सागर को CM Mohan Yadav की बड़ी सौगात : 58 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, किसानों के लिए ऐतिहासिक फैसला
Mohan Yadav ने प्रदेश को विकास और किसान कल्याण की नई दिशा देते हुए सागर जिले को 58 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी। इस दौरान “किसान कल्याण वर्ष 2026” के तहत कैबिनेट में एक अहम फैसला लिया गया, जो सीधे किसानों के हित से जुड़ा है।
अब ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि अधिग्रहण पर किसानों को गाइडलाइन मूल्य का 4 गुना मुआवजा मिलेगा, जो पहले 2 गुना था। इस निर्णय से न केवल किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी, बल्कि विकास परियोजनाओं को भी गति मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बड़ा सहारा मिलेगा।
इस ऐतिहासिक फैसले पर Jaipal Singh Chawda ने भोपाल में मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे किसान हित में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा।
news desk MPcg