आज लाड़ली बहना योजना की 17वीं किस्त होगी जारी,इन तीन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगा लाभ, जानें कौन से है वो दस्तावेज

मध्य प्रदेश की एक करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में आज 1250 रुपये की किस्त आ जाएगी। लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत सीएम डॉ. मोहन यादव इस किस्त को सिंगल क्लिक के जरिए जारी करेंगे। नवरात्र और दशहरा त्योहार को देखते हुए यह किस्त इस बार जल्दी जारी की जा रही है।

आज लाड़ली बहना योजना की 17वीं किस्त होगी जारी,इन तीन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगा लाभ, जानें कौन से है वो  दस्तावेज

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है ,  मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 17वीं किस्त 1250 रुपये कुछ ही देर में  बहनों के खाते में आएंगे।इस योजना के तहत हर महीने 1.29 करोड़ से ज़्यादा महिलाओं को 1250 रुपए मिल रहे हैं।लाड़ली बहना योजना एमपी सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसे साल 2023 में शुरू किया गया है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है।सीएम डॉ. मोहन यादव दमोह के सिंग्रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के जरिए एक करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में यह राशि भेजेंगे। इस बार त्योहार को देखते हुए योजना की किश्त पहले जारी की जा रही है।

सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक के बाद सिंग्रामपुर में ही एक बड़े स्थान पर आमसभा का आयोजन किया गया। यह आमसभा महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्रित है। इसमें लाड़ली बहना योजना और स्व सहायता समूह, वन समिति की महिला सदस्य, महिला पंच, सरपंच सहित सभी महिलाएं शामिल हैं।इसी दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना की किश्त, सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की राशि तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का सिंगल क्लिक के माध्यम से भुगतान किया जाना है। इसमें दमोह जिले के हितग्राही भी शामिल हैं।

आपको बता दे कुछ जरूत शर्तो के साथ मध्य प्रदेश की मूल निवासी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सकता है। इसके तहत 21 से 60 वर्ष की आयु की विवाहित महिलाओं, विधवाओं, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाते हैं।जिन महिलाओं का नाम अभी तक इस योजना में नहीं जुड़ा है। उन्हें परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। आवेदन दोबारा शुरू होने पर वो अपना नाम जुड़वा सकती हैं। इसके लिए ज़रूरी दस्तावेज़ समग्र आईडी, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर है।