City Today & : धर्म https://citytoday.co.in/rss/category/धर्म City Today & : धर्म en Copyright 2022 citytoday.co.in& All Rights Reserved.CITYTODAY MEDIA PRIVATE LIMITED बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की संस्था को केंद्र सरकार की मंजूरी, अब विदेशों से भी आएगा दान https://citytoday.co.in/5543 https://citytoday.co.in/5543 छतरपुर

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम को अब विदेश से पैसा (दान) लेने की सरकारी मंजूरी मिल गई है. यह मंजूरी भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) के तहत दी है. यानी अब बागेश्वर धाम से जुड़ी संस्था विदेश में रहने वाले लोगों से भी कानूनी तरीके से दान ले सकेगी. पहले ऐसा करने के लिए खास अनुमति जरूरी होती थी, जो अब मिल गई है। 

धीरेंद्र शास्त्री की देखरेख में काम करने वाली धार्मिक संस्था बागेश्वर जन सेवा समिति ग्राम गड़ा जिला छतरपुर मध्य प्रदेश में स्थित है. यह संस्था धार्मिक (हिंदू), सामाजिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक और आर्थिक क्षेत्रों में काम करती है. अब विदेश से मिलने वाले फंड का उपयोग इन सभी कामों को आगे बढ़ाने में किया जा सकेगा। 

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में हैं. उनके कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं और उनके अनुयायी भारत ही नहीं, विदेशों में भी मौजूद हैं. ऐसे में यह मंजूरी उनके लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है। 

विदेशी भक्त अब दे सकेंगे दान
दरअसल, अभी यह नियम था कि विदेशी चंदा के लिए सरकार से अनुमति लेनी पड़ती थी। अब यह अनुमित लेने की जरूरत नहीं है। विदेशी भक्त उनकी संस्था के खाते में सीधे दान की राशि डाल सकते हैं। इस धार्मिक संस्था का नाम बागेश्वर जन सेवा समिति गड़ा में स्थित है। यह संस्था सामाजिक, शैक्षिक, सांस्कृतिक और आर्थिक क्षेत्रों में काम करती है। बागेश्वर धाम प्रबंधन विदेशी फंड का उपयोग सभी कामों के लिए किया जा सकेगा।

विदेशी दान का रखना होगा हिसाब
वहीं, विदेशों से मिलने वाली राशि का हिसाब संस्था को रखना होगा। साथ ही यह भी बताना होगा कि उन पैसों को कहां खर्च किया गया। इसकी जानकारी केंद्र की सरकार को देनी होती है। साथ ही दान की यह राशि एक ही खाते में आएगी।

विदेशों में भी है बाबा की प्रसिद्धि

    बाबा बागेश्वर की प्रसिद्धि देश ही नहीं विदेश में भी है
    यूएई से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक में होती है बाबा की कथाएं
    अब विदेशी भक्तों से बाबा की संस्था को मिल सकेगा दान

15 एनजीओ को मिली है अनुमति
गौरतलब है कि 15 अप्रैल को 38 एनजीओ को एफसीआरए रजिस्ट्रेशन दिया गया है। ये संस्थाएं विदेशों से दान ले सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें पश्चिम बंगाल के बोलपुर, बिहार के पूर्णिया में रामकृष्ण मिशन, दिल्ली में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, कर्नाटक के धर्मस्थल द इंस्टीट्यूशन और यूपी के आगरा में राधा स्वामी सस्संग शामिल हैं।

पांच साल तक वैध होता है यह रजिस्ट्रेशन
एफसीआरए रजिस्ट्रेशन पांच साल के लिए वैध होता है। इसके बाद इसे रिन्यू करवाने के लिए एनजीओ को फिर से आवेदन करना होता है। वहीं, 2015 से अब तक 18000 से ज्यादा एनजीओ को एफसीआरए रजिस्ट्रेशन रद्द किए जा चुके हैं।
मुनेश्वर कुमार

हालांकि, इस मंजूरी के साथ कुछ जरूरी नियम भी जुड़े होते हैं. FCRA के तहत जो भी संस्था विदेश से पैसा लेती है, उसे पूरा हिसाब रखना होता है. यानी पैसा कहां से आया और कहां खर्च हुआ, इसकी जानकारी सरकार को देनी होती है. साथ ही, एक तय बैंक खाते के जरिए ही यह लेन-देन करना होता है और समय-समय पर रिपोर्ट भी जमा करनी पड़ती है। 

संस्था को सभी नियमों को ध्यान में रखते हुए पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा. इस फैसले से बागेश्वर धाम की सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. यह संस्था दान के जरिए मिलने वाले फंड से शिक्षा, सेवा और अन्य योजनाओं पर काम करती है। 

इन संस्थाओं को भी मिली मंजूरी
 बागेश्वर धाम के अलावा, इस कैटेगरी के तहत रजिस्टर्ड अन्य संस्थाओं में पश्चिम बंगाल के बोलपुर और बिहार के पूर्णिया में रामकृष्ण मिशन, दिल्ली में 'दिव्य ज्योति जागृति संस्थान', कर्नाटक के धर्मस्थल में 'द इंस्टीट्यूशन' और उत्तर प्रदेश के आगरा में 'राधा स्वामी सत्संग' शामिल हैं।

FCRA रजिस्ट्रेशन पांच साल के लिए वैध होता है, जिसके बाद NGO को इसे रिन्यू करवाने के लिए आवेदन करना होता है। 2015 से अब तक 18,000 से ज्यादा NGO के FCRA रजिस्ट्रेशन रद्द किए जा चुके हैं। 15 अप्रैल तक, देश में 14,538 FCRA-रजिस्टर्ड NGO सक्रिय हैं।

नए विधेयक पर सरकार को झटका
संसद के बजट सत्र के दौरान केंद्र सरकार ने 2010 के अधिनियम में संशोधन करने के लिए 'फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) संशोधन विधेयक, 2026' पेश करने का प्रस्ताव रखा। हालांकि, विपक्षी दलों के हंगामे के बाद, इस पर चर्चा और इसे पारित करने का काम टाल दिया गया।
चुनावी राज्यों तमिलनाडु और केरल के मुख्यमंत्रियों एवं ईसाई समूहों ने इस विधेयक का विरोध किया। यह मंत्रालय को किसी NGO की संपत्ति और परिसंपत्तियों को अपने कब्ज में लेने का अधिकार देता है, यदि उस NGO का FCRA पंजीकरण रद्द या निलंबित कर दिया जाता है।

]]>
Fri, 17 Apr 2026 13:19:55 +0530 news desk MPcg
ऑस्ट्रेलिया पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, 8 दिवसीय यात्रा के दौरान देंगे संसद में उद्बोधन https://citytoday.co.in/5432 https://citytoday.co.in/5432 कैनबरा

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री 8 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया के आठ दिवसीय दौरे पर रवाना हो रहे हैं. 8 से 15 अप्रैल तक चलने वाले इस दौरे में वे ऑस्ट्रेलिया के अलग-अलग शहरों में धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इस बार उनका यह दौरा खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि वे अंतरराष्ट्रीय मंचों से सनातन धर्म का संदेश देने वाले हैं। 

इस दौरे का सबसे अहम पड़ाव ऑस्ट्रेलियाई संसद में उनका संबोधन रहेगा. करीब दो घंटे के इस कार्यक्रम में वे सांसदों और अन्य अतिथियों को “अहिंसा परमो धर्म:” का महत्व समझाएंगे. आयोजकों के मुताबिक, यह पहला मौका होगा जब वे ऑस्ट्रेलिया की संसद में इस तरह से अपना विचार रखेंगे, जिसे एक बड़े वैश्विक मंच के रूप में देखा जा रहा है। 

कैनबरा में आज संसद हॉल में होगा सत्संग

ऑस्ट्रेलिया की संसद (पार्लियामेंट ऑफ ऑस्ट्रेलिया) में सत्संग करेंगे संबोधन भी करेंगे। यह संबोधन दोपहर 1:30 बजे होगा। राजधानी कैनबरा में आज बागेश्वर धाम सरकार पहली बार संसद हॉल में सत्संग करने जा रहे हैं। उनका यह खास सेशन कैनबरा में रहने भक्तों ने आयोजित किया है।

संसद के इस हॉल में आयोजित होने वाला यह प्रवचन कार्यक्रम विश्व शांति, विश्व बंधुत्व और भारतीय आध्यात्म के नाम पर केंद्रित होगा। इस आयोजन में ऑस्ट्रेलियाई संसद से जुड़े प्रतिनिधि और अनेक इंडो ऑस्ट्रेलियाई अतिथि शामिल होंगे। सिडनी में 13 अप्रैल को करेंगे हनुमान कथा बागेश्वर धाम सरकार की ऑस्ट्रेलिया यात्रा का सबसे ऐतिहासिक आयोजन सिडनी में होगा। पंडित शास्त्री यहां 13 अप्रैल को पहुंचेंगे। इसी दिन सिडनी के हार्बर बीच पर एक समुद्री जहाज में भारतीय भक्तों की ओर से भजन क्लबिंग का आयोजन किया गया है। इस भजन क्लबिंग में धीरेंद्र शास्त्री भी शामिल होंगे। 14 अप्रैल को साउथ पार्लियामेंट में सत्र को करेंगे संबोधित बागेश्वर धाम सरकार 14 अप्रैल को सिडनी में स्थित साउथ पार्लियामेंट में आयोजित किए गए एक विशेष सत्र को भी संबोधित करेंगे। यहां ऑस्ट्रेलियाई राज्य व्यवस्था से जुड़े राजनेता और अनेक मतों से जुड़े धर्म एवं आध्यात्मिक हस्तियों के बीच उनका संबोधन और वैचारिक आदान प्रदान होगा। यहां बागेश्वर धाम सरकार विश्व के हालातों और वर्तमान चुनौतियों से दुनिया को बचाने के लिए भारतीय संस्कृति के अमूल्य सूत्रों पर चर्चा करेंगे।

कार्यक्रम में शामिल होंगे कई गणमान्य लोग
इस आयोजन में ऑस्ट्रेलियाई संसद से जुड़े प्रतिनिधि, इंडो-ऑस्ट्रेलियाई समाज के गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। यह आयोजन केवल प्रवचन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि संस्कृतियों के संगम और आध्यात्मिक संवाद का एक अनूठा उदाहरण बनेगा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यह पूरी यात्रा केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों को विश्वभर में स्थापित करने का एक सशक्त प्रयास है। इस अभियान के जरिए दिए जा रहे संदेश मानवता को जोड़ने और विश्व में शांति स्थापित करने की दिशा में नई प्रेरणा दे रहे हैं।

सिडनी में 3 दिन का विशेष कार्यक्रम
ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े और प्रमुख शहर सिडनी में उनका तीन दिन का विशेष कार्यक्रम तय किया गया है. यहां होने वाले आयोजनों में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोगों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की भी भागीदारी रहेगी. कार्यक्रमों को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 

क्रूज पर होगी कथा
दौरे की एक और खास बात यह है कि सिडनी ओपेरा हाउस में किसी भारतीय आध्यात्मिक गुरु का यह पहला कार्यक्रम होगा. इसके अलावा एक क्रूज पर कथा का आयोजन किया जाएगा, जहां वे श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे और उसी दौरान ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से बातचीत भी करेंगे। 

जयपुर के मूल निवासी करवा रहे कथा का आयोजन
सिडनी के इन सभी कार्यक्रमों का आयोजन जयपुर के मूल निवासी और ऑस्ट्रेलिया में व्यवसाय कर रहे एनआरआई प्रवीण शर्मा द्वारा किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस बार के कार्यक्रमों को लेकर सिर्फ भारतीय समुदाय ही नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह है. एक दर्जन से ज्यादा देशों से श्रद्धालु और अनुयायी इन आयोजनों में शामिल होने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच रहे हैं। 

राजस्थान के 21 लोगों सहित भारत से 100 से ज्यादा लोग इस धार्मिक यात्रा का हिस्सा बनेंगे। 
ऑस्ट्रेलिया की संसद में देंगे संदेश

आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के ऑस्ट्रेलिया टूर की यजमान टीम की सदस्य रितिका शर्मा और मोना शर्मा के मुताबिक धीरेंद्र शास्त्री का यह तीसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा है. इस दौरान वह ऑस्ट्रेलिया की संसद और ओपेरा हाउस से दुनिया भर को अहिंसा और शांति का संदेश दे सकते हैं। 

टीम के सदस्य पहले ही पहुंच चुके ऑस्ट्रेलिया
एनआरआई प्रवीण शर्मा के मुताबिक धीरेंद्र शास्त्री की टीम के तमाम सदस्य कई दिनों पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं. वहां की संसद में पहली बार उनका संबोधन होगा. इस मौके पर विभिन्न पंथों के कई दूसरे धर्मगुरु भी मौजूद रहेंगे. उनके कार्यक्रमों को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 

]]>
Wed, 08 Apr 2026 14:13:17 +0530 news desk MPcg
हनुमान जन्मोत्सव पर भोपाल में भक्ति का सैलाब, शोभायात्राएं शहरभर में निकलेंगी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं https://citytoday.co.in/5390 https://citytoday.co.in/5390 भोपाल 
 आज पूरे प्रदेश सहित राजधानी भोपाल में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। शहर के सभी प्रमुख हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालु पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और रामधुन में लीन दिखाई दे रहे हैं, जिससे पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया है।

हनुमान जयंती के अवसर पर आज गुरुवार काे विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद् भोपाल द्वारा आज शाम 4:30 बजे पुराने शहर स्थित कार्यालय से भव्य गदा यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विभिन्न हनुमान मंदिरों तक पहुंचेगी।

इसके अलावा, जय मां भवानी हिंदू संगठन द्वारा कालीघाट मंदिर से बैरसिया रोड तक हिंदू एकता शोभायात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा में 15 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा, आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी मुख्य आकर्षण हैं। वहीं बजरंग दल की वीर बजरंगी गदा यात्रा भी शाम 4:30 बजे छोला रोड से प्रारंभ होगी।

प्रदेशभर में भी उमड़ा आस्था का जनसैलाब
भोपाल के खेड़ापति हनुमान मंदिर के साथ-साथ इंदौर के पितरेश्वर और रणजीत हनुमान, उज्जैन के गेबी हनुमान, जबलपुर के अर्जी वाले हनुमान और ग्वालियर के मंशापूर्ण हनुमान मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। जगह-जगह भंडारे, शोभायात्राएं और धार्मिक आयोजन हो रहे हैं।

दुर्लभ संयोग में मनाया जा रहा प्राकट्य उत्सव
पंडित अमर डिब्बेवाला के अनुसार, इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव चैत्र शुक्ल पूर्णिमा पर गुरुवार, हस्त नक्षत्र और ध्रुव योग के दुर्लभ संयोग में मनाया जा रहा है। कन्या राशि में स्थित चंद्रमा इस शुभ अवसर का साक्षी है। यह विशेष योग साधना और उपासना के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है, जिससे हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है और ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है।

ट्रैफिक प्लान लागू, कई मार्गों पर डायवर्जन
हनुमान जन्मोत्सव के जुलूसों को देखते हुए भोपाल में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। आज शाम 4 बजे से पुराने शहर के कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा।

दो प्रमुख जुलूस मार्ग तय
पहला जुलूस – तलैया क्षेत्र से शुरू होकर बुधवारा चौराहा, इतवारा, आजाद मार्केट, छोटेभैया, घोड़ा नक्कास, बस स्टैंड, भोपाल टॉकीज होते हुए सिंधी कॉलोनी तक जाएगा। दूसरा जुलूस – ओम अग्रवाल धर्मशाला स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय से शुरू होकर छोला रोड, गणेश मंदिर, जेपी नगर तिराहा, डीआईजी बंगला चौराहा, काजी कैंप होते हुए सिंधी कॉलोनी चौराहा तक पहुंचेगा।

बसों के रूट में बड़ा बदलाव
हलालपुर बस स्टैंड से चलने वाली बसें नादरा नहीं जाएंगी, वहीं से संचालित होंगी नादरा से विदिशा-बैरासिया रूट की बसें बेस्ट प्राइस तक सीमित रहेंगी

सभी प्रकार के व्यावसायिक, लोक परिवहन और भारी वाहन जुलूस मार्गों पर प्रतिबंधित रहेंगे .

