IRCTC की वेबसाइट फिर ठप, एक महीने में दूसरी बार खराबी, घंटेभर टिकट बुक नहीं कर पाए यात्री
IRCTC की वेबसाइट फिर ठप, एक महीने में दूसरी बार खराबी, घंटेभर टिकट बुक नहीं कर पाए यात्री
IRCTC की वेबसाइट फिर ठप, एक महीने में दूसरी बार खराबी, घंटेभर टिकट बुक नहीं कर पाए यात्री
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी IRCTC की वेबसाइट में एक बार फिर खराबी सामने आई है, जिससे करीब एक घंटे तक यात्री अपनी यात्रा के लिए तत्काल टिकट बुकिंग नहीं करा पाए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह 10 बजे तत्काल टिकट बुकिंग करा रहे यात्रियों को रुकावट का सामना करना पड़ा. बुकिंग बाधित रहने के चलते प्लेटफॉर्म पर पहुंचने वाले यात्रियों को रेलवे की ओर से अनाउंसमेंट सुनने को मिला, कि अगले एक घंटे तक सभी साइट्स पर बुकिंग सुविधा बाधित रहेगी.