Farmers Protest: किसानों का'दिल्ली चलो' मार्च दो दिन के लिए स्थगित, करेंगे नई रणनीति पर विचार
Farmers Protest: किसानों का'दिल्ली चलो' मार्च दो दिन के लिए स्थगित, करेंगे नई रणनीति पर विचार
किसान बनेगे नई रणनीति
हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच हुई झड़प में एक किसान शुभकरण सिंह (21) की मौत हो गई है। किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा ने मृतक को बठिंडा जिले के बालोके गांव का निवासी शुभकरण सिंह बताया। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार मृतक की सिर पर चोट लगी थी और दो लोगों की हालत स्थिर है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने घटनाक्रम की समीक्षा करने की बात कही और किसानों ने एमएसपी मुद्दे के समाधान के लिए बैठक की मांग की। उन्होंने केंद्र और हरियाणा सरकार को बल प्रयोग करने की आलोचना की और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने भी स्थिति का जांच करने के लिए खनौरी गए हैं। जिसके बाद नई रणनीति पर काम किया जाएगा।
इन जिलों में इंटरनेट सेवाएं की बंद
हरियाणा सरकार ने किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च के मद्देनजर सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध 23 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही लगभग 12 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए जब उन्हें किसानों ने हमला किया और पत्थर फेंके।
Newsdesk