NEET पेपर लीक में सबसे बड़ा खुलासा ,तेजस्वी के निजी सचिव ने बुक कराया था NHAI गेस्ट हाउस : विजय सिन्हा
नीट यूजी परीक्षा 2024 के पेपर लीक मामले में एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं. अब जो खुलासा हुआ है उसमें RJD नेता तेजस्वी यादव का नाम सामने आया है.तेजस्वी यादव के निजी प्रीतम कुमार ने आरसीडी कर्मचारी प्रदीप के माध्यम से सिकंदर कुमार के लिए एनएचएआई गेस्ट हाउस बुक कराया था।
नीट यूजी परीक्षा 2024 (NEET-UG 2024 Exam) के पेपर लीक मामले में एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं. अब जो खुलासा हुआ है उसमें RJD नेता तेजस्वी यादव का नाम सामने आया है. NEET पेपर लीक पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने प्रेस वार्ता में दावा किया है कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने 1 मई को तेजस्वी के पीएस प्रीतम कुमार ने आरसीडी कर्मचारी प्रदीप को सिकंदर कुमार के लिए एनएचएआई गेस्ट हाउस में कमरा बुक करने के लिए बुलाया था.
उप मुख्यमंत्री ने कहा है कि गेस्ट हाउस का सामान्य नियम है कि कोई भी कमरा अधिकतम तीन दिन के लिए ही बुक किया जा सकता है। NHAI से अनुमति लेकर इसे ज्यादा दिन के लिए बुक कराया जा सकता है। इस मामले में अब प्रीतम और तेजस्वी से सीबीआई को पूछताछ करनी चाहिए। नीट पेपर लीक में किसका कितना हाथ है यह पता लगाया जाना चाहिए। विजय सिन्हा ने दावा किया कि प्रीतम और सिकंदर यादव के बीच के रिश्तों की कड़ी जुड़ रही है. मंत्री जी के नाम पर प्रीतम ने जो कमरा बुक कराया वो तेजस्वी का नाम देकर कराया. डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार में अमूमन जो मंत्री रहते हैं, सिर्फ उन्हीं को नहीं स्टाफ बाद में भी पूर्व मंत्री को भी मंत्री जी बुलाया जाता है. इसी तरह प्रीतम ने मंत्री जी कहकर बुकिंग कराई.
नीट पेपर लीक मामले में आरोपी अनुराग यादव ने बड़ा खुलासा किया है. अनुराग ने कबूल किया कि उसे परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र मिल गया था. अनुराग ने बताया कि NEET परीक्षा में 100 फीसदी वही सवाल पूछे गए जो उसे पहले ही मिल गए थे. उसे एक दिन पहले गेस्ट हाउस में जो सवाल रटने को दिए गए, वहीं सवाल परीक्षा में आए. आरोपी ने बताया कि वो मंत्री के लेटर की मदद से गेस्ट हाउस में रूका और NHAI पटना गेस्ट हाउस के रजिस्टर में भी आरोपी की एंट्री है.
Newsdesk