मामूली बाइक टक्कर बनी मौत की वजह, भोपाल में युवक की चाकू मारकर हत्या
बाइक टकराने के विवाद ने ली जान, भोपाल में युवक की चाकू मारकर हत्या
Bhopal के छोला मंदिर इलाके में मामूली बाइक टकराने का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में 20 वर्षीय युवक अजय लोधी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घायल अजय ने मंगलवार तड़के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक रासलाखेड़ी निवासी अजय लोधी प्राइवेट नौकरी करता था। रविवार शाम करीब 7:30 बजे उसके चचेरे भाई नितिन लोधी की बाइक राम मंदिर के पास एक नाबालिग से टकरा गई थी। नाबालिग सबरी नगर में आयोजित माता पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आया था। बाइक टकराने के बाद नाबालिग के साथ आए दीपक ठाकुर और उसके साथियों ने नितिन से विवाद शुरू कर दिया।
विवाद की सूचना मिलते ही अजय लोधी मौके पर पहुंचा और मामला शांत कराने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी दीपक ठाकुर ने अजय को धमकी दी। कुछ देर बाद रासलाखेड़ी इलाके में दोनों पक्षों का फिर आमना-सामना हो गया, जहां विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान दीपक ठाकुर और उसके साथियों ने अजय पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसके पेट में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत इतनी खराब थी कि उसकी आंतें बाहर आ गई थीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन मंगलवार तड़के इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Chhola Mandir Police Station ने पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, जिसे अब हत्या में बदल दिया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक ठाकुर और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है।

news desk MPcg