MP NEWS: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी-राजूखेड़ी भाजपा में शामिल

MP NEWS: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी-राजूखेड़ी भाजपा में शामिल

MP NEWS: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी-राजूखेड़ी भाजपा में शामिल

मध्यप्रदेश।Suresh Pachauri-Gajendra Rajukhedi Joins BJP: लोकसभा चुनाव के करीब आते ही उथल पुथल का दौर भी बढ़ गया है। एक के बाद एक कांग्रेस नेता अपनी पार्टी छोड़ भाजपा की दामन थामते नजर आ रहे है। हाल ही मे कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सहित पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी ने आज सुबह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हाथ थाम लिया है।इन सभी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता हासिल कर ली है। जिसकी सूचना प्रदेश इकाई के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने दी है।

आपको बता दें कि सुरेश पचौरी गांधी परिवार के करीबी माने जाते है।जोकि केंद्रीय रक्षा उत्पादन राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।साथ ही पचौरी कांग्रेस के चार बार राज्यसभा सदस्य भी रहे चुके हैं।  वहीं अगर सासंद राजूखेड़ी की बात करे तो वह आदिवासी नेता भी है। जोकि तीन बार धार (अनुसूचित जनजाति)सीट पर कांग्रेस की ओर से सांसद चुने गए। सूत्रों की मानें तो राजूखेड़ी 1990 में भाजपा में सम्मिलित थे। जहां से वह विधायक के रूप में चुने गए थे। लेकिन बाद में किसी कारणवश कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।