MA की छात्रा ने की खुदकुशी, स्टेटस पर लिखा- 'मेरी मैयत में वक्त पर आना'

इंदौर में एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

MA की छात्रा ने की खुदकुशी, स्टेटस पर लिखा- 'मेरी मैयत में वक्त पर आना'

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के पालदा में 22 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है.छात्रा का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है। वहीं स्वजनों का कहना है कि युवक परेशान कर रहा था। वो दो दिन पूर्व फोटो भी डिलीट करवाने युवती के घर आया था.

वही पुलिस के मुताबिक प्रमिला पुत्री जगदीश मूलत: उदयनगर (देवास) की रहने वाली है। वह दुर्गा नगर पालदा में किराए से रूम लेकर रहती थी और जीडीसी से एमए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। सोमवार रात प्रमिला ने रूम में फांसी लगा ली। मंगलवार को शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।

प्रमिला का भाई भी कैटरिंग का काम करने इंदौर आया था। उसने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व अंजीत नामक युवक को रूम पर देखा था।उसको शक हुआ तो उसे पकड़ लिया।पकड़े जाने पर अंजीत ने कहा कि वह प्रमिला का दोस्त है और फोटो डिलीट करवाने आया था। उस समय प्रमिला ने उसे छुड़वा दिया था। वहीं सोमवार को परमिला की रूम पार्टनर सपना काम से बाहर गई तब प्रमिला ने फांसी लगा ली।ख़ुदकुशी से पहले उसने अपने वाट्सएप स्टेट्स भी अपडेट किये जिसमे लिखा ‘मेरी मैयत पर आना तो वक्त पर आना। दफनाने वाले मेरी तरह इंतजार नहीं करेंगे मेरी जान.और निचे उसने लिखा सॉरी माफ कर देना।’