City Today & : उज्जैन https://citytoday.co.in/rss/category/उज्जैन City Today & : उज्जैन en Copyright 2022 citytoday.co.in& All Rights Reserved.CITYTODAY MEDIA PRIVATE LIMITED उज्जैन की जनता सिंहस्थ संबंधी कार्यों में सहयोग कर पेश कर रही हैं नई मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव https://citytoday.co.in/5844 https://citytoday.co.in/5844 उज्जैन की जनता सिंहस्थ संबंधी कार्यों में सहयोग कर पेश कर रही हैं नई मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने हरसिद्धि पाल से रामघाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का किया निरीक्षण

उज्जैन 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ:2028 के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के आवागमन एवं सुविधाएं बढ़ाने के लिए घाटों एवं मार्गों के चौड़ीकरण कार्य किए जा रहे है। सरकार द्वारा सभी कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। सिंहस्थ के लिये सभी कार्य इस तरीके से किए जा रहे है कि पौराणिक और धार्मिक नगरी उज्जैन को लंबे समय तक उनका लाभ प्राप्त हो। उज्जैन के जनप्रतिनिधि, सभी धर्म के अनुयायी और नागरिक विकास कार्यों का समर्थन कर रहे है और सहयोग प्रदान कर देश के लिए एक नई मिसाल बन रहे है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को उज्जैन में रामघाट पहुंचकर हरसिद्धि पाल से राम घाट मार्ग चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत कार्य तेजी गति, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें।

होमगार्ड द्वारा आयोजित बाढ़ बचाव प्रशिक्षण का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरसिद्धि पाल से रामघाट मार्ग चौड़ीकरण के निरीक्षण के बाद होमगार्ड द्वारा आयोजित बाड़ बचाव प्रशिक्षण का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे होमगार्ड जवानों की हौसला अफजाई की। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट संतोष कुमार जाट ने जानकारी दी कि होमगार्ड द्वारा 250 होमगार्ड जवानों को बाढ़ बचाव के लिए डीप डाइविंग, नाविकों, स्विमिंग, लाइफ जैकेट के उपयोग का तरीका, आपदा और बाढ़ बचाव सामग्री का उचित प्रयोग, अंडर वॉटर रेस्क्यू और सर्फेस वॉटर रेस्क्यू का 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, सिंहस्थ मेला अधिकारी सह संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजीपी राकेश गुप्ता और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

]]>
Fri, 15 May 2026 20:15:27 +0530 news desk MPcg
PM मोदी और CM यादव की अपील का असर: उज्जैन में अधिकारी ट्रैवलर बस से पहुंचे, 6750 का सफर सिर्फ 250 रुपये में https://citytoday.co.in/5805 https://citytoday.co.in/5805 उज्जैन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'ईंधन बचाओ' अपील और मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशों के बाद प्रशासन ने काम करने का तरीका भी बदल दिया है। अब अधिकारी अलग-अलग गाड़ियों के बजाय एक ही बस में बैठकर सिंहस्थ कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। करोड़ों रुपए के विकास कार्यों के बीच प्रशासन का यह कदम चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के अनुसार, कमिश्नर – अधिकारी निरिक्षण के लिए अलग वाहन नहीं बल्कि ट्रेवलर से पहुंचे। अपनी यात्रा के दौरान, आशीष सिंह ने मितव्ययिता के नियमों के अनुरूप, अन्य अधिकारियों के साथ एक ही बस में यात्रा करके सिंहस्थ से संबंधित कार्यों का नियमित निरीक्षण शुरू किया। इससे पहले, अधिकारी अलग-अलग वाहनों का उपयोग करते थे।

नियमित दौरे के हिस्से के रूप में, व्यवस्थाओं की समीक्षा करने और नए घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए सुगम पहुंच मार्गों के विकास की निगरानी करने हेतु गौ घाट से अन्य घाटों तक निरीक्षण किए गए।

सिंहस्थ के कार्यों का पिछले एक सप्ताह से अधिकारी नियमित निरीक्षण कर रहे हैं। रोज कमिश्नर, कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी और जल संसाधन विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी अलग-अलग 15 वाहनों से पहुंचते थे। वे करीब 16 किमी का सफर करते हैं।

अब समझिए कैसे हुई खर्च में कटौती
15 अधिकारी रोज सिंहस्थ क्षेत्र के 16 किमी का सफर तय करते हैं। उससे पहले अपने बंगले से घाट तक पहुंचते हैं, यह भी पांच से सात किमी होता है। ज्यादातर इनोवा कार हैं, जिनका एवरेज 10 किमी प्रति लीटर होता है। वहीं जब अधिकारी निरीक्षण करते हैं, वाहनों के एसी चालू रहते हैं। इस हिसाब से देखें तो प्रत्येक वाहन पर चार लीटर पेट्रोल या डीजल खर्च होता है। 450 रुपए प्रति कार के हिसाब से मानें तो 6750 रुपए प्रतिदिन खर्च होते थे।

अधिकारियों ने बुधवार से ट्रैवलर बस से सफर शुरू किया है। इस बस में पहले दिन वे 12 किमी गए। जिसमें ढाई लीटर डीजल खर्च हुआ, जो करीब 250 रुपए से भी कम का होता है। हालांकि ट्रैवलर बस 4100 रुपए प्रतिदिन के किराए पर ली गई है।

रोज सुबह किया जा रहा निरीक्षण
सिंहस्थ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासनिक अमला लगातार सक्रिय है। घाटों से जुड़ने वाले प्रस्तावित एप्रोच रोड के स्थान चिन्हित करने के लिए अधिकारी रोज सुबह 6 बजे से निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान वे करीब 6 किलोमीटर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं।

टीम भावना भी मजबूत होगी
मेला अधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले अलग-अलग विभागों के अधिकारी अपनी-अपनी गाड़ियों से आते थे, जिससे अनावश्यक ईंधन और शासकीय धन का अपव्यय होता था। अब सभी अधिकारी एक साथ यात्रा करेंगे, जिससे टीम भावना भी मजबूत होगी और ईंधन की खपत में भी भारी कमी आएगी।

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कहा कि अलग-अलग गाड़ियों का काफिला बनने से ट्रैफिक पर भी असर पड़ता था। अब एक बस में सभी अधिकारियों के साथ जाने से ईंधन की बचत के साथ जाम जैसी समस्याओं में भी कमी आएगी। उन्होंने इसे बेहतर और अनुकरणीय पहल बताया।

सिंहस्थ के लिए इतना बजट है प्रस्तावित
बता दें कि, आगामी सिंहस्थ के लिए, ₹3,060 करोड़ के विकास कार्यों का प्रस्ताव किया गया है। कंठल चौराहे से सती गेट तक सड़क चौड़ीकरण का काम पहले ही शुरू हो चुका है।

निर्माण कार्य की समय सीमा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य 2027 तक, यानी सिंहस्थ आयोजन से 6 महीने पहले ही पूरे कर लिए जाएं, ताकि आखिरी समय में कोई समस्या न हो।

90 प्रवेश द्वारों से जुड़ेगा घाट क्षेत्र
शिप्रा नदी के बाएं तट पर निर्मित हो रहे 14.5 किमी लंबे नवीन घाटों पर श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु 65 प्रवेश-निर्गम मार्ग चिन्हित किए गए हैं। कुल 90 प्रवेश द्वारों को एप्रोच मार्गों और पार्किंग से जोड़ा जाएगा।

]]>
Wed, 13 May 2026 17:51:39 +0530 news desk MPcg
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे उज्जैन और किया उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण ! https://citytoday.co.in/5748 https://citytoday.co.in/5748 जो कहा वो किया 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अचानक पहुंचे उज्जैन और किया उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण 

किसान के चेहरे पर खुशी ही हमें सुकून देती है-मुख्यमंत्री डॉ यादव

गेहूं, चना ,मसूर तीनों की खरीदी मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लगातार की जा रही है

आवश्यकता पड़ने पर गेहूं खरीदी की अंतिम तिथि को भी आगे बढ़ाया जाएगा-मुख्यमंत्री डॉ यादव

किसानों की उपज की तौल पारदर्शिता से हो और प्रक्रिया में कोई लापरवाही ना हो – मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव 

उज्जैन
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  अचानक उज्जैन पहुंचकर सेवा सहकारी संस्था दताना और सुरजनवासा के ग्राम मानपुरा स्थित उपार्जन केंद्र एग्रो स्टील साइलो पर गेहूं खरीदी की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया और किसानों से संवाद कर उपार्जन प्रक्रिया की यथास्थिति ली। बिना पूर्व सूचना के मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का आगमन उपार्जन व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए था। 

          मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और उपार्जन प्रक्रिया पारदर्शिता और सुगमता से संचालित करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार द्वारा गेहूं, चना ,मसूर तीनों की खरीदी लगातार की जा रही है। किसान भाईयों की सुविधा के लिए सभी उपार्जन केद्रों पर पीने के पानी की व्यवस्था ,बैठने के लिए छाया की व्यवस्था, अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं और जिले में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। उन्‍होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर गेहूं खरीदी की अंतिम तिथि को भी आगे बढ़ाया जाएगा। 

     मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निरीक्षण के दौरान तौल व्यवस्था, भंडारण, भुगतान प्रक्रिया और उपार्जन केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, किसानों की उपज की तौल पारदर्शिता से हो और उपार्जन का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी भी दी कि उपार्जन प्रक्रिया में लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की जाएगी। 

मुख्यमंत्री डॉ यादव उपार्जन केंद्र पर निरीक्षण के दौरान पूरी तरह किसानों के रंग में रंगे

मुख्यमंत्री डॉ यादव उपार्जन केंद्र पर निरीक्षण के दौरान पूरी तरह किसानों के रंग में रंगे नजर आए।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव का औचक उपार्जन केंद्र पहुंचने पर किसानों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता पर किसानों ने कहा कि मुख्यमंत्री उनके हर सुख-दुख में हमेशा साथ रहते हैं और किसानों का हित सर्वोपरि रखते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषकों से संवाद किया और ट्रैक्टर ट्राली पर चढ़कर गेहूं की फसल की गुणवत्ता भी देखीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसान भाइयों से कहा कि कोई भी समस्या आने पर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन सदैव आपके साथ हैं। हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसानों की उपज का समय पर विक्रय हो और उसकी राशि उनके खातों में समय सीमा में हस्तांतरित हो। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से किसान भाइयों ने उपार्जन प्रक्रिया में तौल, बारदाने की उपलब्धता,भुगतान और परिवहन संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। ग्राम दताना मताना निवासी किसान श्री अल्ताफ पटेल ने बताया कि उनकी गेहूं की फसल अच्‍छी हुई है और सरकार के द्वारा की जा रही गेहूं खरीदी के बाद गेहूं के उपज की राशि भी व्यवस्थित रूप से मिल रही हैं। साथ ही बाजार में भी गेहूं के दाम उचित रूप से प्राप्त हो रहे हैं। कृषक श्री पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा जो कार्य किसानों के हित में किए गए हैं उससे हमारी आय में वृद्धि हुई है। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कृषक श्री पटेल से कहां कि आप किसान भाईयों के चेहरे की खुशी ही हमें सुकून देती हैं। 

          निरीक्षण के दौरान उज्‍जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री रवि सौलंकी और अन्‍य स्‍थानीय जन प्रतिनिधि, संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजीपी श्री राकेश गुप्ता, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, पुलिस अ‍धीक्षक श्री प्रदीप शर्मा एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

]]>
Wed, 06 May 2026 12:56:55 +0530 news desk MPcg
महाकालेश्वर मंदिर परिसर में हुआ बड़ा खुलासा, मिली एक और शिवलिंग और गुफानुमा संरचना https://citytoday.co.in/5717 https://citytoday.co.in/5717 उज्जैन 

उज्जैन में बाबा महाकाल के आंगन में एक बार फिर 'महादेव प्रकट हुए'। महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में चल रही खुदाई के दौरान यहां एक प्राचीन शिवलिंग मिला। इसके साथ ही एक गुफानुमा संरचना भी निकली। मंदिर परिसर में पूर्व में भी प्राचीन प्रतिमाएं मिल चुकी हैं। मई 2020 में परमारकालीन मंदिर के अवशेष और मूर्तियां मिली थीं। महाकालेश्वर मंदिर परिसर की इस खुदाई ने छह वर्ष बाद फिर उज्जैन की प्राचीन विरासत को जीवंत करने के संकेत दिए हैं। टनल और वेटिंग हॉल निर्माण के दौरान खुदाई में ये शिवलिंग और गुफानुमा संरचना मिलीं। इस प्राचीन वैभव ने न सिर्फ आस्था में बढ़ोत्तरी की, बल्कि क्षेत्र की गहरी पुरातात्विक परतों की ओर भी ध्यान खींचा है।

करीब 1000-1200 वर्ष पुराना बताया जा रहा

संभावना जताई जा रही है कि यह शिवलिंग और गुफा परमार कालीन हो सकते हैं। इन्हें करीब 1000-1200 वर्ष पुराना बताया जा रहा है।

सुबह करीब 5 बजे पोकलेन ऑपरेटर को खुदाई के दौरान शिवलिंग दिखा तो तुरंत खुदाई रोक दी गई

महाकालेश्वर मंदिर के प्रस्तावित गेट-4 के पास निर्माण कार्यों के लिए खुदाई का काम चल रहा है।  सुबह करीब 5 बजे पोकलेन ऑपरेटर को खुदाई के दौरान शिवलिंग दिखा तो तुरंत खुदाई रोक दी गई। इसके बाद पुजारियों ने विधि- विधान से पूजा-अर्चना कर शिवलिंग को सुरक्षित करवा दिया।

शिवलिंग के साथ अन्य अवशेष जैसे नंदी प्रतिमा या प्राचीन स्थापत्य के हिस्से मिलने की संभावना इस क्षेत्र को संभावित पुरातात्विक स्थल के रूप में स्थापित करती है

विशेषज्ञों के अनुसार, शिवलिंग के साथ अन्य अवशेष जैसे नंदी प्रतिमा या प्राचीन स्थापत्य के हिस्से मिलने की संभावना इस क्षेत्र को संभावित पुरातात्विक स्थल के रूप में स्थापित करती है। अब इस खोज का अहम पहलू इसकी प्राचीनता तय करना है। जल्द ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण या राज्य पुरातत्व विभाग की टीम वैज्ञानिक परीक्षण करेगी।

मई 2020 में महाकाल मंदिर विस्तार के दौरान 25- 30 फीट गहराई में परमारकालीन मंदिर के अवशेष और मूर्तियां मिली

महाकालेश्वर मंदिर परिसर में पूर्व में भी पुरानी प्रतिमाएं मिल चुकी हैं। मई 2020 में महाकाल मंदिर विस्तार के दौरान 25- 30 फीट गहराई में परमारकालीन मंदिर के अवशेष और मूर्तियां मिली थीं। वर्तमान खोज उसी ऐतिहासिक श्रृंखला का विस्तार हो सकती है।

प्रमुख बिंदु
महाकालेश्वर मंदिर परिसर में चल रहा निर्माण कार्य
खुदाई में निकला प्राचीन वैभव
शिवलिंग और गुफा मिले
बाबा महाकाल के आंगन में 'प्रकट हुए महादेव'
खुदाई के दौरान मिले शिवलिंग की पुजारियों ने की पूजा-अर्चना
गुफानुमा संरचना भी सहेजी

]]>
Sat, 02 May 2026 13:39:58 +0530 news desk MPcg
बाबा महाकाल के दर पहुंचे एक्ट्रेस जानकी बोदीवाला, नंदी महाराज के कानों में कहि मनोकामना https://citytoday.co.in/5616 https://citytoday.co.in/5616

उज्जैन 
 अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' से हिंदी फिल्मों में कदम रखने वाली अभिनेत्री जानकी बोदीवाला ने बुधवार को उज्जैन पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंची। अभिनेत्री ने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की भस्म आरती और पूजन में भाग लिया। भस्म के दौरान हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहे और पूरा मंदिर परिसर ओम नमः पार्वती पतये हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। मुख्य रूप से गुजराती सिनेमा में सक्रिय अभिनेत्री जानकी बोदीवाला बाबा महाकाल के दर पर भक्ति के रंग में रंगी नजर आई। नंदी मंडपम के पास बैठकर उन्होंने बाबा का ध्यान किया और नंदी महाराज के गानों में अपनी मनोकामना कही। दर्शन के बाद अभिनेत्री ने कहा, "बाबा महाकाल के दर्शन के अनुभव को शब्दों में बयां कर पाना नामुमकिन है क्योंकि यह भावना हमारे मन के भीतर होती है। आज बहुत अच्छे से दर्शन हुए और मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने इतने अच्छे दर्शन कराने में हमारी मदद की। बाबा से यही कामना है कि वो बार-बार अपने दर पर बुलाते रहें।"

जानकी ने अपने करियर की शुरुआत ब्लॉकबस्टर गुजराती फिल्म 'छेलो दिवस' से की थी, जिसके बाद उन्होंने 'नाड़ी दोष' जैसी कई सफल फिल्में दीं। हाल ही में उन्होंने अजय देवगन के साथ बॉलीवुड फिल्म 'शैतान' में अपनी दमदार एक्टिंग से देशभर में पहचान बनाई है। सिनेमा और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सक्रिय जानकी बाबा का आशीर्वाद लेकर बेहद अभिभूत दिखीं।

बता दें कि अभिनेत्री ने पहले गुजराती फिल्म वश में काम किया, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया। इसी फिल्म का रीमेक बॉलीवुड में 'शैतान' के नाम से बना और शैतान में भी जानकी को ही बतौर लीड कास्ट किया गया, जो एक वशीकरण से पीड़ित लड़की है। गुजराती फिल्म वश का दूसरा सीक्वल 'वश लेवल-2' भी साल 2025 में रिलीज हो चुका है। इस फिल्म ने भी सिनेमा पर गहरी छाप छोड़ी। फिल्म का डायरेक्शन कृष्णदेव याग्निक ने किया और फिल्म में जानकी के अलावा, हितू कनोडिया, हितेन कुमार और मोनल गज्जर ने अहम रोल्स किए हैं।

]]>
Thu, 23 Apr 2026 18:23:42 +0530 news desk MPcg
एमजेएफ लॉयन महेश मालवीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के पद पर निर्वाचित हुए https://citytoday.co.in/5523 https://citytoday.co.in/5523 उज्जैन

उज्जैन में Lions Clubs International डिस्ट्रिक्ट 3233 G-2, पृथ्वी की भव्य डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर नेतृत्व परिवर्तन के तहत MJF लॉयन प्रवीण वशिष्ठ (उज्जैन) के स्थान पर MJF लॉयन महेश मालवीय (भोपाल) के वर्ष 2026–27 के डिस्ट्रिक्ट ३२३३ जी-२ के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के पद पर निर्वाचित हुए ।

डिस्ट्रिक्ट 3233 G-2, जिसमें 166 क्लब और लगभग 3,000 समर्पित सदस्य शामिल हैं, सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस गरिमामय अवसर पर एमजेएफ लॉयन महेश मालवीय एवं उनकी धर्मपत्नी लॉयन गायत्री मालवीय सेवा कर सेवा, समर्पण और नेतृत्व की नई ऊर्जा का संकल्प लिया। वे शीघ्र ही अंतरराष्ट्रीय मंच पर आयोजित Lions International Convention में Hong Kong में सहभागिता कर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे एवं हांगकांग में शपथ ग्रहण करेंगे ।

भोपाल के प्रतिष्ठित समाजसेवी लायन महेश मालवीय पिछले 30 वर्षों से लॉयंस क्लब से जुड़े हुए हैं और इस दौरान उन्होंने Lions Clubs International के माध्यम से विभिन्न सेवा परियोजनाओं में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना से जिले को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

