City Today & : सतना https://citytoday.co.in/rss/category/सतना City Today & : सतना en Copyright 2022 citytoday.co.in& All Rights Reserved.CITYTODAY MEDIA PRIVATE LIMITED विंध्य की ‘वसुंधरा’ कॉमनवेल्थ&आसियान शिखर सम्मेलन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व https://citytoday.co.in/4068 https://citytoday.co.in/4068 सतना
 कॉमनवेल्थ एशिया यूथ लीडरशिप समिट-2024 में हुई कॉमनवेल्थ एशिया यूथ एलायंस की स्थापना के बाद यह सम्मेलन युवाओं के लिए अवसरों का नया द्वार खोलने जा रहा है और महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां भारत का चेहरा होंगी वसुंधरा सिंह। विंध्य की धरती से एक बार फिर गौरव का सूरज उगने जा रहा है। सतना की युवा शोधार्थी वसुंधरा सिंह का चयन कॉमनवेल्थ-आसियान शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है।

यह प्रतिष्ठित सम्मेलन 28 अक्टूबर को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित होगा, जहां कॉमनवेल्थ और आसियान सदस्य देशों के प्रधानमंत्री, मंत्री, राजनयिक, नीति-निर्माता और युवा नेता एक साथ एक मंच पर जुटेंगे। अब वसुंधरा मलेशिया में भारत के युवा नेतृत्व की आवाज बनेगी। एक ऐसी ‘विंध्य की बेटी’, जो अंतरराष्ट्रीय मंच से भारत की नवाचार शक्ति, शोध दृष्टि और नेतृत्व क्षमता का संदेश दुनिया तक पहुंचाएगी।

पूर्व सांसद की पोती है ‘वसुंधरा’

वसुंधरा सिंह सतना लोकसभा के पूर्व सांसद दिवंगत रामानंद सिंह की पोती और राजवंत सिंह की पुत्री हैं। वर्तमान में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं तथा मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय छात्रा प्रमुख के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। संगठन में वसुंधरा का सफर प्रेरणादायक रहा है, वह नरसिंहपुर की विभाग संगठन मंत्री, प्रांत छात्रा प्रमुख, और जिला संगठन प्रमुख जैसे दायित्व निभा चुकी हैं। कटनी में पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में उनके योगदान ने उन्हें एक मजबूत सामाजिक और वैचारिक पहचान दी है।
विंध्य क्षेत्र से होंगी पहली

वसुंधरा विंध्य क्षेत्र की पहली और एकमात्र प्रतिनिधि हैं जिन्हें यह गौरव प्राप्त हुआ है। इस वर्ष सम्मेलन का विषय है, सहयोग, नवाचार और भविष्य की साझेदारी"। कार्यक्रम के दौरान सदस्य देशों के बीच क्षेत्रीय सहयोग, जलवायु परिवर्तन, शिक्षा, शोध, तकनीक और सतत विकास जैसे विषयों पर गहन चर्चा होगी। वसुंधरा सिंह की यह उपलब्धि केवल मध्यप्रदेश के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण है।

]]>
Mon, 27 Oct 2025 19:21:19 +0530 news desk MPcg
कलेक्टर ने की लोगों से सावधानी बरतने की अपील https://citytoday.co.in/3029 https://citytoday.co.in/3029 सतना

सतना जिले में पिछले 15, 16 घंटे से लगातार हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने लोगों से अपील की है कि जल संरचनाओं, नदी, नालों एवं तालाबों के आसपास नहीं जाएं। आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर निकले और सुरक्षित रूप से वाहनों का इस्तेमाल करें। जिले में हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत स्कूलों में शुक्रवार का अवकाश घोषित कर दिया गया है। अपने बच्चों को निगरानी में रखें और आपदा अथवा बाढ़ की स्थिति में कंट्रोल रूम, पुलिस प्रशासन के नजदीकी अधिकारियों को तत्काल सूचना दें। कलेक्टर ने कहा है कि जिला प्रशासन, पुलिस, होमगार्ड सहित आपदा प्रबंधन की टीम अलर्ट मोड पर हैं। किसी भी विषम परिस्थितियों के उत्पन्न होने की सूचना तत्काल देवें।

