City Today & : गुजरात https://citytoday.co.in/rss/category/गुजरात City Today & : गुजरात en Copyright 2022 citytoday.co.in& All Rights Reserved.CITYTODAY MEDIA PRIVATE LIMITED धोलेरा स्मार्ट सिटी घोटाला: 'ढोलेरा स्मार्ट' शहर का नाम कैसे बताया गया, 2 भाइयों ने 70 हजार लोगों से 2,700 करोड़ रुपये ठगे, कंपनी ने बनाई फ्रॉड https://citytoday.co.in/2706 https://citytoday.co.in/2706 Dholera Smart City Scam: राजस्थान के दो भाइयों ने 'ढोलेरा स्मार्ट सिटी' के नाम पर देशभर के हजारों लोगों को चकमा देते हुए करीब 2,676 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया है. इस मामले ने देशभर में सनसनी फैला दी है और अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) तक इसकी जांच कर रहा है.सीकर जिले के रहने वाले सुभाष बिजरानी और रणवीर बिजरानी नामक दो भाइयों ने साल 2021 में ‘नेक्सा एवरग्रीन’ नाम की कंपनी को अहमदाबाद में पंजीकृत कराया.

कंपनी ने खुद को गुजरात की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘ढोलेरा स्मार्ट सिटी’ का हिस्सा बताया और बड़ी मात्रा में जमीन का स्वामित्व होने का दावा किया.
फर्जी वादे, हाई रिटर्न और प्लॉट का झांसा
कंपनी ने लोगों को जमीन, फ्लैट और भारी मुनाफे का लालच देकर निवेश के लिए प्रोत्साहित किया. सोशल मीडिया और वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से ढोलेरा शहर के भविष्य की तस्वीरें दिखाकर लोगों को भरोसे में लिया गया.

एमएलएम मॉडल से फैला नेटवर्क
इस स्कीम में मल्टी-लेवल मार्केटिंग (MLM) का तरीका अपनाया गया. जो निवेशक दूसरों को जोड़ते, उन्हें लेवल के अनुसार कमीशन, बाइक, लैपटॉप और कार जैसे ईनाम दिए गए. इस मॉडल के जरिए राजस्थान में हजारों एजेंट बनाए गए और करीब 1,500 करोड़ रुपये कमीशन में बांट दिए गए.

लोगों का पैसा आया ठगों के शाही खर्चों में काम
निवेशकों से जुटाई गई रकम से आरोपियों ने 1,300 बीघा जमीन, राजस्थान में खदानें, अहमदाबाद में फ्लैट, और गोवा में 25 रिसॉर्ट्स खरीदे. इसके अलावा, 250 करोड़ रुपये कैश में निकाले गए और शेष रकम 27 शेल कंपनियों में ट्रांसफर की गई.

ऑफिस बंद कर आरोपी फरार
जैसे ही लोगों को ठगी का एहसास हुआ, कंपनी के सारे कार्यालय बंद कर दिए गए और आरोपी फरार हो गए. इसके बाद राजस्थान पुलिस ने जोधपुर में FIR दर्ज कर जांच शुरू की.प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी अब इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए 25 ठिकानों पर छापेमारी की है.

क्या है असली ढोलेरा स्मार्ट सिटी?
'ढोलेरा स्मार्ट सिटी' वास्तव में भारत सरकार और गुजरात सरकार की संयुक्त परियोजना है.यह देश की पहली ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी है जो करीब 920 वर्ग किलोमीटर में फैली है. इस शहर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, उद्योगिक क्षेत्र, और मल्टीनेशनल कंपनियों के ऑफिस प्रस्तावित हैं। इस परियोजना को 2042 तक पूर्ण किया जाना है.

]]>
Mon, 16 Jun 2025 11:20:06 +0530 news desk MPcg
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: 204 शव बरामद, पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि, डीएनए से की जाएगी पहचान https://citytoday.co.in/2660 https://citytoday.co.in/2660 अहमदाबाद विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है. एयर इंडिया विमान हादसे में अब तक 204 शवों को बरामद कर लिया गया है. अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त जी. एस. मलिक ने रॉयटर्स को बताया कि इन शवों में विमान में सवार यात्रियों के साथ-साथ ग्राउंड पर मौजूद स्थानीय लोग भी शामिल हो सकते हैं. यह हादसा उस समय हुआ जब Air India की फ्लाइट AI-171 ने दोपहर में सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरी थी. मात्र 5 मिनट के भीतर विमान ने 'Mayday' कॉल दी और फिर नियंत्रण खो बैठा. विमान मेघानीनगर इलाके में स्थित BJ Medical College के रिहायशी क्षेत्र में जा गिरा.