इस गौरवपूर्ण क्षण पर उनके होम क्लब, लॉयंस क्लब ऑफ भोपाल ग्लोरियस, के सदस्यों—लायन डॉ. मनोज वर्मा, लायन दीपक गुप्ता, लायन प्रकाश पाटिल, लायन सुमित अग्रवाल, लायन डा. गगन कांत त्रिपाठी, एडवोकेट लायन सुरेश मालवीय, लायन हरिश चतुर्वेदी, लायन शुभ्राजी, लायन अजय अग्रवाल, लायन संजीव मिश्रा, लायन ऋतू अग्रवाल, लायन रचना गिरी, लायन आशीष जैन, लायन कमलेश विश्वकर्मा, एवं लायन रोहित सिसोदिया—ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

]]>
Tue, 14 Apr 2026 18:03:16 +0530 news desk MPcg
उज्जयिनी आस्था से आगे अब बनेगी उत्कर्ष की नगरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव https://citytoday.co.in/5309 https://citytoday.co.in/5309 उज्जयिनी आस्था से आगे अब बनेगी उत्कर्ष की नगरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मेडिसिटी से बनेगी नई पहचान
उज्जैन 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पुराकाल से धर्म और संस्कृति की राजधानी रही उज्जयिनी अब विकास के नए आयाम गढ़ रही है। उज्जयिनी अब केवल श्रद्धा और आध्यात्म का ही केंद्र नही, उत्कर्ष, आधुनिकता और समग्र विकास की नगरी बनने की ओर अग्रसर है। हम उज्जैन को स्वास्थ्य उपचार, अधोसंरचना विकास और सांस्कृतिक वैभव के संगम के रूप में विकसित करने के लिए संकल्पित प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को कालिदास अकादमी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने उज्जैन जिले में आयोजित नि:शुल्क जांच एवं उपचार शिविर के समापन समारोह में सहभागिता कर उज्जैन के समग्र विकास को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं बताईं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि उज्जैन में प्रस्तावित मेडिसिटी परियोजना शहर की पहचान को नई दिशा देगी। अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त यह मेडिसिटी न केवल उज्जैन बल्कि पूरे मालवा-निमाड़ क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र बनेगी। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि आगामी सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार के विकास कार्यों को तेज़ी से पूरा किया जा रहा है। उज्जैन की सभी दिशाओं में जरूरत के अनुसार 8 लेन, 6 लेन और 4 लेन सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। पेयजल, स्वच्छता, परिवहन और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर और सुव्यवस्थित अनुभव मिल सके। उज्जैन में हुए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस प्रकार के नवाचार समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। सरकार जनकल्याण के ऐसे प्रयासों को निरंतर बढ़ावा देगी। हम इसे व्यापक स्तर पर लागू करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उज्जयिनी अब विकास, स्वास्थ्य, आध्यात्म और आधुनिकता का उभरता हुआ केंद्र बन रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हृदय जांच अभियान के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद हार्ट अटैक की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इन पीड़ितों में 15 से लेकर 30 साल की आयु के लोग अधिक हैं। सबसे अधिक मौतें हार्ट अटैक से हो रही है, यह आंकड़े अत्यंत कष्टकारी एवं सचेत करने वाले हैं। इस चुनौती का समाधान खोजने के लिए इंदौर, उज्जैन और आसपास के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल एक साथ आए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अभियान में लगीं उज्जैन जिले की करीब 5000 आशा कार्यकर्ताओं को 2-2 हजार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की और बहनों का आभार मानकर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज जन्म दिवस के अवसर पर पहले किसान और अब आम नागरिकों की स्वास्थ्य की चिंता करते हुए सेवा की संकल्प की पूर्ति की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पहले हृदय की बीमारी होने पर अधिकांश मरीज इलाज के लिए गुजरात जाते थे। लेकिन अब आयुष्मान भारत योजना शुरू होने के बाद उन्हें सही समय पर मध्यप्रदेश में ही उचित इलाज मिल रहा है। हृदय की बीमारियों के संदर्भ में उज्जैन में हुआ यह अभिनव प्रयास बेहद सफल रहा है। आज एक संकल्प की सिद्ध हुई है। उज्जैन जिले की धरती से एक अनोखा मॉडल बना है। अब इसे उज्जैन संभाग के शेष 6 जिलों में भी लागू किया जाएगा। उसके बाद यह अभियान प्रदेश स्तर पर क्रियान्वित होगा। आज हम सभी को यह संकल्प लेने की आवश्यकता है कि हृदय संबंधी जांच एवं बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को प्रेरित करें। अगर किसी के साथ आर्थिक तंगी है तो राज्य सरकार मदद के लिए पूरी तरह से साथ खड़ी है।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने भी अपने विचार व्‍यक्‍त किए और मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव को जन्‍म दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बताया गया कि विगत 02 माह में 104 विभिन्‍न स्‍थानों पर जांच शिविर लगाए गए। इनमें 26 हजार विभिन्‍न प्रकार की जांचें की गईं और 48 लोगों की सफलता पूर्वक बाईपास सर्जरी की गई।

कार्यक्रम में संजय अग्रवाल, राजेश धाकड़, रवि सोलंकी, प्रदीप उपाध्याय,राय सिंह सेंधव, सत्यनारायण खोईवाल, पूर्व मंत्री पारस जैन, रूप पमनानी,राजेन्द्र भारती, सम्राट विक्रमादित्य विश्विद्यालय कुलगुरु अर्पण भारद्वाज उपस्थित रहे।

]]>
Thu, 26 Mar 2026 13:16:41 +0530 news desk MPcg
सिंहस्थ&2028 में दुनिया देखेगी सनातन संस्कृति का वैभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव https://citytoday.co.in/5259 https://citytoday.co.in/5259 सिंहस्थ-2028 में दुनिया देखेगी सनातन संस्कृति का वैभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

गुड़ी पड़वा, सृष्टि आरम्भ उत्सव पर धर्मनगरी उज्जैन में राम घाट पर हुआ भव्य आयोजन
पार्श्व गायक विशाल मिश्रा की प्रस्तुति, ड्रोन शो, लेजर शो और भव्य आतिशबाजी ने बांधा समां

उज्जैन 

विक्रमोत्सव-2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि धार्मिक नगरी उज्जैन का परमात्मा ने भाग्य विशेष रूप से लिखा है। जो भी व्यक्ति एक बार उज्जैन आता है, उसका जीवन संवर जाता है। मां शिप्रा के पावन तट पर बसी यह नगरी अनादि काल से अस्तित्व में है और हर युग में इसकी महिमा अक्षुण्ण रही है। उज्जैन, जिसे प्राचीन काल में अवंतिका और उज्जयिनी के नाम से जाना जाता था, 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर का धाम है। वर्षप्रतिपदा के इस विशेष दिन विक्रम संवत 2083 के आगमन का उल्लास पूरे शहर में देखा गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के राम घाट पर आयोजित सृष्टि आरंभ उत्सव का शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज जब दुनिया आधुनिक तकनीकों जैसे ड्रोन का उपयोग युद्ध में कर रही है, वहीं ड्रोन तकनीक उज्जैन में देवी-देवताओं की झलक आस्था और संस्कृति का अनूठा संगम प्रस्तुत कर रही है। यह सनातन संस्कृति की वैश्विक स्वीकृति का प्रतीक है। करीब दो हजार वर्ष पूर्व उज्जैन के महान सम्राट विक्रमादित्य ने विदेशी आक्रांताओं को परास्त कर राष्ट्र की रक्षा की और सुशासन की मिसाल कायम की। उनका 32 पुतलियों वाला सिंहासन, नवरत्नों की विद्वता, वीरता और दानशीलता आज भी प्रेरणा का स्रोत है। आज विक्रमादित्य की इसी गौरवगाथा को पुनर्जीवित करते हुए पूरे प्रदेश में विक्रमोत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव न केवल संस्कृति का उत्सव है, बल्कि सुशासन और प्रशासनिक आदर्शों की पुनर्स्थापना का प्रतीक भी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में आगामी सिंहस्थ-2028 की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार का सिंहस्थ अभूतपूर्व और ऐतिहासिक होने वाला है। उज्जैन को जोड़ने वाले सभी मार्गों को फोरलेन और सिक्सलेन बनाया जा रहा है, वहीं मां शिप्रा के तट पर लगभग 30 किलोमीटर लंबे नवीन घाट विकसित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन को व्यापार और उद्योग की दृष्टि से भी विकसित किया जा रहा है। विक्रम उद्योगपुरी, मेडिकल डिवाइस पार्क जैसे प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 12,500 एकड़ का औद्योगिक क्षेत्र पूर्ण रूप से विकसित हो चुका है और अतिरिक्त 5 हजार एकड़ क्षेत्र में नया पार्क तैयार किया जा रहा है। साथ ही नए एयरपोर्ट और हेलीकॉप्टर सेवाओं की योजना से धार्मिक तीर्थाटन को नई ऊंचाई देने का प्रयास है। आने वाले समय में उज्जैन न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक, औद्योगिक और वैश्विक पहचान का केंद्र बनेगा। जब 2028 में सिंहस्थ का विराट स्वरूप दुनिया के सामने आएगा, तब पूरी दुनिया सनातन संस्कृति का वैभव देखेंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, सृष्टि आरम्भ उत्सव के पावन अवसर पर धर्मनगरी उज्जैन में भव्य और आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिप्रा तट स्थित रामघाट,दत्त अखाड़ा घाट पर आयोजित इस महोत्सव में आस्था, संस्कृति और आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। इसके बाद प्रसिद्ध पार्श्व गायक विशाल मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से श्रद्धालुओं और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने संगीत का आनंद लिया और नववर्ष का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। गुड़ी पड़वा, जिसे हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के प्रारंभ का प्रतीक माना जाता है, से पूरे शहर में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

भव्य ड्रोन-शो, लेजर-शो और आकर्षक आतिशबाजी से आकाश को भर दिया रोशनी और रंगों से

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य ड्रोन-शो, लेजर-शो और आकर्षक आतिशबाजी रही, जिसने शिप्रा तट के आकाश को रोशनी और रंगों से भर दिया। ड्रोन-शो के माध्यम से धार्मिक एवं सांस्कृतिक संदेशों का मनोहारी प्रदर्शन किया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह अभिभूत हो उठा।

विभिन्न साहित्य का विमोचन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा कार्यक्रम में महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ का विक्रम पंचांग 2083, संस्कृति संचालनालय का कला पंचांग, बिमल कृष्ण दास की 84 महादेव, रामस्वरूप दास की ओरछाधीश, वीर भारत न्यास के महर्षि अत्रि, महर्षि अंगिरा, धनवंतरी, महर्षि अगस्त्य, भरत मुनि के भारत निधि मोनोग्राफ, महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ की अष्टावक्र गीता, नारद गीता, ब्राह्मण गीता, गर्भ गीता, उत्तर गीता का विमोचन किया।

विक्रमोत्सव अंतर्गत आयोजित सृष्टि आरम्भ उत्सव ने धार्मिक आस्था के साथ संगीत, संस्कृति और तकनीक के संगम के रूप में उज्जैन को एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान प्रदान की। सृष्टि आरम्भ उत्सव ने उज्जैन की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आस्था और आधुनिक आयोजन क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज,विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा,महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, विक्रमादित्य शोधपीठ निदेशक डॉ. श्रीराम तिवारी, संजय अग्रवाल, राजेश धाकड़, राजेश कुशवाह, नरेश शर्मा, राजेंद्र भारती और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

]]>
Fri, 20 Mar 2026 17:00:51 +0530 news desk MPcg
उज्जैन में ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन, CM मोहन और मंत्री सिंधिया करेंगे शिरकत https://citytoday.co.in/5050 https://citytoday.co.in/5050 Tue, 24 Feb 2026 15:11:39 +0530 news desk MPcg आगर&मालवा जिले में 31.25 किलो एमडी जब्त, आमला में नशे की फैक्ट्री ने खोले बड़े राज मास्टरमाइंड अब भी फरार I https://citytoday.co.in/4781 https://citytoday.co.in/4781 Mon, 12 Jan 2026 15:54:10 +0530 news desk MPcg उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास चला बुलडोजर, 3 मंजिला अवैध होटल को गिराया, मची अफरा&तफरी https://citytoday.co.in/4757 https://citytoday.co.in/4757 Mon, 05 Jan 2026 19:01:07 +0530 news desk MPcg उज्जैन में गूगल मैप से क्राउड मैनेजमेंट, श्रद्धालु सीधे पार्किंग तक पहुंच रहे https://citytoday.co.in/4731 https://citytoday.co.in/4731 उज्जैन 

उज्जैन में 25 दिसंबर के बाद से महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. देश के अलग–अलग राज्यों से लाखों भक्त अपने निजी वाहनों से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंच रहे हैं, लेकिन इस भारी भीड़ के बीच शहर की यातायात व्यवस्था को संभालना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया था. अब इस चुनौती से निपटने के लिए उज्जैन पुलिस ने एक हाईटेक और अनोखा तरीका अपनाया है.

महाकाल मंदिर में प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. सामान्य दिनों में रोज़ाना 5 से 6 हजार चार पहिया वाहन उज्जैन आते हैं, जबकि छुट्टियों में यह संख्या 10 से 12 हजार तक पहुंच जाती है. गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों से आने वाले श्रद्धालु गूगल मैप के सहारे सीधे शहर के अंदरूनी और संकरे रास्तों में प्रवेश कर रहे थे, जिससे कई इलाकों में भीषण जाम की स्थिति बन रही थी.

गूगल मैप से ट्रैफिक कंट्रोल

महाकाल मंदिर में प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. सामान्य दिनों में 5-6 हजार चार पहिया वाहन आते हैं, जबकि छुट्टियों में यह संख्या बढ़कर 10–12 हजार तक हो जाती है. श्रद्धालु गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों से आते हैं और गूगल मैप के जरिए संकरे रास्तों में प्रवेश करते हैं। इससे कई इलाकों में भीषण जाम बन जाता था. उज्जैन पुलिस ने इस समस्या का हाईटेक समाधान निकाला। पहली बार गूगल मैप को क्राउड मैनेजमेंट का हथियार बनाया गया। आईटी एक्सपर्ट्स और साइबर टीम के साथ मिलकर पुलिस ने गूगल मैप के रूट सिस्टम में बदलाव किया. अब जैसे ही किसी मार्ग पर जाम बनता है, वह सड़क गूगल मैप से तुरंत हटा दी जाती है और खाली वैकल्पिक मार्ग सक्रिय कर दिया जाता है।

श्रद्धालुओं को दिखेंगे रास्ते

इस व्यवस्था के तहत बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को गूगल मैप पर केवल वही रास्ते दिखाई देते हैं जो पुलिस द्वारा तय किए गए हैं. भीड़भाड़ वाले और संकरे रास्तों को मैप से ब्लॉक कर दिया गया, जबकि बाहरी रिंग रोड और डेडिकेटेड पार्किंग रूट को नेविगेशन में दिखाया जा रहा है।

रियल टाइम ट्रैफिक मॉनिटरिंग

10 सदस्यीय पुलिस टीम सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक रियल टाइम ट्रैफिक की निगरानी करती है. जिस मार्ग पर जाम बनता है, उसे तुरंत डायवर्ट किया जाता है. गूगल मैप पर उस रूट को हटा दिया जाता है और केवल वैकल्पिक मार्ग दिखाया जाता है. इस काम के लिए गुरुग्राम की आईटी कंपनी को हायर किया गया है, जो गूगल एल्गोरिदम के जरिए केवल खाली रूट ही दिखाती है।

जनवरी तक VIP दर्शन बंद

महाकाल मंदिर समिति ने नए साल की भीड़ को देखते हुए 12 दिन के लिए नई व्यवस्थाएं लागू की हैं. 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग बंद. श्रद्धालु केवल ऑफलाइन बुकिंग करा सकेंगे.1 जनवरी की भस्म आरती के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार की बुकिंग पूरी तरह बंद. 5 जनवरी तक VIP दर्शन व्यवस्था भी बंद, केवल VVIP श्रद्धालुओं को सुविधा. बीते तीन दिनों में 5.50 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. 

उज्जैन पुलिस ने गूगल मैप को क्राउड मैनेजमेंट का हथियार बनाया
इसी समस्या को देखते हुए उज्जैन पुलिस ने पहली बार गूगल मैप को क्राउड मैनेजमेंट का हथियार बनाया है. पुलिस ने आईटी एक्सपर्ट्स और साइबर टीम के साथ मिलकर गूगल मैप के रूट सिस्टम में बदलाव किया है. अब जैसे ही किसी मार्ग पर जाम की स्थिति बनती है, उस सड़क को गूगल मैप से तुरंत हटा दिया जाता है और खाली वैकल्पिक मार्ग को सक्रिय कर दिया जाता है.

मैप पर वही रूट दिखता है, जो पुलिस तय करती है सीएसपी राहुल देशमुख ने कहा- चार धाम स्मार्ट पार्किंग और हरसिद्धि मंदिर की पाल के पास बनी पार्किंग महाकाल मंदिर के सबसे नजदीक हैं। यहां देशभर से आने वाले श्रद्धालु गूगल मैप के जरिए भीड़भाड़ वाले इलाकों से शहर में प्रवेश कर जाते थे, जिससे जाम की स्थिति बनती थी। इससे बचने के लिए तकनीकी डेटा का उपयोग कर वाहनों को भीड़भाड़ वाले मार्गों पर जाने से रोक दिया जाता है।

गूगल मैप पर श्रद्धालुओं को वही डेडिकेटेड रूट दिखाया जाता है, जो उन्हें संकरे रास्तों और शहर के अंदरूनी क्षेत्रों से बचाते हुए सीधे बाहरी मार्गों से पार्किंग तक पहुंचाता है। इस प्रक्रिया पर यातायात और साइबर टीम लगातार काम कर रही है।

आईटी कंपनी के साथ रियल टाइम ट्रैफिक की निगरानी सीएसपी देशमुख ने बताया- पुलिस की 10 सदस्यीय टीम सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक रियल टाइम ट्रैफिक की निगरानी करती है। जिस मार्ग पर यातायात बढ़ता है या जाम की स्थिति बनती है, उसे तुरंत डायवर्ट कर दिया जाता है।

इसके बाद गूगल मैप पर उस रूट को हटा दिया जाता है और श्रद्धालुओं को केवल वही वैकल्पिक मार्ग दिखाया जाता है, जिससे वे सीधे पार्किंग तक पहुंच सकें। इसके लिए गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी को हायर किया है। यह कंपनी गूगल के एल्गोरिदम के जरिए केवल खाली रूट को ही दिखाती है।

रियल टाइम में बदल रहे रूट, सीधे पार्किंग तक पहुंच रहे वाहन सीएसपी देशमुख ने बताया कि डेडिकेटेड टीम द्वारा रियल टाइम में रूट बदले जा रहे हैं। गूगल मैप की सहायता से महाकाल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु पुलिस के बताए रास्तों से सीधे पार्किंग तक पहुंच रहे हैं, वह भी बिना शहर में प्रवेश किए। मंदिर के आसपास के मुख्य क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के वाहन और दुकानों को सड़कों पर लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

फिर भी श्रद्धालु बेगमबाग होते हुए स्मार्ट पार्किंग में वाहन खड़े कर रहे हैं। इसके चलते बेगमबाग, महाकाल घाटी, गुदरी चौराहा, हरसिद्धि मंदिर, जंतर-मंतर, जयसिंहपुरा, रेलवे क्रॉसिंग और शक्तिपथ की पार्किंग के मार्गों पर सबसे अधिक जाम की स्थिति बन रही है। इसे देखते हुए मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंगों का उपयोग करने की अपील की है।

भस्म आरती की बुकिंग और VIP दर्शन व्यवस्था 5 जनवरी तक बंद महाकाल मंदिर समिति ने नव वर्ष की भीड़ को देखते हुए 12 दिन के लिए नई व्यवस्थाएं लागू की हैं। 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग बंद कर दी गई है। श्रद्धालु केवल ऑफलाइन बुकिंग करा सकेंगे। वहीं, 1 जनवरी को होने वाली भस्म आरती के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार की बुकिंग पूरी तरह बंद कर दी गई है।

