गृह मंत्रालय के सिफारिश पर 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल भारत में बैन किए
गृह मंत्रालय की सिफारिश पर भारत सरकार ने कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को बैन कर दिया है.
इन चैनल्स को किया बेन
गृह मंत्रालय की सिफारिश पर भारत सरकार ने कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को बैन कर दिया है. इन चैनलों में डॉन न्यूज, समा टीवी और जियो न्यूज जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं. सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि ये चैनल भारत उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ, झूठी और भ्रामक बातें फैला रहे थे. यह जानकारी एक अधिकारी की तरफ से दी गई है.
इसके साथ ही, सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क के तहत जारी किए गए सभी वीजा छूट रद्द करने का फैसला भी किया है. इसके अलावा भारत में मौजूद पाकिस्तानी दूतावास को बंद करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.
बेन करने का कारण
अधिकारी ने बताया कि भारत के खिलाफ भड़काऊ और समाज में नफरत फैलाने वाली गलत बातें फैलाने के कारण पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल ब्लॉक किए गए हैं. भारत ने कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली नागरिक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं.
news desk MPcg