sep 2025 15:07:42 +0530 news desk MPcg
इंदौर में ‘नो कार डे’ की पहल, साइकिल से ऑफिस पहुंचे अफसर और नेता https://citytoday.co.in/3721 https://citytoday.co.in/3721 इंदौर
 क्लीन सिटी इंदौर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए सोमवार को नगर निगम द्वारा नो कार डे का आह्वान किया गया है. लिहाजा आज शहर के पर्यावरण संरक्षण के लिए नागरिक और माननीय कार्य की जगह साइकिल से सफर करते नजर आएंगे. पिछले साल 22 सितंबर को भी इंदौर में नो कार डे मनाया गया था, जिसके फलस्वरूप शहर के पर्यावरण में 18 फीसदी तक सुधार हुआ था.
कार फ्री जोन रहेगा इंदौर शहर

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार नए आयाम स्थापित करने वाला इंदौर नगर निगम एक दिन वाहन को विराम देने के प्रयास के चलते प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सक्रिय है. हर साल 22 सितंबर को शहर में नो कार मनाया जाता है. इस कड़ी में नगर निगम सोमवार 22 सितम्बर को 'नो कार डे इंदौर 2025' का आयोजन कर रहा है. इस अवसर पर गीता भवन से पलासिया तक का क्षेत्र पूरी तरह कार फ्री जोन रहेगा. आयोजन का उद्देश्य नागरिकों को निजी वाहनों की जगह पर्यावरण-मित्र साधनों जैसे साइकिल, सार्वजनिक परिवहन और पैदल चलने की ओर प्रेरित करना है. 

नो कार डे के बारे में देते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया, "इस अभियान ने पिछले वर्षों में उल्लेखनीय सफलताएं दर्ज की हैं. साल 2023 में 80 हजार लीटर ईंधन की बचत और वायु गुणवत्ता सूचकांक में 18 प्रतिशत सुधार दर्ज किया गया था. उस समय शहर के सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वयं कार का उपयोग न कर प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया था. इसके बाद साल 2024 में पेंटिंग प्रतियोगिता, मैस्कॉट लॉन्च और म्यूजिकल इवेंट्स के माध्यम से अभियान का विस्तार किया गया, जिसके परिणामस्वरूप 1.50 लाख लीटर ईंधन की बचत और वायु गुणवत्ता में 38 प्रतिशत सुधार दर्ज हुआ. इन उपलब्धियों ने नो कार डे को अब अभियान बना दिया है."

नो कार डे पर साइक्लोथॉन का आयोजन

इस साल कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाने की तैयारी की गई है. 21 सितम्बर की शाम 56 दुकान क्षेत्र में संगीत संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें अधिकारी और ट्रैफिक हीरोज ने नागरिकों से नो कार डे को सफल बनाने का आह्वान किया. सोमवार 22 सितंबर की सुबह पलासिया से राजवाड़ा होते हुए वापस पलासिया तक साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया है, जिसमें अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक भाग ले रहे हैं. इसी दिन गीता भवन से पलासिया रोड तक लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां भी होंगी.

महापौर की शहर वासियों से अपील

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नागरिकों से अपील की है कि "वे 22 सितम्बर को कार का उपयोग न करें और स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त इंदौर बनाने के इस जन आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाएं. उन्होंने कहा कि "इस अभियान में सभी की उपस्थिति और सहयोग ही आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित कर सकता है."

सभी कर रहे हैं साइकिल का उपयोग

शहर में महापौर सुबह अपने सहयोगियों के साथ साइकिल पर सवार होकर सचिवालय से निकले और पलासिया पहुंचे. इसी प्रकार हाई कोर्ट के जस्टिस रूसिया सहित अन्य न्यायाधीश साइकिल पर सवार होकर हाई कोर्ट के लिए निकलेंगे. इधर पुलिस कमिश्नर, निगम आयुक्त जिला कलेक्टर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि भी सोमवार को कार के स्थान पर साइकिल का उपयोग करते नजर आएंगे.

]]>
Mon, 22 Sep 2025 18:08:51 +0530 news desk MPcg
MP में मूसलधार बारिश का कहर: इंदौर में बच्चा नाले में बहा, उज्जैन में मंदिरों में घुसा पानी, भोपाल में 4 घंटे में ढाई इंच बारिश https://citytoday.co.in/3647 https://citytoday.co.in/3647 इंदौर
इंदौर शहर में बुधवार रात हुई तेज बारिश में मायाखेड़ी क्षेत्र में ओमेक्स सिटी के करीब एक बच्चा तेज पानी के बहाव में नाले में बह गया। बच्चे का नाम राजवीर मालवीय बताया जा रहा है और उसकी उम्र करीब 8 साल है।

जानकारी के मुताबिक देर रात तेज बारिश के दौरान राजवीर के पिता राजपाल उसे एक जगह पर खड़े करके अपनी गाड़ी पार्क करने गए, जब वो वापस लौटे तो बच्चा वहां पर नहीं था। रात में ही परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। अंधेरा होने की वजह से बच्चे को खोजा नहीं जा सका।

गुरुवार सुबह लसूड़‍िया थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने एक बार फिर सर्चिंग शुरू की तो राजवीर का शव मिला। बच्चे का शव कुछ दूरी पर एक पुल में फंसा हुआ मिला। आशंका जताई जा रही है कि बारिश में फिसलने की वजह से वो नीचे गिर गया और पानी के बहाव में बह गया।

घटना के बाद राजवीर के माता-पिता सदमे में हैं, वो उनका एकलौता बेटा था। उधर इलाके के लोग नाले के आस-पास सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं होने पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि अगर वहां दीवार या जाली लगी होती तो बच्चा अंदर नहीं बहता।

भोपाल में सबसे ज्यादा ढाई इंच पानी गिर गया। शाजापुर में 2.1 इंच, इंदौर में 2 इंच, उमरिया में 1.9 इंच, उज्जैन-सिवनी में 1.8 इंच, रीवा में 1.6 इंच, टीकमगढ़ में 1.3 इंच बारिश दर्ज की गई। गुरुवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। कुछ जिलों में हल्की बारिश भी हुई।

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मानसून की विदाई के दौरान भी पूरे प्रदेश में तेज बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है। हालांकि, 4 दिन तक तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। भोपाल, जबलपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। इस मानसूनी सीजन में औसत 42.7 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य कोटे से 7 इंच ज्यादा है।

रायसेन, सागर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, नर्मदापुरम, ग्वालियर, जबलपुर, बैतूल, सीधी, नरसिंहपुर, गुना, दमोह, पांढुर्णा, डिंडौरी, विदिशा और सीहोर में भी बुधवार को हल्की बारिश दर्ज की गई।

सीजन में चौथी बार खुले भदभदा डैम के गेट भोपाल में शाम 7:30 बजे से रात 11:30 बजे तक सिर्फ 4 घंटे में लगभग ढाई इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। बड़ा तालाब एक बार फिर लबालब भर गया, जिससे रात में भदभदा डैम का एक गेट खोलकर पानी की निकासी करनी पड़ी। इस मानसून सीजन में चौथी बार डैम का गेट खोला गया है।

4 दिन प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट नहीं मौसम विभाग ने अगले 4 दिन तक प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन लोकल सिस्टम की वजह से पानी गिर सकता है। पिछले एक सप्ताह से ऐसा ही हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, आधे राजस्थान से मानसून लौट चुका है। वहीं, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कई जिलों से भी मानसून लौटा है। यदि वापसी की यही रफ्तार रही तो एमपी के भी कई जिलों में अगले हफ्ते ऐसी स्थिति बन सकती है।

मध्यप्रदेश में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से अब तक औसत 42.7 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 35.6 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7.1 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है।

]]>
Thu, 18 Sep 2025 13:29:52 +0530 news desk MPcg
इंदौर चूहा कांड: जांच में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, 5 दिन में मांगी राज्य सरकार से रिपोर्ट https://citytoday.co.in/3581 https://citytoday.co.in/3581 इंदौर

एमवाय अस्पताल में हुए चूहा कांड में जांच में देरी और ठोस कार्रवाई नहीं होने पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ बुधवार को स्वयं संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका दर्ज की। हाईकोर्ट ने राज्य शासन से 15 सितंबर तक स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। 

न्यायमूर्ति विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति जे.के. पिल्लई की युगल पीठ ने इस गंभीर मामले को नवजातों के मौलिक अधिकारों और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ा मानते हुए स्वतः संज्ञान लिया।

कोर्ट ने यह भी नोट किया कि अस्पताल की सफाई और पेस्ट कंट्रोल की जिम्मेदारी निभा रही निजी कंपनी एजाइल सिक्योरिटी के खिलाफ अभी तक कोई ठोस दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई, जबकि उसी की लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ।

ऐसे में जनहित याचिका दर्ज होने के बाद, प्रमुख सचिव (लोक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा) की ओर से एजाइल कंपनी को हटाने के निर्देश जारी किए गए। साथ ही पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. बृजेश लाहोटी को पद से हटा दिया गया, जबकि प्रभारी एचओडी डॉ. मनोज जोशी को सस्पेंड कर दिया गया है।

स्टेटस रिपोर्ट में हाई कोर्ट ने मांगे ये जवाब

    सरकार यह बताए कि मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई है?
    वर्तमान स्थिति क्या है?
    इस पूरे प्रकरण में अब तक किन-किन जिम्मेदारों पर क्या-क्या कार्रवाई की गई है?

चार सदस्यीय जांच समिति ने सौंपी थी रिपोर्ट

3 सितंबर को गठित चार सदस्यीय जांच समिति ने मेडिकल एजुकेशन कमिश्नर तरुण राठी को रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके आधार पर प्रमुख सचिव संदीप यादव ने एचएलएल इंफ्राटेक सर्विसेज (HITES) को एजाइल सिक्योरिटी का अनुबंध रद्द करने के निर्देश दिए। एजाइल को अस्पताल की सफाई, सुरक्षा और पेस्ट कंट्रोल की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

मामले को शुरू से दबाने की कोशिश मामले में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शुरू से ही तथ्यों को दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने यह दावा किया कि नवजातों की मौत गंभीर बीमारी के कारण हुई है, न कि चूहों के काटने से। बताया गया कि बच्चों के अंग पूरी तरह विकसित नहीं थे।

धार निवासी एक दंपती के नवजात की मौत को लेकर भी गलत जानकारी दी गई। तत्कालीन कलेक्टर आशीष सिंह और मेडिकल एजुकेशन कमिश्नर तरुण राठी को भी गलत फीडबैक देकर गुमराह किया गया कि पोस्टमॉर्टम हो गया है और रिपोर्ट में चूहे के काटने का जिक्र नहीं है। इसी आधार पर दोनों अधिकारियों ने मीडिया को गलत जानकारी दी।

खुलासे से सामने आया सच मामले की सच्चाई सामने तब आई जब 'दैनिक भास्कर' ने डिजिटल सबूत जुटाकर सीएमओ रूम में वीडियो के जरिए से यह स्पष्ट किया कि नवजात का पोस्टमॉर्टम हुआ ही नहीं था।

इसके बाद 6 सितंबर को परिजनों के आने पर पोस्टमॉर्टम कराया गया। सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब परिजन देर रात शव लेकर गांव पहुंचे और पैकिंग खोलने पर देखा कि चूहे उसके एक हाथ की चार उंगलियां पूरी तरह खा चुके थे।

एजाइल पर पहले सिर्फ मामूली जुर्माना लगाया शुरुआत में एजाइल सिक्योरिटी पर केवल 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न होने की चेतावनी दी गई। जबकि कंपनी शुरू से ही सवालों के घेरे में थी, इसके बावजूद उसका एमओयू रद्द नहीं किया गया और संवेदनशील जिम्मेदारी के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

छोटे कर्मचारियों पर गिरी गाज, जिम्मेदार एजेंसी बचाई गई पूर्व में डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने दो नर्सिंग ऑफिसरों को सस्पेंड किया था, जबकि नर्सिंग सुपरिटेंडेंट जोसेफ को हटाया गया और छह अन्य को शोकॉज नोटिस जारी किए गए।

इन कर्मचारियों में नाराजगी थी कि मुख्य जिम्मेदारी एजाइल की थी, लेकिन उसे बचाते हुए निचले स्तर के स्टाफ को निशाना बनाया गया। इसके बाद डॉ. महेश कछारिया को असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के रूप में नियुक्त किया गया।

मामले में कांग्रेस और जयस शुरू से ही विरोध कर रहे थे और मांग कर रहे थे कि डीन और सुपरिटेंडेंट को सस्पेंड किया जाए और एजाइल कंपनी पर कठोर कार्रवाई हो।

सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव ने 11 सितंबर को स्वास्थ्य खराब होने का हवाला देकर 15 दिन की छुट्टी मांगी और बुधवार को उन्हें अवकाश पर भेजते हुए डॉ. बसंत निंगवाल को कार्यवाहक सुपरिटेंडेंट नियुक्त किया गया। हालांकि चर्चाएं हैं कि उन्हें छुट्टी के नाम पर हटाया गया है।

इसके साथ ही डॉ. मनोज जोशी (प्रभारी एचओडी, पीडियाट्रिक सर्जरी) को सस्पेंड कर दिया गया है।

अब तक हुई नई कार्रवाई

    डॉ. बृजेश कुमार लाहोटी को एचओडी, पीडियाट्रिक सर्जरी के पद से हटाया गया।
    डॉ. अशोक कुमार लाढा को विभाग का प्रभार सौंपा गया।
    डॉ. बसंत निंगवाल को प्रभारी सुपरिटेंडेंट नियुक्त किया गया।
    डॉ. सुमित सिंह को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की देखरेख की जिम्मेदारी दी गई।
    डॉ. रामू ठाकुर को एचओडी, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग बनाया गया।

पेस्ट कंट्रोल पर निगरानी के लिए बनी पांच सदस्यीय समिति

इस मामले बुधवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने कॉलेज के अधीन संचालित सभी अस्पतालों और विभागों में पेस्ट कंट्रोल कार्यों की मॉनिटरिंग और समस्याओं के समय-समय पर निराकरण के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है।

इस समिति में शामिल सदस्य:

    डॉ. शैनल कोठारी
    डॉ. राजीव लोहोकारे
    डॉ. योगिता दीक्षित
    डॉ. प्रियंका कियावत
    डॉ. पंकज पाराशर

देवास की नवजात की मौत पर परिवार को 5 लाख रु. की सहायता

उधर, देवास की नवजात बच्ची (रेहाना की बेटी) की चूहों के कुतरने से हुई मौत के मामले में भी प्रशासन ने आर्थिक सहायता दी है।

बुधवार को जयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट लोकेश मुजाल्दा अपने कार्यकर्ताओं और मृत नवजात के परिजनों के साथ कलेक्टर शिवम वर्मा से मिले और आर्थिक सहायता की मांग की।

उन्होंने बताया कि इससे पहले धार के नवजात के परिवार को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई थी। उसी तर्ज पर देवास की बच्ची के परिवार को भी सहायता दी जाए।

इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर एडीएम रोशन राय ने सहायता राशि जारी करने की प्रक्रिया पूरी की। परिवार को 2 लाख रु. रेडक्रॉस सोसायटी से और 3 लाख रु. अस्पताल प्रशासन की ओर से चेक के जरिए दिए गए।

]]>
Thu, 11 Sep 2025 14:25:08 +0530 Newsdesk
नवजात शिशुओं की मृत्यु की उच्च स्तरीय जांच के साथ की जाएगी कार्रवाई https://citytoday.co.in/3557 https://citytoday.co.in/3557 नवजात शिशुओं की मृत्यु की उच्च स्तरीय जांच के साथ की जाएगी कार्रवाई

स्वास्थ्य मंत्री, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और कलेक्टर को दिए निर्देश

पीएम-मित्र पार्क मालवा निमाड़ क्षेत्र के कपास उत्पादक किसानों एवं व्यवसायियों के लिए होगी बड़ी उपलब्धि

 इंदौर 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को इंदौर प्रवास के दौरान प्रदेशवासियों को डोलग्यारस की शुभकामनाएं और धार जिले के बदनावर में स्थापित होने वाले पीएम मित्रा पार्क की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस पार्क से एक लाख रोजगार प्रत्यक्ष रूप से तथा दो लाख रोजगार अप्रत्यक्ष रूप से निर्मित होंगे। इस दृष्टिकोण से यह अत्यंत महत्वपूर्ण उद्योग होगा। इससे मालवा निमाड़ क्षेत्र के कपास उत्पादक किसानों सहित इससे जुड़े व्यवसायियों के लिए भी बड़ी उपलब्धि होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि पीएम मित्रा पार्क दो हजार एकड़ क्षेत्र का बड़ा प्रोजेक्ट है। यह जनजातीय अंचल के धार, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन, खण्डवा आदि समूचे कपास उत्पादक क्षेत्र की दृष्टि से बड़ा वस्त्र उद्योग का केंपस बन रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वयं की योजना है, जिसको मध्यप्रदेश सरकार ने बाकी राज्यों की तुलना में सबसे तेज गति से भूमिपूजन लायक बनाया है। उन्होंने बताया कि आज नई दिल्ली में देश और दुनिया के वस्त्र उद्यमियों के साथ इस योजना को शेयर भी किया गया है। इससे बड़े पैमाने पर उद्यमी यहां आएंगे और मध्यप्रदेश से जुड़ेंगे। स्थानीय नागरिकों को रोजगार देंगे। युवा, गरीब, मजदूर किसान इन सभी की जिंदगी की बेहतरी के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो अभियान चलाया जा रहा है, यह उसी सिलसिले की एक बड़ी कड़ी है। उन्होंने कहा कि हमारा समय अब वापस लौट रहा है, हमारे चारों ओर कारखानों की बयार आ रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट प्रेस क्लब की एआई पर केन्द्रित स्मारिका का विमोचन भी किया।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर एमवाय अस्पताल में नवजात शिशुओं की हुई मृत्यु को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस तरह की घटनाएं न हो इसके लिए समस्या का स्थाई समाधान किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गंभीर घटना एवं लापरवाही के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, कलेक्टर को निर्देश दिए है कि इस प्रकरण में उच्च स्तरीय जाँच करायी जाये और दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

]]>
Thu, 04 Sep 2025 12:10:55 +0530 Newsdesk
MP को मिलेगा पहला सरकारी ओबेसिटी क्लीनिक, जांच से सर्जरी तक सब फ्री https://citytoday.co.in/3522 https://citytoday.co.in/3522 इंदौर
एमवाय अस्पताल में ओबेसिटी क्लीनिक की स्थापना की जा रही है। यह प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल होगा, जहां मोटापे से पीड़ित लोगों को आधुनिक चिकित्सा और परामर्श की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। यह क्लीनिक एक माह के अंदर ओपीडी बिल्डिंग की तल मंजिल पर प्रारंभ होगा। इसके लिए सभी आवश्यक योजनाएं तैयार कर ली गई हैं। ओबेसिटी क्लीनिक में पेट रोग विशेषज्ञ, गैस्ट्रो सर्जन, एंडोक्रेनोलाजिस्ट, एमडी मेडिसिन जैसे विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे। वर्तमान में मरीजों को बैरिएट्रिक सर्जरी के लिए निजी अस्पतालों में जाना पड़ता है, जहां लाखों रुपये का खर्च आता है। सरकारी अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध होगी।
 
मरीजों को किया जाएगा जागरूक
इलाज के साथ ही मरीजों को मोटापे से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। डाइटीशियन और फिजियोथेरेपिस्ट भी इस टीम का हिस्सा होंगे। मरीजों को डाइट चार्ट, व्यायाम की विधियां और जीवनशैली सुधार के बारे में नियमित जानकारी दी जाएगी।

प्रति सोमवार ओपीडी
अधिकारियों ने बताया कि ओबेसिटी क्लीनिक में प्रति सोमवार को ओपीडी लगाई जाएगी। अन्य विभागों से मोटापे से ग्रस्त मरीजों को भी यहां भेजा जाएगा। मरीजों का बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स) जांचा जाएगा। साथ ही बीपी, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच के बाद उचित इलाज किया जाएगा।

बच्चे और युवा भी हो रहे प्रभावित
विशेषज्ञों के अनुसार, मोटापा केवल दिखावे तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जैसे मधुमेह, रक्तचाप, हृदय रोग, हड्डियों की कमजोरी, स्लीप एपनिया और कैंसर। प्रदेश की लगभग 50 प्रतिशत आबादी किसी न किसी स्तर पर मोटापे से प्रभावित है, जिसमें बच्चों और युवाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। तेजी से बढ़ रही मोटापे की समस्या को देखते हुए एमवाय अस्पताल की ओपीडी बिल्डिंग में ओबेसिटी क्लीनिक की स्थापना की जा रही है। मरीजों को यहां जांच से लेकर सर्जरी की सुविधा फ्री मिलेगी। – डा. अरविंद घनघोरिया, डीन, एमजीएम मेडिकल कॉलेज।

]]>
Fri, 29 Aug 2025 13:34:05 +0530 Newsdesk
घर छोड़कर गई युवती पति संग लौटी, मंदिर में कर ली शादी https://citytoday.co.in/3520 https://citytoday.co.in/3520 इंदौर:

23 अगस्त से लापता 22 वर्षीय श्रद्धा तिवारी शुक्रवार सुबह अचानक इंदौर लौट आई. वह अपने पति के साथ सीधे एमआईजी थाने पहुंची, जहां पुलिस ने उसे सुरक्षित पाकर राहत की सांस ली, युवती के सकुशल घर लौटने के लिए उसके परिजनों ने घर की चौखट पर उसकी उल्टी तस्वीर टांग, पुलिस से एक युवक पर शंका जाहिर की थी. फिलहाल पुलिस युवती और युवती से पूछताछ कर रही है.

श्रद्धा के लौटने से उस पर उठे शक और अटकलों पर विराम लग गया है. दरअसल, परिजनों ने घर की चौखट पर उसकी तस्वीर उल्टी टांगकर दोस्त पर शक जताया था. इस बीच पुलिस को गुरुवार देर रात जानकारी मिली थी कि श्रद्धा मंदसौर में है और उसने माता-पिता से संपर्क किया है. अतिरिक्त डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि श्रद्धा पूरी तरह सकुशल है. पूछताछ में सामने आया कि परिजनों की डांट-फटकार से नाराज होकर वह घर छोड़कर निकल गई थी. मंदसौर पहुंचकर उसने मंदिर में करण योगी नाम के युवक से विवाह कर लिया, जिससे वह पहले से परिचित थी.

लापता होने के दिन श्रद्धा ने अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ दिया था. सीसीटीवी फुटेज में उसे मोहल्ले से निकलते और एमआर-4 की ओर जाते देखा गया था. इन फुटेज के आधार पर पुलिस को संदेह था कि वह उज्जैन जा सकती है. वहीं परिजनों ने शक जताया था कि वह एक इंजीनियर युवक सार्थक के संपर्क में थी. पुलिस ने सार्थक को पूछताछ के लिए भी बुलाया, लेकिन उसने स्पष्ट किया कि बीते 15 दिन से दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई थी. अब पुलिस श्रद्धा से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ले रही है, ताकि लापता होने से लौटने तक की स्थिति साफ हो सके.

]]>
Fri, 29 Aug 2025 13:04:18 +0530 Newsdesk
अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ी, दो गिरफ्तार https://citytoday.co.in/3503 https://citytoday.co.in/3503 इंदौर:

एरोड्रम पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए दो युवकों को बिना अनुमति पटाखे बनाने और परिवहन करते हुए पकड़ा. आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है.एरोड़्रम थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार शांति नगर में रहने वाले 32 वर्षीय विशाल उर्फ इलू और सिद्धार्थ नगर में रहने वाली 25 वर्षीय खुशी को ग्रेटर बाबा गार्डन के पीछे रिसोर्ट रोड स्थित एक कुएं के पास संदिग्ध हालत में पकड़ा.

तलाशी लेने पर उनके पास से तीन बोरियों में लाल सुतली से बने रस्सी बम, दो बोरियों में कागज के कार्टून, तीन बंडल सुतली, एक बोरी कच्चा बारूद और एक बोरी रेत मिली. जब्त सामग्री की कीमत करीब 80 हजार रुपए आंकी गई है. दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

]]>
Thu, 28 Aug 2025 13:05:19 +0530 Newsdesk
तीज के कार्यक्रम में घुसपैठ की कोशिश करने वाले युवक पुलिस के सुपुर्द https://citytoday.co.in/3492 https://citytoday.co.in/3492 इंदौर: 

राजवाड़ा पर हरतालिका तीज के मौके पर देर रात भजन संध्या के दौरान हंगामा खड़ा हो गया. सांसद शंकर लालवानी की संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्तियां भजन-कीर्तन में शामिल थीं. इसी दौरान आरोप लगा कि कुछ युवक महिलाओं के मोबाइल से फोटो और वीडियो बना रहे थे. बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे. उन्होंने देखा कि एक युवक महिलाओं की भीड़ में घुसने की कोशिश कर रहा है और पूछताछ में उसने गलत नाम बताकर पहचान छिपाई. सख्ती करने पर मामला खुला तो उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

मामले में बजरंग दल पदाधिकारियों का कहना है कि ऐसे कई युवकों को रोका गया और पुलिस को सौंपा गया है. बजरंग दल के प्रवीण दरेकर ने आरोप लगाया कि हिन्दू समाज के आयोजनों में दूसरे वर्ग के युवक फर्जी पहचान बनाकर प्रवेश करते हैं और महिलाओं से छेड़छाड़ की कोशिश करते हैं. इधर एमजी रोड पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई, इसलिए पकड़े गए युवकों पर सिर्फ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है.

]]>
Wed, 27 Aug 2025 15:31:47 +0530 Newsdesk
इंदौर में गणेश चतुर्थी&पर्युषण पर मांस बिक्री पर पूर्ण पाबंदी, सख्त कार्रवाई https://citytoday.co.in/3488 https://citytoday.co.in/3488 इंदौर 

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हिंदू और जैन समुदाय के प्रमुख त्योहारों को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. आने वाले त्योहारों के दौरान पूरे शहर में मांस की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है.

मेयर ने जारी किए निर्देश
इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि गणेश चतुर्थी (27 अगस्त), डोल ग्यारस (3 सितंबर), अनंत चतुर्दशी (6 सितंबर) और जैन धर्म का पर्युषण पर्व आने वाले दिनों में मनाया जाएगा. इन सभी अवसरों पर पूरे शहर में मांस की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी.

उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
मेयर ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं. यदि कोई दुकानदार या व्यापारी इस प्रतिबंध का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

धार्मिक भावनाओं का रखा जाएगा ध्यान
अधिकारियों ने बताया कि शहर के हिंदू और जैन समाज के कई लोगों ने त्योहारों के दौरान मांस बिक्री पर रोक लगाने की मांग की थी. उनका कहना था कि इन धार्मिक अवसरों पर मांसाहार की बिक्री धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है.

सख्त निगरानी रखेगा प्रशासन
नगर निगम और प्रशासन के अधिकारी पूरे शहर में निगरानी रखेंगे. इस दौरान दुकानों पर आकस्मिक जांच भी की जाएगी, ताकि कोई भी नियमों का उल्लंघन न कर सके. नगर निगम का दावा है कि यह कदम सौहार्द बनाए रखने और धार्मिक परंपराओं के सम्मान के लिए उठाया गया है.

शहर में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
इस फैसले को लेकर शहरवासियों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कई लोग इस कदम को सही मानते हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि प्रशासन को मांस खाने वालों की स्वतंत्रता पर रोक नहीं लगानी चाहिए.