बीते तीन दिन में 5.50 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने के बाद समिति ने शनिवार से 5 जनवरी तक प्रोटोकॉल (VIP) दर्शन व्यवस्था भी बंद कर दी है। इस अवधि में केवल वीवीआईपी श्रद्धालुओं को ही प्रोटोकॉल सुविधा मिलेगी।

]]>
Wed, 31 Dec 2025 14:35:49 +0530 news desk MPcg
उज्जैन में संतों का विरोध: IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को मैदान में खेलने की अनुमति नहीं देंगे https://citytoday.co.in/4712 https://citytoday.co.in/4712 उज्जैन 

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और दो हिन्दुओं की हत्या पर भारत में भी बांग्लादेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। देश के कई शहरों में हिंदूवादी संगठन लगातार बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन कर उसे सबक सिखाने। 

इधर, IPL 2026 के लिए खरीदे गए एकमात्र बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान का के विरोध में उज्जैन के साधु-संत भी मैदान में उतर गए हैं। रहमान को KKR ने 9.2 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा है।

सड़कों में विरोध की चेतावनी

दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के बीच उज्जैन में साधु-संत भी अब मुखर हो गए हैं। उन्होंने भी बांग्लादेश के खिलाफ मोर्चा खोलकर आगामी IPL टूर्नामेंट में किसी भी बांग्लादेशी खिलाड़ी को नहीं खिलाने की चेतावनी दी है।

संतों ने कहा की हमारे एक राज्य से भी छोटा देश हमें आंख दिखा रहा है। क्रिकेट के नाम पर हम उनकी झोली भरे ये नहीं चलेगा। जैसे पहले पाकिस्तान टीम का विरोध करते हुए बाला साहेब ठाकरे ने पिच खोदकर मैच रुकवाया था। वैसा ही इस बार नागा साधु संतो की टोली करेगी। संतो ने कहा की किसी भी बांग्लादेशी खिलाडी को खिलाया तो संत सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे। और मैच के दौरान हंगामा करेंगे।

पिच उखाड़कर फेकेंगे

ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के गादीपति महावीर नाथ ने कहा- बांग्लादेश के खिलाड़ी आईपीएल खेलने आए तो साधु समाज अब पिच उखाड़ने का काम करेगा। मैच के दौरान हंगामा करेंगे, हम अपनी भाषा में समझायेंगे। आईपीएल में करोड़ों रुपए देकर बांग्लादेश के खिलाडी को खरीदा जा रहा है। इनका बहिष्कार हो, उनको यहां से भगाया जाए। जिस तरह से पाकिस्तान के मैच के दौरान बाला साहेब ठाकरे ने पिच उखाड़ी थी उसी तरह हम नागा साधु भी एकत्रित होकर पिच उखाड़कर हंगामा करेंगे और खेलने नहीं देंगे।

पीएम से एक्शन लेने की मांग

रामादल अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रामेश्वर दास ने कहा बांग्लादेश हमारे एक राज्य से भी छोटा है, जहां हिन्दुओं को जलाया जा रहा है। पीएम को एक्शन लेना चाहिए। सरेआम उपद्रव कर रहे है। हिन्दुस्तान में क्रिकेटर की कमी है क्या, ऐसा करेंगे तो इनकी टीम खत्म करना चाहिए।

महंत विशाल दास ने कहा कि देश के उद्योगपति भारत के खिलाड़ियों को प्रमोट करने की जगह बांग्लादेश के खिलाड़ियों को खिला रहे है। ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। आईपीएल में बांग्लादेश के खिलाड़ियों को खरीद रहे है। अखिल भारतीय संत समिति उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे जो इनको खिला रहे। बांग्लादेश के साथ कोई मैच नहीं खेला जाना चाहिए।

 

]]>
Sat, 27 Dec 2025 14:31:51 +0530 news desk MPcg
महाकाल मंदिर में 31 दिसंबर को ऑफलाइन भस्म आरती बुकिंग बंद, नए साल पर होंगे दर्शन https://citytoday.co.in/4673 https://citytoday.co.in/4673 उज्जैन
 ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 31 दिसंबर को भस्म आरती की ऑफलाइन बुकिंग व्यवस्था बंद रहेगी। भीड़ भरे दिनों में दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था को पहले से ही ब्लाक कर दिया गया है। ऐसे में एक जनवरी को देश-विदेश से आने वाले दर्शनार्थियों को कार्तिकेय मंडपम से चलायमान दर्शन होंगे।

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नए साल 2026 के अवसर पर भगवान महाकाल के दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थियों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए दर्शन की व्यापक योजना बनाई गई है। 31 दिसंबर को भस्म आरती का ऑफलाइन पंजीकरण बंद रहेगा।

एक जनवरी को दर्शनार्थियों को कार्तिकेय मंडपम से चलायमान दर्शन कराए जाएंगे। चलित भस्म आरती दर्शन का समय सुबह चार बजकर, 15 मिनट से रहेगा। भस्म आरती के बाद आम दर्शन का सिलसिला शुरू होगा। सामान्य दर्शनार्थियों को चारधाम मंदिर से शक्तिपथ के रास्ते त्रिवेणी संग्रहालय द्वार से महाकाल महालोक होते हुए मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। दर्शन के बाद श्रद्धालु आपातकालीन निर्गम द्वार से मंदिर के बाहर निकलकर बड़ा गणेश मंदिर, हरसिद्धि चौराहा होते हुए पुन: चारधाम मंदिर पहुंचेंगे।

]]>
Wed, 24 Dec 2025 12:09:22 +0530 news desk MPcg
महाकाल मंदिर में अब कैशलेस दान की सुविधा, ऑनलाइन आरती और शीघ्र दर्शन में ई&वालेट स्वीकार https://citytoday.co.in/4614 https://citytoday.co.in/4614 उज्जैन
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में देशभर से आने वाले भक्त कैशलेस दान कर रहे हैं। मंदिर समिति ने विभिन्न दान काउंटर तथा मंदिर परिसर में बारकोड लगाए हैं। इनके माध्यम से भक्त बिना किसी परेशानी के दान कर रहे हैं। मंदिर समिति जल्द ही लड्डू प्रसाद काउंटर पर भी कैशलेस सुविधा प्रदान करने वाली है।

मंदिर समिति महाकाल दर्शन करने आने वाले भक्तों को पूरी तरह कैशलेस सुविधा प्रदान करना चाहती है। भक्तों को भस्म आरती की ऑनलाइन बुकिंग तथा शीघ्र दर्शन टिकट में पहले से ही ई-वालेट की सुविधा दी जा रही है। लड्डू प्रसाद काउंटर, महाकालेश्वर व हरसिद्धि धर्मशाला, अन्न क्षेत्र तथा दान काउंटरों पर कैशलेस सुविधा प्रदान करने की शुरुआत हो गई है। मंदिर के दान काउंटर व परिसर में बारकोड लगाए गए हैं। देशभर से आने वाले दर्शनार्थी मंदिर के किसी भी कोने से बारकोड स्कैन कर दान कर सकते हैं।

नकद व कैशलेस दोनों सुविधा रहेगी

महाकाल मंदिर में लड्डू प्रसाद काउंटरों पर नगद व कैशलेस दोनों प्रकार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वजह कई बार नेटवर्क समस्या के चलते ई-पैमेंट में परेशानी आती है। कई बार तकनीकी खामी होने से इसमें समय अधिक लगता है। ऐसे में दर्शनार्थियों की सुविधा व व्यवस्था की दृष्टी से नकद भुगतान की सुविधा भी अनिवार्य है।

]]>
Thu, 18 Dec 2025 15:12:47 +0530 news desk MPcg
उज्जैन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में 20 साल बाद बड़ा बदलाव, 25 किलो चांदी के नए द्वार पर उकेरी गईं खास आकृतियां https://citytoday.co.in/4583 https://citytoday.co.in/4583 उज्जैन
 मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में बड़ा बदलाव किया गया है। यह बदलाव रविवार के दिन किया गया है। गर्भगृह में  25 किलो चांदी का द्वार लगाया गया है।  इसे विधि विधान से संध्या आरती करने के समय स्थापित किया गया।

महाकाल मंदिर के पुजारी भूषण व्यास के अनुसार, लगभग 20 वर्षों के बाद गर्भगृह के द्वार को बदला गया है। इसके द्वार का निर्माण जयपुर के कुशल कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है। गर्भगृह का आंतरिक और बाहरी परिसर पत्थर का बना हुआ है। इसके कारण नए दरवाजे की माप के आधार पर तैयारी की गई।

कोलकाता की भक्त ने बनवाया
महाकाल के गर्भगृह के बदले द्वार को कोलकाता की निवासी भक्त निभा प्रकाश ने बनवाया है। उन्होंने लकड़ी पर चांदी की मढ़ाई कराकर इसे बनवाया है। उन्होंने सभामंडप में नए द्वार का विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद द्वार को गर्भगृह के बाहर स्थापित किया गया। चांदी की आज के बाजार भाव के हिसाब से बात करें दो द्वार बनाने की अनुमानित कीमत 50 लाख से अधिक बताई जा रही है।

द्वार में उकेरी गई हैंये आकृतियां
मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने बताया कि द्वार के शीर्ष पर दो नंदी की आकृतियां है। इसके साथ ही उनके नीचे ॐ, त्रिशूल और सबसे निचले हिस्से में कलश की आकृति उकेरी गई है। आपको बता दें कि महाकाल के परम भक्त मंदिर में आकर ऐसे दान करते रहते हैं। करीब 4 महीने पहले ही बाबा महाकाल को सवा किलो चांदी का मुकुट दान किया गया था। यह दान यूपी के गाजियाबाद के भक्त सुनील कुमार यादव ने किया था।

 

]]>
Mon, 15 Dec 2025 18:43:44 +0530 news desk MPcg
उज्जैन एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, भूमि अधिग्रहण जल्द शुरू—जल्द उड़ान भरेंगे विमान https://citytoday.co.in/4498 https://citytoday.co.in/4498 उज्जैन

  उज्जैन एयरपोर्ट को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य शासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के बीच एमओयू के बाद जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरु होगी। प्रयास है कि सिंहस्थ से पहले एयरपोर्ट का शुभारंभ हो जाए ताकि महापर्व के दौरान श्रद्धालु और पर्यटकों को हवाई मार्ग से भी सीधे उज्जैन पहुंचने की सुविधा मिल सके। दताना हवाई पट्टी के एयरपोर्ट में विकसित होने के बाद यहां से एटीआर-72 हवाई जहाज उड़ान भर सकेंगे। साथ ही नाइट लैडिंग की सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी।

241 एकड़ जमीन की जरूरत

अभी देवास रोड ग्राम दताना में हवाई पट्टी है। जो चार्टड प्लेन की उड़ान के ही उपयोग में आती है। इसे विस्तारित करते हुए यहां एयरपोर्ट बनाया जाएगा। इसके लिए मौके पर करीब 241 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी। भू-अर्जन को लेकर प्रशासन ने सर्वे पूरा कर शासन को रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। सर्वे अनुसार भू-अजर्न में करीब 180 किसान व भवन स्वामी प्रभावित होंगे। मुआवजा सहित विकास पर करीब 475 करोड़ रुपए खर्च होने का आंकलन है। सर्वे और एमओयू होने के बाद अब एयरपोर्ट के लिए अगला कदम भू-अर्जन की कार्रवाई का रहेगा। सक्षम स्वीकृति मिलने के बाद संभावना है कि दिसंबर में भू-अर्जन की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। कलेक्टर रौशनकुमार सिंह ने बताया, एयरपोर्ट निर्माण को लेकर आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है।

950 मीटर का रनवे होगा 1800 मीटर

दताना-मताना हवाई पट्टी पर अभी करीब 950 मीटर का रन-वे है। एयरपोर्ट के लिए इसका विस्तार लगभग दोगुना करते हुए इसे 1800 मीटर का बनाया जाएगा। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ-२८ को अब तक का सबसे भव्य व सुविधायुक्त आयोजित करने का लक्ष्य रखा है।

सीएम की मौजूदगी में हुआ MOU

उज्जैन में एयरपोर्ट को लेकर मप्र शासन और एयरपोट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआइ) के मध्य कुछ सप्ताह पूर्व ही मप्र स्थापना दिवस के अवसर पर भोपाल में एमओयू साइन किया गया है। ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम में एमओयू मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू की उपस्थिति में हुआ।

हवाई यात्रा के लिए अभी इंदौर एयरपोर्ट का सहारा लेना पड़ता है। सिंहस्थ से पूर्व उज्जैन में एयरपोर्ट बनने से यात्री इंदौर की जगह सीधे उज्जैन पहुंच सकेंगे। सिंहस्थ बाद भी यह उपयोगी साबित होगा। यहां छोटे विमान (एटीआर) उतर व उड़ान भर सकेंगे। अभी नाइट लैंडिंग सुविधा नहीं है। एयरपोर्ट बनने से रात में भी हवाई मार्ग से उज्जैन आना-जाना संभव होगा।

]]>
Tue, 02 Dec 2025 14:37:46 +0530 news desk MPcg
महाकाल की शरण में जुबिन नौटियाल, भस्म आरती के बाद बोले—दिव्य इंडिया टूर की शुरुआत https://citytoday.co.in/4400 https://citytoday.co.in/4400 उज्जैन
 बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल शुक्रवार तड़के उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर अपने आने वाले इंडिया टूर की सफलता की प्रार्थना की। सुबह लगभग 4 बजे वे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और नंदी हॉल से भस्म आरती में शामिल हुए। शिव भक्ति में पूरी तरह डूबे जुबिन का चेहरा आध्यात्मिक उत्साह से चमक रहा था।

दर्शन के बाद उन्होंने देहरी से महाकाल का आशीर्वाद लिया। बताया जाता है कि जुबिन महाकाल के गहरे भक्त हैं—दो साल पहले भी वे भस्म आरती में शामिल होकर भजन प्रस्तुत कर चुके हैं। इस बार भी मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष पलवाडिया ने उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया।

जुबिन गुरुवार देर रात इंदौर पहुंचे थे और शुक्रवार दोपहर भोपाल के लिए रवाना होंगे। उनका मल्टी-सिटी इंडिया टूर दिसंबर से शुरू हो रहा है, जिसे लेकर वे बेहद उत्साहित हैं और इसे शुरू करने से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेना उन्होंने आवश्यक समझा।

दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की और कहा — "यह मेरा चौथा महाकाल दर्शन है… यहां की भक्ति और श्रद्धा हर बार मन को शांति देती है।

]]>
Fri, 21 Nov 2025 18:09:01 +0530 news desk MPcg
सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में 20 हजार करोड़ की तैयारी, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर एमपी सरकार का जोर https://citytoday.co.in/4285 https://citytoday.co.in/4285 उज्जैन 
सिंहस्थ 2028 से पूर्व मध्यप्रदेश के उज्जैन की सूरत पूरी तरह बदलने जा रही है. मध्यप्रदेश सरकार का श्रद्धालुओं की सुविधाओ के लिए 5 बड़े कामों पर फोकस है, जिनकी लागत हजारों करोड़ है. सबसे पहला काम मोक्षदायिनी क्षिप्रा शुद्धिकरण (कान्हा डायवर्जन क्लोज डक्ट परियोजना) है, जिससे क्षिप्रा पर कई जगह पुल, पुलिया व सड़क निर्माण के माध्यम से यातायात सुगम बनाया जाएगा.

इसके बाद व्यापक स्तर पर सीवरेज पाइप लाइन व ट्रीटमेंट प्लांट, पेयजल परियोजना, अस्पताल, विश्राम भवन आदि पर फोकस होगा.

5 विकास कार्यों पर होगा सबसे ज्यादा फोकस

सिंहस्थ 2028 से पहले मंदिरों के जीर्णोद्धार के साथ ऐतिहासिक स्थलों को मजबूती देना व सरकार की प्राथमिकता है. इन प्रमुख पांच विकास कार्यों को कैसे किया जाएगा, इसके लिए कितने बजट की जरूरत होगी और इसकी क्या टाइम लाइन होगी इसे लेकर एक बार फिर प्रशासनिक बैठक का आयोजन किया गया.

20 हजार करोड़ से चमकेगी उज्जयनी नगरी

सिंहस्थ महाकुंभ उज्जैन नगरी में वर्ष 2028 में लगने जा रहा है, जिसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है. सरकार का अनुमान है कि उज्जैन सिंहस्थ 2028 में 30 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे और इसी के हिसाब से पूरा रेडमैप तैयार किया गया है. जनसंपर्क विभाग के अनुसार सिंहस्थ महापर्व 2028 के पहले जिले में लगभग 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि से अलग-अलग प्रकार के विकास कार्य किए जा रहे हैं.

914 करोड़ कान्हा क्लोज डायवर्जन परियोजना पर

लगभग 919.94 करोड़ रुपए की लागत से कान्‍हा डायवर्जन क्‍लोज डक्‍ट परियोजना का कार्य क्षिप्रा शुद्धिकरण के लिए किया जाएगा. इसमें कान्हा नदी के पानी को 18.5 किमी कट/कवर व 12 किमी टनल का निर्माण कर उज्‍जैन शहर की सीमा से बाहर कर गंभीर नदी के डाउन स्‍ट्रीम में प्रवाहि‍त किया जाएगा. यह परियोजना आगामी सितंबर 2027 तक पूर्ण हो जाएगी.

निर्माण एजेंसी द्वारा 15 वर्षों का संचालन व रख-रखाव का प्रावधान किया गया है. इसकी कुल लंबाई 30.15 किमी रहेगी. इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद पूरे वर्ष क्षिप्रा नदी में स्‍वच्‍छ जल का प्रवाह सुनिश्चित किया जाएगा.

440 करोड़ की लागत से पुलि-पुलियों का निर्माण

सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों के लिए 19 नवीन पुलों व आरओबी का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 14 पुल नदी पर व 5 रोड ओवर ब्रिज शामिल हैं. इनकी अनुमानित लागत 440.13 करोड़ रुपए है. पुल निर्माण कार्यों की श्रृंखला में शहर के बहुप्रतीक्षित फ्रीगंज का ब्रिज भी शामिल किया गया है. शहर का सबसे महत्‍वपूर्ण हरिफाटक ब्रिज का चौड़ीकरण काम म.प्र. सड़क विकास निगम द्वारा 371.11 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है. साथ ही सड़कों का चौड़ीकरण, नवीन मार्गों का निर्माण भी इसमें शामिल है.

सीवरेज पर 476 करोड़, पेयजल पर 1113 करोड़

सिंहस्थ मेला क्षेत्र में सीवरेज पाइप लाइन और सीवरेज ट्रीटमेंट प्‍लान्ट का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जो शहर के अधोसंरचना विकास की दृष्‍टि‍ से अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण रहेगी और इसकी लागत 476.06 क‍रोड़ रुपए रहेगी. शहर की पेयजल परियोजना भी 1113 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही है. इस परियोजना में 150 एमएलडी का वॉटर ट्रीटमेंट प्‍लान्‍ट, 700 किमी से अधिक पाइप लाइन का नेटवर्क और 17 नए जल टैंक बनाए जाएंगे.

ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण और मंदिर जीर्णोद्धार के लिए 500 करोड़ से ज्यादा

ऐति‍हासिक स्थलों का संरक्षण करना जैसे शहर का कोठी पैलेस भवन उसे कुंभ एक्सपीरियंस सेंटर व वीर भारत संग्रहालय बनाना, वीर दुर्गादास सिंह राठौड़ की छत्री पर 52.69 करोड़ की लागत से विकास कार्य, मंदिर के जीर्णोद्धार कर परमार, मराठा शैली का वैभव लौटाना भी इसमें शामिल है. इसपर 500 करोड़ से ज्यादा खर्ज होंगे.