200 साल पुराना खटलापुरा हनुमान मंदिर

राजधानी स्थित खटलापुरा श्री हनुमान मंदिर अपनी प्राचीनता और चमत्कारी मान्यताओं के कारण श्रद्धालुओं के बीच विशेष आस्था का केंद्र बना हुआ है। करीब 200 वर्ष पुराने इस मंदिर की महिमा दूर-दूर तक फैली हुई है, जहां हर दिन भक्तों की भीड़ रहती है। 

मंदिर की खासियत क्या है?
इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यहां विराजित हनुमान जी की अर्ध शिला रूप में स्थापित प्रतिमा है, जो बेहद दुर्लभ मानी जाती है। मान्यता है कि यह प्रतिमा बड़ा तालाब (लोअर लेक) से प्राप्त हुई थी, जिससे इस स्थान की पवित्रता और भी बढ़ जाती है। भक्त इसे सिद्ध और चमत्कारी स्थल मानते हैं। बताया जाता है कि नवाबों के जमाने में केवल भोपाल में चार मंदिर हुआ करते थे उन चार मंदिरों में यह मंदिर भी शामिल था जहां भक्त पहुंचते थे।
 
मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता
स्थानीय श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। संकटों से मुक्ति, साहस और सफलता की कामना लेकर लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं। यही आस्था इस मंदिर को खास पहचान दिलाती है। 

हनुमान जयंती पर उमड़ती है भीड़
हनुमान जयंती के अवसर पर इस मंदिर का महत्व और बढ़ जाता है। हर साल इस दिन यहां हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सुबह से ही मंदिर में लंबी कतारें लग जाती हैं और पूरा परिसर भक्ति के माहौल में डूब जाता है।

नियमित दिनों में भी रहता है आकर्षण
वैसे तो हर मंगलवार और शनिवार को यहां भक्तों की अच्छी-खासी भीड़ रहती है, लेकिन हनुमान जयंती पर यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है और मंदिर आस्था के बड़े केंद्र के रूप में नजर आता है। पिछले कई वर्षों से हर मंगलवार यहां पर भंडारे का आयोजन किया जाता है खास बात है कि भंडारे में मिलने वाला प्रसाद बनाने का काम भक्त मंडल ही करता है।

]]>
Thu, 02 Apr 2026 15:08:42 +0530 news desk MPcg
कर्नाटक में CM पद की बढ़ी अटकलें, मल्लिकार्जुन खरगे के साथ दिल्ली निकले शिवकुमार https://citytoday.co.in/5150 https://citytoday.co.in/5150 नई दिल्ली | कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के नई दिल्ली दौरे ने विधानसभा के बजट सत्र के बाद राज्य में संभावित नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को फिर से हवा दे दी है। सरकारी और पार्टी सूत्रों के अनुसार, शिवकुमार रविवार शाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ कलबुर्गी से राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हुए।

इससे पहले दिन में, दोनों नेताओं ने जिले के चित्तपुर में 1,069 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत की थी। मीडिया के साथ साझा किए गए शिवकुमार के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नयी दिल्ली गये हैं और सोमवार सुबह बेंगलुरु लौटेंगे।

सिद्धारमैया क्या बोले
मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवकुमार के साथ जारी खींचतान के बीच, सिद्धरमैया ने शनिवार को कहा था कि अगर कांग्रेस आलाकमान उन्हें अवसर देता है तो वह दो और बजट पेश कर सकते हैं। सिद्धरमैया ने शुक्रवार को राज्य के वित्त मंत्री के रूप में अपना रिकॉर्ड 17वां बजट पेश किया। कहा जा रहा है कि शिवकुमार के समर्थक कुछ विधायक दिल्ली जाकर पार्टी आलाकमान के सामने अपने नेता को विधानसभा के बजट सत्र के बाद मुख्यमंत्री बनाए जाने की इच्छा व्यक्त चुके हैं। यह बजट सत्र 27 मार्च को समाप्त होगा। इस बीच, शिवकुमार 10 मार्च को सभी मंत्रियों, कांग्रेस विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे, जो कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष के रूप में उनके छह साल पूरे होने का जश्न होगा।

पहले भी दे चुके संकेत
शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि वह 'अत्यंत धैर्य' रखे हुए हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की क्रांति में शामिल होने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उन्हें खुद पर विश्वास है और उम्मीद है। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख शिवकुमार ने कहा कि उन्हें न तो स्वार्थ के लिए किसी भी तरह की 'ब्लैकमेलिंग' में दिलचस्पी है और न ही कांग्रेस के लिए किसी तरह की परेशानी पैदा करने में। उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि वह मैदान में उतरकर लड़ने वाले व्यक्ति हैं, लेकिन उनकी लड़ाई कभी भी पार्टी के भीतर नहीं होती। शिवकुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा था, 'आज तक मैंने मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर कभी कुछ नहीं कहा है। हमारे बीच के मुद्दे, मेरे, मुख्यमंत्री और पार्टी आलाकमान तक ही सीमित हैं। मैंने सिर्फ इतना कहा है कि जो फैसला हुआ है उसमें हम शामिल हैं, इसके अलावा मैंने कभी कुछ नहीं कहा।'

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, 'कुछ लोग कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री का पद खाली हो जाएगा, दलितों को यह पद मिलना चाहिए, दूसरों को मिलना चाहिए। ये वही लोग हैं जो मुख्यमंत्री का पद खाली करवाना चाहते हैं, चाहते हैं कि यह पद दलितों और अन्य लोगों को दिया जाए। मैंने इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा।'

]]>
Mon, 09 Mar 2026 14:57:11 +0530 news desk MPcg
टिमरनी में RSS के कार्यक्रम में शामिल होने पर कांग्रेस विधायक फंसे, आला कमान ने मांगा जवाब https://citytoday.co.in/4840 https://citytoday.co.in/4840 Fri, 23 Jan 2026 19:47:24 +0530 news desk MPcg 31 दिसंबर का राशिफल: जानें 12 राशियों के लिए सितारे क्या कह रहे हैं https://citytoday.co.in/4728 https://citytoday.co.in/4728 मेष

31 दिसंबर के दिन प्रमोशन या नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं। चीजों को रोमांचक बनाने और अपने रिश्तों में रोमांस बढ़ाने का एक अच्छा अवसर है। कुछ क्रिएटिव करें। अगर आप सिंगल हैं तो आप स्टाइलिश लोगों की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
वृषभ

31 दिसंबर के दिन किसी भी स्वास्थ्य समस्या पर पहले से ही गौर फरमाएं ताकि हेल्थ के बिगड़ने के रिस्क से बचा जा सके। इस समय का उपयोग परिश्रम और कमिटमेंट के साथ कार्यों को निपटाने में भी करें।
मिथुन

31 दिसंबर के दिन जीवन में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। उन संकेतों पर ध्यान दें, जो आपका शरीर आपको देता है। ऑफिस में आपको बढ़ी हुई उत्पादकता के साथ-साथ जवाब देने की भी प्रबल इच्छा महसूस होगी।
कर्क

31 दिसंबर के दिन आपको अपने पार्टनर के साथ डीप लेवल पर बात करने और इंटीमेसी बढ़ाने की आवश्यकता महसूस होगी। बदलाव के लिए खुले रहें, जो आपके करियर को महत्वपूर्ण अवसर दिला सकता है।
सिंह

31 दिसंबर के दिन इंकम कमाने और खर्च के प्रति अपने दृष्टिकोण पर फिर से विचार करें और बदलें। वित्तीय विकल्प चुनने के लिए सावधानी से सोच-विचार करने की आवश्यकता होती है। अगर आवश्यक न हो तो आज इससे बचना चाहिए।
कन्या

31 दिसंबर के दिन आपको मुद्दों को सॉल्व करना चाहिए। ऐसे मौके भी आ सकते हैं, जब आप अपने रोमांटिक रिलेशन में पार्टनर की लॉयल्टी पर सवाल उठा सकते हैं। अपने रिलेशन में प्रॉब्लम्स को सॉल्व करें।
तुला

31 दिसंबर के दिन अपने करियर के उद्देश्यों के बारे में अपने जीवनसाथी के साथ ट्रांसपेरेंट रहें। भविष्य के लिए अपनी योजनाओं को उनके साथ शेयर करें। अपने शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक जरूरतों के प्रति सचेत रहें।
वृश्चिक

31 दिसंबर के दिन पर्सनल यूज के लिए अपने पैसों को मैनेज करते समय सतर्क और डिसप्लिन वाला दृष्टिकोण अपनाएं। अपने खर्च करने के तरीके और प्राथमिकताओं पर सख्ती से विचार करें। अपने बजट की जांच करें।
धनु

31 दिसंबर के दिन जानें कि अपने पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन को कैसे मैनेज करना चाहिए। जैसे-जैसे आप अपना अनुभव और ज्ञान बढ़ाते हैं, आपके पास अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके होंगे।
मकर

31 दिसंबर के दिन जल्दबाजी में खर्च करने के बजाय, एक हेल्दी लॉंग टर्म वित्तीय आदत बनाने पर ध्यान केंद्रित करें। आप सुर्खियों में रह सकते हैं, क्योंकि कई लोग आपकी पेशेवर उपलब्धियों पर ध्यान देंगे।
कुंभ

31 दिसंबर के दिन यह देखने कि कहां लगाम लगाने की आवश्यकता है, एक लॉन्ग टर्म वित्तीय योजना बनाने में समय स्पेन्ड करें। पता लगाएं कि आप अपने रिश्ते में क्या चाहते हैं। कॉन्फिडेंस के साथ अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें।
मीन

31 दिसंबर के दिन आप धन के प्रवाह में वृद्धि का अनुभव कर सकते हैं, जिससे वित्तीय स्टेबिलिटी आएगी। अपने व्यवसाय में निवेश करने के लिए स्मार्ट डीसीजन लें। यही वह समय है जब आपको अपने पारिवारिक संबंधों पर ध्यान देना चाहिए।

]]>
Wed, 31 Dec 2025 13:32:53 +0530 news desk MPcg
आज का राशिफल 29 दिसंबर: जानें 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा https://citytoday.co.in/4717 https://citytoday.co.in/4717 मेष राशि
29 दिसंबर का दिन आपके लिए आज महत्वपूर्ण है, जो सपनों और रियल्टी के बीच एक अच्छे बैलेंस को मोटिवेट करता है। ब्रह्मांडीय वाइब पर्सनल ग्रोथ को सपोर्ट करता है, मोटिवेट करता है। रिलेशन, करियर और वित्तीय मामले से जुड़े डिसीजन पार्टनरशिप और धैर्य के साथ लिए जाने चाहिए।

वृषभ राशि
29 दिसंबर के दिन अपने टास्क को प्राथमिकता दें, अपने समय को अच्छे से मैनेज करें और सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। आपका पॉजिटिव एटिट्यूड आखिर तक महत्वपूर्ण उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त करेगा। याद रखें कि हर चुनौती सीखने का अवसर प्रदान करती है।

मिथुन राशि
29 दिसंबर के दिन की चुनौतियां विकास की सीढ़ियां बन रही हैं, सफलता का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। नेचुरल स्वभाव की ओर झुकाव के लिए एक उत्कृष्ट दिन है। ग्रह इस तरह से संरेखित हो रहे हैं, जिससे दूसरों के साथ गहरे संबंध और विकास का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि
29 दिसंबर के दिन आप चुनौतियों से अधिक प्रभावी ढंग से निपटने में सक्षम होंगे। अपने आप पर बहुत ज्यादा प्रेशर डालने से बचें और टास्क को कंप्लीट करने में अपना समय लें। लाइफ और वर्क के बीच बैलेंस बनाना जरूरी है।

सिंह राशि
29 दिसंबर के दिन अपनी भावनाओं पर भरोसा रखें और अपनी बातचीत में गहरे अर्थ खोजने की कोशिश करें। परिवर्तन जल्द हो सकता है, लेकिन आपका इंट्यूशनआपको आसानी से आगे बढ़ने में मदद करेगा।

कन्या राशि
29 दिसंबर के दिन अपनी एनर्जी को सही जगह इस्तेमाल करें। आज अपने शरीर और दिमाग की आवश्यकता को सुनना महत्वपूर्ण है। आज आप पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आराम करें क्योंकि बॉडी को इसकी जरूरत है।

