खंडवा में सामूहिक विवाह सम्मेलन, प्रदेश कांग्रेस सचिव सुनील आर्य ने बढ़ाया नवदंपतियों का उत्साह |

सामूहिक विवाह में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव सुनील आर्य, सामाजिक एकता का दिया संदेश
1 / 1

1. सामूहिक विवाह में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव सुनील आर्य, सामाजिक एकता का दिया संदेश

बसंत पंचमी पर धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का भव्य संगम

बसंत पंचमी के पावन पर्व पर क्षेत्र में धार्मिक श्रद्धा और सामाजिक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। रामनगर नर्सरी स्थित श्री सतीमाता मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, माता के दर्शन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर निर्माण समिति के श्री दीपेश जांगिड़ एवं श्री रणजीत जांगिड़ को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इसी क्रम में छोटा बोरींगांव, खंडवा विधानसभा क्षेत्र में श्री तिरोले कुनबी पटेल समाज द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक समरसता का सशक्त उदाहरण बना। इस भव्य आयोजन में अनेक नवदंपत्तियों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में समाज के वरिष्ठजन, गणमान्य नागरिकों के साथ खंडवा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी सुनील आर्य भी शामिल हुए। सुनील आर्य ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद और समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।

सुनील आर्य ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में समानता, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। यह न केवल जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बनते हैं, बल्कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

धार्मिक आस्था और सामाजिक जिम्मेदारी के इस संगम ने बसंत पंचमी को क्षेत्र के लिए यादगार बना दिया।