Bhopal News: स्मार्ट सिटी क्षेत्र के हिसाब से बनेगा काली बाड़ी मंदिर, इस वर्ष के अंत तक बनकर होगा तैयार
Bhopal News: स्मार्ट सिटी क्षेत्र के हिसाब से बनेगा काली बाड़ी मंदिर, इस वर्ष के अंत तक बनकर होगा तैयार
Bhopal News: नए शहर की सबसे पुरानी कालीबाड़ी में शामिल टीटी नगर कालीबाड़ी का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसके निर्माण को लगभग 50 वर्ष का समय हो गया। और अब इसे नए स्वरूप में पुनर्निर्माण किया जा रहा है। इसका जीर्णोद्धार स्मार्ट सिटी क्षेत्र के हिसाब से किया जा रहा है और साल के अंत तक यह पूरी तरह तैयार हो जाएगा। मंदिर का निर्माण करीब 50 वर्षों से चल रहा था, और अब इसे मजबूती के लिए पुनर्निर्माण किया जा रहा है। इसकी ऊंचाई लगभग 75 फीट की होगी। इस मंदिर के निर्माण में समाज के कई दानदाता सहयोग कर रहे हैं। दानदाताओं के सहयोग से ही यह मंदिर तैयार हो रहा है। क्योंकि कई बड़ी इमारतों के बनने के कारण मंदिर का लुक छिप रहा था। जिस कारण इसको दौबारा पुननिर्मित करने का सोचा गया।
शहर में इन जगहों पर भी है काड़ीबाड़ी मंदिर
भेल,कोलार में स्थित काड़ीबाड़ी मंदिर में हर वर्ष नवरात्रि के अवसर पर मां काली की पूजा की जाती है। यहां बंगाजी समाज के लोग उत्साह से आते हैं और मेले में शामिल होते हैं। मंदिर के प्रांगण में भक्तों को मां काली के दर्शन के लिए आकर्षित किया जाता है। नवरात्रि के दिनों में महाआरती और भक्तों के नृत्य का आनंद लिया जाता है।
Newsdesk