]]>
Wed, 27 Aug 2025 15:20:03 +0530 Newsdesk
फेक जाति प्रमाण पत्र बनवाने पर 7 साल की सजा और नौकरी रद्द https://citytoday.co.in/3450 https://citytoday.co.in/3450 इंदौर
नौकरियों के आवेदन के साथ ही राज्य एवं केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश एवं छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए जाति के प्रमाण की आवश्यकता पढ़ती है। पात्रता होने पर नियमानुसार यह दस्तावेज बनवाना हमारा अधिकार है जबकि गलत तरीके से फर्जी दस्तावेज बनवाने पर कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत अपराध है। यह दस्तावेज अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए जारी होता है। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से बनवाया जा सकता है।

सरकारी नौकरी तुरंत रद्द हो जाती है
एडवोकेट महेश लाठी बताते है कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाने या उपयोग करने के गंभीर नुकसान हो सकते है। नए कानून भारतीय न्याय संहिता इसमें फर्जी दस्तावेज बनाना के लिए 7 साल तक एवं अर्थ दंड बताया गया है।फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर ली गई सरकारी नौकरी तुरंत रद्द हो जाती है। शिक्षा संस्थानों में दाखिला भी रद्द कर दिया जाता है, जिससे भविष्य खराब हो सकता है। पकड़े जाने पर समाज में विश्वास खो जाता है और व्यक्ति की प्रतिष्ठा गिर जाती है। जाति और समुदाय की छवि खराब होती है।
 
रिश्तों और सामाजिक पहचान पर भी बुरा असर पड़ता है। सरकारी योजनाओं के लाभ की वसूली की जाती है। फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर मिले आरक्षण, छात्रवृत्ति, सरकारी योजना के लाभ वापस लिए जाते हैं। इसका निष्कर्ष यह है कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाना या उपयोग करना कानूनन अपराध है। साथ ही सामाजिक दृष्टि से भी गलत है। इससे व्यक्ति का करियर, सम्मान और भविष्य खतरे में पड़ सकता है। इसलिए सही दस्तावेज के साथ ही प्रमाण पत्र बनवाना चाहिए और यदि कोई गलती हो तो तुरंत सुधार कराना चाहिए।

इन तीन प्रक्रिया का पालन कर आवेदन
– आपके जाति प्रमाण पत्र सत्र 2000 से पहले जारी हुआ है तो इसे आफ डिजिटल करवाना के लिए आधार, समक्र जन्म तारीख वाली अंक सूची उपलबध करानी होगी। इसके साथ ही एक फोबल्कि यहटो एवं पूर्व प्रमाण पत्र भी बनावाना होगा।

– आवेदक को रक्त संबंध के आधार पर भी जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। इसके लिए माता-पिता, चाचा, भाई, बहन और दादा का जाति का प्रमाण पत्र देना होगा। इसके साथ अन्य दस्तावेज आधार, समग्र एवं एक फोटो देना होगा।

– यदि किसी के पास पूर्व जारी प्रमाण पत्र नहीं है और रक्त संबंधी प्रमाण पत्र भी नहीं है। इसके चलते अंकसूची और निवास का प्रमाण पत्र देना होगा। साथ ही समग्र, आधार और फोट भी देना होगा।

]]>
Mon, 25 Aug 2025 12:27:59 +0530 news desk MPcg
रेस्टोरेंट संचालकों ने छिपाई कर्मचारियों की जानकारी, अब दर्ज हुई FIR https://citytoday.co.in/3433 https://citytoday.co.in/3433 इंदौर: 

खजराना थाना क्षेत्र में पुलिस ने रेस्टोरेंट और हॉस्टल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों की जानकारी न देने पर FIR दर्ज की है। पुलिस ने यह कदम शहर में अपराध नियंत्रण और किरायेदारों तथा कर्मचारियों की सटीक जानकारी सुनिश्चित करने के लिए उठाया है।शहर में अपराध नियंत्रण और कर्मचारियों व किरायेदारों की जानकारी नियमित रूप से प्राप्त करने के निर्देश पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जारी किए गए हैं।

इन आदेशों के तहत खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने विशेष टीम गठित कर लगातार रेस्टोरेंट, होटल और हॉस्टल संचालकों की जांच शुरू की। 22 अगस्त को की गई कार्रवाई में खजराना थाना क्षेत्र के चव रेस्टोरेंट संचालक अमेय मुद्रे और उनके मैनेजर कुलदीप श्रीवास्तव ने अपने कर्मचारियों चंदन जहानिया, दुर्गेश बडोले और ग्यारसीलाल की जानकारी थाना में दर्ज नहीं करवाई।

पुलिस ने इसे आदेशों की अवहेलना माना और धारा 223 बीएनएस के तहत FIR क्रमांक 670/25 दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी। इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उप निरीक्षक संदीप पटेल और आरक्षक प्रदीप सूर्यवंशी, भागवत व रत्नेश की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि आगे भी ऐसे मामलों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और शहर में अपराध नियंत्रण व पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

]]>
Sat, 23 Aug 2025 15:52:59 +0530 Newsdesk
इको&फ्रेंडली गणेश, प्रशासन की पहल से 50% कम हुई पीओपी मूर्तियां https://citytoday.co.in/3392 https://citytoday.co.in/3392 पर्यावरण संरक्षण और जल प्रदूषण रोकने के उद्देश्य से इस साल जिला प्रशासन ने प्लॉस्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमाओं को प्रतिबंधित करते हुए मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं को बढ़ावा दिया है। प्रशासन की इस पहल से करीब 50 प्रतिशत पीओपी की प्रतिमाएं इस साल कम हो गई है। स्व सहायता समूह के माध्यम से मिट्टी की प्रतिमाएं भी प्रशासन ने तैयार कराई है। वहीं, कुछ मूर्तिकार परिवारों ने भी मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया है।

कलेक्टर ऋषव गुप्ता की पहल पर नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर में करीब 38 हजार पीओपी की प्रतिमाओं का निर्माण रुकवाया गया है। हालांकि जो मूर्तिकार पहले से प्रतिमा बना चुके थे, उन्हें इस साल बिक्री के लिए छूट देने पर विचार चल रहा है। वहीं, ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व सहायता समूहों के माध्यम से प्रशासन ने करीब 20 हजार मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं तैयार कराई है। ये प्रतिमाएं मिट्टी, गाय के गोबर से बनी और प्राकृतिक रंगों से सजाई गई है। इसमें गांधवा, छौगांवदेवी, जावर की महिला स्व सहायता समूह ने करीब 11 हजार मिट्टी की प्रमिताएं तैयार कर ली है। इन प्रतिमाओं की बिक्री कलेक्ट्रेट परिसर आउटलेट सहित नगर निगम चौराहा पर स्टॉल लगाकर की जाएगी। साथ ही शासकीय राशन दुकानों पर भी इसे बिक्री के लिए रखा जाएगा।

होम डिलेवरी की भी दे रहे सुविधा
कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित ग्रामीण आजीविका मिशन के आउटलेट से जिलेभर में ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से होम डिलेवरी की सुविधा भी दी जा रही है। आजीविका मिशन के जिला समन्वयक आनंद शर्मा ने बताया कि इसके लिए मोबाइल नंबर जारी किए गए है। इन नंबर पर कॉल कर वॉटसएप पर प्रतिमाओं की तस्वीर बुलाकर देख सकते है। पसंद आने पर उसे ऑर्डर करने के बाद जिलेभर में कहीं भी उसकी डिलेवरी ले सकते है। प्रतिमा को अनब्रेकेबल पैकिंग में पैक कर दिया जाएगा, जिससे टूट-फूट की दिक्कत नहीं होगी।

आस्था, पर्यावरण सुरक्षा के साथ रोजगार
मिट्टी की प्रतिमाओं के निर्माण से जहां आस्था को बल मिल रहा है, वहीं पर्यावरण सुरक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं को रोजगार भी प्राप्त हो रहा है। जिला प्रशासन की अपील है कि सभी लोग मिट्टी की प्रतिमाओं को खरीदकर स्थापना करें।- ऋषव गुप्ता, कलेक्टर

 

]]>
Wed, 20 Aug 2025 16:26:48 +0530 Newsdesk
कम दाम पर बाइक बेचने आया वाहन चोर पुलिस के हत्थे चढ़ा https://citytoday.co.in/3374 https://citytoday.co.in/3374 इंदौर:

 शहर में लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए आजाद नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पुलिस ने एक शातिर वाहनचोर को दबोच लिया, जो चोरी की मोटरसाइकिल को बिना कागजात के कम दामों में बेचने की फिराक में घूम रहा था।फरियादी राहुल मोरे की रिपोर्ट पर 31 जुलाई को उसकी काले रंग की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल नंबर एमपी 41 जेड ए 0585 चोरी होने का प्रकरण दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक तिलक कारोले के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू की गई जांच के दौरान 18 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक शांतीनगर, मुसाखेड़ी क्षेत्र में संदिग्ध मोटरसाइकिल बेचने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम अभिषेक (19) पिता शंकरलाल फूलमाली निवासी गांधी पैलेस, इंदौर बताया। जब उससे वाहन के कागजात मांगे गए तो वह टालमटोल करने लगा।

कड़ी पूछताछ में उसने तौल कांटे क्षेत्र से बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि वह पहले भी चोरी और नकबजनी के दो मामलों में थाना द्वारिकापुरी और एरोड्रम पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक जब्त कर ली है और अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी है।

]]>
Tue, 19 Aug 2025 12:15:06 +0530 Newsdesk
जन्माष्टमी पर देखें कान्हा की भक्ति के रंग, अलग&अलग मत&पंथों की अनोखी परंपराएं https://citytoday.co.in/3340 https://citytoday.co.in/3340 इंदौर
अहिल्या की नगरी में जगदगुरु भगवान कृष्ण के जन्म का उल्लास विभिन्न पंथ और मत को मानने वाले  16 अगस्त को हर्षोल्लास से माना रहें हैं । हर मत-पंथ की अपनी-अपनी अनूठी मान्यता और परंपराए है। कहीं ग्रंथ को राधा-कृष्ण के रूप में पूजा जाता है तो कही मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरा न कोई तर्ज पर बांके बिहारी मंदिर में मीरा की तरह आराधना की जाती है। साथ ही कृष्ण जन्म मनाने के लिए कहीं तिथि की महत्ता देखी जाती है तो कहीं सूर्योदय में रोहणी नक्षत्र के होने को महत्व दिया जाता है। इसके चलते कृष्ण जन्म मंदिरों में अलग-अलग दिन मनाए जाते हैं।

102 साल पुराने मंदिर में ग्रंथों को लगता पान का भोग
शहर के पश्चिम क्षेत्र के गोराकुंड में स्थित प्रणामी संप्रदाय के राधाकृष्ण मंदिर कृष्ण भक्तों में विशेष स्थान रखता है। यहां राधा-कृष्ण का स्वरूप भक्तों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनता है। यहां ग्रंथों को राधाकृष्ण का स्वरूप देकर पूजन किया जाता है। इसमें एक ग्रंथ के रूप में गीता और दूसरा ग्रंथ प्रणामी संप्रदाय के संस्थापक गुरु प्राणनाथ द्वारा लिखा गया है। पूजनकर पान का भोग लगाया जाता है। 102 साल पुराने मंदिर में 400 साल पुराने ग्रंथ है। 16 अगस्त को यानी आज रात 12 बजे जन्माष्टमी पर महाआरती की जाएगी।
 
तीन श्याम वर्णी कसौटी पत्थर की मूर्तियां
राजवाड़ा पर स्थित बांके बिहारी मंदिर महानुभाव पंथ को मानने वाले लोगों के बीच आस्था का केंद्र है। इस मंदिर का निर्माण शहर के ख्यात गोपाल मंदिर जो कि 1832 में बना था, उसके पूर्व इसका निर्माण किया गया था। मंदिर में कृष्ण भगवान की तीन श्याम वर्णी कसौटी पत्थर की मूर्तियां हैं। इसके अलावा पालने में बांके बिहारी और एवं दत्तात्रेय की छोटी मूर्तियां हैं। इस पंथ को मानने मीरा की तरह भक्ति करते हैं जैसे मेरे तो गिरधर गोपाल दूसरा न कोई। तपस्विनी विमलाबाईजी विराट बताती है कि इस पंथ में एक युग में एक भगवान की पूजा करते हैं। 
माता यशोदा की गोद में अठखेलिया करते कन्हैया
वैष्णवमत को मानने वाले 235 साल पुराने राजवाड़ा स्थित यशोदा माता मंदिर में संतान की इच्छुक महिलाओं का जन्माष्टमी पर 16-17 को हर वर्ष की तरह दो दिन गोद भराई होगी। महिलाएं यशोदा माता से प्रार्थना करती हैं कि जैसे संतान की आपको प्राप्ति हुई, वैसे ही हमें भी संतान मिले। इन दो दिनों में जिन महिलाओं को पूजन का अवसर नहीं मिल पाता, वह अगामी दिनों में पूजन के लिए आती है। पुजारी मनोहर दीक्षित बताते हैं कि माता यशोदा की गोद में अठखेलिया करते कन्हैया की मूर्ति है। वैष्णव मत अनुसार 16 अगस्त को रात 12 बजे जन्म आरती होगी।

रोहणी नक्षत्र की प्रधानता इसलिए 15 सितंबर को मनेगी जन्माष्टमी
जहां शहरभर में 16 अगस्त को जन्माष्टमी मनेगी, वहीं 140 साल पुराने रामानुजकोट मंदिर यशवंतगंज में जन्म उत्सव 15 सितंबर को मनाई जाएगी। इसका कारण नक्षत्र की प्रधानता का महत्व होना है। मंदिर दक्षिण भारत में बने साढ़े चार फीट उंची पाषण की मूर्ति है। मंदिर के विजयाचार्य महाराज बताते हैं कि जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण का काष्ट से बने शेषनाग वाले झूले पर झूलाया जाता है। इस दिन एकांत अभिषेक और रात 11 बजे स्त्रोत पाठ होगा। 

]]>
Sat, 16 Aug 2025 12:00:13 +0530 Newsdesk
Indore News:झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, अगले चार दिन भारी बारिश का अलर्ट https://citytoday.co.in/3337 https://citytoday.co.in/3337 इंदौर 

इंदौर में गुरुवार सुबह शहर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। यह सिलसिला बुधवार शाम से ही शुरू हो गया था और रातभर जारी रहा। पिछले 24 घंटों में 1 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जिससे इस सीजन का कुल आंकड़ा अब 13 इंच तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी अच्छी बारिश के संकेत हैं और आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। अगस्त महीने का लगभग आधा समय अब तक बारिश के लिहाज से कमजोर रहा है। बीते 12 दिनों में एक भी दिन 2 मिमी से अधिक बारिश नहीं हुई थी, लेकिन अब 1 इंच की ताजा बारिश से मौसम में बदलाव आया है। पूरे सीजन में अब तक लगभग पौने 12 इंच (करीब 300 मिमी) बारिश दर्ज की जा चुकी है, जिससे किसानों और आम लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं।

सबसे कम बारिश वाले जिलों में इंदौर शीर्ष पर
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, सबसे कम बारिश वाले जिलों में इंदौर पहले स्थान पर है। इस सूची में बड़वानी, बुरहानपुर, खरगोन और खंडवा भी शामिल हैं। उज्जैन संभाग की स्थिति भी लगभग ऐसी ही है, जहां बारिश का स्तर सामान्य से काफी नीचे है। हालांकि, इन दोनों संभागों में अब एक मजबूत सिस्टम की सक्रियता देखने को मिल रही है, जिससे आने वाले दिनों में सूखा जैसी स्थिति खत्म होने की संभावना है। स्थानीय लोगों का मानना है कि अगर यह बारिश का क्रम जारी रहा, तो जलस्रोतों में जलस्तर सुधर जाएगा और सिंचाई की स्थिति भी बेहतर होगी।

ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन से उम्मीदें
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने जानकारी दी कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया सक्रिय हो चुका है। साथ ही, तीन ट्रफ लाइनों की सक्रियता भी दर्ज की जा रही है। अगले चार दिनों में यह सिस्टम और अधिक मजबूत होगा, जिससे प्रदेश के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का दौर बना रहेगा। इस बदलाव से विशेष रूप से वे जिले लाभान्वित होंगे जहां अब तक बारिश का स्तर सामान्य से काफी कम रहा है।

तेज बारिश से कोटा फुल होने की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगस्त के दूसरे पखवाड़े में तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है, जो महीने के आखिर तक जारी रह सकता है। इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि अगले 2–3 दिनों में तेज बारिश हुई, तो कोटा बांध फुल हो सकता है, जिससे पेयजल और सिंचाई दोनों की स्थिति में सुधार आएगा। किसान समुदाय के लिए यह खबर राहतभरी साबित हो सकती है, क्योंकि लंबे समय से बारिश की कमी से फसलें प्रभावित हो रही थीं। 

]]>
Thu, 14 Aug 2025 18:53:10 +0530 Newsdesk
‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तर्ज पर बनेगी गणेश जी की अनोखी मूर्ति , राफेल और आर्मी के साथ होगा प्रदर्शन https://citytoday.co.in/3311 https://citytoday.co.in/3311 इंदौर
गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर इस बार इंदौर में भक्ति और रचनात्मकता का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। शहर के कलाकारों ने महीनों की मेहनत से ऐसी गणेश प्रतिमाएं तैयार की हैं, जो धार्मिक आस्था के साथ देशभक्ति और ऐतिहासिक विरासत का भी संदेश देंगी। इस बार एक प्रतिमा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की तर्ज पर बनाई गई है, जिसमें भगवान गणेश, राफेल विमान और आर्मी जवानों के साथ नजर आएंगे। 

मां अहिल्या की गोद में विराजमान होंगे भगवान गणेश

यह प्रतिमा देश के वीर जवानों की बहादुरी और बलिदान को श्रद्धांजलि देने का प्रयास है। वहीं, मां अहिल्या की नगरी में एक और अनोखी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जिसमें भगवान गणेश मां अहिल्या की गोद में विराजमान होंगे। यह प्रतिमा इंदौर की ऐतिहासिक पहचान और सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाएगी।

बाबा महाकाल मंदिर में बढ़ेगा आकर्षण

उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर में इस बार गणेश चतुर्थी का आकर्षण और भी बढ़ेगा। क्योंकि यहां सबसे ऊंची गणेश प्रतिमा स्थापित की जाएगी। खास बात यह है कि इस प्रतिमा का श्रृंगार डेढ़ क्विंटल लौंग और एक क्विंटल इलायची से किया जाएगा। जिससे मंदिर परिसर में सुगंध का अद्भुत माहौल बनेगा। 

थीम और संदेश से चर्चा का विषय बनी प्रतिमाएं

कलाकारों ने बताया कि वे गणेश चतुर्थी से करीब पांच महीने पहले ही प्रतिमाएं बनाने का काम शुरू कर देते हैं। ताकि समय पर उन्हें पूरी बारीकी और खूबसूरती के साथ तैयार किया जा सके। इस बार इंदौर और आसपास के इलाकों में स्थापित होने वाली गणेश प्रतिमाएं न केवल भव्य और आकर्षक होंगी। बल्कि अपनी थीम और संदेश के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बनेंगी। गणेश चतुर्थी पर इन विशेष प्रतिमाओं के दर्शन के लिए न केवल इंदौर बल्कि अन्य शहरों से भी श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिससे त्योहार का उत्साह और रौनक कई गुना बढ़ने वाली है।

]]>
Wed, 13 Aug 2025 14:59:06 +0530 Newsdesk
बुर्का बयान पर सियासी संग्राम, उषा ठाकुर ने धीरेंद्र शास्त्री का किया समर्थन https://citytoday.co.in/3308 https://citytoday.co.in/3308 इंदौर
 पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा लव जिहाद को लेकर दिए गए बयान का मामला भले ही तूल पकड़ता जा रहा है लेकिन पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने बाबा बागेश्वर के बयान का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री सनातन के साधक हैं. सनातनी बेटियों को जागृत करना उनका धर्म है. उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा था कि दुर्गा बनो, काली बनो बुर्के वाली मत बनो. उषा ठाकुर ने आगे कहा, "धर्मांतरण रोकना हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है, जिसे धीरेंद्र शास्त्री बखूबी निभा रहे हैं."
मुस्लिम मातृशक्ति को उषा ठाकुर की नसीहत

दरअसल हाल ही में इंदौर की कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल ने धीरेंद्र शास्त्री के बुर्के वाले बयान को लेकर आपत्ति जताई थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि राजनीतिक बयानबाजी में बुर्के वालियों को घसीटना ठीक नहीं है.

उनके इस बयान पर मंत्री उषा ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पार्षद रुबीना इकबाल सहित मुस्लिम मातृशक्ति को नसीहत दे डाली. उषा ठाकुर ने कहा, "मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को अपने घर के पुरुषों चाहे वो बेटे हों या पति सब पर कड़ी निगरानी रखनी चाहिए. यदि ये निगरानी अच्छी तरह से की जाए तो समाज में लव जिहाद के मामले नहीं आएंगे."

'अपने पुरुषों पर रखें कड़ी निगरानी'

उषा ठाकुर ने कहा, "ये जो मुस्लिम मातृशक्ति है, उसको दृढ़ संकल्पित होना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन तलाक का मुद्दा खत्म किया और आपको सम्मान से जीने का अधिकार दिया. अब आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपने पुत्र, अपने पति अपने परिवार के पुरुषों की कठोर निगरानी करें और लव जिहाद जैसे घृणित अपराध में शामिल होने वालों को सरकार और कानून के साथ-साथ मुस्लिम समाज की मातृशक्ति दंडित करें. तभी वह सच्ची मां और महिला कहलाएगी.

हिंदू बेटी की हत्या पर बाबा बागेश्वर की प्रतिक्रिया

दरअसल, पूरा मामला यह है कि बागेश्वर बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बुरहानपुर में एक हिंदू बेटी की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि देश में थूक जिहाद, लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसी साजिशें चल रही हैं. दूषित मानसिकता वाले कुछ लोग हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनके साथ घृणित कार्य करते हैं. यदि उनके मकसद पूरे नहीं होते हैं तो बेटियों की हत्या तक कर देते हैं. धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू बेटियों से अपील की और कहा था कि दुर्गा बनो, काली बनो लेकिन कभी बुर्के वाली मत बनो. अब इस बयान को लेकर राजनीति गरमाई हुई है.

माफी मांगे धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री के बुर्के वाली बयान पर इंदौर के खजराना से कांग्रेस की पार्षद रुबीना इकबाल खान ने कड़ी आपत्ति जताई थी. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर धीरेंद्र शास्त्री, प्रज्ञा ठाकुर और कांग्रेस नेतृत्व पर भी सवाल खड़े किए थे. उन्होंने कहा था कि बुर्का पहनना कब से अपराध बन गया. इसके अलावा कांग्रेस पार्षद ने धीरेंद्र शास्त्री के बुर्के वाली बयान को मुस्लिम समाज की महिलाओं का अपमान बताया. साथ ही उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को माफी मांगने की सलाह दी थी.

कांग्रेस पर साधा निशाना

पार्षद रुबीना इकबाल खान ने कांग्रेस पर अल्पसंख्यक समुदाय को वोट बैंक समझने का आरोप लगाया था. इस आरोप पर भी पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा, "कुछ दलों ने मुस्लिम समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया. मुस्लिम समाज को अपना मूल्य खुद समझना होगा. आपको साइकिल पंचर जोड़ने से आगे नहीं बढ़ने दिया. वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने जितनी भी लोक कल्याणकारी योजनाएं बनाई, वे बिना भेदभाव के हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी के लिए लागू की हैं."

]]>
Tue, 12 Aug 2025 17:33:43 +0530 Newsdesk
इंदौर में लव जिहाद का खुलासा: हिंदू लड़की से दोस्ती कर कराया कलमा, जन्नत का लालच https://citytoday.co.in/3290 https://citytoday.co.in/3290 इंदौर


मुस्लिम युवक ने सोशल मीडिया पर चैट कर हिंदू युवती को फंसाया और शादी के बहाने गुजरात ले गया। शादी के पहले उसने होटल में दुष्कर्म किया और बाद में लिखा-पढ़ी करवा ली। पूरी तरह जाल में फंस चुकी युवती का सात दिनों तक ब्रेनवाश कर इस्लाम कबूलने के लिए मजबूर किया गया। मौलवी को बुलाकर इस्लाम की तारीफ की और कहा कि तुम्हें जन्नत मिलेगी।

शादी का प्रस्ताव रखा और कहा घर छोड़ दो
नंदानगर निवासी पीड़िता की तीन साल पूर्व सोशल मीडिया पर फाइटर राजपूत से दोस्ती हुई थी। वह उससे चैटिंग करने लगा। कुछ दिनों बाद उसने सोहिल राजपूत नाम बताया और घंटों तक बातचीत करने लगा। वह खुद को हिंदू ही बताता था। करीब एक साल बाद उसने शादी का प्रस्ताव रखा और कहा कि तुम घर छोड़ दो। युवती 3 लाख रुपये कैश, मार्कशीट, आधार कार्ड और कपड़े लेकर घर से निकल गई। 21 जून को सोहिल रेलवे स्टेशन पर मिला और वह अहमदाबाद (गुजरात) ले गया।
 
होटल ले गया और शारीरिक संबंध बनाए
सोहिल युवती को होटल ले गया और दो दिन तक शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह नेशनल मील चाल (अहमदाबाद) स्थित घर पर ले गया। उसने गुजराती में अनुबंध तैयार करवाया और पीड़िता से हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद उसे दोस्त सेजर के रामोल क्षेत्र स्थित प्लास्टिक कारखाना पर ले गया। 3 अगस्त को सोहिल पुन: अपने घर (नेशनल मील चाल रखियाल सोमा टेक्सटाइल) लेकर आ गया।

अल्लाह के अलावा कोई भगवान नहीं, इस्लाम कबूलों जन्नत मिलेगी
सोहिल और उसकी मां शमा नाज फातिमा, पिता शाकीर इकबाल, भाई नदीम अख्तर, यासिर सहवर, शारिक, नदीम, भाभी गुलफ्शा, बहन शिवा जरीन मिली और एक सप्ताह तक इस्लाम धर्म के बारे में ब्रेनवाश किया गया। आरोपितों ने कहा कि इस्लाम बहुत खुबसूरत धर्म है। अल्लाह ही दुनिया में सबसे बड़ा है। अल्लाह के अलावा कोई भगवान नहीं है।

धर्म और नाम बदलने का दबाव
इस्लाम कबूल करोगी तो जन्नत मिलेगी। जन्नत से खुबसूरत कोई जगह नहीं है। तुमको मुस्लिम बनना पड़ेगा। सोहिल इसके बाद ही तुमसे शादी करेगा। तुम्हें धर्म और नाम तो बदलना ही पड़ेगा। आरोपितों ने घर पर ही मौलवी को बुलाया और 8 अगस्त को सोहिल के चाचा-चाची सहित रिश्तेदार शोकत राजपूत, नजाकत राजपूत, गुलजार आदी ने अन्य एकत्र होकर इस्लाम कबूल करवा कर उसका नाम सना फातिमा कर दिया। जबरदस्ती कलमा पढ़ाया गया।

पीड़िता के रुपयों से कपड़े-स्कूटर खरीदे
पीड़िता के तीन लाख रुपयों से सोहिल ने कपड़े, स्कूटर खरीद लिया। पीड़िता को नजरबंद रखा जाता था। एक दिन उसने सोहिल के मोबाइल में अन्य लड़कियों की चैटिंग पढ़ी तो हिंदू लड़कियों से संबंध का खुलासा हुआ। सोहिल ने खुद स्वीकारा वह इसी तरह हिंदू लड़कियों से दोस्ती कर उनका शोषण करता है। परिवार से मिली खबर के बाद पुलिस गुजरात पहुंची और युवती को मुक्त करवाया। शनिवार को उसके कथन लेकर प्रकरण दर्ज कर लिया।

]]>
Mon, 11 Aug 2025 12:40:35 +0530 Newsdesk
इंदौर&भोपाल के बीच जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, AICTSL ने मांगे एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट https://citytoday.co.in/3280 https://citytoday.co.in/3280 इंदौर


अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (AICTSL) की बोर्ड बैठक का आयोजन बुधवार को महापौर और बोर्ड अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में शहर के सार्वजनिक परिवहन को पर्यावरण अनुकूल और यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें एक बड़ी घोषणा भी की गई, जिसमें बताया गया कि इंदौर से भोपाल के बीच अब हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है। जिसके लिए AICTSL एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट मंगाने का निर्णय भी लिया गया है। हेलीकॉप्टर सेवा पर मिलने वाले प्रस्तावों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बोर्ड बैठक में एक और महत्वपूर्ण घोषणा की। इसमें उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में महिला यात्रियों को शहर में संचालित सभी बसों में नि:शुल्क यात्रा की सौगात दी जाएगी। इसे उन्होंने माताओं और बहनों को रक्षाबंधन का उपहार बताया। बैठक में संभागायुक्त एवं बोर्ड उपाध्यक्ष दीपक सिंह, कलेक्टर एवं निदेशक आशीष सिंह, नगर निगम कमिश्नर एवं प्रबंध निदेशक शिवम वर्मा, आईडीए सीईओ रामप्रकाश अहिरवार, AICTSL सीईओ दिव्यांक सिंह सहित अन्य कई वरिष्ठ अफसर मौजूद थे। 

50 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाएंगे
इंदौर में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में इस माह 50 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतरेंगी। वर्तमान में शहर में बीआरटीएस कॉरिडोर पर 30 और अन्य मार्गों पर 50 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हो रही हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार की पीएम ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में इंदौर को 150 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलने जा रही है। इन बसों के संचालन के लिए आईएसबीटी नायता मुंडला और देवास नाका पर दो नए इलेक्ट्रिक बस डिपो तैयार किए जाएंगे, जिसकी वित्तीय सहायता केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी।

इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा का होगा शुभारंभ
इंदौर से आसपास के शहरों के लिए जल्द ही 26 इंटरसिटी इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। ये बसें इंदौर से उज्जैन, भोपाल, खरगोन, सेंधवा, खंडवा, बुरहानपुर, रतलाम, धार-मांडव और महेश्वर तक चलेंगी। निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। पीपीपी मॉडल पर भविष्य की इलेक्ट्रिक बसों के लिए ऑपर्च्युनिटी चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे।

नई एसी लग्जरी बस सेवाएं भी होंगी शुरू
महापौर ने बताया कि पूर्व में की गई निविदा प्रक्रिया के आधार पर अब इंदौर से कोटा, मंदसौर होते हुए नीमच, जीरापुर और सोयत कला तक एसी बस सेवा भी प्रारंभ की जाएगी। पूर्व में आमंत्रित निविदा प्रक्रिया में कोई बोलीदाता न मिलने के कारण अब निगम स्वयं डबल डेकर बसें खरीदेगा।

राष्ट्रीय स्तर पर जुड़ने की तैयारी, फिर से होंगी निविदाएं
इंदौर को राष्ट्रीय मार्गों से जोड़ने के लिए कई शहरों के लिए फिर से निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। जिसमें राजकोट (वाया सूरत), रायपुर (वाया नागपुर), जयपुर, ग्वालियर, कानपुर (वाया झांसी), अहमदाबाद, उदयपुर, पुणे, मुंबई, अयोध्या, वाराणसी, नई दिल्ली, दमोह, बांसवाड़ा, भुसावल और शहडोल शामिल है।

ई-बाइक से लास्ट माइल कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती
मौजूदा माय बाइक प्रोजेक्ट के तहत शहर में 1500 साइकिलें सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं। भविष्य में ई-बाइक सेवा भी शुरू करने पर विचार किया गया।

AICTSL को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास
AICTSL ने एबी रोड पर 42 यूनिपोल पर विज्ञापन के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। जल्द ही डिपो पर भी यूनिपोल लगाए जाएंगे और उन पर विज्ञापन के लिए बोली प्रक्रिया शुरू होगी।

]]>
Thu, 07 Aug 2025 11:57:25 +0530 Newsdesk
सर्दियों में इंदौर से गोवा जाना होगा आसान, शुरू हो रही है डायरेक्ट वीकली फ्लाइट https://citytoday.co.in/3275 https://citytoday.co.in/3275 इंदौर
इंदौर से गोवा जाने वाले यात्रियों को विंटर सीजन से सीधी उड़ान की सुविधा मिलने जा रही है। इंडिगो विमान कंपनी ने 26 अक्टूबर से सीधी उड़ान की घोषणा करते हुए बुकिंग शुरू की है। यह उड़ान सप्ताह में एक दिन सिर्फ रविवार को संचालित होगी। इस उड़ान के शुरू होने के साथ ही गोवा जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। देशभर के एयरपोर्ट के साथ ही इंदौर एयरपोर्ट पर विंटर सीजन की शुरुआत 27 अक्टूबर से हो रही है। इसकी शुरुआत के साथ ही इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से विमान कंपनियों ने नई उड़ानों को शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इंडिगों विमान कंपनी ने विंटर सीजन में जम्मू उड़ान के बाद अब गोवा के लिए 26 अक्टूबर से उड़ान शुरू करने की घोषणा की है।
 
वीकेंड पर गोवा जाने वाले यात्रियों को होगा फायदा
यह उडा़न इंदौर से सुबह गोवा जाएगी और दोपहर में वापस आएगी। वीकेंड पर जाने वाले यात्रियों को इसका फायदा होगा। ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि गोवा के लिए साप्ताहिक उड़ान शुरू होने से यात्रियों को फायदा होगा। अतिरिक्त उड़ान विकल्प मिलने से यात्री आसानी से यात्रा कर सकेंगे। यह उडा़न सुबह 10.35 बजे गोवा पहुंचाएगी, इससे चेकइन के लिए यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। वहीं गोवा से वापस आने वाले यात्रियों को भी सुबह 11 बजे उड़ान मिलने से फायदा होगा।

तीन कैटेगरी में होगी बुकिंग
इंडिगो विमान कंपनी द्वारा शुरू की जा रही साप्ताहिक उड़ान का फेयर साढ़े दस हजार रुपये के करीब आ रहा है। विमान कंपनी ने तीन कैटेगरी में बुकिंग शुरू की है। सेल फेयर, फ्लेक्सी प्लस फेयर और सुपर फेयर में यह बुकिंग की जा रही है। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार बुकिंग करवा सकेंगे।

दोनों एयरपोर्ट के लिए उड़ाने संचालित
वर्तमान में इंदौर से गोवा के दोनों एयरपोर्ट के लिए एक-एक उड़ाना संचालित हो रही है। यह उड़ाने नियमित संचालित होती है। इंडिगो कंपनी की उड़ान इंदौर से दोपहर 12.30 बजे रवाना होती है और साउथ गोवा के डोबोलिम एयरपोर्ट जाती है। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान इंदौर से दोपहर 12.20 बजे रवाना होती है और नार्थ गोवा के मनोहर पर्रिकर एयरपोर्ट जाती है।

यह रहेगा शेड्यूल
इंदौर से गोवा – फ्लाईट 6ई 314 इंदौर से सुबह 8.55 बजे रवाना होगी और सुबह 10.35 बजे गोवा पहुंचेगी।
गोवा से इंदौर – फ्लाईट 6ई 6738 गोवा से सुबह 11.05 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.45 बजे इंदौर पहुंचेगी।

]]>
Thu, 07 Aug 2025 11:37:49 +0530 Newsdesk
आईआईटी इंदौर की बड़ी उपलब्धि: माइक्रो 3डी प्रिंटर अब होगा इंडस्ट्री में तैयार https://citytoday.co.in/3221 https://citytoday.co.in/3221 इंदौर
 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) इंदौर ने माइक्रो एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग तकनीक का लाइसेंस वीफ्यूज मेटल प्रालि को प्रदान किया है। यह कदम आईआईटी की प्रयोगशाला में विकसित तकनीक को उद्योग तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

इस तकनीक को लेजर डेकल ट्रांसफर (एलडीटी) आधारित माइक्रो 3डी प्रिंटर कहा जाता है, जिसे संस्थान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की शोधकर्ताओं की टीम ने विकसित किया है। अधिकारियों के मुताबिक अब इस तकनीक की मदद से कंपनी इंडस्ट्री प्रोडक्शन शुरू कर सकेगी। जल्द ही बाजार में माइक्रो 3डी प्रिंटर उपलब्ध हो सकेगा।

माइक्रो एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग पर संस्थान की प्रयोगशाला में दो साल से अधिक समय से शोधकार्य किया जा रहा है। इसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. पलानी आनंद, प्रो. विपुल सिंह, डॉ. अंशु साहू और शोधार्थी कृष्ण तोमर का अहम योगदान रहा है।

यह माइक्रो 3डी प्रिंटर बेहद पतली परतों वाले मटेरियल (थिन फिल्म फीडस्टाक) का उपयोग करके सूक्ष्म और अत्यंत सटीक डिजाइन बनाने में सक्षम है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह मटेरियल की बर्बादी को कम करता है, जिससे लागत कम होती है और परिणाम अधिक सटीक मिलते हैं।
इन क्षेत्रों में होगा उपयोग

यह उन्नत तकनीक उन क्षेत्रों में विशेष रूप से उपयोगी साबित होगी, जहां सूक्ष्मता और उच्च सटीकता की आवश्यकता होती है। इनमें माइक्रो इलेक्ट्रानिक्स, बायोमेडिकल उपकरण, पहनने योग्य (वियरेबल) तकनीक, उन्नत सेंसर, रक्षा और अंतरिक्ष जैसे संवेदनशील क्षेत्र शामिल हैं। इस तकनीक से न केवल उद्योगों को लाभ होगा, बल्कि यह भारत को तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक अहम कदम सिद्ध होगा।
रिसर्च से समाज को दिशा

आईआईटी इंदौर के निदेशक प्रो. सुहास एस. जोशी ने कहा कि यह टेक्नोलॉजी ट्रांसफर संस्थान की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके अंतर्गत अनुसंधान को समाज पर वास्तविक प्रभाव डालने वाला बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान के संकाय सदस्य अब अपनी शोध गतिविधियों को प्रयोगशाला से आगे बढ़ाकर उद्योग की जरूरतों से जोड़ रहे हैं।

संस्थान के अनुसंधान एवं विकास के अधिष्ठाता प्रो. अभिरूप दत्ता ने कहा कि यह साझेदारी इस बात का प्रमाण है कि निरंतर शोध और नवाचार से कैसे मजबूत औद्योगिक सहयोग स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि आईआईटी इंदौर अपनी अत्याधुनिक तकनीकों को व्यावसायिक समाधानों में बदलने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

]]>
Mon, 04 Aug 2025 11:00:17 +0530 Newsdesk
इंदौर में ऑनलाइन गेम बना जानलेवा, 12 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या https://citytoday.co.in/3211 https://citytoday.co.in/3211 इंदौर

 इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 12 साल के एक बच्चे ने ऑनलाइन गेम के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक बच्चा आठवीं क्लास का छात्र था और ऑनलाइन गेम खेलने का शौकीन था. इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, 31 जुलाई को बच्चा अपने घर पर अपनी मां के मोबाइल पर गेम खेल रहा था. इसी दौरान उसकी मां के खाते से 3000 रुपये कट गए. जब मां को इसका पता चला, तो उन्होंने बेटे को समझाया, लेकिन बच्चे ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और चुपचाप अपने कमरे में चला गया. काफी देर तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को कुछ संदेह हुआ. उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया. अंदर का नजारा देखकर चीख-पुकार मच गई। बच्चे ने पंखे से लटककर फांसी लगा ली थी.

परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 30 जुलाई को ही घर में बच्चे का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था. इसके बाद किसी को अंदाजा नहीं था कि अगले ही दिन घर में मातम छा जाएगा.

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी. जांच अधिकारी राजेश जैन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण ऑनलाइन गेम और पैसों का ट्रांजेक्शन सामने आया है. वहीं, मृतक के ताऊ ने सरकार से अपील की है कि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए ऑनलाइन गेम्स पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाए.

]]>
Sat, 02 Aug 2025 16:49:50 +0530 Newsdesk
इंदौर में पैदल यात्रियों के लिए खुशखबरी: 4 नए फुट ओवरब्रिज बनेंगे, 3 पुराने ठेके पर सौंपे जाएंगे https://citytoday.co.in/3201 https://citytoday.co.in/3201 इंदौर 

शहर में पैदल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम चार नए फुट ओवरब्रिज बनाने की तैयारी में है। लंबे समय से निगम द्वारा शहर में एक दर्जन फुट ओवरब्रिज बनाए जाने का दावा किया जा रहा था, लेकिन भूमि की अनुपलब्धता के चलते यह योजना अटकी रही। अब चार स्थानों पर फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए ठेकेदार फर्मों की तलाश की जा रही है, जबकि तीन पुराने फुट ओवरब्रिजों को 10 साल की अवधि के ठेके पर दिया जाएगा, जिससे उनका बेहतर रख-रखाव किया जा सके।

ऑनलाइन टेंडर जारी, नए ओवरब्रिज बनेंगे डिजाइन-बिल्ट-ऑपरेट सिस्टम से
नगर निगम के यातायात विभाग ने चार नए फुट ओवरब्रिजों के निर्माण के लिए ऑनलाइन टेंडर जारी किए हैं। ये सभी ओवरब्रिज डिजाइन, बिल्ट, ऑपरेट और ट्रांसफर सिस्टम के तहत बनाए जाएंगे। साथ ही तीन पुराने फुट ओवरब्रिजों को भी दस साल की अवधि के लिए ठेके पर दिया जाएगा, जिनकी लाइसेंस अवधि को आगे पांच साल तक बढ़ाया जा सकेगा। निगम ने पहले भी एक बार टेंडर जारी किए थे, लेकिन तब कोई भी ठेकेदार फर्म आगे नहीं आई थी। इस बार दूसरी बार प्रयास किया जा रहा है।

कर्बला, एमवाय, दवा बाजार और जुपिटर हॉस्पिटल क्षेत्र में बनेंगे नए ब्रिज
फुट ओवरब्रिज निर्माण की योजना के तहत निगम ने कर्बला से जीडीसी कॉलेज की ओर एक नया ओवरब्रिज बनवाने की योजना तैयार की है। वहीं एमवाय अस्पताल के सामने भी फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा, ताकि मरीजों के परिजन सड़क पार कर दवा दुकानों तक सुरक्षित पहुंच सकें। दवा बाजार क्षेत्र में भी एक फुट ओवरब्रिज की संभावना तलाशी जा रही है। इसके अलावा एक और नया फुट ओवरब्रिज विशेष जुपिटर हॉस्पिटल के सामने प्रस्तावित किया गया है, जहां आए दिन ट्रैफिक के कारण पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

तीन पुराने ब्रिज रख-रखाव के लिए ठेके पर, उपयोगिता को लेकर सवाल बरकरार
फिलहाल शहर में तीन पुराने फुट ओवरब्रिज मौजूद हैं, जिन्हें नगर निगम 10 साल के रख-रखाव के ठेके पर देगा। इनमें पहला फुट ओवरब्रिज छप्पन दुकान से अपोलो टॉवर की ओर है, दूसरा कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने बना हुआ है, जबकि तीसरा अपोलो टॉवर से छप्पन दुकान की दिशा में बना है। निगम के अनुसार, कर्बला से कलेक्ट्रेट रोड पर एक पुराना ओवरब्रिज पहले ही बना हुआ है, लेकिन यह अधिक उपयोगी नहीं साबित हुआ। इसी अनुभव को देखते हुए अब नए ब्रिजों की जगह और डिजाइन सोच-समझकर तय की जा रही है।

]]>
Sat, 02 Aug 2025 13:20:45 +0530 Newsdesk
इंदौर में हरियाली का बड़ा प्लान: 50 करोड़ से बनेंगे नए गार्डन https://citytoday.co.in/3176 https://citytoday.co.in/3176 इंदौर 

इंदौर विकास प्राधिकरण ने शहर को हरा-भरा बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण दो दर्जन नए गार्डनों को विकसित करने जा रहा है, जिस पर लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बीते साल भी हरियाली महोत्सव और एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियानों के तहत ग्रीन बेल्ट और गार्डनों में हजारों पौधे लगाए गए थे, जो अब बड़े होकर हरे-भरे पेड़ों में तब्दील हो चुके हैं।

स्कीम 78 में सिटी फारेस्ट बनाया
आईडीए ने योजना क्रमांक 78 में मियावाकी पद्धति से गार्डन विकसित किया है। यह इसकी एक सफल मिसाल है। प्राधिकरण केवल पौधारोपण ही नहीं करता, बल्कि रख-रखाव के लिए भी ठेका देता है, जिससे पौधों का जीवित रहना सुनिश्चित होता है।

रिंग रोड की हरियाली और सिटी फॉरेस्ट योजना को भी मिलेगा विस्तार
प्राधिकरण के सीईओ आरपी अहिरवार के अनुसार, प्राधिकरण ने वर्षों पहले रिंग रोड पर जो चौड़े ग्रीन बेल्ट विकसित किए थे, वह आज भी हरे-भरे हैं, हालांकि मेट्रो प्रोजेक्ट और फ्लाईओवर निर्माण के कारण कुछ स्थानों पर ग्रीन बेल्ट हटाने की भी नौबत आई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद योजना क्रमांक 97 पार्ट-4 में 42 एकड़ भूमि पर सिटी फॉरेस्ट के लिए जमीन मिली है, जिसके लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। हाल ही में प्राधिकरण ने कुमेर्डी में आईएसबीटी के सामने 2100 पौधे लगाए हैं। पिछले वर्ष लगाए गए करीब ढाई लाख पौधे अब 10 से 15 फीट तक ऊंचे हो चुके हैं, जो इस योजना की सफलता दर्शाते हैं।

नई टीपीएस योजनाओं में शामिल होंगे बड़े गार्डन क्षेत्र
प्राधिकरण के सीईओ आरपी अहिरवार के अनुसार, इस वर्ष भी मां की बगिया और एक पौधा मां के नाम जैसे अभियानों के तहत मानसून सीजन में हजारों पौधे लगाए जा रहे हैं। साथ ही, जो नई टीपीएस योजनाएं घोषित की गई हैं, उनमें बड़ी संख्या में गार्डनों के लिए जमीन आरक्षित की गई है। इन दो दर्जन नए गार्डनों में ही ढाई लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मियावाकी पद्धति के अतिरिक्त अन्य पौधारोपण कार्यों के लिए भी टेंडर बुलाए जा चुके हैं और विभिन्न ठेकेदार फर्मों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

ठेकेदार फर्में करेंगी रखरखाव, प्राधिकरण करेगा सख्त मॉनिटरिंग
पौधारोपण की सफलता का राज यह है कि प्राधिकरण पौधों के रख-रखाव की जिम्मेदारी भी ठेकेदारों को सौंपता है। पौधे सूखने की स्थिति में फर्म को नए पौधे लगाने होते हैं। इसके अलावा पौधारोपण से पहले गार्डनों और ग्रीन बेल्ट में बाउंड्री, फेंसिंग, बोरिंग और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। प्राधिकरण की टीम लगातार इसकी निगरानी करती है। हाल ही में पर्यावरण दिवस पर सिंदूर गार्डन में 1100 पौधे लगाए गए थे। अब बारिश के मौसम में प्राधिकरण पूरे शहर में बड़े पैमाने पर पौधारोपण करने जा रहा है। 

]]>
Fri, 01 Aug 2025 12:31:57 +0530 Newsdesk
इंदौर में सफाई सेवा होगी स्मार्ट: ‘क्विक साफ’ ऐप से ऑन डिमांड कचरा कलेक्शन शुरू https://citytoday.co.in/3174 https://citytoday.co.in/3174 इंदौर

सफाई के मामले में इंदौर एक बार फिर नंबर बन रहा है। वहीं अब इंदौर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के बाद एक और सुविधा मिलने जा रही है। इस सुविधा के तहत लोग अपने मोबाइल में एक एप्लीकेशन के जरिए कचरा गाड़ी बुलवाकर कचरा दे सकेंगे। यह सुविधा घर और संस्थानों सभी के लिए उपलब्ध रहेगी। दरअसल, इस खास ऐप के जरिए लोगों को साफ-सफाई का ऑप्शन दिया जाएगा।

इंदौर में शुरू होने वाले इस खास ऐप को 5 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक जो ऐप लॉन्च किया जाएगा, वह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही एप्लीकेशन पर काम करेगा। इस ऐप का मकसद सफाई के मामले में इंदौर को और आगे ले जाना है।

अब इंदौर में डोर टू डोर ही नहीं ऑन डिमांड भी कचरा किया जाएगा कलेक्ट, फूड डिलीवरी की तरह ही होगा काम

कैसे काम करेगा यह ऐप?

दरअसल, लॉन्च किया जाने वाला यह ऐप एकदम फूड डिलीवरी ऐप की तरह ही काम करेगा। जिस प्रकार से हम किसी फूड डिलीवरी ऐप पर जाकर फूड आइटम सेलेक्ट करते हैं और अपना एड्रेस डालकर ऑर्डर करते हैं, वैसे ही इस ऐप में भी सफाई के कुछ ऑप्शंस को सेलेक्ट करना होगा और अपने घर व संस्थान का एड्रेस देना होगा। इसके बाद गाड़ियां घर आएंगी और आपका कचरा कलेक्ट करेंगी। दरअसल, यह कचरा रोज़ाना के अलावा इकट्ठा होने वाला एक्स्ट्रा कचरा होगा। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं किया गया है कि इसका चार्ज कितना होगा, लेकिन जल्द ही यह तय किया जा सकता है। यह चार्ज नगर निगम द्वारा लिया जाएगा।

उम्मीद की जा रही है कि 5 अगस्त को इस ऐप को लॉन्च किया जा सकता है। ये एप्लिकेशन एंड्राइड और आईओएस दोनों के लिए रहेगी।

फूड डिलीवरी ऐप की तरह करेगी काम जिस प्रकार आप फूड डिलीवरी ऐप का इस्तेमाल करते हैं। वैसे ही ये ऐप भी काम करेगी। फूड डिलीवरी ऐप पर जिस प्रकार फूड को सिलेक्ट करते हैं उसके बाद ऑर्डर देते हैं। ऑर्डर होने के बाद फूड आपके घर या संस्थान तक पहुंचाया जाता है।

उसी प्रकार इस ऐप के माध्यम से आप अपने घर या संस्थान से निकलने वाले कचरे (रोजाना के अलावा) कलेक्शन के लिए गाड़ियां बुला सकते हैं। बड़े संस्थान और बड़े इवेंट के लिए साफ-सफाई का भी ऑप्शन मिलेगा।

हालांकि, इसके लिए नगर निगम द्वारा चार्ज लिया जाएगा, लेकिन कितना चार्ज लिया जाएगा ये फिलहाल तय नहीं हुआ हैं।

ऐप को दिया ‘क्विक साफ' नाम स्वच्छ भारत मिशन द्वारा तैयार की गई इस ऐप को 'क्विक साफ' (Quick Saaf) नाम दिया है। इंदौर में लोगों के घरों में डोर-टू-डोर कचरा गाड़ी रोजाना आती हैं, जिसमें लोग गिला और सूखा कचरा अलग-अलग डालते हैं।

5 अगस्त को लॉन्च की जा सकती है ऐप 5 अगस्त को नगर निगम परिषद के कार्यकाल के तीन साल पूरे हो रहे हैं। महापौर भार्गव ने बताया कि 5 अगस्त को कार्यकाल पूरे हो रहे हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव से इस विषय में चर्चा की जाएगी।

अगर अनुमति मिलती है तो इस ऐप को 5 अगस्त को ही लॉन्च कर दिया जाएगा। इस ऐप की फिलहाल दरें तय नहीं हुई है। दरें एमआईसी में अप्रूवल के लिए आई है। जल्द ही दरें भी अप्रूव हो जाएगी।

मगर इस ऐप का इस्तेमाल से लोग अपने घरों और संस्थानों में निकलने वाले एक्स्ट्रा कचरे को देने के लिए गाड़ी बुक कर सकते हैं। बुकिंग पर गाड़ी आपके घर आएगी और घर या संस्थान से कचरा कलेक्ट कर ले जाएगी। बड़े इवेंट या बड़े संस्थानों में साफ-सफाई के लिए भी आप इस माध्यम से टीम को बुला सकते हैं।

नवाचार और इनोवेशन से इंदौर नंबर वन महापौर पुष्यमित्र भार्गव से दैनिक भास्कर ने इसे लेकर खास चर्चा की। उन्होंने बताया कि इंदौर नगर निगम अपने नवाचार और इनोवेशन के कारण लगातार देश में नंबर वन हैं। गीले कचरे से बायो सीएनजी बन रही है, सूखे को रिसाइकिलिंग कर रहे हैं, हरे कचरे से प्लेट्स बनाने का काम इंदौर नगर निगम में शुरू हो गया है, लेकिन इस कचरा प्रबंधन को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने लिए अब इंदौर नगर निगम ऑन डिमांड कचरा कलेक्शन भी शुरू करने जा रहा है।

क्विक साफ (Quick Saaf) नाम से ऐप हमारा बनकर तैयार हो गया है, जिसकी शुरुआत जल्द होने वाली है। फूड डिलीवरी ऐप पर जैसे खाने की डिलीवरी होती है। उसी तरह डोर-टू-डोर कचरा गाड़ी के अलावा जो कचरा है वह यदि कोई देना चाहता है तो ऐप के माध्यम से घर बुलाकर दे सकता है।

वैसे ही किसी बडे़ आयोजन की साफ-सफाई करना है तो ऐप के माध्यम से रिक्वेस्ट भेज सकता है। टीम वहां जाकर साफ-सफाई भी कर देगी। कई नवाचार लाइन में हैं। रोड स्वीपिंग के हो, मिक्स्ड वेस्ट के या प्लास्टिक से फ्यूल बनाना हो। इन्हें हम तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।

क्या है इस ऐप का नाम?

बता दें कि इंदौर में डोर टू डोर कलेक्शन किया जाता है, यानी गाड़ियां लोगों के घर जाती हैं और वहां से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग इकट्ठा करती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जब महीने या हफ्ते में घर की सफाई की जाती है तो एक्स्ट्रा कचरा निकलता है। ऐसे में इस कचरे को डालना भी बड़ी समस्या बन सकता है। लेकिन इंदौर नगर निगम सफाई के मामले में बेहद ही सक्रिय है। अब एक्स्ट्रा कचरे के लिए लोग गाड़ी बुक कर सकेंगे। बुकिंग करने पर यह गाड़ी आपके घर आएगी और घर से यह कचरा कलेक्ट कर लेगी। यह बड़े इवेंट और संस्थाओं के लिए भी सफाई का अच्छा माध्यम बनेगी। बता दें कि इंदौर में शुरू होने वाले ऐप को क्विक साफ नाम से तैयार किया गया है।

]]>
Fri, 01 Aug 2025 12:16:31 +0530 Newsdesk
इंदौर में छिपा था बब्बर खालसा का आतंकी, क्रेन ऑपरेटर की आड़ में रह रहा था फरार आरोपी https://citytoday.co.in/3111 https://citytoday.co.in/3111 इंदौर

दिल्ली पुलिस ने इंदौर से खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के सदस्य को पकड़ा है। उस पर पंजाब के एक थाने पर रॉकेट लॉन्चर से हमला करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, पंजाब से भागकर वह पहले गुजरात पहुंचा।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के डीसीपी अमित कौशिक ने बताया- आतंकवादी का नाम आकाशदीप सिंह उर्फ बाज है। वह अमृतसर में चनाचेन का रहने वाला है। उसने अप्रैल 2025 में पंजाब के गुरदासपुर के बटाला में किला लाल सिंह थाने पर रॉकेट लॉन्चर से हमला किया था।

हमले की जिम्मेदारी बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हैप्पी पासिया, मनू आगवन और गोपी नवांशहरिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ली थी। पुलिस ने दावा किया था कि ये हमला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और पंजाब में ग्रेनेड हमलों के आरोपी को मारने का बदला लेने के लिए किया गया था।

आकाश सिंह इंदौर के हीरानगर थाना इलाके की निर्माणाधीन बिल्डिंग में क्रेन ऑपरेटर का काम कर रहा था। बुधवार को दिल्ली पुलिस यहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर साथ ले गई। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक अन्य मामला भी दिल्ली में ही दर्ज है।

विदेश में बैठे आतंकी हैंडलर से संपर्क में था दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आकाशदीप बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में था। जो उसे सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए निर्देश दे रहा था।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को आकाशदीप के गुजरात में होने का सुराग मिला था। वहां पतासाजी करने पर उसके इंदौर में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद इंस्पेक्टर अशोक कुमार भड़ाना के नेतृत्व में एक टीम इंदौर पहुंची थी। आकाशदीप से पूछताछ में आतंकी नेटवर्क, उनके विदेशी संपर्क और फंडिंग के खुलासे की उम्मीद है।

डीसीपी कौशिक ने कहा- यह गिरफ्तारी बब्बर खालसा के भारत में फैले नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता है। हम आरोपी से पूछताछ कर अन्य लिंक और मॉड्यूल की जांच कर रहे हैं।

]]>
Thu, 24 Jul 2025 18:57:08 +0530 news desk MPcg
इंदौर में गणेश जी की आपत्तिजनक मूर्तियां बनाने पर हंगामा, बंगाल के कलाकारों का मुंह किया काला; 3 गिरफ्तार https://citytoday.co.in/3072 https://citytoday.co.in/3072 इंदौर

भगवान गणेश की आपत्तिजनक मूर्तियां बनाने को लेकर इंदौर में हंगामा खड़ा हो गया। भगवान गणेश को एक लड़की के संग दिखान पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भड़क उठे और कलाकारों के मुंह पर कालिख पोत दी। बाद में हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने आरोपी मूर्तिकारों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं।

शहर में गणेश चतुर्थी से पहले मूर्ति निर्माण का कार्य जोरों पर है। बड़ी संख्या में बंगाल से मूर्तिकार इंदौर समेत मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों में मूर्तियां बनाते हैं। खजराना इलाके में एक स्थान पर भगवान गणेश की कुछ मूर्तियां देखकर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान की मूर्तियों से छेड़छाड़ की जा रही है। उन्हें लड़कियों के साथ दिखाकर उनकी छवि को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और धार्मिक भावनाएं आहत की जा रही हैं।

हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने मौके पर खूब हंगामा किया। उन्होंने तीन कलाकारों के चेहरों पर कालिख पोत दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति कलाकार आरोपी कलाकार राजू पाल, चंद्रपाल और रतनलाल पाल को गिरफ्तार कर लिया। तीनों पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने समेत कई मामलों में एफआईआर दर्ज की है।

बजरंग दल के विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर ने कहा कि यह सामान्य गलती नहीं है, बल्कि सोच-समझकर हिंदू आस्था के प्रतीक गणेश भगवान की छवि को विकृत किया जा रहा था। मूर्तियों में ऐसे आकृति और, रंगरूप दिए जा रहे थे जो पूरी तरह से अशोभनीय हैं। इससे संपूर्ण हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि आगे इस तरह की मूर्तियां बनाई गईं या किसी भी रूप में देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने की कोशिश की गई, तो उसका अंजाम गंभीर होगा।

बजरंगदल से जुड़े लक्की रघुवंशी ने कहा कि मूर्तियां बनाने के लिए 50 से अधिक कलाकार पश्चिम बंगाल से आए हैं, जिनमें से कई की पहचान स्पष्ट नहीं है। न तो इनका पुलिस वेरिफिकेशन कराया गया। संगठन को आशंका है कि इनमें से कुछ लोग बांग्लादेशी घुसपैठिए या संदिग्ध मजहबी मानसिकता वाले भी हो सकते हैं। बजरंगदल के विजय पटेल, रघुवीर गुर्जर, राकेश चौहान, विजय यादव, कौशल ठाकुर, अमर गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने खजराना थाने पहुंचकर आरोपियों के केस दर्ज करवाया है।

थाना प्रभारी मनोज सेंधव का कहना था कि अमित पाल सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है कल हिंदूवादी संगठन ने मूर्ति बनाने वाले कलाकारों के ऊपर आपत्ति जताई थी जिसको लेकर धार्मिक भावना आहत होने की धारा में प्रकरण पंजीबद किया जाए, वही तीनों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

]]>
Mon, 21 Jul 2025 17:34:33 +0530 News desk Hindi
IIT इंदौर की बड़ी खोज: सीमेंट&फ्री कंक्रीट, ताकत में पारंपरिक से बेहतर https://citytoday.co.in/3026 https://citytoday.co.in/3026 इंदौर
 इमारतें अब सीमेंट के बिना भी बनेंगी, वो भी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और टिकाऊ। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) इंदौर ने एक ऐसा अनोखा कंक्रीट विकसित किया है जो पूरी तरह से सीमेंट मुक्त है, लेकिन ताकत और स्थायित्व में पारंपरिक कंक्रीट को पीछे छोड़ देता है।

IIT इंदौर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. अभिषेक राजपूत और उनकी टीम ने इस नई तकनीक को विकसित किया है। इसे जियोपॉलिमर हाई-स्ट्रेंथ कंक्रीट (Geo-Polymer High Strength Concrete – GHSC) नाम दिया गया है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह औद्योगिक अपशिष्ट जैसे फ्लाई ऐश और GGBS (ग्राउंड ग्रेन्युलेटेड ब्लास्ट फर्नेस स्लैग) से तैयार किया गया है। ये ऐसे पदार्थ हैं जो फैक्ट्रियों से निकलकर प्रदूषण फैलाते हैं, लेकिन अब निर्माण कार्य में इनका उपयोग होगा।

सीमेंट उद्योग दुनिया में सबसे ज्यादाकार्बन डाइऑक्साइड छोड़ने वालों में से एक है। हर साल लगभग 2.5 अरब टन CO₂ सीमेंट निर्माण से निकलता है। GHSC इस उत्सर्जन को 80% तक घटा सकता है, जिससे यह नेट जीरो कार्बन लक्ष्य की ओर एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

पारंपरिक कंक्रीट को ठोस बनाने के लिए पानी से "क्योर" करना पड़ता है। लेकिन इस नई तकनीक में पानी की जरूरत नहीं होती, जिससे निर्माण के दौरान बड़ी मात्रा में पानी की बचत होती है।

यह कंक्रीट केवल 3 दिनों में ही 80 MPa से ज्यादा ताकत हासिल कर लेता है। जबकि सामान्य कंक्रीट को इतनी मजबूती पाने में कई हफ्ते लगते हैं।

कम खर्च में ज्यादा फायदा

GHSC को स्थानीय अपशिष्ट सामग्री से बनाया जा सकता है, जिससे लागत में 20% तक की कटौती होती है। यानी यह न सिर्फ सस्ता है, बल्कि टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल भी है।

किन निर्माणों में आएगा काम?

    सेना के बंकर व आपातकालीन शेल्टर
    ब्रिज और रेलवे स्लीपर
    हाईवे की मरम्मत
    आपदा राहत के प्रीफैब्रिकेटेड ढांचे

IIT इंदौर के निदेशक प्रो. सुहास जोशी के अनुसार, यह प्रोजेक्ट दिखाता है कि कैसे विज्ञान और तकनीक से हरित भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

प्रोजेक्ट प्रमुख डॉ. अभिषेक राजपूत ने कहा कि यह तकनीक न सिर्फ पर्यावरण के लिए बेहतर है, बल्कि निर्माण जगत के लिए भी भविष्य का समाधान है।

]]>
Fri, 18 Jul 2025 12:10:20 +0530 news desk MPcg
इंदौर फिर बनाएगा रिकॉर्ड, गुरुवार को खुलेगा नंबर वन बनने का रास्ता https://citytoday.co.in/3017 https://citytoday.co.in/3017 इंदौर
सात साल से लगातार देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना जा रहा इंदौर एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। गुरुवार सुबह दिल्ली के विज्ञान भवन में स्वच्छ सर्वेक्षण (Swachh Survekshan) साल 2024 के परिणाम घोषित होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इंदौर शहर को सम्मानित करेंगी। अंकों के मामले में इंदौर का इस बार भी पहले नंबर पर आना लगभग तय है। इंदौर को इस सर्वेक्षण में सुपर लीग में शामिल किया गया है। सुपर लीग में सिर्फ उन्हीं 23 शहरों को शामिल किया गया है, जो अब तक हुए सर्वेक्षणों में पहले, दूसरे या तीसरे स्थान पर रहे हैं।
 
काफी आगे निकल चुका इंदौर
मतलब साफ है कि देशभर के शहरों के लिए स्वच्छता का मॉडल बन चुका इंदौर नंबर वन की प्रतियोगिता से बहुत आगे निकल चुका है। अब इंदौर मार्गदर्शक की भूमिका में है और अन्य शहरों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाएगा। सुपर लीग में शामिल 23 शहरों में भी इंदौर के अंक सबसे ज्यादा हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निगमायुक्त शिवम वर्मा की अगुवाई में नगर निगम की टीम दिल्ली पहुंच चुकी है। टीम में 18 सदस्य हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव इजराइल से सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
 
लगातार सात साल से टॉप पर है इंदौर
स्वच्छ सर्वेक्षण में वर्ष 2017 से इंदौर पहले नंबर पर आ रहा है। इंदौर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके हैं कि दूसरे शहर जब कुछ करने का सोचते हैं, तब तक इंदौर वह काम कर चुका होता है। यह बात स्वच्छता को लेकर भी सही साबित हुई है। इंदौर के जनभागीदारी माडल की देशभर में तारीफ होती है। नवाचारों की सीरीज, आपसी समन्वय और कुछ नया करने का जज्बा हमें दूसरे शहरों से आगे रखता है। आज जब दूसरे शहर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के लिए जिद्दोजहद में लगे हैं। इंदौर लगातार सात वर्ष अव्वल रहकर खास पायदान पर पहुंच चुका है।
 
बड़ी स्क्रीन पर कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण
सुपर लीग में शामिल शहरों को सिर्फ अपने आपको ही स्वच्छ नहीं रखना है बल्कि उस शहर की सफाई व्यवस्था को भी पटरी पर लाना है, जिसकी जिम्मेदारी उन्हें 17 जुलाई को सौंपी जाएगी। स्वच्छ सर्वेक्षण के परिणाम घोषित होने के कार्यक्रम के साक्षी शहरवासी भी बन सकें, इसके लिए निगम मुख्यालय पर बड़ी स्क्रीन पर कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

]]>
Thu, 17 Jul 2025 12:40:50 +0530 news desk MPcg
इंदौर से गाजियाबाद के लिए 20 जुलाई से सीधी उड़ान शुरू होने जा रही https://citytoday.co.in/2964 https://citytoday.co.in/2964 इंदौर
 इंदौर से गाजियाबाद के लिए 20 जुलाई से सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है। इसके शुरू होने से नोएडा और नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा। इंदौर एयरपोर्ट से 20 जुलाई से गाजियाबाद (उप्र) के लिए सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है। इंडिगो विमान कंपनी ने करीब एक माह पहले ही इसकी घोषणा करते हुए बुकिंग शुरू कर दी थी।

यह उड़ान प्रतिदिन संचालित होगी, जो गाजियाबाद से दोपहर में इंदौर आएगी और शाम को वापस इंदौर से रवाना होगी। ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि नई उड़ान शुरू नहीं होने से नई दिल्ली और नोएडा जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा। गाजियाबाद से नई दिल्ली की दूरी करीब 32 किमी है। ऐसे में गाजियाबाद जाकर यात्री दिल्ली जा सकेंगे। इंदौर-गाजियाबाद उड़ान का फेयर 10 हजार रुपये के करीब है।

इंदौर एयरपोर्ट से अगस्त में तीन शहरों की उड़ानें बंद होंगी। इंडिगो विमान कंपनी ने इंदौर से नासिक, उदयपुर और जोधपुर के लिए संचालित होने वाली एकमात्र सीधी उड़ान की बुकिंग बंद कर दी है। इन तीनों शहरों की सीधी उड़ान बंद होने से यात्रियों को परेशानी होगी और उन्हें अन्य शहर की कनेक्टिंग उड़ान के माध्यम से हवाई यात्रा करनी होगी।

यह रहेगा शेड्यूल
गाजियाबाद-इंदौर : फ्लाइट 6ई 2558 गाजियाबाद से दोपहर 2.10 बजे रवाना होकर दोपहर 3.30 बजे इंदौर पहुंचेगी।

इंदौर-गाजियाबाद : फ्लाइट 6ई 2559 इंदौर से शाम 4 बजे रवाना होगी और शाम 5.20 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी।

]]>
Tue, 15 Jul 2025 11:50:17 +0530 news desk MPcg
SC से कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय को राहत नहीं, कोर्ट ने कहा यह स्वतंत्रता के अधिकार का दुरुपयोग https://citytoday.co.in/2961 https://citytoday.co.in/2961 इंदौर
 सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर कथित आपत्तिजनक कार्टून बनाने वाले आरोपी कार्टूनिस्ट की याचिका पर सुनवाई की है। कोर्ट ने  कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का ‘दुरुपयोग’ हो रहा है। जस्टिस सुधांशु धूलिया और अरविंद कुमार की पीठ ने आरोपी कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय की अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की वकील वृंदा ग्रोवर से कहा कि आप (याचिकाकर्ता) यह सब क्यों करते हैं?

