MP:मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य का तबादला, असदुद्दीन ओवैसी ने जताई नाराज़गी
MP:कलेक्टर ने पूजा करने पर दो साल की सजा और एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी थी। कलेक्टर के इस फैसले पर हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध जताया|
मध्यप्रदेश | मध्य प्रदेश सरकार ने विदिशा के कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य का हाल ही में तबादला कर दिया। कुछ दिन पहले विदिशा में मंदिर-मस्जिद का एक विवाद सामने आया था, जहां कलेक्टर ने हिंदू पक्ष की मांगों के खिलाफ निर्णय दिया था।
विदिशा के कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य का तबादला
तीन दिन पहले, मध्य प्रदेश सरकार ने विदिशा कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य का तबादला किया था। इस पर एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि कलेक्टर को कानून का पालन करने की सजा मिली है।
असदुद्दीन ओवैसी ने कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य का पक्ष क्यों लिया?
ओवैसी ने लिखा कि मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठनों ने मांग की थी कि उन्हें मस्जिद में नमाज़ पढ़ने की अनुमति दी जाए। कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने एएसआई गजट में संरचना को मस्जिद बताया और अनुमति देने से इनकार कर दिया। उनके अनुसार, कलेक्टर का तबादला इसलिए किया गया क्योंकि उन्होंने कानून का पालन किया।
क्या था विदिशा का मंदिर-मस्जिद विवाद?
विदिशा के हिंदूवादी संगठनों ने पिछले सप्ताह नाग पंचमी पर धार्मिक स्थल बीजा मंडल का ताला खोलकर पूजा करने की अनुमति मांगी थी, जिस पर तत्कालीन कलेक्टर वैद्य ने इनकार कर दिया। इस स्थल के मंदिर होने का हिंदू पक्ष दावा करता है, जबकि एएसआई ने उसे मस्जिद बताया है। कलेक्टर ने पूजा करने पर दो साल की सजा और एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी थी। कलेक्टर के इस फैसले पर हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध जताया था। इस घटनाक्रम के दो दिन बाद राज्य सरकार ने कलेक्टर वैद्य का तबादला कर दिया। इसी पर ओवैसी ने आपत्ति दर्ज कराई है।
Newsdesk