तुला राशि
29 दिसंबर के दिन अपने चेहरे पर मुस्कान रखें क्योंकि यह आपके कॉन्फिडेंस को दर्शाता है। आज प्यार के विभिन्न पहलुओं का पता लगाने के लिए शांत रहें। कार्यालय में आपकी उत्पादकता हाई रहेगी। आज स्वास्थ्य और आर्थिक जीवन दोनों उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि
29 दिसंबर के दिन स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन भारी वस्तुएं उठाने से बचें। आज के डिजिटल युग में अपनी पर्सनल जानकारी की सुरक्षा के लिए ऑनलाइन सिक्युरिटी को प्राथमिकता देना आवश्यक है। पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी।

धनु राशि
29 दिसंबर के दिन आप सोच-समझकर इनवेस्टमेंट करने के लिए जरूरी डीसीजन ले सकते हैं। चुनौतियां जीवन का स्वाभाविक हिस्सा हैं, लेकिन उनसे पार पाना जानते हैं। आज अपने प्रोफेशनल रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए मुद्दों की जांच करें।

मकर राशि
29 दिसंबर के दिन विश्वास रखें कि मुश्किल घड़ी बीत जाएगी और परिणाम स्वरूप आपका रिश्ता और भी मजबूत हो जाएगा। अपनी प्रोडक्टिविटी पर ध्यान दें। आज पैसों को मैनेज समझदारी से करें। अपने प्रेम संबंधी मुद्दों और दफ्तर की दिक्कतों को आज सावधानी से संभालें।

कुंभ राशि
29 दिसंबर के दिन ऑफिस और पर्सनल जीवन में संतुलन बनाए रखें और सभी पेशेवर लक्ष्यों को हासिल करने का प्रयास करें। मुद्दों का सामना करने में जल्दबाजी करने के बजाय, एक कदम पीछे हटें और भावनाओं को शांत होने का समय दें।

मीन राशि
29 दिसंबर का दिन आपको मानसिक और शारीरिक भलाई के बीच संतुलन के महत्व की याद दिला रहा है। किसी वित्तीय सलाहकार से बात-चीत करने का भी यह अच्छा समय हो सकता है। अपने सिनीयर्स के साथ करियर के बारे में बातचीत शुरू करने का भी यह एक उत्कृष्ट समय है।

]]>
Mon, 29 Dec 2025 14:53:53 +0530 news desk MPcg
आज का राशिफल 27 दिसंबर: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें भविष्यफल https://citytoday.co.in/4710 https://citytoday.co.in/4710

मेष राशि (Aries)

27 दिसंबर के दिन आपका मूड थोड़ा अच्छा रहने वाला है। अंदर से आप काफी एनर्जेटिक महसूस करने वाले हैं। जो काम काफी समय से मन में था, उस पर आज कदम बढ़ा सकते हैं। लोगों से बातचीत आसान रहेगी और रिश्तों में भी खुलापन आएगा। आज आप जो कुछ भी बोलेंगे, लोग उसे समझने की पूरी कोशिश करेंगे। काम को नए तरीके से करने की सोच बन सकती है। दिन का इस्तेमाल सही लोगों से जुड़ने और पुराने मतभेद मिटाने में करें।
वृषभ राशि (Taurus)

27 दिसंबर का दिन अपनों के साथ बैठने, बात करने और रिश्तों को मजबूत करने का है। घर-परिवार या दोस्तों के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा। अगर किसी से मनमुटाव चल रहा था तो आज उनसे बात बन सकती है। बस आपको अपने गुस्से पर थोड़ा सा काबू रखना होगा। आज दिल की बात कहने में झिझक ना रखें क्योंकि आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही मिलेगा। छोटी-छोटी खुशियां आपको अच्छा महसूस कराएंगी।
मिथुन राशि (Gemini)

27 दिसंबर को मिथुन राशि के जातकों का मन थोड़ा डगमगाया हुआ रह सकता है। कभी आप ज्यादा सोचेंगे, कभी खुद पर शक करने लगेंगे। हालांकि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप अपनों के साथ खुलकर बात करेंगे तो आधी परेशानी वहीं खत्म हो जाएगी। रिश्तों में गलतफहमी की गुंजाइश है, ऐसे में अपनों शब्दों को संभालकर बोलें। दिन थोड़ा भारी लग सकता है, लेकिन शाम तक चीजें ट्रैक पर लौट आएंगी।
कर्क राशि (Cancer)

27 दिसंबर का दिन कर्क राशि वालों के लिए थोड़ा भारी रह सकता है। आज मन और शरीर दोनों थोड़ा साथ नहीं दे सकते। छोटी-छोटी बातों पर मन भारी हो सकता है। किसी अपने से बात करना फायदेमंद रहेगा। सब कुछ खुद ही संभालने की कोशिश ना करें। आज आराम और खुद को समझने का दिन है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातक 27 दिसंबर के दिन अच्छा, कॉन्फिडेंट और हल्का महसूस करेंगे। लोग आज आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे और आपकी मौजूदगी नोटिस होगी। रिश्तों में गर्मजोशी बनी रहेगी। दिल की बात कहने के लिए आज का दिन सही है। जो बात लंबे समय से अंदर दबाए बैठे थे, आज उसे बिना किसी भी हिचक के कह सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo)

27 दिसंबर का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए पॉजिटिव रहेगा। आपकी मेहनत का असर अब धीरे-धीरे दिखेगा। परिवार या पुराने दोस्तों से बात करके मन खुश होगा। कोई पुरानी बात फिर से जुड़ सकती है। अब आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और आप नए मौकों के लिए तैयार रहेंगे। अपनों के साथ समय बिताएं और अपने खानपान का ध्यान रखें।
तुला राशि (Libra)

आज आप काफी संतुलित महसूस करेंगे। बातचीत में समझदारी रहेगी और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। किसी खास इंसान के साथ दिल की बात शेयर हो सकती है। आज दूसरों की मदद भी करेंगे और खुद को लेकर भी अच्छा महसूस करेंगे। दिन शांत और सुकून भरा रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius)

27 दिसंबर के दिन धनु राशि वालों का मन थोड़ा उलझा रह सकता है। कुछ बातें अंदर ही अंदर परेशान कर सकती हैं। हर किसी से तुरंत उम्मीद न रखें। बातों में नरमी रखें और खुद को समय दें। आज का दिन आपको धैर्य सिखाने वाला है। जल्द प्रतिक्रिया देने से बचें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)

27 दिसंबर को वृश्चिक राशि वालों का मन थोड़ा भारी रह सकता है और आसपास का माहौल भी ठीक नहीं लगेगा। आपको अब समझना होगा कि ये वक्त खुद के साथ बिताने का है। यही वो समय है जब आप खुद को करीब से समझ पाएंगे। भावनाओं से भागने के बजाय उन्हें स्वीकार करें। सही बातचीत से रिश्तों में सुधार आ सकता है।
मकर (Capricon)

27 दिसंबर के दिन मकर राशि वालों का दिल थोड़ा खुला रहेगा। अपनों से बात करने का मन करेगा और रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। आप चीजों को ज्यादा साफ तरीके से देख पाएंगे। अंदर से ताकत और भरोसा महसूस होगा, जिससे सारे काम आसानी से होते दिखेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius)

27 दिसंबर के दिन आपको लग सकता है कि चीजें आपके कंट्रोल से बाहर जा रही हैं। मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। किसी से उलझने के बजाय खुद को समझने की कोशिश करें। आज का दिन खुद को समझने का है। धीरे-धीरे हालात आपके पक्ष में आएंगे।
मीन राशि (Pisces)

27 दिसंबर के दिन आपको थकान और भावनात्मक उलझन महसूस हो सकती है। छोटी बात भी बड़ी लग सकती है। ऐसे में खुद को थोड़ा स्पेस दें। हर बात पर रिएक्ट न करें। यह समय खुद के बारे में सोचने और मन को शांत करने का है। धैर्य रखें क्योंकि चीजें धीरे-धीरे बदलने वाली हैं।

]]>
Sat, 27 Dec 2025 14:03:30 +0530 news desk MPcg
राशिफल 26 दिसंबर: जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन https://citytoday.co.in/4696 https://citytoday.co.in/4696 मेष राशि- आज आपको अकेले आगे बढ़ने के बजाय लोगों के साथ मिलकर काम करने से ज्यादा फायदा मिलेगा। ऑफिस में किसी सीनियर या टीम मेंबर की सलाह काम आ सकती है। प्यार के मामले में अगर कोई बात मन में है तो खुलकर कह दें, इससे रिश्ता हल्का और बेहतर होगा। पैसे को लेकर आज जल्दबाजी न करें, खासकर कोई बड़ा खर्च टालना बेहतर रहेगा। सेहत ठीक रहेगी, बस शरीर को जरूरत से ज्यादा थकाएं नहीं।

वृष राशि- आज करियर से जुड़ी बातें आपके दिमाग में ज्यादा रहेंगी। भविष्य की प्लानिंग करने का दिन है और आज की गई सोच आगे काम आएगी। रिश्तों में एक-दूसरे को थोड़ा स्पेस देना जरूरी रहेगा, वरना छोटी बात पर मनमुटाव हो सकता है। पैसों में सोच-समझकर खर्च करें। मन थोड़ा भावुक रह सकता है, इसलिए खुद को शांत रखें।

मिथुन राशि- आज आपकी बातचीत करने की कला काम आएगी। ऑफिस में आपकी बातों से काम बन सकते हैं और नए आइडिया सामने आ सकते हैं। प्यार में आज बातों से ही नजदीकी बढ़ेगी, लेकिन दिल की बात साफ रखें। फालतू खर्च से बचें, नहीं तो बाद में परेशानी हो सकती है। सेहत के लिए तनाव कम करना जरूरी है।

कर्क राशि- आज भावनाएं थोड़ी ज्यादा हावी रह सकती हैं। घर और काम के बीच संतुलन बनाकर चलें। पैसों के मामलों में आज किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। प्यार में धैर्य रखें और छोटी बातों को तूल न दें। सेहत के लिए पानी ज्यादा पिएं और आराम जरूर करें।

सिंह राशि- आज आपको लोगों के साथ मिलकर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। ऑफिस या बिजनेस में टीमवर्क से फायदा होगा और आपकी बातों को अहमियत मिलेगी। प्यार में आज जोश रहेगा और रिश्ते में ताजगी महसूस होगी। खर्च को लेकर रिस्क न लें। दिमाग को शांत रखना जरूरी रहेगा।

कन्या राशि- आज आपका दिन प्लानिंग और समझदारी से भरा रहेगा। काम में चीजें सही तरीके से मैनेज होंगी और आपकी मेहनत दिखेगी। रिश्तों में छोटी-छोटी जिम्मेदारियां निभाने से भरोसा बढ़ेगा। पैसों में खर्च और बचत दोनों पर ध्यान दें। सेहत के लिए अपनी दिनचर्या फॉलो करना फायदेमंद रहेगा।

तुला राशि- आज बातचीत ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी। ऑफिस में सही शब्दों में बात करने से अटका काम निकल सकता है। रिश्तों में सच बोलना जरूरी रहेगा, चाहे बात थोड़ी कड़वी ही क्यों न हो। दिखावे के खर्च से बचें। मन शांत रहेगा तो सेहत भी बेहतर रहेगी।

वृश्चिक राशि- आज आपको जमीन से जुड़े रहकर फैसले लेने होंगे। काम में धैर्य रखें और हर चीज कंट्रोल में रखने की कोशिश न करें। प्यार में साफ और ईमानदार बात भरोसा बढ़ाएगी। पैसों में आज सावधानी जरूरी है। अच्छी नींद और आराम से सेहत संभली रहेगी।

धनु राशि- आज आप पॉजिटिव महसूस करेंगे और यही आपकी ताकत बनेगी। काम में मिलकर की गई कोशिशें सफल हो सकती हैं। प्यार में खुलापन रहेगा और बात आगे बढ़ सकती है। पैसों में जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। थोड़ा अकेला समय आपको मानसिक शांति देगा।

मकर राशि- आज जिम्मेदारियां थोड़ी बढ़ सकती हैं। काम में पुराने प्लान दोबारा देखने पड़ सकते हैं, लेकिन इससे फायदा ही होगा। रिश्तों में दिखावे के बजाय दिल से बात करें। पैसों में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। सेहत के लिए नींद और आराम जरूरी रहेगा।

कुंभ राशि- आज आपके नए आइडिया लोगों को पसंद आएंगे। ऑफिस या कामकाज में पहचान मिलने के संकेत हैं। प्यार में दोस्ती वाली समझ रिश्ते को और गहरा करेगी। पैसों में अचानक खर्च से बचें। खुद को थोड़ा समय देना फायदेमंद रहेगा।

मीन राशि- आज आपको फोकस और समझदारी से आगे बढ़ना होगा। काम में आपकी सुलझी सोच तारीफ दिला सकती है। रिश्तों में सीमाएं साफ रखें, इससे गलतफहमी नहीं होगी। पैसों में सेविंग पर ध्यान दें। अच्छी नींद और शांत माहौल से सेहत बेहतर रहेगी।

]]>
Fri, 26 Dec 2025 13:26:22 +0530 news desk MPcg
राशिफल 25 दिसंबर: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़ें विस्तृत भविष्यफल https://citytoday.co.in/4687 https://citytoday.co.in/4687 मेष: आज मेष राशि वालों की लाइफ में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आज आपको संतान सुख में वृद्धि मिल सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं, इसके कारण आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

वृषभ: वृषभ राशि वालों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी की सेहत का ध्यान रखें। आज आपको बिजनेस में माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार के लिए कहीं बाह पर जाना पड़ सकता है।

मिथुन : आज मिथुन राशि वालों को आत्म संयत रहना होगा। धैर्यशीलता बनाए रखें। आपको लिए समय उत्तम है। आज किसी दोस्त से मिलना हो सकता है। कारेाबार में भागदौड़ रहेगी।

कर्क: कर्क राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। इस समय कारोबार चल निकलेगा और लाभ के अवसर भी मिलेंगे। मित्रों व परिवार का साथ मिलेगा, इससे आपको लाभ होगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह: परिवार की सेहत का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। आज सिंह राशि वालों को मन परेशान हो सकता है। कोशिश करें कि बातचीत में संतुलन बनाए रखें। लाइफ पार्टनर के लिए धन आगम के योग।

