तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण, स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी, IT कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह
तमिलनाडु में भारी बारिश होने से हालात खराब हैं और मौसम विभाग ने अगले 3 दिन भी भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट दिया है।मुख्यमंत्री स्टालिन ने भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में मंगलवार, 15 अक्टूबर को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने के निर्देश दिए हैं.
तमिलनाडु में भारी बारिश से हालात खराब हैं। पिछले 2 दिन से बारिश हो रही है और अगले 3 दिन और बहुत से बहुत भारी बारिश होने, तूफानी हवाएं चलने और समुद्री लहरों के तटों से टकराने का अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है।तमिलनाडु सरकार ने भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिलों में मंगलवार, 15 अक्टूबर को सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही सीएम एम.के. स्टालिन ने इन जिलों में स्थित IT कंपनियों से 18 अक्टूबर तक अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने का आग्रह किया है. दरअसल, मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. खासकर 15 अक्टूबर को बारिश का असर सबसे ज्यादा होने की संभावना है, जिसके लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार की सुबह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में कम दबाव का क्षेत्र बना। आने वाले दिनों में इसके और अधिक तीव्र होकर उत्तर-पश्चिम दिशा में उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग की इस भविष्यवाणी के चलते मुख्यमंत्री MK स्टालिन ने सोमवार को राज्य की आपदा प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई थी। बैठक में चेन्नई निगम आयुक्त ने खुलासा किया था कि जलभराव के प्रबंधन के लिए 990 पंप और पंप सेट के साथ 57 ट्रैक्टर तैयार हैं।36 मोटर बोट, 46 मीट्रिक टन ब्लीच पाउडर और 25 मीट्रिक टन चूना पाउडर के साथ-साथ फिनाइल भी तैयार किया है। उप-मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने बाढ़ की तैयारियों का आंकलन करने के लिए नारायणपुरम झील के किनारों और अंबेडकर रोड नहरों का सर्वेक्षण किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर रिपोर्ट करते हुए कहा कि चेन्नई के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, इसलिए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, पल्लीकरनई और कोविलम्बक्कम के बीच नारायणपुरम झील के किनारों पर सर्वेक्षण किया।
Newsdesk