City Today & : कटनी https://citytoday.co.in/rss/category/कटनी City Today & : कटनी en Copyright 2022 citytoday.co.in& All Rights Reserved.CITYTODAY MEDIA PRIVATE LIMITED MP: नीमच में ट्रैक पर रखे पत्थरों से टकराई रतलाम&उदयपुर ट्रेन, जोरदार धमाके से अटकी यात्रियों की सांसें … https://citytoday.co.in/5560 https://citytoday.co.in/5560 Neemuch में शुक्रवार शाम बड़ा रेल हादसा टल गया, जब Udaipur City Express साजिशन ट्रैक पर रखे भारी पत्थरों से टकरा गई। रतलाम से रवाना हुई यह ट्रेन हरकिया खाल क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी अचानक जोरदार धमाके और झटकों से पूरी बोगियां हिल उठीं।

ट्रेन के पहियों के नीचे पत्थर आने से तेज आवाज हुई, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। कई लोग अपनी सीटों से नीचे गिर पड़े, जबकि महिलाएं और बच्चे घबराकर रोने लगे। यात्रियों को कुछ पल के लिए लगा कि ट्रेन पटरी से उतर गई है या कोई बड़ा हादसा हो गया है।

स्थिति को भांपते हुए लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। करीब 12 मिनट तक ट्रेन ट्रैक पर खड़ी रही और सुरक्षा जांच के बाद ही उसे आगे रवाना किया गया। गनीमत रही कि ट्रेन की रफ्तार अधिक होने के बावजूद इंजन सुरक्षित रहा और बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रैक पर पत्थर रखने वाले अज्ञात तत्वों की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर रेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

]]>
Sat, 18 Apr 2026 16:26:53 +0530 news desk MPcg
विदिशा से मोहभंग या नया सियासी गणित? शिवराज मामा की रायसेन में बढ़ती सक्रियता ने छेड़ी जन चर्चा https://citytoday.co.in/5496 https://citytoday.co.in/5496 रायसेन 

मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों एक दिलचस्प हलचल देखने को मिल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का झुकाव तेजी से रायसेन की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। कभी उनकी राजनीति का केंद्र रहे विदिशा क्षेत्र से दूरी और रायसेन में बढ़ती सक्रियता ने सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

हाल ही में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के बाद अब रायसेन में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेले का आयोजन कराया जा रहा है। यह महज कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि एक बड़े राजनीतिक परिदृश्य संकेत के रूप में देखा जा रहा है। लगातार हो रहे आयोजनों से साफ है कि शिवराज सिंह चौहान का फोकस अब इस क्षेत्र पर ज्यादा केंद्रित हो रहा है। राजनीतिक जानकार इसे भविष्य की रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं।

दरअसल, विदिशा में पिछले कुछ समय से भाजपा के अंदरूनी समीकरण और खींचतान की खबरें सामने आती रही हैं। स्थानीय स्तर पर बढ़ते असंतोष और गुटबाजी ने भी सियासी माहौल को प्रभावित किया है। ऐसे में रायसेन में बढ़ती सक्रियता को विदिशा से मोहभंग के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि, पार्टी स्तर पर इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

इधर रायसेन में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामपाल सिंह के साथ शिवराज सिंह चौहान की बढ़ती नजदीकियां भी जन चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कार्यक्रमों में दोनों नेताओं की एक साथ मौजूदगी और समन्वय से यह संकेत मिल रहे हैं कि जिले में संगठनात्मक और राजनीतिक मजबूती के लिए नए समीकरण तैयार किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में डॉ चौधरी का रामपाल सिंह राजपूत के करीब आना भी कई मायनों में अहम माना जा रहा है।

