CM Mohan Yadav visit Ujjain: आज उज्जैन दौरे पर रहेंगे CM मोहन यादव
CM Mohan Yadav visit Ujjain: आज उज्जैन दौरे पर रहेंगे CM मोहन यादव
भोपाल।CM Mohan Yadav visit Ujjain: मध्यप्रदेश केे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उज्जैन प्रवास पर रहेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव सुबह भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय जाएंगे। दोपहर को वे भोपाल से उज्जैन जाएंगे। बता दें कि ग्वालियर के बाद उज्जैन में पहली बार व्यापार मेला लगेगा। जो कि 1 और 2 मार्च को आयोजित किया जाएगा। CM मोहन व्यापार मेले की तैयारियों और इन्वेस्टर समिट की तैयारियों का जायजा लेंगे। साथ ही राज्यसभा सांसद बाल संत उमेशनाथ महाराज के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे शिव ज्योति अर्पणम की बैठक (कालिदास अकादमी), इस्कॉन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
Newsdesk