तुला: आपके लिए इस रिलेशनशिप मैटर करते हैं, आपको इन पर ध्यान देना चाहिए। ऑफिस में आपके साथ काम करने वाले आपको हर तरह से सपोर्ट करेंगे। आपका बिजनेस आपके लिए अच्छी खबर लाएगा।

कन्या : इस समय कन्या राशि वालों को शांत रहना होगा। फाइनेंस में जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। भागदौड़ अधिक रहेगी। आपके लिए करियर में आगे बढ़ने के योग भी बन रहे हैं।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों का मन आज खुश रहेगा। बिजनेस इस समय बढ़ सकता है। आपकी प्रोपर्टी में भी वृद्धि हो सकती है। कारोबार में लाभ के मौके मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है।

धनु : धनु राशि वालों के लिए शैक्षिक कार्यों में सम्मान और ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। लाभ के अवसर भी मिलेंगे।

मकर : इस समय मकर राशि वालों को आत्म संयत रहना होगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का कोशिश करें, खासकर लवलाइफ में धैर्य रखना होगा। परिवार में किसी मंगलकार्य में पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

कुंभ: किसी दोस्त के सहयोग से किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। लेकिन कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आपके लिए जीवन में खुशियां आने वाली हैं।

मीन: आज मीन राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन के रख-रखाव तथा साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

]]>
Thu, 25 Dec 2025 13:17:47 +0530 news desk MPcg
आज का राशिफल 24 दिसंबर: जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन https://citytoday.co.in/4671 https://citytoday.co.in/4671 मेष

आज दिन की शुरुआत थोड़ी भारी लग सकती है। मन में कई बातें एक साथ चलेंगी, जिससे ध्यान भटक सकता है। कामकाज में जल्दबाज़ी नुकसान दे सकती है, इसलिए हर काम सोचकर करें। किसी करीबी से कहा-सुना हो सकता है, लेकिन बात को बढ़ाने से बचें। पैसों के मामले में आज जोखिम लेना ठीक नहीं। शाम के समय हालात संभलेंगे और मन हल्का होगा।
वृषभ

आज का दिन शांत और संतुलित रहने वाला है। रोजमर्रा के काम आराम से निपटेंगे। घर के किसी सदस्य से बातचीत मन को अच्छा करेगी। खर्च ज़रूरत के हिसाब से करें, दिखावे से दूर रहें। सेहत ठीक रहेगी, बस आलस हावी न होने दें। दिन के अंत में सुकून महसूस होगा।
मिथुन

आज बातचीत में सावधानी जरूरी है। आपकी बात का मतलब गलत निकाला जा सकता है। ऑफिस या कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी। फोन या मैसेज पर बहस से दूरी रखें। किसी पुराने काम को पूरा करने का मौका मिल सकता है। शाम को थोड़ी राहत मिलेगी और दिमाग शांत होगा।
कर्क

आज भावनाएं ज्यादा असर डाल सकती हैं। छोटी बात भी दिल पर लग सकती है। परिवार से जुड़ा कोई विषय मन में चलता रहेगा। काम में आपकी मेहनत साफ़ दिखेगी, लेकिन तारीफ थोड़ी देर से मिलेगी। किसी भरोसेमंद इंसान से बात करने से मन हल्का होगा। रात को नींद ठीक रहेगी।
सिंह

आज दिन थोड़ा व्यस्त हो सकता है। काम में रुकावटें आएंगी और मन दुखी हो सकता है। गुस्से में कोई फैसला लेने से बचें। दूसरों से ज़्यादा उम्मीद न रखें। धैर्य से काम लेंगे तो नुकसान नहीं होगा। शाम के बाद स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होने लगेगी।
तुला

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। अटके हुए काम आगे बढ़ेंगे और दिमाग साफ़ रहेगा। पैसों से जुड़ा कोई छोटा फायदा मिल सकता है। काम में फोकस अच्छा रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थकान महसूस हो तो आराम जरूर करें। दिन कुल मिलाकर संतोषजनक रहेगा।
धनु

आज मन दुविधा में रह सकता है। किसी फैसले को लेकर बार-बार सोचेंगे। रिश्तों में बात दबाने से बेहतर है साफ़ कह देना। काम में मन कम लग सकता है। खर्च बढ़ने के योग हैं, इसलिए हाथ थोड़ा रोककर रखें। शाम को स्थिति थोड़ी साफ होगी।
मकर

आज मेहनत और जिम्मेदारी दोनों ज़्यादा रहेंगी। काम का दबाव महसूस होगा, लेकिन आप संभाल लेंगे। किसी पुराने मुद्दे पर फिर से बात हो सकती है। गुस्से में बोले गए शब्द नुकसान कर सकते हैं, इसलिए संयम रखें। दिन के आखिर में राहत मिलेगी।
कुम्भ

आज कुछ नया सोचने या बदलने का मन करेगा। पुराने काम से ऊब महसूस हो सकती है। किसी दोस्त या जान-पहचान वाले से मदद मिल सकती है। बाहर जाने या छोटी यात्रा का योग बन सकता है। खर्च थोड़ा बढ़ेगा, लेकिन जरूरी काम पर होगा।
कन्या

आज काम और जिम्मेदारियां दोनों बढ़ी रहेंगी। टालमटोल करने से दबाव और बढ़ सकता है। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा। सेहत में हल्की थकान या शरीर भारी लग सकता है, खुद को आराम दें। दिन मेहनत भरा लेकिन संभलने वाला रहेगा।
वृश्चिक

आज ध्यान भटकने वाला दिन है। काम करते वक्त मन इधर-उधर जाएगा। किसी दोस्त या परिचित की परेशानी में साथ देना पड़ सकता है। पैसों के मामले में जोखिम से बचें। शाम को मन थोड़ा बेहतर होगा और तनाव कम होगा।
मीन

आज मन शांत और स्थिर रहेगा। चीजों को लेकर ज्यादा सोचने का मन नहीं करेगा। रिश्तों में अपनापन महसूस होगा। काम धीरे चलेगा, लेकिन तनाव नहीं रहेगा। कोई छोटी-सी खुशी या अच्छी खबर दिन बना सकती है।

]]>
Wed, 24 Dec 2025 12:05:03 +0530 news desk MPcg
23 दिसंबर 2025 राशिफल: मंगलवार को बजरंगबली की कृपा, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा भाग्य का साथ https://citytoday.co.in/4661 https://citytoday.co.in/4661 मेष राशि- आज मन में उतार-चढ़ाव रह सकता है। किसी बात को लेकर जल्दी रिएक्शन देने से बचें। कामकाज में जिम्मेदारी बढ़ सकती है, लेकिन आप उसे संभाल लेंगे। पैसों के मामले में आज जोखिम न लें। घर के किसी बड़े की सलाह काम आ सकती है। शाम के समय मन थोड़ा हल्का होगा।

वृषभ राशि- आज का दिन सामान्य लेकिन सुकून देने वाला रहेगा। घर-परिवार से जुड़ी कोई छोटी खुशी मिल सकती है। काम में धीमी लेकिन स्थिर प्रगति होगी। खर्च करने से पहले ज़रूरत और शौक में फर्क समझ लें। सेहत ठीक रहेगी, बस खानपान पर ध्यान रखें।

मिथुन राशि- आज बातचीत में सावधानी ज़रूरी है। किसी की बात गलत तरीके से समझी जा सकती है। काम में दौड़भाग रहेगी, लेकिन दिन के अंत तक राहत मिलेगी। पुराने काम निपटाने का अच्छा मौका है। मोबाइल या स्क्रीन से थोड़ी दूरी बनाना फायदेमंद रहेगा।

कर्क राशि- आज भावनाएं थोड़ी ज्यादा हावी रह सकती हैं। परिवार या रिश्तों से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लें। काम के मामले में आपकी मेहनत नजर आएगी। किसी करीबी का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। नींद पूरी लेने की कोशिश करें।

सिंह राशि- आज दिन थोड़ा चुनौती वाला हो सकता है। हर बात अपने मन के मुताबिक नहीं चलेगी। काम में धैर्य और समझदारी दिखाने की ज़रूरत है। किसी से टकराव से बचें। शाम के समय हालात बेहतर होंगे और आत्मविश्वास लौटेगा।

कन्या राशि- आज आपके लिए अच्छा दिन है। अटके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। पैसों से जुड़ी कोई राहत मिल सकती है। काम में फोकस बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन लापरवाही न करें। कोई अच्छी खबर मन खुश कर सकती है।

तुला राशि- आज मन असमंजस में रह सकता है। किसी फैसले को लेकर दो राय हो सकती है। जल्दबाज़ी से नुकसान हो सकता है, इसलिए समय लें। रिश्तों में साफ़ और सीधी बात करना बेहतर रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि- आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप संभाल लेंगे। किसी पुराने विवाद का हल निकल सकता है। गुस्से में कुछ भी कहने से बचें। शाम को थोड़ा आराम जरूरी रहेगा।

धनु राशि- आज नई सोच और नए प्लान बन सकते हैं। काम या पढ़ाई में बदलाव की इच्छा जागेगी। किसी दोस्त या करीबी से मदद मिल सकती है। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन ज़रूरी होगा। बाहर जाने या छोटी यात्रा का योग बन सकता है।

मकर राशि- आज जिम्मेदारियां बढ़ी हुई रहेंगी। काम को टालने से बचें, वरना दबाव और बढ़ेगा। परिवार में आपकी राय को महत्व मिलेगा। सेहत में हल्की थकान रह सकती है, खुद को आराम दें।

कुंभ राशि- आज दिन मिलाजुला रहेगा। काम में मन भटक सकता है, लेकिन कोशिश करें कि फोकस बनाए रखें। किसी दोस्त की परेशानी में मदद करनी पड़ सकती है। पैसों के मामले में सोच-समझकर कदम उठाएं।

मीन राशि- आज मन शांत और संतुलित रहेगा। जो है, उसी में संतोष महसूस होगा। रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। काम में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा। कोई छोटी-सी खुशी दिन को खास बना सकती है।

]]>
Tue, 23 Dec 2025 12:50:28 +0530 news desk MPcg
आज का राशिफल 22 दिसंबर: सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, पढ़ें पूरी भविष्यवाणी https://citytoday.co.in/4650 https://citytoday.co.in/4650 मेष राशि- आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के योग बन रहे हैं। जो काम अटके हुए थे, उनमें गति आएगी। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। प्रेम और संतान पक्ष भी मजबूत रहेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। कुल मिलाकर दिन शुभ रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखें।

वृषभ राशि- आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। परिस्थितियां आपके पक्ष में नहीं दिख रही हैं। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। बेवजह विवाद या परेशानी में फंस सकते हैं। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार ठीक रहेगा, लेकिन सावधानी जरूरी है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। मन खुश रहेगा और दिन कुछ हद तक छुट्टी जैसा महसूस होगा। नौकरी, प्रेम, संतान, सेहत और व्यापार- हर क्षेत्र में स्थिति काफी अच्छी रहेगी। सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। बजरंगबली को प्रणाम करें।

कर्क राशि- आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। ज्ञान और समझ में बढ़ोतरी होगी। सेहत थोड़ी मध्यम रह सकती है, इसलिए ध्यान रखें। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में सुधार रहेगा। व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

सिंह राशि- आज विद्यार्थियों और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। लेखक, कवि और कलाकारों को सफलता मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा कमजोर रह सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- आज मन थोड़ा परेशान और बेचैन रह सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं। बेवजह चिंता करने से बचें। हालांकि प्रेम, संतान और व्यापार से जुड़ी स्थिति ठीक रहेगी। मां काली को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- आज घर-परिवार में थोड़ी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन भूमि, मकान या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान से खुशी मिलेगी। व्यापार में भी लाभ होगा। बस घरेलू तनाव से बचने की कोशिश करें। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पुराने कामों से भी पैसा मिलने के योग हैं। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान से सुख मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। हरी वस्तु पास रखें।

धनु राशि- आज आपका पराक्रम रंग लाएगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। व्यापार की स्थिति मजबूत होगी। परिवार और अपनों का सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- आज धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। परिवार में खुशखबरी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम और संतान से जुड़ी बातें आपके पक्ष में रहेंगी। व्यापार में भी फायदा होगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।

कुंभ राशि- आज मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। जरूरत के अनुसार चीजें जीवन में मिलती जाएंगी। प्रेम और संतान से थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मीन राशि- आज व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत के संकेत हैं। सेहत, प्रेम और व्यापार तीनों ही अच्छे रहेंगे। लाल वस्तु का दान करें।

]]>
Mon, 22 Dec 2025 12:34:02 +0530 news desk MPcg
आज का राशिफल 20 दिसंबर: जानिए 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल https://citytoday.co.in/4633 https://citytoday.co.in/4633 मेष राशि- आज आप खुद को पहले से ज्यादा ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत नजर आएगी और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई बड़ा खर्च न करें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। सेहत ठीक रहेगी, बस गुस्से और तनाव से बचें।

वृषभ राशि- आज का दिन धैर्य और समझदारी से आगे बढ़ने का है। नौकरी और व्यापार में धीरे-धीरे प्रगति होगी। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट संभालकर चलें। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम संबंधों में स्थिरता रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

मिथुन राशि- आज आपकी संवाद क्षमता आपको फायदा दिला सकती है। नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में काम आ सकते हैं। करियर से जुड़े रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। आर्थिक लाभ के योग हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन ज्यादा काम से थकान हो सकती है।

कर्क राशि- आज भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में संयम से काम लेना जरूरी होगा। परिवार में किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन बातचीत से समाधान निकलेगा। धन की स्थिति संतुलित रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आराम जरूरी है।

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है। करियर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। प्रेम जीवन में उत्साह बना रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि- आज जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन आप उन्हें बेहतर तरीके से संभाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

तुला राशि- आज आपको अपनी योजनाओं पर फोकस बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा लाभ मिलने की संभावना है। धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार महसूस होगा।

वृश्चिक राशि- आज नए विचार और योजनाएं आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक बदलाव दिख सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में समझ और सामंजस्य रहेगा। मानसिक रूप से सुकून महसूस करेंगे।

धनु राशि- आज रिश्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर चलना जरूरी होगा। साझेदारी से जुड़े कामों में लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। मानसिक शांति के लिए खुद को समय दें।