अन्य कई परियोजनाओं पर खर्च होंगे हजारों करोड़

सिहंस्‍थ में करोड़ों श्रध्‍दालुओं के आने पर उनके स्वास्थ्य का ध्‍यान रखते हुए 550 बिस्‍तरीय चिकित्‍सालय भवन, 150 सीट्स का चिकित्‍सा महाविद्यालय भवन व छात्रावास निर्माण होगा. इंदौर से उज्‍जैन के बीच 48 किमी एक नई ग्रीन फिल्‍ड सड़क का निर्माण कार्य लागत लगभग 2935 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे

]]>
Thu, 13 Nov 2025 12:43:35 +0530 news desk MPcg
उज्जैन का एयरपोर्ट बनेगा राज्य का गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव https://citytoday.co.in/4176 https://citytoday.co.in/4176 उज्जैन का एयरपोर्ट बनेगा राज्य का गौरव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन को मिल रही है आस्था की नई उड़ान  : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

बनेगा बाबा महाकाल का अपना एयरपोर्ट  : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश सरकार ने बाबा महाकाल को भेंट स्वरूप उज्जैन में एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया की आरंभ
सिंहस्थ महाकुंभ से पहले एयरपोर्ट का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

उज्जैन 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के आसमान में विकास की उड़ान अब और ऊंची होने जा रही है। बाबा महाकाल की नगरी में बनने वाला एयरपोर्ट उज्जैन को वैश्विक हवाई मानचित्र पर एक नई पहचान देगा। यह एयरपोर्ट राज्य के अंतर्राष्ट्रीय गौरव को और बढ़ाएगा। राज्य सरकार विमानन क्षेत्र में अधोसंरचनात्मक विकास को योजनाबद्ध ढंग से आगे बढ़ा रही है। एयर कनेक्टिविटी के इस विस्तार से न केवल पर्यटन और व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि प्रदेश का हर नागरिक “आसमान से जुड़ने” के सपने को साकार होता हुआ देखेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अब सच्चे अर्थों में सभी क्षेत्रों में विकास की नई उड़ान भरने वाला भारत का दिल बन रहा है। हमारी सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से हवाई चप्पल पहनने वाले व्यक्ति को भी हवाई यात्रा का सुखद अनुभव कराने के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है।

मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन जाएगा, जहां 2 इंटरनेशनल एयरपोर्ट सहित इंटर स्टेट एवं इन्ट्रा स्टेट एयर सर्विसेज वाले एयरपोर्ट्स भी होंगे। उज्जैन में बनने वाला एयरपोर्ट वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ मेले से पहले पूरी तरह तैयार कर लेने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि देश-विदेश से सिंहस्थ स्नान के लिए आने वाले लाखों-करोड़ों धर्मप्रेमी श्रद्धालु बड़ी सुगमता और न्यूनतम समय में बाबा महाकाल की नगरी पहुंच सकें। राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों मे एयर स्ट्रिप्स विकसित करने की योजना फलीभूत होने से छोटे विमानों और हेलीकॉप्टर सेवाओं के माध्यम से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों को भी राजधानी और प्रमुख शहरों से जोड़ा जा सकेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबा महाकाल के आशीर्वाद से ही मध्यप्रदेश विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। उज्जैन में एयरपोर्ट का निर्माण केवल एक परियोजना नहीं, बल्कि यह प्रदेश की श्रद्धा, सेवा और स्वाभिमान का प्रतीक होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में वैमानिकी सुविधाओं के विस्तार के तहत सभी जिलों में एयर स्ट्रिप्स विकसित करने की योजना बनाई गई है। पीएम एयर एम्बुलेंस सेवा, पीएम हवाई पर्यटन एयरप्लेन सर्विस और पीएम हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा के संचालन से मध्यप्रदेश, देश का पहला इंट्रा-स्टेट एयर सर्विसेज प्रारंभ करने वाला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि उज्जैन का यह एयरपोर्ट न केवल बाबा महाकाल की नगरी को आकाश से जोड़ेगा, बल्कि श्रद्धा, समृद्धि और सुशासन की उड़ान का साक्षी भी बनेगा।

अपर मुख्य सचिव, विमानन  संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि उज्जैन में एयरपोर्ट निर्माण के लिए एमओयू की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी और एविएशन फैसिलिटी बढ़ाने के लिए अगले चरण में कुछ और जिलों में भी एयरपोर्ट बनाने के लिए शासन स्तर पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

पुरानी अवंतिका, नई उज्जयिनी— देश की आध्यात्मिक राजधानी उज्जयिनी जो युगों से धर्म, ज्ञान और शक्ति की धुरी रही है, अब आधुनिक विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। मध्यप्रदेश सरकार ने कालों के काल, भूत-भावन भगवान, अवंतिकानाथ बाबा महाकाल को भेंट स्वरूप उज्जैन में एयरपोर्ट निर्माण का निर्णय लिया है। यह एयरपोर्ट न केवल एक हवाई विकास परियोजना है, बल्कि आस्था और सेवा का प्रतीक भी है। सरकार द्वारा एयरपोर्ट निर्माण की प्रारंभिक प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है। राज्य के स्थापना दिवस अवसर पर एक नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  किंजरापु राममोहन नायडू की मौजूदगी में एक बड़ा काम पूरा हुआ। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और तय निर्माण एजेंसी के मध्य उज्जैन जिले की वर्तमान दताना-मताना हवाई पट्टी पर एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने के लिए तैयार विकास अनुबंध पर हस्ताक्षर कर आदान-प्रदान किया गया।

उज्जैन में बनने वाला हवाई अड्डा प्रदेश का नौंवा एयरपोर्ट होगा। इससे पहले वित्त वर्ष 2023-24 तक मध्यप्रदेश में इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और खजुराहो में ही एयरपोर्ट थे। वर्ष 2024-25 के दौरान रीवा, दतिया और सतना में नए एयरपोर्ट बनकर तैयार हुए। अब उज्जैन के एयरपोर्ट की घोषणा के साथ ही राज्य में हवाई अड्डों की संख्या बढ़कर कुल 9 हो जाएगी।

उज्जैन का एयरपोर्ट वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ मेले से पूर्व तैयार कर लेने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं, साधु-संतों और पर्यटकों को हवाई मार्ग से सीधे बाबा महाकाल की नगरी में उतरने की विशेष सुविधा मिल जाएगी। राज्य सरकार का यह निर्णय उज्जैन को विमानन और पर्यटन के वैश्विक गंतव्य के रूप में भी स्थापित करेगा।

]]>
Tue, 04 Nov 2025 13:01:02 +0530 news desk MPcg
दीपावली पर महाकाल मंदिर में सख्ती: सिर्फ 1 फुलझड़ी की अनुमति, आतिशबाजी पूरी तरह बैन https://citytoday.co.in/4010 https://citytoday.co.in/4010 उज्जैन 

 दीपावली पर्व(Diwali 2025) के दौरान उज्जैन में भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में इस बार आतिशबाजी की गूंज नहीं होगी। पारंपरिक मर्यादाओं और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन समिति ने इस वर्ष के लिए सत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। समिति ने स्पष्ट किया है कि मंदिर क्षेत्र में दीपावली के अवसर पर केवल एक फुलझड़ी जलाई जाएगी, जबकि अन्य सभी प्रकार की आतिशबाज़ी, पटाखे, अनार या ज्वलनशील सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

दुर्घटना की आशंका के चलते आतिशबाजी पर लगाया प्रतिबंध

मंदिर प्रशासन ने बताया कि दीपावली पर्व पर 20 अक्टूबर को भगवान महाकाल की सभी आरतियों प्रात: भस्म आरती, अभ्यंग स्नान के बाद की आरती, संध्या आरती और शयन आरती विशेष रूप से पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न की जाएंगी। प्रत्येक आरती के दौरान केवल एक प्रतीकात्मक फूलझड़ी जलाई जाएगी। मंदिर उप-प्रशासक आशीष फुलवाड़िया ने बताया कि दीपावली के अवसर पर उज्जैन में लाखों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यह व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षा की दृष्टि से की गई है। दीपावली के अवसर पर श्रद्धालुओं की संया में भारी वृद्धि होती है। ऐसे में किसी प्रकार की आगजनी या दुर्घटना की संभावना से बचने के लिए आतिशबाज़ी पर रोक जरूरी है।

गर्भगृह से महालोक तक लागू रहेगा प्रतिबंध

दिशा-निर्देशों के अनुसार गर्भगृह, कोटीतीर्थ कुण्ड, मंदिर परिक्षेत्र, महाकाल कॉरिडोर (महालोक) और सपूर्ण परिसर में किसी भी प्रकार की आतिशबाज़ी, पटाखे फोड़ना या ज्वलनशील पदार्थ लाना सत रूप से वर्जित रहेगा। मंदिर सुरक्षा दल और प्रशासन के अधिकारी इन दिशा-निर्देशों के पालन की निगरानी करेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी, और जिमेदारी स्वयं संबंधित व्यक्ति की होगी।

श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण उत्सव की अपील

मंदिर प्रबंधन समिति ने सभी नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, श्रद्धापूर्ण और पारंपरिक ढंग से मनाएं। प्रबंधन का कहना है कि इन दिशा-निर्देशों का उद्देश्य मंदिर की पवित्रता और मर्यादा बनाए रखना है। लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और धार्मिक वातावरण की गरिमा बरकरार रहे, इसी भावना से यह निर्णय लिया है।

]]>
Thu, 16 Oct 2025 15:52:44 +0530 news desk MPcg
MP से दिल्ली&मुंबई अब सिर्फ 10 घंटे में, उज्जैन&जावरा एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी https://citytoday.co.in/3929 https://citytoday.co.in/3929 उज्जैन 
उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे कंट्रोल्ड हाइवे बनाने का टेंडर निरस्त होने के बाद मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MPRDC) ने इस 102 किलोमीटर के हाईवे को बनाने के लिए एक बार फिर से 2418.46 करोड रुपए का टेंडर जारी किया था। इसको भरने के लिए अंतिम तारीख 24 जुलाई थी। नए टेडर 20 जून को जारी किए गए थे, जो सितंबर माह में अब खाले गए। एलएलसी वोल्गाडोरस्ट्रॉय कंपनी ने 2080 करोड़ में हाईवे बनाने का टेंडर लिया है। 2 साल में कार्य पूरा करना है। 

सिंहस्थ 2028 तक एक्सप्रेसवे होना है तैयार

इस कार्य में 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार के द्वारा दी जाएगी और 60 प्रतिशत राशि ठेकेदार को व्यय करनी है। इस हाइवे के बनने से उज्जैन की मुंबई व दिल्ली से दूरी मात्र 10 घंटे में पूरी हो जाएगी। उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड हाइवे को सिंहस्थ 2028 से पहले बनाना है।

पूर्व में 102.80 किमी लंबे उज्जैन-जावरा फोरलेन परियोजना को मंजूरी दी गई थी जो ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड हाइवे के इस जगह पर बना था। तब शहरी क्षेत्र में इसका विरोध भी काफी हुआ था, इसके लिए संघर्ष समिति ने लगातार तीन माह तक धरना भी दिया था। अब इसको पीपीपी मोड पर हाइब्रिड एनयूटी आधार पर बनाया जाएगा। 

7 बड़े और 26 छोटे पुल बनेंगे हाईवे पर

इस हाइवे पर 7 बड़े और 26 छोटे पुल सहित 270 पुलिया, पांच लाई ओवर और दो रेलवे ओवरब्रिज होंगे। यह मार्ग जावरा के पास ग्राम भूतेड़ा से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा। अब मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने एक बार फिर से इस कार्य के लिए टेंडर जारी किए हैं। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे व उज्जैन रोड यहां मिलेगा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे सफर 10 घंटे में पूरा इस हाइवे बनने के बाद उज्जैन से दिल्ली या मुंबई तक का सफर 10 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

सितंबर 2024 में उज्जैन के गांवों से जमीन अधिग्रहण शुरु हुआ था और मार्च 2025 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य था। मगर किसानों की तरफ से जमीन के बदले मुआवजा या रोड के डिजाइन को लेकर आए विरोध व तकनीकी कारणों के चलते काम रुक गया था। इसलिए इस मार्ग का दोबारा से टेंडर जारी किया गया है और जिस कंपनी ने इसे लिया है उसे 2 साल में यह कार्य पूरा करके भी देना है। 

51 से अधिक गांवों से गुजरेगा हाइवे

यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जावरा तहसील के 12 गांव से होता हुआ उज्जैन तक 51 गांवों से गुजरेगा। इनमें नागदा, खाचरौद, उन्हेंल तहसील के 30 गांव शामिल है। इसमें जावरा तहसील के डोडियाना, ललियान सहित जावरा तहसील के 12 गांव इसमें समिलित हो रहे हैं। अन्य तहसील के गांव जैसे निबोदिया खुर्द, पांसलोद, भाटीसुडा, आक्यानजीक, झिरनिया, पिपलिया डाबी, लसुडिया चुवंड, पिपलियाशीष, नवादा, कुंडला, नागझिरी, भाटखेडी, बंजारी, दुमनी, मीण, घिनौदा आदि गांव शामिल है।

फैक्ट फाइल

    स्थान : मध्य प्रदेश
    लंबाई: 98.73 किमी परियोजना
    इस प्रकार : ग्रीनफील्ड राजमार्ग चार-लेन का बनेगा
    इन कपनी ने लिया टेंडर एलएलसी वोल्गाडोरस्ट्रॉय
    राशि- 2080 करोड़
    कार्य – 2 साल में करना है पूरा
    मेंटेनेंस – कार्य पूरा होने के बाद 15 साल तक करना है मेंटेनेंस

खुल गया है टेंडर- एमपीआरडीसी

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का टेंडर खुल गया है जिस कंपनी ने यह टेंडर लिया है वह जल्द ही ड्राइंग डिजाइन बनाकर इस कार्य को शुरु करने के लिए काम करेगी।-विजय सिंह, एमपीआरडीसी

]]>
Sun, 12 Oct 2025 12:27:23 +0530 news desk MPcg
उज्जैन: 9 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ पशु चिकित्सक, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई https://citytoday.co.in/3605 https://citytoday.co.in/3605

उज्जैन

मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बावजूद घूसखोरी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहें हैं। ताजा मामला उज्जैन से सामने आया है। यहां पशु चिकित्सक को गाय का पोस्टमार्टम करने के लिए घूस लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है।

9 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को उज्जैन के इंगोरिया में पदस्थ पशु चिकित्सा मनमोहन सिंह पवैया को 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिन ने रंगें हाथ पकड़ा है। दरअसल, पशु चिकित्सा कार्यालय पर गाय का पोस्टमार्टम करने के एवज में मनमोहन सिंह पवैया ने 10 हजार की रिश्वत मांगी थी। उसी रिश्वत राशि में 9000 लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने डॉ मनमोहन सिंह पवैया को गिरफ्तार किया।

शिकायत के बाद कार्रवाई

बता दें कि, ग्राम सरसाना बड़नगर तहसील के रहने शख्स ने लोकायुक्त कार्यालय में मामले की शिकायत की थी। फरियादी की शिकायत के बाद लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्ट चिकित्सक के खिलाफ एक्शन लिया। फिलहाल भ्रष्टाचार के विभिन्न अधिनियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

]]>
Fri, 12 Sep 2025 19:21:29 +0530 Newsdesk
महाकाल मंदिर के पास फिर से बुलडोजर गरजा, बेगम बाग में 11 मुस्लिमों के अवैध निर्माण को तोड़ा https://citytoday.co.in/3583 https://citytoday.co.in/3583 उज्जैन
 विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के पास बेगम बाग क्षेत्र में 11 अवैध बिल्डिंगों पर बुलडोजर चला है। यह मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है जो कि महाकाल मंदिर की पहुंच मार्ग पर है। कार्रवाई महाकाल मंदिर के नीलकंठ द्वार के पास हो रही है। यह प्रॉपर्टी उज्जैन विकास प्राधिकरण की है, जिसे 30 वर्ष की लीज पर आवासीय उपयोग के लिए दिया गया था। बावजूद इसके यहां धर्म विशेष के लोगों ने नियम विरुद्ध इसका व्यावसायिक उपयोग किया।

लीज का नवीनीकरण नहीं हुआ

वहीं, लीज समाप्ति के बाद भी इसका नवीनीकरण नहीं हो सका है। जब उज्जैन विकास प्राधिकरण ने नोटिस दिए तो संबंधित लोग न्यायालय पहुंच गए। लोअर कोर्ट, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से स्टे खारिज होने के बाद अवैध अतिक्रमण पर अब यह कार्रवाई की जा रही है।

सुबह नौ बजे से कार्रवाई शुरू

सुबह 9 बजे शुरू हुई कार्रवाई में किसी प्रकार का कोई विरोध प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। दरअसल यहां पिछले 3 माह के भीतर इसी प्रकार 13 बिल्डिंग को जमीदोंज किया गया था, तब जरूर विरोध हुआ था। आज कार्रवाई शांतिपूर्ण चल रही है। यहां 100 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए है। जिनमें सीएसपी, टीआई व जवान मौजूद है।

वहीं, करीब 100 की संख्या में प्रशासन का भी अमला भी मौजूद है। जिसमे विकास प्राधिकरण सीईओ, नगर निगम उपायुक्त, तहसीलदार, पटवारी और निगमकर्मी शामिल है।

महाकाल मंदिर के पास है एरिया

जिस जगह कार्रवाई चल रही है, यह महाकाल मंदिर के पास है। मुस्लिम बाहुल्य होने के कारण अति संवेदनशील क्षेत्र माना गया है। इसलिए एक ओर से रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

उज्जैन विकास प्राधिकरण का है इलाका

दरअसल, पूरा मामला इस प्रकार है कि उज्जैन विकास प्राधिकरण ने वर्ष 1985 में बेगम बाग क्षेत्र में करीब 30 भूखंड आवासीय तौर पर 30 साल की लीज पर दिए थे। भूखंड धारकों ने इन भूखंडों का उपयोग आवासीय तौर पर करने की बजाए पूरी तरह व्यावसायिक तौर पर कर लिया। जो कि नियम विरुद्ध था।

इसके साथ ही वर्ष 2014-15 में लीज भी समाप्त हो गई । जिसे नवीनीकरण भी नहीं कराया गया। भूखंडों को लेकर उज्जैन विकास प्राधिकरण ने लगातार नोटिस दिए। वर्ष 2023-24 में उज्जैन विकास प्राधिकरण ने भूखंड धारकों की लीज समाप्त कर दी । जिसको लेकर भूखंड धारक न्यायालय पहुंचे जहां उन्हें स्टे मिल गया। इन भूखंडों का अलग-अलग न्यायालय में मामला विचाराधीन रहा। न्यायालय का स्टे हटते ही तोड़ने की कार्यवाही शुरू कर दी गई । यहां पूर्व में भी तीन चरणों मे करीब तीन माह के भीतर 13 बिल्डिंगों को हटाया गया था।

बड़े-बड़े हैं प्लॉट

खास बात तो यह है कि उज्जैन विकास प्राधिकरण ने यहां 30 भूखंड आवंटित किए थे। जिनमें प्रत्येक की साइज करीब 2400 स्क्वायर फीट थी। भूखंड धारकों ने इनके अलग-अलग टुकड़े कर करीब 65 बिल्डिंग बना ली। आज दिनांक तक 65 में से 24 बिल्डिंग को जमीदोंज किया गया है। शेष 41 बिल्डिंगों को भी कानूनी प्रक्रिया के तहत तोड़ा जाएगा।

आज जिन 11 बिल्डिंगों पर कार्रवाई की जा रही है न्यायालय ने इनका स्टे खारिज कर दिया था । इसके बाद विकास प्राधिकरण की ओर से नोटिस दिया गया था, जिनकी समय सीमा समाप्त हो गई। भवन मालिकों से बातचीत की गई और उन्हें न्यायालय प्रक्रिया के बारे में समझाया गया। इसके बाद उन्होंने स्वतः अपनी बिल्डिंग खाली करना शुरू कर दी। इसलिए यह कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है।

