Rice Become Cheaper: आम जनता के लिए केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब इतने रुपए सस्ते में मिलेगा चावल
Rice Become Cheaper: आम जनता के लिए केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब इतने रुपए सस्ते में मिलेगा चावल
नई दिल्ली। Rice Become Cheaper: देश में महंगाई की मार से जूझ रही जनता को राहत के लिए, केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब भारत राइस को 25 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जाएगा और दाल और आटा के दामों में भी गिरावट देखने को मिलेगी। नाफेड इंडिया ने अपने ट्वीट में घोषणा की है कि "भारत चावल जल्द ही आपकी मेज की शोभा बढ़ाने के लिए तैयार है। स्वाद और परंपरा की यात्रा का आनंद लेने के लिए तैयार हो जाइए।" आपको बता दें कि वर्तमान में भारत में व्हीट फ्लोर और चना दाल डिस्काउंटेड रेट पर बिक रहे हैं। व्हीट फ्लोर 27.50 रुपए प्रति किलो और चना दाल 60 रुपए प्रति किलोग्राम में उपलब्ध है। गेहूं का आंटा और चला दाल 2000 से अधिक रीटेल प्वाइंट्स पर बेचे जा रहे हैं।
Newsdesk