Farmers Protest : दिल्ली चलो मार्च का आज दूसरा दिन, बॉर्डर पर पुलिस ने फिर दागे आंसू गैस के गोले

Farmers Protest :दिल्ली चलो मार्च का आज दूसरा दिन, बॉर्डर पर पुलिस ने फिर दागे आंसू गैस के गोले

Farmers Protest : दिल्ली चलो मार्च का आज दूसरा दिन,  बॉर्डर पर पुलिस ने फिर दागे आंसू गैस के गोले

दिल्ली।: किसानों का दिल्ली चलो मार्च आज भी जारी है। किसान रात्रि के विश्राम के बाद दिल्ली पहुंचने के लिए जुगाड़ ढूंढ रहे हैं। लेकिन पुलिस पूरी तरह से सतर्क है।सभी सीमाओं को सुरक्षा के नजरिये से सील कर दिल्ली पुलिस को तैनात कर दिया गया है। क्योंकि किसानों की दिल्ली मार्च का दूसरा दिन है। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सुबह से ही आंसू गैस के गोले चलाना शुरू कर दिया है। सड़कों पर जाम लग रहा है, और लोगों को परेशानी हो रही है। नोएडा से कालिंदी कुंज तक का ट्रैफिक जाम के कारण लोग घंटों जाम में फंसे रह रहे हैं। कुछ लोग ट्रैफिक से निकलने के लिए फुटपाथ पर बाइक चला रहे हैं। यही नहीं किसानों की चल रही हलचल को देखते हुए आस-पास के गांवों की ओर जाने वाले रास्तों के साथ -साथ सिंधु बॉर्डर के पास का हाइवे भी बंद कर दिया गया है। क्योंकि कल सिंघु बॉर्डर के साथ- साथ कल शंभू बॉर्डर पर जमकर बवाल हुआ था। मामले अभी भी गंभीर बना हुआ है। आपको बता दें कि आज भी किसानों के साथ झड़प हुई जिसमें कई लोग ज़ख़्मी हो गए थे। इसलिए किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने कंडम बसों को खड़ा किया। 

 केंद्र से नहीं बनी- किसान

आपको बता दें कि किसानों का कहना है,कि केंद्र से बातचीत से नतीजा नहीं निकला। देर रात तक चली बातचीत बेनतीजा रही। उनका प्लान है कि सबसे पहले वे दिल्ली के पास बॉर्डर पर जमा होंगे, और उसके बाद आगे की रणनीति के बारे में निर्णय लेंगे। सरकार का कहना है कि बातचीत जारी रहेगी, जबकि किसान भी आगे की बातचीत के लिए तैयार हैं।

किसानों की मांगें इस प्रकार हैं:

एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी के साथ।स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने। किसानों और कृषि मजदूरों के लिए पेंशन।कृषि कर्ज माफी। पुलिस में दर्ज मामलों को वापस लेने।लखीमपुरी खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए न्याय। भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को बहाल करने। 2021 में हुए आंदोलन में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजे की मांग।