इनलोगों के हैं मकान

आज जिन 11 बिल्डिंग को जमीदोंज किया जा रहा है उनकी विस्तृत जानकारी यह है कि इसका भूखंड क्रमांक 15, 18, 29, 59 और 65 है। इन 5 भूखंडों पर 11 बिल्डिंग बना ली गई थी। जो कि वर्तमान में शेर बानो नागौरी, मोहम्मद अकरम, शहीदुर रहमान, सरफराज, मुबारिक, मोहम्मद तौसीब, अब्दुल लतीफ, सैय्यद कमर अली, मोहम्मद सिद्दीकी कुरेशी, नासिर अली, मोहम्मद सलीम के नाम पर है।

उज्जैन विकास प्राधिकरण सीईओ संदीप कुमार सोनी ने बताया कि माननीय न्यायालय से स्टे खारिज होने के बाद यह कार्रवाई की जा रही है । भूखंड धारक को भूखंड आवासीय तौर पर दिए गए थे जिसे उन्होंने व्यावसायिक उपयोग किया। इसके अलावा लीज समाप्त होने के बाद लीज नवीनीकरण भी नहीं हो सका है। इसलिए यह कार्रवाई की गई।

]]>
Thu, 11 Sep 2025 16:08:46 +0530 Newsdesk
आकाशवाणी उज्जैन के सभी कार्यक्रम अब एफ.एम. 102.5 मेगाहर्ट्ज पर सुनें https://citytoday.co.in/3474 https://citytoday.co.in/3474

 उज्जैन

अब जल्द ही आकाशवाणी उज्जैन से प्रसारित सभी कार्यक्रम एफ.एम. 102.5 मेगाहर्ट्ज पर सुने जा सकेंगे। यह उज्जैनवासियों के लिए गर्व का विषय है कि महाकाल की नगरी से प्रसारित स्वर अब पूरे क्षेत्र में गूंजेंगे। एफ.एम. पर सुनाई देने वाले इन कार्यक्रमों में ग्राम सभा, महिला सभा और युवा वाणी जैसे विशेष कार्यक्रम शामिल होंगे। प्रसारण के माध्यम से स्थानीय संस्कृति, भाषा, लोकजीवन और सामाजिक संदेशों को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जाएगा।

कार्यक्रम अधिकारी ने दी संपूर्ण जानकारी
पूरे प्रशिक्षण सत्र के संचालन और आकाशवाणी की दिशा के बारे में विस्तृत जानकारी कार्यक्रम अधिकारी, आकाशवाणी भोपाल राजेश भट्ट ने दी। उन्होंने प्रतिभागियों को समझाया कि आकाशवाणी किस प्रकार जनमानस से संवाद स्थापित करती है और उद्घोषक इस प्रक्रिया की धुरी होते हैं। भट्ट ने बताया कि ग्राम सभा, महिला सभा और युव वाणी इन तीनों कार्यक्रमों की प्रकृति अलग-अलग है, इसलिए उद्घोषकों को अपनी शैली और शब्द चयन पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि उज्जैन केंद्र की शुरुआत केवल एक संस्थागत प्रसारण नहीं, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने और जनसमुदाय तक पहुंचाने का भी अभियान है। आपने बताया कि रेडियो की पहुंच आज भी बेहद व्यापक है और स्मार्टफोन तथा कार रेडियो के जरिए नई पीढ़ी भी बड़ी संख्या में एफ.एम. से जुड़ रही है।

उत्साह से भरे प्रतिभागी
प्रशिक्षण के पहले ही दिन चयनित प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक था। सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उद्घोषणा की बारीकियों को सीखने में गहरी रुचि दिखाई। कई प्रतिभागियों ने वरिष्ठ उद्घोषकों से संवाद करते हुए अपने संदेह दूर किए। प्रशिक्षणार्थियों का मानना था कि यह अवसर उनके लिए जीवन बदल देने वाला साबित होगा, क्योंकि वे न केवल एक मंच पा रहे हैं बल्कि समाज में अपनी पहचान बनाने का भी अवसर प्राप्त कर रहे हैं। आने वाले दिनों में उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण, स्टूडियो प्रबंधन और कार्यक्रम निर्माण की जानकारी भी दी जाएगी, जिससे वे आकाशवाणी की परंपरा को और समृद्ध बना सकें।

भाषा का बताया उपयोग
प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि अलग-अलग कार्यक्रमों में भाषा की शैली कैसे बदलती है। ग्राम सभा में सहज और ग्रामीण परिवेश से जुड़ी भाषा, महिला सभा में संवेदनशील और प्रेरक भाषा तथा युवा वाणी में ऊर्जा से भरी आधुनिक भाषा का प्रयोग विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर प्रशिक्षण के मार्गदर्शन हेतु कई अनुभवी उद्घोषक भी उपस्थित रहे। इंदौर से आए  संजीव मालवीय, भोपाल केंद्र से पुरुषोत्तम और वर्तमान में उज्जैन की प्रभारी श्रीमती अनामिका चक्रवर्ती ने चयनित प्रतिभागियों को अपने अनुभव साझा किए। इन वरिष्ठ उद्घोषकों ने उद्घोषण की बारीकियों, प्रसारण अनुशासन और श्रोताओं से जुड़ने के तरीकों पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उद्घोषक को केवल शब्द नहीं बोलने चाहिए बल्कि उन शब्दों में भावनाएं और संवेदनशीलता झलकनी चाहिए। प्रशिक्षणार्थियों ने इन अनुभवी उद्घोषकों से कई सवाल पूछे और व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। उनकी उपस्थिति ने प्रशिक्षण को और अधिक जीवंत और प्रेरणादायी बना दिया। 

]]>
Tue, 26 Aug 2025 16:06:14 +0530 Newsdesk
बस माफियाओं से मुक्ति, उज्जैन&इंदौर में नई परिवहन व्यवस्था लागू होगी https://citytoday.co.in/3419 https://citytoday.co.in/3419 उज्जैन: 

यात्रियों को अब बस माफियाओं की मनमानी से राहत मिलने वाली है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के मद्देनजर स्थानीय स्तर पर परिवहन बोर्ड गठित करने का निर्णय लिया है. इसमें संभाग आयुक्त, कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और आरटीओ पदाधिकारी रहेंगे.यही बोर्ड बसों के रूट, किराया, परमिट, फिटनेस और यात्री सुविधाओं से जुड़े निर्णय लेगा.

इस योजना से सरकारी और निजी दोनों बसें संचालित होंगी. खास बात यह है कि बंद हो चुके राज्य परिवहन निगम की बसों को भी पुनः चलाने की प्रक्रिया तेज हो गई है. वहीं, उज्जैन नगर निगम 100 इलेक्ट्रिक बसें शुरू करेगा, जिससे यात्रियों को प्रदूषण मुक्त और आरामदायक सफर मिल सकेगा.इंदौर-उज्जैन के बीच लोक परिवहन सेवा के लिए मार्ग सर्वे लगभग पूरा हो चुका है.

आठ परिवहन कंपनियों के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और जल्द ही अनुबंधित बसें सड़कों पर दौड़ने लगेंगी.जिला स्तर पर समितियां भी बनाई जाएंगी. संचालन व्यवस्था, स्टॉपेज, आईटी प्लेटफार्म, बस स्टॉप और चार्जिंग स्टेशन विकसित करना बोर्ड की प्रमुख चुनौतियां होंगी. यह पहल उज्जैन-इंदौर की यात्रा को आधुनिक व सुगम बनाएगी.

]]>
Fri, 22 Aug 2025 12:59:54 +0530 Newsdesk
सावन में 85 लाख श्रद्धालुओं ने किए महाकाल के दर्शन, 27 करोड़ की हुई धनवर्षा https://citytoday.co.in/3358 https://citytoday.co.in/3358 उज्जैन
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण के एक ही माह के दौरान जमकर धनवर्षा हुई, वहीं श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या भी दर्ज की गई, जिसके परिणामस्वरूप मंदिर की आय में भी भारी वृद्धि हुई है। बता दें कि 11 जुलाई से 9 अगस्त तक के श्रावण माह में मंदिर को कुल 27 करोड़ रुपए की आय प्राप्त हुई है, जबकि इस अवधि में 85 लाख से अधिक भक्तों ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार, श्रावण मास, जो भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है, में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे। इन 30 दिनों में दर्शन करने वाले 85 लाख श्रद्धालुओं में नागपंचमी पर आए भक्त भी शामिल हैं।
 
आय के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी
महाकालेश्वर मंदिर देश के प्रसिद्ध मंदिरों में शुमार है, इसीलिए यहां महाकाल लोक बनने के बाद से ही श्रद्धालुओं के साथ-साथ आय के आंकड़ों में भी साल-दर-साल बढ़ोत्तरी हो रही है। प्रशासक कौशिक ने आय के स्रोतों का विवरण देते हुए बताया कि लगभग 5 करोड़ रुपए की राशि दानपेटी, ऑनलाइन भुगतान, चेक और नकद दान के माध्यम से प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त, लड्डू प्रसाद की बिक्री, शीघ्र दर्शन टिकट और अन्य स्रोतों से मंदिर को 22 करोड़ रुपए की आय हुई। यह भी उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025-26 में सावन माह के दौरान मंदिर को 22 करोड़ से अधिक का दान मिला है।

महाकाल लोक से धार्मिक पर्यटन में भारी उछाल
‘महाकाल लोक’ के उद्घाटन के बाद उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है। वर्ष 2023 में जहां 5.28 करोड़ श्रद्धालु उज्जैन आए थे, वहीं 2024 में यह आंकड़ा 39 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7.32 करोड़ तक पहुंच गया। पिछले दो वर्षों में कुल मिलाकर 12 करोड़ 32 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आ चुके हैं। साल 2025-26 में सावन मास में महाकाल मंदिर में 22 करोड़ से अधिक का दान पहुंचा है।

दान की राशि का उपयोग
मंदिर को प्राप्त होने वाले इस दान का उपयोग विभिन्न प्रकल्पों और व्यवस्थाओं के संचालन में किया जाता है। इसमें मंदिर की ऑनलाइन व्यवस्था, धर्मशाला, अन्न क्षेत्र का संचालन, महाकालेश्वर वैदिक शोध संस्था, गौशाला का रखरखाव, विभिन्न पर्वों पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम और महाकाल मंदिर के विस्तारीकरण कार्य शामिल हैं। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी इस राशि का एक बड़ा हिस्सा खर्च होता है।

]]>
Mon, 18 Aug 2025 12:37:06 +0530 Newsdesk
उज्जैन को मिली राहत, नर्मदा का पानी पहुंचा शहर https://citytoday.co.in/3348 https://citytoday.co.in/3348 उज्जैन
गंभीर डैम के लगभग सूख जाने से उज्जैन शहर पिछले डेढ़ माह से पानी की किल्लत झेल रहा था। डैम में अब मात्र 8 दिन का पानी बचा है। ऐसे संकट के समय शुक्रवार को शहर के लिए बड़ी राहत मिली, जब पाइपलाइन के जरिए नर्मदा का 129 एमएलडी पानी गंभीर डैम तक पहुंच गया।

जल प्रदाय व्यवस्था से जुड़ जाएगा
शाम करीब 4:30 बजे यह पानी ग्रामीण क्षेत्र की नल-जल योजना के तहत बनाए गए इंटेक से डैम में आया। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि गऊघाट पर इंटेक से सीधे जोड़ने का पाइपलाइन कार्य चार दिनों में पूरा हो जाएगा। इसके बाद नर्मदा का पानी सीधे जल प्रदाय व्यवस्था से जुड़ जाएगा और शहर में सप्लाई आसान हो जाएगी।

उज्जैन के लिए जीवनदायिनी साबित
वर्तमान में उज्जैन शहर की प्रतिदिन की पानी की आवश्यकता 112 एमएलडी है। नर्मदा से 129 एमएलडी पानी रोजाना आता रहेगा, जिससे शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी। हालांकि यह पानी डैम को पूरी तरह नहीं भर पाएगा, क्योंकि इसके लिए रोजाना 6 एमसीएफटी पानी की जरूरत होती है। फिर भी फिलहाल के लिए यह कदम उज्जैन के लिए जीवनदायिनी साबित होगा।

]]>
Sat, 16 Aug 2025 17:36:36 +0530 Newsdesk
रक्षाबंधन पर जेल में बंद भाइयों से मिलने को मिलेंगे सिर्फ 15 मिनट, मिठाई ले जाना मना https://citytoday.co.in/3237 https://citytoday.co.in/3237 उज्जैन
 केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में बंद कैदियों को रक्षाबंधन पर्व पर उनकी बहनें राखी बांध सकेंगी। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक जेल प्रशासन विशेष मुलाकात करवाएगा। जेल कैंटीन से महिलाएं मिठाई, फल व नारियल खरीद सकेंगी।

केंद्रीय जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू ने बताया कि 9 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में विभिन्न मामलों में बंद कैदियों को उनकी बहनों द्वारा राखी बांधने की विशेष व्यवस्था की जा रही है।

हालांकि रक्षाबंधन पर शासकीय अवकाश होने के बावजूद पूर्व वर्षों से जारी परंपरा को देखते हुए भाई-बहनों के मुलाकात की व्यवस्था की गई है। बंदियों से उनकी बहनों की मुलाकात एवं रक्षाबंधन विशेष सुरक्षा प्रबंध के दायरे में होंगे।

इन निर्देशों का करना होगा पालन

    रक्षाबंधन पर केवल महिलाओं को मुलाकात दी जाएगी।
    मुलाकात का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा।
    समय-सीमा 15 मिनट रहेगी।
    बहनों के साथ तीन वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
    मुलाकात पंजीयन के लिए फोटोयुक्त परिचय-पत्र अथवा आधार कार्ड की छायाप्रति साथ होना अनिवार्य है।
    एक बंदी से एक ही बार मुलाकात होगी। सभी बहनें एक साथ आएं।
    स्टील की थाली जेल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।
    मुलाकात के पूर्व महिला स्टाफ को सघन तलाशी देना जरूरी होगा।
    थाली में राखी, कुमकुम, चावल, फूटा हुआ नारियल, एक फल व 250 ग्राम मिठाई जेल कैंटीन से खरीदी जा सकेगी।

मुलाकात के दौरान इन वस्तुओं पर रहेगा प्रतिबंध

महिलाएं अपने साथ झोला, बैग, पर्स, केरीबैग आदि नहीं ले जा सकेंगी। इसके अलावा नकद राशि, मोबाइल, नशीली वस्तु, धारादार वस्तुएं एवं बाहर से निर्मित खाद्य सामग्री एवं मिठाई नहीं ले जा पाएंगी। नियम एवं निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित के विरूद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

]]>
Mon, 04 Aug 2025 18:23:32 +0530 Newsdesk
महाकाल की भव्य सवारी: 2 लाख श्रद्धालु उमड़े, उज्जैन में गूंजा भक्ति संग लोक नृत्य https://citytoday.co.in/3233 https://citytoday.co.in/3233 उज्जैन

आज श्रावण माह का चौथा और अंतिम सोमवार है। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में अब तक (अंतिम सोमवार) करीब 2 लाख श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। सोमवार तड़के ढाई बजे भस्म आरती के दौरान कपाट खोले गए। भगवान महाकाल को जल अर्पित कर भस्म रमाई गई। 

भस्म आरती के दौरान चलायमान दर्शन व्यवस्था में बिना परमिशन वाले भक्तों ने भी भस्म आरती में चलित दर्शन दर्शन किए। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर महाकाल के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

पंडित महेश पुजारी ने बताया कि श्रावण माह तपस्या का माह रहता है। महाकाल मंदिर में भगवान की दिनचर्या रोजाना की तरह रही। सुबह भगवान को भांग चंदन अर्पित किया गया। श्रावण माह में महाकाल मंदिर में दर्शन करने आने वाले भक्त जल अर्पित कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर उन्हें प्रसन्न करते हैं।

शाम 4 बजे महाकाल भक्तों का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले। पालकी में श्री महाकालेश्वर श्री चंद्रमोलेश्वर स्वरूप में, गजराज पर श्री मनमहेश रूप, गरुड रथ पर श्री शिव तांडव प्रतिमा, नंदी रथ पर श्री उमा-महेश जी स्वरूप में दर्शन दे रहे हैं।
मंदिर के सभा मंडप में भगवान की पालकी का पूजन हुआ।

मंदिर के सभा मंडप में भगवान की पालकी का पूजन हुआ।

मंदिर के सभा मंडप में भगवान की पालकी का पूजन हुआ। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में विराजित भगवान को सलामी दी गई। सवारी के साथ घुड़सवार पुलिस दल, सशस्त्र पुलिस बल, होमगार्ड के जवान, भजन मंडली, झांझ मंडली के सदस्य व पुलिस बैंड भी शामिल हो रहे हैं।

इससे पहले श्रावण माह के पहले सोमवार पर 2.5 लाख, दूसरे पर 3 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। तीसरे सोमवार को 4 लाख लोग पहुंचे थे।

]]>
Mon, 04 Aug 2025 18:10:27 +0530 Newsdesk
भारत सरकार ने उज्जैन में आकाशवाणी के लिए स्टूडियो सेटअप की दी मंजूरी https://citytoday.co.in/3209 https://citytoday.co.in/3209 भारत सरकार ने उज्जैन में आकाशवाणी के लिए स्टूडियो सेटअप की दी मंजूरी

उज्जैन को मिली नई सौगात: आकाशवाणी स्टूडियो सेटअप को भारत सरकार की मंजूरी

आकाशवाणी स्टूडियो स्थापित होगा उज्जैन में, केंद्र सरकार ने दी हरी झंडी

उज्जैन में आकाशवाणी के लिए स्टूडियो निर्माण को केंद्र की मंजूरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सूचना प्रसारण सचिव संजय जाजू ने केंद्रीय सूचना प्रसारण राज्य मंत्री का स्वीकृति पत्र सौंपा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माना भारत सरकार का आभार

उज्जैन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार की शाम केन्द्रीय सूचना प्रसारण सचिव संजय जाजू ने समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में भेंट कर उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो सेटअप स्थापित करने का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस स्वीकृति के लिए भारत सरकार का आभार मानते हुए कहा कि मालवा क्षेत्र की समृद्ध कला और सांस्कृतिक परम्पराएं हैं। आज के सूचना युग में अन्य जन माध्यमों के साथ प्रसारण माध्यमों का विशेष महत्व है। आकाशवाणी की अपनी प्रामाणिकता है। इस नाते मालवा अंचल में इंदौर के साथ ही उज्जैन एक महत्वपूर्ण केंद्र है जहां आकाशवाणी के स्टूडियो सेटअप की आवश्यकता थी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उन्होंने गत 8 जुलाई को केन्द्रीय सूचना प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल मुरूगन से भेंट की थी। भारत सरकार से उज्जैन में आकाशवाणी केंद्र एवं स्टूडियो सेटअप का आग्रह किया गया था। भारत सरकार द्वारा इसे स्वीकृत किया गया है। इस प्रक्रिया के पूरा होने तक आकाशवाणी इंदौर से सप्ताह में छह दिन अल्पकालिक प्रसारण की व्यवस्था की गई है।

सुदूर अंचलों तक पहुंचेंगी जनहितैषी निर्णयों की सूचनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ: 2028 के दृष्टिगत जहां अन्य प्रकार की व्यवस्थाएं की जा रही हैं, वहीं ऑफीशियल मीडिया के विस्तार की दिशा में उज्जैन में आकाशवाणी सेटअप स्वीकृत किए जाने की उपलब्धि महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन एवं मालवा क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों के प्रोत्साहन की दृष्टि से भी सर्वसुविधायुक्त रेडिया स्टेशन की आवश्यकता थी। कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों के लिए यह विशेष आउटरीच सपोर्ट होगा। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार ओर सामुदायिक रेडियो नेटवर्क का विस्तार उपयोगी सिद्ध होगा। जनहितैषी निर्णयों की सूचनाओं को सुदूर ग्रामीण अंचलों तक पहुंचाने में विशेष सहायता मिलेगी।

