सागर में जुटे प्रदेश के बस ऑपरेटरों इस बार आर पार के मूड में मांगे ना मानी तो 2 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल।

1 / 1

1.

सागर में 22 फरवरी को प्रदेशभर के बस ऑपरेटरों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें सभी जिलों के प्रतिनिधियों ने वर्तमान सरकार की परिवहन नीति का एक सुर में विरोध किया। ऑपरेटरों ने शादी-बारात, पिकनिक और तीर्थ यात्रा के परमिटों पर बढ़ाए गए टैक्स को दमनकारी बताते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की।

बैठक में ‘सुगम परिवहन सेवा’ को लेकर जारी गजट नोटिफिकेशन और सुनवाई प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए गए। ऑपरेटरों का कहना है कि जब सरकार के पास अपनी बसें ही नहीं हैं, तो इसे सरकारी सेवा बताकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में चलाई गई बस सेवाओं में जनता का पैसा बर्बाद हुआ और अब निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए वर्षों से स्थायी परमिट पर चल रही बसों के परमिट निरस्त करने की तैयारी की जा रही है।

ऑपरेटरों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।