प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन-बेतवा परियोजना की आधारशिला रखी, 49,000 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक कदम I
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केन-बेतवा परियोजना की आधारशिला रखी, 49,000 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक कदम I
खजुराहो, 25 दिसंबर 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज खजुराहो में भारत की पहली नदी जोड़ो परियोजना, केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट, का शिलान्यास किया। इस ऐतिहासिक परियोजना का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर हुआ।
क्या है केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट?
यह परियोजना मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सूखाग्रस्त बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए वरदान साबित होने की उम्मीद है। इसके तहत मध्य प्रदेश की केन नदी से पानी को बेतवा नदी में स्थानांतरित किया जाएगा।