कोविड के दौरान बनाए गए कार्टून को लेकर है मामला

ग्रोवर ने कहा कि यह मामला 2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान बनाए गए एक कार्टून को लेकर है। उन्होंने कहा कि यह (कार्टून) अरुचिकर हो सकता है। मैं कहना चाहूंगी कि यह घटिया भी है। लेकिन क्या यह अपराध है? माननीय न्यायाधीश ने कहा है कि यह आपत्तिजनक हो सकता है, लेकिन यह अपराध नहीं है। मैं केवल कानून पर बात कर रही हूं। मैं किसी भी चीज को सही ठहराने की कोशिश नहीं कर रही हूं।

पोस्ट हटाने को सहमत

ग्रोवर याचिकाकर्ता द्वारा की गई पोस्ट को हटाने के लिए सहमत हो गईं। जस्टिस धूलिया ने कहा कि हम इस मामले में चाहे जो भी (निर्णय) करें, लेकिन यह निश्चित रूप से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग है।

बार-बार हो रहीं ऐसी चीजें

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के. एम. नटराज ने कहा कि ऐसी ‘चीजें’ बार-बार की जा रही हैं। जब ग्रोवर ने कहा कि कुछ परिपक्वता दिखानी चाहिए, तो इस पर नटराज ने कहा कि यहां केवल परिपक्वता का सवाल नहीं है, (बल्कि) यह इससे कहीं अधिक है।ग्रोवर ने कार्टून के प्रकाशन के समय का उल्लेख करते हुए कहा कि तब से कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मुद्दा व्यक्तिगत स्वतंत्रता का है और क्या इसके लिए गिरफ्तारी और हिरासत की आवश्यकता होगी।

15 जुलाई को अगली सुनवाई

पीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 15 जुलाई (मंगलवार) की तारीख निर्धारित की। ग्रोवर ने पीठ से याचिकाकर्ता को तब तक अंतरिम संरक्षण प्रदान करने का अनुरोध किया। हालांकि, पीठ ने कहा कि हम इस पर कल (मंगलवार को) विचार करेंगे।

नहीं मिली थी अग्रिम जमानत

हेमंत मालवीय ने उन्हें अग्रिम जमानत न देने संबंधी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के तीन जुलाई के आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है। वकील और आरएसएस कार्यकर्ता विनय जोशी की शिकायत पर मई में इंदौर के लसूड़िया पुलिस थाने में मालवीय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ा

जोशी ने आरोप लगाया है कि मालवीय ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री अपलोड करके हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ा। प्राथमिकी में कई ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट का उल्लेख किया गया है, जिनमें भगवान शिव पर कथित रूप से अनुचित टिप्पणियों के साथ-साथ कार्टून, वीडियो, तस्वीरें और मोदी, आरएसएस कार्यकर्ताओं तथा अन्य लोगों के बारे में टिप्पणियां शामिल हैं।

उच्च न्यायालय में मालवीय के वकील ने दलील दी थी कि उन्होंने केवल एक कार्टून पोस्ट किया था, लेकिन अन्य फेसबुक उपयोगकर्ताओं द्वारा उस पर की गई टिप्पणियों के लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।

प्राथमिकी में उन पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आरएसएस की छवि धूमिल करने के इरादे से अभद्र और आपत्तिजनक विषय-वस्तु पोस्ट करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196 (विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव बनाए रखने के प्रतिकूल कार्य), 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67-ए (इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में स्पष्ट रूप से किसी भी यौन सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करना) के तहत मामला दर्ज किया है।

]]>
Tue, 15 Jul 2025 11:41:37 +0530 news desk MPcg
डीएवीवी में CUET&UG काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू, आज से कर सकेंगे छात्र आवेदन https://citytoday.co.in/2953 https://citytoday.co.in/2953 इंदौर
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) में सीयूईटी-यूजी की काउंसलिंग को लेकर प्रक्रिया शुरू होगी। आज से विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। पंजीयन के लिए आठ दिन का समय दिया गया है। आवेदन प्राप्त होने के बाद विद्यार्थियों को च्वाइंस फिलिंग करना होगा। यह अगस्त पहले सप्ताह में रखी गई है। फिर विद्यार्थियों की मेरिट और रैंक बनाई जाएगी। उसके आधार पर आनलाइन काउंसलिंग में विद्यार्थियों को सीटें आवंटित होंगी।

बता दें कि जुलाई पहले सप्ताह में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी पीजी का परिणाम घोषित किया है। करीब 13 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। यह डेटा एनटीए की तरफ से विश्वविद्यालय को तीन दिन पहले मिल गया है। अधिकारियों के मुताबिक 13 लाख विद्यार्थियों की जानकारी और स्कोर कार्ड मिल गया है, जिसमें एक लाख बीस हजार विद्यार्थियों ने डीएवीवी में दिलचस्पी दिखाई है। सीयूईटी काउंसलिंग में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की मेरिट बनाई जाएगी। यह सूची जुलाई अंतिम सप्ताह तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
 
30 कोर्स की 1470 सीटें
विश्वविद्यालय के आइएमस, आइआइपीएस, ईएमआरसी, इकानोमिक्स, स्कूल ऑफ लाइफ साइंस सहित दस विभागों से संचालित 30 पाठ्यक्रम है। बी.काम, बी.ए, बी.फार्मा, बी.सी.ए, बी.ए.एलएलबी, एमबीए-एमटेक इंटीग्रेटेड कोर्स शामिल है। इनकी 1470 से अधिक सीटों पर विद्यार्थियोंं को प्रवेश दिया जाएगा।
 
काउंसिलिंग 14 से 21 जुलाई तक
अगस्त दूसरे सप्ताह में काउंसिलिंग 14 से 21 जुलाई तक आवेदन की प्रक्रिया की जाएगी। इसके बाद विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की मेरिट और रैंक बनाएगी। यह प्रक्रिया भी सात दिन के भीतर पूरी की जाएगी। उसके बाद विश्वविद्यालय ने आनलाइन काउंसलिंग का पहला चरण करवाएगा। संभवत: अगस्त दूसरे सप्ताह में काउंसिलिंग होगी। डीएवीवी के सीयूईटी समन्वयक, डॉ. राजेश शर्मा अगले दो दिन में जारी होगा शेड्यूल एनटीए की तरफ से विद्यार्थियों का डाटा मिलने के बाद काउंसिलिंग के लिए सोमवार से पंजीयन शुरू किए जाएंगे। अगले दो दिनों के भीतर काउंसिलिंग का पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा।

]]>
Mon, 14 Jul 2025 11:15:31 +0530 news desk MPcg
मध्य प्रदेश में लगभग 13,000 प्राथमिक शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू https://citytoday.co.in/2945 https://citytoday.co.in/2945 इंदौर 
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। यह भर्ती स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 जुलाई से 6 अगस्त 2025 तक esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 13,089 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें स्कूल शिक्षा विभाग के तहत 10,150 पदों और जनजातीय कार्य विभाग के तहत 2,939 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह परीक्षा दोनों विभागों में प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है।

पात्रता मानदंड
इस भर्ती प्रक्रिया में केवल वही अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे, जिन्होंने प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET) 2020 या 2024 में मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा निर्धारित न्यूनतम अंकों के साथ सफलता प्राप्त की हो। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास डीएलएड (D.El.Ed) डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

इसके अवाला, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को की जाएगी। अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे इस तिथि तक निर्धारित आयु मानदंडों को पूरा करते हों। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जा सकती है।

बीएड धारक आवेदन के पात्र नहीं
उम्मीदवार ध्यान दें, इस भर्ती प्रक्रिया में बीएड डिग्री धारियों को पात्र नहीं माना गया है। केवल डीएलएड धारक ही आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है, बल्कि एक ही आवेदन पत्र के माध्यम से वे सभी योग्य पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा की तिथि और समय
एमपी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 की चयन परीक्षा 31 अगस्त से दो पालियों में आयोजित की जा सकती है। पहली पाली सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंचें ताकि समय पर प्रवेश और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा सकें।

आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। अनारक्षित वर्ग (General Category) के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, मध्य प्रदेश राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

कितना मिलेगा वेतन?
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित शिक्षकों को शुरुआती रूप में न्यूनतम 25,300 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता (DA) भी दिया जाएगा, जिससे कुल वेतन में और बढ़ोतरी होगी। यह वेतन राज्य सरकार की निर्धारित वेतनमान के अनुसार मिलेगा।

कैसे करें आवेदन

  1.     आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर जाएं।
  2.     प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  3.     अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो पहले "प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन" करें।
  4.     रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉग इन करें।
  5.     सभी जरूरी जानकारी जैसे नाम, योग्यता, श्रेणी आदि सावधानीपूर्वक भरें।
  6.     पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  7.     ऑनलाइन मोड (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग) से आवेदन शुल्क जमा करें।
  8.     सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  9.     भविष्य के उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।
]]>
Sat, 12 Jul 2025 15:47:39 +0530 news desk MPcg
इंदौर नगर निगम शहर के हर घर को डिजिटल पता देने की तैयारी, वार्ड 82 से इसी महीने होगी शुरुआत https://citytoday.co.in/2751 https://citytoday.co.in/2751 इंदौर

प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर के नगर निगम ने एक नई डिजिटल पहल की शुरुआत की है। इसके तहत शहर के हर घर को एक डिजिटल पता मिलेगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मंगलवार को सिटी बस कार्यालय के सभागार में एक बैठक आयोजित हुई।  डिजिटलाइजेशन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए इंदौर नगर निगम ने अब शहर में हर घर को डिजिटल पता देने की तैयारी कर ली है। अब शहर में हर घर को एक विशिष्ट डिजिटल पहचान दी जाएगी। मकान के बाहर एक शीट चिपकाई जाएगी। इस पर एक खास क्यूआर कोड होगा।

इस क्यूआर कोड को स्कैन करने पर उस मकान से जुड़ी संपत्ति कर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, कचरा संग्रहण और अन्य सेवाओं की जानकारी मिलेगी। यह व्यवस्था वार्ड 82 में इस माह के अंत तक शुरू हो जाएगी। इसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से निगम के अन्य वार्डों में लागू किया जाएगा।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पिछले वर्ष के निगम बजट में शहर को डिजिटलाइज करने की बात कही थी। इसके बाद से इस बात की कोशिशें चल रही थीं। डिजिटलाइजेशन के अभियान के तहत निगम शहर में हर भवन के बाहर क्यूआर कोड लगाने जा रहा है। पहले चरण में वार्ड 82 में इसकी शुरुआत होगी।

मकान के बाहर क्यूआर कोड लगा होने का फायदा निगम और भवन स्वामी दोनों को मिलेगा। कोई भी व्यक्ति क्यूआर कोड को स्कैन कर यह पता लगा सकेगा कि मकान का संपत्तिकर जमा है या नहीं, कचरा संग्रहण कर नियमित जमा हो रहा है या नही।

इसी तरह से उक्त पते पर जारी किए गए प्रमाण पत्रों की जानकारी भी क्यूआर कोड से मिल सकेगी। निगम के राजस्व विभाग के अधिकारियों को क्यूआर कोड स्कैन करते ही भवन की जानकारी मिल जाएगी। उन्हें पुराने रिकार्ड साथ नहीं ले जाने पड़ेंगे।

पूरे शहर में लागू करने की कोशिश होगी तेज
बैठक के दौरान महापौर ने इंदौर नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस योजना को शीघ्र पूर्ण कर पूरे शहर में लागू किया जाए। इस डिजिटल पहल को डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण कदम मानते हुए महापौर ने कहा कि यह शहरवासियों को पारदर्शी, सुलभ और स्मार्ट सेवाएं प्रदान करेगा।

हर घर को मिलेगा डिजिटल पता
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, "हमने जो ऐप तैयार किया है, उसके जरिए हर घर का डिजिटल पता सुनिश्चित किया जाएगा। इससे नागरिकों को नगर निगम से संबंधित सभी जानकारी एक ही जगह मिल सके। पहले प्रयास के रूप में, वार्ड 82 में इस योजना को लागू किया जाएगा और हम इसे शीघ्र पूरा करने का प्रयास करेंगे।

महापौर ने यह भी बताया कि एप के माध्यम से नागरिक कचरा संग्रहण के लिए गाड़ी को बुला सकेंगे। एक रिक्वेस्ट भेजने पर निगम की टीम घर पर कचरा उठाने के लिए पहुंच जाएगी। हालांकि, कचरा उठाने के लिए शुल्क तय किया जाएगा, जो अभी निर्धारित नहीं किया गया है।

मकानों के बाहर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे

    हमने मकानों के बाहर क्यूआर कोड लगाने की तैयारी कर ली है। इस माह के अंत तक वार्ड 82 से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके बाद धीरे-धीरे पूरे शहर में मकानों के बाहर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। निगम की यह पहल शहरवासियों को पारदर्शी, सुलभ और स्मार्ट सेवा प्रदान करेगी। जल्द ही हम एप के माध्यम से कचरा संग्रहण के लिए गाड़ी बुलाने की शुरुआत भी करेंगे। – पुष्यमित्र भार्गव, महापौर इंदौर

]]>
Thu, 19 Jun 2025 11:13:30 +0530 news desk MPcg
हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने वाले मुस्लिम युवकों को फंडिंग मामले में हिंदू संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग https://citytoday.co.in/2739 https://citytoday.co.in/2739 इंदौर
 हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने वाले मुस्लिम युवकों को फंडिंग मामले में हिंदू संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। हिंदू संगठन नेता संतोष शर्मा ने कहा कि- संगठन शुरू से ही कह रहा है कि सनातन पर प्रहार के लिए फंडिंग हो रही है। लव जिहाद ही नहीं कई तरह के अपराध करने के लिए फंडिंग हो रही है।

बता दें कि शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में अल्ताफ और साहिल को पकड़ा गया था जिनका वीडियो वायरल हुआ है। दोनों ने वायरल वीडियो में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का नाम लिया है। पार्षद अनवर कादरी पर लव जिहाद को लेकर फंडिंग करने का आरोप है। हिंदू संगठन के नेताओं का कहना है कि उनके लोगों ने उनका नाम उजागर किया है। पुलिस अनवर कादरी की मामले में तलाश कर रही है। दोनों ही मामलों में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ 120 बी के तहत प्रकरण दर्ज किया है। दो पीड़िताओं ने दुष्कर्म और धार्मिक स्वतंत्रता के तहत प्रकरण दर्ज कराया है। बाणगंगा थाना पुलिस ने दोनों ही प्रकरणों में आरोपी बनाया है।

]]>
Tue, 17 Jun 2025 16:58:17 +0530 news desk MPcg
सोनम को अब फ्लाइट से मेघालय ले जाएगी पुलिस, गाजीपुर से पटना तक रातभर कार में सफर https://citytoday.co.in/2613 https://citytoday.co.in/2613 इंदौर

सोनम रघुवंशी को  लेकर मेघालय पुलिस पटना पहुंची। पति राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में संदिग्ध सोनम रघुवंशी को पटना के फुलवारीशरीफ थाने में सुरक्षा के दृष्टिकोण से रखा गया है। इससे पहले सोमवार की रात मेघालय पुलिस सड़क मार्ग से लेकर सोनम को लेकर पटना के लिए रवाना हुई थी। बक्सर के रास्ते पुलिस पटना पहुंची।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बक्सर टू पटना के सफर में सोनम रघुवंशी शांत नजर आई और यह भी कहा जा रहा है कि उसने खाना मांगा था। पटना लाकर सोनम को फुलवारीशरीफ थाने में रखा गया है। बताया गया है कि यहां से एयरपोर्ट नजदीक है, संभवतः इसी कारण उन्हें सुरक्षा के दृष्टिकोण से यहां रखा गया है। फिलहाल बिहार पुलिस की ओर से इस संबंध में कुछ भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

सोनम को पटना से लेकर गुवाहाटी जाएगी मेघालय पुलिस 

सोनम रघुवंशी दोपहर 12.40 बजे पटना एयरपोर्ट से स्पाइसजेट की फ्लाइट से मेघालय पुलिस उसे गुवाहाटी लेकर जाएगी। हालांकि यह भी संभावना है कि 12.40 बजे के फ्लाइट में टिकट की व्यवस्था नहीं होने पर शाम के फ्लाइट से उसे गुवाहाटी लेकर जाया जा सकता है। सुबह 11 बजे पुलिस पटना एयरपोर्ट पहुंचेगी। सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया था। 72 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर सोनम को लेकर चार सदस्यीय दल गाजीपुर से पटना के रास्ते शिलांग जा रही है। सोनम को लेकर जिस गाड़ी (बीआर01पीआर 6242) से रवाना किया गया और वो सुबह-सुबह पटना पहुंची।

सोनम ने गाजीपुर में सरेंडर का प्लान बना लिया है , क्योंकि साथी राज कुशवाहा की गिरफ्तरी के बाद सोनम का बच पाना मुश्किल है। 

फिलहाल हत्या के आरोपी मेघालय पुलिस के कब्जे में हैं लेकिन उनके सामने सबसे बड़ा चैलेंज वारदात की हर कड़ी को जोड़ने का है क्योंकि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि 23 मई को शिलांग से सोनम कैसे फरार हुई? वो मेघालय से 11 सौ किलोमीटर दूर गाजीपुर कैसे पहुंची? सोनम ने राजा को मारने के लिए मेघालय को ही क्यों चुना? राजा को मारने की वजह क्या थी?

पुलिस सूत्रों की मानें तो सोनम पति राजा की हत्या के बाद उसकी जांच पर पूरी नजर रख रही थी। उसे ये भी मालूम था कि उसे मृत समझकर मेघालय पुलिस खाइयों में उसकी तलाश कर रही है लेकिन जब उसे पता चला कि उसके दोस्त राज कुशवाह को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है तब सोनम को समझ आ गया कि अब उसका बचना मुश्किल है। फिर उसने परिवारवालों से बात की और गाजीपुर में सरेंडर का प्लान बनाया। 

सुरक्षा व्यवस्था के बीच सफर हुआ दोबारा शुरू

इससे पहले बक्सर जिले के आदर्श नगर थाने में काफिला कुछ देर के लिए रुका था। यहां करीब 15 मिनट रुकने के बाद काफिला पटना की ओर रवाना हुआ। रास्ते में शिलांग पुलिस को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी बिहार पुलिस पर थी, लेकिन बक्सर के शहरी इलाके तक तो एस्कॉर्ट मिला, ग्रामीण इलाके में पहुंचते ही सुरक्षा गाड़ियां गायब हो गईं। लिहाजा शिलांग पुलिस को वापस बक्सर के आदर्श नगर थाने लौटना पड़ा। करीब एक घंटे बाद, रात दो बजे, फिर से शिलांग पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करवाई और यह सफर दोबारा शुरू हुआ। बिहार पुलिस की गाड़ियों की एस्कॉर्ट में सोनम रघुवंशी को पटना लाया गया। पटना से गुवाहाटी होते हुए उसे शिलांग पहुंचाया जाएगा।

]]>
Tue, 10 Jun 2025 13:11:42 +0530 news desk MPcg
मंत्री विजयवर्गीय का सामाजिक बदलाव पर कटाक्ष बोले – कम कपड़े वाली लड़कियां मुझे अच्छी नहीं लगती..... https://citytoday.co.in/2589 https://citytoday.co.in/2589  कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी की है. इंदौर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विदेशों में कम कपड़े पहनने वाली लड़कियों को सुंदर माना जाता है, लेकिन वे इस सोच से सहमत नहीं हैं. उनके इस बयान ने विवाद को जन्म दे दिया है, खासकर तब जब हाल ही में एक अन्य कैबिनेट मंत्री विजय शाह का कर्नल सोफिया पर दिया बयान भी चर्चा में था.

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ''एक पाश्चात्य कहावत है, जो अच्छी नहीं है. विदेशों में कम कपड़े पहनने वाली लड़की को अच्छा मानते हैं, लेकिन हमारे यहां अच्छे कपड़े, श्रृंगार और गहने पहनने वाली लड़की को सुंदर माना जाता है.''

उन्होंने आगे कहा, ''विदेशों में यह भी कहते हैं कि जैसे कम कपड़े पहनने वाली लड़की सुंदर होती है, वैसे ही कम बोलने वाला नेता भी अच्छा होता है. मैं इस कहावत को नहीं मानता. मेरे लिए महिलाएं देवी का स्वरूप हैं, उन्हें अच्छे कपड़े पहनने चाहिए.''

हालांकि, बयान के अंत में उन्होंने विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कहा, ''मुझे कम कपड़े पहनने वाली लड़कियां अच्छी नहीं लगतीं. जब बच्चियां सेल्फी लेने आती हैं, तो मैं कहता हूं, बेटा, पहले अच्छे कपड़े पहनकर आना, फिर सेल्फी लेंगे.''

यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग इसे उनकी व्यक्तिगत राय मान रहे हैं, जबकि अन्य इसे महिलाओं के पहनावे पर अनुचित टिप्पणी बता रहे हैं.

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब विजय शाह के एक बयान को लेकर विवाद अभी ठंडा भी नहीं हुआ था. कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान से नया विवाद खड़ा होने की संभावना है.

 

]]>
Fri, 06 Jun 2025 15:39:26 +0530 news desk MPcg
मध्य प्रदेश के इंदौर को मिली एक बड़ी जिम्मेदारी, विमेंस वर्ल्ड कप के होंगे मैच ...... https://citytoday.co.in/2584 https://citytoday.co.in/2584 मध्य प्रदेश के इंदौर को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। यह जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट से जुड़ी है। ऐसा इसलिए क्योंकि महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की शुरुआत होनी है। जिसके मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में भी होंगे। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी है। उनका कहना है कि होने वाले सभी मैच बेहद रोमांचक होंगे।

महिला वनडे विश्व कप 2025 के वेन्यू का ऐलान कर दिया गया है। 8 टीमों का यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर तक भारत और श्रीलंका के पांच अलग-अलग शहरों – बेंगलुरु, गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम और कोलंबो में आयोजित किया जाएगा। भारतीय टीम बेंगलुरु में पहला मैच खेलेगी। वहीं पाकिस्तान अपने सभी मैच कोलंबो में खेलेगा। 2 नवंबर को होने वाला फाइनल बेंगलुरु या कोलंबो में होगा। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि पाकिस्तान फाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई होता है या नहीं।

2024 में खेला गया था आखिरी टी-20
मध्यप्रदेश को 2018 के बाद लगातार 7वें साल आईपीएल का एक भी मैच नहीं मिला है। इससे यहां के फैंस मायूस नजर आ रहे हैं। 14 जनवरी 2024 को इंदौर में आखिरी इंटरनेशनल टी-20 मैच खेला गया था। यह मैच होलकर स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच था। इसके बाद यह माना जा रहा था कि 2025 के शेड्यूल में इंदौर को एक मैच जरूर मिल सकता है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में अब तक 9 इंटरनेशनल मैच और इतने ही आईपीएल मैच हो चुके हैं।

]]>
Fri, 06 Jun 2025 14:07:40 +0530 news desk MPcg
इंदौर के नवविवाहित दंपति मेघालय में रहस्यमय ढंग से लापता, एक्टिवा लावारिस मिली https://citytoday.co.in/2545 https://citytoday.co.in/2545 11 मई को सम्पन्न हुई शादी के बाद 20 मई को इंदौर निवासी राजा रघुवंशी उम्र उनतीस साल और उसकी पत्नी सोनम हनीमून पर मेघालय गए थे लेकिन अब वहां से रहस्यमयी परिस्थितियों लापता हो गए हैं। उनकी आखिरी लोकेशन शिलांग के संवेदनशील इलाके ओसरा हिल में मिली थी इस क्षेत्र में स्थित रिसॉर्टस को अपराधियों का अड्डा माना जाता है और स्थानीय पुलिस भी यहां आने से कतराती हैं और इससे पहले भी एक दंपति यहां से लापता हो चुका है। इसलिए घटना को लेकर शंका जताई जा रही है कि उनके साथ कोई दुर्घटना हुई है या वारदात। बताया जा रहा है कि वे इस इलाके में किराए से एक्टिवा लेकर पहुंचे थे स्थानीय पुलिस को एक्टिवा लावारिस हालत में मिल गई है।

राजा रघुवंशी के परिवार वालों के अनुसार ये दोनों 20 मई को इंदौर से बेंगलुरु होते हुए पहले गुवाहाटी गये वहां कामाख्या मां के दर्शन करने के बाद 23 मई को ये दोनों मेघालय के शिलांग रवाना हुए। शिलांग पहुंचने के बाद शुरूआत में दोनों से बातचीत हो रही थी फिर संपर्क टूट गया। बड़े भाई सचिन रघुवंशी के अनुसार उन्हें लगा कि नेटवर्क इशू होगा, लेकिन 24 मई से दोनों के मोबाइल लगातार बंद हो गए तब चिंता हुई। 

कई प्रयासों के बाद जब कोई संपर्क नहीं हो सका, तो सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन इमरजेंसी फ्लाइट से शिलांग पहुंचे उनके फोटो दिखाकर पता लगाने की कोशिश की तो उनके द्वारा रेंट पर एक्टिवा लेने की जानकारी मिली इस जानकारी के बाद जब उन्होंने एक्टिवा रेंट पर देने वाली एजेंसी से संपर्क किया तो एजेंसी ने पुष्टि की कि दंपति ने उनके यहां से एक्टिवा किराए पर ली और ओसरा हिल की ओर रवाना हुए थे। 

जब उन्होंने स्थानीय पुलिस की मदद से एक्टिवा और उनकी खोज का प्रयास किया तो एक्टिवा पहाड़ी क्षेत्र में खाई के पास लावारिस अवस्था में मिल गई लेकिन दोनों का कोई पता नहीं लगा। भाई सचिन रघुवंशी के अनुसार वहां की स्थानीय पुलिस से मदद लेने में भाषा की दिक्कत आने के चलते इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से संपर्क किया गया, जिन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी को जांच के निर्देश दिए है। वे शिलांग पुलिस से लगातार संपर्क में हैं।

]]>
Tue, 27 May 2025 14:07:01 +0530 news desk MPcg
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर चिड़ियाघर को भेंट किया नर किंग कोबरा https://citytoday.co.in/2489 https://citytoday.co.in/2489 मां अहिल्याबाई की नगरी इंदौर में आयोजित होने वाली मंत्रि-परिषद की बैठक के लिए पधारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय पहुंच नर किंग कोबरा की सौगात दी और चिड़ियाघर का भ्रमण किया।

नर किंग कोबरा की सौगात और स्नैक पार्क का भ्रमण 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्नाटक के पीलीकुला बायोलॉजिकल पार्क से लाए गए नर किंग कोबरा को स्नैक पार्क में छोड़ा। चूंकि इंदौर किंग कोबरा का प्राकृतिक आवास नहीं है, अतः चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा नर किंग कोबरा के लिए बनाए गए आवास की मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सराहना की। साथ ही किंग कोबरा की लंबाई और वजन देख कर प्रसन्नता जाहिर की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सांपों के संरक्षण के लिए जोर देते हैं। इसी के तहत किंग कोबरा की ब्रीडिंग हेतु चिड़ियाघर में विशेष फेसिलिटी बनाई गई हैं। अभी तक प्राणी संग्रहालय में मादा किंग कोबरा थी, अब नर किंग कोबरा के आने से प्राकृतिक रूप से ब्रीडिंग हो सकेगी जो इको सिस्टम के लिए लाभप्रद सिद्ध होगी।

किंग कोबरा अपनी लंबाई, ज़हर और अनोखे व्यवहार के लिए जाना जाता है। यह दुनिया का सबसे लंबा विषैला साँप है, जिसकी लंबाई 18 फीट तक हो सकती है। किंग कोबरा को सबसे बुद्धिमान साँपों में से एक माना जाता है, क्योंकि यह परिस्थितियों के अनुसार अपने शिकार करने की रणनीति बदलता है। मादा किंग कोबरा अन्य साँपों से अलग होती हैं, क्योंकि वे घोंसला बनाकर अंडों को सेती हैं। किंग कोबरा जैव विविधता और इको सिस्टम के लिए लाभदायक होते हैं और किसानों के मित्र कहे जाते हैं।

बर्ड पार्क का भ्रमण 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राणी संग्रहालय में स्थित बर्ड पार्क का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री बर्ड पार्क में पक्षियों की विविधता और विभिन्न प्रजातियों को देख कर अभिभूत हो गए। उन्होंने पक्षियों को स्वयं अपने हाथ से दाना खिलाया। इसके अतिरिक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चिड़ियाघर के भ्रमण के दौरान शुतुरमुर्ग, पॉकेट मंकी और अन्य प्राणियों को निहारा। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, चिड़ियाघर निदेशक डॉ. उत्तम यादव एवं अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।

]]>
Tue, 20 May 2025 16:23:08 +0530 news desk MPcg
Indore: कर्ज के बोझ से दबकर युवती ने की आत्महत्या, परिवार को नहीं थी कर्ज की जानकारी https://citytoday.co.in/2455 https://citytoday.co.in/2455 कर्ज से परेशान होकर इंदौर में एक युवती ने जान दे दी, वह इंदौर में एक बैंक में सेल्स एक्जीक्यूटिव का काम करती थी। उसने हाथ की नस काट कर आत्महत्या करने की कोशिश की। बाद में , लेकिन उसके परिवार को उसने कर्ज के बारे में कभी नहीं बताया।

पिता का कहना है कि यदि बेेटी हमसे कर्ज के तनाव के बारे में बता देती तो हम कर्ज निपटा देते। शालू पिता परमानंद मूलत: भोपाल की रहने वाली है। उनसे कुछ बैंकों से कर्ज लिया था। वह इंदौर में सिलिकाॅन सिटी में रहती थी। उस पर छह लाख रुपये का कर्ज उस पर था। किश्त न भर पाने के कारण वसूली एजेंट युवती को बार-बार काॅल करते थे और  घर पर भी आते थे। इससे युवती परेशान हो चुकी थी।

युवती ने दो दिन पहले नुकिली वस्तु से अपने हाथ की नस काटने की कोशिश की थी और फिर कमरे से बाहर निकाल कर बरामदे में आ गई थी और चौथी मंजिल से कूद गई। उसे आस पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव भोपाल से आए पिता को सौंप दिया। पिता परमानंद ने बताया कि वे अहमदाबाद में एक कंपनी में काम करते हैै। पत्नी और दो बेटियां भोपाल में रहती थी, जबकि शालू इंदौर मेें काम करती थी।पिता ने कहा था कि जिस दिन शालू ने आत्महत्या की थी। उस दिन उससे बात हुई थी, लेकिन बातों से पता नहीं चला कि वह तनाव में है। शालू ने छह लाख का कर्ज लिया था, लेकिन न कभी कर्ज के बारे में बताया और न किश्ते चूकने के बारे में जिक्र किया। पिता ने बताया कि वह अमन नामक युवक से शादी करना चाहती थी। हमने पहले इनकार किया, लेेकिन बाद में राजी हो गए, लेकिन लड़के नेे इतनी डिमांड कर दी कि शालू ने मना कर दिया। तब भी वह कुछ समय तक तनाव में थी।