पहली बार दुर्घटनाग्रस्त हुआ Boeing Dreamliner

गौर करने वाली बात यह है कि यह पहली बार है जब Boeing 787 Dreamliner जैसी आधुनिक तकनीक से लैस विमान इस तरह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. हादसे के कारण अहमदाबाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन कुछ समय के लिए बंद रहा, जिसे बाद में फिर से शुरू कर दिया गया.

डीएनए से होगी मृतकों की पहचान

शवों की पहचान करना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है, क्योंकि दुर्घटना में कई शव बुरी तरह से जल गए हैं. ऐसे में गुजरात स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार डीएनए जांच के जरिए ही शवों की पहचान संभव हो पाएगी. Civil Hospital Ahmedabad में डीएनए सैंपल कलेक्शन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. कसोटी भवन में मृतकों के परिजनों से डीएनए नमूने लिए जा रहे हैं.

धनंजय द्विवेदी, जो राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव हैं, उन्होंने अपील की है कि “जिन लोगों के परिवारजन इस विमान में सवार थे, वे माता-पिता या बच्चे आकर अपना डीएनए सैंपल जल्द से जल्द जमा करें ताकि शवों की पहचान की जा सके.”

ग्राउंड पर भी घायल, 50 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

इस हादसे में सिर्फ विमान में मौजूद लोग ही नहीं, बल्कि ग्राउंड पर रह रहे आम लोग भी घायल हुए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, 50 से अधिक लोग जो मेडिकल कॉलेज के क्वार्टर्स में रह रहे थे, गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि अधिकतर की हालत अब स्थिर बताई जा रही है.

]]>
Fri, 13 Jun 2025 11:29:06 +0530 news desk MPcg
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, 242 यात्रियों को लेकर जा रहा एयर इंडिया का प्लेन क्रैश https://citytoday.co.in/2658 https://citytoday.co.in/2658 एक बड़ी खबर सामने आरही है गुजरात के अहमदाबाद से एक बहुत बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि वहां एयर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया है. यह विमान लंदन जा रहा था और इसमें क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे.
उड़ान भरते ही हुआ हादसा
 
आपको बतादे की जानकारी के मुताबिक, यह हादसा अहमदाबाद एयरपोर्ट से विमान के उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हुआ. प्लेन शहर के मेघानीनगर इलाके के पास गिरा, जो एयरपोर्ट से करीब 15 किलोमीटर दूर है. क्रैश होते ही विमान में आग लग गई और घटनास्थल से काले धुएं का एक बड़ा गुबार आसमान में उठता हुआ देखा गया. अहमदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम ने इस घटना की पुष्टि की है.
 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम से की बात
 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विमान दुर्घटना के संबंध में गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर से बात की है. उन्होंने केंद्र सरकार की सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है.
 
बचाव कार्य तेजी से जारी
 
हादसे की खबर मिलते ही बचाव और राहत का काम फौरन शुरू कर दिया गया. फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम के साथ-साथ BSF और NDRF की टीमों को भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है.
 
सोशल मीडिया पर इस प्लेन क्रैश के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें धुएं का गुबार साफ दिखाई दे रहा है.
11 साल पुराना था विमान
 
जो विमान क्रैश हुआ है, वह बोइंग 787 ड्रीमलाइनर था. बताया जा रहा है कि यह प्लेन करीब 11 साल पुराना था. फिलहाल, अधिकारियों ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि यह भयानक हादसा किस वजह से हुआ. घटना के कारणों की जांच की जा रही है और अधिक जानकारी का इंतजार है.
 
