Delhi liquor Policy Scam:आप पार्टी ने भाजपा पर साधा निशाना,कहा- केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश हो रही

Delhi liquor Policy Scam:आप पार्टी ने भाजपा पर साधा निशाना,कहा- केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश हो रही

Delhi liquor Policy Scam:आप पार्टी ने भाजपा पर साधा निशाना,कहा-  केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश हो रही


नयी दिल्ली।Delhi liquor Policy Scam: आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि भाजपा अब भी अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार करने के लिए षड्यंत्र रच रही है। ज़मानत मिलने के बावजूद।आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि भाजपा ने एक नए केस में  केजरीवाल को समन भेजा है। जो कोर्ट में सुनवाई से पहले जारी किया गया है।आपको बता दें कि ये नौवां समन जारी किया गया है।

भाजपा ने तीसरा षड्यंत्र भी शुरू किया : गोपाल राय

गोपाल राय ने कहा कि भाजपा ने नए केस में नया समन भेजा है। भाजपा ने सोमवार को एक तीसरा षड्यंत्र भी शुरू किया है। भाजपा ने ईडी से एक प्रेस नोट जारी करवाया है। जिसमें 100 करोड़ का पुराना टेप रिकॉर्डर निकाला गया है। पहले भाजपा इसे कोर्ट में लाया था। लेकिन कोर्ट ने इसे कोई सबूत नहीं माना।

चुनावी बॉन्ड को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

उन्होंने बताया कि भाजपा अब अदालत के फैसले का इंतजार नहीं कर सकती। समय कम बचा हुआ है। क्योंकि चुनावी बॉन्ड के माध्यम से उनकी चंदा चोरी की सच्चाई सामने आ गई है। देश की जनता के सामने भाजपा के भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा सामने आ चुका है। विपक्ष के नेताओं की गिरफ्तारी की योजना तेजी से बन रही है। उन्होंने कहा, "आज पूरे देश में तानाशाही का राज चल रहा है, जिसको जब मर्जी जैसे भी उठा लो। भाजपा को छगन भुजबल की फाइल भी ढूंढवानी चाहिए। अशोक चौहान के फाइलों के पन्ने भी निकालने चाहिए।"