मकर राशि- आज मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम सकारात्मक रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। धन को लेकर सोच-समझकर फैसले लें। प्रेम संबंधों में भरोसा बनाए रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि- आज भाग्य आपके पक्ष में नजर आ रहा है। करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। यात्रा या किसी नए काम की शुरुआत संभव है। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। मन प्रसन्न रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी।

मीन राशि- आज रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। करियर में नई संभावनाएं बन सकती हैं। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। परिवार और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

]]>
Sat, 20 Dec 2025 11:58:37 +0530 news desk MPcg
आज का राशिफल 19 दिसंबर: सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल https://citytoday.co.in/4621 https://citytoday.co.in/4621

मेष राशि- आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता की सराहना हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आगे चलकर लाभदायक साबित होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस गुस्से और जल्दबाजी से बचना जरूरी है।

वृषभ राशि- आज का दिन संतुलन और धैर्य का है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट संभालकर चलें। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा, लेकिन मेहनत का फल जरूर मिलेगा। पारिवारिक जीवन शांत रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। सेहत को लेकर खानपान पर विशेष ध्यान दें।

मिथुन राशि- आज आपकी बातचीत और सोच आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगी। रुके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अधिक भागदौड़ से थकान महसूस हो सकती है।

कर्क राशि- आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। कार्यक्षेत्र में धैर्य और समझदारी से काम करना जरूरी होगा। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा या चिंता हो सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचें।

सिंह राशि- आज आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। करियर में सफलता मिलने की संभावना है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी। ऊर्जा और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

कन्या राशि- आज योजनाबद्ध तरीके से काम करने से लाभ मिलेगा। करियर में नए अवसर सामने आ सकते हैं। धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं और मानसिक रूप से हल्कापन महसूस करेंगे।

तुला राशि- आज रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। साझेदारी के काम में लाभ के योग हैं। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य से अच्छी रहेगी। मानसिक शांति के लिए खुद को थोड़ा समय दें।

वृश्चिक राशि- आज मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। धन की स्थिति संतुलित रहेगी। प्रेम संबंधों में खुलकर बातचीत करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु राशि- आज भाग्य आपका साथ देगा। शिक्षा, नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। यात्रा के योग बन सकते हैं। आर्थिक लाभ संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि- आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुशासन और मेहनत से सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी है।

कुंभ राशि- आज नए विचार और योजनाएं लाभ दिला सकती हैं। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। दोस्तों और सहयोगियों का साथ मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से सुकून महसूस करेंगे।

मीन राशि- आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। करियर में नई संभावनाएं बन सकती हैं। आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

]]>
Fri, 19 Dec 2025 15:51:34 +0530 news desk MPcg
राशिफल 18 दिसंबर: मेष से मीन तक, आज किसकी चमकेगी किस्मत https://citytoday.co.in/4610 https://citytoday.co.in/4610 मेष

18 दिसंबर का दिन बदलाव लेकर आया है, जिससे फैसले लेने और रिश्तों को मजबूत करने का मौका मिलता है। घर पर या दोस्तों के साथ सवालों का सामना करते समय खुद पर भरोसा करें। सावधान रहें, शांत प्रतिक्रियाएं चुनें और मार्गदर्शन लें।
वृषभ

18 दिसंबर के दिन फालतू खरीदारी से बचें। आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और आत्मविश्वास के साथ नई परियोजनाओं को शुरू करने के लिए तैयार होंगे। दोस्तों के साथ सहयोग से प्रेरणा और रचनात्मकता में वृद्धि हो सकती है।
मिथुन

18 दिसंबर के दिन आप दृढ़ संकल्प और धैर्य के साथ अपने लक्ष्यों की ओर लगातार आगे बढ़ेंगे। कार्यों में छोटी-छोटी सफलताएं आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगी और संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगी। धन को मैनेज करने से आप सुरक्षित महसूस करेंगे।
कर्क

18 दिसंबर के दिन छोटी-छोटी उपलब्धियों की तारीफ करने और अपने आस-पास के लोगों के साथ फीलिंग्स शेयर करने के लिए समय निकालें। शांत दृष्टिकोण पेशेवर क्षेत्रों में प्रगति को सपोर्ट करेगा। फालतू खरीदारी से बचें।
सिंह

18 दिसंबर के दिन क्लियर कम्युनिकेशन और सम्मान को महत्व दें। आपका स्वभाव आज के काम में ध्यान बढ़ाने के साथ आपका मार्गदर्शन करेगा। आप ऐसे आसान सॉल्यूशन खोज सकते हैं, जो आपकी दिनचर्या को बेहतर बनाते हैं।
कन्या

18 दिसंबर के दिन टीम वर्क से महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। थकान से बचने के लिए जरूरत पड़ने पर आराम करें और क्लियर सोच बनाए रखें। आज आपके दिमाग में नए-नए विचार और सवाल उमड़ रहे हैं।
तुला

18 दिसंबर के दिन अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो निवेश करने से पहले अपने विकल्पों पर रिसर्च करें। आपका विश्वसनीय दृष्टिकोण सीनियर्स और सहकर्मियों को प्रभावित करता है। प्रोटीन युक्त पौष्टिक भोजन खाएं।
वृश्चिक

18 दिसंबर के दिन आज प्यार का माहौल रहेगा। आप क्लियर कम्युनिकेशन और सम्मान को महत्व देते हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो किसी परिचित व्यक्ति के साथ बातचीत कुछ खास हो सकती है। रिश्ते में, सरल इशारे आपके कनेक्शन को गहरा करेंगे।
धनु

18 दिसंबर के दिन साथ में टहलने या डिनर डेट करने जैसी रोमांटिक एक्टिविटी साझा करना आपके इमोशनल कनेक्शन को मजबूत करेगा। आप काम में लगातार प्रगति कर रहे हैं। खर्चों पर गौर करने से आपको सेविंग्स करने में मदद मिलती है।
मकर

18 दिसंबर के दिन आप बातचीत और पढ़ने के जरिए ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं। जिज्ञासा रचनात्मकता को बढ़ावा देती है और आपको जल्दी सीखने में मदद करती है। स्ट्रेचिंग या योग जैसी हल्की एक्सरसाइज करें।
कुंभ

18 दिसंबर के दिन आज आपकी एनर्जी शांत रहेगी। सुनना और छोटे-छोटे कार्यों के लिए तारीफ दिखाना पार्टनर को करीब लाएगा। पिछली समस्याओं पर फोकस करने से बचें और इसके बजाय विश्वास बनाने पर ध्यान दें। संभालकर खर्च करें।
मीन

18 दिसंबर के दिन आपका जिज्ञासु स्वभाव आपको नए टॉपिक की खोज करने और बातचीत करने के लिए मोटिवेट करता है। आप जानकारी को अच्छी तरह इस्तेमाल करेंगे। दूसरों के साथ विचारों को साझा करने के लिए तैयार रहें।

]]>
Thu, 18 Dec 2025 14:23:27 +0530 news desk MPcg
राशिफल 17 दिसंबर: मेष से मीन तक, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत https://citytoday.co.in/4601 https://citytoday.co.in/4601 मेष

17 दिसंबर के दिन लाइफ में बैलेंस व खुद की देखभाल को प्राथमिकता दें। नए अवसरों के लिए खुले रहें। नया प्रोजेक्ट या कोई जिम्मेदारी आपके सामने आ सकती है। अपना बजट प्लान बनाएं। ऐसी एक्टिविटी के लिए समय निकालें, जो आपको खुशी दे सके।
वृषभ

17 दिसंबर का दिन महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ रहा है। आज लव, करियर और धन के मामले में कई मौके मिल सकते हैं। इन बदलावों को पॉजिटिव नजरिए के साथ अपनाएं। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मिथुन

17 दिसंबर के दिन हेल्थ पर नजर बनाए रखें। धन के मामले में समय-समय पर जांच परख और जरूरी बदलाव भी करें। किसी भी प्रॉब्लम पर तुरंत ध्यान दें। डिसिप्लिन बनाए रखें। आपका रिश्ता मजबूत होगा।
कर्क

17 दिसंबर के दिन फालतू के खर्चे से बचें। अपनी फिलिंग्स को खुलकर और ईमानदारी के साथ बताएं। अपने प्रोफेशनल गोल्स को ध्यान में रखकर आगे बढ़ें। अपने रास्ते में आने वाले अवसरों का लाभ उठाएं।
सिंह

17 दिसंबर के दिन अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें। रिश्ते में विश्वास होना जरूरी है। अपने प्रेम जीवन में इन बदलावों को अपनाएं। हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखना जरूरी है। अप्रत्याशित खर्च हो सकते हैं।
कन्या

17 दिसंबर के दिन काम पूरा करने के लिए नए-नए तरीकों को अपनाएं। सैलरी में वृद्धि के अवसर हैं। हेल्थ पर नजर बनाए रखें। नए अनुभवों के लिए तैयार रहें। काम या पर्सनल लाइफ से तनाव बढ़ सकता है।
तुला

17 दिसंबर के दिन पहले से प्लानिंग करना बुद्धिमानी होगी। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करना फायदेमंद रहेगा। सिंगल तुला राशि वाले खुद को किसी नए व्यक्ति की ओर अट्रैक्ट होते हुए पा सकते हैं।
वृश्चिक

17 दिसंबर के दिन आपको अपनी लव लाइफ में ऐसे मौके मिलेंगे, जिससे आपका कनेक्शन इमोशनल तौर पर मजबूत होगा। फालतू खरीदारी से बचें और योजना पर ध्यान दें। जरूरी टास्क को प्राथमिकता दें।
धनु

17 दिसंबर के दिन खुद की देखभाल करें। एक्सरसाइज, आराम और हेल्दी डाइट आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। दिन इमोशनल साबित हो सकता है। आपको कई महत्वपूर्ण डिसीजन लेने पड़ सकते हैं।
मकर

17 दिसंबर के दिन आपको प्रोडक्टिव रिजल्ट्स मिलेंगे साथ ही सीनियर्स से संभावित मान्यता मिलेगी। स्ट्रेस को कम करने के लिए मेडिटेशन करें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाएं।
कुंभ

17 दिसंबर के दिन अपना फोकस बनाए रखें। खुले दिमाग से बदलावों को अपनाएं। विकास और सफलता के अवसरों का लाभ उठाएं। अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं तो अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं।
मीन

17 दिसंबर के दिन रिलेशनशिप वाले जातक अपने बीच की अंडरस्टैंडिंग बढ़ाएं। जरूरत पड़ने पर दूसरों को काम सौंप दें। अपने खर्चों को समझदारी से मैनेज करना जरूरी है। हेल्दी लाइफस्टाइल को प्राथमिकता दें।

]]>
Wed, 17 Dec 2025 12:33:21 +0530 news desk MPcg
राशिफल 16 दिसंबर: मेष से मीन तक, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा होगा आपका भविष्यफल https://citytoday.co.in/4592 https://citytoday.co.in/4592

मेष

16 दिसंबर के दिन आपको आय के अन्य स्रोतों के बारे में भी सोचना चाहिए। आपका प्रेम जीवन समृद्ध रहेगा। आपकी प्रतिभा आपके काम आएगी। जल्द ही आपको कोई दिलचस्प प्रोजेक्ट मिल सकता है। अपनी फिटनेस पर फोकस रखें।
वृषभ

16 दिसंबर के दिन आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। भविष्य के बारे में सोचना आपके लिए फायदेमंद होगा। आप जो कुछ भी चाहते हैं उसे प्राप्त करना हमेशा संभव नहीं होता है। आपको इस समय बहुत त्याग करने की आवश्यकता है ताकि आप आगे एक अच्छा जीवन जी सकें।

मिथुन

16 दिसंबर के दिन कुछ बड़ा हासिल करने के लिए आपको अपने निजी समय का त्याग करना होगा। इसका मतलब यह नहीं है कि आपके पास अपना समय नहीं होगा। आपका परिवार यह सुनिश्चित करेगा कि आप नियमित रूप से अपनी चिंताओं को साझा करके शक्ति और संतुष्टि प्राप्त करें।
कर्क

16 दिसंबर के दिन आपको मानसिक शांति पाने और एक-दूसरे पर और भी अधिक भरोसा करने में मदद मिलेगी। आपके परिवार को इस संबंध में सहयोगी होना चाहिए ताकि यह एक टीम वर्क बन जाए। काम पर फोकस करें।
सिंह

16 दिसंबर के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन आप बहुत ज्यादा पैसे नहीं बचा पाएंगे। आप एक साथ गहरा कनेक्शन स्थापित करें। नियमित रूप से हल्की-फुल्की बातचीत करना जरूरी है।

कन्या

16 दिसंबर के दिन अपने पार्टनर के साथ उन मुद्दों पर बात करें, जो आपके रिश्ते में समस्याएं पैदा कर रहे हैं। आप किसी रिस्की इनवेस्टमेंट की ओर बढ़ सकते हैं, जो आपकी वित्तीय स्थिति को बर्बाद कर सकता है।
तुला

16 दिसंबर के दिन अगर आप शादी के बारे में सोच रहे हैं तो आपको आर्थिक और इमोशनल तौर पर सोच-विचार करने की जरूरत है। आपके लिए अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने का अच्छा समय है। अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करें।
वृश्चिक

16 दिसंबर का दिन आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। बचत करने की कोशिश करें क्योंकि यह आपके वर्तमान कमाई के स्तर को बनाए रखने में मदद करेगा। अपने पार्टनर को बेहतर तरीके से जानने के लिए साथ में कुछ अच्छा समय बिताना अच्छा होगा।

धनु

16 दिसंबर के दिन अपने करियर और निजी जीवन को एक साथ संतुलित करने का प्रयास करें। आपको अपने रिश्ते में रोमांस बनाए रखने की जरूरत है ताकि आप दोनों इसे अगले लेवल पर ले जा सकें। आगे की एक नई यात्रा के लिए तैयार हो जाइए।
मकर

16 दिसंबर के दिन आपका साथी यह ध्यान रखेगा कि आप जीवन में खुश और संतुष्ट रहें। आपके सभी काम पूरे होंगे। आपका निजी और व्यावसायिक जीवन संतुलित रहेगा और आपको कुछ नया करने का मौका भी मिलेगा।
कुंभ

