चीन में भूकंप के झटके महसूस किए गए

चीन में भूकंप के झटके महसूस किए गए

चीन में ताइवान के हुलिएन काउंटी के समुद्री क्षेत्र के आसपास भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए ।भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर पांच मापी गई ।चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार द्वीप देश में हुलिएन काउंटी के समुद्री क्षेत्र के आसपास स्थानीय समयानुसार शाम 3:30 के आस पास भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 23.80 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 121.74 डिग्री पूर्वी देशांतर तथा सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर रहा। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई  है।