City Today & : हिमाचल https://citytoday.co.in/rss/category/हिमाचल City Today & : हिमाचल en Copyright 2022 citytoday.co.in& All Rights Reserved.CITYTODAY MEDIA PRIVATE LIMITED हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 17 लोग जख्मी ; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, https://citytoday.co.in/2730 https://citytoday.co.in/2730 हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पटरिघाट इलाके में एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया है। जाहू से मंडी जा रही यात्रियों से भरी बस अचानक खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में अब तक 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं .राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है ताकि समय पर इलाज मिल सके और लोगों की जान बचाई जा सके। 

मुंबई के गिरगांव में बारिश के कारण सड़क धंसी , बेस्ट बस का पहिया 5 फीट गहरे गड्डे में फसा , हालांकि यात्री सुरक्षित हैं , बड़ा हादसा टल गया।  प्रशासन ने मौके पर एम्बुलेंस और राहत दल तैनात कर दिए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने आम लोगों से अफवाहों से बचने और ज़रूरतमंदों को प्राथमिकता देने की अपील की है। 

घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

]]>
Tue, 17 Jun 2025 12:52:04 +0530 news desk MPcg
हवलदार केवल कृष्ण ने माउंट कंचनजंगा फतह कर रचा इतिहास https://citytoday.co.in/2519 https://citytoday.co.in/2519 हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले चुराह तहसील के निवासी हवलदार केवल कृष्ण (39) ने देश का नाम रोशन करते हुए माउंट कंचनजंगा पर्वत (8,586 मीटर ऊंचाई) की चोटी फतह कर इतिहास रच दिया है। यह पर्वतारोहण कार्यक्रम ‘हर शिखर तिरंगा’ मिशन के तहत राष्ट्रीय पर्वतारोहण एवं साहसिक खेल संस्थान (एनआईएमएएस) की ओर से आयोजित किया गया। इसका नेतृत्व प्रसिद्ध पर्वतारोही कर्नल रणवीर सिंह जमवाल ने किया।

हवलदार केवल कृष्ण भारतीय सेना में कार्यरत हैं। बीते 12 वर्षों से पर्वतारोहण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब तक 19 से अधिक बड़े पर्वतारोहण अभियानों का हिस्सा रह चुके हैं और 2015 में भारतीय सेना की माउंट एवरेस्ट टीम में भी शामिल रहे हैं। चोटी फतह करने के बाद केवल कृष्ण ने कहा कि कंचनजंगा की ऊंचाइयों तक तिरंगा ले जाना मेरे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण क्षण था। यह सिर्फ मेरा सपना नहीं था, बल्कि यह मेरे क्षेत्र, मेरी सेना और मेरे देश के लिए समर्पित एक मिशन था।

]]>
Sat, 24 May 2025 11:59:45 +0530 news desk MPcg