City Today & : छिंदवाड़ा https://citytoday.co.in/rss/category/छिंदवाड़ा City Today & : छिंदवाड़ा en Copyright 2022 citytoday.co.in& All Rights Reserved.CITYTODAY MEDIA PRIVATE LIMITED कूनो से फिर मिली बड़ी खुशखबरी, चीता गामिनी ने 4 शावकों को दिया जन्म https://citytoday.co.in/5498 https://citytoday.co.in/5498   श्योपुर
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव प्रेमियों के लिए एक बार फिर बड़ी और सुखद खबर सामने आई है. यहां मादा चीता गामिनी ने 4 शावकों को जन्म दिया है, जिससे भारत में चीता प्रोजेक्ट को एक नई मजबूती मिली है। 

केंद्रीय पर्यावरण और वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर शावकों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, दक्षिण अफ्रीका से लाई गई 25 माह की मादा चीता गामिनी ने अपनी पहली संतान के रूप में इन 4 शावकों को जन्म दिया है. यह कूनो में चीतों की वंशवृद्धि की दिशा में एक बड़ी सफलता है। 

चीतों का कुनबा बढ़ा
इन 4 नए नन्हे मेहमानों के आने के बाद अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 57 हो गई है. इसमें कूनो में जन्मे शावक और बाहर से लाए गए चीते शामिल हैं। 

प्रोजेक्ट चीता की सफलता 
केंद्रीय मंत्री ने गामिनी और उसके शावकों की तस्वीरें शेयर करते हुए पार्क के अधिकारियों और डॉक्टरों की टीम को बधाई दी. उन्होंने इसे 'प्रोजेक्ट चीता' की सफलता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। गामिनी और उसके चारों शावक फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ हैं और वन विभाग की टीम उन पर 24 घंटे निगरानी रख रही है.

]]>
Sat, 11 Apr 2026 19:36:25 +0530 news desk MPcg
दो राज्यों को सांस्कृतिक डोर से जोड़ेगा नया फोर लेन बायपास : मुख्यमंत्री डॉ यादव https://citytoday.co.in/5414 https://citytoday.co.in/5414 दो राज्यों को सांस्कृतिक डोर से जोड़ेगा नया फोर लेन बायपास : मुख्यमंत्री डॉ यादव

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी एवं केन्द्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को दिन-प्रतिदिन नई-नई सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा रविवार को मध्यप्रदेश (ज़िला निवाड़ी) और उत्तर प्रदेश (ज़िला झाँसी) राज्यों में, झांसी के लिए 15.5 किमी लंबाई के 4-लेन वाले दक्षिणी बाईपास के निर्माण और बंगाय खास से ओरछा तिगेला तक राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और राष्ट्रीय राजमार्ग-39 को जोड़ने वाली लिंक रोड के लिए 631.73 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। यह बायपास और लिंक रोड दो बड़े प्रदेशों के नागरिकों को एक सांस्कृतिक डोर से हमेशा के लिए जोड़ देगा।

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग-27 (पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर), राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर), राष्ट्रीय राजमार्ग-39, राष्ट्रीय राजमार्ग-539, राष्ट्रीय राजमार्ग-552 इन पाँच राजमार्गों के जंक्शन पर स्थित है, जिसके कारण शहर के भीड़भाड़ वाले मुख्य इलाके से होकर गुज़रने वाले ट्रैफिक में भारी बढ़ोतरी होती है। झांसी में एक नया औद्योगिक शहर (BIDA) भी बसाया जा रहा है, जहां भारी माल ढुलाई की ज़रूरत होगी। उन्होंने कहा कि दक्षिणी बाईपास झांसी के आस-पास से गुज़रने वाले शहरों के बीच के ट्रैफिक के लिए एक निर्बाध रास्ता बनाएगा, जिससे शहर के अंदर यात्रा का समय कम होगा और शहर में ट्रैफिक का दबाव घटेगा। इससे प्रायद्वीपीय भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के बीच, झांसी से होकर गुज़रने वाले पाँच राष्ट्रीय राजमार्गों के रास्ते माल की आवाजाही में लगने वाला समय भी कम होगा। यह बाईपास ओरछा तिगेला पर खत्म होता है, जो UNESCO की संभावित विश्व धरोहर सूची में शामिल है और जहाँ जहाँगीर महल, राम राजा मंदिर और बेतवा वन्यजीव अभयारण्य स्थित हैं। हाईवे तक बेहतर पहुंच से इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और विकास को भी गति मिलेगी।

