आज प्रदेश दौरे पर राहुल गांधी,भिंड में करेंगे जनसभा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं,वे आज भिंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

आज प्रदेश दौरे पर राहुल गांधी,भिंड में करेंगे जनसभा

लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों के मतदान हो चुके हैं और मध्य प्रदेश में भी दो चरणों में मतदान हो चुके  है, अब तीसरे चरण के मतदान की बारी है। तीसरे चरण के चुनाव प्रचार को गति देने के लिए आज  कांग्रेस नेता राहुल गांधी  भिंड आ रहे हैं। वे यहां आज भिंड-दतिया में  लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

 बता दे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद सभा को लेकर कांग्रेस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी दोपहर करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर से भिंड के एसएएफ मैदान पहुंचेंगे। वाहां से वे कार में सवार होकर करीब डेढ़ किमी दूर एमजेएस मैदान (सभा स्थल) पर जाएंगे और सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी की इस सभा में 20 हजार लोगों के आने का दावा किया जा रहा है। राहुल की सभा को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, उनकी सुरक्षा में 500 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है।

दरअसल,भिंड-दतिया लोकसभा सीट पर कांग्रेस के फूल सिंह बरैया का मुकाबला वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी संध्या राय से है। यह सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है, इस सीट पर करीब 35 साल से भाजपा ने अपना कमल ही खिला रखा है। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी बरैया के सामने एक बढ़ी चुनौती है। इस सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग होगी और जनता अपनी पसंद का सांसद चुनेगी।