]]>
Sat, 17 May 2025 15:13:06 +0530 news desk MPcg
दोस्त की बहन से प्यार, रोकने पर गोली मारकर गड्ढे में नमक डाल दफनाया https://citytoday.co.in/2452 https://citytoday.co.in/2452 इंदौर के कपड़ा शोरूम के सेल्समैन की दोस्त ने गोली मारकर हत्या कर दी। रुपये देकर मजदूर बुलाए और शव को नमक डालकर तालाब किनारे गाड़ दिया। पुलिस और परिवार वालो को गुमराह करने के लिए आरोपी उसके मोबाइल से मैसेज भी भेजता रहा। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपित पकड़ा गया और शुक्रवार शाम शव बरामद करवाया। उसका दोस्त की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

डीएसपी उमाकांत चौधरी के मुताबिक घटना खुड़ैल थाना अंतर्गत ग्राम सेमलिया चाऊ की है। कपड़ा शोरूम में काम करने वाला विशाल पुत्र अजय चौहान एक मई से लापता था। उसकी बहन साधना द्वारा गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। साधना ने बताया कि विशाल शादी में जाने का बोलकर निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा।

पुलिस ने गुरुवार रात विशाल के दोस्त रोहित देवीसिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया कि उसने एक मई को ही रोहित की गोली मारकर हत्या कर दी। उसका शव छोटी खुड़ैल में तालाब किनारे गाड़ रखा है। शुक्रवार को पुलिस और फोरेंसिक अफसर मौके पर पहुंचे और शव बरामद कर लिया।

रोहित ने बताया कि उसका साधना से प्रेम प्रसंग चल रहा है। विशाल इस बात से नाराज था। वह साधना से बात करने पर धमकाता था। उसने साजिश के तहत शादी में जाने के बहाने विशाल को बुलाया और अंधेरे में ले जाकर सीने में गोली मार दी। तालाब किनारे पहले ही गड्ढा बना हुआ था। शव गड्ढे में धकेला और ऊपर से मिट्टी डाल कर फरार हो गया।

आरोपित रोहित के मामा डॉक्टर हैं। वह क्लीनिक पर कंपाउंडर का काम करता है। साधना और उसके स्वजन उस पर शक न करें इसलिए उनकी गतिविधियों पर भी नजर रख रहा था। कॉल डिटेल में विशाल से बातचीत के तथ्य मिलने पर पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन निकाली तो शक गहरा गया। गुरुवार रात सख्ती करने पर रोहित टूट गया और विशाल की हत्या करना स्वीकार लिया।

]]>
Sat, 17 May 2025 12:42:25 +0530 News desk Hindi
इंदौर में मां के घर छोड़ने के सदमे में 14 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या https://citytoday.co.in/2444 https://citytoday.co.in/2444 इंदौर के संयोगितागंज क्षेत्र में एक 14 साल की किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। एक माह पहले पारिवारिक विवाद के कारण किशोरी की मां घर छोड़कर चली गई थी। किशोरी का अपनी मां से गहरा लगाव था। मां उसे एक शादी समारोह में भी मिली, लेकिन तब मां ने उससे बात नहीं की थी। इससे किशोरी ज्यादा तनाव में आ गई और आत्महत्या का कदम उठा लिया। कमरे से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

श्यामाचरण शुक्ल नगर में रहने वाली पूर्वी पिता सुरेश खांडे ने अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जब वह देर तक घर में नजर नहीं आई तब बड़ी बहन ने कमरे में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। पूर्वी फांसी के फंदे पर लटकी थी। पूर्वी ने पिता को काॅल कर घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। पिता सुरेश ट्रैवल्स के कर्मचारी है। वे रात को ड्यूटी पर गए थे।

पूर्वी की आत्महत्या के बारे में पता चला तो घर लौटे। उन्होंने बताया कि पूर्वी आठवीं कक्षा की छात्रा थी। वह अपनी मां से बहुत प्यार करती थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। उधर हीरानगर क्षेत्र में भी विकास यादव नामक युवक ने फांसी लगा ली। विकास ने आत्महत्या क्यों की। इसका खुलासा नहीं हो पाया। उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

]]>
Fri, 16 May 2025 14:12:23 +0530 news desk MPcg
MP NEWS: इंदौर में लगे पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे  https://citytoday.co.in/2439 https://citytoday.co.in/2439 इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र में मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े एक कर्मचारी मोहम्मद जावेद पिता किताब अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की और ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए। इस घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्री राजपूत करणी सेना की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों और प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। यह घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें दो युवक एक किचन में नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक युवक तरबूज काटते हुए 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाता है, जबकि दूसरा युवक कहता है कि भारत को एक रात में साफ कर देंगे। इसके बाद दोनों युवक ठहाके लगाते हैं। इस वीडियो को तीसरा युवक रिकॉर्ड कर रहा था। वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश की लहर फैल गई।

करणी सेना ने थाने में की शिकायत

गुरुवार की रात को श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री दिग्विजय सिंह ने गांधी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में वीडियो का हवाला देते हुए बताया गया कि जावेद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया और पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आमजन में भारी आक्रोश देखने को मिला और प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा।

करणी सेना ने पकड़ा आरोपी, पुलिस को सौंपा

जैसे ही करणी सेना के सदस्यों को जानकारी मिली कि आरोपी जावेद गांधी नगर स्थित यूआरसी कैंप में मौजूद है, संगठन के कुछ कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और जावेद को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि जावेद मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़ी यूआरसी कैंप में कार्यरत है। करणी सेना की शिकायत पर जावेद और एक अन्य साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

]]>
Fri, 16 May 2025 11:40:53 +0530 news desk MPcg
इंदौर मेट्रो: पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, शुरू में मुफ्त यात्रा का तोहफा https://citytoday.co.in/2428 https://citytoday.co.in/2428 इंदौर मेट्रो के कॉमर्शियल रन की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन यह लगभग तय हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी 20 मई को वर्चुअली शामिल होकर मेट्रो को हरी झंडी दिखा सकते हैं। फिलहाल सरकार और मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। सीएमआरएस (कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी) की टीम पहले ही मेट्रो को हरी झंडी दे चुकी है और ओके रिपोर्ट सौंप दी है।

 एक साथ दोनों दिशाओं में चलेगी मेट्रो

मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अनुसार, इंदौर मेट्रो की शुरुआत प्रायोरिटी कॉरिडोर पर गांधी नगर से स्टेशन नंबर 3 तक होगी। इस दौरान मेट्रो दोनों तरफ से 25-25 फेरे लगाएगी, यानी कुल 50 ट्रिप होंगी। मेट्रो का संचालन गांधी नगर स्टेशन और सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 3 से एक साथ किया जाएगा। सुबह 8 बजे से मेट्रो दोनों दिशाओं में चलना शुरू करेगी और रात 8 बजे तक चलेगी। 

5 जोन, न्यूनतम 20 और अधिकतम 80 रुपए

मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने किराये को पांच जोन में विभाजित किया है, जिसके अंतर्गत इंदौर मेट्रो के कुल 28 स्टेशन आएंगे। मेट्रो का न्यूनतम किराया 20 रुपए जबकि अधिकतम 80 रुपए तय किया गया है। हालांकि शुरुआत में जो प्रायोरिटी कॉरिडोर चालू होगा, उसमें न्यूनतम किराया 20 रुपए और अधिकतम किराया 30 रुपए रखा गया है। किराया निर्धारण जोन के आधार पर किया गया है जिससे यात्रियों को दूरी के हिसाब से भुगतान करना होगा। 

फाइनल निरीक्षण मार्च में, हर स्टेशन पर 2-5 मिनट में पहुंचेगी मेट्रो

इंदौर मेट्रो के यलो लाइन प्रायोरिटी रूट की कुल लंबाई 5.9 किलोमीटर है, जिसमें पांच स्टेशन शामिल हैं। कॉमर्शियल रन के दौरान मेट्रो हर स्टेशन पर सिर्फ 2 से 5 मिनट के अंतराल में पहुंचेगी। वर्तमान में मेट्रो की टेस्टिंग मेट्रो डिपो से सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 3 तक दिन-रात की जा रही है। सीएमआरएस द्वारा 24-25 मार्च को मेट्रो का अंतिम निरीक्षण किया गया था। सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर में गांधी नगर स्टेशन से लेकर टीसीएस चौराहा तक कुल पांच स्टेशन तैयार हैं, जिनमें सभी आधुनिक सुविधाएं जैसे लिफ्ट, एस्कलेटर, प्लेटफॉर्म और इलेक्ट्रिकल सेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। ट्रेन को न्यूनतम और अधिकतम गति पर चलाकर भी जांच की जा चुकी है। 

]]>
Thu, 15 May 2025 11:29:57 +0530 news desk MPcg
इंदौर: रीजनल ग्रोथ समिट लाएगा इंदौर में नया विकास! https://citytoday.co.in/2416 https://citytoday.co.in/2416 इंदौर, मध्यप्रदेश: इंदौर में 16 मई को रीजनल ग्रोथ समिट का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह समिट ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की जाएगी, जिसका शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य विभिन्न शहरों के विकास से जुड़े मुद्दों पर मंथन करना और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है।

पूर्व तैयारी को लेकर अधिकारियों की बैठक

मंगलवार को समिट की तैयारियों को लेकर संभागायुक्त दीपक सिंह ने एक अहम बैठक ली। इस बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह, आईडीए अध्यक्ष आरपी अहिरवार, मुख्य नगर नियोजक रत्ना बोचरे, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी, क्रेडाई अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव सहित कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान आयोजन की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, प्रतिभागियों की सुविधाएं और स्टॉल व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

राज्य भर से आएंगे प्रतिनिधि

कमिश्नर दीपक सिंह ने जानकारी दी कि इस समिट में इंदौर के अलावा ग्वालियर, देवास, भोपाल, उज्जैन, मंदसौर, जबलपुर और नीमच जैसे प्रमुख शहरों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। समिट के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं विभिन्न प्रतिभागियों के साथ वन-टू-वन चर्चा करेंगे और उनकी समस्याएं व सुझाव सुनेंगे। यह संवाद प्रदेश के विकास के नए मार्ग प्रशस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

विभिन्न संगठनों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र

समिट में आईडीए, मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड, क्रेडाई, एमपीआईडीसी, नगर निगम, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और होटल एसोसिएशन सहित कई प्रमुख संगठनों की प्रदर्शनी और स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इन स्टॉल्स के माध्यम से विकास कार्यों, योजनाओं और नवाचारों को प्रस्तुत किया जाएगा। यह समिट शहर और राज्य के विकास को नई दिशा देने वाला एक अहम प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है।

]]>
Wed, 14 May 2025 11:13:47 +0530 news desk MPcg
Indore: होल्कर स्टेडियम में फिर बम की धमकी, चार दिनों में दूसरी बार दहशत! https://citytoday.co.in/2410 https://citytoday.co.in/2410 इंदौर के होल्कर स्टेडियम को एक बार फिर से धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। इस ईमेल में लिखा गया है कि स्टेडियम में बम प्लांट कर दिया गया है और जल्द ही एक बड़ा धमाका होने वाला है। इस संबंध में मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के एक प्रशासनिक अधिकारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की टीम और बम स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और सघन जांच शुरू की, लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

पुलिस को मिली जानकारी

तुकोगंज थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि सोमवार सुबह उन्हें एमपीसीए की ओर से कॉल आया था। कॉल में बताया गया कि उनके आधिकारिक ईमेल पर एक बार फिर धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ है। इस मेल में यह दावा किया गया कि स्टेडियम में बम रखा गया है। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई और बम स्क्वॉड की टीम को बुलाकर जांच कराई गई। हालांकि स्टेडियम में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

चार दिनों में दूसरी बार धमकी

इससे पहले 9 मई को भी एमपीसीए को इसी प्रकार की धमकी दी गई थी। उस ईमेल में कहा गया था कि स्टेडियम में बम विस्फोट किया जाएगा और साथ ही यह चेतावनी भी दी गई थी कि पाकिस्तान से पंगा न लिया जाए। ईमेल में यह भी लिखा गया था कि सरकार को समझाना चाहिए क्योंकि पाकिस्तान के स्लीपर सेल पूरे देश में सक्रिय हैं। उस समय एमपीसीए के अधिकारी रोहित पंडित ने तुकोगंज थाने में इस धमकी की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेन्द्र यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे, लेकिन उस समय भी कुछ नहीं मिला था।

]]>
Mon, 12 May 2025 15:09:23 +0530 news desk MPcg
इंदौर में बॉम्बे हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की तलाशी https://citytoday.co.in/2400 https://citytoday.co.in/2400 मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित बॉम्बे हॉस्पिटल को रविवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी मिलने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अस्पताल परिसर में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, धमकी एक अनाम कॉल के जरिए मिली, जिसमें दावा किया गया कि अस्पताल में बम रखा गया है। हालांकि, अभी तक की तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु या सामग्री नहीं मिली है। सुरक्षा के लिहाज से अस्पताल के आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है और आने-जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

इंदौर के पुलिस अधीक्षक ने बताया, "हमने धमकी को गंभीरता से लिया है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे परिसर की जांच की जा रही है।" उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि स्थिति नियंत्रण में है और आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं है।

बॉम्बे हॉस्पिटल प्रशासन ने भी मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस के साथ पूरा सहयोग करने की बात कही है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

यह घटना हाल के दिनों में इंदौर में बम धमकी से जुड़ी पहली घटना नहीं है। पिछले कुछ महीनों में शहर के कई प्रमुख संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों को ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं, जिनमें से ज्यादातर फर्जी साबित हुई हैं। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कॉलर की पहचान करने के लिए कॉल डिटेल्स की जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश में तकनीकी सहायता भी ली जा रही है।

स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है, लेकिन पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। जांच पूरी होने तक अस्पताल के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

]]>
Sun, 11 May 2025 11:50:19 +0530 News desk Hindi
14 साल की छात्रा की चार्जिंग पर मोबाइल से बात करते वक्त ब्लास्ट से मौत https://citytoday.co.in/2395 https://citytoday.co.in/2395 सांवेर तहसील के चंद्रावती थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम मोबाइल फटने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। वह फोन को चार्जिंग पर लगाकर बात कर रही थी। इस दौरान बैट्री में विस्फोट होने से फोन फट गया और गंभीर चोट आईं। किशोरी उर्वशी पुत्री जितेंद्र चौधरी सांवेर के सिमरोल गांव में रहती है।

नौवीं में पढ़ रही उर्वशी छुट्टियां होने से चंद्रावतीगंज में मामा के घर आई थी। शाम को वह कमरे में अकेली थी और चार्जिंग पर लगाकर बात करने के दौरान अचानक फोन फट गया। उर्वशी के चीखने की आवाज से घर के सदस्य कमरे में पहुंचे। उर्वशी के कान, चेहरे व जबड़े में गंभीर चोट आई।

पूरा परिवार सदमे में

स्वजन उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से सांवेर के सिविल अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने जांच कर उर्वशी को मृत घोषित कर दिया। उर्वशी के पिता होम्योपैथी डॉक्टर हैं। घटना के दौरान माता-पिता व कुछ स्वजन किसी शादी में गए थे। सूचना पर वे भी पहुंचे। पूरा परिवार सदमे में है।

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ इलेक्ट्रानिक के पूर्व प्रोफेसर रहे डॉ. अभय कुमार ने बताया कि किसी भी फोन के फटने में सबसे पहले गड़बड़ी बैटरी की सामने आती है। आजकल कोई भी फोन में तीन-चार साल उपयोग के बाद बैटरी खराब हो जाती है। बाजार में उसे बदलाने के समय हम लोकल बैटरी लगवा लेते हैं। उसकी मैन्यूफैक्चरिंग स्टैंडर्ड फालो नहीं होते हैं।

इससे बैटरी फटने की घटना होती है। स्टैंडर्ड कंपनी बैटरी का स्टैंडर्ड फालो करती है। साथ ही बैटरी को आप्टिमाइज भी किया जाता है। फोन चार्जिंग पर लगाते समय बैटरी सबसे ज्यादा अनस्टेबल रहती है। फोन पर बात करते समय वह हमारे कान, चेहरा और दिमाग के सबसे पास रहता है। ऐसे में फोन फटता है तो बड़ी हानि होती है।

]]>
Sat, 10 May 2025 12:41:12 +0530 news desk MPcg
Indore: मप्र से सेना के लिए 7.5 लाख ट्रक तैयार, ड्राइवर&कंडक्टरों की छुट्टियां रद्द, पीएम को पत्र लिखा https://citytoday.co.in/2390 https://citytoday.co.in/2390 पाकिस्तान से युद्ध जैसे हालात के बीच मप्र के सभी ट्रक ड्राइवरों और कंडक्टरों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे देश में राष्ट्रभक्ति की लहर दौड़ गई है। इस साहसिक एयर स्ट्राइक का समर्थन न सिर्फ सत्तारूढ़ दल कर रहा है, बल्कि विपक्षी दलों और आम जनता ने भी सेना की वीरता की सराहना की है। इसी उत्साह और समर्थन की भावना के तहत इंदौर ट्रक ऑपरेटर्स एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने एक सराहनीय पहल करते हुए अपनी सेवाएं देश के नाम करने का ऐलान किया है।

प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर ट्रक सेवा की पेशकश

ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर प्रस्ताव दिया है कि वे सेना के ट्रांसपोर्ट कार्यों में सहायता के लिए अपने ट्रकों को उपलब्ध कराना चाहते हैं। संगठन ने 8 मई को इस आशय का पत्र जारी किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सी.एल. मुकाती ने जानकारी दी कि प्रदेश भर के लगभग साढ़े सात लाख ट्रक सेना की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सेना के साथ खड़े हैं ट्रांसपोर्ट कर्मचारी

सीएल मुकाती ने बताया कि कारगिल युद्ध के दौरान भी संगठन ने एक हजार ट्रक सेना को दिए थे और अब भी यदि आवश्यकता पड़ी तो साढ़े सात लाख ट्रक और उनके चालक तथा परिचालक हर समय सेवा में तत्पर रहेंगे। एसोसिएशन ने यह भी निर्णय लिया है कि ट्रक चालकों और कंडक्टरों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। संगठन ने स्पष्ट किया है कि वे 24 घंटे किसी भी आपात स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

पत्र में देशभक्ति की भावनाएं भी प्रकट कीं

प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में लिखा गया है, “हमारे देश की आन-बान-शान एवं मां, बहनों, बेटियों के सिंदूर की लाज रखने के लिए किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।” पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि कंधार से लेकर पहलगाम तक भारतीय सेना ने जो शौर्य दिखाया है, वह गर्व का विषय है। संगठन ने लिखा कि उनके ट्रक "ऑपरेशन सिंदूर" के तहत सेना के सामान को ढोने के लिए तत्पर हैं और वे प्रधानमंत्री के हर आदेश को सिर आंखों पर रखकर पालन करेंगे।

]]>
Fri, 09 May 2025 14:00:00 +0530 news desk MPcg
Indore: युवती ने मल्टी की चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या https://citytoday.co.in/2388 https://citytoday.co.in/2388 इंदौर के एलआईजी क्षेत्र की एक मल्टी की चौथी मंजिल से एक युवती ने कूदकर आत्महत्या कर ली। वह मल्टी के फ्लैट में किराए से रहती थी। वह इंदौर की एक कंपनी में जाॅब करती थी, लेकिन कुछ दिनों पहले उसने जाॅब छोड़ दी थी। आत्महत्या के एक घंटे पहले युवती से उसका दोस्त मिलने आया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, ताकि आत्महत्या की वजह पता चल सके। बताते है कि आत्महत्या करने से पहले युवती ने शराब का सेवन भी किया था।

एमईआजी थाने के पीछे जे-9 बिल्डिंग में प्रमिता गड़वाल तीसरी मंजिल के फ्लैट में रहती थी। उसने तीन साल पहले यह फ्लैट किराए पर लिया था। प्रमिता से रात को उसका दोस्त अक्सर मिलने आता था। गुरुवार रात को भी वह उससे मिलने आया और  कुछ देर बाद चला गया। इसके  बाद प्रतिमा चौथे माले की छत पर बैठी नजर आई। वह काफी देर तक वहां बैठी रही और फिर उसने छंलाग लगा दी।

 मल्टी के चौकीदार ने उसे गिरते हुए देखा और अन्य लोगों को जानकारी दी। युवती को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद मेें आत्महत्या की सूचना रहवासियों ने पुलिस को दी।

पुलिस ने उसका फ्लैट की जांच भी की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने प्रमिता का मोबाइल जांच के लिए जब्त किया है। उसके फ्लैट पर आने वाले दोस्त से भी पुलिस पूछताछ करेगी, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। आसपास के लोगों ने बताया कि जाॅब छूटने के बाद से ही वह तनाव में थी। वह इंदौर में पढ़ाई करने के लिए आई थी। बाद में जाॅब भी यहां करने लगी थी।

]]>
Fri, 09 May 2025 12:14:20 +0530 news desk MPcg
इंदौर: दसवीं की सफलता का जश्न मनाने नानी के घर गई छात्रा की सड़क हादसे में मौत, मां को गंभीर चोटें https://citytoday.co.in/2385 https://citytoday.co.in/2385 इंदौर में एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ नानी के घर गई थी। छात्रा ने दसवीं की परीक्षा पास की थी। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन छात्रा अनुष्का तिवारी की मौत हो गई। पिता ने आरोप लगाया कि बेटी को सही समय पर इलाज नहीं मिला।

अनुष्का अपने परिवार के साथ बजरंग नगर क्षेत्र में रहती थी। वह दसवीं में अच्छे नंबरों से पास हुई थी। यह बताने के लिए वह अपनी मां के साथ विजय नगर क्षेत्र में नानी के घर गई थी। वहां से दोनो लौट रही थी, तभी एक वाहन ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी।

 दोनो सड़क पर गिर पड़ी। टक्कर मारने वाला वाहन चालक फरार हो गया। राहगिरों ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिजन पहले दोनो को नंदानगर के बीमा अस्पताल ले गए। मां भारती के शरीर से खून बह रह था। उसका इलाज शुरू हो गया, जबकि अनुष्का को अंदरुनी चोट आई थी।

 उसके शरीर से खून भी नहीं बहा था। परिजनों ने कहा कि डाॅक्टरों ने अनुष्का की अंदरुनी चोट को हलके में लिया,जबकि वह दर्द से कहरा रही थी। हम उसे एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन वहां उसे भर्ती नहीं किया गया। अनुष्का को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। स्ट्रेचर पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

]]>
Thu, 08 May 2025 13:36:10 +0530 news desk MPcg
इंदौर: नमकीन की पैकिंग में छिपे नोटों के बंडल, गिनती में लगे घंटे, पुलिस के उड़े होश https://citytoday.co.in/2379 https://citytoday.co.in/2379 इंदौर, मध्यप्रदेश: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में हवाला के जरिए भेजी जा रही एक बड़ी रकम का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने एक बस से नमकीन के पैकेटों के नीचे छुपाकर रखे गए ₹1 करोड़ 30 लाख 50 हजार की नकदी जब्त की है। यह रकम पांच-पांच सौ रुपये की गड्डियों में थी, जिसे मुंबई भेजा जा रहा था। मंगलवार को राज रतन ट्रैवल्स की बस में दबिश देकर पुलिस ने यह बड़ी कार्यवाही की।

ऑफिस कर्मचारी को हुआ शक, पार्सल खुलवाकर देखा

राजेंद्र नगर थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया कि यह रकम माणिक बाग रोड स्थित राजरतन टूर्स एंड ट्रैवल्स के कार्यालय से पकड़ी गई। ऑफिस के कर्मचारी रश्मित खनूजा ने पुलिस को सूचना दी थी कि 6 मई को नवनीत नामक युवक ने मुंबई के लिए एक पार्सल बुक कराया था, जिसे वहां कपिल नाम के व्यक्ति को देना बताया गया था। पार्सल बुक कराते समय नवनीत घबराया हुआ लग रहा था और बार-बार पूछताछ कर रहा था, जिससे रश्मित को संदेह हुआ।

500-500 के नोटों से भरे थे मसाला-गुटखा के पैकेट

संदेह होने पर रश्मित ने पार्सल खोलकर देखा, जिसमें मसाला-गुटखा के पैकेट में 500-500 के नोट रखे हुए थे। महाराष्ट्र में गुटखा प्रतिबंधित है, जिससे शक और गहराया। जब पुलिस मौके पर पहुंची और पार्सल की जांच की, तो उसमें एक कार्टून में नोटों के 13 बंडल पाए गए, जो अखबार के कागज में लपेटे हुए थे। प्रत्येक बंडल में 10 लाख रुपये थे, जबकि एक अलग से 50 हजार रुपये की गड्डी भी थी।

हवाला नेटवर्क की जांच शुरू, आरोपी नवनीत गिरफ्तार

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ये नोट नरसिंह ब्रांड के नमकीन के छह पैकेटों के नीचे छुपाकर रखे गए थे। नमकीन के पैकेट भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस ने बीएनएस की धारा 106 के तहत नोटों को जब्त किया और धारा 129, 135, 170 के तहत नवनीत को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीआई बिरथरे के अनुसार, यह मामला हवाला रैकेट से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है और अन्य संबंधित विभागों को भी जांच के लिए सूचित किया गया है।

]]>
Wed, 07 May 2025 12:29:43 +0530 news desk MPcg
इंदौर: मानसून से पहले न पेड़ों की कटाई, न बिजली लाइनों की मरम्मत, 2&3 इंच बारिश में बिगड़ा शहर का हाल https://citytoday.co.in/2378 https://citytoday.co.in/2378 इंदौर में तीन दिन से शहरवासी जलजमाव, बिजली गुल, ट्रैफिक जाम से परेशान है। मानूसन के समय तेज हवा के साथ बारिश होना सामान्य बात है, लेकिन शहर की जिम्मेदारी उठाने वाले विभागों की लापरवाही के कारण इंदौर में हालात बिगड़े है।

शहर में न तो स्टार्म वाटर लाइन, नालों की ठीक से सफाई हुई है और न ही बिजली कंपनी ने तारों पर झूलती टहनियों को हटाया। लाइनों के रख रखाव के बजाए सारा जोर बिजली बिल वसूली पर लगा रहा। लोग बिजली कंपनी से ज्यादा नाराज है, क्योकि गुल होने के बाद बिजली चार से छह घंटे में आ रही है। चार साल पहले आधे घंटे में फाॅल्ट खोजकर बिजली व्यवस्था बहाल हो जाती थी, लेकिन अब बिजली कंपनी के स्टाॅफ को फाल्ट खोजने में ही टाइम लग जाता है।

खतरनाक मकानों को सिर्फ नोटिस

इंदौर में 175 खतरनाक श्रेणी के मकान है। वर्षाकाल से पहले नगर निगम मकानों के खतरनाक हिस्सों को हटाता है,ताकि हादसा न हो सके। इंदौर में चार साल पहले एक खतरनाक होटल गिरने से दस लोगों की मौत हो गई थी। इस तरह के हादसों से भी नगर निगम ने सबक नहीं लिया है। इस साल खतरनाक मकानों को सिर्फ नोटिस दिया गया है। नगर निगम ने शहर के खतरनाक पेड़ों को भी नहीं हटाया है। जेल रोड, मल्हारआश्रम, एरोड्रम रोड, पोलोग्राउंड सहित कई मार्गों पर पुराने और खतरनाक पेड़ है।

बढ़ गए जलजमाव वाले क्षेत्र

शहर में जलजमाव भी एक बड़ी समस्या बन चुका है,क्योकि पुरानी बसाहट वाले इलाकों की सड़कों पर स्टार्म वाटर लाइन नहीं है। पिछले साल शहर में जलजमाव के बाद नगर निगम ने 50 से ज्यादा क्षेत्र चिन्हित किए थे, लेकिन इस साल जिन मार्गों पर निर्माण कार्य हो रहा है। वहां जलजमाव ज्यादा नजर आया। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने कहा कि तीन दिन में हुई बारिश में जलजमाव के जो नए इलाके सामने आए है। वहां भी हम जल निकासी की व्यवस्था करेंगे।

]]>
Wed, 07 May 2025 12:06:16 +0530 news desk MPcg
Indore News: कैदियों के खानपान और स्वास्थ्य का रखा जाता है खास ख्याल https://citytoday.co.in/2365 https://citytoday.co.in/2365 इंदौर, मध्यप्रदेश (06/05/2025): सांवेर रोड स्थित नई सेंट्रल जेल का निर्माण बीते कई वर्षों से अधूरा पड़ा था, जिसे पूरा करने के लिए शासन ने 217 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर जारी कर इस परियोजना का कार्य बीसीसी रियल इन्फ्रा कंपनी को सौंपा। इसके तहत अब दूसरे चरण का निर्माण कार्य चल रहा है। इस नई जेल में 4,000 से अधिक कैदियों के लिए व्यवस्था होगी और यहां 60 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक अस्पताल भी बनेगा, जिसमें कैदियों को आपातकालीन एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

130 साल पुराने कानूनों में बदलाव की तैयारी, नया जेल अधिनियम रास्ते में

130 साल पुराने अंग्रेजों के बनाए जेल कानूनों में अब संशोधन की तैयारी की जा रही है। मोहन सरकार इस दिशा में कदम बढ़ा रही है और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के मुताबिक नया जेल अधिनियम तैयार किया जा रहा है। यह अधिनियम कैबिनेट की मंजूरी के बाद नोटिफाई किया जाएगा। हालांकि पूर्व में जारी नोटिफिकेशन पर अमल नहीं हो पाया है। इंदौर की वर्तमान सेंट्रल जेल शहर के मध्य और घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है, जिससे इसकी शिफ्टिंग की योजना बनी और सांवेर रोड पर 50 एकड़ में नई जेल का निर्माण प्रारंभ हुआ।

नई जेल में थर्ड जेंडर बैरक, सुधारात्मक गृह की अवधारणा

पहले हाउसिंग बोर्ड को यह परियोजना सौंपी गई थी, लेकिन बाद में यह निजी कंपनी को दे दी गई। विवादों के बाद अब शेष कार्य लोक निर्माण विभाग से करवाया जा रहा है। हाल ही में 168 करोड़ रुपए का टेंडर शेष निर्माण कार्यों के लिए पास हुआ। दूसरे चरण के अंतर्गत प्रशासनिक ब्लॉक, क्वार्टर और अन्य बैरकों का निर्माण हो रहा है। 4,000 से अधिक कैदियों की क्षमता वाली इस जेल में थर्ड जेंडर के लिए भी अलग बैरक बनाई जा रही है। नया जेल अधिनियम, जो 1 जनवरी से लागू होना था, अब सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार संशोधित हो रहा है। इसी के अंतर्गत जेल विभाग का नाम ‘बंदी गृह एवं सुधारात्मक विभाग’ और जेल को 'सुधारात्मक गृह' के रूप में जाना जाएगा।

]]>
Tue, 06 May 2025 11:06:02 +0530 news desk MPcg
इंदौर हादसा: तेज रफ्तार ने छीनी बेटे की जान, पिता ICU में, युवती की रहस्यमय मौत से सनसनी https://citytoday.co.in/2355 https://citytoday.co.in/2355 इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 18 वर्षीय छात्र राज सोलंकी की मौत हो गई, जबकि उसके पिता प्यारे सिंह सोलंकी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ग्राम मेरोद के निवासी हैं और पेट्रोल भरवाने के बाद वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे तेजाजी नगर मेन रोड के सर्विस रोड पर पहुंचे, एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे राज बाइक से उछलकर दूर जा गिरा।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और दोनों घायलों को एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान देर शाम राज की मौत हो गई। बताया गया कि राज इस वर्ष कक्षा 12वीं में गया था और एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। परिवार में उसके माता-पिता और एक छोटा भाई है। पिता प्यारे सिंह ड्राइवर के रूप में कार्यरत हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने देर रात पुलिस को कार के बारे में जानकारी दी।

