Silkyara Tunnel: उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग का निर्माण कार्य होगा दोबारा शुरू
Silkyara Tunnel: उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग का निर्माण कार्य होगा दोबारा शुरू
Silkyara Tunnel: 12 नवंबर 2023 को यमुनोत्री हाइवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में भूस्खलन के बाद 41 मजदूर फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राज्य और केंद्र सरकार की तमाम एजेंसियों ने मदद की थी। अंत में, रेट माइनर्स ने मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला था।अब सिलक्यारा सुरंग के निर्माण का काम जल्द शुरू होगा। केंद्र सरकार ने सुरंग के निर्माण की मंजूरी दी है। इस निर्माण कार्य को दोबारा शुरू करने के लिए चारधाम सड़क परियोजना में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग का निर्माण कार्य शुरू होगा। इसकी पुष्टि राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक कर्नल दीपक पाटिल ने की है।सिलक्यारा सुरंग के निर्माण की अनुमति मिलने के बाद, सुरंग में गतिविधि की शुरुआत से सुरंग के चारों ओर सन्नाटा टूटेगा। केंद्र सरकार ने निर्माण की अनुमति दी है, लेकिन पहले सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे। निर्माण कार्य की शुरुआत बड़कोट छोर से होने की उम्मीद है।
Newsdesk