सुशांत सिंह केस में रिया को क्लीन चिट मिलने के बाद का पहला पोस्ट, लिखा- 'अब चैप्टर 2 शुरू हुआ'
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI की तरफ से क्लीन चिट मिल चुकी है। इसके बाद रिया ने पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।
रिया चक्रवर्ती ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में काफी इमोशनल मैसेज लिखा है। उन्होंने अपने भाई के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। रिया की इस फोटो और कैप्शन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस केस में क्लीन चिट मिलने के बाद वे कितनी राहत महसूस कर रही हैं और जिंदगी को फिर नए सिरे से शुरू करने को तैयार हैं।
दिवंगत एक्टर सुशांत के फैंस ने सोशल मीडिया पर रिया और उनके परिवार को काफी ट्रोल किया। हालांकि, कई साल बाद हाल ही में सीबीआई ने इस मामले में रिया को क्लीन चिट दे दी है।
News desk Hindi