फायनेंस कंपनी में काम करने वाली युवती की संदिग्ध मौत

इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवती महिमा वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिमा एक निजी फायनेंस कंपनी में कार्यरत थी और स्कीम नंबर 54 में अपने परिवार के साथ रहती थी। देर रात अचानक उसे पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि महिमा को पिछले दो दिनों से पेट में हल्का दर्द था, जिसका इलाज भी चल रहा था, लेकिन रात में अचानक हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई।

शहडोल निवासी परिवार, जांच में जुटी पुलिस

महिमा का परिवार मूल रूप से शहडोल का रहने वाला है और वर्तमान में इंदौर में रहकर काम कर रहा है। परिवार में महिमा के अलावा उसकी दो छोटी बहनें भी हैं। पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और मौत के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिमा की मौत की असल वजह सामने आ सकेगी। इस दुखद घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

]]>
Mon, 05 May 2025 12:13:59 +0530 news desk MPcg
इंदौर में बनेगा ESIC मेडिकल कॉलेज, उद्घाटन के लिए PM मोदी को आमंत्रित करने की तैयारी https://citytoday.co.in/2353 https://citytoday.co.in/2353 इंदौर में डेढ़ साल पहले खुले ईएसआईसी हॉस्पिटल परिसर में मेडिकल कॉलेज भी खुलने जा रहा है। काॅलेज का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हो, इसके लिए सांसद शंकर लालवानी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है।

देश का सबसे बड़ा अस्पताल होगा

केंद्र सरकार ने दो साल पहले खुले 300 बेड्स के अस्पताल में सौ अतिरिक्त बेड्स करने की मंजूरी दी है। इसके बाद यह ईएसआईसी का देश का सबसे बड़ा अस्पताल हो जाएगा। इंदौर के आसपास पीथमपुर, देवास जैसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र है।

ईएसआईसी से जुड़े वहां के कर्मचारी भी इलाज के लिए इस अस्पताल में आ रहे है। इस कारण बेड्स की डिमांड हो रही थी। जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है। डेढ़ साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली इस अस्पताल का लोकार्पण किया था। उसी दिन मेडिकल काॅलेज खुलने की जानकारी भी दी गई थी। अस्पताल में इसके लिए स्ट्रक्चर की तैयार हो चुका है।
स्टाॅफ की नियुक्ती भी शुरू  

सांसद लालवानी ने बताया कि उनकी मांग के आधार पर इस मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति प्राप्त हुई है। ईएसआईसी की 194 वीं बैठक में इसे स्वीकृति दी गई थी। इससे सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीटों की बढ़ती हुई मांग को भी पूरा किया जा सकेगा। इस हॉस्पिटल से ग्रामीण और अर्धशहरी इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी।

उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए डीन की नियुक्ति के साथ-साथ स्टाफ की नियुक्ति भी क्रमवार हो रही है। जल्दी ही मेडिकल विद्यार्थियों के दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू होगी। इंदौर में फिलहाल एक शासकीय और दो निजी मेडिकल काॅलेज है। ईएसआईसी मेडिकल काॅलेज खुलने के बाद शहर में दो सरकारी मेडिकल काॅलेज हो जाएंगे।

]]>
Mon, 05 May 2025 11:53:41 +0530 news desk MPcg
इंदौर: नेमावर ब्रिज हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक पलटने से कार सवार परिवार चपेट में, 1 की मौत, कई घायल https://citytoday.co.in/2339 https://citytoday.co.in/2339 इंदौर, 3 मई 2025: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कनाडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेमावर ब्रिज के पास हाइवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में एक कार और एक बाइक आ गई। इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार सवार परिवार के कुछ सदस्य ट्रक के नीचे दब गए, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा शुक्रवार शाम करीब 6 बजे हुआ। नेमावर ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण ट्रक सड़क पर पलट गया। पास से गुजर रही एक कार और एक बाइक ट्रक की चपेट में आ गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और उसमें सवार परिवार के सदस्य ट्रक के नीचे दब गए। बाइक सवार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन और पुलिस की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही कनाडिया थाना पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची। जेसीबी और अन्य भारी उपकरणों की मदद से ट्रक को हटाकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। कार में सवार एक महिला को गंभीर हालत में सबसे पहले बाहर निकाला गया और उसे तुरंत बिचौली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, वहां पर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण उसे दूसरे अस्पताल में रेफर करना पड़ा। 

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ट्रक के नीचे फंसे बाइक सवार युवक को भी बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

परिवार की स्थिति और घायलों का इलाज

हादसे का शिकार हुआ परिवार महू क्षेत्र का बताया जा रहा है। कार में सवार परिवार के अन्य सदस्यों को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इंदौर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस और रेस्क्यू टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद खुलवाया। 

हादसे का कारण और पुलिस जांच

प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि ट्रक चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार हादसे का मुख्य कारण हो सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने हादसे की गहन जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे की सटीक वजह का पता लगाया जा सके।

]]>
Sat, 03 May 2025 11:20:53 +0530 news desk MPcg
Indore News: इंदौर में हर दिन 9 वाहन चोरी, आंकड़ा लगातार बढ़ रहा https://citytoday.co.in/2320 https://citytoday.co.in/2320 इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में वाहन चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए सिरदर्द बनती जा रही हैं। शहर में हर साल वाहन चोरी का आंकड़ा बढ़ रहा है और इस साल भी यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। आंकड़ों के मुताबिक, इस साल के पहले तीन महीनों में शहर से 853 वाहन चोरी हो चुके हैं। यानी हर महीने औसतन 278 और रोजाना 9 गाड़ियां चोरों के हत्थे चढ़ रही हैं। पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद इस समस्या पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।

पिछले सालों से तुलना में बढ़ी चोरियां

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 2023 के पहले तीन महीनों में 815 वाहन चोरी हुए थे, जबकि 2024 में यह संख्या बढ़कर 830 हो गई। इस साल 2025 में यह आंकड़ा और बढ़कर 853 पहुंच गया है। यानी हर साल चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। शहर में हर साल लगभग 3,000 से 4,000 वाहन चोरी हो रहे हैं, जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हैं।

चोरी के पीछे कुख्यात गिरोह

पुलिस के अनुसार, वाहन चोरी के पीछे मुख्य रूप से दो गिरोह सक्रिय हैं। पहला है देवास का कंजर गिरोह, जो शहर के पूर्वी हिस्सों में चोरी को अंजाम देता है। दूसरा है धार-टांडा का गिरोह, जो पश्चिमी क्षेत्रों में गाड़ियां चुराता है। पुलिस ने कई बार इन गिरोहों के ठिकानों पर छापेमारी की है और कुछ वाहन भी बरामद किए हैं। पुलिस के पास चोरों के सैकड़ों वीडियो फुटेज भी हैं, लेकिन इसके बावजूद केवल 10 प्रतिशत गाड़ियां ही बरामद हो पाती हैं।

पुलिस की रणनीति और चुनौतियां

क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया के अनुसार, वाहन चोरी में स्थानीय के साथ-साथ बाहरी गिरोह भी शामिल हैं। चोर गाड़ियां चुराने के बाद उन्हें तुरंत शहर से बाहर ले जाते हैं। इसे रोकने के लिए पुलिस शहर के प्रमुख चौराहों और बाहरी सड़कों पर निगरानी बढ़ा रही है। साथ ही, शहर की सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। दंडोतिया का दावा है कि इन प्रयासों से जल्द ही वाहन चोरी की घटनाओं में कमी आएगी।

]]>
Thu, 01 May 2025 13:31:39 +0530 news desk MPcg
इंदौर: नगर निगम के डंपर ने 6 साल की मासूम को रौंदा, मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने डंपर में की तोड़फोड़ https://citytoday.co.in/2293 https://citytoday.co.in/2293 इंदौर, 29 अप्रैल 2025: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में मंगलवार को एक दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया, जिसमें नगर निगम के एक डंपर ने साइकिल चला रही 6 साल की मासूम बच्ची को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ की। यह घटना मुसाखेड़ी चौराहे पर हुई, जिसने पूरे इलाके में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ा दी।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मुसाखेड़ी चौराहे पर 6 वर्षीय बच्ची (जिसका नाम अभी स्पष्ट नहीं हुआ है) अपनी साइकिल पर सड़क किनारे जा रही थी। उसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे इंदौर नगर निगम के एक डंपर ने बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि बच्ची का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डंपर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

लोगों का आक्रोश, डंपर में तोड़फोड़

बच्ची की मौत की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने डंपर चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह घटनास्थल से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की लापरवाही और सड़क सुरक्षा के अभाव का आरोप लगाते हुए डंपर के शीशे तोड़ दिए और वाहन को नुकसान पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की और भीड़ को शांत कराया।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

मुसाखेड़ी पुलिस थाने के प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है। बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में डंपर चालक की लापरवाही सामने आई है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

नगर निगम पर सवाल

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के डंपर अक्सर तेज रफ्तार में चलाए जाते हैं, जिससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क सुरक्षा के लिए कड़े नियम लागू किए जाएं और नगर निगम के वाहनों की नियमित जांच हो।

परिवार में शोक, समाज में गम

मासूम बच्ची की असमय मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, और आसपास के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। बच्ची के पड़ोसियों ने बताया कि वह बेहद चंचल और सबकी लाडली थी। इस हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर पैदा कर दी है।

प्रशासन से मांग

स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि इस हादसे के दोषियों को सख्त सजा दी जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही, बच्ची के परिवार को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करने की मांग भी उठ रही है।

]]>
Tue, 29 Apr 2025 14:25:02 +0530 news desk MPcg
Indore News: नेता चिंटू चौकसे सहित तीन आरोपियों को मारपीट मामले में जमानत, 26 अप्रैल को जेल से होंगे रिहा https://citytoday.co.in/2271 https://citytoday.co.in/2271 जिला अदालत ने विधायक प्रतिनिधि कपिल पाठक के साथ मारपीट के मामले में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और दो अन्य आरोपियों को जमानत दे दी है। शुक्रवार को सेशन जज अयाज मोहम्मद की अदालत ने यह फैसला सुनाया। कोर्ट के आदेश के अनुसार, चिंटू चौकसे, सुभाष यादव और रवि प्रजापत 26 अप्रैल को जेल से रिहा होंगे।

20 अप्रैल को दर्ज हुई थी FIR

पुलिस ने 20 अप्रैल को चिंटू चौकसे, उनके भाई ईशान चौकसे, भतीजे रोहन चौकसे, सुभाष यादव और ड्राइवर रवि प्रजापत के खिलाफ मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में चिंटू चौकसे, सुभाष यादव और रवि प्रजापत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, जबकि बाकी आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

जमानत के लिए कोर्ट में दी गई थी अर्जी

गिरफ्तार तीनों आरोपियों की ओर से अधिवक्ता संतोष शर्मा ने जिला अदालत में जमानत याचिका दायर की थी। अधिवक्ता ने कोर्ट में तर्क प्रस्तुत करते हुए कहा कि उनके मुवक्किलों पर लगाए गए आरोपों के आधार पर उन्हें जमानत दी जा सकती है। सभी दस्तावेजों और तर्कों की जांच के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

लंबी बहस के बाद मिली राहत

शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष के बीच गहन बहस हुई। सेशन जज अयाज मोहम्मद ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद चिंटू चौकसे, सुभाष यादव और रवि प्रजापत को जमानत देने का आदेश जारी किया। कोर्ट के इस फैसले के बाद जेल प्रशासन को सूचना दे दी गई है, और तीनों आरोपी 26 अप्रैल को रिहा हो जाएंगे।

]]>
Sat, 26 Apr 2025 11:59:41 +0530 news desk MPcg
'पिग्स एंड पाकिस्तानी नॉट अलाउड..', इंदौर की 56 दुकान में लगा वायरल पोस्टर https://citytoday.co.in/2266 https://citytoday.co.in/2266 56 दुकानो पर अलग अंदाज में किया पहलगाम हमले का विरोध

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। जिसके चलते इंदौर की 56 दुकान के व्यापारियों ने हमले के विरोध में पोस्टर लगाए हैं, जिसमें लिखा है- 'पिग्स एंड पाकिस्तानी सिटीजंस नॉट अलाउड एट 56 दुकान'। यह पोस्टर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पोस्टर में एक पिग पाकिस्तानी सेना के जनरल की वर्दी पहना हुआ दिखाई दे रहा है.

56 दुकान इंदौर शहर के प्रसिद्ध स्पॉट में शुमार है। यहां बनी चाट-चौपाटी में मिलने वाले फूड का स्वाद लेने देश ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक पहुंचते हैं। देश के सबसे स्वच्छ इंदौर की इस चौपाटी को क्लीन स्ट्रीट फूड हब अवार्ड भी मिल चुका है।

इंदौर में और भी कई स्थानों पर हो रहा विरोध प्रदर्शन 

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन लगातार जारी है। हिंद रक्षक संगठन ने राजवाड़ा पर आक्रोश प्रदर्शन किया। आतंकी पर वार करने के नारों के साथ ही पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की बात भी कही। इस दौरान रक्त से हस्ताक्षर अभियान में सैकड़ों सनातनियों ने भाग लिया।

इसमें हस्ताक्षर कर रक्तरंजित अंगूठा लगाया गया। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एकलव्य गौड़ के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम हजारों हिंदुओं ने अपने रक्त से हस्ताक्षर कर ज्ञापन दिया।

]]>
Fri, 25 Apr 2025 17:45:39 +0530 news desk MPcg
Indore DAVV: में पीएचडी प्रवेश के लिए सुनहरा अवसर, दूसरी बार शुरू होगी प्रक्रिया https://citytoday.co.in/2262 https://citytoday.co.in/2262 इंदौर: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) ने पीएचडी में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक नई पहल शुरू की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूजीसी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए इस वर्ष दूसरी बार पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। यह पहली बार है जब विश्वविद्यालय ने एक ही वर्ष में दो बार पीएचडी दाखिले की प्रक्रिया आयोजित करने का निर्णय लिया है।

प्रवेश प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

पीएचडी में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) या डाक्टरल एंट्रेंस टेस्ट (डीईटी) के माध्यम से चयनित किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 1 मई से शुरू होगी, और आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 25 मई तक का समय दिया जाएगा। विश्वविद्यालय ने डीईटी परीक्षा की तारीख भी तय कर दी है, जो 14 जून को आयोजित होगी। यह परीक्षा एमपी ऑनलाइन के सहयोग से संपन्न होगी।

डीईटी के तहत 13 विषयों में प्रवेश

डीईटी के माध्यम से इंजीनियरिंग और विज्ञान से संबंधित 13 विषयों में पीएचडी के लिए प्रवेश दिया जाएगा। इनमें अप्लाइड मैथमेटिक्स, अप्लाइड फिजिक्स, अप्लाइड केमिस्ट्री, डाटा साइंस, कम्प्यूटर इंजीनियरिंग, स्टैटिस्टिक्स, एनर्जी, फार्मेसी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन, और सूचना प्रौद्योगिकी शामिल हैं। परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर रिसर्च मेथडोलॉजी पर आधारित होगा, जबकि दूसरा पेपर उम्मीदवार के चुने हुए विषय से संबंधित होगा। दोनों पेपर में 50-50 प्रश्न होंगे, और प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होगा। उम्मीदवारों को दोनों पेपर में कम से कम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

नेट स्कोर के आधार पर 24 विषयों में प्रवेश

विश्वविद्यालय ने गैर-डीईटी विषयों के लिए भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। 24 विषयों, जैसे अंग्रेजी, कम्प्यूटर साइंस, विधि, गृह विज्ञान, मराठी, हिंदी, और रसायन विज्ञान में पीएचडी के लिए नेट स्कोर को मान्यता दी जाएगी। इन विषयों में रिक्त सीटों की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अगले महीने उपलब्ध होगी। डीईटी प्रभारी डॉ. अशेष तिवारी ने बताया कि जून और दिसंबर 2024 में नेट परीक्षा देने वाले उम्मीदवार इन विषयों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

कैसे करें आवेदन?

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, और उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। परीक्षा का आयोजन विश्वविद्यालय के दो विभागों में किया जाएगा। 

]]>
Fri, 25 Apr 2025 14:03:26 +0530 news desk MPcg
इंदौर में गर्मी का कहर, तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस, लू ने बढ़ाई परेशानी https://citytoday.co.in/2259 https://citytoday.co.in/2259 इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में गुरुवार को भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। पूरे दिन तेज धूप और गर्म हवाओं के साथ लू ने शहर को अपनी चपेट में रखा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। 

शुक्रवार को भी सुबह से सूरज की तपिश और गर्म हवाओं ने शहरवासियों को परेशान किया। सड़कें सूनी नजर आईं, और लोग धूप से बचने के लिए छाते, टोपी और चेहर पर कपड़े बांधकर ही घरों से बाहर निकले। दोपहर के समय तापमान के चरम पर पहुंचने से सड़कों पर आवाजाही कम रही। 

मौसम विभाग की चेतावनी: लू से रहें सावधान

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी लू जैसे हालात बने रहने की चेतावनी जारी की है। सुबह से ही साफ आसमान और सूरज की तेज किरणों ने गर्मी का अहसास बढ़ा दिया। विशेषज्ञों ने नागरिकों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही, पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की हिदायत दी गई है।

आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के आसार

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और ट्रफ के प्रभाव से अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है, जिससे गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है। हालांकि, बारिश के बाद गर्मी का प्रकोप और बढ़ने की आशंका है, खासकर इंदौर में, जहां अन्य जिलों की तुलना में गर्मी का असर अधिक रहेगा।

प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ने की आशंका

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में पूरे मध्य प्रदेश में तापमान में और इजाफा हो सकता है। इंदौर में गर्मी का प्रभाव विशेष रूप से अधिक रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि वे गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतें, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, और धूप में निकलने से पहले पर्याप्त तैयारी करें। 

मौसम विभाग की सलाह के अनुसार, गर्मी से बचाव के लिए समय-समय पर पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें, टोपी या छाते का उपयोग करें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। इंदौरवासियों को अभी कुछ दिन और गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है।

]]>
Fri, 25 Apr 2025 13:14:03 +0530 news desk MPcg
इंदौर: स्कूल बस ड्राइवर की काली करतूत, टीचर से दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेलिंग, पीड़िता ने कपड़ों में लगाई आग https://citytoday.co.in/2250 https://citytoday.co.in/2250 इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी स्कूल की शिक्षिका के साथ स्कूल बस ड्राइवर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। तिलक नगर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बस ड्राइवर रोहित कल्याणे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ने कथित तौर पर शिक्षिका को ब्लैकमेल करने के लिए उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींची थीं, जिसके चलते पीड़िता ने मानसिक तनाव में आकर अपने कपड़ों में आग लगा ली।

स्कूल बस से शुरू हुई दोस्ती, फिर हुआ अपराध

पुलिस के अनुसार, पीड़िता सेमलिया चाऊ क्षेत्र के एक निजी स्कूल में नर्सरी कक्षा की शिक्षिका है। वह वर्ष 2023 से स्कूल की बस से आवागमन कर रही थी। इस दौरान बस ड्राइवर रोहित से उसकी दोस्ती हो गई। दोनों के बीच फोन पर बातचीत और मैसेज का सिलसिला शुरू हुआ। पिछले साल सितंबर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर दोनों एक गणेश मंदिर गए। आरोप है कि रोहित ने शिक्षिका को नशीला पदार्थ मिला पानी पिलाया और बेहोशी की हालत में उसे अपने दोस्त के कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच लीं।

सगाई के बाद बढ़ी ब्लैकमेलिंग

पुलिस ने बताया कि इस साल जनवरी में शिक्षिका की सगाई हो गई थी। इसके बाद रोहित ने तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 13 मार्च को स्कूल से छुट्टी के बाद शिक्षिका बस से घर लौट रही थी। उस समय बस में केवल पांच-छह बच्चे थे। आरोप है कि रोहित ने बस को अपने सहयोगी ड्राइवर शुभम को सौंप दिया और तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर शिक्षिका के साथ बस में ही दुष्कर्म किया।

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम

रोहित की लगातार धमकियों और तस्वीरें वायरल करने के डर से परेशान होकर शिक्षिका ने मानसिक तनाव में अपने कपड़ों में आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसने के बाद परिजन उसे चोइथराम अस्पताल ले गए। अस्पताल में इलाज के दौरान शिक्षिका ने अपने मामा-मामी को पूरी घटना बताई। इसके बाद मंगलवार को तिलक नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने रोहित के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

तिलक नगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी रोहित की तलाश कर रही है और सह-ड्राइवर शुभम से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है और मेडिकल जांच के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।

]]>
Thu, 24 Apr 2025 16:38:57 +0530 news desk MPcg
Western Ring Road Project: इंदौर में 998 किसानों की जमीन होगी अधिग्रहित, सर्वे पूरा, पिलर मार्किंग शुरू https://citytoday.co.in/2227 https://citytoday.co.in/2227 इंदौर, 23 अप्रैल 2025: इंदौर जिले में शिप्रा से पीथमपुर तक प्रस्तावित 64 किलोमीटर लंबी पश्चिमी रिंग रोड परियोजना ने गति पकड़ ली है। जिले की हातोद, देपालपुर और सांवेर तहसीलों में लंबे समय से रुके सर्वे का कार्य किसानों की सहमति के बाद पूरा हो चुका है। अब सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित की जाने वाली जमीन पर पिलर मार्किंग का काम शुरू हो गया है।

सर्वे में दर्ज हुई सभी संरचनाएं

राजस्व विभाग की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के साथ मिलकर अधिग्रहित जमीन और उस पर मौजूद सभी निर्माणों का विस्तृत सर्वे किया। इसमें खेतों के साथ-साथ मकान, दुकानें, पेड़, कुएं, बोरिंग और पाइपलाइन जैसी संरचनाओं का भी ब्योरा तैयार किया गया। देपालपुर के एसडीएम राकेश मोहन त्रिपाठी ने बताया कि उनकी तहसील में पिलर मार्किंग का कार्य तेजी से चल रहा है। 

570 हेक्टेयर जमीन होगी अधिग्रहित

इस परियोजना के लिए जिले की कुल 570.5678 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी, जिसमें 98.4979 हेक्टेयर शासकीय जमीन शामिल है। शासकीय जमीन का सीमांकन और सर्वे पहले ही पूरा हो चुका है। शेष 472.0699 हेक्टेयर जमीन 998 किसानों की है, जिसमें सांवेर तहसील के 512, हातोद के 333 और देपालपुर के 153 किसान प्रभावित होंगे। यह सड़क 26 गांवों से होकर गुजरेगी, जिसमें 864 किसानों की जमीन मुख्य मार्ग और 134 किसानों की जमीन अतिरिक्त सड़क के लिए ली जाएगी।

मुआवजे की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी

सर्वे पूरा होने के बाद अब भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। एनएचएआई द्वारा नियुक्त सीएएलए अधिकारी सर्वे के आधार पर भूमि मुआवजा अधिसूचना (RRC) जारी करेंगे। इसके बाद किसानों को उनकी जमीन और संरचनाओं के लिए उचित मुआवजा राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। 

किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा

अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना से न केवल इंदौर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि प्रभावित किसानों को भी उनकी जमीन का उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जाएगा। पश्चिमी रिंग रोड के निर्माण से क्षेत्र में औद्योगिक और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 

]]>
Wed, 23 Apr 2025 13:24:53 +0530 news desk MPcg
इंदौर में फिर उभरा कोविड का खतरा: दो नए मामले सामने आए, एक की मौत https://citytoday.co.in/2216 https://citytoday.co.in/2216 इंदौर: लंबे अंतराल के बाद इंदौर में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए हैं, जिसने शहर में एक बार फिर सतर्कता बढ़ा दी है। इन मामलों में एक युवक और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं, जिन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। दोनों मरीजों को पहले से अन्य स्वास्थ्य समस्याएं थीं। दुर्भाग्यवश, 74 वर्षीय महिला की सोमवार को मृत्यु हो गई, जबकि युवक का इलाज अभी भी जारी है। दोनों मरीज इंदौर के निवासी हैं।

युवक में सर्दी-खांसी के बाद कोविड की पुष्टि

जानकारी के अनुसार, युवक को कुछ दिनों से सर्दी और खांसी की शिकायत थी। शुरुआत में उसने एक अन्य अस्पताल में इलाज करवाया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर वह अरबिंदो अस्पताल पहुंचा। वहां विशेष जांच के बाद उसके कोविड पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। अस्पताल के निदेशक डॉ. विनोद भंडारी ने बताया कि सामान्य उपचार से ठीक न होने वाले मरीजों की "फ्लू पैनल टेस्ट" किया जाता है, जिसमें विभिन्न वायरल संक्रमणों की जांच होती है। इसी जांच में युवक में कोविड का पता चला। उसे तुरंत आइसोलेशन में रखा गया है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

बुजुर्ग महिला की कोमॉर्बिडिटी के कारण मौत

दूसरा मामला पश्चिमी इंदौर की एक 74 वर्षीय महिला का है, जो पहले से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उन्हें गंभीर सेप्टिक स्थिति में अस्पताल लाया गया था। फ्लू पैनल जांच में उनके कोविड पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। हालांकि, डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि उनकी मृत्यु का प्रमुख कारण उनकी पुरानी बीमारियां थीं, न कि केवल कोविड। 

डॉक्टरों की सलाह: लक्षणों को न करें नजरअंदाज

इन मामलों के बाद शहर में स्वास्थ्य विभाग और अस्पतालों ने सतर्कता बढ़ा दी है। डॉ. भंडारी ने लोगों से अनुरोध किया है कि सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो उन्हें हल्के में न लें। खासकर बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को तुरंत जांच करवानी चाहिए। उन्होंने कहा, "फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है।"

अस्पताल ने बढ़ाई सतर्कता

अरबिंदो अस्पताल प्रशासन ने कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन शुरू कर दिया है। मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर जांच और सावधानी से इस स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है। 

]]>
Tue, 22 Apr 2025 15:54:19 +0530 news desk MPcg
Indore: नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हंगामा, जेल में मिले वरिष्ठ नेता https://citytoday.co.in/2198 https://citytoday.co.in/2198 इंदौर, 21 अप्रैल 2025: इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेजा गया है। इस मामले में कांग्रेस ने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए कड़ा विरोध जताया है। सोमवार सुबह कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सेंट्रल जेल पहुंचकर चौकसे से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव समर्थन का आश्वासन दिया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चौकसे के खिलाफ गलत तरीके से प्रकरण दर्ज किया गया है। मुलाकात के दौरान हरीश चौधरी ने कहा कि चौकसे के भतीजे को सिर में गंभीर चोट आई है और वह अस्पताल में भर्ती है, लेकिन दूसरे पक्ष के खिलाफ पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। चौधरी ने दावा किया कि चौकसे घटना स्थल पर मौजूद भी नहीं थे, फिर भी राजनीतिक द्वेष के कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने इस पक्षपातपूर्ण रवैये की निंदा की और कहा कि कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।

वहीं, प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि चौकसे ने नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और घोटालों को उजागर किया, जिससे सरकार और प्रशासन बौखलाया हुआ है। उन्होंने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा व्यवहार लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। पटवारी ने चेतावनी दी कि कांग्रेस इस मामले को लेकर चुप नहीं बैठेगी और जनता के बीच जाकर इस अन्याय को उजागर करेगी।
इस मुलाकात में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा और जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव भी मौजूद थे। बता दें कि यह पूरा विवाद इंदौर में टैंकर हटाने को लेकर शुरू हुआ था, जिसमें चौकसे सहित आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। इस घटना में चौकसे के बेटे और भतीजे को भी चोटें आई हैं। कांग्रेस ने इस मामले में पुलिस और प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है और इसे लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे चौकसे के साथ खड़े हैं और इस मामले में कानूनी और जनआंदोलन के जरिए न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। इस घटनाक्रम ने इंदौर की सियासत में नया तनाव पैदा कर दिया है, और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और हंगामा होने की संभावना है।

]]>
Mon, 21 Apr 2025 13:30:39 +0530 News desk Hindi
इंदौर में IT हब को नई उड़ान: दो नए आईटी पार्कों की आधारशिला 27 अप्रैल को https://citytoday.co.in/2197 https://citytoday.co.in/2197 इंदौर, 21 अप्रैल 2025: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर अब आईटी क्षेत्र में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। शहर में पहले से ही 100 से अधिक छोटी-बड़ी आईटी कंपनियां संचालित हो रही हैं, और अब कई नई कंपनियां भी यहां निवेश के लिए उत्सुक हैं। इस बढ़ते उत्साह को समर्थन देने के लिए राज्य सरकार इंदौर में दो नए आईटी पार्क विकसित करने जा रही है, जिनकी आधारशिला 27 अप्रैल को होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में रखी जाएगी।

नए आईटी पार्क परदेशीपुरा इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स और भंवरकुआ क्षेत्र में बनाए जाएंगे। दोनों स्थानों पर पहले से ही जगह उपलब्ध है। इन पार्कों को विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) का दर्जा दिया जाएगा, जिससे कंपनियों को कर और अन्य रियायतों का लाभ मिलेगा। खास तौर पर छोटी कंपनियों और स्टार्टअप्स के लिए इन पार्कों में 'प्लग एंड प्ले' सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें कम किराए पर कार्यालय स्थान मिल सकेगा। 

परदेशीपुरा में बनने वाले आईटी पार्क का निर्माण सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत किया जाएगा, जिसमें 250 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इस परियोजना से करीब दो हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। 

इंदौर में पहले से मौजूद हैं पांच आईटी पार्क

इंदौर में पहले से ही तीन सरकारी और दो निजी आईटी पार्क संचालित हैं। इनमें आईटी चौराहा, परदेशीपुरा (चार साल पहले निर्मित), और सिंहासा में बने पार्क शामिल हैं। सिंहासा के आईटी पार्क में 40 से अधिक कंपनियों को भूखंड आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा, दस साल पहले टीसीएस और इंफोसिस को क्रमशः 100 और 130 एकड़ जमीन 20 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से दी गई थी। इन दोनों कंपनियों ने एसईजेड का दर्जा प्राप्त कर अपने कैंपस स्थापित किए हैं और शर्त के अनुसार 50 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान किया है। 

आईटी कॉन्क्लेव में बढ़ेगा उत्साह

27 अप्रैल को होने वाला आईटी कॉन्क्लेव इंदौर के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा। इस आयोजन में न केवल नए आईटी पार्कों की नींव रखी जाएगी, बल्कि शहर में आईटी क्षेत्र की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी। सरकार का लक्ष्य इंदौर को देश के प्रमुख आईटी हब के रूप में स्थापित करना है, और इन नए पार्कों के निर्माण से इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। 

इंदौर का विकसित इकोसिस्टम, किफायती जमीन, और कुशल मानव संसाधन इसे आईटी कंपनियों के लिए आकर्षक गंतव्य बना रहे हैं। इन नए पार्कों के साथ शहर में स्टार्टअप्स और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

]]>
Mon, 21 Apr 2025 13:09:50 +0530 News desk Hindi
MP NEWS: इंदौर में नगर निगम के डंपर ने स्कूटर सवार दंपती को कुचला, दोनों गंभीर रूप से घायल https://citytoday.co.in/2195 https://citytoday.co.in/2195 इंदौर, 21 अप्रैल 2025: इंदौर के जिंसी मैदान क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब नगर निगम के एक डंपर ने स्कूटर सवार दंपती को टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी डंपर के पहियों के नीचे फंस गए और करीब आधे घंटे तक तड़पते रहे। स्थानीय लोगों और मल्हारगंज पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जैक और लोडर की मदद से दोनों को निकाला। घायल दंपती को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।

