सलमान खान ने शुरू की फिल्म सिकंदर की शूटिंग ,भाई जान के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी देगी दिखाई
अभिनेता सलमाल खान ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग शुरू कर दी है. सलमान खान ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने 18 जून को साजिद नाडियाडवाला की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर की शूटिंग शुरू कर दी। फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हुई, जहां टीम सलमान खान में साथ एक रोमांचक मिड एयर एक्शन सीक्वेंस शूट करेगी। सलमान इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे. ‘गजनी’ और ‘हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ से प्रसिद्ध हुए एआर मुरुगदॉस फिल्म का निर्देशन करेंगे. यह फिल्म अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है.सलमान खान ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर शूट के पहले दिन की BTS तस्वीर शेयर कर नई जर्नी की शुरुआत की अनाउंसमेंट की है। शेयर की गई BTS तस्वीर में, सलमान, साजिद और मुरुगडोस को सेट पर हंसी-मजाक करते हुए देखा जा सकता है, जो आने वाले शेड्यूल के लिए पॉजिटिव माहौल तैयार कर रहा है।सलमान ने पोस्ट के शेयर कर कैप्शन में लिखा कि टीम सिकंदर के साथ ईद 2025 का बेसब्री से इंतजार है। एआर मुरुगदॉस द्वारा निर्देशित फिल्म सिकंदर 2025 में ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीम ने यह फिल्म कन्फर्म किया है कि यह एक्शन पैक्ड फिल्म ईद 2025 के मौके पर थिएटर में रिलीज होगी। इस पोस्ट पर जमकर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। सलमान के पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि ओ भाई साहब देखो मुझसे शादी करोगी जैसा लग रहा है।
बता दे फिल्म सिकंदर में सलमाल खान के साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी दिखाई देगी। सिकंदर के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया था। फिल्म में एक जबरदस्त एरियल एक्शन सीक्वेंस भी होने वाला है। पहले शूटिंग शेड्यूल की शुरुआत एक शानदार एक्शन सीन के साथ होगी, जो समुद्र तल से 33,000 फीट ऊपर होगा, एक एयरक्राफ्ट पर, इसमें सलमान खान मौजूद होंगे। यह रोमांचक शुरुआत ‘सिकंदर’ से मिलने वाली शानदार एक्शन फिल्म के लिए मंच तैयार करने का वादा करती है।
Newsdesk