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत प्रसार भारती ने मध्यप्रदेश में उज्जैन को एक महत्वपूर्ण धार्मिक आध्यात्मिक पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र मानते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्ताव को बिना विलंब के स्वीकृति प्रदान की है।

उल्लेखनीय है कि प्रसार भारती ने पूरे भारत में आधुनिक तकनीक का उपयोग कर प्रसारण सेवाएं बढ़ाने की पहल की है। आकाशवाणी के लोकप्रिय चैनल अब स्मार्टफोन, टैबलेट और पर्सनल कम्प्यूटर पर गुणवत्तापूर्ण आडियो के साथ सुने जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से केंद्रीय सूचना प्रसारण सचिव की भेंट के अवसर पर जनसम्पर्क आयुक्त और सचिव डॉ. सुदाम खाड़े उपस्थित थे।

]]>
Sat, 02 Aug 2025 16:43:37 +0530 Newsdesk
धूम धाम से निकली भगवान महाकालेश्वर की तीसरी सवारी https://citytoday.co.in/3139 https://citytoday.co.in/3139 उज्जैन 

उज्जैन में सोमवार को भगवान महाकालेश्वर की श्रावण मास की तृतीय सवारी निकाली गई, जिसमें भगवान महाकालेश्वर चंद्रमौलेश्वर के रूप में पालकी में, हाथी पर मनमहेश के रुप में और गरुड़ रथ पर शिव तांडव रूप में विराजित होकर अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकले।

भगवान महाकालेश्वर की सवारी निकलने के पूर्व सभामंडप में भगवान चंद्रमौलेश्वर का षोडशोपचार से पूजन अर्चन संपन्न कराया गया। मध्यप्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्‍द सिंह राजपूत सपत्नीक, नवीन एवं नवकरणीय उर्जा मंत्री राकेश शुक्ला एवं पशुपालन एवं डेयरी मंत्री लखन पटेल ने भी भगवान महाकालेश्वर का पूजन अर्चन किया। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेडा, भिंड के विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह, महापौर मुकेश टटवाल, संजय अग्रवाल और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पूजन पश्चात भगवान चंद्रमौलेश्वर पालकी में नगर भ्रमण पर निकले। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस के जवानों द्वारा पालकी में विराजित भगवान चंद्रमौलेश्वर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सवारी परंपरागत मार्ग महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्शी बाजार और कहारवाडी से होती हुई रामघाट पहुँची। क्षिप्रा नदी के जल से भगवान महाकालेश्वर का अभिषेक और पूजन अर्चन किया गया। खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री राजपूत ने सपत्नीक भगवान महाकालेश्वर का पूजन-अर्चन किया। रामघाट से भगवान महाकालेश्वर की सवारी रामानुजकोट, मोड की धरमशाला, कार्तिक चौक, खाति का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड़, टंकी चौराहा, छत्री चौक होते हुए गोपाल मंदिर पहुंची। जहां परंपरा अनुसार गोपाल मंदिर के पुजारी द्वारा पालकी में विराजित भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन किया गया। सवारी गोपाल मंदिर से पटनी बाजार, गुदरी चौराहा होते हुए महाकालेश्वर मंदिर पहुंची जहां पुन: आरती उपरान्त सवारी का विश्राम हुआ।

सवारी की प्रमुख झलकियां

      मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशानुरुप भगवान महाकालेश्वर की सवारी को भव्य रुप देने के लिए थीम के अनुसार 4 जनजातीय लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। प्रतापसिंह डिण्डोरी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश का करमा सैला जनजातीय नृत्य, सुपुष्पलता एवं साथियों द्वारा कर्नाटक का ढोलू कूनीथा जनजातीय नृत्य, सचिन चौधरी, जबलपुर मध्यप्रदेश द्वारा अहिराई लोकनृत्य एवं संजय महाजन द्वारा गणगौर लोकनृत्य की प्रस्तुतियॉ दी गई। रामघाट पर पुलिस बैंड ,बीएसएफ बैंड और खाचरोद के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विघालय खाचरोद के 33 बच्चों के दल के द्वारा भी आकर्षक प्रस्तुति दी गई।  

]]>
Tue, 29 Jul 2025 15:10:44 +0530 news desk MPcg
बदलते दौर का उज्जैन विश्व में छोड़ेगा अनूठी छाप: मुख्यमंत्री डॉ. यादव https://citytoday.co.in/3105 https://citytoday.co.in/3105 बदलते दौर का उज्जैन विश्व में छोड़ेगा अनूठी छाप: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वैश्विक मंच पर चमकेगा उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विज़न

आध्यात्मिक नगरी से स्मार्ट सिटी तक: उज्जैन का नया दौर

उज्जैन बनेगा विकास और विरासत का प्रतीक: सीएम डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सौंपी गई स्वच्छता अवार्ड की ट्राफी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बदलते दौर का उज्जैन सिर्फ उज्जैन के लिए नहीं बल्कि भारत और पूरे विश्व के लिए महवपूर्ण छाप छोड़ने का कार्य करेगा। मेट्रोपॉलेटिन सिटी में शामिल होने के बाद इंदौर-उज्जैन वृहद महानगरीय क्षेत्र बन जाएगा। उज्जैन नगर निगम के महापौर, सभापति और अन्य पदाधिकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास के समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट कर उसे 10 लाख की आबादी श्रेणी में उज्जैन को सर्वश्रेष्ठ स्वच्छता आवार्ड की उपलब्धि से अवगत करवाकर उन्हें ट्राफी और प्रशस्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन से आए जनप्रतिनिधि को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ओर नागरिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 पुरस्कारों में मध्यप्रदेश को कुल 8 अवार्ड मिले हैं, जो हर्ष और गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अभिनंदन के पात्र हैं, क्योंकि उन्होंने स्वच्छता पुरस्कारों के लिए अनेक श्रेणियां निर्धारित कीं जिससे अनेक नगरीय निकाय योग्य होने पर पुरस्कार से वंचित नहीं हुए। अवंतिका नगरी की पहचान कई तरह की है। बाबा महाकाल की नगरी होने के साथ ही उज्जैन साइंस सिटी और खगोल विज्ञान की नगरी है। उज्जैन का गौरवशाली इतिहास है और राष्ट्र प्रेम भी उज्जैन के नागरिकों के संस्कार में शामिल है।

विश्व के सबसे बड़े मेले सिंहस्थ: 2028 को यादगार बनाना है: मुख्यमंत्री डॉ यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में सिंहस्थ:2028 को यादगार बनाना है। यह विश्व का सबसे बड़ा मेला होगा। भविष्य में ग्वालियर और जबलपुर महानगरीय क्षेत्र भी परस्पर कनेक्ट होंगे। इस तरह जुड़वा महानगरीय क्षेत्र प्रदेश की पहचान बनेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एक समय था जब नागरिकों को सिंगल रोड से आना जाना होता था। आज देवास-इंदौर सिक्स लेन मार्ग है। अन्य अनेक फोर लेन और सिक्स लेन सड़कें आवागमन को आसान बना रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास का स्मरण कर विरासत को सहेजने और विकास को तीव्र करने का कार्य हुआ है। उज्जैन में कोठी पैलेस में वीर भारत संग्रहालय, भारत के महापुरुषों और राष्ट्रभक्तों की गाथा बताने का कार्य करेगा।

उज्जैन के महापौर श्री मुकेश टटवाल ने कहा कि 17 जुलाई को नई दिल्ली में विज्ञान भवन में हुए पुरस्कार समारोह में उज्जैन को 3 से 10 लाख आबादी की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ शहर का अवार्ड देते हुए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने तीन बार उज्जैन का विशेष उल्लेख किया। वे गत वर्ष सितम्बर माह में सफाई मित्रों के सम्मान कार्यक्रम में उज्जैन आई थीं तब उन्होंने महाकाल मंदिर परिसर को बुहारने का कार्य भी किया था। विधायक श्री अनिल जैन कालूखेड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव कर्म में विश्वास रखते हैं। उन्होंने केन-बेतवा सहित अन्य अंतर्राज्जीय सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए दिन रात एक कर दिया। नगर निगम उज्जैन की अध्यक्ष श्रीमती कलावति यादव ने उज्जैन को प्राप्त उपलब्धि के लिए जनप्रतिधियों, नागरिकों, प्रशासनिक अमले और सफाई मित्रों की सक्रिय भूमिका की प्रशंसा की। श्री संजय अग्रवाल, श्री राजेंद्र भारती, अनेक पार्षदगण,उज्जैन नगर निगम के आयुक्त श्री आशीष पाठक भी कार्यक्रम में शामिल थे।

]]>
Thu, 24 Jul 2025 12:31:42 +0530 News desk Hindi
पितृ पर्वत को उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई https://citytoday.co.in/2999 https://citytoday.co.in/2999 उज्जैन

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर को जोड़ने की तैयारी शुरु कर दी गई है। 50 किलोमीटर लंबे हाईस्पीड फोरलेन के लिए 228 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह फैसला सिंहस्थ-2028 को देखते हुए लिया गया है।

पितृ पर्वत से जुड़ेगा चिंतामण गणेश मंदिर

इंदौर के पितृ पर्वत से उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर को आपस में जोड़ा जाएगा। इसकी दूरी 50 किलोमीटर के लगभग है। इस हाईस्पीड फोरलेन के बनने से सिक्स लेन के अलावा इंदौर-उज्जैन के बीच एक और वैकल्पिक रूट मिल जाएगा।

चिंतामण गणेश मंदिर को जोड़ने वाला यह बायपास इंदौर में हातोद के पास पितृ पर्वत से जोड़ा जाएगा। पितृ पर्वत से चिंतामण गणेश तक लगभग 50 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनाया जा रहा है। इस सड़क के बनने से सिक्स लेन के अलावा इंदौर-उज्जैन के बीच एक और वैकल्पिक रूट मिल जाएगा।

25 गांवों की जमीन अधिग्रहित होगी

इस परियोजना के लिए उज्जैन जिले के 6 गांवों और इंदौर जिले के 19 गांवों की कुल 228 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जा रही है। भूमि अधिग्रहण के लिए धारा 11 के तहत प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) अगले महीने तक तैयार कर ली जाएगी। DPR का काम मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) द्वारा किया जा रहा है।

1 घंटे की दूरी का समय होगा आधा

इस हाईस्पीड फोरलेन के बनने से इंदौर और उज्जैन के बीच आवागमन काफी आसान हो जाएगा। खासकर सिंहस्थ जैसे बड़े आयोजनों में भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी। इस नई सड़क के माध्यम से इंदौर एयरपोर्ट से उज्जैन तक की दूरी महज 30 मिनट में तय की जा सकेगी, जबकि अभी यह दूरी तय करने में लगभग 60 मिनट लगते हैं।

हाईस्पीड फोरलेन के लिए ली जाएगी 25 गांवों की जमीन

हाईस्पीड फोरलेन के लिए इंदौर जिले के 19 गांवों और उज्जैन जिले के 6 गांवों की 228 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जा रही है। भूमि अधिग्रहण के लिए धारा 11 के तहत प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले महीने तक इसकी डीपीआर तैयार हो जाएगी। जिसके बाद एमपीआरडीसी और तेज काम शुरु कर देगा।

1 घंटे में पहुंच जाएंगे इंदौर से उज्जैन

हाईस्पीड फोरलेन बनने के बाद इंदौर और उज्जैन की कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी। नए फोरलेन के जरिए इंदौर एयरपोर्ट से उज्जैन की दूरी मात्र 30 मिनट में ही पूरी हो जाएगी। वर्तमान में 60 मिनट का समय लगता है।

60 मीटर चौड़ी होगी सड़क

इस फोरलने की कुल लंबाई 50 किलोमीटर और चौड़ाई 60 मीटर होगी। इस फोरलेन के जरिए चंद्रावतीगंज, अजनोद, खजुरिया और हातोद जैसे क्षेत्रों को सीधा फायदा मिलेगा। 

सर्वे का कार्य तेजी से जारी

फोरलेन निर्माण के लिए वर्तमान में तेजी से सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इसमें जल संरचनाएं, पेड़, निर्माण आदि से जुड़ा डाटा तैयार किया जा रहा है। DPR तैयार करने की डेडलाइन अगले माह तक रखी गई है। भूमि अधिग्रहण को लेकर दावे और आपत्तियों के लिए अगस्त तक का समय निर्धारित किया गया है। टेंडर प्रक्रिया भी एक से दो महीनों में पूरी कर ली जाएगी।

इन क्षेत्रों को मिलेगा सीधा लाभ

यह फोरलेन सड़क इंदौर के पितृ पर्वत के पास हातोद से शुरू होकर उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर के पास बने सिंहस्थ बायपास पर समाप्त होगी। इसकी कुल लंबाई लगभग 50 किमी और चौड़ाई 60 मीटर होगी। इस सड़क से इंदौर के सुपर कॉरिडोर, चंद्रावतीगंज, अजनोद, खजुरिया और हातोद जैसे क्षेत्रों को सीधा फायदा मिलेगा। साथ ही उज्जैन का पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र से भी सीधा संपर्क बन जाएगा। 

]]>
Wed, 16 Jul 2025 11:54:48 +0530 news desk MPcg
उज्जैन के आर्यन चौहान ने मोबाइल गेमिंग में जीते ₹1.25 करोड़, अब अंतरराष्ट्रीय लेवल में खेलेंगे, जितने पर मिलेंगे 605 करोड़ रुपए https://citytoday.co.in/2907 https://citytoday.co.in/2907 उज्जैन 

उज्जैन के 20 साल के युवक ने मोबाइल गेमिंग में 1 करोड़ 25 लाख की इनामी राशि अपने नाम की है। युवक का नाम आर्यन चौहान है, उसने अपनी 4 सदस्यीय टीम के साथ मिलकर BGMI (बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया) प्रो सीरीज 2025 (BMPS) का फाइनल जीता है।

आर्यन ने बताया कि इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले दिल्ली के यशोभूमि सेंटर में 4 से 6 जुलाई तक हुआ था। इसमें देश की टॉप 16 गेमिंग टीमें शामिल थीं। आर्यन की टीम में उज्जैन के अलावा देवास, सूरत और रांची के खिलाड़ी थे। अब यह टीम सऊदी अरब में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगी, जिसमें कुल पुरस्कार राशि लगभग 605 करोड़ रुपए है।

अब भिड़ंत होगी इंटरनेशनल ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप में

बीएमपीएस जीतने के बाद आर्यन की टीम अब 8 जुलाई से 24 अगस्त 2025 तक रियाद (सऊदी अरब) में होने वाले ई-स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप (EWC) 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। इस प्रतियोगिता की कुल इनामी राशि 70.45 मिलियन डॉलर (लगभग 605 करोड़ रुपए) है।

क्या है BGMI गेम?

BGMI यानी बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया एक ऑनलाइन मोबाइल गेम है, जिसमें खिलाड़ी वर्चुअल दुनिया में टीम बनाकर लड़ते हैं। इसमें रणनीति, टीमवर्क और तेज रिफ्लेक्स की जरूरत होती है। ये गेम भारत में युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है और अब प्रोफेशनल लेवल पर इसके टूर्नामेंट भी होते हैं, जिनमें करोड़ों की प्राइज मनी मिलती है।

90 दिनों में आएगी प्राइज मनी

आर्यन ने बताया, "दिल्ली में चार राउंड हुए थे। मैंने टीम बनाई थी जिसमें देवास, रांची और सूरत के तीन अन्य खिलाड़ी शामिल थे। इस प्रतियोगिता में हमारी टीम 'टीएमजी गेमिंग' ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर रही एनओएनएक्स टीम को 55 लाख रुपए, जबकि तीसरे स्थान पर रही लॉस हरमनोस टीम को 35 लाख रुपए की इनामी राशि मिली।

हमें बताया गया है कि प्राइज मनी 90 दिनों के भीतर हमारे बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। बचपन से मोबाइल पर गेम खेलना पसंद था। घरवाले पहले नाराज होते थे लेकिन मम्मी ने हमेशा सपोर्ट किया। आज इस मुकाम तक पहुंचकर बहुत खुशी हो रही है। अब मेरा अगला लक्ष्य सऊदी अरब में होने वाला इंटरनेशनल मुकाबला है, जहां दुनिया भर के गेमर्स हिस्सा लेंगे।"

मां ने किया सपोर्ट

आर्यन की मां मीनाक्षी चौहान ने कहा, शुरुआत में जब वह मोबाइल पर गेम खेलता था तो अच्छा नहीं लगता था। लेकिन बाद में महसूस हुआ कि वह इसे गंभीरता से ले रहा है और इसमें उसका भविष्य हो सकता है। इसलिए हमने उसे कभी रोका नहीं। आज वह जो कर रहा है, उस पर हमें गर्व है।

]]>
Tue, 08 Jul 2025 12:44:20 +0530 news desk MPcg
सिंहस्थ कुंभ को लेकर प्रशासन ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी, भीड़ और पार्किंग प्रबंधन के लिए होगा AI का उपयोग https://citytoday.co.in/2672 https://citytoday.co.in/2672 भोपाल
 उज्जैन में वर्ष 2028 में होने जा रहे सिंहस्थ में भीड़, यातायात और पार्किंग प्रबंधन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) का भी उपयोग किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था और अन्य प्रबंध के लिए ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसी वर्ष प्रयागराज महाकुंभ में इन तकनीकों के सफल प्रयोग के बाद इन्हें यहां भी अपनाया जाएगा।

सिंहस्थ महाकुंभ की तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय में डीजीपी कैलाश मकवाणा ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें प्रयागराज कुंभ की व्यवस्थाओं में बड़ी भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के आइपीएस अधिकारी प्रेम कुमार गौतम ने वहां किए गए प्रबंध के बारे में प्रस्तुतीकरण दिया।

रीयल-टाइम ट्रैफिक मानीटरिंग की जाएगी

गौतम ने बताया कि स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के लिए एआइ आधारित ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर की स्थापना, इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएस) द्वारा रीयल-टाइम ट्रैफिक मानीटरिंग की गई। ड्रोन से प्रमुख मार्गों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सटीक पर्यवेक्षण किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रूट डायवर्सन मोबाइल एप बनाकर लाइव ट्रैफिक अपडेट उपलब्ध कराए गए।

आंतकवाद से निपटने की भी तैयारी

साथ ही उन्होंने बताया कि आतंकवाद विरोधी गतिविधियों से निपटने के लिए डाग स्क्वाड, बम डिस्पोजल यूनिट को तैनात किया। डार्कवेब से साइबर खतरों और फेस रिकग्नीशन ट्रैकिंग सिस्टम से संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी गई। वीवीआइपी मूवमेंट और श्रद्धालु सुविधाओं के बारे में भी उन्होंने बताया।

प्रयागराज की तुलना में जगह कम

उज्जैन सिंहस्थ में भी प्रदेश पुलिस इन व्यवस्थाओं को अपनाने की तैयारी कर रही है। सिंहस्थ के लिए अभी लगभग तीन वर्ष होने के कारण पुलिस के पास तैयारी के लिए पर्याप्त अवसर भी है। इसमें लगभग तीन करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, पर बड़ी चुनौती यह है कि प्रयागराज की तुलना में उज्जैन में जगह बहुत कम है, गलियां संकरी हैं।

]]>
Sat, 14 Jun 2025 13:02:27 +0530 news desk MPcg
पूर्व कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर महाकाल मंदिर पहुंचीं, उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए..... https://citytoday.co.in/2591 https://citytoday.co.in/2591 उज्जैन
मध्य प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। उषा ठाकुर ने पूजा-अर्चना कर देश प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की हैं। वहीं मंदिर प्रबंधन समिति ने उनका स्वागत और सम्मान किया।