मल्हारगंज थाना प्रभारी वेदेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि हादसा जिंसी मैदान के पास हुआ। नगर निगम का डंपर बड़ा गणपति की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा था। चालक की लापरवाही के कारण उसने स्कूटर (MP09 EA 2350) को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटर का संतुलन बिगड़ गया और दंपती सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद दोनों डंपर के पहियों के नीचे फंस गए। घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। 

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैफिक रोककर बचाव कार्य शुरू किया। शुरुआत में लोगों ने दंपती को खींचकर निकालने की कोशिश की, लेकिन पहियों के नीचे दबे होने के कारण यह संभव नहीं हुआ। इसके बाद डंपर से जैक निकालकर पहियों को ऊपर उठाया गया और लोडर की मदद से वाहन को हटाया गया। 

घायल दंपती की पहचान

घायल दंपती की पहचान 30 वर्षीय रीनल खंडेलवाल और उनके पति तेजस गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों मुंबई के कालवा देवी क्षेत्र के निवासी हैं और एक निजी कंपनी में कंपनी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं। रीनल का मायका इंदौर के शिक्षक नगर (एरोड्रम) में है। वह तीन दिन पहले ही अपने पति के साथ छुट्टियां मनाने इंदौर आई थीं। 

रीनल ने नहीं छोड़ा पति का साथ

रीनल के भाई कार्तिक ने बताया कि उनकी बहन और जीजा कपड़े खरीदने के लिए निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर तेज रफ्तार में था और ओवरटेक करने के प्रयास में उसने स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान रीनल ने अपने पति का हाथ मजबूती से पकड़े रखा, भले ही वह खुद पहियों के नीचे दबी थीं। 

]]>
Mon, 21 Apr 2025 11:05:35 +0530 news desk MPcg
Indore: यातायात सुधार के लिए 160 किमी लंबा आउटर रिंग रोड का निर्माण शुरू https://citytoday.co.in/2189 https://citytoday.co.in/2189 इंदौर: मध्य प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में यातायात के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत हो रही है। शहर के चारों ओर 160 किलोमीटर लंबा आउटर रिंग रोड बनाया जा रहा है, जो पूर्वी और पश्चिमी रिंग रोड के रूप में दो चरणों में पूरा होगा। इस परियोजना का उद्देश्य शहर के भीतर यातायात को सुगम बनाना और बाहरी क्षेत्रों से कनेक्टिविटी को बेहतर करना है।

शहर से रिंग रोड तक नई सड़कों का जाल

आउटर रिंग रोड तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने मास्टर प्लान के तहत 10 नई सड़कों का प्रस्ताव तैयार किया है। ये सड़कें कुल 100 किलोमीटर लंबी होंगी, जिनके निर्माण पर लगभग 1,000 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इन सड़कों के जरिए शहर के विभिन्न हिस्सों को रिंग रोड से जोड़ा जाएगा, जिससे यातायात का प्रवाह सुचारू होगा।

सांसद और महापौर ने की परियोजना की समीक्षा

शुक्रवार को इंदौर विकास प्राधिकरण के कार्यालय में सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रस्तावित सड़कों के निर्माण की प्रगति और योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमेश बांझल, संयुक्त संचालक (नगर तथा ग्राम निवेश) शुभाशीष बैनर्जी और आईडीए के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

IDA के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी अहिरवार ने बताया कि मास्टर प्लान की इन 10 नई सड़कों के निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था को और व्यवस्थित किया जा सकेगा। ये सड़कें शहर के भीतरी हिस्सों से रिंग रोड तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी।

मौजूदा सड़कों का होगा विस्तार

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मास्टर प्लान के तहत शहर में पहले से मौजूद सड़कों, जैसे एमआर-3 से एमआर-12 तक, को आउटर रिंग रोड तक विस्तारित किया जाएगा। इससे शहर के विभिन्न हिस्सों से रिंग रोड तक पहुंचने में समय और ईंधन की बचत होगी। साथ ही, यातायात जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।

इंदौर के लिए एक नया कदम

यह परियोजना इंदौर के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी, जो न केवल यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाएगी, बल्कि शहर के बाहरी क्षेत्रों के विकास को भी गति देगी। स्थानीय निवासियों और अधिकारियों का मानना है कि इस रिंग रोड और नई सड़कों के निर्माण से इंदौर की शहरी गतिशीलता में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। IDA और संबंधित विभाग इस परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जल्द ही इन सड़कों के निर्माण के लिए निविदाएं जारी की जाएंगी, जिसके बाद काम शुरू होने की उम्मीद है। 

]]>
Sat, 19 Apr 2025 13:36:11 +0530 news desk MPcg
Indore: एबी रोड पर बीआरटीएस कॉरिडोर होगा ध्वस्त, बनेंगे 40 नए बस स्टॉप https://citytoday.co.in/2174 https://citytoday.co.in/2174 इंदौर: शहर के एबी रोड पर 12 साल पहले तैयार किए गए 11.5 किलोमीटर लंबे बीआरटीएस कॉरिडोर को जल्द ही तोड़ा जाएगा। इसके स्थान पर सड़क के दोनों ओर 40 नए बस स्टॉप बनाए जाएंगे। अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) ने इस कॉरिडोर से जुड़ी सेवाओं को धीरे-धीरे बंद करने का फैसला लिया है, जिसकी शुरुआत सीएनजी संचालित आई-बसों को बंद करने के साथ हो चुकी है।

गुरुवार को हुई एआईसीटीएसएल की बोर्ड बैठक में इस दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अधिकारियों ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही कॉरिडोर को तोड़ने का काम शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि 27 फरवरी को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाने की अनुमति दे दी थी। इसके बाद शिवाजी वाटिका से जीपीओ चौराहे के बीच की रेलिंग पहले ही हटाई जा चुकी है।

बीआरटीएस बस स्टॉप और सुविधाएं होंगी बंद

एआईसीटीएसएल ने बीआरटीएस कॉरिडोर पर मौजूद 20 मीडियन बस स्टॉप को हटाने और इसके स्थान पर एबी रोड के दोनों किनारों पर 20-20 नए बस स्टॉप बनाने का निर्णय लिया है। इन नए स्टॉप के निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, कॉरिडोर पर लगे सीसीटीवी कैमरे, स्वचालित दरवाजे, ट्रैफिक सिग्नल, रेलिंग, यूनिपोल, लॉलीपाप, स्ट्रीट लाइट पोल और विज्ञापन कियोस्क जैसी सुविधाओं का संचालन और रखरखाव बंद करने के लिए संबंधित एजेंसी को नोटिस जारी किया जा रहा है। अगले महीने से इन बस स्टॉप पर सभी सुविधाएं पूरी तरह बंद हो जाएंगी।

विज्ञापन से बढ़ेगी आय, मुख्य मार्ग पर दौड़ेंगी लग्जरी ई-बसें

बैठक में एआईसीटीएसएल ने अपनी आय बढ़ाने के लिए एबी रोड पर विज्ञापन की नई योजना तैयार करने का निर्णय लिया। साथ ही, शहर के प्रमुख मार्गों पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत लग्जरी एयर कंडीशन्ड इलेक्ट्रिक बसें चलाने का फैसला किया गया। इन बसों के संचालन के लिए भी टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 
इसके अतिरिक्त, शहर में मौजूद नौ बस डिपो को आधुनिक बनाने के लिए नगर निगम और इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) से धनराशि प्राप्त की जाएगी। सिटी बसों के रूट को और बेहतर करने के लिए रूट रेशनलाइजेशन किया जाएगा, साथ ही बसों की संख्या में भी वृद्धि की जाएगी।

बैठक में ये रहे मौजूद

एआईसीटीएसएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दिव्यांक सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस बोर्ड बैठक में उपस्थित थे। यह निर्णय इंदौर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 

]]>
Fri, 18 Apr 2025 11:37:26 +0530 news desk MPcg
इंदौर में PNB की सियागंज शाखा को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा https://citytoday.co.in/2164 https://citytoday.co.in/2164 इंदौर, 17 अप्रैल 2025: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की सियागंज शाखा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह शाखा जीजी टावर में स्थित है। धमकी एक ई-मेल के माध्यम से दी गई, जिसमें दावा किया गया कि दोपहर 2 बजे बैंक को बम से उड़ा दिया जाएगा। 

धमकी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ता और स्नीफर डॉग टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बैंक परिसर को खाली कराया गया और आसपास के इलाके में आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई। टीम ने बैंक के हर कोने की गहन जांच की, लेकिन कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामान नहीं मिला। 

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बैंक और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। साथ ही, साइबर सेल के माध्यम से धमकी भेजने वाले ई-मेल की उत्पत्ति और इसके पीछे जिम्मेदार व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई है। 
 
पुलिस की सतर्कता और जांच जारी

इंदौर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। उन्होंने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। 

]]>
Thu, 17 Apr 2025 13:30:13 +0530 news desk MPcg
Indore News: सात साल पहले जन्मदिन पर पिस्टल से मोमबत्ती बुझाने वाले को अब मांगनी पड़ी माफी https://citytoday.co.in/2115 https://citytoday.co.in/2115 इंदौर, मध्य प्रदेश: सात साल पहले जन्मदिन की खुशी में पिस्टल से केक की मोमबत्ती बुझाने का एक वीडियो अब इंदौर की एक युवती के लिए परेशानी का मुददा बन गया। सोशल मीडिया पर अचानक वायरल हुए इस वीडियो ने पुलिस का ध्यान खींचा, जिसके बाद युवती को माफी मांगनी पड़ी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो में एक युवती जन्मदिन का केक काटने से पहले पिस्टल से गोली चलाकर मोमबत्ती बुझाती नजर आ रही है। यह वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से फैला, जिसके बाद इंदौर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि वीडियो अपराजिता अनुष्का नाम की युवती का है, जो सात साल पहले इंदौर में पढ़ाई के लिए आई थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

डीसीपी (जोन-2) अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया निगरानी टीम ने वीडियो का विश्लेषण किया और युवती की पहचान की। अपराजिता मूल रूप से सागर जिले के खुरई की रहने वाली है और वर्तमान में बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में मुख्य मार्केटिंग अधिकारी (सीएमओ) के पद पर कार्यरत है। सात साल पहले वह इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में बंगाली चौराहे के पास रहती थी।

युवती ने मांगी माफी

एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया ने बताया कि अपराजिता को बयान के लिए बुलाया गया था, लेकिन उसने लिखित माफीनामा भेज दिया। साथ ही, उसने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें उसने अपनी गलती के लिए खेद जताया। अपराजिता ने बताया कि यह घटना उस समय की है जब वह पढ़ाई के लिए इंदौर में थी। उसने लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाकर मोमबत्ती बुझाई थी, जिसका वीडियो बनाया गया था। वीडियो को उसने सोशल मीडिया से हटा दिया था, लेकिन किसी तरह यह फिर से वायरल हो गया।

पिस्टल के लाइसेंस की जांच जारी

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। डीसीपी के अनुसार, यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो में इस्तेमाल पिस्टल का लाइसेंस किसके नाम पर है और क्या इसका उपयोग नियमों के अनुसार हुआ था। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह की हरकतें न केवल खतरनाक हैं, बल्कि कानून के खिलाफ भी हैं।

]]>
Sat, 12 Apr 2025 11:11:40 +0530 news desk MPcg
पीथमपुर : पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दूर&दूर तक धुआं और लपटें दिखीं, इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिग्नेट पाइप कंपनी की घटना https://citytoday.co.in/2105 https://citytoday.co.in/2105  मध्य प्रदेश: शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 की तड़के पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया के सेक्टर-3 में स्थित सिग्नेट पाइप कंपनी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी विकराल थी कि लपटें और धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की, लेकिन प्लास्टिक पाइपों और कच्चे माल की भारी मात्रा के कारण आग ने भयावह रूप ले लिया।

जानकारी के अनुसार, आग शुक्रवार तड़के करीब 2:30 बजे लगी। उस समय फैक्ट्री में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, क्योंकि कर्मचारियों की शिफ्ट सुबह 8 बजे से शुरू होती है। यह एक बड़ी राहत की बात रही, जिसके कारण किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। हालांकि, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास की एक अन्य कंपनी को भी अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री में रखे प्लास्टिक पाइप और अन्य ज्वलनशील सामग्री ने आग को और भड़काने का काम किया।

दमकल विभाग का त्वरित एक्शन

आग की सूचना मिलते ही पीथमपुर, धार, और इंदौर से दमकल की कुल 12 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। इंदौर एयरपोर्ट से विशेष फायर फाइटिंग यूनिट को भी बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कई घंटों तक कड़ी मशक्कत की। जेसीबी मशीनों की मदद से कच्चे माल को हटाया गया, और रेत से भरे ट्रकों का उपयोग भी आग को नियंत्रित करने में किया गया। इसके बावजूद, आग की तीव्रता के कारण इसे पूरी तरह बुझाने में समय लग रहा है।

नुकसान का अनुमान

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस आगजनी से सिग्नेट पाइप कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। एक क्रेन के जलकर खाक होने की भी खबर है। हालांकि, कंपनी प्रबंधन ने अभी तक नुकसान का आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया है। आग लगने का सटीक कारण भी अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है, और इसकी जांच के लिए प्रशासन ने एक विशेष टीम गठित की है।

प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी

घटनास्थल पर पीथमपुर एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर, तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, और तीन थानों की पुलिस मौजूद रही। एसडीआरएफ की टीम ने भी बचाव कार्यों में सहयोग किया। पुलिस ने आसपास के इलाकों को खाली कराकर सुरक्षा सुनिश्चित की। थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया कि आग को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रशासन ने इस घटना की गहन जांच के आदेश दिए हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ यह भी जांच की जाएगी कि क्या फैक्ट्री में अग्निशमन उपकरण और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। फिलहाल, दमकल विभाग और प्रशासन आग को पूरी तरह बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है।

]]>
Fri, 11 Apr 2025 11:57:08 +0530 news desk MPcg
MP NEWS: इंदौर मेट्रो रेल को हरी झंडी, सुरक्षा मंजूरी के साथ परिचालन की तैयारी पूरी https://citytoday.co.in/2088 https://citytoday.co.in/2088 इंदौर मेट्रो रेल को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगा वाणिज्यिक परिचालन

इंदौर (मध्यप्रदेश), 10 अप्रैल: इंदौर शहर के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) ने इंदौर मेट्रो रेल परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके साथ ही शहर में आधुनिक सार्वजनिक परिवहन के इस साधन का व्यावसायिक संचालन शुरू करने की राह खुल गई है। मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि सीएमआरएस ने परियोजना का गहन निरीक्षण करने के बाद इसे हरी झंडी दिखाई है। पिछले महीने हुए अंतिम निरीक्षण में मेट्रो परियोजना की सुरक्षा, तकनीकी और अन्य मानकों पर सघन जांच की गई थी। इस मंजूरी के बाद अब इंदौरवासियों को मेट्रो की सुविधा जल्द उपलब्ध होने की उम्मीद है।

अधिकारी ने आगे बताया कि पहले चरण में इंदौर मेट्रो का परिचालन 5.90 किलोमीटर लंबे सर्वोच्च प्राथमिकता वाले मार्ग पर शुरू होगा। यह मार्ग गांधी नगर स्टेशन से लेकर सुपर कॉरिडोर के स्टेशन नंबर-3 तक फैला हुआ है। इस गलियारे में कुल पांच स्टेशन बनाए गए हैं, जो यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मेट्रो स्टेशनों को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि भविष्य में छह डिब्बों वाली ट्रेन भी आसानी से संचालित की जा सके। हालांकि, शुरुआती दौर में तीन डिब्बों वाली मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। अधिकारी ने कहा, “यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने पर हम इसमें तीन और डिब्बे जोड़ सकेंगे, जिससे परिवहन क्षमता बढ़ाई जा सकेगी।”

यह परियोजना इंदौर के लिए न केवल परिवहन के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू करेगी, बल्कि शहर के विकास और आधुनिकीकरण को भी गति देगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि मेट्रो के शुरू होने से यातायात की समस्या कम होगी और समय की बचत होगी। 

]]>
Thu, 10 Apr 2025 13:28:23 +0530 news desk MPcg
सड़कों पर सोने चांदी के रथ देख उमड़े लोग, भगवान महावीर के लिए जुडी लाखों भक्तों की भीड़ https://citytoday.co.in/2083 https://citytoday.co.in/2083 महावीर जयंती के अवसर पर इंदौर में धार्मिक अनुष्ठान और रथयात्राओं का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। जिनमें श्वेतांबर और दिगंबर समाज ने अपनी-अपनी शोभायात्राएं निकाली। इन शोभायात्राओं में भगवान महावीर के जीवन दर्शन को दिखाया जा रहा है और धार्मिक गतिविधिया भी चल रही हैं। प्रदेश के पांच प्रमुख जैन तीर्थ स्थलों पर विशेष धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। सड़कों पर सोने के तो कहीं चांदी के रथ के साथ भगवान महावीर की शोभा यात्राएं निकल रही हैं। जिससे लोग और भी ज़्यादा अधिक मात्रा में जुड़ रहे हैं. 

]]>
Thu, 10 Apr 2025 11:48:38 +0530 News desk Hindi
इंदौर: शराब दुकान के खिलाफ रहवासियों का गुस्सा, विधायक महेंद्र हार्डिया और नंदू पहाड़िया ने संभाला मोर्चा, मरी माता मंदिर के पास दुकान हटाने की उठी आवाज https://citytoday.co.in/इंदौर-शराब-दुकान-के-खिलाफ-रहवासियों-का-गुस्सा-विधायक-महेंद्र-हार्डिया-और-नंदू-पहाड़िया-ने-संभाला-मोर्चा-मरी-माता-मंदिर-के-पास-दुकान-हटाने-की-उठी-आवाज https://citytoday.co.in/इंदौर-शराब-दुकान-के-खिलाफ-रहवासियों-का-गुस्सा-विधायक-महेंद्र-हार्डिया-और-नंदू-पहाड़िया-ने-संभाला-मोर्चा-मरी-माता-मंदिर-के-पास-दुकान-हटाने-की-उठी-आवाज Mon, 07 Apr 2025 16:40:05 +0530 Newsdesk INDORE : इंदौर में लंबी दूरी की बसों के प्रवेश पर रोक, टूरिस्ट बस संचालकों ने कलेक्टर से की मुलाकात https://citytoday.co.in/INDORE:-Ban-on-entry-of-long-distance-buses-in-Indore,-tourist-bus-operators-met-the-collector https://citytoday.co.in/INDORE:-Ban-on-entry-of-long-distance-buses-in-Indore,-tourist-bus-operators-met-the-collector इंदौर| इंदौर शहर में ट्रैफिक सुधार के उद्देश्य से प्रशासन ने लंबी दूरी की बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी है, जिसके बाद अब ये बसें शहर के बाहरी क्षेत्रों से संचालित की जा रही हैं। इस फैसले से असंतुष्ट टूरिस्ट बस संचालकों ने कलेक्टर आशीष सिंह से मुलाकात कर शहर के भीतर टूरिस्ट बसों को प्रवेश की अनुमति देने की मांग की है।

संचालकों का कहना है कि शहर में बारात और पिकनिक के लिए टूरिस्ट बसों का संचालन कैसे संभव हो सकेगा अगर उन्हें शहर के भीतर प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। टूरिस्ट बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष बद्रीलाल परमार और अनिल भावसार ने इस बात पर जोर दिया कि टूरिस्ट परमिट वाली बसों को शहर में प्रवेश देना आवश्यक है ताकि व्यापार प्रभावित न हो।

इसके साथ ही, मधुमिलन चौराहा भी जाम की समस्या के कारण सुर्खियों में है। नगर निगम द्वारा चौराहे के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से आए दिन यहां जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। गुरुवार को सरवटे बस स्टैंड से आने वाली बसों ने चौराहे पर जाम की स्थिति और गंभीर कर दी, जिससे मधुमिलन चौराहे से लेकर छावनी चौराहे तक यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

]]>
Fri, 23 Aug 2024 15:49:51 +0530 Newsdesk
INDORE: इंदौर में बारिश से मिली राहत, सड़कों पर पानी भरने से लोग हुए परेशान https://citytoday.co.in/INDORE:-Relief-from-rain-in-Indore,-people-worried-due-to-water-logging-on-roads https://citytoday.co.in/INDORE:-Relief-from-rain-in-Indore,-people-worried-due-to-water-logging-on-roads इंदौर| मंगलवार शाम की बारिश के बाद बुधवार सुबह भी इंदौर में तेज बारिश हुई, जिससे शहरवासियों को गर्मी और उमस से राहत मिली। लेकिन, सड़कों पर भारी जलजमाव होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मंगलवार की एक घंटे की बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। बीआरटीएस, एबी रोड, पाटनीपुरा, नार्थ तोड़ा, नेहरू नगर जैसे इलाकों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। कई जगहों पर बाइक और कारें पानी में आधी से अधिक डूब गईं। 

सड़कों पर गड्ढे बने मुसीबत, वाहन चालकों के लिए जोखिम भरा सफर

तेज बारिश के बाद सड़कों पर भरे पानी और गड्ढों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। नगर निगम द्वारा गड्ढों को मुरम से भरने का प्रयास किया गया था, लेकिन बारिश के पानी में मुरम बह गई, जिससे वाहन चालकों को गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ा।

स्टार्म वाटर लाइनों की सफाई न होने से जलजमाव की स्थिति गंभीर

इंदौर में 350 किमी से अधिक सड़कें हैं, जहां स्टार्म वाटर लाइन नहीं है। जहां लाइनें हैं, वहां की सफाई नहीं होने के कारण पानी की निकासी संभव नहीं हो सकी। सड़कों पर बने डिवाइडरों ने भी जलजमाव की समस्या को बढ़ा दिया। 

प्रमुख चौराहों पर जाम, यातायात में आई बाधा

शहर के कई चौराहों पर भारी जलजमाव और यातायात जाम की स्थिति रही। पलासिया, गिटार तिराहा, स्कीम 140, खजराना, रोबोट, शांतिपथ, रामबाग पुल, पाटनीपुरा और बीआरटीएस जैसे इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। 

मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 48 घंटों में और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, इंदौर में बुधवार को भी तेज बारिश की संभावना है। मंगलवार को मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में 45 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अगले 48 घंटों के दौरान और अधिक बारिश की संभावना जताई गई है।

]]>
Wed, 21 Aug 2024 18:53:41 +0530 Newsdesk
Raksha Bandhan Special: भिक्षुक बने आत्मनिर्भर, एक लाख राखियों का ऑर्डर पूरा किया https://citytoday.co.in/Raksha-Bandhan-Special:-Beggar-became-self-reliant,-completed-order-of-one-lakh-Rakhis https://citytoday.co.in/Raksha-Bandhan-Special:-Beggar-became-self-reliant,-completed-order-of-one-lakh-Rakhis इंदौर | इंदौरकी सामाजिक संस्था ‘प्रवेश’ द्वारा शुरू किए गए भिक्षावृत्ति मुक्त भारत अभियान ने भिक्षुकों की जिंदगी को बदल दिया है। पहले जो लोग सड़कों पर भीख मांगकर अपना गुजारा करते थे, आज वही लोग हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बन चुके हैं। 2021 में संस्था ने इन भिक्षुकों को कौशल प्रशिक्षण देना शुरू किया, जिसका परिणाम यह हुआ कि अब इन्हें राखी बनाने के बड़े-बड़े ऑर्डर मिलने लगे हैं। 

इस वर्ष इन्हें एक लाख राखियों का ऑर्डर मिला था, जिसे इन्होंने महज 22 दिनों में पूरा कर लिया। यह राखियां हाथों से बनाई गई हैं, जिनमें रुई, सूत, गोबर, मोती और चमक का इस्तेमाल किया गया है। इस काम से भिक्षुकों को 30,000 रुपये की आय हुई है। इसके अलावा, लायंस और रोटरी क्लब के लिए भी 10,000 राखियां बनाई गईं।

संस्था की संस्थापक-संचालक रूपाली जैन, जो अमेरिका से भारत लौटकर इस अभियान में जुटी हैं, ने बताया कि यहां 31 पुरुष और 14 महिला भिक्षुक रह रहे हैं, जिन्हें तीन से छह महीने के भीतर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 

संस्था द्वारा पिछले साल भी 15,000 राखियां बनाई और बेची गई थीं, जिससे प्रेरित होकर इस वर्ष उन्हें बड़े ऑर्डर मिले हैं। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू किए गए भिक्षावृत्ति मुक्त भारत अभियान का हिस्सा है और अब सफलता की ओर बढ़ रहा है।

संस्था की अनोखी पहल ने बदली जिंदगियां

इस पुनर्वास केंद्र में प्रतिदिन 45 भिक्षुक चार से पांच घंटे तक राखी बनाने का काम करते हैं। इस अभियान ने न केवल इनकी जिंदगी को बदल दिया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी जीवन जीने का अवसर भी दिया है।

]]>
Mon, 19 Aug 2024 18:22:59 +0530 Newsdesk
INDORE:इंदौर में मोबाइल के लिए टीचर ने पांच छात्राओं के कपड़े उतरवाए https://citytoday.co.in/INDORE:Teacher-made-five-girl-students-take-off-their-clothes-for-mobile-phone-in-Indore https://citytoday.co.in/INDORE:Teacher-made-five-girl-students-take-off-their-clothes-for-mobile-phone-in-Indore MP सीटीटुडे | इंदौर के शारदा कन्या स्कूल में कपड़े उतरवाकर छात्राओं की चेकिंग करने वाली महिला टीचर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। टीचर जया पंवार पर जुवेनाइल एक्ट की धारा 76, 79 और धारा 75 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मल्हारगंज पुलिस ने गुरुवार रात यह कार्रवाई की, जिसकी पुष्टि जोन-1 के डीसीपी विनोद कुमार मीना ने की है।

जया पंवार इंदौर के वैशाली नगर की निवासी हैं,जया पंवार पर पांच छात्राओं के कपड़े उतरवाकर उनकी चेकिंग करने का आरोप है। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि इस कार्रवाई से छात्राओं को गंभीर मानसिक आघात पहुंचा है और उनका अपमान हुआ है। इस घटना के बाद मामले को हाईकोर्ट में भी ले जाया गया, जहां कोर्ट ने पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

शारदा कन्या स्कूल की घटना तब शुरू हुई जब टीचर को जानकारी मिली कि एक छात्रा ने क्लास में मोबाइल लाया है। इसके बाद टीचर ने मोबाइल की खोज के लिए पांच छात्राओं के कपड़े उतरवाए। छात्राओं ने कई बार मना किया कि वे मोबाइल नहीं लाईं, लेकिन टीचर ने उनकी बात नहीं मानी। इस घटना के बाद छात्राओं के परिजनों ने विरोध किया, जिससे मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा और फिर पुलिस ने टीचर पर मामला दर्ज किया। 

यह घटना अब इंदौर शहर में चर्चा का विषय बन गई है और इससे संबंधित सभी पक्षों पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

]]>
Fri, 16 Aug 2024 15:33:13 +0530 Newsdesk
Big fraud:सरकारी नौकरी के नाम पर 39 लाख की ठगी: इंदौर में बेरोजगारों से बड़ा फर्जीवाड़ा https://citytoday.co.in/Big-fraud:Cheating-of-Rs-39-lakh-in-the-name-of-government-job:-Big-fraud-on-unemployed-people-in-Indore https://citytoday.co.in/Big-fraud:Cheating-of-Rs-39-lakh-in-the-name-of-government-job:-Big-fraud-on-unemployed-people-in-Indore इंदौर| इंदौर में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसमें सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से 39 लाख रुपये ठग लिए गए। यह ठगी रेलवे, पोस्ट ऑफिस, एग्रीकल्चर और महिला एवं बाल विकास विभाग में नौकरी का वादा करके की गई। ठगों ने कुछ पीड़ितों को प्रशिक्षण के बहाने विभिन्न जगहों पर भेजकर भी गुमराह किया।

डाबरी मोहल्ला गौतमपुरा के निवासी रोहित बद्रीलाल चौहान ने संयोगितागंज थाने में इस ठगी की शिकायत दर्ज कराई। रोहित ने बताया कि ठगी का मास्टरमाइंड रविना बौरासी नाम की महिला है, जिसने खुद को भोपाल में एसबीआई में पदस्थ बताया और नेताओं, मंत्रियों से अच्छे संबंधों का दावा किया। उसने रेलवे में नौकरी का प्रलोभन देकर रोहित को मुरैना में 10 दिन तक स्टेशन के पास रुकवाया। 

इस दौरान रविना ने रोहित से कई तरह के दस्तावेज भी लिए और विभिन्न सरकारी पदों पर नौकरी दिलाने का वादा किया। रोहित सहित अन्य बेरोजगार युवाओं ने कुल 39 लाख रुपये ठगों को दिए। फिलहाल ठग महिला पालदा क्षेत्र में रह रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इंदौर में हुए इस बड़े ठगी कांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में सायबर क्राइम विभाग को भी शामिल किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ठगों का एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जो बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का झांसा देकर फंसाता है। 

पुलिस ने रविना बौरासी और उसके साथी अनिल रेसेनिया के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उनके ठिकानों पर छापेमारी की है, लेकिन अभी तक दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने उनके संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ा दी है और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। 

इसके अलावा, पुलिस ने ठगी के शिकार अन्य पीड़ितों से भी संपर्क किया है। कुछ पीड़ितों ने बताया है कि उन्हें नकली नियुक्ति पत्र और फर्जी दस्तावेज दिए गए थे, जिनमें सरकारी विभागों की मुहरें और सिग्नेचर थे। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इन फर्जी दस्तावेजों को कैसे और कहां तैयार किया गया। 

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सरकारी नौकरी के नाम पर किसी भी तरह के शॉर्टकट या दलालों से बचें और ऐसे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियां होने की संभावना है, और पुलिस का कहना है कि दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।

]]>
Mon, 12 Aug 2024 16:34:43 +0530 Newsdesk
इंदौर में बिजली चोरी के नए तरीके: रिमोट कंट्रोल से स्मार्ट मीटर हैक https://citytoday.co.in/New-ways-of-electricity-theft-in-Indore:-Smart-meter-hacked-with-remote-control https://citytoday.co.in/New-ways-of-electricity-theft-in-Indore:-Smart-meter-hacked-with-remote-control सीटीटुडे | मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में रिमोट कंट्रोल के जरिये बिजली चोरी के मामलों ने सभी को चौंका दिया है। इन मामलों में आधुनिक स्मार्ट मीटर भी हैक हो रहे हैं, जिससे यह दावा फेल हो गया है कि स्मार्ट मीटर पूरी तरह से फुल प्रूफ हैं। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अब तक सात लाख स्मार्ट मीटर लगाए हैं, लेकिन इन मामलों के सामने आने के बाद वे भी सतर्क हो गए हैं।

इंदौर में बिजली चोरी के लिए अब आधुनिक रिमोट कंट्रोल का उपयोग किया जा रहा है। बिजली कंपनी ने खुद इन मामलों का खुलासा किया है, जहां रिमोट कंट्रोल की मदद से मीटर में खपत को दर्ज होने से रोका जा रहा था। हालांकि, कंपनी अब तक रिमोट बनाने वालों तक नहीं पहुंच सकी है और अब मीटर के साफ्टवेयर को अपडेट करने में जुटी है ताकि रिमोट की तकनीक से पार पाया जा सके।

अरण्य नगर और एयरपोर्ट क्षेत्र में मामलों का खुलासा:

बिजली कंपनी ने अरण्य नगर और एयरपोर्ट जोन में रिमोट कंट्रोल से बिजली चोरी करने के मामले पकड़े हैं। आधिकारिक रूप से यह बात स्वीकार की गई है कि अन्य जोनों में भी ऐसे कुछ मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन उन्हें दबा दिया गया। 

कार की चाबी की तरह रिमोट:

