हज करने मक्का गए 90 भारतीयों की भीषण गर्मी से मौत,भीषण गर्मी से 645 से अधिक लोगों की गई जान
सऊदी अरब के मक्का में हज के लिए गए 645 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जिसमें कम से कम 90 भारतीय शामिल हैं. ये मौत भीषण गर्मी के कारण हुई हैं.
सऊदी अरब में भीषम गर्मी की वजह से हज यात्रा करने गए तीर्थयात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मक्का में अब तक 645 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें सबसे बड़ा कारण गर्मी है।जिसमें कम से कम 90 भारतीय शामिल हैं. दो दिन पहले ख़बर आई थी कि गर्मी के बीच मक्का में 550 लोगों की मौत हुई, लेकिन तब यह ख़बर सामने नहीं आ पाई थी कि इसमें भारतीयों की संख्या कितनी थी।
बता दें कि इस साल दुनिया भर से लगभग 1.8 मिलियन लोग तीर्थयात्रा में शामिल हुए। हज यात्रा शुक्रवार(14.6.2024) को शुरू हुई और हर साल लाखों मुसलमान मक्का जाते हैं, जहाँ वे धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। यह यात्रा बुधवार को समाप्त हो गई। हज यात्रा इस्लाम के पाँच स्तंभों में से एक है, और सभी साधन संपन्न मुसलमानों को अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार इस धार्मिक दायित्व को पूरा करने की मान्यता है।एक सऊदी अध्ययन से पता चला है कि तीर्थयात्रा क्षेत्र में तापमान में हर दशक में 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। 2023 में हज के दौरान 200 से अधिक तीर्थयात्रियों की मृत्यु हुई थी और 2000 से अधिक व्यक्ति गर्मी से संबंधित तनाव से पीड़ित हुए। पिछले साल तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया था।
Newsdesk