BJP Gaon Chalo Abhiyan: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का शुरू हुआ एक्शन प्लान,चलाया ‘गांव चलो अभियान’,
BJP Gaon Chalo Abhiyan: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का शुरू हुआ एक्शन प्लान,चलाया ‘गांव चलो अभियान’,
BJP Gaon Chalo Abhiyan:BJP ने तीन राज्यों में मिली भारी जीत के बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियों में ध्यान दिया है। एमपी में लोकसभा सीट जीतने के लिए भाजपा ने 'गांव चलो अभियान' शुरू किया है, जिसमें पार्टी गांव-गांव जाकर अपनी योजनाओं को गिना रही है। आज राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश ने बीजेपी मुख्यालय में हर जिले से आए पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए गांवों में संपर्क करने की योजना बना रही है। चार से 12 फरवरी तक 'गांव चलो अभियान' चलेगा, जिसमें 9, 10, और 11 फरवरी को सभी बड़े नेता गांवों में 24 घंटे बिताएंगे। पार्टी ने सभी सांसद, विधायक और पदाधिकारियों को लक्ष्य दिया है कि हर गांव में उन्हें पूरे 24 घंटे बिताना है, जिससे गांव के लोगों को पार्टी की उपलब्धियाँ बताई जा सकें। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने लक्ष्य रखा है कि हर बूथ पर 10% वोट शेयर बढ़ाया जाए।
Newsdesk