खबर है कि शहर के कुछ बिजली मिस्त्री कार की चाबी की तरह का रिमोट बना रहे हैं, जिससे मीटर को धीमा किया जा सकता है और स्मार्ट मीटर के लाल एलईडी बल्ब को बंद किया जा सकता है। इससे बिजली का बिल कम हो जाता है। 

 स्मार्ट मीटर के सॉफ्टवेयर को हैक करना संभव:

बिजली कंपनी के इंजीनियरों ने स्वीकार किया है कि स्मार्ट मीटर के सॉफ्टवेयर को हैक करना संभव है। स्मार्ट मीटर असल में एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जिसे प्री-प्रोग्राम किया जाता है और यह दूर से बिजली कंपनी के कंट्रोल रूम को सिग्नल भेजता है। ऐसे में इसके सिग्नल को और प्रोग्राम को बीच में हैक करना संभव है। कंपनी अब इसके सॉफ्टवेयर और प्रोग्रामिंग को बदलने में जुटी है ताकि आगे ऐसा न हो सके।

यह मामला बिजली चोरी के खिलाफ उठाए गए कदमों को फिर से सोचने पर मजबूर करता है और दिखाता है कि तकनीक में कितना ही सुधार क्यों न हो, उसमें भी खामियां हो सकती हैं।

]]>
Sun, 04 Aug 2024 19:41:39 +0530 Newsdesk
Indore Ujjain Six Lane: इंदौर&उज्जैन को सिक्स लेन बनाने के लिए जल्द जारी होगा टेंडर, ढ़ाई साल में काम पूरा करने का लक्ष्य https://citytoday.co.in/Tender-will-be-issued-soon-to-make-Indore-Ujjain-six-lane https://citytoday.co.in/Tender-will-be-issued-soon-to-make-Indore-Ujjain-six-lane इंदौर। Indore Ujjain Six Lane: सिंहस्थ 2028 बारह वर्षों के अंतराल पर उज्जैन में होने वाला महान स्नान पर्व है। जिसे लेकर इंदौर-उज्जैन फोर लेन रोड़ को सिक्स लेन में तबदील किया जाएगा। इस कार्य को लेकर प्रदेश सरकार की तैयारियां शुरू हो चुकी है। जिसका बजट शासन द्वारा निर्धारित कर दिया है।आपको बता दें कि इस कार्य में करीब 950 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।अनुमान है कि सिंहस्थ 2028 में देशभर से करीब पचास लाख श्रद्धालुओं रोजाना पहुंचेंगे। इनकी सुविधा का ध्यान रखते हुए सरकार ने उज्जैन से जुड़ने वाली प्रमुख सड़कों को सुधारने पर जोर दिया है। 

ढ़ाई साल में काम पूरा करने का लक्ष्य

फिलहाल इन दिनों की बात करें तो उज्जैन में प्रमुख सड़कों को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। क्योंकि इंदौर-उज्जैन फोरलेन रोड़ को सिक्स लेन में बदला जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी एमपीआरडीसी को सौंपी गई है। जिसका कुछ सप्ताह में एमपीआरडीसी प्रेजेंटेशन दे सकती है।जिसमें सड़क की डिजाइन से लेकर डीपीआर और टेंडर की जानकारी होगी। क्योंकि इस कार्य को ढ़ाई साल में काम पूरा करने का लक्ष्य दिया है। लेकिन छह महीने डीपीआर, टेंडर और डिजाइन बनाने में निकल जाएगा।

वैकल्पिक मार्ग बनाना होगा 
सड़क को सिक्स लेन में तबदील करने के काम की शुरूआत करने से पहले एजेंसी को वैकल्पिक मार्ग बनाना होगा। ताकि लोगों को उज्जैन आने-जाने में परेशानी न हो। आपको बता दें कि वर्क आर्डर के बाद निर्माण शुरू होगा। इस पूरी प्रक्रिया में दिसंबर तक का समय लगेंगा।

]]>
Sat, 09 Mar 2024 17:01:23 +0530 Newsdesk
Mp News: आज इंदौर&उज्जैन रेलवे स्टेशन पुनर्विकास का वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे मोदी https://citytoday.co.in/Today-Modi-will-perform-virtual-bhumi-pujan-of-Indore-Ujjain-railway-station-redevelopment https://citytoday.co.in/Today-Modi-will-perform-virtual-bhumi-pujan-of-Indore-Ujjain-railway-station-redevelopment Mp News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्यप्रदेश के इंदौर और उज्जैन समेत कई रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास कार्यों का वर्चुअली भूमिपूजन करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सीहोर में उपस्थित रहकर वर्चुअली इस आयोजन में शामिल होंगे। डॉ यादव ने इस मौके पर एक्स पर पोस्ट कर कहा 'बदलते भारत की नई तस्वीर, मध्यप्रदेश के रेलवे स्टेशन,आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 26 फरवरी 2024 को उज्जैन और इंदौर सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों के विस्तारीकरण एवं पुनर्विकास कार्यों का वर्चुअली भूमिपूजन करेंगे। मध्यप्रदेश के समस्त नागरिकों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी और माननीय रेल मंत्री  श्विनी वैष्णव जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।'

यात्रियों के हिसाब से होगी सुविधा

रेल विभाग ने इंदौर रेलवे स्टेशन को 50 वर्षों के योजना में तैयार करने का निर्णय लिया है। जिसके लिए पांच सौ करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। स्टेशन की मुख्य भवन सात मंजिला होगी।और 2027 से स्टेशन का संचालन आरंभ होगा। निर्माण के दौरान रेलगाड़ियाँ पार्क रोड स्टेशन और लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन से संचालित होंगी। साथ ही रेल विभाग नए रेलवे स्टेशन को एक लाख यात्रियों की क्षमता के अनुसार डिज़ाइन करेगा। स्टेशन में तीन लिफ्ट लगेज के लिए और 23 लिफ्टें अलग-अलग जगहों पर होंगी।

प्रदेश का सबसे बड़ा पार्सल रुम बनेगा

ज्यादातर हिस्सा सोलर ऊर्जा से रोशन होगा। यहीं नहीं इंदौर में प्रदेश का सबसे बड़ा पार्सल रुम बनेगा। जिसकी क्षमता दस हजार क्विटंल सामान की होगी। वर्तमान में स्टेशन पर 2800 क्विटंल पार्सल संग्रहित होता है। आने वाले समय में इंदौर में रेलगाड़ियों की संख्या बढ़ेगी। और नया स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। जैसे कि वेटिंग रूम, फ़ूड जोन, कार पार्किंग, दोपहिया पार्किंग, आदि।

]]>
Mon, 26 Feb 2024 17:57:11 +0530 Newsdesk
Solar City Indore: सोलर सिस्टम लगाने की तैयारियां शुरु, पहले चरण में 22 और दूसरे में 85 कालोनियों की छतों पर लगेगा https://citytoday.co.in/Preparations-for-installation-of-solar-system-started,-in-the-first-phase-it-will-be-installed-on-the-rooftops-of-22-houses-and-in-the-second-85-colonies. https://citytoday.co.in/Preparations-for-installation-of-solar-system-started,-in-the-first-phase-it-will-be-installed-on-the-rooftops-of-22-houses-and-in-the-second-85-colonies. इंदौर। Solar City Indore: इंदौर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। यह अभियान दो चरणों में होगा। पहले चरण में 22 जोन की कालोनियों और दूसरे चरण में शहर के 85 वार्डों की सभी कालोनियों में सोलर सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। बिजली कंपनी के अधिकारियों के साथ मिलकर सोलर सिस्टम स्थापित करने सरकारी सब्सिडी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को सोलर सिस्टम के फायदों के बारे में बताने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम और बिजली कंपनियों के अधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की है।इस योजना के तहत पहले चरण में 22 जोनों और दूसरे चरण में 85 वार्डों की कालोनियों में सोलर सिस्टम स्थापित करने का प्रस्ताव है। इसमें बिजली कंपनी ने सोलर सिस्टम के संबंध में विस्तार से प्रजेंटेशन भी दिया।

Solar City Indore: आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूर्योदय योजना के अंतर्गत देशभर में एक करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाने का ऐलान किया है। इसी समय इंदौर में महापौर ने शहर को सोलर सिटी में विकसित करने की बात की है। बैठक में तय हुआ कि जन जागरूकता के लिए एक अभियान चलाया जाएगा। जिसमें डोर टू डोर सर्वे किया जाएगा। जिसमें बिजली कंपनी के अधिकारी नागरिकों को सोलर सिस्टम लगाने के लाभ, लागत, और सरकारी सबसिडी के बारे में जानकारी देंगे।साथ ही निगम और बिजली कंपनी के अधिकारी लक्ष्य तय करके लोगों को सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रेरित करेंगे और जागरूकता फैलाएंगे। इंदौर में सोलर सिस्टम की जागरूकता में कमी है, जैसा कि बिजली कंपनी के आंकड़े दिखा रहे हैं। शहर में कुल 6,75,756 घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शन हैं। लेकिन सिर्फ 5,937 घरों पर ही सोलर सिस्टम स्थापित हैं। सोलर सिटी के रूप में कम से कम 20% छतों पर सोलर सिस्टम स्थापित करने की योजना है।

]]>
Wed, 24 Jan 2024 18:54:40 +0530 Newsdesk
Ram Mandir Pran Pratishtha: मल्टीप्लेक्स में दिखाया जाएगा प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण, जानिए कितने रुपये होगा टिकट https://citytoday.co.in/Ram-Mandir-Pran-Pratishtha:-Live-telecast-of-Pran-Pratishtha-will-be-shown-in-multiplex,-know-how-much-the-ticket-will-cost. https://citytoday.co.in/Ram-Mandir-Pran-Pratishtha:-Live-telecast-of-Pran-Pratishtha-will-be-shown-in-multiplex,-know-how-much-the-ticket-will-cost. इंदौरRam Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी को होने वाली राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरा देश राममय है। और कई आयोजन होने वाले हैं। पीवीआर आइनॉक्स ने मल्टीप्लेक्स में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाइव दिखाने का भी ऐलान किया है। इसके लिए सिर्फ 100 रुपये का टिकट है। जिसमें दर्शकों को एक पेय पदार्थ के साथ पॉपकॉर्न का कॉम्बो भी उपलब्ध होगा। पीवीआर आईनॉक्स द्वारा देश के 70 शहरों में 160 सिनेमाघरों में इस भव्य समारोह का लाइव प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम की स्क्रीनिंग दोपहर 11 से 3 बजे तक की जाएगी। आपको बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होने वाले इस महा आयोजन के लिए देशभर में तैयारियां देखी जा रही हैं। लोगों ने अपने घरों को सजाया है, और पटाखों की दुकानें भी लगा दी हैं।

]]>
Sat, 20 Jan 2024 19:37:29 +0530 Newsdesk
Ram Mandir Pran Pratishtha: सुंदरकांड व भजन मंडलियों की बुकिंग फुल, दोगुना रुपये देने पर भी कार्यक्रम के लिए तैयार नहीं https://citytoday.co.in/Ram-Mandir-Pran-Pratishtha:-Booking-of-Sunderkand-and-Bhajan-groups-is-full,-not-ready-for-the-program-even-after-paying-double-the-money https://citytoday.co.in/Ram-Mandir-Pran-Pratishtha:-Booking-of-Sunderkand-and-Bhajan-groups-is-full,-not-ready-for-the-program-even-after-paying-double-the-money

उज्जैनRam Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा के अवसर पर एक भव्य महोत्सव का आयोजन होगा। शहर में सैकड़ों स्थानों पर भजन संध्या, अखंड रामायण, और सुंदरकांड का पाठ होगा। सुंदरकांड और भजन मंडलियों की एडवांस बुकिंग उपलब्ध नहीं है। लेकिन भेंट राशि के बाद भी मंडल संचालक ने प्रोग्राम आयोजन के लिए तैयार नहीं होने की सूचना दी है। लाइटिंग और टेंट व्यवसाय को भी प्रभावित किया गया है। और फूलों के दाम भी दो गुना बढ़ गए हैं।

तैयारी डेढ़ माह पहले शुरू हो गई थी। और आयोजकों ने सुंदरकांड, अखंड रामायण, राम धुन, और भजन संध्या के लिए मंडलों को पहले से ही बुक कर लिया है। हालांकि वर्तमान में शहर और आसपास के गांवों में दो गुना भेंट राशि देने के बावजूद रामायण व सुंदरकांड मंडल उपलब्ध नहीं हैं। कई लोग कार्यक्रम के लिए संपर्क कर रहे हैं। लेकिन पूर्व बुकिंग के चलते लोगों को मना करना पड़ रहा है। लाइट और टेंट व्यापार में ऐसी स्थिति है कि शहर के मठ, मंदिर, और आश्रमों में होने वाले प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजनों के लिए टेंट और लाइट डेकोरेशन की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। लाइट डेकोरेटर्स को ऑर्डर की भारी मांग है, और उन्हें अतिरिक्त लाइट और मैन पावर का इंतजाम करना पड़ रहा है। इन्होंने नए आर्डर्स लेने से मना कर दिया गया है, क्योंकि अतिव्यस्तता और संसाधनों की कमी के कारण यह संभव नहीं है।

]]>
Sat, 20 Jan 2024 19:24:22 +0530 Newsdesk
Ram Mandir Pran Pratishtha: बाजारों में 35 प्रतिशत तक बढ़ी बिक्री, व्यापारी बोले& दिवाली जैसा व्यापार हो रहा https://citytoday.co.in/Ram-Mandir-Pran-Pratishtha:-Sales-increased-by-35-percent-in-the-markets,-traders-said---business-is-happening-like-Diwali. https://citytoday.co.in/Ram-Mandir-Pran-Pratishtha:-Sales-increased-by-35-percent-in-the-markets,-traders-said---business-is-happening-like-Diwali. Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली राम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश राम मय है। इस दिन मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी में व्यापार में बूम हुआ है। खासकर साउंड एंड, लाइट, केटरिंग, पूजन सामग्री, और झंडों के व्यापार में। व्यापारिक गतिविधियों के चलते इस दिन को लेकर व्यापार में 30 से 35 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। जो दिवाली से भी अधिक है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ ही 125 बड़े आयोजनों के लिए भंडारे और निजी धार्मिक भोज का आयोजन किया जाएगा। इसका असर है, कि केटरिंग व्यापार ने भी तेजी से बढ़ोतरी की है। 22 जनवरी को शुभ मुहूर्त मानते हुए लोगों ने गृह प्रवेश जैसे आयोजनों को भी इस दिन पर शिफ्ट कर दिया है। इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर कई धार्मिक अनुष्ठान भी होना है। जिसके लिए पूजन सामग्री की डिमांड में वृद्धि हुई है।

Ram Mandir Pran Pratishtha: इंदौर में 22 जनवरी को होने वाले धार्मिक आयोजनों के चलते साउंड और एलईडी स्क्रीन की डिमांड बढ़ी है। शहर में छोटे और 100 से अधिक बड़े आयोजन होंगे। जिसमें राम लला प्राण प्रतिष्ठा का लाइव कार्यक्रम भी शामिल है। इसके अलावा शहर की प्रमुख इमारतों और कालोनियों को लाइटों से सजाने की मांग भी बढ़ी है।

]]>
Sat, 20 Jan 2024 18:15:28 +0530 Newsdesk
Ram Mandir Pran Pratishtha: इंदौर के शहीद पार्क में 500 बच्चे करेंगे सुंदरकांड और रामनाम का जाप https://citytoday.co.in/Ram-Mandir-Pran-Pratishtha:-500-children-will-chant-Sunderkand-and-Ramnaam-in-Shaheed-Park,-Indore. https://citytoday.co.in/Ram-Mandir-Pran-Pratishtha:-500-children-will-chant-Sunderkand-and-Ramnaam-in-Shaheed-Park,-Indore. Ram Mandir Pran Pratishtha: इंदौर में अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर शहर के 21 चौराहों पर आकर्षक सज्जा की जा रही है और भगवान श्रीराम के चित्र भी लगाए जा रहे हैं। सभी चौराहों पर शाम को दीपक जलाकर आरती होगी। स्कीम 93 में शहीद पार्क में 500 बच्चे अद्भुत सुंदरकांड और रामनाम का जाप करेंगे।

 इंदौर में भगवान राम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर शासकीय भवनों में आकर्षक साज सज्जा की जा रही है। इसके साथ ही मंदिरों में अनुष्ठान और हवन के आयोजन भी हो रहे हैं। इस मौके पर आइडीए ने सांस्कृतिक एवं नैतिक प्रशिक्षण संस्थान के साथ मिलकर शहीद पार्क में सुंदरकांड का भव्य आयोजन किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में भजन मंडलियां सुंदरकांड का पाठ करेंगी। इसमें 500 विद्यार्थी भी शामिल होंगे, जो सुंदरकांड का पाठ करेंगे और रामजी की स्तुति और जाप करेंगे। आइडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने बताया है कि यह कार्यक्रम विद्वार्थियों में भारतीय संस्कृति के ज्ञान को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखता है।

]]>
Fri, 19 Jan 2024 22:12:12 +0530 Newsdesk
Ayodhya Ram Temple: इंदौर के युवाओं ने बनाया राम मंदिर का थ्री डी प्रतिरूप,आमजन मंदिर में घर बैठे ही लगा सकेंगे दीपक https://citytoday.co.in/Ayodhya-Ram-Temple:-Youth-of-Indore-made-3D-model-of-Ram-temple,-common-people-will-be-able-to-light-lamps-in-the-temple-sitting-at-home https://citytoday.co.in/Ayodhya-Ram-Temple:-Youth-of-Indore-made-3D-model-of-Ram-temple,-common-people-will-be-able-to-light-lamps-in-the-temple-sitting-at-home इंदौर Ayodhya Ram Temple: अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर में दीपक प्रज्वलित करने के लिए आह्वान किया है, और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर राम मंदिर की प्रतिकृति लगाने और इमारतों को रौशन करने की अपील की है। इस प्रेरणादायक अपील से प्रेरित होकर इंदौर के आइटी प्रोफेशनल अमित बोरकर, रितेश यादव और नितिनसिंह भाटी ने तकनीकी दक्षता का उपयोग करके भगवान श्रीराम मंदिर का 3D प्रतिरूप तैयार किया है।

 अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में लोग घर बैठे ही मंदिर में दीपक लगा सकेंगे। वे मंदिर को अपने हिसाब से फूलों से सजा सकेंगे और मंदिर में आतिशबाजी भी कर सकेंगे। इस अद्वितीय अनुभव के लिए युवा आइटी प्रोफेशनल्स ने अपनी तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन करते हुए इस मंदिर का 3D प्रतिरूप बनाया है।

महापौर से मिलकर युवा आइटी प्रोफेशनल्स ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि इस प्रयास के माध्यम से वे विशेष रूप से वहां नहीं जा सकने वाले लोगों को भी मंदिर के समारोह का अनुभव करने का एक नया तरीका प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी जताया कि इस प्रयास का उद्देश्य भारतीय समुदाय को विश्वभर में जोड़ना है। इस अद्वितीय पहल के माध्यम से दुनियाभर के भारतीय भक्त मंदिर में बैठे ही न केवल दीपक लगा सकेंगे, बल्कि उन्हें मंदिर को अपने भावनाओं के हिसाब से फूलों से सजाने और मंदिर में शुभ कार्यों के दौरान आतिशबाजी भी करने का अवसर होगा। यह अनूठा अनुभव भक्तों को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हिस्सा बनने का एक नया तरीका प्रदान करेगा। इस अनुभव को महसूस करने के लिए उन्हें क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। 

]]>
Mon, 15 Jan 2024 20:22:51 +0530 Newsdesk
Indore Coronavirus : इंदौर में कोरोना के नए वैरियंट के मिले चार मरीज, दुबई से आया व्यक्ति भी शामिल https://citytoday.co.in/265 https://citytoday.co.in/265 इंदौर Indore Coronavirus Update: बुधवार को इंदौर में कोरोना संक्रमित चार मरीजों की रिपोर्ट मिली है। इनमें शामिल हैं दुबई से लौटे एक 42 वर्षीय पुरुष, केट कालोनी की 55 वर्षीय महिला, बीएसएफ एयरपोर्ट की 52 वर्षीय पुरुष, और बड़ी भमोरी से है एक 22 वर्षीय महिला। इनमें से दो मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, और एक के जिनोम सिक्वेंसिंग परीक्षण के बाद कोरोना वेरियंट मिला है।

इंदौर में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं और इसके परिणामस्वरूप स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस के खिलाफ उच्चतम सतर्कता बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। चिकित्सकों और अस्पतालों से भी कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

यहाँ उल्लेखनीय है कि इस समय पूरे देश में कोरोना वायरस के मामले पुनः बढ़ रहे हैं और इसके चलते सरकारें और स्वास्थ्य विभागें नए निर्देश जारी कर रही हैं ताकि सार्वजनिक स्वास्थ्य बचाव के उपायों को मजबूती से लागू किया जा सके।

इस समय में लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है, और सभी को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने के लिए उत्साहित किया जा रहा है। सरकारें और चिकित्सक समूह अस्पतालों को तैयार रहने के लिए भी कह रहे हैं, ताकि यदि आवश्यक हो, तो तत्पर रूप से संज्ञान में लिए जा सकें।

]]>
Thu, 11 Jan 2024 21:21:50 +0530 Newsdesk
Swachh Survekshan : स्वच्छता के सातवें आसमान पर अपना इंदौर : सीएम डॉ. मोहन यादव https://citytoday.co.in/258 https://citytoday.co.in/258 भोपालSwachh Survekshan: इंदौर ने लगातार सातवें बार देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब प्राप्त किया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहते हुए कहा कि इंदौर ने स्वच्छता के सातवें आसमान पर अपना नाम रखा है। डॉ. मोहन यादव ने इस अद्भुत उपलब्धि के लिए इंदौरवासियों को प्रशंसा भरते हुए कहा, कि इंदौरवासियों ने पुनः यह सिद्ध कर दिया है कि स्वच्छता न सिर्फ उनकी आदत बन चुकी है, बल्कि अब उनकी सोच में भी स्वच्छता ही है।

उन्होंने यह व्यक्त किया,कि स्वच्छता में इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर मैं प्रदेशवासियों और स्वच्छता के क्षेत्र में काम कर रही पूरी टीम को बधाई देता हूं, और मेरी कामना है, कि स्वच्छता के प्रति आपका उत्साह कभी भी कम न हो।

मुख्यमंत्री ने बताया कि महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक संकल्प लिया है, और मध्यप्रदेश उसे पूरा करने में सदैव समर्थ रहेगा। इस बार विशेषकर यह उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश को देश का दूसरा सबसे स्वच्छ प्रदेश चुना गया है। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में, इंदौर शहर ने पहला स्थान प्राप्त किया। और मध्यप्रदेश राज्य ने देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि के लिए उन्होंने सभी प्रतिनिधियों, स्वच्छता योद्धाओं और प्रदेश के आठ करोड़ लोगों को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश स्वच्छता के संकल्प के साकार करने में योगदान करता रहेगा। एक बार फिर सभी प्रदेशवासियों को बधाई। 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया में बताया है,कि हमारे स्वच्छता दूतों के समर्पण,नागरिकों के सहयोग, अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत, और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के परिणामस्वरूप, मध्यप्रदेश ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 के विभिन्न श्रेणियों में अद्वितीय सफलता प्राप्त की है। उन्होंने इस बारे में कहा है कि सभी के संयुक्त प्रयासों से मध्यप्रदेश ने दूसरे स्थान पर स्वच्छ राज्य का गौरव प्राप्त किया है। इसके साथ ही, इंदौर, भोपाल, महू, अमरकंटक, और बुधनी ने स्वच्छता को अपनी आदत बनाया है, जिससे प्रदेश का मान बढ़ा है।

]]>
Thu, 11 Jan 2024 20:13:35 +0530 Newsdesk
Indore News: इंदौर में नई व्यवस्था हुई लागू, आज से एमजी रोड और जवाहर मार्ग हुए वन&वे https://citytoday.co.in/220 https://citytoday.co.in/220 इंदौर। आज से मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एमजी रोड और जवाहर मार्ग वन-वे हो गए हैं। इस नए नियम के अनुसार, वाहन बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री की दिशा में जा सकेंगे, लेकिन इसी मार्ग से वापस आने की अनुमति नहीं होगी। उसी तरह जवाहर मार्ग पर राजमोहल्ला से संजय सेतु तक यात्रा करने की अनुमति है, लेकिन वापस आने की अनुमति नहीं होगी।

इस नए व्यवस्था के तहत, जवाहर मार्ग पर राजमोहल्ला से संजय सेतु तक की सड़क 1.8 किलोमीटर लंबी है, जबकि MG रोड पर कृष्णपुरा पुल से बड़ा गणपति तक की यात्रा करने के लिए करीब 1.7 किलोमीटर की दूरी है। इन दोनों प्रमुख रास्तों को जोड़ने के लिए अब 40 से अधिक छोटी सड़कें हैं, जिससे इस क्षेत्र में सामान्य आना-जाना संभव होगा।

आपको बता दें कि शहर के बढ़ते यातायात को देखते हुए, चार दिन पहले ही इस संदर्भ में एक बैठक हुई, जिसमें एमजी रोड और जवाहर मार्ग के कुछ हिस्सों को एकांकी मार्ग बनाने का निर्णय लिया गया। वर्तमान में, एमजी रोड पर दोनों तरह के वाहनों की आवाजाही से गोराकुंड, राजवाड़ा, टोरी कार्नर, आदि क्षेत्र में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इसी तरह, जवाहर मार्ग पर भी नर्सिंह चौराहा, मालगंज चौराहा, आदि पर जाम लगता है।

प्रारंभिक रूप से मार्गों को एकांकी करने की व्यवस्था को एक सप्ताह के लिए शुरू किया जा रहा है। इसके बाद, इसे स्थायी करने के लिए एक विश्लेषण किया जाएगा।दरअसल, शहर में खराब यातायात को देखते हुए 4 दिन पहले ही इस बारें में हुई बैठक में MG रोड और जवाहर मार्ग के कुछ हिस्सों को वन वे मार्ग करने का निर्णय लिया गया था।

]]>
Mon, 08 Jan 2024 19:58:40 +0530 Newsdesk
Indore Train Accident: ट्रैक ट्रायल के दौरान हुआ बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दो लड़कियों की मौत https://citytoday.co.in/174 https://citytoday.co.in/174 Indore Train Accident: - ट्रेक के ट्रायल के दौरान एक बड़ी घटना सामने आयी है। इस घटना में दो लड़कियों की मौत हो गई है। इन दोनों लड़कियों का नाम बबली और राधिका था। जानकारी के मुताबिक, ये बच्चे कोचिंग क्लास से पढ़कर अपने घर लौट रही थी। तभी ट्रेन की चपेट में आ गईं। और उनकी मौत हो गई। इस घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आपको बता दें कि ट्रेक पर पहली बार ट्रायल रन किया जा रहा था।

दोहरीकरण के ट्रायल के दौरान रेलवे अधिकारी नए ट्रैक पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन का परीक्षण कर रहे थे। इस दौरान, कैलोद हाला (तलावली चांदा) में ट्रेन की टक्कर से 10वीं कक्षा की दो छात्राएं घातक रूप से घायल हो गईं और उनकी मौत हो गई।

 ट्रेन से टक्कर खाने के बाद मृतिका लड़कियां करीब 20 फीट ऊपर उछलीं, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। तीनों छात्राएं बबली, राधिका, और साधना कोचिंग से लौट रही थीं और उन्हें लगा कि इस समय ट्रेन नहीं आएगी, लेकिन जब वह तेज रफ्तार में आ रही ट्रेन दिखी, तो वे घबरा गईं और बचने के लिए वही ट्रैक पर खड़ी हो गईं। इसके बाद उन्हें ट्रेक पर खड़ी होकर हादसे का शिकार हो गई।

 इस हादसे के बाद रहवासियों ने रेलवे विभाग पर आरोप लगाए हैं, कि उन्हें ट्रायल रन की सूचना नहीं दी गई थी। जिससे इस क्षेत्र के लोग नहीं जानते थे। कि पिछले दिनों से बंद रेलवे ट्रैक पर गाड़ियां चलने वाली हैं। इसके कारण बच्चियों ने तेजी से आने वाली ट्रेनों को नहीं देखा और हादसे का शिकार हो गईं। लेकिन रेलवे पीआरओ खेमराज मीना ने कहा कि दो दिन पहले ही निरीक्षण के दौरान लोगों को नई लाइन के आसपास न जाने की हिदायत दी गई थी। मृतको के घरवालों का यह भी कहना है कि एम्बुलेंस और पुलिस बहुत देर से पहुंची हैं, जिससे बच्चियों को तुरंत मदद नहीं मिल सकी।

]]>
Fri, 29 Dec 2023 19:52:29 +0530 Newsdesk
INDORE :हुकुमचंद मिल मजदूरों को मिलेगी 464 करोड़ की बकाया राशि,उट डॉ. मोहन यादव ने दी मंजूरी https://citytoday.co.in/94 https://citytoday.co.in/94
INDORE: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हुकुमचंद मिल मजदूरों की 464 करोड़ रुपए की बकाया राशि के मामले में मंजूरी दी। राशि का वितरण मुख्यमंत्री के सिंगल क्लिक के माध्यम से जल्द होगा, जिससे मजदूर परिवारों में खुशी की लहर आई है। शासन राशि परिसमापक के खाते में जमा करेगा, और हॉउसिंग बोर्ड इसमें समन्वय करेगा। शासन राशि परिसमापक के खाते में जमा करेगा, हॉउसिंग बोर्ड और मजदूर समिति सहयोग करेंगे।जो पात्र मजदूर हैं।उनकी केवायसी से जुड़ी जानकारी और दस्तावेज परिसमापक को उपलब्ध करायेंगे । गौरतलब है, कि मिल बंद होने के बाद अपने हक की राशि पाने के लिए मजदूर 32 सालों से संघर्ष कर रहे हैं। ताकि यह राशि वितरित हो सके। मजदूरों ने 32 सालों से संघर्ष किया है ताकि वे अपने हक की राशि पा सकें।"
]]>
Wed, 20 Dec 2023 21:04:20 +0530 Newsdesk
Accident In Indore: इंदौर में ट्रेन की चपेट में आई कार, चालक ने उतरकर बचाई अपनी जान https://citytoday.co.in/93 https://citytoday.co.in/93  Accident In Indore: इंदौर में मंगलवार की सुबह 6 बजे एक कार की रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से टक्कर हो गई। यह घटना बाणगंगा इलाके में हुई, जो सुपर कॉरिडोर के पास है। कार ट्रैक को क्रॉस करते समय फंस गई थी और तब ट्रेन आ गई। कार का ड्राइवर समय रहते वहां से दूर भाग निकला। ये हादसा इतना खतरनाक था कि ट्रेन कार को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई थी।

इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। रेलवे क्रॉसिंग पुलिस ने बताया कि कार दिल्ली से इंदौर आ रही थी। उसके ड्राइवर का नाम दिनेश परिहार है। घटना के पश्चात {फर्स्ट रिस्पॉन्स व्हीकल) और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। रेलवे के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया, और ट्रैन के इंजन में फंसे कार के पुर्जे की स्थिति को देखा।

रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया, कि यह जगह जब क्रॉस करने की कोई स्पष्ट पथ नहीं है, लोग यहां अवैध तरीके से क्रॉसिंग करते हैं। हालांकि, इस घटना के पश्चात एक शिकायत पर आरपीएफ को सुनिश्चित करने के लिए शिकायत की गई है। इसमें कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है। इस कार (टढ09उऋ8285) का नाम दिनेश परिहार पर रजिस्टर्ड है और उनका आधार कार्ड भी मिला है। हालांकि इससे पहले सूचना मिली थी कि पहले यह कार एक दवा व्यापारी राजेश गुरबानी की थी, हालांकि, उसने इसे बहुत पहले ही दिनेश को बेच दिया था।

]]>
Wed, 20 Dec 2023 20:49:50 +0530 Newsdesk