Football Match : भारतीय महिला फुटबॉल टीम 9 और 12 जुलाई को म्यांमार से खेलेगी मैत्री मैच 

भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम (Indian senior women's football team)म्यांमार के खिलाफ 9 और 12 जुलाई को दो मैत्री मैच खेलेगी ।

Football Match : भारतीय महिला फुटबॉल टीम 9 और 12 जुलाई को म्यांमार से खेलेगी मैत्री मैच 


सिटी टुडे थ। भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम (Indian senior women's football team)म्यांमार के खिलाफ 9 और 12 जुलाई को दो मैत्री मैच खेलेगी। इसके लिए 23 सदस्यीय भारतीय महिला फुटबॉल टीम (Indian  women's football team) घोषित कर दी गयी है। भारतीय टीम (Indian  team) की मुख्य कोच चाओबा देवी ने कहा है कि इस टीम में सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों का मिश्रण है। साथ ही कहा कि टीम का संयोजन अच्छा है। उन्होंने कहा कि पिछले महीने उज्बेकिस्तान के सा खेलने के बाद हमने 10 दिनों के अंदर ही अपना राष्ट्रीय अभ्यास शिविर शुरू कर दिया था जिसका भी लाभ हमें मिलेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सभी खिलाड़ी फिट हैं जो हमारे लिए एक अच्छा संकेत है। ये सभी खिलाड़ी अब तक अपने-अपने क्लबों में अभ्यास कर रही थीं। ’’

भारतीय महिला फुटबॉल टीम (Indian  women's football team)उज्बेकिस्तान दौरे में एक मैच में 0-3 से हार गयी थी जबकि दूसरे मैच में मुकाबला बराबरी पर रहा था। 
भारतीय टीम इस प्रकार है:
गोलकीपर: श्रेया हुड्डा, एलंगबाम पंथोई चानू, मैबाम लिनथोइंगम्बी देवी। डिफेंडर: लोइटोंगबाम आशालता देवी, हेमम शिल्की देवी, संजू, वांगखेम लिनथोइंगम्बी देवी, अरुणा बाग।
मिडफील्डर: नाओरेम प्रियंगका देवी, संगीता बसफोर, कार्तिका अंगमुथु, नेहा, नोंगमाईथेम रतनबाला देवी, मौसमी मुर्मू।
फॉरवर्ड: काजोल ह्यूबर्ट डिसूजा, अंजू तमांग, सौम्या गुगुलोथ, संध्या रंगनाथन, करिश्मा पुरुषोत्तम शिरवोइकर, लिंडा कोम सेर्टो, प्यारी खाका, ज्योति, रिम्पा हलधर।