वहीं, वर्ष 2020 के बाद से डॉ नरोत्तम मिश्रा शेजवार (डॉ शेजवार) और शिवराज मामा के बीच बनी दूरी भी सियासी जन चर्चा का केंद्र रही है। पहले जहां दोनों के बीच मजबूत तालमेल देखने को मिलता था। वहीं अब राजनीतिक मंचों पर यह सामंजस्य पहले जैसा नजर नहीं आता। इसका सीधा असर क्षेत्रीय राजनीति पर भी पड़ रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी परिसीमन (डिलिमिटेशन) को लेकर भी बीजेपी के कद्दावर लोकप्रिय बड़े नेताओं की सक्रियता बढ़ी है। रायसेन में शिवराज मामा के लगातार हो रहे बड़े आयोजन कहीं न कहीं इस बात की ओर इशारा करते हैं कि भविष्य के चुनावी नक्शे को ध्यान में रखकर राजनीति की नई जमीन तैयार की जा रही है। यदि परिसीमन में बदलाव होता है, तो रायसेन क्षेत्र का महत्व और बढ़ सकता है। कुल मिलाकर, विदिशा से दूरी और रायसेन में बढ़ती सक्रियता को केवल संयोग नहीं माना जा सकता। यह सियासत का सोचा-समझा कदम भी हो सकता है, जिसमें सत्ता संगठन, समीकरण और भविष्य की संभावनाओं का पूरा खाका तैयार किया जा रहा है। आने वाले समय में यह स्पष्ट होगा कि यह बदलाव केवल कार्यक्रमों तक सीमित रहता है या फिर मध्यप्रदेश की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत करता है।

]]>
Sat, 11 Apr 2026 17:33:35 +0530 news desk MPcg
इटारसी फोरलेन पर मौत की रफ्तार: 130 की स्पीड से ट्राले में घुसी कार, दो युवकों की मौके पर मौत https://citytoday.co.in/5406 https://citytoday.co.in/5406 इटारसी

भोपाल नागपुर फोरलेन पर शनिवार तड़के निटाया के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। तड़के 4 बजे यहां एक अनियंत्रित कार सड़क पर खड़े ट्रक (ट्राले) से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार तीन लोगों में से दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

बैतूल एवं वर्धा के निवासी

मृतक बैतूल एवं वर्धा के निवासी हैं। देर रात घायल को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जिससे उसकी जान बचा ली गई। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस के ईएमटी विश्राम अहिरवार ने मौके पर ही घायल को प्राथमिक उपचार दिया, इसके बाद पायलट प्रशांत ने एम्बुलेंस के माध्यम से घायल को त्वरित रूप से जिला अस्पताल पहुंचाया।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार वाहन में सवार लोग मुलताई से भोपाल जा रहे थे। घटना के बाद गाड़ी की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि दुर्घटना के बाद एयरबैग भी खुल गए, लेकिन स्पीड ज्यादा होने से एयरबैग भी जान नहीं बचा पाए। वाहन की स्पीड 120-130 के करीब रही होगी।

आशंका है कि तड़के नींद का झोंका आने से ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ, जिससे उनकी कार खड़े ट्राले में जाकर टकरा गई। एम्बुलेंस ईएमटी के अनुसार मौके पर एक साथ दो वाहन राहत एवं बचाव के लिए आ गए थे।

 

]]>
Sat, 04 Apr 2026 20:06:33 +0530 news desk MPcg
मध्यप्रदेश का चमकता सितारा! ऐश्वर्य तोमर ने ISSF वर्ल्ड कप में जीता रजत https://citytoday.co.in/4573 https://citytoday.co.in/4573 Mon, 08 Dec 2025 14:16:41 +0530 news desk MPcg मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्थित जेके सीमेंट प्लांट में आज (30 जनवरी 2025) एक बड़ा हादसा हुआ। https://citytoday.co.in/मध्य-प्रदेश-के-पन्ना-जिले-में-स्थित-जेके-सीमेंट-प्लांट-में-आज-30-जनवरी-2025-एक-बड़ा-हादसा-हुआ https://citytoday.co.in/मध्य-प्रदेश-के-पन्ना-जिले-में-स्थित-जेके-सीमेंट-प्लांट-में-आज-30-जनवरी-2025-एक-बड़ा-हादसा-हुआ Thu, 30 Jan 2025 14:46:51 +0530 Newsdesk