]]>
Mon, 06 Apr 2026 13:35:43 +0530 news desk MPcg
छिंदवाड़ा : जिला पंचायत अध्यक्ष को झटका, जाति प्रमाण पत्र की फिर से होगी जांच, सीएम हाउस पहुंचा मामला........ https://citytoday.co.in/2593 https://citytoday.co.in/2593 छिंदवाड़ा .... 

 छिंदवाड़ा में कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार फिर से विवादों में हैं। उनके जाति प्रमाण पत्र की वैधता पर फिर से जांच शुरू हो गई है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि उन्होंने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ा। यह मामला पहले एसडीएम और कलेक्टर के पास गया, लेकिन अब मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है। इससे प्रशासन में हलचल है। नरेशराम गोहिया और अन्य लोगों ने पहले कलेक्टर से शिकायत की थी। बाद में यह शिकायत सीएम ऑफिस में भी भेजी गई। गृह विभाग ने कलेक्टर को जांच के आदेश दिए हैं। शिकायत में पुन्हार के चुनाव को रद्द करने की मांग की गई है। पुन्हार ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच की पुष्टि की है। इस मामले से जिले की राजनीति में गर्मी आ गई है।

 शिकायतकर्ताओ ने उन पर गलत तरीके से जाति प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगाया है।  लोगो ने मांग की है की चुनाव रद्द किया जाये। 

संजय पुन्हार जो छिंदवाड़ा में कांग्रेस पार्टी से जिला पंचायत के अध्यक्ष हैं एक बार फिर मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं। उनके जाति प्रमाण पत्र को लेकर फिर से जांच शुरू हो गई है। आरोप है कि उन्होंने गलत तरीके से अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवाया और उसी के आधार पर जिला पंचायत का चुनाव लड़ा।

पहले मार्च के महीने में इस मामले को लेकर एसडीएम और कलेक्टर से शिकायत की गई थी। लेकिन अब यह मामला एक नया मोड़ ले चुका है।उन पर चुनाव में फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र उपयोग करने का आरोप लगा है। इस मामले में पहली शिकायत 16 अप्रैल को नरेशराम गोहिया और कुछ अन्य लोगों ने छिंदवाड़ा के कलेक्टर से की थी। इसके बाद 7 मई को सीएम ऑफिस में भी शिकायत भेजी गई। इस पर कार्रवाई करते हुए 27 मई को गृह विभाग, मध्यप्रदेश शासन ने छिंदवाड़ा के कलेक्टर को इस मामले की जांच करने का आदेश दिया।

शिकायत करने वालों ने यह मांग की गई है कि संजय पुन्हार ने गलत तरीके से अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र का इस्तेमाल करके जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ा है। इसलिए, इस चुनाव को तुरंत रद्द कर दिया जाए। कलेक्टर को इस शिकायत पत्र पर जरूरी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

इस पूरे मामले पर संजय पुन्हार ने अपनी बात रखी है की उन्होंने पहले भी इस मामले में जांच के लिए पत्र लिखा था। लेकिन अब भोपाल से जांच के लिए पत्र लिखकर उन पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि शुक्रवार को होने वाली सामान्य सभा की बैठक से ठीक पहले यह पत्र सामने आना सिर्फ एक संयोग नहीं है, बल्कि यह एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।
डिप्टी कलेक्टर का कहना

उप जिला निर्वाचन अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर रमेश कुमार मेहरा ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीएम ऑफिस में जिला पंचायत अध्यक्ष के जाति प्रमाण पत्र से जुड़ा एक मामला आया है। इसके बाद जांच के आदेश दिए गए हैं और नियमों के अनुसार इसकी जांच की जाएगी।

