भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच मध्यप्रदेश में तीसरे चरण में 66.05 प्रतिशत हुआ मतदान

भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच मध्यप्रदेश में तीसरे चरण में 66.05 प्रतिशत हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव 2024  के तीसरे चरण के

मतदान 7 मई को ख़त्म हो गए, जिसके तहत मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच भी बड़ी संख्या में मतदाता अपने घरों से निकले और नौ संसदीय क्षेत्रों में एक करोड़ 77 लाख से अधिक मतदाताओं में से औसतन 66.05 प्रतिशत लोगों ने महिलाओं समेत कुल 127 प्रत्याशियों की किस्मत इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में कैद कर दी। अब देखना होगा इस बार किसकी जीत होती है.

आपको बता दे इस चरण में सभी की निगाहें मुख्य रूप से गुना, विदिशा और राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में लगी हुयी हैं, जहां से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (भाजपा), पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (भाजपा) और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (कांग्रेस) चुनाव मैदान में हैं। श्री सिंधिया का गुना में मुख्य मुकाबला कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह से है, जबकि भाजपा के मजबूत गढ़ विदिशा में कांग्रेस ने श्री चौहान के सामने श्री प्रतापभानु शर्मा और राजगढ़ से श्री सिंह के सामने भाजपा ने मौजूदा सांसद रोडमल नागर पर दाव खेला है। इन तीनों क्षेत्रों में इन दिग्गजों ने मतदान के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था। अंजादा लगाया जा सकता है कि इन तीनों क्षेत्रों में कल 70 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है।बता दे नौ संसदीय क्षेत्रों में कुल 127 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें सर्वाधिक भोपाल संसदीय क्षेत्र से 22 और सबसे कम भिंड क्षेत्र से सात प्रत्याशी शामिल हैं।