16 दिसंबर के दिन आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन बचत जरूर करें। अगर आप अपने रिश्ते को लेकर बहुत गंभीर हैं तो शादी के बारे में सोचने का यह समय शुभ है। अगर आप इन्कम को फालतू खर्चों में बर्बाद करेंगे तो आप इमर्जेंसी परिस्थितियों का सामना नहीं कर पाएंगे।

मीन

16 दिसंबर के दिन आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। निवेश के अवसरों के लिए यह अच्छा है। स्टॉक एक्स्पर्ट्स के साथ बात-चीत करते समय आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

]]>
Tue, 16 Dec 2025 12:14:19 +0530 news desk MPcg
राशिफल 15 दिसंबर: मेष से मीन तक किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें पूरा भविष्यफल https://citytoday.co.in/4581 https://citytoday.co.in/4581 मेष: आज के दिन जंक फूड्स से दूर रहें। लव के मामले में सिंगल जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। करियर की सिचुएशन अच्छी रहेगी, अगर आप पॉलिटिक्स पर ज्यादा ध्यान न दें। आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहने वाला है।

वृषभ: 15 दिसंबर के दिन अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। ये दिन बदलावों से भरपूर रहने वाला है। चाहे मामला परिवार का हो, करियर का हो, धन का हो, सेहत का हो, या लव का हो, जीवन में किसी भी बदलाव को पॉजिटिव सोच के साथ एक्सेप्ट करें।
 
मिथुन: आज के दिन कुछ लोग डेट पर जा सकते हैं। ये दिन आपके लिए बिजी साबित हो सकता है। काम के सिलसिले में कुछ लोगों को विदेश की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। अन्य जिम्मेदारियां आपका तनाव बढ़ा सकती हैं।

कर्क: आज के दिन कुछ लोग घर पर ही क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करेंगे। चाहे आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हो, या कमिटेड रिलेशनशिप में हो, प्रेम जीवन में अच्छे पलों का अनुभव करने के लिए तैयार रहें।

सिंह: आज के दिन आपको बिजनेस के लिए धन जुटाने में मदद मिलेगी। जिन लोगों को सेहत संबंधी समस्याओं का इतिहास है, उन्हें सावधान रहना चाहिए। दिन आपके लिए रोमांटिक रहने वाला है।
 
कन्या: आज के दिन सेहत पर नजर रखने की जरूरत है। ऑफिस में कुछ टास्क ऐसे मिल सकते हैं, जो आपकी प्रमोशन का कारण भी बन सकते हैं। बिजनेस करने वाले जातकों को धन के मामले में परेशानी हो सकती है।

तुला: आज के दिन किसी को बड़ी रकम उधार न दें, वापस लेने में परेशानी होगी। कुछ सिंगल जातकों को सच्चा प्यार मिलेगा और वे अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए प्रपोज करेंगे। प्रोजेक्ट या कार्यालय की राजनीति से संबंधित मुद्दे हो सकते हैं।

वृश्चिक: आज का दिन प्रोडक्टिव रहने वाला है। करियर के मामले में आपको नए मौके मिल सकते हैं। कुछ लोगों की पोजीशन में बदलाव होने की भी संभावना है। धन के मामले में दिन शुभ माना जा रहा है।
 
धनु: आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। सेविंग्स पर ध्यान देने से आप स्टेबल रहेंगे। पार्टनर के साथ डेट पर जाने के लिए वक्त निकालें। बॉडी को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करें। फिटनेस पर ध्यान दें।

मकर: आज का दिन आपके लिए नॉर्मल रहने वाला है। पैसों के मामले में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतों से परेशान होने की जरूरत नहीं है। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा।

कुंभ: आज के दिन काम के सिलसिले में कुछ लोगों को क्लाइंट से नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। दिन खत्म होने तक सब कुछ सही हो जाएगा। अपने करियर में गोल्स को हासिल करने के लिए प्लान बनाएं।

मीन: आज कार्यस्थल पर अच्छा सपोर्ट मिलेगा। किसी मुश्किल काम का समाधान मिल जाएगा और तनाव कम होगा। घर के किसी सदस्य से खुशी या सरप्राइज मिल सकता है। रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और बातचीत में खुलापन रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी और दिन का अंत सकारात्मक महसूस कराएगा।

]]>
Mon, 15 Dec 2025 18:36:56 +0530 news desk MPcg
6 दिसंबर का राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? https://citytoday.co.in/4555 https://citytoday.co.in/4555

मेष राशि- आज का दिन आपके पक्ष में काम करता दिखाई देगा। जिन कामों को लंबे समय से टाल रहे थे, उन्हें पूरा करने का सही मौका मिल सकता है। ऑफिस या बिजनेस में आपकी राय को महत्व मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से बातचीत मन हल्का करेगी। छोटी यात्रा भी संभव है, जो उपयोगी साबित होगी।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता लेकर आएगा। आर्थिक मामलों में सुधार हो सकता है और किसी रुके हुए पैसे या काम की खबर मिलेगी। परिवार के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। अगर किसी योजना पर काम शुरू करना चाहते थे, तो उसका पहला कदम आज उठाना फायदेमंद रहेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज कम्युनिकेशन सबसे बड़ा हथियार होगा। आप जैसे सोचेंगे, वैसे ही बोल पाएंगे और यही बात आपको आगे बढ़ाएगी। किसी मीटिंग, बातचीत या प्रस्तुति में आपकी बात प्रभाव छोड़ सकती है। नए संपर्क बनेंगे और व्यक्तिगत जीवन में भी खुलकर बात करने से गलतफहमियां दूर होंगी।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शांत लेकिन प्रभावी रहेगा। घर-परिवार से जुड़ी कोई बात सुलझ सकती है। कामकाज में धीरे-धीरे प्रगति होगी। किसी निर्णय में जल्दबाज़ी न करें। आपके धैर्य का फायदा अगले कुछ दिनों में साफ दिखेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए आज ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा दिन रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसे पूरा करने की क्षमता आप में आज विशेष रूप से दिखाई देगी। टीमवर्क के लिहाज से भी माहौल अच्छा रहेगा। बस खर्चों को थोड़ा नियंत्रित करते चलें।अनावश्यक चीजों पर पैसा जाने का संकेत है।

कन्या राशि- कन्या राशि के लोग आज अपनी व्यवस्थित सोच की वजह से फायदा पाएंगे। कोई मुश्किल काम भी आसान लग सकता है। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। किसी पुराने प्लान को दोबारा शुरू करने का मन बनेगा। ऑफिस में आपका अनुशासन दूसरों के लिए मिसाल बन सकता है।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए आज रिश्तों और बातचीत का दिन है। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ लंबी बात हो सकती है, जो हालात को बेहतर दिशा देगी। कामकाज में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। संतुलित रवैया अपनाएंगे तो दिन काफी सहज रहेगा। विवादों को बढ़ाने की बजाय शांत होकर हल ढूंढना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लिए आज भावनाओं और विवेक का सही मिश्रण काम करेगा। किसी पुराने अटके हुए मामले में प्रगति होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने में आसानी होगी। किसी नई दिशा या नए अवसर का संकेत भी मिलता है। बस उसे पहचानने की जरूरत है।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए आज का दिन हल्का-फुल्का लेकिन उपयोगी रहेगा। नए लोगों से मुलाकात या ऑनलाइन कनेक्शन काम आ सकता है। सीखने और जानकारी जुटाने की इच्छा बढ़ेगी। निजी जीवन में कोई छोटी-सी खुशी मिल सकती है, जिससे मूड बेहतर रहेगा।

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन व्यावहारिक फैसलों का है। कामकाज में स्थिरता रहेगी और जिम्मेदारियां ठीक से निभेंगी। किसी सीनियर की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक बन सकती है। पैसे के मामले में संभलकर चलें। कोई जल्दबाजी नुकसान करा सकती है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए आज नए विचार उभरेंगे। दिमाग तेज चलेगा और किसी क्रिएटिव प्रोजेक्ट या प्लान में सफलता मिल सकती है। दोस्तों या सहकर्मियों के साथ बातचीत से अच्छा माहौल बनेगा। व्यक्तिगत रिश्तों में सहजता और समझ बढ़ेगी।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज थोड़ा भावुक लेकिन सकारात्मक दिन रहेगा। रचनात्मक कामों में मन लगेगा और आप अपनी बात आसानी से रख पाएंगे। किसी पुराने संपर्क से फायदा मिलने की संभावना है। निजी जीवन में मानसिक हल्कापन महसूस होगा।

]]>
Sat, 06 Dec 2025 13:13:43 +0530 news desk MPcg
आज का राशिफल 5 दिसंबर: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा? https://citytoday.co.in/4538 https://citytoday.co.in/4538 मेष राशि- 5 दिसंबर के दिन रिलेशन और करियर में थोड़ा तनाव का सामना करना पड़ सकता है। चीजों के कंट्रोल से बाहर जाने से पहले ही प्यार से जुड़ी हर समस्या को सॉल्व करें। आधिकारिक चुनौतियों के बावजूद, आप पेशेवर रूप से सफल होंगे।

वृषभ राशि- 5 दिसंबर का दिन पैसों के मामले में अपके लिए शुभ रहेगा। आज जल्दबाजी में किसी भी तरह का डीसीजन लेने से बचें। आज आपकी ऊर्जा क्रीएटिवटी को आकर्षित करती है, लेकिन टास्क चुनने में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

मिथुन राशि- 5 दिसंबर के दिन से ही व्यक्तिगत विकास और सफलता पर ध्यान देना शुरू करें। प्रेम, करियर और वित्त में भाग्य और प्रगति आपका इंतजार कर रही है। परिवर्तन को अपनाएं और चुनौतियों का सामना डटकर करें।

कर्क राशि- 5 दिसंबर का दिन शानदार रहने वाला है। सेल्फ-लव की यात्रा आपका इंतजार कर रही है। सितारें आपकी यात्रा में क्लियरिटी और मोटिवेशन प्रदान करने के लिए संरेखित हो रहे हैं। पैसों के मामले में कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है।

सिंह राशि- 5 दिसंबर का दिन उथल-पुथल भरा साबित हो सकता है। करियर में कई ऐसे टास्क मिल सकते हैं, जिन्हे समय रहते खत्म कर पाना मुश्किल लगेगा। याद रखें, ऐसी कोई भी प्रॉब्लम नहीं है, जिसे आप सॉल्व नहीं कर सकते।

कन्या राशि- 5 दिसंबर के दिन स्मार्ट तरीके से पैसों को मैनेज करें। आज आपको सभी डीसीजन सावधानी के साथ लेने होंगे। लॉंग डिस्टेंस रिलेशन वालों की जल्द ही अपने पार्टनर से मुलाकात हो सकती है।

तुला राशि- 5 दिसंबर के दिन परिवर्तनों और अप्रत्याशित प्रोजेक्ट्स को अपनाएं। हेल्थ पर भी ध्यान दें। नए अवसरों और विकास के रास्ते को अनलॉक करें। आज बहस से दूरी बनाएं। वित्तीय मामलों पर नजर रखें।

वृश्चिक राशि- 5 दिसंबर के दिन पूरे कॉन्फिडेंस के साथ चुनौतियों से निपटें। आज का दिन अवसर और सावधानी का मिश्रण प्रदान करता है। दिन की मांगों से निपटते समय अपने लॉंग टर्म लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखें।

धनु राशि- 5 दिसंबर के दिन की एनर्जी का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करने के लिए तैयार रहें। आज का दिन अवसरों से भरपूर रहेगा। पर्सनल ग्रोथ और नई मुलाकातों पर फोकस करना बेहतर रहेगा।

मकर राशि- 5 दिसंबर का दिन मकर के जातकों के लिए दिलसचस्प रहने वाला है। नई संभावनाओं को अनलॉक करें, बदलावों को अपनाएं। सरप्राइज आपका इंतजार कर रहा है। खुली सोच नए अवसर लेकर लाएगी।

कुंभ राशि- 5 दिसंबर के दिन महत्वपूर्ण वृद्धि का अवसर आज आपके द्वार पर दस्तक दे सकता है। इसलिए सोच-समझकर कोई भी बड़ा इन्वेस्टमेंट करें। हेल्थ से जुड़े छोटे-मोटे मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं।

मीन राशि- 5 दिसंबर का दिन पॉजिटिव रहेगा। कुछ लोगों को पेरेंट्स से अपने रिलेशन के लिए फुल सपोर्ट मिल सकता है। अपनी मेंटल हेल्थ पर गौर फरमाएं और बहुत ज्यादा प्रेशर लेने से बचें। किसी पुराने निवेश से बंपर धन-लाभ हो सकता है।

]]>
Fri, 05 Dec 2025 12:10:11 +0530 news desk MPcg
4 दिसंबर राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का पूरा दिन कैसा रहेगा https://citytoday.co.in/4518 https://citytoday.co.in/4518

मेष

4 दिसंबर के दिन आपकी फाइनेंशियल स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन बचत जरूर करें। आपका साथी यह ध्यान रखेगा कि आप जीवन में खुश और संतुष्ट रहें। तरक्की करने के लिए आसान रूटीन बनाए रखें। शांत मूड आपको प्रायोरिटी तय करने और सावधानी से काम करने में मदद करेगा।
वृषभ

4 दिसंबर का दिन आपको जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल कराने वाला है। आपको अपने परिवार और दोस्तों से भी सपोर्ट मिलेगा, जो आपको अच्छे भविष्य के बारे में सकारात्मक सोचने में मदद करेगा। जल्द ही आप आगे की यात्रा के लिए अपने जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव करने में सक्षम होंगे।
मिथुन

4 दिसंबर के दिन आप महत्वपूर्ण अवसर से न चूकें। अपने परिवार या रिश्तेदारों से सलाह लें, जो खराब वक्त में आपका साथ दें। आपके प्रेम संबंध मधुर बने रहेंगे और सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेंगे। आप दोनों के बीच विश्वास और अंडर्स्टैंडिंग होनी चाहिए।
कर्क

4 दिसंबर के दिन नियमित रूप से हल्की-फुल्की बातचीत करना जरूरी है। आपको अपने करियर और नौकरी के अवसरों पर ध्यान देने की जरूरत है। इससे आपको मानसिक शांति पाने और एक-दूसरे पर और भी अधिक भरोसा करने में मदद मिलेगी।
सिंह

4 दिसंबर के दिन आपके लिए अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने का अच्छा समय है। अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेन्ड करें ताकि आप एक साथ गहरा कनेक्शन स्थापित कर सकें। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन आप बहुत ज्यादा पैसे नहीं बचा पाएंगे।
कन्या

