अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ी, दो गिरफ्तार

अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ी, दो गिरफ्तार

इंदौर:

एरोड्रम पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए दो युवकों को बिना अनुमति पटाखे बनाने और परिवहन करते हुए पकड़ा. आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की गई है.एरोड़्रम थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार शांति नगर में रहने वाले 32 वर्षीय विशाल उर्फ इलू और सिद्धार्थ नगर में रहने वाली 25 वर्षीय खुशी को ग्रेटर बाबा गार्डन के पीछे रिसोर्ट रोड स्थित एक कुएं के पास संदिग्ध हालत में पकड़ा.

तलाशी लेने पर उनके पास से तीन बोरियों में लाल सुतली से बने रस्सी बम, दो बोरियों में कागज के कार्टून, तीन बंडल सुतली, एक बोरी कच्चा बारूद और एक बोरी रेत मिली. जब्त सामग्री की कीमत करीब 80 हजार रुपए आंकी गई है. दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.