]]>
Fri, 06 Jun 2025 17:09:09 +0530 news desk MPcg
छिंदवाड़ा न्यूज़: नवविवाहिता निकिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, पति और सास घायल https://citytoday.co.in/2516 https://citytoday.co.in/2516 शुक्रवार दोपहर में एक भीषड़ हादसा,  25 दिन पहले दुल्हन बनकर ससुराल आई निकिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने पति और सास के साथ टू-व्हीलर पर ससुराल लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि निकिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, पति और सास गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

चटुआ पुलिया के पास हुआ हादसा

हादसा उमरखोड़ा टप्पा थाना क्षेत्र के चटुआ पुलिया के पास हुआ। जानकारी के अनुसार निकिता, उसका पति राजेश और सास किसी काम से गांव गए थे और वापस लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। निकिता को सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राजेश और उनकी मां बुरी तरह घायल हुए हैं।

27 अप्रैल को हुई थी शादी

थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया कि निकिता और राजेश की शादी 27 अप्रैल को एक सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी। शादी के सिर्फ 25 दिन बाद ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 55/25 दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके।

]]>
Fri, 23 May 2025 16:40:00 +0530 news desk MPcg
छिंदवाड़ा: तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर में 5 की दर्दनाक मौत https://citytoday.co.in/2396 https://citytoday.co.in/2396 छिंदवाड़ा जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अमरवाड़ा-चौरई मार्ग पर स्थित चौरसिया पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। मृतकों में दो युवक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात लगभग 11 बजे के आसपास हुआ, जब दो तेज रफ्तार बाइक एक-दूसरे से टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक पर सवार युवक दूर जा गिरे और सड़क पर खून से लथपथ हालत में पड़े थे।

हादसे के वक्त सुखराम यादव (21), आयुष यादव (19), और शहजाद खान (19) अमरवाड़ा से छुई की ओर एक बारात में जा रहे थे, वहीं विक्रम उईके (18) और अविनाश उईके (18) लिंगपानी से अमरवाड़ा शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे। दोनों बाइक पर तीन-तीन युवक सवार थे, जो कि नियमों के विरुद्ध है।

टक्कर के बाद सुखराम और आयुष की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीन को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अमरवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां शहजाद, विक्रम और अविनाश ने भी दम तोड़ दिया। एक अन्य युवक घायल हुआ है, जिसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

]]>
Sat, 10 May 2025 13:11:43 +0530 news desk MPcg
छिंदवाड़ा: चेक राजकुमारी की खोई अंगूठी और आदिवासियों की ईमानदारी की अनूठी कहानी https://citytoday.co.in/2280 https://citytoday.co.in/2280 छिंदवाड़ा, 28 अप्रैल 2025: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया और पातालकोट की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने आईं चेक गणराज्य की राजकुमारी इटका क्लेट के साथ एक ऐसी घटना घटी, जो उनके लिए अविस्मरणीय बन गई। तामिया के प्रसिद्ध छोटा महादेव झरने के पास घूमते समय उनकी 22 लाख रुपये की कीमती इंगेजमेंट रिंग अचानक झरने में गिर गई। इस घटना से राजकुमारी इतनी भावुक हो गईं कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पर्यटकों ने अंगूठी को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन छह घंटे की कड़ी मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिली। निराश होकर राजकुमारी छिंदवाड़ा लौट गईं। लेकिन यह कहानी यहीं समाप्त नहीं हुई। छोटा महादेव के पास नींबू पानी की दुकान चलाने वाले मनोज विश्वकर्मा ने इस घटना को गंभीरता से लिया और स्थानीय आदिवासी युवकों को अंगूठी की खोज में जुटाया। लगभग एक दर्जन आदिवासी युवकों ने दो दिनों तक झरने के आसपास की रेत को छाना, पत्तियों को हटाया और अथक परिश्रम किया। अंततः उनकी मेहनत रंग लाई और राजकुमारी की अमूल्य अंगूठी मिल गई। जब राजकुमारी को उनकी रिंग वापस सौंपी गई, तो वे आदिवासियों की मेहनत और ईमानदारी से अभिभूत हो गईं। 