एमपी की पूर्व कैबिनेट मंत्री व बीजेपी नेत्री उषा ठाकुर शुक्रवार को उज्जैन प्रवास पर पहुंची। जहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने नंदी बाबा की पूजा कर उनके कानों में अपनी मनोकामना भी कही।

महाकाल मंदिर प्रबंधन की ओर से समिति के सदस्य आशीष दुबे ने उषा ठाकुर का स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं भी मौजूद रहे। वहीं दर्शन के पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि प्रभु श्री महाकाल के चरणों का दर्शन आज प्राप्त हुआ है। बाबा महाकाल के दर्शन इसी तरह होते रहें, यही हमारे जीवन का सौभाग्य है। यहां आकर बहुत अच्छा लगा।

]]>
Fri, 06 Jun 2025 16:30:24 +0530 news desk MPcg
उज्जैन एयरपोर्ट विकास के लिए 30 मई को तीन बड़े अनुबंध, पीएम मोदी 31 मई को दतिया एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन https://citytoday.co.in/2551 https://citytoday.co.in/2551 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 31 मई को मध्यप्रदेश आगमन से पहले उज्जैन में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर बड़ा फैसला होने जा रहा है। 30 मई, शुक्रवार को राज्य सरकार के विमानन विभाग और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के बीच उज्जैन एयरपोर्ट के विकास को लेकर तीन महत्वपूर्ण अनुबंधों पर हस्ताक्षर होंगे। इस अवसर पर एएआई के चेयरमैन विपिन कुमार और विमानन विभाग के आयुक्त चंद्रमौलि शुक्ला उपस्थित रहेंगे।

241 एकड़ जमीन की मांग, फिलहाल 95 एकड़ उपलब्ध

एयरपोर्ट परियोजना के लिए एएआई ने कुल 241 एकड़ जमीन की मांग की है, जबकि वर्तमान में केवल 95 एकड़ भूमि उपलब्ध है। सरकार शेष भूमि के इंतजाम को लेकर कार्य योजना पर तेजी से काम कर रही है। सरकार और AAI के बीच तीन अहम अनुबंध होंगे। इसमें निर्माण कार्य को लेकर समझौता, संचालन व रखरखाव (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) को लेकर करार और वैधानिक अनुमतियों के लिए AAI को अधिकृत करने संबंधी अनुबंध शामिल हैं। 

दतिया एयरपोर्ट से दो नई उड़ानें

प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को दतिया एयरपोर्ट का लोकार्पण भी करेंगे। यह मध्यप्रदेश का आठवां एयरपोर्ट होगा, जिसे रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (RCS) के तहत विकसित किया गया है। यहां से खजुराहो और भोपाल के लिए 72 सीटर विमानों की नियमित दो उड़ानें शुरू की जाएंगी।

]]>
Thu, 29 May 2025 12:04:08 +0530 news desk MPcg
उज्जैन में मलखंभ प्रैक्टिस के दौरान दर्दनाक हादसा, 11 वर्षीय बच्चे की मौत https://citytoday.co.in/2421 https://citytoday.co.in/2421 उज्जैन, 14 मई 2025: मध्य प्रदेश के उज्जैन में मलखंभ की प्रैक्टिस के दौरान एक दुखद हादसा सामने आया है, जिसमें 11 वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। यह घटना शहर के एक स्थानीय खेल प्रशिक्षण केंद्र में हुई, जहां बच्चा मलखंभ का अभ्यास कर रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रस्सी से बंधे मलखंभ पर अभ्यास के दौरान बच्चे का गला रस्सी में फंस गया, जिससे उसकी जान चली गई।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चा, जिसका नाम अभी गोपनीय रखा गया है, अपने कोच की देखरेख में मलखंब की प्रैक्टिस कर रहा था। वह रस्सी से बंधे मलखंभ पर एक जटिल करतब का अभ्यास कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और गले में रस्सी का फंदा लग गया। कोच और अन्य बच्चों ने तुरंत उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और मेडिकल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका।

परिवार और समुदाय में शोक की लहर

बच्चे के परिवार और स्थानीय समुदाय में इस हादसे से गहरा सदमा है। मृतक बच्चे के माता-पिता ने बताया कि उनका बेटा पिछले एक साल से मलखंभ का प्रशिक्षण ले रहा था और इस खेल में काफी रुचि रखता था। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र के सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाते हुए इस हादसे की गहन जांच की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की जांच

उज्जैन पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र के कोच और प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, यह जांच की जा रही है कि क्या प्रशिक्षण के दौरान उचित सुरक्षा उपायों का पालन किया गया था। मलखंभ जैसे जोखिम भरे खेलों में सुरक्षा उपकरणों, जैसे हार्नेस और हेलमेट, का उपयोग अनिवार्य होता है, लेकिन प्रारंभिक जांच में ऐसी सुविधाओं की कमी की बात सामने आई है।

]]>
Wed, 14 May 2025 15:52:38 +0530 news desk MPcg
उज्जैन: लव जिहाद के मुख्य आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, फरार होने की कोशिश नाकाम https://citytoday.co.in/2376 https://citytoday.co.in/2376 उज्जैन से लगभग 35 किलोमीटर दूर ग्राम बिछड़ोद में 'लव जिहाद' के नाम पर लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर, उन्हें वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी फरमान को शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में गोली लगी है। मामले में घट्टिया थाना पुलिस ने मंगलवार को सात आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए एसआईटी का गठन किया था।

जानकारी के अनुसार, पुलिस मामले की जांच रही है। इसी बीच बीती रात मामले के मुख्य आरोपी फरमान ने पुलिस से सीने में दर्द की शिकायत की। पुलिस उसे उपचार के लिए उज्जैन के चरक अस्पताल ला रही थी, लेकिन रास्ते में ग्राम निपानिया के पास उसने पेशाब करने का बहाना बनाकर एक आरक्षक से राइफल छीन ली और भागने का प्रयास करते हुए पुलिस पर दो फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे फरमान के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती कराया।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि लव जिहाद के मामले में फरमान मंसूरी के खिलाफ तीन धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि वह पूर्व में अपनी भतीजी के साथ छेड़छाड़ का भी आरोपी रहा है। बीती रात सब-इंस्पेक्टर करण कुवाल और जयंत डामोर आरोपी को तबीयत बिगड़ने पर घट्टिया से उज्जैन ला रहे थे, तभी यह घटना हुई। फरमान ने पुलिस से राइफल छीनकर भागने की कोशिश की थी। इस दौरान उसने पुलिस पर दो फायर किए, जिसके जवाब में पुलिस ने उसकी टांग में गोली मारी। उसका उपचार चरक अस्पताल में चल रहा है। एफएसएल टीम मामले की जांच करेगी। 

पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार

घट्टिया थाना पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म और ब्लैमेलिंग के मामले में फरमान (निवासी बिछड़ोद), इकरार (निवासी बिछड़ोद), उजेर पठान, राजा रंगरेज, जुबेर मंसूरी, जुनैद मंसूरी और फैज खान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के मोबाइल डाटा की साइबर टीम द्वारा जांच की जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि इन्होंने कितनी लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उनके अश्लील फोटो  और वीडियो बनाए।

पथराव के बाद फरमान के घर में लगाई आग:

इधर, मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने इस घटना के विरोध में ग्राम बिछड़ोद में बंद रखा। इसके साथ ही आरोपी फरमान के घर पहुंचकर पहले पथराव किया और फिर आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया। तनाव की स्थिति को देखते हुए घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। बाद में ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग की, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

]]>
Wed, 07 May 2025 11:19:06 +0530 news desk MPcg
MP NEWS: उज्जैन महाकाल मंदिर के शंख द्वार में भयंकर आग, दमकल की टीमें मौके पर तैनात https://citytoday.co.in/2360 https://citytoday.co.in/2360 उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर के शंख द्वार पर रविवार को अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी लपटें और धुआं करीब 1 किलोमीटर दूर से नजर आया। आग की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग मंदिर परिसर के कंट्रोल रूम के ऊपर रखी बैटरी से लगी थी। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। महाकाल मंदिर समिति के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। घटना की जानकारी लगते ही जिला कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं।

महाकाल मंदिर में सोमवार को जिस समय ये घटना हुई उस समय मंदरि में काफी भीड़ थी। सोमवार के चलते मंदिर में भीड़ ज्यादा थी। गनीमत रही कि आग की इस घटना में किसी के हताहत होने खबर नहीं है। महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार छत पर पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम लगा हुआ है। इस सिस्टम की बैटरी में किसी कारण से आग लगी थी। हादसे में केवल बैट्रियों को क्षति पहुंची है।

]]>
Mon, 05 May 2025 13:58:54 +0530 news desk MPcg
उज्जैन: सीएम मोहन यादव ने कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह में नवदंपतियों को दी शुभकामनाएं https://citytoday.co.in/2315 https://citytoday.co.in/2315 उज्जैन, 30 अप्रैल 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन के दाऊदखेड़ी में 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना' के अंतर्गत आयोजित एक भव्य सामूहिक विवाह समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलनों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी सहभागिता की और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं।

सामूहिक विवाह समारोह में बंधे सैकड़ों जोड़ों के बंधन

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों, विधवाओं, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं की शादी के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसमें 48,000 रुपये कन्या के बैंक खाते में जमा किए जाते हैं और 3,000 रुपये आयोजन के लिए स्थानीय निकाय को प्रदान किए जाते हैं।

उज्जैन के दाऊदखेड़ी में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में गणमान्य जनप्रतिनिधि और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

सीएम ने दी शुभकामनाएं, कहा- बेटियां हैं अनमोल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में कहा, "हमारी बेटियां समाज का गौरव हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से हम न केवल उनकी शादी का खर्च वहन कर रहे हैं, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता को भी बढ़ावा दे रहे हैं।" उन्होंने नवविवाहित जोड़ों से अपने दाम्पत्य जीवन में प्रेम, विश्वास और सम्मान बनाए रखने का आह्वान किया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के अन्य जिलों में आयोजित सामूहिक विवाह समारोहों से जुड़ते हुए सीएम ने सभी जोड़ों को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक वरदान साबित हो रही है, जिससे उनकी बेटियों का विवाह सम्मानजनक तरीके से संपन्न हो रहा है।

योजना के तहत सख्त नियम, पारदर्शिता पर जोर

हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को और प्रभावी बनाने के लिए कुछ बदलाव किए हैं। अब केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार ही इस योजना का लाभ ले सकेंगे, और बीपीएल पोर्टल पर सत्यापन अनिवार्य होगा। इसके अलावा, प्रत्येक सामूहिक विवाह सम्मेलन में कम से कम 11 और अधिकतम 200 जोड़े शामिल हो सकेंगे। आवेदनों की जांच निकाय स्तर पर होगी, और वर-वधू की आधार ई-केवाईसी भी अनिवार्य कर दी गई है।

]]>
Wed, 30 Apr 2025 17:53:57 +0530 news desk MPcg
उज्जैन: योग गुरु बाबा रामदेव ने महाकालेश्वर मंदिर में की भस्म आरती, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद https://citytoday.co.in/2305 https://citytoday.co.in/2305 उज्जैन, 30 अप्रैल 2025: मध्य प्रदेश के पवित्र नगरी उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज योग गुरु स्वामी रामदेव ने भस्म आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान महाकाल का विधि-विधान से अभिषेक किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा रामदेव की यह आध्यात्मिक यात्रा उनके भक्तों और श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

भस्म आरती में बाबा रामदेव की भक्ति

सुबह तड़के ब्रह्म मुहूर्त में होने वाली महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में बाबा रामदेव पूरे भक्ति भाव से लीन नजर आए। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने भगवान महाकाल के जलाभिषेक और पंचामृत महाभिषेक में हिस्सा लिया। इस दौरान 'जय श्री महाकाल' और 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करते हुए वे भक्ति में डूबे रहे। मंदिर के पुजारियों ने बताया कि बाबा रामदेव ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान का श्रृंगार और भस्म विलेपन की प्रक्रिया को श्रद्धापूर्वक देखा और इसमें सहभागिता की।

महाकालेश्वर मंदिर का महत्व

उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और इसे भगवान शिव का प्रमुख तीर्थ स्थल माना जाता है। यहाँ की भस्म आरती विशेष रूप से प्रसिद्ध है, जिसमें भगवान शिव को भस्म से सजाया जाता है। यह प्रथा प्राचीन काल से चली आ रही है और इसे देखने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु उज्जैन पहुँचते हैं। बाबा रामदेव का इस पवित्र आरती में शामिल होना उनके आध्यात्मिक जुड़ाव को दर्शाता है।

बाबा रामदेव का बयान

भस्म आरती के बाद बाबा रामदेव ने कहा, "महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन और भस्म आरती में शामिल होना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है। यहाँ की आध्यात्मिक ऊर्जा अद्वितीय है, जो हर भक्त के मन को शांति और भक्ति से भर देती है। मैं प्रभु महाकाल से सभी के लिए सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूँ।" उन्होंने यह भी कहा कि योग और अध्यात्म का गहरा संबंध है, और महाकाल की यह नगरी दोनों का संगम है।

पहलगाम हमले की निंदा

महाकाल दर्शन के बाद बाबा रामदेव ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, "हिंसा और आतंक का कोई स्थान नहीं है। मैं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और देश की एकता व अखंडता के लिए प्रार्थना करता हूँ।" इस बयान के साथ उन्होंने समाज में शांति और सद्भाव की अपील की।

]]>
Wed, 30 Apr 2025 12:18:23 +0530 news desk MPcg
Ujjain: केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने बाबा महाकाल के किए दर्शन https://citytoday.co.in/2253 https://citytoday.co.in/2253 उज्जैन, 24 अप्रैल 2025: केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने अपने उज्जैन दौरे के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना की और सभामंडप में श्री वीरभद्र भगवान का पूजन भी किया। पूजा का संचालन पुजारी अर्पित शर्मा और पुरोहित नवनीत शर्मा ने किया। 

खडसे ने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की पूजा की और इसके बाद ध्यान में लीन हुईं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उपप्रशासक एसएन सोनी और अभिषेक शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, उज्जैन नगर पालिका निगम अध्यक्ष कलावती यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष नरेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

मंत्री बनने के बाद पहली बार पहुंचीं महाकाल मंदिर

मंदिर दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में रक्षा खडसे ने कहा, "मैं हर साल बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आती रही हूं, लेकिन इस बार केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार यहां आई हूं। मैंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे।" 

कोठाड़ी की सरपंच से केंद्रीय मंत्री तक का सफर

रक्षा निखिल खडसे (जन्म 13 मई 1987) महाराष्ट्र की भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख नेता हैं। वे वर्तमान में रावेर लोकसभा सीट से सांसद हैं और भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। खडसे ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कोठाड़ी गांव की सरपंच के रूप में की थी। इसके बाद वे जलगांव जिला परिषद की सदस्य चुनी गईं। साल 2014 में उन्होंने लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मनीष जैन को 3,18,608 वोटों के अंतर से हराकर रावेर सीट जीती। उस समय मात्र 26 वर्ष की आयु में वे 16वीं लोकसभा की सबसे कम उम्र की सांसदों में से एक थीं। 2019 में वे दूसरी बार रावेर से सांसद चुनी गईं और 2024 के आम चुनाव के लिए भाजपा ने उन्हें तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है। 

]]>
Thu, 24 Apr 2025 17:46:53 +0530 news desk MPcg
Madhya pradesh: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में की पूजा&अर्चना https://citytoday.co.in/2097 https://citytoday.co.in/2097 केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की

उज्जैन, मध्य प्रदेश, 10 अप्रैल, 2025 – केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज उज्जैन में पवित्र महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शुभ 'प्रदोष काल' के दौरान पूजा-अर्चना की। यह दौरा राज्य में एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजना का उद्घाटन करने के तुरंत बाद हुआ, जो आध्यात्मिक श्रद्धा और विकासात्मक प्रगति पर उनके दोहरे ध्यान को दर्शाता है।

भगवान शिव को समर्पित बारह पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर में मंत्री ने राष्ट्र की सेवा के लिए शक्ति और समर्पण का आशीर्वाद मांगा। अपने दर्शन के बाद बोलते हुए, गडकरी ने इस अवसर के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने देश और समाज के लिए और अधिक योगदान करने की क्षमता के लिए प्रार्थना की। उनकी यात्रा मध्य प्रदेश में व्यस्त दिन के साथ हुई, जहाँ उन्होंने ₹1,352 करोड़ की लागत वाले उज्जैन-बदनावर फोर-लेन राजमार्ग के उद्घाटन में भी भाग लिया, जो भारतमाला पहल के तहत एक परियोजना है जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ाना है।

गडकरी दोपहर 1:35 बजे उज्जैन पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचे और उसके बाद दोपहर 2:00 बजे मंदिर में दर्शन के लिए रवाना हुए। मंदिर में मंत्री की उपस्थिति ने भक्तों और स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित किया, कई लोगों ने सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों के साथ शासन को संतुलित करने की उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की। शिप्रा नदी के तट पर स्थित महाकालेश्वर मंदिर एक महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है जो अपने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है, जहाँ हर साल हज़ारों पर्यटक आते हैं।

इससे पहले दिन में, गडकरी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ ₹5,800 करोड़ की लागत वाली 10 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए धार में एक समारोह में भाग लिया। इन पहलों से राज्य में बुनियादी ढाँचे को बढ़ावा मिलने, यात्रा के समय को कम करने और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से, उज्जैन-बदनावर राजमार्ग से यात्रा की अवधि में काफी कमी आने की उम्मीद है, जिससे प्रमुख क्षेत्रीय केंद्रों के बीच पहुँच में सुधार होगा। मंत्री का मंदिर दौरा परंपरा और प्रगति के मिश्रण को रेखांकित करता है, जो उनकी व्यक्तिगत आस्था के साथ-साथ भारत के बुनियादी ढाँचे को आगे बढ़ाने में उनकी सार्वजनिक भूमिका को दर्शाता है। मंदिर में भक्तों ने 'प्रदोष काल' के दौरान शांत वातावरण का अनुभव किया, जिसे भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष रूप से पवित्र समय माना जाता है। अनुष्ठानों में गडकरी की भागीदारी ने दिन की आध्यात्मिक कार्यवाही में एक उल्लेखनीय क्षण जोड़ा। जैसे ही गडकरी ने अपनी यात्रा समाप्त की, उन्होंने भारत के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक में प्राप्त दिव्य आशीर्वाद से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रीय विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मध्य प्रदेश में उनका दिन क्षेत्र के भविष्य को आकार देने में शासन, बुनियादी ढाँचे और आध्यात्मिकता के मिलन का प्रमाण है।

]]>
Thu, 10 Apr 2025 17:01:42 +0530 news desk MPcg
सीएम मोहन यादव ने भगवान अंगारेश्वर महादेव मंदिर में की सपत्नीक पूजा&अर्चना https://citytoday.co.in/सीएम-मोहन-यादव-ने-भगवान-अंगारेश्वर-महादेव-मंदिर-में-की-सपत्नीक-पूजा-अर्चना https://citytoday.co.in/सीएम-मोहन-यादव-ने-भगवान-अंगारेश्वर-महादेव-मंदिर-में-की-सपत्नीक-पूजा-अर्चना Sun, 16 Feb 2025 17:02:18 +0530 Newsdesk UJJAIN: महाकाल की पांचवीं सवारी: अंतिम सावन के दिन पांच रूपों में भक्तों को देंगे दर्शन, उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब https://citytoday.co.in/UJJAIN:Fifth-ride-of-Mahakal:-On-the-last-day-of-Sawan,-devotees-will-be-given-darshan-in-five-forms,-there-will-be-a-flood-of-devotion https://citytoday.co.in/UJJAIN:Fifth-ride-of-Mahakal:-On-the-last-day-of-Sawan,-devotees-will-be-given-darshan-in-five-forms,-there-will-be-a-flood-of-devotion उज्जैन| उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से श्रावण माह की अंतिम सवारी में भगवान महाकाल पांच अलग-अलग रूपों में भक्तों को दर्शन देंगे। इस विशेष आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। सवारी की शुरुआत मंदिर से दोपहर 3:30 बजे होगी, जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पूजा-अर्चना के बाद इसे नगर भ्रमण के लिए रवाना किया जाएगा।

