इंदौर में 175 डॉक्टर-नर्सों एवं कर्मचारियों के अटैचमेंट समाप्त:मूल पदस्थापना पर तुरंत लौटने के आदेश, जॉइनिंग के बाद ही मिलेगा अक्टूबर का वेतन

इंदौर में 175 डॉक्टर-नर्सों एवं कर्मचारियों के अटैचमेंट समाप्त:मूल पदस्थापना पर तुरंत लौटने के आदेश, जॉइनिंग के बाद ही मिलेगा अक्टूबर का वेतन

हेडलाइन: इंदौर में 175 डॉक्टर-कर्मचारियों के अटैचमेंट खत्म, मूल तैनाती पर लौटना होगा; जॉइनिंग के बाद ही मिलेगा अक्टूबर का वेतन

इंदौर के स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है।

 CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी ने 175 डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिए हैं।

 अब सभी संबंधित कर्मचारियों को अपनी मूल पदस्थापना पर लौटकर जॉइनिंग देनी होगी।

16 अक्टूबर को जारी आदेश के मुताबिक, संबंधित अधिकारियों को कर्मचारियों को तत्काल कार्यमुक्त कर मूल तैनाती स्थल पर भेजना होगा। साथ ही इसकी जानकारी CMHO कार्यालय को देनी होगी।

 वेतन आहरण केंद्रों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कर्मचारियों की मूल पदस्थापना पर जॉइनिंग के बाद ही अक्टूबर का वेतन जारी किया जाए।

आदेश में यह भी चेतावनी दी गई है कि अटैचमेंट समाप्त होने के बावजूद कोई कर्मचारी दूसरी जगह कार्यरत मिला, तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

 अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रभारियों को आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

CMHO ने यह भी स्पष्ट किया है कि आदेश के बाद यदि कोई कर्मचारी अटैचमेंट पर काम करता मिला, तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 आदेश जिला अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों, स्वास्थ्य संस्थाओं और मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक के प्रभारियों को भेजा गया है।