]]>
Fri, 18 Jul 2025 12:56:16 +0530 news desk MPcg
सतना में पुलिस के साथ मुठभेड़ में खूंखार अपराधी घायल, SHO बाल&बाल बचे https://citytoday.co.in/2344 https://citytoday.co.in/2344 मध्य प्रदेश के सतना जिले में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात पुलिस वालों ने एक आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया। इस शॉर्ट एनकाउंटर में आरोपी अच्छू गौतम उर्फ आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी टिकुरी अकौना मार्ग में छिपा है। पुलिस जब उसे पकड़ने गई, तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे घायल कर दिया। बाद में पुलिस उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। पुलिस अधीक्षक भी रात में ही जिला अस्पताल पहुंचे। 

जानकारी के अनुसार अच्छू गौतम पर दहशत फैलाने की सनक थी। उस पर पेट्रोल पंप पर दहशत फैलाने और प्रधान आरक्षक पर गोली चलाने का आरोप है। नशे का आदी हो चुका है अच्छू। नशे की हालत में उसने अपनी दादी के घर में आग लगा दी थी। सर्चिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में अच्छू ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अच्छू के पांव में गोली लगी है। इस मुठभेड़ में एसएचओ कोटर दिलीप मिश्रा बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बाल-बाल बच गए।

जानकारी मुताबिक अच्छू की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग लोकेशन पर दस पुलिस पार्टियां सर्चिंग में लगाई गई थीं। करीब 2:00 बजे टिकुरी अकौना मार्ग के पास सर्चिंग कर रही पुलिस पार्टी को आरोपी के यहीं कहीं छिपे होने की सूचना मिली। पुलिसवाला अलर्ट होकर अच्छू की सर्चिंग में जुट गया। आरोपी सिरफिरा होने से पूरी सुरक्षा के साथ दल आगे बढ़ रहा था। तभी ईंट भट्ठे के पास कुछ हरकत समझ में आई। चारों ओर से इस स्थान को घेरा गया। तभी अचानक अच्छू सामने आया और पुलिस पार्टी पर गोली चला दी।

गोली एसएचओ कोटर दिलीप मिश्रा की ओर दागी गई, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट होने की वजह से वे बाल बाल बच गए। खुद पर हमला होता देख एसएचओ ने भी फायर खोल दिया। गोली अच्छू के पांव पर लगी और वह वहीं गिर गया। उसके गिरते ही वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने भाग कर उसे काबू में किया।

इस सिरफिरे के पास 2 कट्टे होने की भी सूचना पुलिस को थी। लिहाजा पुलिस को जैसे ही आरोपी के ईंट भट्ठे के पास छिपे होने की जानकारी मिली तो उसकी दो ओर से घेराबंदी की गई। एक ओर से एसएचओ कोटर दिलीप मिश्रा अपनी टीम के साथ पहुंचे तो दूसरी ओर से रामपुर थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने अपने दल के साथ घेराबंदी कर ली थी।

]]>
Sat, 03 May 2025 13:37:09 +0530 news desk MPcg
सतना: साइबर फ्रॉड में जेल गए बैंक मैनेजर ने फांसी लगाकर दी जान, फर्जी खातों का था आरोप https://citytoday.co.in/2301 https://citytoday.co.in/2301 मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर शहर की ज्ञान कॉलोनी में रहने वाले 42 वर्षीय मेदनीपाल चतुर्वेदी ने अपने घर में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार को उस समय सामने आई, जब परिजनों ने मेदनीपाल का शव उनके कमरे में लटकता हुआ देखा। इस दृश्य से परिवार में हड़कंप मच गया और तत्काल मैहर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही, आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मैहर थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि मेदनीपाल चतुर्वेदी इंडसइंड बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वे एक अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह से जुड़े होने के मामले में चर्चा में आए थे। इस मामले में फर्जी बैंक खाते खोलने के आरोप में जबलपुर एसटीएफ ने उन्हें चार महीने पहले गिरफ्तार किया था। जमानत पर रिहा होने के बाद मेदनीपाल मैहर में अपने घर पर रह रहे थे।

साइबर फ्रॉड में थी संलिप्तता

जानकारी के अनुसार, जनवरी 2025 में एसटीएफ ने डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड के एक बड़े मामले में मेदनीपाल चतुर्वेदी सहित 11 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उन पर फर्जी बैंक खाते खोलकर साइबर अपराधियों की मदद करने का आरोप था। गिरफ्तारी के बाद मेदनीपाल को जबलपुर जेल में रखा गया था, जहां से हाल ही में उन्हें जमानत मिली थी। जमानत पर रिहा होने के बाद वे मैहर में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।

