MP में गर्मी के बीच बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में हुई बारिश पड़े ओले

तेज गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में रविवार को भोपाल में बादल छाए रहे। दोपहर में कई जगह बूंदाबांदी हुई। जबलपुर-छिंदवाड़ा, शहडोल, सागर और डिंडौरी में तेज बारिश हुई। रतलाम में कफी गर्मी रही यहां का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया।

MP में गर्मी के बीच बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में हुई बारिश पड़े ओले

मध्य प्रदेश के मौसम में अचानक से बदलाव देखने को मिल रहा है अलग-अलग स्थान पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर में नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। तेज गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में रविवार को भोपाल में बादल छाए रहे। दोपहर में कई जगह बूंदाबांदी हुई। जबलपुर-छिंदवाड़ा, शहडोल, सागर और डिंडौरी में तेज बारिश हुई।

विदिशा के गंजबासौदा में आंधी चली। दमोह में ओले गिरे। प्रदेश में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश के कई जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे चला गया है। हलांकि रतलाम में कफी गर्मी रही यहां का अधिकतम तापमान 43.4  डिग्री दर्ज किया गया जो कि प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 33.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

वहीं, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, कटनी, पन्ना, मैहर, उमरिया, सीधी, शहडोल और रीवा जिलों में हल्की बारिश का दौर रहा। प्रदेश में शनिवार को आंधी, बारिश के दौर के बीच कई शहरों में गर्मी के तेवर भी देखने को मिले। ग्वालियर, खजुराहो और नौगांव में पारा 43 डिग्री के पार रहा।