हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 17 लोग जख्मी ; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी,

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 17 लोग जख्मी ; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी,

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पटरिघाट इलाके में एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया है। जाहू से मंडी जा रही यात्रियों से भरी बस अचानक खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में अब तक 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं .राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है ताकि समय पर इलाज मिल सके और लोगों की जान बचाई जा सके। 

मुंबई के गिरगांव में बारिश के कारण सड़क धंसी , बेस्ट बस का पहिया 5 फीट गहरे गड्डे में फसा , हालांकि यात्री सुरक्षित हैं , बड़ा हादसा टल गया।  प्रशासन ने मौके पर एम्बुलेंस और राहत दल तैनात कर दिए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने आम लोगों से अफवाहों से बचने और ज़रूरतमंदों को प्राथमिकता देने की अपील की है। 

घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।