सवारी मार्ग: शिप्रा तट पर होगा जलाभिषेक

सवारी महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होकर कोटमोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए शिप्रा नदी के रामघाट पहुंचेगी, जहां भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद सवारी विभिन्न मार्गों से होकर शाम 7 बजे पुनः मंदिर पहुंचेगी। 

पांच रूपों में होंगे भगवान महाकाल के दर्शन

भगवान महाकाल इस सवारी में पांच अलग-अलग रूपों में भक्तों को दर्शन देंगे—चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिव तांडव, नंदी पर उमा महेश और डोल रथ में होल्कर रूप में। 

श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण

इस बार की सवारी में आदिवासी गौंड जनजाति के कलाकार सैला करमा नृत्य की प्रस्तुति देंगे, जो श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आकर्षण होगा। श्रावण माह के इस आखिरी दिन, भगवान महाकाल की भव्य सवारी में श्रद्धालुओं का अद्वितीय उत्साह देखने को मिलेगा।

]]>
Mon, 19 Aug 2024 17:27:28 +0530 Newsdesk
Ujjain:उज्जैन में नागपंचमी के कारण बदली यातायात व्यवस्था: इन 12 मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित https://citytoday.co.in/Ujjain:Traffic-system-changed-due-to-Nag-Panchami-in-Ujjain:-Entry-of-vehicles-restricted-on-these-12-routes https://citytoday.co.in/Ujjain:Traffic-system-changed-due-to-Nag-Panchami-in-Ujjain:-Entry-of-vehicles-restricted-on-these-12-routes सीटीटुडे | उज्जैन में नागपंचमी के त्योहार को ध्यान में रखते हुए, यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। डीएसपी दिलीपसिंह परिहार के अनुसार, नागपंचमी के एक दिन पहले से ही उज्जैन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। यातायात को सुगम बनाने और पार्किंग की सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष योजना बनाई गई है।

प्रमुख प्रतिबंधित मार्ग

आज शाम चार बजे से उज्जैन के 12 प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन मार्गों पर यातायात का दबाव अधिक रहने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इन मार्गों में निम्नलिखित शामिल हैं| हरिफाटक टी से महाकाल घाटी चौराहा की ओर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रहेगा।

हरिफाटक टी से इंटरपिटीशन की तरफ वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

जंतर-मंतर से जयसिंहपुरा और चारधाम पार्किंग की ओर वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।

शंकराचार्य चौराहे से नृसिंहघाट की तरफ वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

शंकराचार्य चौराहे से दानीगेट की तरफ वाहन प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

भूखीमाता टर्निंग से नृसिंह घाट की तरफ वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

दौलतगंज से लौहे का पुल की ओर वाहन नहीं आ-जा सकेंगे।

कंठाल चौराहे से छत्री चौक की तरफ वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।

तेलीवाड़ा से कमरी मार्ग की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।

दानीगेट से गणगौर दरवाजा और हरसिद्धी पाल की तरफ वाहनों का प्रवेश नहीं हो सकेगा।

केडी गेट से टंकी चौराहा की तरफ वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

भार्गव तिराहे से कमरी मार्ग की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।

डायवर्शन और पार्किंग की व्यवस्था

श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए, कुछ मार्गों पर विशेष डायवर्शन और पार्किंग व्यवस्था की गई है:

बड़नगर से आने वाले वाहन मोहनपुरा ब्रिज के नीचे से मुरलीपुरा होकर भेरूपुरा के पास कार्तिक मेला मैदान में पार्क किए जाएंगे।

नागदा की ओर से आने वाले वाहन साडू माता की बावड़ी, कुत्ता बावड़ी टर्निंग से रातड़िया रोड होते हुए राठौर क्षत्रिय तेली समाज मैदान में पार्क होंगे।

आगर से आने वाले वाहन मकोड़ियाआम चौराहा से खाकचौक, जाट धर्मशाला, जूना सोमवारिया होते हुए कार्तिक मेला ग्राउंड में पार्क होंगे।

मक्सी, देवास, भोपाल, इंदौर से आने वाले वाहन मन्नत गार्डन, वाकणकर ब्रिज पार्किंग और कर्कराज तथा हरिफाटक ब्रिज के नीचे पार्क होंगे।

हरिफाटक पार्किंग भरने के बाद इन वाहनों को इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान में पार्क कराया जाएगा।

दोपहिया वाहनों की पार्किंग

इंदौर, देवास, मक्सी रोड से आने वाले दोपहिया वाहन हरिफाटक चौराहे से आगे लालपुल टर्निंग से कलोता समाज की पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।
बड़नगर और नागदा की ओर से आने वाले दोपहिया वाहन* शंकराचार्य चौराहे के पास गुरुद्वारा की भूमि पर पार्क किए जाएंगे।

भारी वाहनों का डायवर्शन

इंदौर से नागदा, आगर और मक्सी की ओर जाने वाले भारी वाहन* तपोभूमि से नरवर बायपास होकर मारूती शोरूम, सैफी पेट्रोल पंप से श्री सिंथेटिक्स होते हुए डायवर्ट किए जाएंगे।
मक्सी से देवास और इंदौर की ओर जाने वाले भारी वाहन श्री सिंथेटिक्स से सैफी पेट्रोल पंप, मारूति शोरूम, देवास रोड और नरवर बायपास से तपोभूमि होते हुए इंदौर के लिए डायवर्ट होंगे।

यदि उपरोक्त पार्किंग स्थल भर जाते हैं, तो प्रशांति धाम और शनि मंदिर पार्किंग का उपयोग आकस्मिक पार्किंग के रूप में किया जाएगा। 

यह बदलाव नागपंचमी के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए किया गया है। नागरिकों से अनुरोध है कि वे इन नियमों का पालन करें और यातायात पुलिस का सहयोग करें।

]]>
Thu, 08 Aug 2024 18:34:24 +0530 Newsdesk
उज्जैन: फर्जी आधार नामांतरण से किसान की जमीन बेची, पुलिस जांच में जुटी     https://citytoday.co.in/Ujjain:-Farmers-land-sold-due-to-fake-Aadhaar-transfer,-police-engaged-in-investigation https://citytoday.co.in/Ujjain:-Farmers-land-sold-due-to-fake-Aadhaar-transfer,-police-engaged-in-investigation Ujjan : मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की खाचरौद तहसील में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक किसान की आठ बीघा जमीन उसकी अनजानी में बिना उसकी सहमति के बेच दी गई। इस मामले में दावा किया जा रहा है कि किसी ने उसके आधार कार्ड में फर्जी नामांतरण कर दिया और उसकी जमीन को बेच दिया। जब इस बारे में जानकारी मिली तो जमीन के सही मालिक ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को इस मामले की जांच के लिए अगाह किया।

गांव चांपाखेड़ा के रहने वाले नरसिंहलाल पुत्र गोरधनलाल धाकड़ की लगभग आठ बीघा जमीन को उनके नाम से रजिस्टर करने में दोनों नरसिंह और उनके पिता गोवर्धन ने मिलकर फर्जीवाड़ा किया। उसने अपने आधार कार्ड के नाम को बदलकर असली मालिक नरसिंह के नाम पर नामांतरण करवाया और इस भूमि को रतलाम जिले के बंजली गांव में रशीद पुत्र सलीम को बेच दिया। इसके बाद 16 दिनों में इस जमीन का नामांतरण भी हो गया, जो कि कानूनन असाधारण है।

जब इस घटना की जानकारी जमीन के असली मालिक नरसिंह को मिली, तो उन्होंने तत्काल पुलिस और अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई। इसके पश्चात्, दोनों रजिस्ट्रियों को निरस्त कर दिया गया। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

]]>
Tue, 16 Jul 2024 19:32:37 +0530 Newsdesk
Mahashivratri 2024: मोहन यादव ने महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना, धार्मिक आयोजन में हुए शामिल https://citytoday.co.in/On-Mahashivratri-festival-Mohan-Yadav-offered-prayers-at-Mahakaleshwar-temple https://citytoday.co.in/On-Mahashivratri-festival-Mohan-Yadav-offered-prayers-at-Mahakaleshwar-temple उज्जैन।Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। और भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना कर कई धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लिया। साथ ही सभी देश और प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देवाधिदेव महादेव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लाएं, यही प्रार्थना है। आपको बता दें कि इस खास अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महानिर्वाणी अखाड़े के ध्वज का पूजन भी किया। जोकि महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर  महाकाल मंदिर के शिखर पर लगाया जाता है। इस मौके पर सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि भगवान महाकाल की नगरी में महाशिवरात्रि का आनंद ही कुछ और है। 

मोहन यादव ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के साथ-साथ हाटकेश्वर धाम स्थित पारद शिवलिंग की पूजा अर्चना की। जिसके बाद सीएम यादव न उज्जैन से 30 किलोमीटर दूर स्थित बोरेश्वर महादेव के दर्शन किए। इस मौकै पर उज्जैन के कई मंदिर और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। जिसमें श्रद्धालुओं के लिए एक घंटे के भीतर भगवान महाकाल के दर्शन हो रहे हैं। उज्जैन में सुरक्षा की दृष्टि से अलग-अलग शिफ्ट में 1500 से ज्यादा पुलिस जवानों को लगाया गया है। इसके अलावा यहां पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था, पेयजल आदि के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।





]]>
Fri, 08 Mar 2024 15:56:54 +0530 Newsdesk
Investor Summit: राज्य में दो दिन की इंवेस्टर समिट, साथ में होंगे लोकार्पण और भूमिपूजन के कार्यक्रम https://citytoday.co.in/Two-day-investor-summit-in-the-state,-along-with-inauguration-and-bhoomi-pujan-programs https://citytoday.co.in/Two-day-investor-summit-in-the-state,-along-with-inauguration-and-bhoomi-pujan-programs उज्जैन।Investor Summit: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि राज्य में आगामी एक और दो मार्च को इंवेस्टर समिट होगी। जिसमें सिर्फ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर ही नहीं, बल्कि साथ में ही लोकार्पण और भूमिपूजन जैसे कार्यक्रम भी होंगे।डॉ यादव ने यहां इस संबंध में आयोजित बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि एक और दो तारीख को इनवेस्टर समिट होने वाली है। इसमें उज्जैन के अलावा अन्य कई सारे जिले जैसे इंदौर, भोपाल में अलग-अलग क्षेत्र में उद्योग के लोकार्पण की तारीख़ तय की जा रही है।अलग-अलग उद्योगपतियों के प्रस्ताव अभी मिल रहे हैं। उन्हें अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंवेस्टर समिट का ये प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम है। जिसमें प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर लोकार्पण और भूमिपूजन के कार्य होंगे। समय की कमी के कारण उस क्षेत्र विशेष के जनप्रतिनिधि को जोड़कर कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें जनप्रतिनिधि उस स्थान पर मौजूद रहेंगे और शेष लोग समिट में मौजूद रह कर चर्चा करके पूरा आयोजन करेंगे।उन्होंने कहा कि अब तक के जितने आयोजन हुए उनसे अच्छा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के पीछे का भाव ये हैं, कि केवल सहमति पत्र नहीं किए जाएंगे। मौक़े पर ही उसका आकार-साकार रूप लेता दिखाई देगा। या तो लोकार्पण होगा या भूमि पूजन होगा। डॉ यादव ने कहा कि उम्मीद की जा रही है कि ऐसे उद्योग लगें और व्यापार के माध्यम से प्रदेश की छवि और अच्छी बने। समिट में ज्यादा से ज्यादा लोग आए।

]]>
Fri, 23 Feb 2024 22:31:12 +0530 Newsdesk
Vedic Clock in Ujjain: 1 मार्च को पीएम मोदी करेंगे दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का लोकार्पण, बताएगी मुहूर्त&पंचांग https://citytoday.co.in/On-March-1-PM-Modi-will-inaugurate-the-worlds-first-Vedic-clock-the-auspicious-time-almanac-will-tell https://citytoday.co.in/On-March-1-PM-Modi-will-inaugurate-the-worlds-first-Vedic-clock-the-auspicious-time-almanac-will-tell  उज्जैन।Vedic Clock in Ujjain: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक मार्च को वैदिक घड़ी का वर्चुअल लॉन्च किया जाएगा। यह एक डिजिटल घड़ी होगी जो इंडियन स्टैंडर्ड टाइम (IST) और ग्रीनविच मीन टाइम (GMT) के साथ-साथ पंचांग और 30 मुहूर्त की जानकारी भी प्रदान करेगी। इस घड़ी से सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण का समय भी जाना जा सकेगा।उज्जैन में जीवाजी वैधशाला के पास 85 फीट ऊंचा टावर बनाया गया है, जिसमें एक 10×12 की वैदिक घड़ी लगाई जाएगी। यह घड़ी भारतीय काल गणना को दर्शाने वाली दुनिया की पहली घड़ी होगी। उज्जैन को काल गणना का केंद्र माना जाता है और यहाँ से ही दुनियाभर का स्टैंडर्ड टाइम निर्धारित किया जाता था। CM डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को टाइम कैलकुलेशन का सेंटर बनाने की योजना बताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि 300 साल पहले उज्जैन से ही दुनियाभर का स्टैंडर्ड टाइम निर्धारित किया जाता था। आपको बता दें कि 22 दिसंबर 2023 को विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश सरकार ने कहा कि वे प्राइम मेरिडियन को इंग्लैंड के ग्रीनविच से उज्जैन तक ट्रांसफर करेंगे। उज्जैन में देश की पहली वैधशाला राजा जयसिंह द्वितीय ने सन् 1729 में बनवाई थी। जिसमें समय देखने के लिए 'धूप घड़ी' बनाई गई थी।उज्जैन समेत देश भर के शहरों के समय का आकलन किया जाता था। 

वैदिक घड़ी से मिलेगी यह जानकारी 

वैदिक घड़ी इंटरनेट और GPS से जुड़ी होगी और IST, GMT के साथ भारतीय काल गणना विक्रम संवत् की जानकारी प्रदान करेगी। इसमें सूर्योदय से सूर्यास्त तक के समय, ग्रह, योग, भद्रा, चंद्र स्थिति, नक्षत्र, चौघड़िया, सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण और अभिजीत मुहूर्त, ब्रह्म मुहूर्त, अमृत काल, और मौसम से जुड़ी सभी जानकारी मिलेगी। घड़ी में हर घंटे बाद बैकग्राउंड में नई तस्वीर दिखेगी, और धार्मिक स्थलों के साथ द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर, नवग्रह, राशि चक्र के साथ भी दिखाई देगा। इसमें देश-दुनिया के खूबसूरत सूर्यास्त, सूर्य ग्रहण के नजारे भी दिखेंगे।

मोबाइल एप 'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी'  होगा लॉन्च

एक नए मोबाइल एप 'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी' लॉन्च होगा। जो वैदिक घड़ी के सभी फीचर को शामिल करेगा। यह एप आरोह श्रीवास्तव द्वारा डिज़ाइन किया जा रहा है। उज्जैन में लगी वैदिक घड़ी के बदलाव को  इस ऐप पर देखा जा सकेगा। यूजर्स इसे मैन्युअल भी ऑपरेट कर सकेंगे।

]]>
Wed, 21 Feb 2024 22:36:33 +0530 Newsdesk
Ujjain News: उज्जैन से जल्द होगी हवाई सेवा की शुरुआत, विभागीय तौर पर बन रही योजना https://citytoday.co.in/Ujjain-News:-Air-service-will-start-from-Ujjain-soon,-plan-being-made-departmentally https://citytoday.co.in/Ujjain-News:-Air-service-will-start-from-Ujjain-soon,-plan-being-made-departmentally Ujjain News: मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने उज्जैन में बुधवार को महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों को देखने आए थे।तभी उन्होंने हवाई सेवा की शुरुआत को लेकर ऐलान किया। उन्होंने कहा है कि अयोध्या में श्री रामलाल की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद सभी देवस्थलों पर अधिक काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि हेलिकाप्टर और हवाईजहाज से लोग उज्जैन आ सकेंगे और इसके लिए एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा।सीएम ने घोषणा की है कि महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को शीघ्र दर्शन होगा। सिंहस्थ-2028 के लिए अनेक निर्माण कार्य कराने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास और सनातन संस्कृति के संरक्षण का काम कर रही है। मोहन यादव के निर्देश पर विमानन विभाग के आयुक्त चंद्रमौली शुक्ला ने उज्जैन में एयरपोर्ट बनाने के लिए दताना-मताना हवाई पट्टी का निरीक्षण किया था। लेकिन अब तक प्रस्ताव तैयार नहीं हुआ है, जिसमें अनुमानित खर्च का उल्लेख भी नहीं है।

आपको बता दें कि देवास रोड पर एयरपोर्ट बनने की चर्चाओं से उज्जैन महानगर के विकास की दिशा में कदम बढ़ा है। इससे जमीन की कीमतें बढ़ गई हैं और कई बड़े और सार्वजनिक संस्थानों के निर्माण की उम्मीद है। अधिकारियों का मानना है कि यह प्रस्तावित जमीन राज्य के संगम पर स्थित है और एयरपोर्ट बनने से चहुंमुखी विकास होगा। एयरपोर्ट के बनने से उज्जैन का महानगर स्थान बढ़ेगा और देश के नामचीन लोगों का आना-जाना भी बढ़ेगा। इसके साथ ही, विक्रम उद्योगपुरी में नए उद्योगों का खुलना और निवेश के अवसरों की बढ़ती संभावनाएं हैं।

कुछ ही दिनों पहले मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलकर उज्जैन में एयरपोर्ट की योजना की चर्चा की। सिंधिया ने पूर्व में उज्जैन में एयरपोर्ट बनाने के लिए मांग की थी। पिछले साल उज्जैन में हवाई अड्डा बनाने को लेकर काम शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक कुछ काम नहीं हुआ है। रनवे की नई परत लगाने का काम भी अधूरा है, जिसका खर्च एक करोड़ 34 लाख रुपये है।वर्ष 2028 में उज्जैन में महाकुंभ सिंहस्थ होने के संदर्भ में एयरपोर्ट का निर्माण महत्वपूर्ण है। इसके लिए करीब 300 एकड़ जमीन अर्जित की जाएगी। यहां के रनवे की लंबाई भी 1400 मीटर ज्यादा होगी।

]]>
Thu, 25 Jan 2024 19:30:59 +0530 Newsdesk
Ujjain: आपसी रंजिश से युवक की हत्या का मामला, 15 दिन पुरानी वीडियो वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार https://citytoday.co.in/90 https://citytoday.co.in/90 उज्जैन:  बडनगर में बीते 15 दिनों पहले हुई हत्या की घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को आपसी रंजिश के चलते लाठी और लोहे की रॉड से पीटा जा रहा है। घटना 3 दिसंबर को रात के 9 बजे बडनगर के प्रमुख चौराहे पर हुई थी। युवक को घेरकर कई लोगों ने मिलकर हमला किया। घटना के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि महिला समेत तीन आरोपी फरार हैं।"

"बड़नगर थाना प्रभारी मनीष दुबे ने बताया कि हाल ही में हुई घटना में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद, आरोपियों ने युवक पर हमला किया। पुलिस ने राकेश राज, इकबाल, और प्रियांक को गिरफ्तार किया है, जिन पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। जुगार सिंह की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद, पुलिस ने आरोपियों पर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है। रामेश्वर माली ने पुलिस को इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला सहित तीन आरोपी अब भी फरार हैं और उन्हें जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।"

]]>
Wed, 20 Dec 2023 20:05:57 +0530 Newsdesk