पुलिस ने शुरू की जांच

मैहर पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई है, लेकिन इसके पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साइबर फ्रॉड मामले में उनकी संलिप्तता और जमानत के बाद की परिस्थितियों को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

]]>
Tue, 29 Apr 2025 17:51:42 +0530 news desk MPcg
सतना जिले में अमुआ बांध में डूबने से तीन आदिवासी बच्चों की मौत https://citytoday.co.in/2278 https://citytoday.co.in/2278 सतना जिले के धारकुड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित अमुआ बांध में तीन आदिवासी बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तीनों बच्चे खेलते-कूदते हुए बांध के पास तक पहुंचे और किन्हीं कारणों से पानी में चले गए। घटना की जानकारी सामने आते ही धारकुंड़ी थाना पुलिस व मझगवां तहसीलदार सुमेश द्विवेदी तुरंत मौका स्थल पर पहुंच गए। तीनों बच्चों के शव ग्रामीणों की मद्द से बाहर निकाले गए हैं। इस संबंध में धारकुडी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चों में एक बच्चा अपने मामा के यहां आया हुआ था। जबकि दो अन्य वहीं के निवासी थे।

धारकुंड़ी थाना पुलिस द्वारा बताया गया कि तीनों बच्चे खेलते-कूदते हुए बांध के पास तक पहुंचे और किन्हीं कारणों से पानी में चले गए। जहां बांध के पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई।

इनके नाम अभिजीत पिता अजीत कोल उम्र 6 वर्ष, अभी पिता कल्लू कोल उम्र 5 वर्ष और कृष्णा पिता नंदू कोल उम्र पांच वर्ष के रूप में हुई है। इनमें एक बच्चा कृष्णा ग्राम कपटीहा जिला बांदा (उप्र) का निवासी बताया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

]]>
Sat, 26 Apr 2025 17:04:47 +0530 news desk MPcg
AKS UNIVERSITY के छात्र का शव बरामद, पहचान के लिए सतना पुलिस सक्रिय | https://citytoday.co.in/aks-university-के-छात्र-का-शव-बरामद-पहचान-के-लिए-सतना-पुलिस-सक्रिय https://citytoday.co.in/aks-university-के-छात्र-का-शव-बरामद-पहचान-के-लिए-सतना-पुलिस-सक्रिय Sat, 29 Mar 2025 17:56:53 +0530 Newsdesk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन&बेतवा परियोजना की आधारशिला रखी, 49,000 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक कदम I https://citytoday.co.in/परियोजना-लागत:-₹49,000-करोड़-लंबाई:-221-किलोमीटर-लंबी-लिंक-नहर-डैम:-77-मीटर-ऊंचा-दौधन-डैम,-जो-पन्ना-टाइगर-रिजर्व-के-पास-स्थित-होगा।-सिंचाई-सुविधा:-10-लाख-हेक्टेयर-भूमि-मध्य-प्रदेश-में-8-लाख-और-उत्तर-प्रदेश-में-2-लाख-को-सिंचाई-का-लाभ-मिलेगा।-पेयजल:-65-लाख-लोगों-को-पेयजल-मिलेगा।-ऊर्जा-उत्पादन:-103-मेगावाट-जल-विद्युत-और-27-मेगावाट-सौर-ऊर्जा https://citytoday.co.in/परियोजना-लागत:-₹49,000-करोड़-लंबाई:-221-किलोमीटर-लंबी-लिंक-नहर-डैम:-77-मीटर-ऊंचा-दौधन-डैम,-जो-पन्ना-टाइगर-रिजर्व-के-पास-स्थित-होगा।-सिंचाई-सुविधा:-10-लाख-हेक्टेयर-भूमि-मध्य-प्रदेश-में-8-लाख-और-उत्तर-प्रदेश-में-2-लाख-को-सिंचाई-का-लाभ-मिलेगा।-पेयजल:-65-लाख-लोगों-को-पेयजल-मिलेगा।-ऊर्जा-उत्पादन:-103-मेगावाट-जल-विद्युत-और-27-मेगावाट-सौर-ऊर्जा Wed, 25 Dec 2024 15:14:37 +0530 Newsdesk