वाराणसी में ट्रंप के टैरिफ का जोरदार विरोध

वाराणसी में ट्रंप के टैरिफ का जोरदार विरोध

वाराणसी, 27 अगस्त (वार्ता) 

वाराणसी में अमेरिका द्वारा थोपे गये 50 फीसदी निर्यात शुल्क (टैरिफ) का जोरदार तरीके विराेध किया गया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने बताया कि अमेरिकी टैरिफ का काशी के व्यापारियों ने लहुराबीर स्थित आजाद पार्क के पास पोस्टर जलाकर विरोध किया। बनारसी साड़ी अमेरिका में ऑनलाइन खूब बिकती है। टैरिफ के कारण कीमतें बढ़ने से ग्राहक बनारसी साड़ी खरीदने से हिचक सकते हैं।

वहीं, बनारसी साड़ी व्यापारी संजीव मेहता ने बताया कि अभी तक ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से ग्राहक बनारसी साड़ी बुक करते हैं और कुरियर के जरिए माल भेजा जाता है, जिस पर सामान्य टैक्स लागू होता था। लेकिन अब 50 प्रतिशत टैरिफ लागू होने के बाद यह स्पष्ट नहीं है कि किन वस्तुओं पर कितनी ड्यूटी बढ़ेगी। हालांकि, इसका असर पड़ना तय है।