   

]]>
Thu, 12 Jun 2025 14:50:46 +0530 news desk MPcg
ग्लोबल इन्वेस्टमेंट एंड टूरिज्म एक्सपो (GITE) 2025: सूरत में 23&25 अगस्त को होगा भव्य आयोजन https://citytoday.co.in/2547 https://citytoday.co.in/2547 दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SGCCI) द्वारा आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टमेंट एंड टूरिज्म एक्सपो (GITE) 2025 का आयोजन 23 से 25 अगस्त 2025 तक सूरत इंटरनेशनल एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (SIECC), सूरत, गुजरात में होगा। यह अंतरराष्ट्रीय मंच निवेश और पर्यटन के क्षेत्र में दुनिया भर के अवसरों को प्रदर्शित करने के लिए तैयार किया गया है।

आयोजन का उद्देश्य और महत्व

GITE 2025 का मुख्य उद्देश्य वैश्विक और स्थानीय निवेशकों, उद्यमियों, सरकारी प्रतिनिधियों, पर्यटन बोर्डों, चैंबर ऑफ कॉमर्स, और ट्रेड काउंसिल को एक मंच पर लाना है। यह आयोजन गुजरात के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर निवेश और पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा। इसमें विभिन्न देशों के प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों को निवेश और पर्यटन के लिए आदर्श गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करेंगे।

निवेश के अवसर: GITE 2025 में विभिन्न क्षेत्रों जैसे रियल एस्टेट, टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, और हॉस्पिटैलिटी में निवेश के अवसरों पर चर्चा होगी।  

पर्यटन प्रचार: विश्व भर के पर्यटन बोर्ड और एजेंसियां अपनी सांस्कृतिक और प्राकृतिक संपदा को प्रदर्शित करेंगी।  

नेटवर्किंग: अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों, व्यापारिक नेताओं, और नीति निर्माताओं के साथ नेटवर्किंग सत्र आयोजित किए जाएंगे।  

प्रदर्शनी और सेमिनार: नवीनतम तकनीकों, उत्पादों, और सेवाओं की प्रदर्शनी के साथ-साथ निवेश और पर्यटन पर केंद्रित सेमिनार होंगे।

आयोजन का प्रभाव

SGCCI के अनुसार, GITE 2025 गुजरात की आर्थिक और पर्यटन क्षमता को वैश्विक मंच पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सूरत, जो पहले से ही अपने डायमंड और टेक्सटाइल उद्योग के लिए प्रसिद्ध है, इस आयोजन के माध्यम से वैश्विक निवेशकों के लिए एक आकर्षक केंद्र बन सकता है। यह आयोजन स्थानीय उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक समुदाय से जोड़ने में भी मदद करेगा।

आमंत्रण और अपेक्षाएं

SGCCI ने सभी उद्यमियों, निवेशकों, और पर्यटन प्रेमियों से इस आयोजन में भाग लेने का आह्वान किया है। आयोजकों का दावा है कि GITE 2025 न केवल व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देगा, बल्कि सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सहयोग को भी प्रोत्साहित करेगा। यह आयोजन गुजरात की उद्यमशीलता की भावना को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का एक सुनहरा अवसर होगा।

]]>
Tue, 27 May 2025 15:42:48 +0530 news desk MPcg
PM Modi holds a MASSIVE roadshow in Vadodara. https://citytoday.co.in/2538 https://citytoday.co.in/2538 पीएम मोदी के रोड शो में उत्साहित लोगों और कार्यकर्ताओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए धन्यवाद दिया. 

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने गृह राज्य गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे, जहां वह 82 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे. पीएम पांच शहरों में चार रोड शो और तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसके अलावा 'मेक इन इंडिया' के तहत दाहोद में 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से स्थापित रेलवे उत्पादन यूनिट का लोकार्पण करेंगे. पीएम अपने दो दिवसीय दौरे के पहले दिन पीएम वडोदरा, भुज और अहमदाबाद में रोड शो करेंगे. साथ ही पीएम सोमवार को सोमनाथ-अहमदाबाद वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.

वडोदरा में शानदार रोड शो के बाद पीएम मोदी दाहोद रवाना हो गए हैं, जहां पीएम मोदी लोको निर्माण शॉप-रोलिंग स्टॉक वर्कशॉप का उद्घाटन करेंगे और कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे. दाहोद के बाद पीएम भुज पहुंचेंगे, जहां रोड शो करेंगे और कई परियोजनाओं उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद पीएम शाम साढ़े सात बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे, जहां अहमदाबाद एयरपोर्ट से इंदिरा ब्रिज तक 3 किमी लंबा रोड शो करेंगे. पीएम गांधीनगर राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे. 

]]>
Mon, 26 May 2025 12:48:39 +0530 Newsdesk