Magha Month 2024 Start Date: सात साल बाद बना ये शुभ योग, गुरु पुष्य नक्षत्र की साक्षी में होगा माघ मास का आरंभ

Magha Month 2024 Start Date: सात साल बाद बना ये शुभ योग, गुरु पुष्य नक्षत्र की साक्षी में होगा माघ मास का आरंभ

Magha Month 2024 Start Date: सात साल बाद बना ये शुभ योग, गुरु पुष्य नक्षत्र की साक्षी में होगा माघ मास का आरंभ

 उज्जैन। Magha Month 2024 Start Date: पंचांग के अनुसार 25 जनवरी को सात साल बाद गुरु पुष्य नक्षत्र की साक्षी में माघ मास का आरंभ हो रहा है। इस मास में पांच बार सर्वार्थसिद्धि और दो बार अमृत सिद्धि योग का महासंयोग होगा, जो धर्म आराधना के लिए महत्वपूर्ण है।5 जनवरी को गुरुवार को सुबह 8.18 बजे से पुष्य नक्षत्र का आरंभ होगा। जो अगले दिन शुक्रवार को सुबह 10.35 तक रहेगा। इससे माघ मास का आरंभ गुरु पुष्य और शुक्र पुष्य के संयुक्त अनुक्रम से होगा, जिसे धर्म आराधना के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र सर्वार्थसिद्धि योग बनाता है। जो धर्म, उपासना, दान, तीर्थ स्नान, पितरों का पूजन आदि के लिए श्रेष्ठ समय माना जाता है। इस दिन धर्मशास्त्र के अनुसार उपासना, दान, तीर्थ स्नान, पितरों का पूजन आदि के लिए सर्वोत्तम समय है।

 यह भी बताया जा रहा है कि माघ मास में 22 फरवरी को गुरु पुष्य नक्षत्र दोबारा संयोग बन रहा है। जो एक माह में दो बार बनने वाले इस प्रकार के योग की मान्यता में एक विशेष स्थिति है।माघ मास का आरंभ 25 जनवरी को हो रहा है, और पुष्य नक्षत्र की साक्षी में गुरुवार के दिन। इस माह में पांच बार सर्वार्थ सिद्धि और दो बार अमृत सिद्धि योग बनेगा, जो धर्म, आराधना, अनुष्ठान, और मांगलिक कार्यों के लिए शुभ हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग का आनंद 25, 31 जनवरी और 5, 13, 15 फरवरी को होगा। जबकि अमृत सिद्धि योग 17 और 19 फरवरी को होगा।