खुशी और कृतज्ञता के चलते राजकुमारी ने युवकों को पांच लाख रुपये का इनाम देने की पेशकश की, लेकिन आदिवासी युवकों ने विनम्रता के साथ इसे अस्वीकार कर दिया। उन्होंने कहा, "आप हमारे अतिथि हैं, और हम आपके दुख का फायदा नहीं उठा सकते।" इसके बजाय, उन्होंने केवल अपनी मेहनत की मजदूरी के रूप में 41 हजार रुपये स्वीकार किए।

राजकुमारी इटका क्लेट ने आदिवासियों की इस नैतिकता और अतिथि सत्कार की भावना की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा, "भारत में मेहमानों के प्रति सम्मान और ईमानदारी की परंपरा आज भी जीवित है। यह अनुभव मेरे लिए जीवनभर यादगार रहेगा।"

बताया जाता है कि राजकुमारी इटका क्लेट अपनी रीढ़ की हड्डी की समस्या के आयुर्वेदिक उपचार के लिए छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध डॉ. टाटा के पास आई थीं। उपचार के बाद उन्होंने पातालकोट और तामिया की सैर करने का फैसला किया, जहां यह अनोखी घटना घटी। डॉ. टाटा ने बताया कि राजकुमारी भारतीय संस्कृति और आदिवासी समुदाय की सादगी व ईमानदारी से इतनी प्रभावित हुईं कि उन्होंने इस अनुभव को हमेशा अपने दिल में संजोकर रखने का वादा किया।

]]>
Mon, 28 Apr 2025 11:17:53 +0530 news desk MPcg
CM Mohan Yadav: बालाघाट और छिंदवाड़ा में विकास योजनाओं का होगा लोकार्पण https://citytoday.co.in/Development-schemes-will-be-inaugurated-in-Balaghat-and-Chhindwara https://citytoday.co.in/Development-schemes-will-be-inaugurated-in-Balaghat-and-Chhindwara बालाघाट/छिंदवाड़ा।CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल बालाघाट और छिंदवाड़ा जिलों में आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रोड शो के साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार डॉ यादव बालाघाट जिले में औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री लगभग तीन घंटे बालाघाट में रुकेंगे।जहां गुडरूघाट गांव में 450 करोड़ रुपयों की लागत वाले एथेनॉल प्लांट का भूमिपूजन करेंगे। मिरगपुर गांव में 135 करोड़ रुपयों की लागत की इंसुलेशन इलेक्ट्रिक टेप निर्माण इकाई का भूमिपूजन भी किया जाएगा। इसके बाद डॉ यादव दोपहर1.50 बजे हेलीपेड से छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय पर रोड शो के साथ ही शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वे इस जिले में भी अनेक विकास संबंधी योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

सीएम डा. यादव ने 25 गांवों में जल जीवन मिशन के लिए 16.55 करोड़ रुपये की योजनाएं, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा 8.87 करोड़ की छह सड़कों का निर्माण, और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत 14.63 करोड़ रुपये के नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे। 29 विभिन्न विकास कार्यों के लिए 715.7 करोड़ रुपये का शिलान्यास करेंगे। जिसमें तीन इकाइयों के निर्माण के बाद 500 रोजगार सृजित होने की उम्मीद है। खैरलांजी में दो और वारासिवनी में एक इकाई शामिल हैं। खैरलांजी में एक पीवीसी इंसुलेशन इलेक्ट्रिक यूनिट और गुडरूघाट में एक ग्रेन बेस्ड इथेनॉल इकाई का निर्माण होगा। जबकि वारासिवनी में एक सिलिको मैग्नीज फेरो एलॉय इकाई का शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों और कॉलेजों के निर्माण के साथ-साथ विभिन्न सड़कों और पुलों का निर्माण भी होगा।

]]>
Wed, 21 Feb 2024 17:35:58 +0530 Newsdesk