4 दिसंबर के दिन आपको अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए किसी बाहरी हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है। ढेर सारे अवसर पाने के लिए आपको विनम्र और ईमानदार रहना चाहिए। अंत में आप देखेंगे कि आपकी प्रतिभा आपके काम आएगी।
तुला

4 दिसंबर के दिन तनाव कम लें। उन लोगों के प्रति आभारी रहें, जो बदले में कुछ भी उम्मीद किए बिना आपके मानसिक स्वास्थ्य की परवाह करते हैं। स्थिति में सुधार के लिए आपको कुछ वित्तीय विचारों के साथ एक्सपेरिमेंट करने की आवश्यकता है।
वृश्चिक

4 दिसंबर का दिन आपके जीवन में खुशियां और संतुष्टि लेकर आने वाला है। आप आध्यात्मिक विकास हासिल करने में भी सफल रहेंगे, जो महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आप उस संबंध को महसूस करेंगे, जो एक साथ एक विशेष बंधन बनाने के लिए आवश्यक है।
धनु

4 दिसंबर के दिन परिणाम देखने के लिए अच्छा काम जारी रखें। दोनों के बीच रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए किसी एक्टिविटी में भाग लें। छोटी बचत से शुरुआत करें और देखें कि आपका प्रदर्शन कैसा रहता है।
मकर

4 दिसंबर के दिन आपके पास अपना समय नहीं होगा। आपका परिवार यह सुनिश्चित करेगा कि आप नियमित रूप से अपनी चिंताओं को साझा करके शक्ति और संतुष्टि प्राप्त करें। काम का बोझ ज्यादा न लें।
कुंभ

4 दिसंबर के दिन में आप आसानी से सफल हो जाएंगे। कुछ बड़ा हासिल करने के लिए आपको अपने निजी समय का त्याग करना होगा। आपके परिवार को इस संबंध में सहयोगी होना चाहिए ताकि यह एक टीम वर्क बन जाए।
मीन

4 दिसंबर के दिन आपका प्रेम जीवन समृद्ध रहेगा, जिससे आपको अपने साथी के साथ संवाद करने में आसानी होगी। सब कुछ भगवान की इच्छा के अनुसार होगा. बेहतर भविष्य के लिए रचनात्मक योजनाएं बनाएं ताकि आप अपना ख्याल रख सकें।

]]>
Thu, 04 Dec 2025 12:38:34 +0530 news desk MPcg
3 दिसंबर राशिफल: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज कैसा रहेगा दिन https://citytoday.co.in/4503 https://citytoday.co.in/4503 मेष

3 दिसंबर के दिन प्यार के मामले में आज आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे। आप में सफल होने की शक्ति है। उन गतिविधियों के लिए समय निकालना महत्वपूर्ण है, जो आपको अच्छा महसूस कराएं। फाइनेंशियल सिचुएशन पॉजिटिव दिख रही है।
वृषभ

3 दिसंबर के दिन में आपको रोमांचक अवसर मिल सकते हैं। केंद्रित रहें और दूसरों का नेतृत्व करने से न डरें। अपने खर्च पर लगाम लगाएं। फ्यूचर के लिए बचत पर ध्यान जरूर दें। देखभाल को प्राथमिकता दें।
मिथुन

3 दिसंबर के दिन सिंगल मिथुन राशि के जातकों को किसी स्पेशल इंसान से मुलाकात होगी। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने विकल्पों पर विचार अवश्य कर लें। फालतू की खरीदारी से बचें।
कर्क

3 दिसंबर के दिन में आय में वृद्धि के अप्रत्याशित अवसर आपके सामने आ सकते हैं। आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आपस में जुड़े हुए हैं। नए अनुभवों के लिए खुद को तैयार रखें।
सिंह

3 दिसंबर के दिन में अपने पार्टनर से ईमानदारी के साथ बात करें। करियर में नई चुनौतियों का सामना करें क्योंकि इससे बड़ी सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति आशाजनक दिख रही है।
कन्या

3 दिसंबर के दिन में फालतू के खर्चों से बचें। थोड़ी बहुत दिक्कतें आ सकती हैं, जिसे आप अपनी सूझ-बूझ के साथ आसानी से निपटा लेंगे। अपने इंट्यूशन को फॉलो करें और ओपन माइंडेड रहें।
तुला

3 दिसंबर के दिन में अपनी गट फीलिंग को ट्रस्ट करें और रिस्क लें। सरप्राइज के लिए तैयार रहें और अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें। आप रिजल्ट्स से आश्चर्यचकित हो सकते हैं। रिश्तों में संतुलन बनाए रखने का समय है।
वृश्चिक

3 दिसंबर के दिन पूरे दृढ़ संकल्प के साथ सफलता की राह पर चलें। चाहे वह प्यार, काम या धन का मामला हो, वृश्चिक राशि वालों को आत्मविश्वास और ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सितारे एक साथ हैं।
धनु

3 दिसंबर को उत्साह और अप्रत्याशित मोड़ से भरे दिन के लिए तैयार हो जाइए, धनु राशि। आपका इंट्यूशन हाई रहने वाला है। चाहे कुछ नया प्रयास करना हो या नया रास्ता अपनाना हो, आज का दिन बदलाव को अपनाने और नए अवसरों का स्वागत करने का है।
मकर

3 दिसंबर के दिन में भाग्य आपके साथ है। स्वयं के प्रति सच्चे रहकर और अपने प्राकृतिक उपहारों को अपनाने से, मकर राशि वालों को पता चलेगा की आज आकाश ही उनकी सीमा है।
कुंभ

3 दिसंबर के दिन सरप्राइज के लिए रहें तैयार। याद रखें की आपके पास हर वह पावर है, जिससे आप किसी भी मुश्किल को आसानी से सॉल्व कर सकते हैं। आपको मदद की जरूरत हो तो मदद मांगने से न डरें।
मीन

3 दिसंबर का दिन आपके लिए आश्चर्य, चुनौतियों और विकास के अवसरों से भरा रहेगा। मीन राशि के विद्यार्थियों को आज पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है। आज आप स्ट्रांग और कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे।

]]>
Wed, 03 Dec 2025 11:55:51 +0530 news desk MPcg
2 दिसंबर का राशिफल: मेष से मीन तक जानें आपका दिन कैसा बीतेगा https://citytoday.co.in/4484 https://citytoday.co.in/4484 मेष

2 दिसंबर के दिन आज किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दें। अपने करियर के बेहतरीन पलों पर फोकस रखें। पैसों के मामले में आप महत्वपूर्ण डिसीजन लेने में अच्छे हैं। जो लोग किसी रिलेशन में हैं, उनके लिए आज की एनर्जी पार्टनर के साथ आपके रिश्ते में फिर से रोमांस जगा सकती है।

वृषभ

2 दिसंबर के दिन ऑफिस में खुशनुमा और उत्पादक जीवन जिएं। वित्तीय समृद्धि आज के दिन की विशेषता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। अगर आप आज डेट पर नहीं जा रहे हैं तो ज्यादा स्ट्रेस न लें। मेंटल हेल्थ पर गौर करें।

मिथुन

2 दिसंबर के दिन प्रोफेशनल सफलता भी मिल सकती है। समृद्धि के कारण आप समझदारी से फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आज स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। रिश्ते में प्यार के नए पहलू तलाशें।

कर्क

2 दिसंबर के दिन बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए ऑफिस में नई जिम्मेदारियां लें। वित्तीय स्थिति अच्छी है और निवेश पर विचार कर सकते हैं। अपने पार्टनर की गुड क्वालिटीज पर फोकस करें, जिससे आपका रिलेशन मजबूत बना रहेगा।

सिंह

2 दिसंबर के दिन पैसों का मैनेजमेंट समझदारी से करें। आज कोई बड़ी बीमारी भी आपको परेशान नहीं करेगी। आपको परेशानियां पसंद हैं क्योंकि वे आपको मजबूत बनाती हैं। प्रेम-संबंधी समस्याओं को सुलझाएं।

कन्या

2 दिसंबर के दिन मुश्किल परिस्थितियों पर गौर करें। छिपी हुई जानकारी खोजने में आपका कौशल इस समय विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगा। उन पदों के बारे में सोचें, जिनके लिए रिसर्च, योजना या अन्य लोगों के साथ काम करने की आवश्यकता होती है।

तुला

2 दिसंबर के दिन आपका प्रेम जीवन अधिक गंभीर हो सकता है। ऐसी नौकरी के बारे में सोचें, जिनमें समस्या-समाधान, प्रोडक्ट या स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकता होती है।सिंगल लोग दफ्तर या जिम में अपनी डेट से मिल सकते हैं।

वृश्चिक

2 दिसंबर के दिन समृद्धि के कारण आप समझदारी भरे पैसों से जुड़े डिसीजन ले सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आप अपने साथी को संतुष्ट और खुश रखने के लिए प्रेम संबंधों में समस्याओं का समाधान करेंगे।

धनु

2 दिसंबर के दिन सफल पेशेवर जीवन का आनंद लें। वित्तीय स्थिति भी अच्छी रहेगी। लव के मामले में आज आपको अपने पार्टनर की अच्छे से केयर करनी चाहिए। प्रोफेशनल रूप से अपनी योग्यता साबित करने के लिए ऑफिस में चुनौतियों पर विजय पाएं।

मकर

2 दिसंबर के दिन आर्थिक रूप से निवेश के अवसर मिल सकते हैं। अपने जीवन की वास्तविकता पर ध्यान केंद्रित करें। अपने काम की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए ठोस बदलाव करें। कपल्स को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे एक हेल्दी लाइफस्टाइल पाने की दिशा में काम करें।

कुंभ

2 दिसंबर के दिन अपने पाचन और सामान्य स्वास्थ्य की स्थिति पर ध्यान दें। अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए दफ्तर में अवसरों का लाभ उठाएं। अपने पार्टनर के साथ टाइम बिताते हुए प्रेमी को खुश रखें।

मीन

2 दिसंबर के दिन सिंगल लोग ऑफिस पर संभावित पार्टनर से मिल सकते हैं। पेशेवर जीवन के दबाव से बचने बचने के लिए जरूरी एक्टिविटी करें। आज इमोशनल संतुलन को प्रभावित करने वाले पिछले मुद्दों से निपटने का एक अच्छा समय है।

]]>
Tue, 02 Dec 2025 11:40:30 +0530 news desk MPcg
1 दिसंबर राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन? जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल https://citytoday.co.in/4469 https://citytoday.co.in/4469 मेष: 1 दिसंबर के दिन उत्पादक बनने के लिए पेशेवर चुनौतियों का समाधान करें। प्रेमी को खुश रखें। आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए धन का उपयोग करें। वित्तीय सफलता मिलेगी। टीम प्रोजेक्ट में अहंकार को हावी न होने दें। ऐसी एक्टिविटी करने से बचें, जो तनाव पैदा करती हैं।

वृषभ: 1 दिसंबर के दिन प्रेमी के साथ अधिक समय बिताने पर विचार करें। धन आपके पक्ष में रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा है। काम पर चुनौतियों को मात देने के सर्वोत्तम संभव तरीकों पर विचार करें। करियर में सफलता पाने के लिए आधिकारिक दबाव को संभालें।

मिथुन: 1 दिसंबर के दिन आपकी सफल वित्तीय स्थिति आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मदद करेगी। ऑफिस में प्रदर्शन आपका प्रोडक्रटिव हेगा और आप काम पर अपेक्षाओं को पूरा करने में सफल होंगे।

कर्क: 1 दिसंबर के दिन आज ऑफिस पर ऐसे नए काम हाथ में लें, जो आपकी पेशेवर क्षमता को परखें। आज ऑफिस और निजी जीवन दोनों ही उत्पादक हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

सिंह: 1 दिसंबर के दिन प्यार का जश्न मनाएं। भविष्य के बारे में भी सोचें। प्रोफेशनल चुनौतियों का सामना होगा। स्मार्ट इन्वेस्टमेंट से लाइफ में खुशहाली आएगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

कन्या: 1 दिसंबर के दिन सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं। आपकी लव लाइफ में कोई परेशानी नहीं है। आप ऑफिस में अच्छा परफॉर्म करेंगे। आज के दिन हेल्थ पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी।

तुला: 1 दिसंबर के दिन माता-पिता के सपोर्ट से प्यार से जुड़े फैसले लें। कोई बड़ी प्रोफेशनल चुनौती आपको परेशान नहीं करेगी। जबकि फाइनेंशियल सफलता एक और खासियत रहेगी। आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।

वृश्चिक: 1 दिसंबर के दिन आर्थिक रूप से आप सही डिसीजन लेने में अच्छे हैं। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। कुछ छोटी-मोटी अनबन रिश्ते को तोड़ नहीं सकतीं, बल्कि यह और मजबूत होता है। प्रोफेशनल सफलता आपके साथ रहेगी।

धनु: 1 दिसंबर के दिन रिश्ते में रोमांस की दिक्कतों को ठीक करें और एक क्रिएटिव लव लाइफ की तलाश करें। प्रोफेशनली आप अच्छे हैं, और आपकी हेल्थ एकदम सही है। पूरे दिन खुश रहें।

मकर: 1 दिसंबर के दिन रिश्ते में छोटी-मोटी दिक्कतें होंगी। पक्का करें कि आप उन्हें सॉल्व कर लें। वर्कप्लेस पर प्रोडक्टिव बने रहने के लिए प्रोफेशनल चुनौतियों को सुलझाएं। पैसा और हेल्थ दोनों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

कुंभ: 1 दिसंबर के दिन फाइनेंशियली आपकी लाइफ स्टेबल रहेगी। पॉजिटिव सोच के साथ रिश्ते को बचाएं। प्रोफेशनल मामलों को सुलझाने पर काम करें। खर्च पर कंट्रोल रखें, जबकि आपकी हेल्थ में दिक्कतें हो सकती हैं।

मीन: 1 दिसंबर के दिन आज प्रेम जीवन में हर मुद्दे को सुलझाएं। ध्यान रखें कि आपका रिश्ता मजबूत बना रहे। दफ्तर में कमिटमेंट दिखाएं, जिससे आपकी पेशेवर क्षमता साबित होगी। आसान प्लान और दोस्ताना सलाह पर भरोसा करें।

