तिरुपति बालाजी के लड्डू में अब तंबाकू मिलने का दावा

आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति मंदिर में लड्डू बनाने में लापरवाही का एक और नया मामला सामने आया है. अब एक श्रद्धालु ने मंदिर में चढ़ाए गए लड्डू में तंबाकू मिलने का दावा किया है.

तिरुपति बालाजी के लड्डू में अब तंबाकू मिलने का दावा

आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति मंदिर  के प्रसाद को लेकर अभी भी विवाद बना हुआ है. अब एक और नया मामला सामने आया है. अब एक श्रद्धालु ने मंदिर में चढ़ाए गए लड्डू में तंबाकू मिलने का दावा किया है. यह घटना ऐसे समय हुई है, जब प्रसाद बनाने में जानवरों की चर्बी के इस्तेमाल को लेकर विवाद चल रहा है. तेलंगाना के खम्मम जिले की रहने वाली श्रद्धालु दोंथु पद्मावती ने बताया कि वह 19 सितंबर को तिरुपति के प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर मंदिर गई थीं. इस दौरान उन्हें जो प्रसाद मिला था उसमें कागज में लिपटे तंबाकू के टुकड़े मिले, जिससे वह बुरी तरह डर गईं. इस घटना पर आश्चर्य जताते हुए पद्मावती ने कहा कि प्रसाद को पवित्र माना जाता है. इसमें इस तरह की मिलावट होना दिल दहला देने वाला है.

इस बीच, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम  ने श्रद्धालुओं को आश्वासन दिया है कि प्रसाद की शुद्धता और पवित्रता को बहाल करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं. टीटीडी ने श्रद्धालुओं से आस्था न खोने का आग्रह किया है. 


आपको बता दे यह विवाद इसलिए ज्यादा बढ़ चुका है क्योंकि प्रसाद की क्वालिटी को लेकर पहले से ही बबाल मचा हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि आंध प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू एनडीए की एक बैठक में कहा था कि जो तिरुमाला लड्डू मिलता था, वो खराब क्वालिटी का होता था, वो घी की जगह जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल कर रहे थे। जब से टीडीपी की सरकार आई है, पूरी प्रक्रिया को साफ किया गया है और लड्डू को गुणवक्ता को सुधारा गया है।