खंडवा में बगैर इंजन 250 मीटर दौड़ी मालगाड़ी,पांच डिब्बे पटरी से उतरे
खंडवा रेलवे जंक्शन पर आज सुबह बगैर इंजन 250 मीटर मालगाड़ी दौड़ गई जिसके बाद पांच डिब्बे पटरी से उतर गई.
खंडवा रेलवे जंक्शन पर आज सुबह करीब 8:15 बजे खंडवा- इटारसी ट्रैक पर मालगाड़ी के पांच डिब्बे इंजन से अलग होने के बाद पटरी से उतर गई.जिसके बाद ट्रैक पर पीछे की ओर करीब 250 मीटर तक लुढ़क गई.उसके बाद डिब्बे ओएचइ लाइन के पोल से टकरा गए, जिससे कई पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।इस घटना के कारण इटारसी-मुंबई मार्ग की कई गाड़ियों की आवाजाही पर असर पड़ा है।
बता दे भुसावल से तकनीकी कर्मचारियों की टीम और वरिष्ठ अधिकारी खंडवा के लिए रवाना हो गए है।और रेलवे का अमला सुधार कार्य में जुट गया है। फिलहाल स्टेशन के डाउन साइड पर एक नंबर और छह नंबर प्लेटफार्म पर यातायात बाधित हो गया।मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरने के बाद रेलवे की टीम द्वारा तुरंत ओएचइ लाइन की मरमत कर अस्थाई रूप से यात्री ट्रेनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है.
दरअसल,हादसे की वजह से करीब एक घंटे तक ट्रेनों की अप ट्रैक पर आवाजाही प्रभावित रही। बेपटरी हुई मालगाड़ी ट्रैक मेंटेनेंस कार्य के लिए गिट्टी भरने के लिए वेयर हाउस से पास इटारसी एंड के ट्रैक पर खड़ी थी। यहां से मालगाड़ी रोल होने की वजह का पता लगाने का प्रयास व जांच शुरू हो गई है।हलाकि घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकती है। स्थानीय रेलवे अधिकारी संबंध में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
Newsdesk