]]>
Mon, 01 Dec 2025 11:17:54 +0530 news desk MPcg
28 नवंबर 2025 राशिफल: किसका दिन चमकेगा और कौन रहे सावधान? https://citytoday.co.in/4455 https://citytoday.co.in/4455 मेष राशि

आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना है। ऑफिस में इस बात का ध्यान रखें कि अपने काम पर फोकस करें और एक साथ कई काम करने के स्किल का ध्यान रखें। इस समय सेविंग पर खास ध्यान दें, आर्थिक लाइफ में कुछ परेशानी आपके सामने आ सकतीहैं। आज लाइफ पार्टनर के साथ विचारों में मतभेद उभर सकते हैं।
वृषभ राशि

पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आपको बैलेंस बनाकर चलने की जरूरत है। घर में शांति रहेगी। आज आपकी लाइफ में मंगल कार्य होंगे। निवेश करने से पहले आपको खास ध्यान देना है। आंखे बंद करके किसी पर भरोसा मत करें। फाइनेंस के मैनेजमेंट के होने वाले से बचने के लिए बजट बनाएं।
मिथुन राशि

बैंकिंग अपडेट से छोटे-मोटे बदलाव आ सकते हैं, आपको खर्च पर खास नजर रखनी चाहिए। इसके अलावा अपने खातों पर कड़ी नजर रखें। स्वास्थ्य लाभ स्थिर रहेंगे।आज ऑफिस में आपकी तारीफ होगी। पारिवारिक रिश्ते स्थिर रहेंगे। इस समय गुस्सा कम से कम करें।
कर्क राशि

करियर में आगे बढ़ने के मौके आपके सामने आ रहे हैं, बस आफको पहचानना है। कार्यस्थल पर आपको आज एक सम्मानित पद मिल सकता है। हेल्थ में ओरल हेल्थ इश्यू आपको हो सकते हैं। पैसों से जुड़े फैसलों को आवेग के बजाय लॉजिक से मैनेज करने से आप गलतियों से बच सकते हैं।
सिंह राशि

आज आप कुछ बड़े फैसले लेंगे। आज एनर्जेटिक महसूस करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। घर का माहौल सामान्य रहेगा।आपकी मेहनत रंग लाएगी और समाज में आपको सम्मान दिया जाएगा। संपत्ति के लेन-देन सुचारू रूप से रहेगा।
कन्या राशि

निवेश से पहले आपको थोड़ा रुककर सोचना चाहिए। जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। आज शांति से काम लेने की सलाह दी जाती है। संपत्ति निवेश में स्थिर वृद्धि के साथ बेहतरीन संभावनाएं दिखाई देती हैं। लवलाइफ में आज उतार-चढ़ाव के साथ ही स्थिरता बनी रहेगी
तुला राशि

आपका कोई भी कदम आगे चलकर आपको अच्छा रिटर्न दिलाएगा। इस समय रिसर्च करें और फ्यूचर प्लानिंग करें। अगर मेंटली आपको तनाव हो रहा है, तो आपको थोड़ा रिलेक्स करना चाहिए। स्टूडेंट्स आज एगजाम में सफल रहेंगे। नौकरी के भी चांस हैं।
वृश्चिक

लंबे समय की पार्टनरशिप आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इस समय आप पर नेगेटिव एनर्जी हावी हो रही है। स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा। लवलाइफ भी ठीक रहेगी। बिजनेस भी ठीक रहेगा, कोईखास फर्क नहीं होगा।
धनु

अभी आपको आर्थिक लाइफ में बचकर चलना है। नया बिजनेस या बिजनेस बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल थोड़ा इंतजार करें। सेहत का ध्यान रखें, छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती हैं।
मकर राशि

आज ओरल हेल्थ से जुड़ी दिक्कते आपको हो सकती हैं। इस समय किसी को भी उधार देने से बचें। अगर लवलाइफ में दिक्कतें आ रही हैं। व्यापार भी ठीक रहेगा। संतान से जुड़ी चिताएं आज से कम होंगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं
कुंभ राशि

आज कुंभ राशि वालों का मन प्रसन्न नहीं होगा। आपदो मानसिक तौर पर बैचेनी हो सकती है। प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपको अपने पार्टनर के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।
मीन राशि

आज मीन राशि के लोगों को लड़ाई झगड़े से दूर रहना है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। आपकी प्रोडक्टिविटी पर भी असर पड़ सकता है। पार्टनरशिप में आज खास ध्यान दें। कुछ आर्थिक मामलों में डिप्लोमेटिक होना जरूरी है।

]]>
Fri, 28 Nov 2025 14:43:03 +0530 news desk MPcg
27 नवंबर 2025 राशिफल: जानें किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रखनी होगी सावधानी https://citytoday.co.in/4446 https://citytoday.co.in/4446 मेष राशि ( Mesh Rashi Today )

मेष राशि जातक के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा, परिश्रम के हिसाब से आपको सफलता के परिणाम मिलेंगे, दूसरे लोगों के ऊपर निर्भरता आपको नुकसान दे सकती है, आर्थिक मामलों में आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है, सरकारी कार्यों में तेजी आएगी, रुके हुए कार्य पूरे होंगे, कारोबार में मोटा मुनाफा होगा, बिजनेस यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृषभ राशि ( Vrishabha Rashi Today )

आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है, पैसे लेनदेन में सावधानी रखें, आज आपको अपने कार्यों में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, ऑफिस की तरफ से कार्य का बोझ अधिक रहेगा, निजी जीवन में बिगड़े हुए संबंध बनेंगे, लोगों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उठानी पड़ सकती हैं, ससुराल पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन राशि ( Mithun Rashi Today )

मिथुन राशि जातक के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आपकी मेहनत का अच्छे परिणाम मिलेंगे, निजी जीवन में संबंध अच्छे रहेंगे, कार्य क्षेत्र में आपका अनुभव आपको सफलता दिलाएगी, अचानक ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके हित के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा, बैंक लोन और फाइनेंस से जुड़े मामलों में आपको अच्छी खबर मिलेगी, कारोबार के लिए दिन मिला-जुला रहेगा, अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।

कर्क राशि ( Kark Rashi Today )

आज का दिन आपके लिए समान रूप से अच्छा रहेगा, निजी जीवन में आपको कुछ समस्याएं उठानी पड़ सकती हैं, आर्थिक मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, लंबे समय के लिए आप बड़ा निवेश कर सकते हैं, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, बच्चों की शिक्षा को लेकर परेशान रहेंगे, अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते मिल सकते हैं।

सिंह राशि ( Singh Rashi Today )

आज आपको दिन में कुछ समस्याएं उठानी पड़ सकती हैं, ऑफिस कार्यों में अधिक कारभार की वजह से मानसिक तनाव की स्थिति रहेगी, नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलेगी, जमीन जायदाद के मामलों में आपको राहत मिलेगी, आपसी रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं, रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, बच्चों की भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि ( Kanya Rashi Today )

आज आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी, आपकी मेहनत के आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है, फैमिली बिजनेस में आज बड़ा लाभ होगा, शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को आज मोटा मुनाफा होगा, आज आपको नए लोगों के साथ नया अनुभव शेयर करने का मौका मिलेगा, आज अपने दिल की बात अपने पार्टनर से कर सकते हैं, शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा।

तुला राशि ( Tula Rashi Today )

तुला राशि जातक के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, अति उत्साह के साथ किए गए कार्यों में आपको असफलता हाथ लगेगी, रुके हुए कार्यों में तेजी लाने का पूरा प्रयास करेंगे, आर्थिक स्थिति की समस्या आपके सामने दोबारा आ सकती है, किसी अपने का सहयोग लेना पड़ सकता है, मानसिक परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं, जीवन में नई चुनौतियां आपको फिर से परेशान कर सकते हैं, इस समय अधिक मेहनत और आपकी लगानी सफलता के नए रास्ते खुलेगा।

वैश्विक राशि ( Vrishchik Rashi Today )

आज आपका भाग बहुत ही बुलंद रहेगा, सोचे हुए कार्यों में आपको सफलता हाथ लगेगी, सरकारी कार्यों में फंसा हुआ काम पूरा होगा, आर्थिक मामलों में आपको एक के बाद एक कई सारी खुशखबरिया मिलेगी, अचानक फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, घर परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं, माता-पिता की ओर से बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

धनु राशि ( Dhanu Rashi Today )

आज का दिन आपकी मेहनत और धैर्य की परीक्षा ले सकता है, आज आपको अपनी वाणी में संयम रखने की जरूरत है, व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा, आज आपको पार्टनरशिप में बिजनेस करने का ऑफर मिल सकता है, ससुराल पक्ष से बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है, कानूनी विवादों से मुक्ति मिलेगी, आज आप निवेश के बारे में घर परिवार में चर्चा कर सकते हैं, शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा।

मकर राशि ( Makar Rashi Today )

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है, आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, ऑफिस कार्यों में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, विदेश बिजनेस से जुड़े लोगों को आज बड़ा ऑफर मिल सकता है, संतान की ओर से मन खुश रहेगा, घर परिवार की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, अचानक घूमने का प्लान बना सकते हैं, आपके कई सारे समस्याओं के आज हल निकालते हुए दिखाई देंगे।

कुंभ राशि ( Kumbh Rashi Today )

कुंभ राशि जातक के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा, आज आप अपने दिल की बात अपने पार्टनर से कर सकते हैं, बिजनेस में आज आप बड़ी डील कर सकते हैं, नौकरी के रिलेटेड आपको नए ऑफर मिल सकते हैं, शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को मोटा मुनाफा हो सकता है, निजी जीवन में आपको कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं, रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी, सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

मीन राशि ( Meen Rashi Today )

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा, निजी जीवन में रिश्ते अच्छे रहेंगे, ऑफिस कार्यों में अधिक काम की बोझ की वजह से मानसिक तौर से परेशान रहेंगे, शारीरिक समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, पैसे लेनदेन में सावधानी रखें, व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा, जमीन जायदाद खरीदने का प्लान बना सकते हैं, अचानक लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।

]]>
Thu, 27 Nov 2025 12:32:52 +0530 news desk MPcg
जगन्नाथ रथयात्रा: दर्शन, स्पर्श और रस्सी खिंचने से मिलता है अद्भुत पुण्य https://citytoday.co.in/2806 https://citytoday.co.in/2806 जग के नाथ भगवान श्री जगन्नाथ बड़े दयालु हैं, वह अपने भक्तों की भावना को देखते हुए कृपा करते हैं। यदि कोई भक्त संकोचवश भगवान से कुछ भी न मांग पाए तो उसे भी प्रभु वैसे ही धन-धान्यपूर्ण कर देते हैं जैसे उन्होंने अपने मित्र सुदामा को किया था। भगवान को भक्त अति प्रिय हैं क्योंकि भगवान अपने भक्तों की भक्ति के वश में हैं। श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में लोग भक्तिभाव से भगवान के दर्शन पाने के लिए जाते हैं तथा अपनी खाली झोलियां भरकर ले आते हैं। भगवान को अभिमान पसंद नहीं है इसलिए अहंकार भाव को त्यागकर प्रभु के दास बनकर भगवान के दर्शन करने वाले को प्रभु बिना मांगे ही सब कुछ दे देते हैं। 

ब्रह्मपुराण के अनुसार, इस रथयात्रा के दर्शन करने मात्र से ही मनुष्य संसार के आवागमन से छूट जाता है। जो भक्तजन रथ की रस्सी का स्पर्श करते हैं अथवा पकड़कर खींचते हैं उन्हें सैंकड़ों अश्वमेध यज्ञों का फल मिलता है। जो भक्त भगवान की रथयात्रा के सम्मान में बड़े श्रद्धाभाव से खड़े होकर उनका दर्शन करते हैं, उन्हें प्रभु अपनी शरण में ले लेते हैं। संसार के सुख भोगने के पश्चात उन्हें मोक्षपद देते हैं।  

स्कंद पुराण के अनुसार जो लोग भगवान श्री जगन्नाथ जी के रथ की परिक्रमा करते हैं अथवा विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करते हैं, वे भगवान विष्णु के समान होकर वैकुंठधाम में वास करते हैं। जो लोग इस समय भगवान श्रीकृष्ण के नाम से दान देते हैं उनका थोड़ा सा दान भी मेरूपर्वत के समान अक्षय फल देने वाला होता है। जो लोग भगवान के रथ के आगे खड़े होकर भगवान को चंवर झुलाते हैं तथा किसी पुष्पों के गुच्छे अथवा वस्त्र से भगवान को हवा करते हैं, वह ब्रह्मलोक में जाकर मोक्ष को प्राप्त होते हैं। इसके अतिरिक्त जिस भी कामना से कोई भक्त इस रथयात्रा उत्सव में भाग लेता है उस पर भगवान की कृपा दृष्टि सदा बनी रहती हैं।  

पुरी से निकलने वाली रथयात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ जी के रूप में भगवान श्री कृष्ण ही हैं, उनके साथ उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा जी होती हैं। इन तीनों श्री विग्रहों में भगवान श्री जगन्नाथ जी ही स्थित होते हैं। एक पौराणिक प्रसंग के अनुसार द्वारिका पुरी में एक बार माता रोहिणी भगवान श्री कृष्ण की ब्रज लीलाओं की चर्चा अंत:पुर की रानियों के साथ कर रही थी, उन्होंने द्वार पर सुभद्रा को बिठा दिया ताकि कोई पुरुष वहां न आ सके। उसी समय जब श्री कृष्ण और बलभद्र वहां आए तो बहन सुभद्रा ने तो उन्हें भीतर जाने से रोक दिया परंतु लीलाएं करने वाले भगवान ने दूर से ही माता रोहिणी की ओर से सुनाई जा रही ब्रजलीलाओं का श्रवण कर लिया। जिस कारण दोनों भाई जड़वत हो गए। उसी समय नारद मुनि वहां पधारे तथा उन्होंने भगवान श्री कृष्ण से उस दिव्य रूप को स्थापित करने की प्रार्थना की तो भगवान ने उन्हें नीलाद्री क्षेत्र में निवास करने का वचन दे दिया। माना जाता है कि भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा नारद जी को दिए वचन का ही दिव्य स्वरूप है।

]]>
Thu, 26 Jun 2025 11:32:24 +0530 news desk MPcg